City Media - Page 1700 of 1843 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1700

नगरनार स्टील प्लांट डी-मर्जर मामले को लेकर सर्वदलीय बैठक

0

जगदलपुर। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम एनएमडीसी द्वारा अरबों खरबों रुपए की लागत से नगरनार स्टील प्लांट निर्माण कार्य कर रही है और यह पूर्णता की ओर अग्रसर है। इस बीच केंद्रीय इस्पात मंत्रालय ने डी मर्जर करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। इसी तारतम्य में नगरनार स्टील प्लांट का डी-मर्जर किया जाना है जिसके खिलाफ बस्तरवासी लामबंद हो रहें हैं।

विगत दिनों एनएमडीसी एम्प्लाईज युनियन द्वारा नगरनार संघर्ष मोर्चा का गठन किया है जोकि डी मर्जर के खिलाफ आंदोलन करेगा। इसी तारतम्य में 22-11-2020 को सर्वदलीय बैठक में लिए गए निर्णय को अमलीजामा पहनाते हुए सांसद बस्तर की अध्यक्षता में ( नगरनार स्टील प्लांट बचाओ) संघर्ष समिति का विस्तार किया गया जिसमें संरक्षक प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कवासी लखमा उद्योग एवं आबकारी मंत्री, मोहन मरकाम विधायक केशकाल और अरविंद नेताम को बनाया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 16-12-2020 को जगदलपुर में बैठक आयोजित कर अगला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा !

नाबालिक लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

गरियाबंद – नाबालिग को बहला फुसलाकर शारीरिक शोषण एवं अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है । मामला गरियाबंद क्षेत्र का है | जहाँ आरोपी को धमतरी जिले के दुगली जंगल में घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग के पिता द्वारा 2  दिसम्बर को सिटी कोतवाली गरियाबंद में आकर थाना प्रभारी को शिकायत की गई कि उनकी नाबालिग बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है और पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ 262/2020 धारा 363 भादवि दर्ज किया गया। मामला गंभीर देख  पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की कार्यवाही की गई और थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा टीम बनाकर आरोपी की पता साजी में जुट गये और आरोपी की खोज खबर के लिए मुखबिर को भी लगा दिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

मुखबिर द्वारा पता चला कि आरोपी धमतरी जिले के ग्राम दुगली के जंगल में छिपा हुआ है सुचना मिलने के पश्चात् पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा गया | पकड़े जाने के बाद उसने अपहरण करने और दुष्कर्म किये जाने की बात स्वीकार की | जिसके बाद आरोपी को धारा 363, 366, 376(2)(ड.)भादवि 4,6 पॉक्सो में आज रविवार को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

बी एम एस का प्रतिनिधि मंडल धनबाद जाकर मिला डी जी एम एस से और अपनी शिकायत दर्ज कराई

0

दल्लीराजहरा – विगत दिनों भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई के राजहरा शाखा का एक प्रतिनिधि मंडल बालोद जिला भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में धनबाद स्थित खान सुरक्षा महानिदेशक कार्यालय में डायरेक्टर जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी (डीजीएमएस) से मुलाकात की और भिलाई इस्पात संयंत्र के बंधन खदानों में प्रबंधन द्वारा उत्पादन के आड़ में कर्मियों के सुरक्षा के साथ की जा रही लापरवाही एवं केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए विभिन्न अधिनियम नियम कानून की अवहेलना के संबंध में विस्तृत चर्चा की और ज्ञापन सौंपा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बालोद जिला भारतीय मजदूर संघ मंत्री ने बताया कि 22.05.2020 को दल्ली यंत्रीकृत खदान में हुए फेटल दुर्घटना में एक ठेका कर्मी अतिराम की मृत्यु हो गई थी। इस तारतम्य में डीडीएमएस इलेक्ट्रिकल नागपुर द्वारा जांच की गई थी और उक्त जांच में संतोष देवांगन नामक नियमित कर्मी को इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर के रूप में

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

स्थानीय प्रबंधन द्वारा गलत तरीके से पेश किया गया जिसके कारण डीडीएमएस इलेक्ट्रिकल ने संतोष देवांगन को दोषी मानते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी की। डीडीएमएस द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस के आधार पर संतोष देवांगन के विरुद्ध विभागीय जांच प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। उक्त प्रकरण में संघ द्वारा भी जांच की गई थी जिसके आधार पर संघ का यह स्पष्ट अभिमत था कि उक्त दुर्घटना के लिए संतोष देवांगन कतई दोषी नहीं है और उन्हें प्रबंधन द्वारा षड्यंत्रपूर्ण तरीके से फंसाया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

इस संबंध में संघ का स्पष्ट अभिमत था की दुर्घटना के समय संतोष देवांगन इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर का दायित्व निर्वहन नहीं कर रहे थे और दुर्घटना के ढाई माह बाद उन्हें षडयंत्रपूर्वक खदान प्रबंधक द्वारा इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर का अधिकार पत्र जारी किया गया लेकिन डीडीएमएस द्वारा की जा रही जांच के समय फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खदान प्रबंधक महोदय द्वारा संतोष देवांगन को इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर साबित किया गया जिसकी जानकारी संतोष देवांगन को नहीं दी गई। इस संबंध में संघ ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार की और उसे ना केवल स्थानीय प्रबंधन को सौंपा बल्कि उसे डीजीएमएस कार्यालय धनबाद एवं नागपुर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

भी भेजते हुए इस संबंध में विधिसम्मत कार्रवाई करने और पूरे प्रकरण की पुनः जांच करने की मांग की। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने डीजीएमएस महोदय को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार विभिन्न कारणों से अवगत कराया और प्रमाणिकता के साथ यह कहा कि दल्ली यंत्रीकृत खदान प्रबंधक द्वारा एमएमआर 1961के प्रावधानों का गलत इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार के द्वारा स्थापित वैधानिक संस्था के अधिकारी को गुमराह किया गया और सही तथ्यों को छुपाते हुए संतोष देवांगन को दोषी साबित करने का कुत्सित प्रयास किया गया जिसका संग विरोध करता है।संघ द्वारा पेश किए गए तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए डीडीएमएस धनबाद ने संघ को आश्वस्त किया कि उनके कार्यालय द्वारा सभी तत्वों को संज्ञान में लिया जावेगा और विधिसम्मत कार्रवाई की जावेगी।जो दोषी नहीं है उसे कोई दंड नहीं दिया जावेगा और जो दोषी है उन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जावेगी। डीडीएमएस महोदय के इस आश्वासन पर संघ ने उन्हें धन्यवाद दिया।

इसके अलावा संघ ने खदान में वैधानिक पदों पर नियुक्त और कार्यरत कर्मियों के प्रति स्थानीय खदान प्रबंधन एवं भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा किए जा रहे भेदभाव की भी जानकारी दी और ज्ञापन सौंपते हुए उन से निवेदन किया कि सेल के इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र के बंधक खदानों में जिस तरह से प्रबंधन द्वारा केंद्र सरकार के बनाए अधिनियम/नियम/कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है उसे गंभीर मानता है और आपसे निवेदन करता है कि मामले को संज्ञान में लेते हुए विधि सम्मत दिशा-निर्देश भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन एवं खदान प्रबंधन को देने की कृपा करें।संघ द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों को देखते हुए डीजीएमएस धनबाद द्वारा संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया कि इस मामले में भी उनके कार्यालय द्वारा समुचित विधिसम्मत कार्रवाई की जावेगी।इसके अलावा खदानों में उत्पादन के आड़ में प्रबंधन द्वारा कर्मियों की सुरक्षा के साथ की जा रही खिलवाड़ के संबंध में भी प्रतिनिधिमंडल ने चर्चा करते हुए कई मुद्दों की जानकारी दी जिसे डीडीएमएस महोदय द्वारा संघ को लिखित में जानकारी देने को कहा गया। शीघ्र ही संघ इस संबंध में विस्तृत जानकारी डीडीएमएस कार्यालय को प्रेषित करेगा। प्रतिनिधिमंडल में भारतीय मजदूर संघ के बालोद जिला मंत्री मुश्ताक अहमद, खदान मजदूर संघ भिलाई के महामंत्री एम.पी .सिंह स्थानीय सचिव लखन लाल चौधरी शामिल थे।

बालोद जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन के साथ कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन में हुए शामिल, कहा किसान आन्दोलन में वे किसानों के साथ

0

बालोद — छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय दौरे पर बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक ग्राम सिर्री में आयोजित कुर्मी क्षत्रिय समाज के 75 वें वार्षिक राज्य अधिवेशन में शामिल हुए | उनके साथ संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद और संजरी बालोद विधायक संगीता सिन्हा सहित समाज के तमाम लोग जनप्रतिनिधि मौजूद रहे | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज का अभिवादन कर उन तमाम महापुरुषों पर प्रकाश डाला जो समाज के साथ साथ लोक कल्याणकारी कार्य और जो समाज के लिए देश के लिए लड़ाई लड़े है | डॉ खूब चंद बधेल जो हर तरफ माहिर थे | शिक्षा के क्षेत्र में तुला राम जी का नाम लिया जाता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

शिक्षा की दृष्टि से देखें तो स्वामी आत्मनन्द शिक्षा समिति से शिक्षा मिल रहा पूरे भारत मे अंग्रेजी का महत्व है  इसीलिए 53 नये अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खुल रहे है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

देशभर में केंद्रीय कृषि कानून के खिलाफ किसानों द्वारा 08 तारीख को भारत बंद का एलान किया है मुख्यमंत्री ने उसका समर्थन किया है | मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा केवल राम मंदिर पर ही राजनीति करती है जबकि कांग्रेस प्रभु राम की समर्थक है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

देश के किसान अब नई टेक्नोलॉजी से अधिक अनाज पैदा कर रहे है मगर  भारत सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है  भारत सरकार के पास अनाज रखने की जगह नही है बचत धान का एथेनॉल बनाने की इजाजत नहीं दे  रही है प्रधानमंत्री को हर बार पत्र भेजा गया है किन्तु इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है | ड़ा खूबचन्द बघेल के नाम से स्वास्थ्य के लिए 5 लाख दिया जा रहा है ग्रामीण अर्थ व्यवस्था सुधार बहोत जरूरी है | फसलों को मवेशियों से बचाने के लिए गौठानो की व्यवस्था की गई  पूरे भारत मे छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है जहा गोबर खरीदी होती है  जमीन का उर्वरक शक्ति बढ़े इसके लिए गोबर से जैविक खाद बनाया रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

01 तारीख से धान खरीदी चालू हो चूका है किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो ऐसी व्यवस्था की गई है | धान रखने के लिए अलग से स्टोर की व्यवस्था की गई है |

बस्तर में ऐसे में फिर कैसे तर पायेगी कांग्रेस…सांसद और विधायकों में खींचतान शुरू, सीएम बघेल का चढ़ा पारा

0

अर्जुन झा – जगदलपुर।

बस्तर की 12 सीटों पर भाजपा का सफाया करने के साथ ही बस्तर लोकसभा सीट पर भी काफी इंतजार के बाद कब्जा करने वाली कांग्रेस में गुटबाजी का पुराना रोग फिर उभर रहा है। विधायकों और सांसद के बीच खींचतान शुरू हो गई है और ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि बस्तर लोक सभा के तहत आने वाली 8 विधानसभा सीटों पर इस रोग का असर आगे चलकर पड़ सकता है। चर्चा चल पड़ी है कि बस्तर सांसद हर जगह अपने प्रतिनिधि तैनात कर रहे हैं और इस तरह विधायकों को यह नागवार गुजर रहा है कि उनके क्षेत्र में सांसद के चहेते जलवा अफरोज हो रहे हैं। इसके साथ ही बोधघाट पर कांग्रेस की आंतरिक राजनीति ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस के गलियारों में यह चर्चा जमकर चल रही है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति के बिना बोधघाट के प्रभावितों को एक खास मौके पर सांसद ने मुलाकात के लिए बुला लिया। इस मौके पर मौजूद विधायकों से जब मुख्यमंत्री ने इस तरह आने का कारण पूछा तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए कह दिया कि उन्हें सांसद ने बुलाया है इस पर मुख्यमंत्री का पारा चढ गया। खबर तो यह भी सामने आ रही है कि सीएम ने इस तरह के क्रियाकलापों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सांसद जी की क्लास भी ले डाली। हकीकत क्या है, यह तो वही जानें, लेकिन जिस तरह से इस मामले में चर्चाओं का बाजार गर्म है, उससे यह तो जाहिर है कि बोधघाट को लेकर कांग्रेस में अंदरूनी राजनीति का दौर शुरू हो गया है और यह आने वाले समय में कांग्रेस की मुसीबत का कारण बन सकता है।

एक समय था, जब बस्तर में कांग्रेस के नाम का डंका बजता था लेकिन कांग्रेसियों की अंदरूनी खींचतान की वजह से भाजपा को मौका मिला और उसने लगातार लोकसभा सीट के साथ ही इलाके की विधानसभा सीटों पर अपना झंडा गाड़ कर रखा। डेढ़ दशक तक राज्य की सत्ता से बाहर रही कांग्रेस ने बहुत संघर्ष किया, उसके प्रदेश नेतृत्व ने बहुत मेहनत की, जिसका फायदा यह हुआ कि बस्तर की सभी सीटों के साथ ही लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस ने अपना पुराना गौरव हासिल कर लिया। आज बस्तर में कांग्रेस का मखमली बिस्तर बिछा हुआ है लेकिन इसके लिए बहुत पसीना बहाया गया है। जिन कारणों से कांग्रेस बस्तर में श्रीहीन हुई थी, उन कारणों से अब उसे बच कर चलना होगा। अन्यथा भविष्य में वह भाजपा जैसी स्थिति का शिकार हो सकती है।

कोतवाली पुलिस द्वारा जुआरियों के खिलाफ कार्यवाही की गई

0

जगदलपुर – शहर से लगे आसना के जंगल में जुआ खेलने वाले युवकों पर की गई कार्यवाही। मौके पर नगदी 15,500/-रूपये, 03 नग मोबाईल, एक बुलेट रॉयल इन्फिल्ड, मो0सा0 एवं स्कुटी,प्लासटिक का बोरी,तास के 52 पत्ते बरामद किया गया। थाना कोतवाली जगदलपुर की जुआ पर की गई कार्यवाही । मनजीत सिंह, दर्शन सिंह, एवं अजय त्रिपाठी पर 13 जुआ एक्ट की गई कार्यवाही।

दिनांक 05.12.2020 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत आसना जंगल में अवैध रूप से कुछ व्यक्तियों द्वारा रूपये पैसों का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे है कि सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के हमराह स्टाफ सउनि0 नीलाम्बर नाग, प्र0आर00 1281 चोवादास गेंदले, आर0क0 1067 बबलू ठाकुर, आर0क0 1123 गायत्री प्रसाद तारम, आर0क0 1307 प्रकाश नायक, आर00, 831 रवीन्द्र कुमार ठाकुर, आर0क0 1150 वीरेन्द्र साहु के टीम को तैयार कर तत्काल घटनास्थल पहुंचा जहां पर कुछ व्यक्तियो द्वारा रूपये पैसो का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले। जिसे मौके पर पुछताछ करने पर अपना नाम 1 मनजीत सिंह पिता स्व0 रणवीर सिंह नि0 गांधी नगर महात्मा गांधी स्कुलपारा 2 दर्शन सिंह पिता ईकबाल सिंह निवासी नि0 गांधी नगर महात्मा गांधी स्कुलपारा 3 अजय त्रिपाठी पिता अरूण त्रिपाठी निवासी वृंदावन कालोनी ट्रांजिट हास्टल पारा जगदलपुर का होना बताया। मौके पर उक्त आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 15,500/-रूपये, 02 नग सैमसंग मोबाईल, 01 नग माइकोमेक्स मोबाईल, बुलेट रॉयल इन्फिल्ड क्रमांक- HR.26.CR.8894, मो0सा0 पल्सर CG.17.K.9404, एवं स्कुटी कमांक-CG.17.KS.0947, प्लास्टिक का बोरी, तास के 52 पत्ते को जप्त किया गया तथा आरोपियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

आरोपी – मनजीत सिंह पिता स्व० रणवीर सिंह नि0 गांधी नगर महात्मा गांधी स्कुलपारा 2 दर्शन सिंह पिता ईकबाल सिंह निवासी नि0 गांधी नगर महात्मा गांधी स्कुलपारा 3 अजय त्रिपाठी पिता अरूण त्रिपाठी निवासी वृंदावन कालोनी ट्रांजिट हास्टल पारा जगदलपुर। नगदी रकम नगदी 15,500/-रूपये, तीन नग मोबाईल,एक बुलेट रॉयल इन्फिल्ड,मोटर सायकल एवं स्कुटी, प्लासटिक का बोरी , तास के 52 पत्ते बरामद |

नगरनार में बंदोबस्त त्रुटि को लेकर लामबंद हुए किसान, सांसद को सौंपा ज्ञापन

0

सरपंच ने कहा 99% त्रुटिपूर्ण है इलाके का बंदोबस्त, निष्पक्ष जांच कि कर रहे मांग
जब तक समाधान नहीं तब तक नहीं हो सीमांकन – सरपंच


किसानों को भ्रमित किया जा रहा, सीमांकन का मतलब जमीन छीनना नहीं – तहसीलदार

जगदलपुर/नगरनार

ग्राम नगरनार में बंदोबस्त त्रुटि का आरोप सम्बंधित विभाग पर लगाते हुए यहाँ के किसान लामबंद हो चुके हैं. इस संबंध में इलाके में पहुंचे सांसद को किसानों ने ज्ञापन सौंपा है जिसमें कई प्रमुख बिन्दुओं पर अपनी मांग रखी है |


दरअसल, बीते एक-डेढ़ दशक के दौरान नगरनार क्षेत्र के कई किसानों के जमीनों को जगदलपुर के कई बड़े व्यापारियों ने रजिस्ट्री करवा ली थी. जिसके बाद लिए गए ज़मीन का बंदोबस्त नहीं हो पाया था. वहीँ, गत दो दिसंबर को नगरनार पंचायत को मिले राजस्व विभाग के नोटिस ने सरपंच सहित किसानों के होश उड़ा दिए |


नगरनार सरपंच लेखन बघेल ने बताया कि इलाके के लगभग 2 सौ एकड़ के आसपास ज़मीनों कि खरीदी बिक्री व्यापारियों द्वारा कि गयी थी और उक्त ज़मीन का सीमांकन नहीं किया गया था. ऐसे में कई किसान अपने ज़मीन पर काबिज रहते हुए तत्कालीन समय से कृषि कार्य कर रहे हैं |


बघेल का कहना है, ताज्जुब की बात तो यह है कि क्रेता व विक्रेता को ही इस बात की जानकारी नहीं है कि वास्तव में कौन सी ज़मीन उनकी है. कुल मिलकर क्षेत्र कि 99% बंदोबस्त त्रुटिपूर्ण है जबकि शुरू से ही व्यवस्था व दस्तावेज़ ठीक रखनी थी. यही नहीं, खुले तौर पर राजस्व संहिता का उल्लंघन किया गया है, जिसमें पंचायत को भी विश्वास में नहीं लिया गया न ही कोई जानकारी दी गयी |


सरपंच का कहना है कि वर्ष 1994-95 में बंदोबस्त हुआ था जिसके बाद किसान इन जमीनों से कमा-खा रहे हैं, अब पता चल रहा है कि जमीनों को कहीं का कहीं बैठा दिया गया है. वहीँ, किसान इस उपापोह की स्थिति में हैं कि उन्हें ज़मीन बेचनी है की नहीं. क्योंकि तत्कालीन समय में बाकायदा स्टाम्प ड्यूटी में खरीदी हुई थी, विधिवत लिया गया था और अब सीमांकन के लिए द्वितीय पक्ष विभाग में आवेदन लगाकर अपनी ज़मीन मांग रहा है जो कि नियम विरुद्ध है. इसी के चलते पंचायत और कब्जाकास्त के बीच बहस हो रही है, इसलिए निष्पक्ष जांच हेतु सांसद को ज्ञापन दिया गया है.

प्रभारी तहसीलदार रैना ज़मील ने बताया कि आगामी 9 दिसम्बर को पुनः राजस्व कि टीम मौके पर जाकर सीमांकन करेगी. साथ ही राजस्व विभाग के पास मौजूद बंदोबस्त के दस्तावेज़ की भी जांच करेगी. उन्होंने कहा कि किसानों को कुछ लोगों द्वारा भ्रमित किया जा रहा है, सीमांकन का मतलब ज़मीन छीनना नहीं होता है. अगर 10 किसान ही कहते हैं कि 99% त्रुटि हुई है तो उसे विभाग त्रुटि की श्रेणी में नहीं लेगा. जांच में 50% से अधिक त्रुटि पायी जाएगी तभी माना जायेगा की बंदोबस्त त्रुटिपूर्ण है.

इस सम्बन्ध में सांसद दीपक बैज ने बताया कि ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया है और इस सम्बन्ध में कलेक्टर को परिक्षण हेतु कहा जायेगा. बस्तर के किसी भी किसान ग्रामीण के साथ गलत न हो. बंदोबस्त त्रुटि अगर हुई है तो किसानों को समय देकर निष्पक्ष परिक्षण किया जाना चाहिए.

ग्राम बेलगांव में गोतियाल पुलिस नारायणपुर निया पुलिस व निया नार बेनर तले तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

पुलिस अधीक्षक महोदय नारायणपुर श्री मोहित गर्ग ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत वैष्णव सर,एसडीओपी नारायणपुर अनुज गुप्ता सर के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल नारायणपुर के द्वारा दिनांक दिनांक 03.12. 2020 से 05.12 .2020 तक ग्राम बेलगांव में गोतियाल पुलिस नारायणपुर निया पुलिस व निया नार बेनर तले तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसका आज समापन दिवस था समापन के अवसर पर थाना प्रभारी कुकड़ाझोर श्री उत्तम गावडे ,सउनि रतीराम मंडावी ,सरपंच अगोती पट्टावी बेलगांव ,सरपंच रामचंद्र उइके बाकुलवाही ,सरपंच श्री मनाय कावड़े कुकड़ाझोर ,सरपंच चैतराम कुमेटी बमहनी ग्राम प्रमुख साधु राम नेताम बाकुलवाही ,ग्राम पटेल करण बेलगांव ,पटेल कुमार सिंह बाकुलवाही व अन्य ग्रामीण पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे अतिथि गणों की उपस्थिति में वॉलीबॉल व फुटबॉल का सेमी फाइनल एवं फाइनल मैच संपन्न हुआ |

फुटबॉल मैच में बाकुलवाही व कोचवाही के बीच में बीच में फाइनल मैच हुआ जिसमें कोचवाही के टीम प्रथम स्थान व बाकुलवाही के टीम द्वितीय स्थान प्राप्त किया व वॉलीबॉल फाइनल मैच मेटाडोंगरी व कसावाही के बीच खेला गया जिसमें कसावाही के टीम प्रथम स्थान व मेटा डोगरी की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त की |


प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले फुटबॉल वॉलीबॉल टीम को नगद राशि 6100 -6100 रुपए के साथ शील्ड, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम को नगद राशि 4100 -4100 वह शील्ड तथा फुटबॉल मैच में मैन ऑफ द मैच तोमेश उईके कोचवाही, बेस्ट गोलकीपर जागेश कोचवाही ,बेस्ट डिफेंस संतोष कोचवाही , बेस्ट सेंटर केशव कोचवाही, बेस्ट फारवर्ड मनेश कोचवाही तथा व्हालीबाल मैच में मैन आफ द मैच किशोर कुमार राणा कसावाही,बेस्ट शाटर रावनु पोटाई ,बेस्ट डिफेंस रामधन कसावाही को ट्राफी व नगद राशि 200-200 रुपये खेल में बेस्ट प्लेयर के रूप में पुरष्कृत किया गया |

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया

0

दल्ली राजहरा – तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा द्वारा आज संध्या 4:00 बजे समाज के 3 सदस्यों के अकस्मिक निधन हो जाने के कारण शोक सभा का आयोजन किया गया था । हमारे समाज के नीलम साहू जी पंडर दल्ली के पुत्र वधू एवं ज्ञानेश्वर साहू की पत्नी डिकेश्वरी साहू जी का निधन 4 दिसंबर को हो गया तहसील साहू संघ के कार्यकारिणी सदस्य एवं पुराना बाजार

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

परी क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार साहू जी के बड़े भैया राजेंद्र कुमार साहू जी का आकस्मिक निधन हो गया तथा लखन लाल साहू जी एवं इंद्रजीत साहू जी बस स्टेशन साहू सदन के पास निवासी के पिताजी मना राम साहू जी के आकस्मिक निधन हो जाने के कारण तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के पदाधिकारीयो के द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया था इस शोक सभा में सभी सदस्य उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

निर्माण कार्य में इंजीनियर नियुक्ति की अनिवार्यता युवा पार्षद विजय सलाम ने सीएम का माना आभार

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

छत्तीसगढ़ में 15 वर्षों बाद कांग्रेस की सरकार बनाने के बाद से ही हर वर्ग का ध्यान रखते हुए बहुत से ऐतिहासिक फैसले लिए गए। यहां की गरीब किसान, आदिवासी, महिलाओं, कुपोषित बच्चो के साथ अब युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए बेरोजगार युवाओं के लिए भी सरकार ने सार्थक कदम उठाए है। युवा पार्षद विजय सलाम ने बताया कि एक परिवार को अपने बच्चो को इंजीनियर बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर देते है और इस बेरोजगार युवाओं के बारे में आज तक किसी भी सरकार ने उचित पहल नही की थी।

कांग्रेस की भुपेश सरकार ने इन बेरोजगार इंजीनियर का ध्यान रखते हुए अहम निर्णय लिया है अब लोकनिर्माण विभाग एव अन्य निकायों से निविदा आमंत्रित किया जाएगी उसमे 20 लाख रुपये से अधिक लागत के कार्यो में डिप्लोमा इंजीनियर एव एक करोड़ से अधिक के कार्यो में स्नातक इंजीनियर नियुक्ति की अनिवार्यता की गई है। इसमें बेरोजगार युवा इंजीनिरयो को भी अब महीनों में न्यूनतम भुकतान करने से उनका जीवन स्तर सुधरेगा। इस फ़ैसले को अनिवार्य रूप से अमल लाने के निर्देश मुख्य सचिव को दिये गए है। इसके लिए युवा पार्षद विजय सलाम ने मुख्यमंत्री जी का आभार माना है।

MOST POPULAR

HOT NEWS