City Media - Page 1315 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1315

बस्तर किसान कल्याण संघ के चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर राजीव भवन में राजेश राय का कांग्रेस परिवार ने किया सम्मान और दी शुभकामनाएं

0

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा बहुमुखी प्रतिभा के धनी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा जी के मार्गदर्शन में कांग्रेस परिवार ने बस्तर किसान कल्याण संघ के चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर नगर निगम जगदलपुर के राजस्व सभापति राजेश राय जी का राजीव भवन में स्वागत और सम्मान किया गया कांग्रेस का परचम लहराने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

महापौर सफीरा साहू ने कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य और गौरव की बात है कि बस्तर किसान कल्याण संघ के चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की निर्विरोध अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हुई. हम उम्मीद करते हैं कि यह नवनिर्वाचित अध्यक्ष कांग्रेस के भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से किसानों के हित में अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करेंगे और सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से उन्हें लाभान्वित करने के लिए संकल्पित रहेंगे इन्हीं आशाओं और अपेक्षाओं के साथ कांग्रेस परिवार की तरफ से ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।

बधाई और सम्मान कार्यक्रम में जगदलपुर नगर निगम की महापौर/सभापति सहित प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी/समन्वय समिति के सदस्य/सेवादल/ युवक कांग्रेस/महिला कांग्रेस/एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के अध्यक्ष पदाधिकारीगण सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्य/नगर-निगम/ त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों वरिष्ठ कांग्रेसियों व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa.jpg

महिला कांग्रेस की शहर इकाई हुई भंग, 2023 की बिगुल या कारण कुछ और?

0

जगदलपुर

बस्तर जिला कांग्रेस कमिटी, प्रदेश में सरकार के सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूरे करने का जश्न मना रही है. कमिटी, राज्य के मुख्यमंत्री के कार्यकाल को विकास के रोल मॉडल के रूप में पेश कर रही है एवं राज्य के विकास एवं उन्नति के लिए सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दे रही है लेकिन, कल ही शहर जिला महिला कांग्रेस द्वारा नगर इकाई को भंग किये जाने की कार्यवाही की गयी है, जो कुछ अटपटा सा प्रतीत हो रहा है. जहाँ प्रदेश भर के नेता-कार्यकर्त्ता सरकार के तीन साल पूरा होने का जश्न मना रहे हैं वहीँ, शहर जिला महिला कांग्रेस की नगर इकाई को भंग कर दिया गया है जो जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों के लिए आश्चर्य साबित हो रहा है.

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa.jpg

हालाँकि, इस मामले में अध्यक्षा कमल झज्ज का कहना है कि कमिटी को भंग करने की घोषणा अनौपचारिक की गयी है. इनका कहना है कि संघटनात्मक दृष्टिकोण को देखते हुए यह निर्णय केवल शहरीय इकाई के लिए लिया गया है जबकि ब्लाक स्तर की कमिटीयां यथावत रहेंगी. उन्होंने कहा कि पूर्व में बतौर उपाध्यक्ष अम्मा जी राव, सहारा खान, रेखा सिंह, केसर चेरपा, तीजन बघेल, अनीता पोयाम थीं. वहीँ, बतौर महामंत्री सरोजनी सेना, जाहिदा बेगम, स्वाति झा रहीं. सचिव के तौर पर शांति ठाकुर, महेश्वरी सेठिया, हरिया साहू, प्रेम यादव, माही श्रीवास्तव थे. सह-सचिव के तौर पर सलमा खान, गंगा, कुनिका, संगीता सिंह और मीडिया प्रभारी सिमरन श्रीवास्तव रहीं. आगामी 10 दिनों में नयी कार्यकारिणी गठित कर दी जाएगी.

विशेष सूचना – डेमू पैसेंजर रायपुर से केवटी जाने वाली ट्रेन आज देरी से आएगी

0

आज मालगाड़ी के पलटने से रेल्वे की यातायात व्यवस्था अवरुद्ध होने के कारण दोपहर को आने वाली डेमू पैसेंजर रायपुर से केवटी जाने वाली ट्रेन आज 3 घंटे की देरी से आएगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Big Breaking अमानवीयकृत घटना – दल्लीराजहरा रेल्वे स्टेशन के पास युवक का शव लावारिस हालत में पड़ा हुआ, रेल्वे ADRM निरीक्षण में पहुंचे उनकी आवभगत में जुटे अधिकारी कर्मचारी

0

दल्लीराजहरा – आज दिन शुक्रवार को दल्लीराजहरा रेल्वे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के पास एक अज्ञात युवक का शव लावारिस हालत में पड़ा हुआ है | बताया जा रहा है कि युवक की मृत्यु मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई थी | मृतक के बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है | आज रेल्वे क्षेत्रीय मण्डल के ADRM आये हुए है भारी संख्या में आरपीएफ एवं पुलिस बल होने के बावजूद मृतक का शव 1-2 घंटे से ऐसे ही लावारिस हालत में पड़ा हुआ है रेल्वे कर्मचारी ADRM के आवभगत में जुटे हुए है एक तरह से कहा जाये मानवता पूरी तरह से मर चुकी है | इस प्रकार लावारिस हालत में पड़े शव को यदि कोई जानवर नुकसान पहुंचाता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी ?

काफी समय से नगरवासियों एवं आसपास के लोगों द्वारा ओवरब्रिज की मांग की जा रही है किन्तु रेल्वे प्रशासन इस पर चुप्पी साधे हुए है जिसके कारण कई अनगिनत लोग मौत के मूंह में समा चुके है |

लावारिस शव के सम्बन्ध में आर. बिश्नोई ADRM से इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर कहा कि मेरी जवाबदारी नहीं है जिनका काम है वे देखेंगे हम इस बारे में कुछ नहीं कर सकते | आप लोगों को ज्यादा चिंता है तो शव को आप लोग हटवा दीजिये, इस पर सिटी मीडिया संवाददाता द्वारा कहा गया कि प्रतिबंधित क्षेत्र एवं कानूनी प्रक्रिया होने की वजह से हम यह कार्य नहीं कर सकते किन्तु हमारे द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना देकर बुला लिया गया है किन्तु आपके अधिकारीयों की अमानवीयता पर आपका उनका पक्ष लेना एवं उन्हें कार्यवाही न करने के लिए कह हमें कार्यवाही करने को कहना आपके कार्यपद्धति एवं व्यक्तित्व को बताता है |

स्टेशन मास्टर से लावारिस शव के सम्बन्ध में पूछे जाने पर कहा कि इसकी सुचना जीआरपी टीम को दे दी गई है |

मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना – देखें किस प्रकार एक लावारिस शव पड़े होने के बावजूद अधिकारी-कर्मचारी पार्टी करने में लगे हुए है

ADRM से मिलने पहुंचे रेल्वे कॉलोनी के ठेका सफाई कर्मचारीयों को अधिकारीयों द्वारा मिलने नहीं दिया गया | ठेका श्रमिकों ने बताया कि 09/12/2021 से रेल्वे कॉलोनी की सफाई कार्य बंद करवा दिया गया है एवं उन्हें नवम्बर माह का भी भुगतान नहीं किया गया है | 10 दिनों से रेल्वे कॉलोनी का सफाई कार्य बंद है | सफाई कर्मचारियों में अशोक कुमार, बंशी राम, मधुलता, आदिलक्ष्मी, वरलक्ष्मी, अग्रोतींन बाई, कुमारी बाई, भीम यादव, अर्चना, कोकिला एवं अरुण स्टेशन पहुंचे थे इस सम्बन्ध में पत्रकारों द्वारा सफाई के सम्बन्ध में पूछे जाने पर ADRM यह जवाब दिया गया कि सफाई व्यवस्था से आप लोगों को क्या मतलब, आप लोग पत्रकार है रेलवे कर्मचारियों की समस्या है वे अपनी समस्या बताएँगे | अधिकारीयों की इस प्रकार का बर्ताव संवेदनहीनता एवं लोकतंत्र के चौंथे स्तम्भ का अपमान है |

विशेष सूचना :

आज मालगाड़ी के पलटने के कारण रेल्वे की यातायात व्यवस्था अवरुद्ध रहेगी दोपहर को आने वाली डेमू पैसेंजर रायपुर से केवटी जाने वाली ट्रेन आज 3 घंटे की देरी से आएगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित 17 परिवारों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

0

जगदलपुर, 16 दिसम्बर 2021/कलेक्टर बस्तर द्वारा प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं से पीड़ित 17 परिवारों को 68 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसके अंतर्गत जगदलपुर तहसील के ग्राम अघनपुर छत्रपति शिवाजी वार्ड निवासी उमेश की मृत्यु आग में जलने से पत्नि जुली को, तिरिया निवासी मानसिंग की मृत्यु नाला के पानी में डूबने से पिता लखमू को, ग्राम आड़ावाल के साहादेई की मृत्यु सांप काटने से पिता लछिन्धर को, बकावण्ड विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम छिन्दगांव की सोनदई की मृत्यु सांप काटने से पति धनुर्जय को और ग्राम भिरेण्डा के मंगल की मृत्यु तालाब के पानी में डूबने से पिता भागरथी को, ग्राम बारदा के तुलेश्वर की मृत्यु नदी पानी में डूबने से पत्नी सविता को, ग्राम राजनगर के साहिल की मृत्यु तालाब पानी में डूबने से माता तुलसा को, ग्राम बेलपुटी के धरम की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से पत्नी रामबती को, ग्राम उलनार के चन्द्रो की मृत्यु कुआं में डूबने से पत्नी सुबरनो को, ग्राम पोटियावण्ड के मानसिंह की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से पत्नी चैती को, लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम मांदर के लच्छीन की मृत्यु नाला पानी में डूबने से पत्नि दशमी को, ग्राम मारडूम के बोमड़ा की मृत्यु सांप काटने से पत्नी सुबली को, बास्तानार विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बिरगाली के सुरेश की मृत्यु सांप काटने से पिता रमेश को, ग्राम बिरगाली की मीना की मृत्यु पानी में डूबने से पिता मासो को, ग्राम बिरगाली के जुगधर की मृत्यु सांप काटने से पत्नी कमला को, दरभा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम ग्राम तोयनार के ललिता की मृत्यु सांप काटने से पिता जागरा को, बस्तर विकासखण्ड के ग्राम कुदालगांव के रामोबाई की मृत्यु नदी में डूबने से बहन धनमती को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

जिला स्तरीय युवा उत्सव में बस्तर ब्लॉक ने मारी बाजी, लोक गीत, प्रश्नोत्तरी, फुगड़ी खेल में कन्या परिसर परचनपाल रही विजेता

0

जिला मुख्यालय जगदलपुर के कुमरावन्द में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम जो कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 15 दिसम्बर को आयोजित किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में बस्तर विकास खण्ड के संकुल केन्द्र एकटागुड़ा के कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल की छात्राओं ने लोक गीत में प्रश्नोत्तरी फुगड़ी खेल में प्रथम स्थान प्राप्त किया वंही सुवा लोक नृत्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग कब्बडी में कन्या शाला बस्तर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तात्कालिक भाषण में भी प्रथम स्थान पर रहे। बालक वर्ग कबड्डी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बस्तर दूसरे स्थान पर रहे साथ ही चित्रकारी में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया । उक्त छात्र छात्राएं सम्भाग स्तरीय कार्यक्रम में भी अपना प्रदर्शन दिलाएंगे। इनके अच्छे प्रदर्शन के लिए बीईओ मोतीराम कश्यप, बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर, प्राचार्य पी आर लॉउत्रे, श्रीमती रजनी झा चन्द्रभान मिश्रा, समीर मिश्रा,सीएसी शैलेन्द्र तिवारी नन्द लाल पटेल, ने हर्ष व्यक्त किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

जिला किसान मोर्चा द्वारा धान संग्रह केंद्र में हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0

आज जिला किसान मोर्चा द्वारा मालीघोरी धान संग्रह केंद्र में शेष धान के उठा उठाव के संबंध में जिला कलेक्टर बालोद को ज्ञापन सौंपकर उसमे सनलिप्त अधिकारियों कर्मचारियों व इसमें हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की मांग की गई |

इस संबंध जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने बताया कि भाजपा व किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों मंडल द्वारा मालीघोरी धान संग्रह केंद्र की निरीक्षण के दौरान पाया गया की खरीफ विपणन सत्र वर्ष 2020- 21 का पतला धान स्टॉक समाप्ति के बाद भी वहां लगभग 35 सौ बोरी वजन 1400 क्विंटल धान संग्रह केंद्र में शेष था जिसके बाद प्रशासन आनन फानन में उठाव कर रही जो की बड़े भ्रष्टाचार की ओर इंगित करती है इसी संबंध में किसान मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इसमे सन्लिप्त अधिकारी व कर्मचारियों पर उचित कार्यवाही की मांग करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

आज शिकायत के दौरान प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू जिलाध्यक्ष तोमन साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण प्रेम साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष पालक ठाकुर किसान मोर्चा गुरुर मंडल अध्यक्ष पन्नालाल साहू लेवेंद्र मंडावी गंगा राम साहू छगन साहू जयंत साहू मन्नूलाल झारी आदि उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों के निवाले पर डाका

0

जगदलपुर – बस्तर जिला क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रथम शिक्षा हेतु आंगनबाड़ी केंद्र जो इस समय छत्तीसगढ़ के सभी जिला के प्रत्येक जनपद और ग्राम पंचायत में संचालित किया जा रहा है ताकि बच्चों को उच्च शिक्षा कम उम्र में आंगनबाड़ियों से मिल सके।

इसी के तहत सेक्टर मालगांव जनपद बकावंड क्षेत्र के ग्राम धोबीगुड़ा से उलनार, पाईकपाल तक सेक्टर मालगांव के तहत जाना जाता है जहां कई आंगनबाड़ी सरकार द्वारा संचालित किया गया है यह सेक्टर मालगांव में सहायक क्षेत्र अधिकारी जम्बो सेठिया के द्वारा सुपरवाइजर का कार्य संपन्न किया जा रहा है यह कार्य जम्बो सेठिया जब से संभाली है तब से यह क्षेत्र हमेशा विवादित रहा है और प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्व सहायता समूह समितियों के पर निकल आए हैं यहां के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों की शिक्षा की ओर ध्यान नही दे रहे तथा यहां उपस्थित होने वाले बच्चों के लिए आने वाले राशन पर सेंध लगाने पे तुले है। इस आंगनबाड़ियों में ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी में भोजन पहले ग्राम पंचायत के समितियों के द्वारा प्रदाय किया जा रहा था परंतु इसे बदल कर अब जम्बो सेठिया क्षेत्र सहायक अधिकारी के द्वारा एक समिति को राशन प्रदाय करने का जिम्मा सौंपा गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

यह समिति का नाम तुलसी स्व सहायता समूह मालगांव है मालगांव तुलसी स्व सहायता समूह के द्वारा आंगनबाड़ियों को खाद्य सामग्री वितरण किया जा रहा है तथा प्रत्येक आंगनबाड़ियों में मानिटरिंग कर लोगों के बच्चों की गणना कर समिति के द्वारा खाद्यान दिया जा रहा है और सभी बच्चों की उपस्थिति बताकर राशन लिया जा रहा और कम बच्चों आंगनबाड़ियों में पहुँचाया जा रहा ।

इसी कड़ी में ग्राम पंचायत के गुमड़ेल के उपसरपंच के समक्ष तीन आंगनबाड़ियों के लिए सामग्री प्रदाय किया गया था जिसकी जांच करने पर तीन आंगनबाड़ी में लगभग 2 किलो दाल, 2 किलो आलू, 2 किलो प्याज, 3 पैकेट तेल, तीन आंगनबाड़ियों में सामग्री प्रदान किया है जिसके बारे में समिति से पूछे जाने पर अपना पल्ला झाड़ रहे है |

विगत कई दिनों से यह समिति की शिकायत आ रही है इन्हें कम सामाग्री प्रदाय किया जाता है कार्यकर्ता दोनों तरफ से फस रहे हैं और बात करने के लिए तैयार नहीं है परंतु ग्राम पंचायत गुमड़ेल के उपसरपंच भूपेन पांडे के समक्ष सामग्री प्रदाय करने से यह बात सामने आया है ग्राम पंचायत जुनावनी, ग्राम पंचायत उलनार, ग्राम पंचायत पाईकपाल जैसे पंचायत क्षेत्र में आंगनबाड़ियों में कम से कम सामग्री प्रदान किया जाता है और बिल में अधिक का लगाकर राशि आहरण कर लिया जाता है | मालगांव सेक्टर के कई आंगनबाड़ी बेलगाम हो गए हैं इस क्षेत्र में मिनी आंगनबाड़ी बनाया गया है जिसमें बच्चों की संख्या कम होने के कारण से आंगनबाड़ी बंद पड़े हुए हैं लाखों रुपए से बनाए गए आंगनबाड़ी शैक्षणिक व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रहा तथा विभागीय अधिकारियों के द्वारा इस ओर नजरअंदाज किया जा रहा है और इस तरह से पंचायत क्षेत्र में प्रथम शिक्षा में समाज सेवी संस्थाओं का बच्चों के लिए आए सामग्री पर सेंध करना बहुत ही निंदनीय बात है कई जगह आंगनबाड़ियों में नालियों के साथ गंदगी फैली हुई है जिस ओर विभाग ध्यान नहीं दे रहा यहाँ शैक्षणिक व्यवस्था चल रहा है।

क्राइम मीटिंग – जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश

0

दिनांक 15/12/21 को पुलिस कंट्रोल रूम बालोद में पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा क्राइम मीटिंग लिया गया। क्राइम मीटिंग में लंबित अपराध, लंबित चालान, लंबित मर्ग, लंबित शिकायत के त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। अवैध शराब, जुआ सट्टा पर अधिकतम कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने, लघु अधिनियम में कार्यवाही करने, पुलिस पेट्रोलिंग को सक्रिय करने, महिलाओं और बच्चो की सुरक्षा हेतु कार्य करने निर्देशित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी0 आर0 पोर्ते डीएसपी नवनीत कौर, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी,डीएसपी एस एस मौर्य ,रक्षित निरीक्षक, ,सायबर प्रभारी व जिला बालोद के सभी थाना / चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

डॉ माहला ने रिसाली नगर निगम में सम्भाला मोर्चा

0

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के रिसाली नगर निगम चुनाव के प्रभारी डॉ देवेंद्र माहला ने रिसाली नगर निगम बनाने के बाद पहली बार चुनाव हो रहे निगम में मोर्चा सम्भाला रखा है जहाँ पर प्रत्याशियों के साथ घर घर जा कर विभिन्न वार्ड क्षेत्रों का दौरा अन्य अन्य सामाजिक कार्यकर्ता से मीटिंग कर रहे है जहाँ 15 सालों में भारतीय जनता पार्टी के सरकार के कार्यकाल में किये विकास कार्यो की जानकारी दे रहे है और इन 3 सालों में कांग्रेस की सरकार की नाकामियों के गिना रहे है जहाँ डॉ माहलाने कहा की रिसाली नगर निगम में भारती जनता पार्टी के प्रत्याशियों को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है और भारती जनता पार्टी के महापौर बनना सुनिश्चित है डॉ देवेन्द्र माहला ने भिलाई नगर निगम के अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों के प्रत्याशियों औऱ अन्य वार्ड क्षेत्रों में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्छ में वोट डालने का अपील कर रहे है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS