City Media - Page 1308 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1308

वेतन विसंगति को लेकर सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन जारी

0

आंदोलन रत शिक्षकों ने किया गांधी प्रतिमा के आसपास सफाई

छत्तीसगढ़ / जगदलपुर । वेतन विसंगति के मांग को लेकर आंदोलनरत सहायक शिक्षक फेडरेशन विकासखंड तोकापाल के द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत तोकापाल के गांधी चौक पर व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा को साफ – सुथरा वह जल से स्वच्छ कर प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

आंदोलनरत सहायक ‌शिक्षकों के द्वारा स्थानीय स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर छत्तीसगढ़ राज्य के माननीय मुख्यमंत्री को वेतन विसंगति दूर करने की सद्बुद्धि देने की प्रार्थना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष की, इस अवसर पर समस्त सहायक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने अपनी उपस्थिति दी। इस दौरान प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष- काशीनाथ बघेल, उपाध्यक्ष- अब्दुल मतीन कुरैशी, अमृत कर्मा, ब्लॉक सचिव- रामलाल कश्यप, कमलेश कश्यप, जुगो मौर्य, मनोज सिदार, कमलोचन कश्यप, सुकरू बघेल, मायावती बघेल, जय मनी मौर्य, संगीता कश्यप आदि समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।

बस्तर विजय पर लखमा का जोशिला स्वागत

0

जगदलपुर। अपने गृह जिले सुकमा के कोंटा नगर पंचायत और प्रभार जिला बीजापुर के नगर पंचायत भैरमगढ़ और भोपालपटनम में जीत के बाद शनिवार को उद्योग मंत्री कवासी लखमा रायपुर रवाना हुए। जहां एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों ने जोशिला स्वागत किया। बस्तर विजय के बाद स्वागत से अभिभूत कवासी लखमा ने कहा कि यह तो सेमीफायनल था फायनल मैच 2023 को होगा उसमें भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहराएगा। क्योंकि कांग्रेस हर वर्ग की पार्टी है 3 साल में प्रदेश का जो विकास हुआ है उसी का परिणाम है नगरीय निकाय के चुनाव में पूरे प्रदेश में कांग्रेस की जीत हुई। बस्तर के प्रति मुख्यमंत्री का लगाव है इसलिए पूरे संभाग के सभी क्षेत्र के उन्नति के लिए वे लगातार हर तरह की मदद करते हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर सुशील ओझा के नेतृत्व में हुए स्वागत में कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला, गिरीश दुबे, सद्दाम सोलंकी, धनंजय सिंह ठाकुर, प्रशांत ठेंगड़ी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

पैरा कटाई करते समय मशीन में हाथ फंस जाने से युवक की तीन ऊँगली कटी

0

बालोद – पैरा कटाई करते समय मशीन में हाथ फंस जाने से युवक की तीन ऊँगलियाँ कट कर अलग हो गई | घटना बालोद जिले के ग्राम बेलमांड की है | हितेश्वर हल्बा 40 वर्ष अन्य मजदूरों के साथ पैरा कटाई का काम कर रहा था इस दौरान हितेश्वर हल्बा पैरा को मशीन में डालने का काम कर रहा था तभी पैरा के साथ दाहिना हाथ भी मशीन में जा घुसा जिससे युवक के हाथ की तीन उंगली कटकर अलग हो गई | युवक दर्द से कराहते लहूलुहान हालत में घटना स्थल पर काम कर रहे अन्य ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहां से युवक को भिलाई रेफर किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कांग्रेस ने छोड़े बाण,आखिर कब पूरा होगा दल्ली, रावघाट बस्तर लाइन का निर्माण…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। राजधानी रायपुर और वनांचलधानी बस्तर के बीच रेलसेवा के लिए बस्तर सांसद दीपक बैज तो हर सम्भव सक्रियता दिखा रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार कितनी तत्पर है, इसका खुलासा इससे हुआ है कि एक दो साल पहले सांसद दीपक बैज द्वारा लोकसभा में उठाये गए इस मामले में अब जाकर रेल राज्यमंत्री बता रहे हैं कि कार्य प्रगति पर है। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि बस्तर सांसद द्वारा लोकसभा में दो साल पहले उठाये गए रायपुर-जगदलपुर रेल सेवा के मुद्दे पर अब जाकर टरकाऊ जवाब मिल रहा है। रेल राज्यमंत्री और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा है कि यह है मोदी सरकार, जिसे यह बताने में दो साल लग गए कि दल्ली रावघाट बस्तर रेल लाइन निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा की केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने बस्तर सांसद दीपक बैज को दो साल बाद पत्र लिखकर बताया है कि रेल लाइन का काम प्रगति पर है। इससे बड़ा मजाक क्या होगा। कांग्रेस सांसद छत्तीसगढ़ की जनता के हक की आवाज संसद में उठाते हैं तो भाजपा सांसदों के मुंह में फेविकॉल लग जाता है। मुंह खोलते हैं तो छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव करने वाले मोदी बाबा की चापलूसी में ही लार टपकती है और रेल राज्यमंत्री चिट्ठी लिखकर बताते हैं कि काम प्रगति पर है। यह प्रगति है या दुर्गति? नौ दिन चले अढाई कोस की कहावत का भी कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि संसद में बस्तर की रेलसेवा से जुड़े सवाल के संदर्भ में रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने बस्तर सांसद दीपक बैज को लिखे पत्र में कहा है कि दल्ली, रावघाट, जगदलपुर रेल लाइन का कार्य प्रगति पर है। यह काम  कब पूरा होगा, यह नहीं बताया गया। मोदी सरकार जवाब दे कि रायपुर-जगदलपुर के बीच रेल यात्री सेवा कब शुरू होगी? कार्य प्रगति पर है, यह कब तक सुनते रहेंगे। आखिर यह कार्य कब पूरा होगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर का कहना है कि रायपुर से दल्ली तक तो रेल सेवा पहले से ही है। दल्ली, रावघाट, जगदलपुर के बीच तत्परता से रेल लाइन का काम किया गया होता तो बस्तर रायपुर के बीच रेल सेवा काफी पहले शुरू हो गई होती। कांग्रेस के बस्तर सांसद दीपक बैज ने 20.11.2019 को लोकसभा में शून्य काल के दौरान छत्तीसगढ़ में बस्तर (जगदलपुर) और रायपुर के बीच रेल लाइन के निर्माण का मामला उठाया था। रेल राज्यमंत्री श्री दानवे को यह बताने में दो साल लग गए कि दल्ली- रावघाट- जगदलपुर रेल लाइन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इतने समय में तो रायपुर- जगदलपुर के बीच यात्री रेलें दौड़ सकती थीं।  रेल राज्यमंत्री ने सांसद श्री बैज को पूरे दो साल बाद  29.11.2021 को पत्र लिखा है। इससे समझा जा सकता है कि निर्माण कार्य प्रगति पर है, इसकी जांच कराने में दो साल लग गए तो काम पूरा होने में कितने साल लगेंगे। छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को नौ सांसद दिए हैं तो अपने परमपिता के तलुए चाटने, शोभा की वस्तु बनने या छत्तीसगढ़ की जनता के हितों पर कुठाराघात करने के लिए नहीं दिए हैं। कांग्रेस के सांसद छत्तीसगढ़ के गरीबों के मकान की बात करते हैं, छत्तीसगढ़ के किसान की बात करते हैं तो भाजपा के सांसद अपने ही राज्य के हितों के विरोध में जुट जाते हैं। रायपुर-बस्तर रेल लाइन के मामले ने यह खुलासा कर दिया है कि मोदी भाजपा सरकार बस्तर और छत्तीसगढ़ की जनता से राजनीतिक बदला ले रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शहर के विभिन्न चर्चों में जाकर दी क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाएं

0

विधायक कार्यालय में सपरिवार लिया कैरोल गायन का आनंद

कैथोलिक चर्च लालबाग में मध्य रात्रि को आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में सपरिवार शामिल हो समस्त समाज को प्रभु ईसा मसीह जन्म की बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने क्रिसमस के मौके पर शहर के कैथोलिक चर्च,चंद्रैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिसस्कोपल चर्च ( लाल चर्च ) ,लूथरान चर्च, बाईबल मिशन चर्च, एपिस्कोपल चर्च एवं किंगडम ऑफ गार्ड चर्च में पहुंच कर प्रभु ईसा मसीह के जन्म पर्व क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

इस अवसर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की प्रभु ईसा मसीह का संपूर्ण जीवन दर्शन विश्व के कल्याण के लिए प्रेरणास्रोत है प्रभु ईसा मसीह ने जो प्रेम करुणा क्षमा और अहिंसा का जो संदेश मानव जाती के कल्याण के लिए दिया है वह आज के समय में सबसे ज्यादा प्रासंगिक है प्रभु ईसा मसीह ने अपने साथ गलत करने वालों को भी जो क्षमा का संदेश दिया है उससे सीख लेकर हमें आज एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है उन्होंने कहा की आज के समय में जब कुछ कट्टरपंथी संगठन समाज में वैमनस्य पैदा कर रहे हैं ऐसे समय में हमें प्रभु ईसा मसीह के दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है जिससे की हम ऐसी ताकतों को मूंह तोड़ जवाब दे सकते हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू, वरिष्ठ पार्षद उदयनाथ जेम्स,पंचराज सिंह,सूर्या पानी, ललिता राव, सुभम यदु,सुखराम नाग, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, दिनेश सिंह,विजय बढयी ,लता निषाद,गौरनाथ नाग, आईटी सेल के प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, संजय जैन,सहनवाज खान, अनिल जैन, व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सौरभ जैन युवा नेता प्रवीण जैन, कुलदीप भदौरिया, विजय सिंह लवी थामस एवं वेंकट राव उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

सुधापाल में हुआ यूवोदय मड़ई का आयोजन, हाई स्कूल सुधापाल की छात्राओं ने यूवोदय टीम को कबड्डी में किया परास्त

0

अवकाश के बाद भी शिक्षा विभाग का आयोजन सराहनीय

बस्तर ब्लॉक मुख्यालय से 35 कि मी सुधापाल ग्राम पंचायत में यूवोदय व ग्रामीण मढ़ई का आयोजन किया गया । जिसमें ग्राम पंचायत पाथरी, सुधापाल के ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों के बीच कबड्डी बॉलीवाल , गोलाफेंक बालक,बालिका , खेल का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम सुधापाल की सरपँच पालीबाई, सरपँच पाथरी सोमारी बाई के द्वारा खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया किया। विजयी प्रतिभागियों को सरपँच द्वारा पुस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का आकर्षक युवोदय वालंटियर एवं हाई स्कूल सुधा पाल की बालिकाओं के मध्य खेला गया कबड्डी का मैच रहा जिसमें हाई स्कूल सुधा पाल की बालिकाओं ने युद्ध की टीम को 12 अंकों से परास्त किया ।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बीईओ मोतीराम कश्यप बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि शत प्रतिशत छात्र छात्राओं की जाति प्रमाण पत्र बन सके इसको लेकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने विस्तार से उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी। साथ ही सेना भर्ती के लिए जो भी पात्र युवा छूट गए हैं वह भी अपना आवेदन कर सकते हैं इसकी जानकारी भी दी। इस अवसर पर बीईओ मोतीराम कश्यप,बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर, मध्यान्ह भोजन नोडल अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी,प्राचार्य तुलाराम पाणिग्रही, सीएसी महेश ठाकुर,श्रीधर पांडेय,उमेश पाणिग्रही, कोदन पांडे, भूपेंद्र पाढी, ओकर पाणिग्रही,बुदेश्वर नेताम, अमर सिंह ,अरविंद वर्मा, राजू भगत सहित बड़ी सँख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को ‘क्रिसमस‘ पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी |

0

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को ‘क्रिसमस‘ पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी |

उन्होंने कामना की है कि प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए |

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

दिव्यांग वालिंटीयर गिरधर को शिक्षा विभाग ने किया सम्मानित, कलेक्टर बस्तर को माना अपना आदर्श

0

बस्तर ब्लॉक के सुदूर अंचल आमाडोंगरी में सीख केन्द्र का सफल संचालन कर रहे ।
सीख वालिंटियर दिव्यांग गिरधर बघेल को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए नगद राशि देकर बीईओ मोतीराम कश्यप,बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर, मध्यान भोजन नोडल अधिकारी शैलेंद्र तिवारी ने समानित किया। । दिव्यांग गिरधर ने जानकारी में बताया कि जिला कलेक्टर रजत बंसल के मार्गदर्शन में 2 माह से संस्था में दर्ज 29 छात्र छात्राओं में से 25 बच्चों को नियमित रूप से अध्यापन करवा रहे हैं। उनके पढ़ाने के तरिके को देखने अन्य नजदीक के वालिंटियर भी पहुँचते है।ज्ञात हो कि दिव्यांग गिरधर जो कि स्वयं दोनों पैरों से पोलियो से पीड़ित हैं जिनका बड़ा भाई भी मानसिक रूप से दिव्यांग है । परिवार के भरण पोषण की जवाबदारी भी गिरधर पर है ।उनका कहना है कि मेरे गाँव के बच्चे पढ़ाई में आगे बढ़े यही सोच के साथ पढा रहा हूँ। इस कार्य को करने को करने की प्रेरणा कलेक्टर रजत बंसल ने दिया। जिसका आभार व्यक्त करने की बात गिरधर के द्वारा कही गई। इस अवसर पर मोतीराम कश्यप, बीआरसी राजेंद्र सिंह ठाकुर मध्यान भोजन बड़े अधिकारी शैलेंद्र तिवारी, उपसरपंच धनीराम सीएसी श्रीधर पांडेय महेश ठाकुर उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

ये है मोदी सरकार, जिसे यह बताने में दो साल लग गए कि दल्ली, रावघाट बस्तर लाइन निर्माण कार्य प्रगति पर है – कांग्रेस

0

रायपुर/24 दिसंबर 2021। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की बस्तर सांसद द्वारा लोकसभा में दो साल पहले उठाये गए रायपुर-जगदलपुर रेल सेवा के मुद्दे पर अब जाकर टरकाऊ जवाब देने पर रेल राज्यमंत्री और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह है मोदी सरकार, जिसे यह बताने में दो साल लग गए कि दल्ली रावघाट बस्तर रेल लाइन निर्माण कार्य प्रगति पर है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने बस्तर सांसद दीपक बैज को दो साल बाद पत्र लिखकर बताया है कि रेल लाइन का काम प्रगति पर है। इससे बड़ा मजाक क्या होगा। कांग्रेस सांसद छत्तीसगढ़ की जनता के हक की आवाज संसद में उठाते हैं तो भाजपा सांसदों के मुंह में फेविकॉल लग जाता है। मुंह खोलते हैं तो छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव करने वाले मोदी बाबा की चापलूसी में ही लार टपकती है और रेल राज्यमंत्री चिट्ठी लिखकर बताते हैं कि काम प्रगति पर है। यह प्रगति है या दुर्गति? नौ दिन चले अढाई कोस की कहावत का भी कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि संसद में बस्तर की रेलसेवा से जुड़े सवाल के संदर्भ में रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने बस्तर सांसद दीपक बैज को लिखे पत्र में कहा है कि दल्ली, रावघाट, जगदलपुर रेल लाइन का कार्य प्रगति पर है। यह काम  कब पूरा होगा, यह नहीं बताया गया। मोदी सरकार जवाब दे कि रायपुर-जगदलपुर के बीच रेल यात्री सेवा कब शुरू होगी? कार्य प्रगति पर है, यह कब तक सुनते रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रायपुर से दल्ली तक तो रेल सेवा पहले से ही है। दल्ली, रावघाट, जगदलपुर के बीच तत्परता से रेल लाइन का काम किया गया होता तो बस्तर रायपुर के बीच रेल सेवा काफी पहले शुरू हो गई होती। कांग्रेस के बस्तर सांसद दीपक बैज ने 20.11.2019 को लोकसभा में शून्य काल के दौरान छत्तीसगढ़ में बस्तर (जगदलपुर) और रायपुर के बीच रेल लाइन के निर्माण का मामला उठाया था। रेल राज्यमंत्री श्री दानवे को यह बताने में दो साल लग गए कि दल्ली- रावघाट- जगदलपुर रेल लाइन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इतने समय में तो रायपुर- जगदलपुर के बीच यात्री रेलें दौड़ सकती थीं।  रेल राज्यमंत्री ने सांसद बैज को पूरे दो साल बाद  29.11.2021 को पत्र लिखा है। इससे समझा जा सकता है कि निर्माण कार्य प्रगति पर है, इसकी जांच कराने में दो साल लग गए तो काम पूरा होने में कितने साल लगेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को नौ सांसद दिए हैं तो अपने परमपिता के तलुए चाटने, शोभा की वस्तु बनने या छत्तीसगढ़ की जनता के हितों पर कुठाराघात करने के लिए नहीं दिए हैं। कांग्रेस के सांसद छत्तीसगढ़ के गरीबों के मकान की बात करते हैं, छत्तीसगढ़ के किसान की बात करते हैं तो भाजपा के सांसद अपने ही राज्य के हितों के विरोध में जुट जाते हैं। रायपुर-बस्तर रेल लाइन के मामले ने यह खुलासा कर दिया है कि मोदी भाजपा सरकार बस्तर और छत्तीसगढ़ की जनता से राजनीतिक बदला ले रही है।

जिले के प्रधान आरक्षकों को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया

0

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग के आदेश क्रमांक – पुमनि/दुर्ग रेंज/स्था/डी/5555/2021 दिनांक 24.12.2021 के परिपालन में आज दिनांक 25.12.2021 को जिला बालोद में पदस्थ प्रधान आरक्षक का कार्यालय आदेश क्रमांक – पु. अ./बालोद/स्था/एच/690/2021 के तहत निम्नलिखित प्रधान आरक्षकों को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है ।
1- बलराम कोसे
2- होमप्रकाश सलामे
3- जीवराज रावटे
4- सीता गोस्वामी
5- लता तिवारी
6- देवनाथ ठाकुर
7- लक्ष्मण प्रसाद नवरंगे

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

आज दिनाँक 25/12/2021 को पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार द्वारा इन सभी पदोन्नत सहायक उप निरीक्षक को स्टार सेरीमनी कंट्रोल रूम बालोद में आयोजित कर , स्टार लगाया गया। इस दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर, सोन साय मौर्य, बोनिफास एक्का, रक्षित निरीक्षक मधुसूदन नाग , निरीक्षक रोहित मालेकर तथा कार्यालय से टी0 पी0 मरकाम, छबि नायक, चेतन ठाकुर तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS