भाजपा महिला मोर्चा जिला नारायणपुर के द्वारा प्रदेश संगठन के आवाह्न पर भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी के निर्देश पर महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी सुधाकर बोदले को सुरक्षा प्रदान करने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम का ज्ञापन एस•डी •एम •नारायणपुर को सौपा इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन,भाजपा नेत्री रीता मंडल,रमशीला नाग,प्रमिला प्रधान,अनिता कुरेटी,केसर निषाद,भगवती हलधर आदि मौजूद थे |
आदेश के उल्लंघन करने वालो पर उड़न दस्ता दल द्वारा कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी- कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू
सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर, 18 मई, 2021
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हु जिले के गणमान्य नागरिकों, व्यापारी संघो एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर 18 मई 2021 से 31 मई 2021 रात्रि 10ः00 बजे तक लाॅकडाउन लगाया गया है। आदेश के अनुसार सभी अस्पताल, मेडिकल दुकानें, क्लीनिक एवं पषु चिकित्सालय को उनके निर्धारित समय मंे खुलने की अनुमति दी गयी है तथा षासकीय उचित मूल्य दुकानों को खाद्य नियंत्रक रायपुर द्वारा निर्धारित समयावधि में खुलने की अनुमति दी गयी है। मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग, नियमित सेनिटाईजेषन एवं भीड़-भाड़ नहीं होने देने की षर्त का कड़ाई से पालन कराने की अधीन, टोकन व्यवस्था के साथ अलग – अलग निर्धारित तिथियों में उचित मूल्य दुकानों को खोलने हेतु खाद्य नियंत्रक द्वारा पृथक से आदेष प्रसारित किया गया है।
जिला नारायणपुर अंतर्गत सभी प्रकार की दुकानों/प्रतिश्ठानों को सोमवार से षुक्रवार तक समय प्रातः 10ः00 बजे से षाम 5ः00 बजे तक दुकान खोलने की अनुमति दी जाती है। दुकानदार/संचालक अपने प्रतिश्ठान में मास्क एवं सेनेटाईजर की व्यवस्था स्वयं करेगा एवं फिजिकल डिस्टेंसिग का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य किया गया है। उक्त आदेश के परिपालन में उड़न दस्ता दल द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। उड़न दस्ता के संयुक्त दल द्वारा निर्धारित समय के बाद तक दुकान खोलने पर आज महावीर मेटल्स एवं बर्तन दुकान, सोनपुर रोड पर 11 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही की गई है। कलेक्टर साहू ने कहा कि उड़न दस्ता दल द्वारा यह कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी, उन्होंने कहा कि शाषन के आदेशों का पालन करते हुए नियमित समय तक दुकानों का संचालन करे।
सेवा ही संगठन के तहत आज देवरी एवम पसौद में राशन सामग्री प्रदान किया गया,इस कार्य मे शामिल भाजपा मंडल के अध्यक्ष टीनेश्वर बघेल, प्रदेश सदस्य आईटीसेल एवम सांसद प्रतिनिधि हरीश कटझरे, प्रदेश सहसंयोजक मछुआ प्रकोष्ठ शिवकुमार धरमगुडे ,जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग,जितेंद्र साहू,जनपद उपाध्यक्ष,पोषण बनपेला, मण्डल मंत्री,हेमलाल देशलहरे, भुनेश्वरी ठाकुर, उर्मिला साहू, जनपद सदस्य, संतोषी ठाकुर आदि कार्यकर्ता ने सहयोग प्रदान किया।
बालोद – बालोद जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए पुनः लॉकडाउन में संशोधन किया है | रायपुर में चल रहे Odd/Even की तर्ज पर बालोद जिले में भी इसी प्रकार की व्यवस्था की गई है | देखे जिले में लॉकडाउन में क्या क्या संशोधन किये गए है –
बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने बस्तर क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किये इस दौरान कोरोना संक्रमण की समय अवधि में गांव गरीब एवं किसानों से जुड़ी कुछ समस्याओं वह उत्पन्न परिस्थितियों को निवेदन करते हुए पी एल पुनिया एवं मुख्यमंत्री से विचारार्थ रखा बघेल ने उन्हीं विषयों को पुनः परिपेक्ष्य में रखते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह सहित बिंदुवार प्रस्तुत किया है।
विधायक रेखचन्द जैन जी के क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत मावलीपदर के ग्रामीणों ने के पेयजल की समस्या को लेकर विधायक जी को अपनी आपबीती सुनाई जिसे देखते हुए जैन जी ने तत्काल कार्यवाही कर सम्बंधी अधिकारी से चर्चा कर दूसरे दिन ही बोर-गाड़ी ग्राम पंचायत में भेज दिया गया।जिसे देखकर ग्राम वासियों में खुशियों का लहर दौड़ उठा।
विधायक जैन इन दिनों अपने क्षेत्र के लोगो से लगातार उनकी समस्या से रूबरू हो रहे है।और इस महामारी में क्षेत्र वासियों को राहत देने के प्रयास कर रहे है।
इस कार्यक्रम के संयुक्त महामंत्री बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी मानसिंह ठाकुर, अध्यक्ष युवा कांग्रेस दरभा सोनारू नाग, सदस्य युवा दरभा साहदेव नाग,लक्मण कश्यप ,प्रभु कस्यप,एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।
जगदलपुर:- नव युवा मंच नयापारा द्वारा लगातार शहर में सब्जी वितरण का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नयापारा में हरी सब्जियों का वितरण किया गया।मोतीलाल नेहरू वार्ड में नव युवा मंच नयापारा के समाजसेवियों ने पत्ता गोभी, हरी मिर्च , टमाटर, भट्टा, भिंडी व अन्य सब्जियों का पैकेट बनाकर पहले तैयार किया इसके बाद डोर टू डोर जाकर सब्जी वितरण किया। नव युवा मंच के अध्यक्ष कमल पटवा ने बताया वार्डवासियों के सौजन्य से वार्ड में सब्जी वितरण किया जा रहा है। ताजी व हरी सब्जी थोक सब्जी मंडी से लाकर उसका पैकेट तैयार किया जाता है इसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर घर घर पहुंचकर वितरण कार्य किया जा रहा है। कमल पटवा ने बताया अगले क्रम में मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इससे पहले बच्चों के लिए डेलीनिड्स का पैकेट भी नव युवा मंच द्वारा वितरण किया गया है।
मालूम हो कि अलग-अलग राजनैतिक पार्टी व विभिन्न संगठनों द्वारा लगातार कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। नव युवा मंच के सदस्य प्रतिदिन एकजुटता का परिचय देते हुए मोहल्ले व आस पास के वार्डो में सब्जी बांट रहे है जो कि सराहनीय पहल है। वहीं लोगों को कोरोना महामारी के लक्षण व बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं। युवाओ को सड़क पर जरूरतमंद दिखाई देते हैं तो इनकी टीम उन्हें भी जरूरत के समान देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश कर रहे हैं। टीम में सरबजीत सूरी, बृजेश नीटू भदोरिया, श्रवण सिंग चौहान, राकेश मोदी, विनीत शुक्ला, राकेश तिवारी, विक्रम यादव, अजय त्रिवेदी, अखिलेश शुक्ला, लक्ष्मी अन्न भंडार, हरि श्रीवास, सोनू पटवा, अनिल, सोनू सिंह, गोविंद साहू, तेजपाल रिंकू शर्मा, अविनाश, रमन चौहान, आनंद झा, विनोद बंटू पांडे सहित नयापारा के अनेक युवा शामिल है।
जगदलपुर… नगरनार भाजपा मंडल अध्यक्ष और जनपद पंचायत जगदलपुर उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बस्तर जिला प्रशासन ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु पृथक से विशेष कार्य योजना बनाकर अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन हेतु प्रयास करे… ग्रामीण इलाके के लोग लगातार जागरूकता के अभाव में वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन में भी शहरी क्षेत्रों के अपेक्षा पिछड़ रहे हैं18 से 44 वर्ष वेक्सीन पोर्टल रजिस्टेशन से भी ग्रामीण अनभिज्ञ हैं |
आज ग्रामीण एरिया मे संक्रमण की दर लगातर बाढ़ रही है लोगों में अब भी जागरुकता की कमी है।लोग गांव में बिना मास्क के घूम रहे हैं। शादियों में भीड़ से ग्राम पंचायत के कोविड 19 के मामले मे अपार वृद्धि हूई है।
ऑन लाईन रजिस्टरेशन से जगदलपुर ब्लॉक के ग्रामीण पिछड़ रहे हैं ।आज की स्थिति मे जगदलपुर शहर मे 12 वेक्सीन सेंटर होने के बाद भी जगदलपुर ग्रामीण के हर केंद्र मे 90% लोग जगदलपुर नगर के वेक्सीन लगा रहे है।पोर्टल मे रात 2-3 बजे भी रजिस्टरेशन हो रहा है।ग्रामीणो मे वेक्सीन लगाने मे जागरुकता की कमी है। ऑन लाईन रजिस्टरेशन के विषय मे ग्रामीण लोग अंजान है।प्रक्रिया की कोई जानकारी नही है।अगर प्रक्रिया मे सुधार नही किया गया ।ग्रामीण एरिया मे वेक्सीन लगाने के की दर कम होगी।प्रशासन को इस दिशा मे जल्द उचित कदम उठना चाहिये।
काँकेर/भानुप्रतापपुर :- शिवसेना की युवा शाखा युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे के आदेश पर छत्तीसगढ़ में युवा सेना से छत्तीसगढ़ प्रभारी राजेश ठावरे के दिशा निर्देश में युवा सेना द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना बीमारी के रोकथाम हेतु गांव गांव में जन जागरण अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत आम जनता से कोरोना बीमारी से निपटने हेतु बिना किसी भय के कोरोना का टीका लगवाने आह्वान किया जा रहा है ।एवं गांव गांव के युवाओं का संगठन तैयार कर उन्हें गांव में कोरोना निय
मों के पालन करने, कराने हेतु उत्प्रेरित किया जा रहा है। एवं गांव गांव में आम जनता के बीच सेनीटाइजर, मास्क , हाथ धोने का साबुन, का वितरण कर उन्हें कोरोना से बचने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। एवं उचित दूरी का पालन करते हुए अपने अपने किसानी कार्य को करने हेतु आह्वान किया जा रहा है। इसी तारतम्य में युवा सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा कच्चे ग्राम पंचायत क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में भ्रमण कर ग्रामीणों एवं युवाओं को कोरोना से बचने के उपाय बताए गए। एवं ग्रामीणों को कोरोना बीमारी से बचने हेतु माशक वितरण किया गया।
कांकेर । संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपील की गई है कि कोरोना संक्रमण का खतरा कम जरूर हुआ है,टला नही है। हमारी थोड़ी सी चूक अब तक हुए प्रयासो पर पानी फेर सकता है। कोरोना संकट काल में सभी लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए यथा संभव मदद एवं सहयोग दिया है जिसके कारण कोरोना के प्रकरणों में कमी आई है, किन्तु भूपेश बघेल सरकार का संकल्प कोरोना मुक्त छत्तीसगढ़ है जिसके लिए लम्बी लड़ाई लड़ना है। हमें विश्वास है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल प्रबंधन एवं सब के सहयोग से जल्द से जल्द कोरोना मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करेंगें।आगे श्री शोरी ने स्पस्ट किया है कि उन्हे मालूम है कंाकेर जिले में लॅाकडाउन के दौरान पड़ोसी जिलों की तरह दुकान संचालन की छूट नही मिलने पर प्रश्न उठाये जा रहे हैं किन्तु कंाकेर जिले की स्थिति अन्य जिलों से बिलकुल अलग है।
जिले के अन्दर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना का प्रसार अनुमान से कहीं अधिक है। ग्रामीण ही हमारे श्रमशक्ति एवं उपभोक्ता है। कोरोना का चेन तोड़ने के लिए सतत सम्पर्क से बचना आवश्यक है। आंकड़े एवं विशेषज्ञ बताते हैं कि जिले में शक्त लॅाकडाउन जरूरी है। व्यवसाईयों की चिंता वाजिब है, किन्तु सबसे बड़ी चिंता कोरोना को हराना है। ग्रामीण जन कोरोना गाईड लाईन का शक्ति से पालन कर रहे है, हम सबको अपने-अपने हिस्से की जवाबदारी निभानी है। हमें विश्वास है आर्थिक हितों की चिन्ता त्याग कर जनहित में लॅाकडाउन का पालन करेंगें।