City Media - Page 177 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 177

कलेक्टर ने निजी संस्थानों में जाॅब प्राप्त करने वाले जिले के नवयुवकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर दी शुभकामनाएं 

0
  • कठिन परिश्रम, निरंतर ज्ञानार्जन एवं कौशल उन्नयन करते हुए अपने फील्ड में उपलब्धि हासिल करने की दी सीख

बालोद, 05 जून 2025  कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में धमतरी जिले के कुरूद में संचालित प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन में प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात् राज्य व देश के विभिन्न शहरों के निजी संस्थानों में जाॅब प्राप्त करने वाले जिले के नवयुवकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले के नवयुवकों को निजी संस्थानों में जाॅब प्राप्त होनेे पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने निजी संस्थानों में जाॅब प्राप्त करने वाले सभी नवयुवकों को अपने कार्य के प्रति समर्पित रहकर कठिन परिश्रम, निरंतर ज्ञानार्जन एवं कौशल उन्नयन करते हुए अपने फील्ड में उपलब्धि हासिल करने की सीख दी। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के कलस्टर हेड श्री मोतीलाल देवांगन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन कुरूद में 45 दिनों का प्रशिक्षण प्राप्त करने पश्चात् जिले के 13 युवा-युवतियों को प्रीमियम सोलर कंपनी हैदराबाद, ईडीएमसी सोलर रायपुर, दुर्गेश प्लम्बिंग रायपुर, अशोक प्लंबिंग वर्क भिलाई, महेश्वरी सैनिटरी बालोद, सेलिब्रेटी रिसॉर्ट हैदराबाद, बरदिहा रिसॉर्ट धमतरी, अविनाश इंटरनेशनल जगदलपुर में जाॅब प्रदान किया गया है। इन सभी युवा-युवतियों का निःशुल्क 01 लाख रूपये राशि की प्री एक्सेडेंशियल बीमा भी किया गया है।

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिवनी स्थित रिजर्व फाॅरेस्ट में किया गया सघन वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

0
  • कलेक्टर, अपर कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने ’एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के अंतर्गत किया पौध रोपण

बालोद, 05 जून 2025  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज वन विभाग जिला बालोद के द्वारा कलेक्टोरेट मार्ग सिवनी के रिजर्व फाॅरेस्ट क्रमांक 248 के वन भूमि में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ’एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा, श्री नूतन कंवर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर उप वनमण्डलाधिकारी सुश्री डिम्पी बैस, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने पौध रोपण किया। इस अवसर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने उपस्थित लोगों को संपूर्ण जीव-जगत के लिए पेड़-पौधों की महत्व की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौध रोपण करने तथा रोपे गए पौधे की सुरक्षा हेतु समुचित उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

 

 

स्वच्छ भारत, हरित भारत अभियान के तहत बड़े पैमाने पर लगाए गए पौधे

0
  •  रैली के माध्यम से दिया गया स्वच्छता का संदेश
  • महापौर संजय पाण्डेय ने भूतहा तालाब में रोपे पौधे

जगदलपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण प्रेमियों ने पौधे लगाए। पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखरेख की जवाबदारी भी ली गई। आवारा पशु, पौधों को नुकसान न पहुंचा सकें इसके लिए तत्काल ट्री गार्ड भी लगाए गए। पर्यावरण से संबंधित नारे भी पर्यावरण दिवस पर लगाए गए।

महापौर संजय पाण्डे सुबह लालबाग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित भूतहा तालाब पहुंचे। उनके साथ नगर निगम की टीम, स्वच्छता एंबेसडर, कॉलोनीवासियों, एमआईसी सदस्यों व पार्षदों ने फलदार व छायादार पौधे लगाए। सभी ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। वार्डवासियों को जागरूक करने स्वच्छता रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, निगम स्पीकर खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, संग्राम सिंह राणा, राणा घोष, पार्षद कुबेर देवांगन, लोकेश चौधरी, किशोर पारख, विमलेंद्र शेखर झा, एचवाय कुकड़े, अजय पाल सिंह जसवाल, डीके पाराशर, संजय चंद्राकर, धर्मेंद्र महापात्र, ममता सिंह राणा, शिव मिश्रा, रतन व्यास, संपत झा, निशा मौर्य, राजीव निगम, अतुल सिम्हा, सुप्रीयो मुखर्जी, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

कॉलेज में भी प्लांटेशन

क्रांतिकारी डेबरीधुर महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप, विशिष्ट अतिथि महापौर संजय पाण्डे, निगम स्पीकर खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा उपस्थित रहे। संस्था प्रमुख डीन डॉ. जीपी नाग व स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर व आरती उतार कर किया। इसके बाद पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे लगाकर उनको विकसित व संरक्षित करने का संकल्प भी लिया गया। अतिथियों को कार्यक्रम के अंत में शाल व पौधे देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्रांतिकारी डेबरीधूर उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के स्टॉफ आरके देवांगन, भागवत कुमार, ईशु साहू, आशीष अनंत, राजश्री शुक्ला, अमित पैकरा, डॉ. सुमीत, डॉ अमित, डॉ. नेहा, डॉ. संजय सिंह, डॉ. त्रिशला साहू, डॉ. ममता भगत, ज्योति ठाकुर सहित कॉलेज के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रतापदेव वार्ड में वन विभाग द्वारा पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे, निगम स्पीकर खेमसिंह देवांगन, निर्मल पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा, नरसिंह राव, उमा मिश्रा, प्रकाश झा, लाल महावर, संपत झा किशोर पारख, एचवाय कुकड़े, विमलेन्दु शेखर झा, वीरेंद्र जोशी, अतुल सिम्हा, विवेक जैन, शिरीष मिश्रा, ममता राणा, लक्ष्मी कश्यप, ज्योति गर्ग, रानू शुक्ला, अंजू झा, उत्तम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

दलपत सागर में अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई: महापौर संजय पाण्डे

0
  •  मेयर, एमआईसी मेंबर्स, पार्षदों ने लिया जायजा 

जगदलपुर दलपत सागर में अतिक्रमण को रोकने के लिए महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में स्पीकर, एमआईसी सदस्यों एवं पार्षदों ने दलपत सागर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आरआई, पटवारी सहित तहसील के अधिकारी उपस्थित रहे। मालूम हो कि अवैध कब्जों के कारण दलपत सागर का आकार छोटा होता जा रहा है। इसे रोकने के लिए नगर निगम की टीम महापौर के नेतृत्व में जांच करने पहुंची। नगर निगम द्वारा दलपत सागर में अतिक्रमण हटाने और सौंदर्यीकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। दलपत सागर जगदलपुर का एक ऐतिहासिक तालाब है जो पिछले कुछ सालों से उपेक्षा का शिकार रहा है। दलपत सागर में जलकुंभी की समस्या बढ़ गई है। अतिक्रमण हटाने और तालाब को मूल रूप में लाने में प्रयास जारी हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दलपत सागर क्षेत्र में एक किनारे से मलबा गिराकर कब्जा करने की बात सामने आई थी जिसमें दलपत सागर के एरिया को कम करने की कोशिश की जा रही है। महापौर संजय पाण्डे ने कहा दलपत सागर का संरक्षण संवर्धन हमारी जिम्मेदारी है। कब्जा करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। दलपत सागर हम सब की धरोहर है इसे बचाना हम सब की जिम्मेदारी है। दलपत सागर मे अतिक्रमण करने वालों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। महापौर संजय पाण्डे के साथ स्पीकर खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, नवीन बोथरा, कुबेर देवांगन, गोपाल भारद्वाज, दीपांशु, आरआई, पटवारी सहित निगम व राजस्व का अमला मौजूद रहा।

मारा गया 1 करोड़ का ईनामी नक्सली सुधाकर

0
  •  नेशनल पार्क एरिया में फोर्स ने एक करोड़ इनामी सीसी मेंबर रहा नरसिम्हा चलम उर्फ गौतम उर्फ़ सुधाकर को किया ढेर

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से एक करोड़ के ईनामी कुख्यात नक्सली और सीसी मेंबर नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम उर्फ़ सुधाकर के मुठभेड़ में मारे जाने की बड़ी खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली कैंप छोड़कर भाग गए।बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों के बड़े कैडर के उपस्थिति की सूचना संयुक्त बल अभियान पर निकला था। सुबह से संयुक्त बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में आंध्रप्रदेश के चित्तापालुदी निवासी एक करोड़ इनामी माओवादी सुधाकर के मारे जाने की खबर मिली है। और भी कई नक्सलियों के मारे जाने संभावना जताई जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान जारी है। मौके से आटोमैटिक हथियार सहित विभिन्न सामान बरामद किए गए हैं। मई माह में नंबाला बसवा राजू के मारे जाने से माओवादियों को गहरी चोट पहुंची थी। अब सीसी मेंबर नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम उर्फ़ सुधाकर के मारे जाने से माओवादियों का शीर्ष नेतृत्व कमजोर होता जा रहा है। जानकारी अनुसार सुरक्षा बलों को नेशनल पार्क इलाके में बड़े नक्सलियों के मौजदूगी की सूचना मिली थी। इसी आधार पर डीआरजी, एसटीएफ व बस्तर फाइटर्स तथा कोबरा के जवानों ने संयुक्त आपरेशन चलाया। एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ हुई है।

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

0

दल्लीराजहरा सड़क दुर्घटना मे बालोद जिले क्षेत्र के गुरुर ब्लॉक दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा हैं कि घटना करीबन रात्रि 12 बजे के आस पास की सनौद में एक ढाबा के सामने हुई जिसमें एक ही व्यक्ति को अलग अलग वाहन के द्वारा कुचल दिया ।मृतक का नाम तरुण कुमार साहू से पहचान हुई है।पुलिस घटना स्थल पहुंचकर घटना की जांच कर रही हैं l

वही दूसरी घटना पुरूर थाना अंतर्गत ग्राम चिटौद के पास एक सड़क हादसे में पत्नी की मौके पर मौत हो गई वहीं पति गंभीर रूप से घायल हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के पिता के द्वारा बताया कि ग्राम पुरी थाना चारामा जिला कांकेर का निवासी हूं, मेरे बड़े लड़का कोमलचंद साहू अपनी पत्नी नेमलता साहू के साथ अगल रहकर जीवन यापन करते है, जो घर में झाडू पोछा करते समय 10 दिन पूर्व दाहिने हाथ के पंजा में चोट आने से उपचार हेतु 4 जून के करीबन 1 बजे घर के मोटर सायकल क्रमांक CG07-LK-8875 में धमतरी आ रहे थे। करीबन दोपहर 01:50 बजे एनएच 30 मार्ग ग्राम चिटौद पहुंचे थे कि सामने धमतरी तरफ से आ रही ट्रेक्टर मय ट्राली के चालक ने अपने ट्रेक्टर को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अचानक बस्ती की ओर जाने के लिए दाहिने की ओर मुड़ा तभी मोटर सायकल चालक कोमलचंद साहू ट्रेक्टर के सामने टकराकर एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट होने से मोटर सायकल चला रहे कोमलचंद साहू के सिर, सीना एवं जांघ में गंभीर चोट आया और मोटर सायकल के पीछे बैठी उसकी पत्नि नेमलता साहू के चेहरा, सिर, सीना में गंभीर चोट आने से मौके पर मौत हो गया व मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया। घटना को राह चलते राहगीर देखे व पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। घायल कोमलचंद साहू को राहगीर के वाहन से उपचार हेतु जिला अस्पताल धमतरी भिजवाए व मृतिका नेमलता साहू की लाश को एंबुलेंस की सहायता से गुरूर मरच्यूरी भेजे है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही हैं।

पर्यावरण के रक्षक बने देश के रखवाले

0
  • सीआरपीएफ की एफ 188 बटालियन ने किया पौधरोपण

जगदलपुर सीआरपीएफ 188वीं बटालियन पुसपाल घाट बस्तर द्वारा आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर घोर नक्सलवाद प्रभावित सुदूरवर्ती क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

सीआरपीएफ 188 वीं व द्वारा अपने कार्य क्षेत्र मेंu ऑपरेशनल कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ-साथ स्थानीय लोगो को जागरूक करने युवाओं को

प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर भिन्न-भिन्न कार्यक्रमो का आयोजन करती रही है। इसी कड़ी में पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर बटालियन के कमांडेंट भवेश चौधरी के निर्देशन में वृक्षारोपण

अभियान चलाया गया इस अवसर पर कम्पनी कमांडर बन्नाराम एवं अन्य अधिकारियों व जवानों द्वारा

कैंप परिसर के चारों तरफ वृक्षारोपण किया गया। कई प्रजाति के लगभग 50 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कंपनी कमांडर एवं सहायक कमांडेंट बन्नाराम ने पेड़ पौधों के महत्व के बारे में बताया तथा ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर प्रकृति का संरक्षण करने की शपथ दिलाई तथा वृक्ष ही जीवन का नारा दिया। उन्होंने बताया कि पेड़ प्रकृति की अनुपम देन हैं। इनकी रक्षा करना हमारा दायित्व है। सीआरपीएफ के इस कार्य की ग्रामीणो ने काफी प्रशंसा की।

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भर्ती प्रकिया पर उठ रहे सवालों की जवाबदेही विधायक व कार्य परिषद की: सुशील मौर्य

0
  •  यूजीसी के मापदंडों का नहीं हो रहा है पालन: मौर्य
  • विवि प्रशासन की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस शुरू करेगी बड़ी लड़ाई

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा है कि शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय से बस्तर के लोगों को बहुत उम्मीदें हैं परंतु विश्वविद्यालय में अभी जो भर्ती प्रक्रिया चल रही है वह कांग्रेस सरकार के प्रयास का नतीजा है कि आज कई पदों भर्ती प्रक्रिया चल रही है जिससे बस्तर के योग्य उम्मीदवारो को एक सुनहरा मौका मिला है।

आज कांग्रेस की सरकार राज्य में नहीं होने से कार्य परिषद में एक भी कांग्रेसी नेता नहीं होने के कारण भर्ती प्रक्रिया में उठ रहे सवालों का जवाब हम लोग नहीं दे पा रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया पर जरूर विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव सहित कई प्रोफेसर जवाब दे रहे हैं। पर जनता के प्रति जवाबदेही स्थानीय विधायक और कार्यपरिषद के सदस्यों की भी है आखिर वे कब जवाब देंगे ये समझ से परे है। कांग्रेस पार्टी इस गंभीर मुद्दे पर खामोश नहीं बैठेगी और जो गंभीर सवाल है उन मुद्दों को यूजीसी के मापदंडों के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है या नहीं इन सभी जरूरी बातों को गंभीरता के साथ उम्मीदवारों से चर्चा कर उनकी जायज मांगों और विश्वविद्यालय प्रशासन की मनमानी की जांच कर आने वाले दिनों में बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी।

हमारे लिए जिन्होने जख्म सहे, उनका अहसान कभी न भूलें, उनका हमेशा करे सम्मान करें: महापौर संजय पाण्डेय

0
  • दाई बबा दिवस पर मेयर पाण्डेय ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
  • कहा मेयर ने- मानव सेवा ही है सच्ची ईश्वर सेवा 

-अर्जुन झा-

जगदलपुर माता पिता और बड़े बुजुर्ग वो बागबां हैं, जो खुद कांटों के जख्म सहकर संतान रूपी फूल पौधों को सहेजते संवारते हैं। उनके परिश्रम, बलिदान और त्याग के दम पर ही संतान काबिल बन पाती है। मगर गम इस बात का है कि आज संतान यह अहसान भूलकर अपने माता पिता और दादा दादी को बेसहारा छोड़ देते हैं, उन्हें वृद्धाश्रमों के हवाले कर देते हैं।

ये भावपूर्ण और दिल की गहराइयों में उतर जाने वाली बातें जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय ने धरमपुरा स्थित रेडक्रॉस आस्था निकुंज वृद्धा आश्रम सियान वाटिका में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित दाई बबा दिवस कार्यक्रम में कही। यह बातें बोलते वक्त संजय पाण्डेय की आंखें भर आई थीं। मेयर संजय पाण्डेय ने आगे कहा कि माता पिता और बड़े बुजुर्ग परिवार के लिए वट वृक्ष के समान होते हैं, जिनकी छत्र छाया में हम बड़े होते हैं, काबिल बन पाते हैं। मगर दुख की बात यह है कि काबिल बनने के बाद आज के युवाओं को अपने ही माता पिता और दाई बबा यानि दादी दादा बोझ लगने लगते हैं। उनके सुदीर्घ अनुभवों को दकियानूसी करार देते हुए उनका तिरस्कार करते हैं। उन्हें सीनियर सिटीजंस होम में रहने के लिए मजबूर कर देते हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि ये वही बागबां हैं, जिन्होने खुद तरह तरह के जख्म सहकर हमें काबिल बनाया है। महापौर संजय पाण्डेय ने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्ग माताओं को तिलक लगाकर व आरती उतार कर उनका सम्मान किया।

उन्हें साड़ी व किट दिए गए। मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे ने दाई बबा दिवस पर कहा मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। वृद्धजन परिवार के रीढ़ होते हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने परिवार में माता-पिता व बुजुर्गों का सम्मान करें। समाज में उन्हें उचित स्थान दें व उनका आदर करें। हर माता-पिता अपने बच्चों से जिस प्रकार प्रेम करते हैं उसी प्रकार हमारा भी कर्तव्य है कि हम अपने माता-पिता व घर में निवासरत बुजुर्गों से स्नेह करें। आज हम युवा हैं लेकिन कभी न कभी हम भी बुजुर्ग की श्रेणी में आएंगे यह सोचकर हमें बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। हर साल 4 जून को दाई बबा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर नगर निगम स्पीकर खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, पार्षद पूनम सिन्हा, बसंती समरथ, सीएमएचओ डॉक्टर संजय बसाक, डीपीएम डॉक्टर रीना लक्ष्मी, डॉ भवर शर्मा, एनसीडी नोडल डॉ. लक्ष्मी देवी, जिला सलाहकार एनसीडी हनी गाटलिब, शकील खान, प्रबंधक आस्था निकुंज वृद्धाश्रम के अनिल देवांगन, प्रशांत श्रीवास्तव, नरेश मरकाम, डॉ. रेखा चौहान , जयंत देशमुख, सुंदर मरकाम, अलेक्जेंडर चेरियन, एचवाय कुकड़े, विजय पांडे, रामशंकर राव, उमेश पाण्डे आदि उपस्थित रहे।

स्वच्छ भारत, हरित भारत अभियान आज भूतहा तालाब में

0

जगदलपुर शहर में हरियाली बिखेरने संकल्पित महापौर संजय पाण्डेय ने स्वच्छ भारत, हरित भारत अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम चलाने का फैसला किया है। इसी के तहत चंद्रशेखर आजाद वार्ड की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लालबाग स्थित भूतहा तालाब में 5 जून प्रातः 7:30 बजे से बड़े पैमाने पर पौधे रोपे जाएंगे।

मेयर संजय पाण्डेय ने प्रकृति की सेवा के इस महायज्ञ में शहरवासियों से सहभागिता की अपील की है। मेयर संजय पाण्डेय ने कहा है कि एक पेड़, सौ उपकार, धरती बने हरी-भरी अपार, की अवधारणा पर सबको चलने की जरूरत है।

MOST POPULAR

HOT NEWS