City Media - Page 1152 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1152

निवेशकों की रकम प्रशासन के खाते में फंसी, भूपेश हैं तो भरोसा है कि सिर्फ बातों का जमाखर्च मिलेगा- विष्णुदेव

0

रायपुर19 अप्रैल। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने चिटफंड कंपनियों की संपत्ति की नीलामी से मिली रकम निवेशकों को मिलने की बजाय जिला प्रशासन के खाते में फंसी होने पर इसे सरकार की अंधेरगर्दी बताते हुए कहा है कि भूपेश हैं तो भरोसा है कि सिर्फ बातों का जमाखर्च मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निवेशकों को पैसा वापस दिलाने का खूब प्रचार करते हैं लेकिन सत्य यही है कि इन निवेशकों के नाम पर वे वैसी ही राजनीति कर रहे हैं जैसे हर मामले में घटिया राजनीति करते हैं। यह भूपेश बघेल सरकार की अकर्मण्यता का भी उदाहरण है कि निवेशकों की रकम दो माह से जिला प्रशासन के खाते में फंसी हुई है और इसके लिए कोई पुख्ता प्रक्रिया नहीं हो सकी है कि रकम निवेशकों के खाते में किस आधार पर भेजनी है। यह भी तय नहीं है कि निवेशकों को उनकी रकम कब मिलेगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि यह सरकार की भर्राशाही का नमूना है कि निवेशकों को राशि का वितरण किस प्रकार करना है, इसकी कोई योजना ही नहीं है। निवेशकों को मिलने वाली साढ़े पांच करोड़ रुपये से अधिक की रकम का ब्याज जिला प्रशासन के खाते में जा रहा है और निवेशक अपनी रकम मिलने के इंतजार में भटक रहे हैं। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जितने भी वादे किए थे, वे सभी अधोगति को प्राप्त हो गए। निवेशकों का पैसा लौटाने के वादे पर भी हवा में काम हो रहा है। कांग्रेस का जनघोषणा पत्र घोटाला पत्र में बदल गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, जनजातीय महोत्सव समाज और आदिवासियों के बीच सेतु

0

भाषा, संस्कृति, नृत्य और साहित्य ही नहीं जनजातियों को भी बचाने की भी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

रायपुर। राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आयोजन को समाज की मुख्यधारा और आदिवासी धारा के बीच का सेतु बताया। तीन दिवसीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ 44 प्रतिशत जंगल से घिरा हुआ है। यहां 31 प्रतिशत जनजातियां निवास करती हैं। उनकी अलग भाषा-बोली और जीवन शैली है। छत्तीसगढ़ देश का नौवां और जनसंख्या की दृष्टि से 16वां बड़ा राज्य है। अब तक यह अछूता प्रदेश रहा है। पिछले तीन सालों में हमने जो किया, वह सबके सामने है। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव किया, वह अंतर्राष्ट्रीय हो गया। दुनिया के कई देशों के प्रतिभागी आए। बाहर के लोग आए तो इस राज्य के प्रति उनकी सोच बदली।

मुख्यमंत्री ने कहा, यह चिंता का विषय है कि कई जनजातीय बोलियों का अस्तित्व संकट में है। इसकी वजह से संस्कृति, विचार परंपरा भी विलुप्त होती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यहां की 16 बोली-भाषाओं की पुस्तकें प्राइमरी स्कूल में ही शामिल की हैं। बस्तर में बादल एकेडमी नाम से एक संस्था बनाई है। वह वहां की कला, साहित्य और भाषा आदि को सहेजने की कोशिश कर रहे हैं। सौभाग्य की बात है कि इतने वर्षों के बाद पहली बार यहां साहित्य महोत्सव का आयोजन हो रहा है। मुख्यधारा और आदिवासी धारा के बीच कोई सेतु नहीं है। इसकी वजह से दोनों धाराओं में क्या बदलाव हो रहा है, दूसरी तरफ के लोग नहीं जान पा रहे हैं। यह कार्यक्रम इन दोनों धाराओं के बीच एक पुल का काम करेगा।

केवल इमारती पेड़ लगाने से दूर हुए आदिवासी

मुख्यमंत्री ने कहा, जंगल क्यों कट रहे हैं। एक समय था कि आदिवासियों को नमक के अलावा कुछ नहीं चाहिए था। बाद में हमने देखा कि जंगल से फलदार और उपयोगी वृक्ष काट दिए गए। जंगल के नाम पर इमारती पेड़ ही लगाते गए। इससे सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों को हुआ है। वे लोग जंगल से अलग हो गए। हमने तय किया है कि जंगल में जो भी पेड़ लगाया जाएगा, वह फलदार पेड़ ही होगा। इससे हमारा जंगल भी हराभरा रहेगा और आदिवासियों की जीविका भी सुरक्षित होगी।

संरक्षित जनजातियों को जागरुक करना जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा, प्रिमिटिव ट्राइब्स की संख्या भी लगातार कम हो रही है। यह भी चिंता का विषय है। यहां की पंडो जनजाति एलोपैथी दवाई लेती ही नहीं। इसकी वजह से छोटी-छोटी बीमारियों से जान चली जाती है। वहां जनजागृति भी करनी जरूरी है। उन्होंने कहा, हमें भाषा, संस्कृति, नृत्य और साहित्य को ही नहीं बचाना। हमारे ऊपर उन जनजातियों को भी बचाने की भी जिम्मेदारी है।

बस्तर बैंड पर झूमे मुख्यमंत्री

उद्घाटन सत्र में प्रख्यात बस्तर बैंड ने आदिम धुनों के साथ माहौल बना दिया। कुछ देर की प्रस्तुति के बाद स्थिति यह बनीं कि खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी नर्तकों के साथ झूम उठे। तीन दिन के महोत्सव में राज्य की विभिन्न नृत्य विधाओं का प्रदर्शन किया जाना है। इसमें जनजातीय नृत्य शैला, सरहुल, करमा, सोन्दो, कुडुक, डुंडा, दशहरा करमा, विवाह नृत्य, मड़ई नृत्य, गवरसिंह, गेड़ी, करसाड़, मांदरी, डण्डार आदि नृत्यों का प्रदर्शन शमिल है।

आई0पी0एल0 के मैच में चल रहे सट्टा पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

🔅 मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन तरीके से लगाया जाता था दाॅव

🔅 01 सटोरिये पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही।

🔅 1 मोबाइल और नगद 8,700/-रूपये की जप्ती।

🔅 नाम आरोपी –
यशवंत जैन उर्फ पीयुष नाहटा पिता दीपक जैन उम्र 36 वर्ष, निवासी धरमपुरा रामा रेसीडेन्सी जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.)

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जगदलपुर में आई0पी0एल0 2022 के मैच में सट्टा खेलाने वाले सटोरियो पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है । ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि शहर में कुछ व्यक्तियो के द्वारा आई0पी0एल0 20-20 मैच में मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन तरीके से रूपये पैसे का दाॅव लगाकर सट्टा खेलाया जा रहा है । सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु शहर में रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा धरमपुरा क्षेत्र में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर मौके पर मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन तरीके से सट्टा खेलाते हुए रंगे हाथ पकडा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम यशवंत जैन उर्फ पीयुष निवासी धमरपुरा का होना जिसकी तलाशी लेने पर इसके पास 01 मोबाईल फोन जिसमें आॅनलाईन सट्टे की बुंकिंग किया जा रहा था एवं नगद राशि 8,700/-रूपये बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्व थाना कोतवाली में धारा – 4 (क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर मामले में गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है ।

🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी –
निरी0 -एमन साहू,
उप. निरी.- होरीलाल नाविक
सउनि0- नीलाम्बर नाग,
प्र0आर0 -चोवादास गेंदले,
आर0 -भुपेन्द्र नेताम, युवराज ठाकुर

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी के पदाधिकारियों ने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी को ज्ञापन सौंपा

0

कर्मचारियों ने बस्तर विधायक जी को अवगत कराया की छत्तीसगढ़ राज्य की महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना कार्यरत कर्मचारी एवं ग्राम रोजगार सहायको के द्वारा विगत 16 वर्षों से निरंतर कार्य किए जा रहे हैं महात्मा गांधी नरेगा योजना में कई ऐसे कर्मचारी है जिनकी उम्र 40 वर्ष से भी अधिक हो चुकी है जिसके कारण नियमित पदों पर आवेदन करने के लिए उनकी निर्धारित उम्र अवधि भी समाप्त हो चुकी है हमारी समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से मनरेँगा कर्मियों की निरंतर नियमितीकरण सहित अन्य मांगे रही है शासन तक पहुंचाने की बात चल रही है |

बस्तर विधायक ने कहा की हमारी सरकार ज़ब से बनी है तब से हम लोगों ने सभी कार्यों का घोसणा पत्र के आधार पर काम करके उनकी मांगो को पूरा किया है आप लोगों को ज्ञात हो की ज़ब केंद्र में हमारी यूपीय सरकार थी तब हमनें 99% काम करके दिखाया था जब से केंद्र में भाजपा सरकार बनी है नाम बदलकर प्रधानमंत्री योजना रखा गया है लेकिन काम तो हो नहीं रहा है जब नाम बदलना ही था तो पूरा काम भी करके दिखाते लेकिन ऐसा नहीं हुआ है बल्कि इससे और घटाकर 40% ही कर दिया बाकि 60% राज्य सरकार उठा रही है ऐसे बहुत सी योजना है जिसको केंद्र सरकार बदलकर चला रही है इन लोगों ने यह साबित कर दिया है यह लोग अपनी मुलभुत सुविधाओ के बारे में सोचती है |

शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराएं सामाजिक प्रास्थिति पत्र : कमिश्नर धावड़े

0

जगदलपुर, 19 अप्रैल 2022/ अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के सभी पात्र हितग्राहियों को सामाजिक प्रास्थिति पत्र प्रदान करने के निर्देश कमिश्नर श्याम धावड़े द्वारा दिए गए। उन्होंने संभाग के सभी कलेक्टरों को पत्र के माध्यम से निर्देशित करते हुए कहा है कि कांकेर जिला मुख्यालय में विगत दिनों आयोजित बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि सम्पूर्ण बस्तर संभाग में निवासरत-अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं ग्राम वासियों को शत प्रतिशत सामाजिक प्रस्थिति प्रमाण पत्र के अभाव में राज्य शासन द्वारा संभाग व जिला स्तर पर की जाने वाली विभिन्न भर्तियों में आवेदन पत्र प्रस्तुत करने अथवा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं से वंचित न हों। उन्होंने सामाजिक प्रास्थिति पत्र वितरण हेतु कांकेर जिले के मॉडल के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए।

अपने मुख्यालयों में निवास करें अधिकारी – कर्मचारी: कमिश्नर धावड़े

0

जगदलपुर, 19 अप्रैल 2022/ कमिश्नर श्याम धावड़े ने सभी अनुविभागीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालयों में निवास करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने संभाग के सभी कलेक्टरों को इस संबंध में पत्र प्रेषित करते हुए अधिकारियों के मुख्यालय में निवास नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की है। कमिश्नर ने कहा है कि अनुविभाग एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों के मुख्यालय में निवास नहीं करने के कारण शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब की स्थिति निर्मित होती है तथा हितग्राहियों को समय-सीमा के भीतर सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। राजस्व विभाग के अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के मुख्यालय में नहीं रहने के कारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं तथा वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका का वितरण, सामाजिक प्रस्थिति प्रमाण पत्र का वितरण समय पर सुनिश्चित नहीं हो पाता है वहीं विभिन्न निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की निगरानी का कार्य भी प्रभावित होता है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदार न्यायालयीन प्रकरणों में पीठासीन अधिकारी होते हुए भी मुख्यालय में उपस्थित नहीं होने से प्रकरणों में पक्षकार न्यायालय में प्रतीक्षारत रहते हैं। समय पर प्रकरणों का निराकरण नहीं हो रहा है। इससे ग्रामीण पक्षकारों व आवेदकों के समय का अपव्यय तो होता ही है, उन्हें आर्थिक एवं मानसिक कष्ट भी होता है। अधिकारियों के अपने मुख्यालय में निवास नहीं करने आम जनता की समस्याओं का निराकरण समय पर नहीं होता है, जिसके कारण जन असंतोष के साथ ही शासन-प्रशासन की छबि भी धूमिल होती है।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दरभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में दी 110 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

0

ग्राम पंचायत मंगनार में 6.93 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन किया

ग्राम पंचायत कामानार में 82.82 लाख रुपए के रोट्रोफिटिंग नल-जल योजना एवं 4.66 लाख रुपए के सीसी रोड का भूमिपूजन किया

ग्राम पंचायत टोपर में नव निर्मित राशन दुकान का लोकार्पण किया

ग्राम पंचायत चिंगपाल के हाई स्कूल में 16 लाख रुपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा क्षेत्र में विभिन्न पंचायतों में 1 करोड़ 10 लाख 41 हजार रुपए की सौगात दी जिसमें ग्राम मंगनार में सोनसिंह घर से मेन रोड तक सी सी सड़क निर्माण कार्य लागत 6.93 लाख रुपए ग्राम पंचायत कामानार में सुकलाल घर से सोनू घर तक 120 मीटर सी सी सड़क निर्माण कार्य लागत 4.66 लाख एवं रेट्रोफिटिंग नल जल योजना लागत 82.82 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत 6200 मीटर पाइप लाइन 40 किलो लीटर पानी टंकी 1 सोलर पंप जिससे की 161 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत टोपर में नव निर्मित राशन दुकान का लोकार्पण एवं हाई स्कूल चिंगपाल में 16 लाख रुपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया इस अवसर पर उन्होंने सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत दरभा ब्लाक के विभिन्न स्कूलों के 181 छात्राओं को साइकिल वितरण किया एवं एक बालिका मनिषा मौर्य जिसकी आकस्मिक निधन हो गया था उनके परिजनों को एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया एवं अल्पसंख्यक आयोग द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिभागियों को A सर्टीफिकेट प्रदान किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है पूर्व के भाजपा शासन काल में दरभा क्षेत्र 15 सालों तक उपेक्षित रहा पर अब हमारी सरकार में दरभा ब्लाक के विभिन्न पंचायतों में नल जल,सड़क निर्माण,पुल पुलिया, एवं राशन दुकान सहित विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं हाई स्कूल चिंगपाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की बच्चों की शिक्षा में किसी भी तरह से धन की कमी नहीं होने दी जाएगी पर बच्चों को भी एक लक्ष्य बनाकर पढ़ने की जरूरत है उन्होंने उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं प्राचार्यों को बच्चों के कैरियर गाइडेंस के निर्देश दिए |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जिला पंचायत सदस्य सीता नाग, जनपद अध्यक्ष श्रीमती जानकी राव, जनपद सदस्य दीनमनी बेसरा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, सरपंच चिंगपाल ललिता कश्यप,कमलसाय,गागरू नाग,सैनारू नाग,कुलुक राम नाग,साहदेव कश्यप,गुंजू राम नाग,खगपति सेठिया,जयदेव नाग,लाला कर्मा,दयालू राम,बोनोराम,कमलू, सुरेश कश्यप,फगनू कश्यप उप सरपंच कामानार,रामनाथ पंच, लक्ष्मणदेइ पंच,मंगला यादव पंच,समदू राम बघेल सरपंच टोपर,उप सरपंच रामबती नाग,लखमी नाग पंच, मनोज नाग,नहरू मंडावी सुकरू नाग समेत ग्रामीण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते 01 आरोपीं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

आरोपी के पास से सट्टा पट्टी पर्ची, एक डाट पेन एवं नगदी रकम 2800 रूपये को जप्त

पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 19.04.2022 को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्र0 18 महुवा झाड़ के पास आरोपी मनोज निषाद पिता बिरझु निषाद उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 18 पुराना बाजार राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से सट्टा पट्टी पर्ची, एक डाट पेन एवं नगदी रकम 2800 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।  उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, आर0 193 संजय चेलक, सायबर टीम आरक्षक 202 संदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

आरोपी का नाम:- मनोज निषाद पिता बिरझु निषाद उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 18 पुराना  बाजार राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद जिला बालोद (छ.ग.) जप्त संपत्ति:- सट्टा पट्टी पर्ची, एक डाट पेन एवं नगदी रकम 2800 रूपये

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन 20 अप्रैल को डौंडीलोहारा में,मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत 21 से

0

बालोद- डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा के नवनिर्मित अस्पताल भवन सिवनी में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वास्थ्य मेला का आयोजन 20 अप्रैल को किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने इस स्वास्थ्य मेला में अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने की अपील की है। इस स्वास्थ्य मेला में डिजिटल स्वास्थ्य आईडी कार्ड का निर्माण किया जाएगा। एनसीडी स्क्रीनिंग मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मौखिक, कैंसर जांच होगा। साथ-साथ आयुष्मान भारत कार्ड जारी किया जाएगा। बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं, टेलीकंसल्टेशन और रेफरल की सुविधा, योग ध्यान जैसी स्वास्थ्य गतिविधियां भी बताई जाएगी। राज्य शासन द्वारा प्राप्त पत्र अनुसार आजादी के 75 वी वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत उक्त स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी में स्वास्थ्य विभाग सहित नगर पंचायत प्रशासन भी जुटा हुआ है। स्वास्थ्य मेला शुभारंभ के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग व डौंडी लोहारा के विधायक अनिला भेड़िया होंगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

बता दें कि आने वाले दिनों में डौंडीलोहारा में मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा भी दी जाएगी जो शासन की अच्छी योजना है। इससे फिर वार्डों में भी शिविर लगाकर अलग-अलग जगह लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। उक्त मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ 21 अप्रैल से प्रस्तावित है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

यहां- यहां लगेंगे शिविर डौंडीलोहारा नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में शिविर लगाकर मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से सामान्य चिकित्सा परीक्षण सर्दी, खांसी, बुखार, बीपी, शुगर आदि का इलाज किया जाएगा। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ताओं की भी अलग-अलग वार्डों में अलग-अलग दिन ड्यूटी भी लगाई गई है। 21 अप्रैल को वार्ड 1 एवं पांच में दुर्गा चौक के पास, 22 अप्रैल को वार्ड 2,3,4 गांधी चौक के पास, 23 अप्रैल को वार्ड 6, 7, 8 दुर्गा चौक के पास, 24 अप्रैल को वार्ड 9, 10 दुर्गा चौक सोसाइटी के पास, 25 अप्रैल को वार्ड 11 नया बस स्टैंड के पास, 27 अप्रैल वार्ड 12 आंगनबाड़ी चौक के पास, 28 अप्रैल वार्ड 13 संजय नगर दुर्गा चौक के पास, 29 अप्रैल वार्ड 14 भरका पारा चौक के पास, 30 अप्रैल को वार्ड 15 मस्जिद चौक के पास शिविर लगेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

बीएसपी अस्पताल में संचालित एम्बुलेंस सेवा में पूर्व अटेंडेंट व ड्राइवर को कार्य मे रखने की मांग की

0

राजहरा माइन्स अस्पताल में एंबुलेंस अटेंडेंट के पद पर विगत तीन-चार वर्षो से कार्य कर रहे ठेका श्रमिकों को पिछले वर्ष अगस्त माह 2021 से अब तक काम में नहीं लिया गया है । ये श्रमिक राजहरा एंबुलेंस सर्विस अंतर्गत राजहरा बीएसपी अस्पताल में कार्य कर रहे थे, किन्तु अस्पताल को जैसे ही 3 एंबुलेंस मिला वैसे ही इन अटेंडरों को नया ठेका होगा तब आप लोगो को सबसे पहले प्राथमिकता मिलेगी आश्वाशन देकर आज दिनांक , 9 माह बीत जाने पर भी बीएसपी प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा, अस्पताल में मरीज को बिना अटेंडर के सिर्फ ड्राइवर के भरोसे भिलाई सेक्टर 9 अस्पताल भेज दिया जाता है, इन अटेंडरों के साथ काम कर रहे ड्राइवरों को नया एंबुलेंस आते ही काम मे रख लिया गया , परंतु इन अटेंडेंट पर सवाल करने से अधिकारी का जवाब स्पष्ट नहीं होता। काम मे 9 माह बीत जाने से इनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है, प्रबंधन इनकी ओर ध्यान बिल्कुल भी नहीं दे रहे है इसलिए ड्राइवर एवं अटेंडेंट ने मिलकर पुराने एंबुलेंस अटेंडेंट को जल्द काम मे रखा जाए सी .जी .एम राजहरा माइन्स को ज्ञापन सौंपा

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS