मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के विधायकों का दिल्ली जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि अजीब तरह का वातावरण दिखाई दे रहा है कांग्रेस में भूपेश बघेल जब दिल्ली से लौटते हैं तो कांग्रेसी कार्यकर्ता वहां पर नारे लगाते हैं पूरा छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल के लिए खड़ा है चुनौती दे रहे हैं यह किस प्रकार की चुनौती है क्या भारतीय जनता पार्टी को चुनौती
दे रहे हैं कि केंद्रीय नेतृत्व को चुनौती दे रहे हैं कि अपने आपस के साथी को चुनौती दे रहे हैं और दूसरी बात अगर विकास की बात भूपेश और बाकी कांग्रेसी कर रहे हैं तो दिल्ली जाकर राहुल गांधी के सामने विकास की बात क्यों ऐसे बहुत से प्रश्न हैं और कहीं ना कहीं कांग्रेस के अंदर उठापटक की राजनीति चल रही है ढाई साल का फार्मूला जो हम लगातार इनसे पूछ रहे थे कि क्या वाकई में केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा इस प्रकार का कोई फार्मूला रखा गया है जिसको हमेशा यह नकारते रहे हैं वह कहीं नहीं दिखाई दे रहा है और आज का रिजल्ट आ ही जाएगा और शाम तक पता ही नहीं चल जाएगा कि वाकई में क्या ढाई साल का फार्मूला दिया गया था |
कल और आज के राजनीतिक घटनाक्रम में जो बदलाव देखने को मिले हैं कल से लगभग 31 विधायक जो कि कांग्रेस के हैं वह दिल्ली पहुंच चुके हैं और आज भी तकरीबन 28 से 30 विधायकों का दिल्ली जाना तय माना जा रहा है समस्त मंत्री भी दिल्ली जा रहे हैं या पहुंच चुके हैं ऐसे में कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने हाईकमान के आदेश का वाचन करते हुए कहा कि किसी को भी या किसी भी विधायक को दिल्ली नहीं बुलाया गया है थोड़ा सीमित रहे विधायक और हाईकमान और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने भी साफ तौर पर कहा है कि विधायकों से हाईकमान ने किसी प्रकार का बुलावा नहीं भेजा है ऐसे में देखने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी की दौड़ में जो कयास लगाए जा रहे हैं और जिससे छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजनीति आज ज्वलंत हो चुकी है ऐसे में प्रदेश कांग्रेस के मुखिया मोहन मरकाम का ऐसा बयान आना थोड़ा सोच का विषय बतलाता है |
कैबिनेट मंत्री और करीब 10 विधायक और निगम मंडल के अध्यक्ष दिल्ली हुए रवाना…
कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा, विधायक रेख चंद जैन, विधायक राजमन बेंजाम, विधायक अरुण वोरा, विधायक दलेश्वर साहू, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, कर्मकार मण्डल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल दिल्ली रवाना।
रायपुर एयरपोर्ट पर लगातार विधायकों का सिलसिला जारी।
सीएम के साथ रवाना होंगे मंत्री रविन्द्र चौबे,मंत्री मो.अकबर,रुचिर गर्ग,प्रदीप शर्मा,विजय भाटिया,रमेश आर्मो ।।
कल :- रेणु जोगी की सोनिया गांधी से मुलाकात, आश्चर्यजनक ढंग से मिला सोनिया से समय
पंजाब वाले मिलने को तरस रहे है, यँहा वाले युवराज से मिल रहे है पर सोनिया की रेणु जोगी से मुलाकात हो रही है |
सर्व प्रथम बस्तर विधायक ने माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर छात्राओं के लिए सुख समृद्धि एवं भविष्य में अच्छे कार्य करने हेतु प्रेरित किया |
बस्तर विधायक एवं जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य के हाथों सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत साईकिल वितरण किया गया छात्राओं सायकल पाकर खिल उठे बालिकाओं के चेहरे |
बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बघेल बस्तर विधानसभा अंतर्गत आने वाली विभिन्न स्कूलों सायकल वितरण किया जिसमें शासकीय हाई स्कूल छिंदगांव 28 एवं जैबेल हाई स्कूल में 54 वनकोमार में 10 गारेंगा में 36 बालिकाओं को सरस्वती साईकिल योजना के अंतर्गत साईकिल वितरण किया गया |
बस्तर विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बघेल ने सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं उज्जवल भविष्य की कामना की सभी ग्रामवासियों की समस्या को सुना और सरपंच सहित पंचगण ने अवगत कराया जिसको विधायक ने ब.क्षे.आ. वी.प्रा. मद से अतिरिक्त कक्ष बनाने हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की गांव में छात्रावास स्वास्थ्य केंद्र खुलने की प्रक्रिया एवं निर्माणधिन कार्य को जल्द कराने हेतु पूर्ण आश्वासन दिया और गांव में विभिन्न मार्गों तक पहुंचने के लिए सड़कें बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है इसलिए सरकार द्वारा सुगम सड़क योजना जैसी एक योजनायें चलाई जा रही है |
ग्राम पंचायत गारेंगा में निर्माणधिन कार्य पर नाराजगी जताते हुए उस कार्य को जल्द निराकरण करने की आदेश दी ताकि लोगों तक जल्द ही उसका लाभ मिले किसी को कोई भी चीज से वंचित ना रखे एवं विधायक ने पानी की व्यवस्था हेतु 2 लाख रुपए देने की घोषणा की व उसके पश्चात ग्राम गारेंगा में आने वाले समय मे बैंक खोलने की बात कही है ताकि किसी को भी दूर ना जाना पड़े ऐसे हमारी सरकार की भी योजना है सभी लोगों तक योजनायें पहुचाई जाए सभी लोगो तक लाभ मिलना जरूरी है किसी को भी कोई चीज से वंचित ना रखे |
बस्तर जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी बालिकाओं को कड़ी मेहनत करनी है और अपने क्षेत्र, माता पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करना है यदि आप कड़ी मेहनत करते हो तो आने वाले समय में इस क्षेत्र की बालिकाएं भी कलेक्टर ,एस.पी. शिक्षक ,अन्य प्रशासनिक अधिकारी बनकर सामने आयेंगे जिलाध्यक्ष ने सभी बच्चों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी |
ग्राम गारेंगा में गौठान का निरीक्षण किया जिसकी कमी को जल्द पूरा करने की आश्वासन दिया और उन्हा पर कई प्रकार की सब्जी खाद उत्पादन करने की सलाह दी ताकि बेरोजगार लोगो अच्छी रोजगार मिले और सरकार की मूलभूत सुविधाओं का फायदा ले पाए इसलिए कड़ी मेहनत करके इसका लाभ उठाये |
इस दौरान ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं सनिर्माण कर्मकार मंडल सदस्य बलराम मौर्य,जिला पंचायत सदस्य धनुरजय कश्यप,जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम नाईक, जनपद सदस्य शोभामणि दास, जगन्नाथ सूर्यवंशी,तुलाराम भारती, पुरन गोयल, सरपंचगण बुदरू राम बघेल,शरद बघेल,टोपी राम, टेम्पल,निलेन्द्री बघेल,राजेश कुमार, विजय नाग,अर्जुन पांडे,बीआरसी,मोजेश कृश्टोपर,बीईओ, दयानाथ कश्यप, गौतम नाग,प्राचार्य नाग,ज्योत्सना मिश्रा,लाल सिंह ठाकुर,गदाधर देवांगन छात्र-छात्राएं,ग्रामीण और समस्त कार्यकर्त्ता ग्रामीण उपस्थित थे |
सत्तापक्ष के किसी भी जनप्रतिनिधि ने नही लिया संज्ञान
यह दुर्भाग्यजनक मूलभूत समस्या पानी एवं लोगो का घर से निकलना हो गया था दूभर
पांच दिनों में पूर्ण नही हुआ काम तो फिर होगा आंदोलन
जगदलपुर –प्रवीणचंद भंजदेव वार्ड में विकास के नाम पर विगत एक महीने से वार्डवासी जो नारकीय जीवन भुगत रहे है ,उसके समाधान के लिए नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे एवम नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा पार्षददल, कार्यकर्ता गुरुवार को प्रवीण वार्ड पहुचे।वहां आज से चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया।
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा है कि बिना किसी प्लानिग के ,जबकि निगम के पास पाइप भी नही था,आनन फानन भरी बरसात में रोड को खोद दिया गया ! जिससे वहां के निवासियों के लिए रोड में चलनाऔर घर से निकलना भी दुर्भर हो गया! पाइप लाइन को नुकसान होने के कारण वार्डवासी बून्द बून्द पानी के लिए तरस गए। यह बहुत दुर्भाग्यजनक है कि सत्तापक्ष का जिम्मेदार एक भी जनप्रतिनिधि वार्ड का सुध लेने नही पहुँचा।यहाँ भी विकास के कार्य मे ठेकेदार और निगम के ज़िम्मेदारों का स्व हित प्रमुख था !
अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा प्रवीर वार्ड को जिस तरह से निगम ने नरक बना कर छोड़ा, यहां के रहवासी ने सड़क में रोपा लगाकर भाजपा नेताओं के साथ विरोध स्वरूप कीचड़ भरे रोड में बैठकर निगम के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया।इनकी तकलीफो को भाजपा परिवार ने इसे आंदोलन के रूप में लेते हुए चक्काजाम कर लगातार कांग्रेस के नेताओ के ऊपर दबाव बनाया ! जिसके तहत आज वार्ड में पाइप लाइन का विस्तार हो रहा है और कीचड़ को उठाकर गिट्टी डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारी ने पेयजल व्यवस्था दूरस्थ करने के लिए पांच दिवस का समय मांगा है,भाजपा पांच दिवस के इंतजार के बाद वार्ड वासियों को राहत नही पहुचाई तो पुनः आंदोलन किया जाएगा।
पार्षद महेंद्र पटेल ने कहा यह मुक्तिधाम जाने का रास्ता है लोग इतने परेशान है कि शव ले जाने में दिक्कत हो रही है ! लोग पानी के लिए परेशान है,टैंकरों से पानी भरने से लोग काम में नहीं जा पा रहे हैं ! पांच दिन तक यदि वादा अनुसार लोगो का पानी बहाल नही हुआ, रोड ठीक नही किया गया तो नगर निगम का घेराव किया जाएगा।
नगर निगम के कार्यपालन अभियंता शशि भूषण शर्मा व इंजीनियर संजू कर्ण ने कहा पाइप लाइन विस्तार के साथ ही तत्काल पेयजल का कनेक्सन किया जाएगा।
इस अवसर पर निर्मल पाणिग्रही,दिगम्बर राव,त्रिवेणी रंधारी,राजपाल कसेर,संभु नाग,राणा घोष,योगेश ठाकुर,राकेश तिवारी,संग्राम सिंह राणा,आशुतोष पॉल,अभय दीक्षित,शशि नाथ पाठक,लक्षमण झा,तेजपाल शर्मा,आशु आचार्य,अभिषेक तिवारी,भुवनेश्वर ध्रुव, सुरेश कश्यप,अजय सरस्वती,राजा यादव,श्रीश मिश्रा,चुम्मन पांडेय,प्रदीप पाढ़ी,सूरज मिश्रा,सूर्यभूसंन सिंह,संतीश,सूरज,अतुल कौशल,प्रेम सेठिया,मनोज झा,हनी दुल्हानी,बदरू नाग,गंगोत्री चंद्रवंसी,प्रवीण भतरा,भूपेंद्र नाथ,मनोहर कश्यप,विजय वैष्णव सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवम वार्डवासी उपस्थित थे।
राज्य सहित नारायणपुर जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 13 से 20 सितम्बर 2021 तक किया जायेगा। इसके साथ ही छुटे हुए बच्चों को यह दवा 21 से 23 सितम्बर 2021 के बीच मॉप-अप दिवस पर खिलाई जायेगी। कार्यक्रम के अंतर्गत 1 से 19 वर्षीय बच्चों किशोर / किशोरियों को कृमि मुक्ति की दवा (एल्बेंडाज़ॉल) समुदाय स्तर पर मितानिन/ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण कर खिलायी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन कोविड 19 संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया जायेगा। एल्बेंडाजील की खुराक 1 से 2 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को आधी गोली तथा 3 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को एक पूरी गोली खलायी जायेगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। जारी निर्देशों के तारतम्य में कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिये हैं।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिले में किये जाने वाली गतिविधियां-
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 13 से 20 सितम्बर 2021 तक तथा छुटे हुए बच्चों को यह दवा 21 से 23 सितम्बर 2021 के बीच मॉप दिवस पर खिलाई जायेगी। इस दौरान 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों, किशोर / किशोरियों को मितानिन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से अपने कार्य क्षेत्र के सभी घरों का भ्रमण कर कृमि मुक्ति की दवा (एल्बेडाजील) खिलायी जायेगी। मितानिन की अनुपस्थिति में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा एल्बेडाज़ॉल दवा खिलायी जावेगी। कार्यक्रम का क्रियान्वयन स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से किया जायेगा तथा शिक्षा एवं पंचायत विभाग और स्वच्छ भारत मिशन से सामुदायिक जागरूकता हेतु सहयोग लिया जायेगा। वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण की व्यापकता को देखते हुए सभी स्कूल, आंगनबाड़ी और अन्य शैक्षणिक संस्थान का संचालन आंशिक रूप से किया जा रहा है। अतः आगामी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का क्रियान्वयन स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समुदाय स्तर पर किया जायेगा। एल्बेंडाजॉल की गोली उम्र अनुसार 1 से 2 वर्ष को आधी गोली चूरा करके पानी के साथ सेवन कराया जायें। 2 से 3 वर्ष बालक एवं बालिकाओं को एक गोली पूरी तरह से चुरा करके पानी के साथ सेवन कराया जायें एवं 4 से 19 वर्ष बालक एवं बालिकाओं को एक गोली चबा करके पानी के साथ सेवन कराया जायें।एल्बेडाज़ॉल सेवन कराने से पहले दवा की एक्सपायरी तिथि की जांच एवं अभिभावक से बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी अवश्य ले जो बच्चे बीमार हैं या कोई अन्य दवाई उन्हें कृमि नियंत्रण की दवाई ना खिलायें।
प्रतिकूल घटना प्रबंधन
कृमि नियंत्रण दवा एल्बेंडाज़ॉल बच्चों और बड़ों के लिए सुरक्षित है। बच्चे के शरीर में कृमि के कारण कुछ मामूली प्रतिकूल प्रभाव, जैसे जी मिचलाना, उल्टी दस्त, पेट में हल्का दर्द और थकान अनुभव होने की संभावना हो सकती है। प्रतिकूल प्रभाव के प्रबंधन हेतु सुनिश्चित किया जाये कि प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम पर एल्बेंडाजोल गोली, ओ.आर.एस पैकेट, डोमपेरिडॉन टेबलेट, डाईसाइक्लोमिन टेबलेट / सस्पेन्शन, पैरासिटामोल टेबलेट / सस्पेन्शन तथा सी.पी.एम. टेबलेट / सेट्रिजिन टेबलेट की व्यवस्था मामूली प्रतिकूल घटना के प्रबंधन हेतु उपलब्ध रहे। निकटतम पीएचसी / स्वास्थ्य सुविधा केंद्र / ए.एन.एम के संपर्क नंबर माता-पिता/अभिभावक को दवा सेवन के दौरान उपलब्ध कराये । सभी ए.एन.एम अपने स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत होने वाली प्रतिकूल घटना की जानकारी अवश्य रखे एवं किसी भी प्रकार के प्रतिकूल घटना के समाधान हेतु मितानिन / आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के संपर्क में रहे। विभिन्न माध्यम जैसे एसएमएस, व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी उपयोग करें। मितानिन/ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सभी परिवार वालों को सामान्य प्रतिकुल घटना एवं कृमि के कारण होने वाले मामूली दुष्प्रभाव के बारे में बताये। साथ ही उससे निपटने हेतु कुछ सरल उपाए भी बताएं।
प्रशिक्षण एवं प्रचार प्रसार गतिविधियां
जिला ब्लॉक एवं सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु डिजिटल माध्यम का उपयोग किया जाये और संबंधित विभाग इसकी समुचित तैयारी करें। जिले में प्रचार प्रसार एवं सोशल मीडिया गतिविधियाँ प्रचार-प्रसार के रूप में लोकल केबल टीवी, रेडिओ जिंगल, मीडिया ब्रिफिंग किया जावें। एसएमएस एवं सोशल मीडिया (फेसबुक, टेलीग्राम, व्हाट्सएप) का उपयोग करे। स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने फेसबुक, टेलीग्राम और मौजूदा व्हाट्सएप समूहों का उपयोग प्रशिक्षण और जागरूकता सन्देश हेतु करें। मॉनिटिरिंग एवं रिपोर्टिंग गाईडलाईन अनुसार नियत अवधि में की जावे।
कोविड-19 महामारी के दौरान राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के आयोजन हेतु दिशा निर्देश।
भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार कोविड-19 महामारी के दौरान भी समस्त आवश्यक स्वास्थ्य सेवायें निरंतर रूप से प्रदान की जानी है, जिसमें बच्चों को एनीमिया कुपोषण से बचाने हेतु राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन एक महत्वपूर्ण सेवा है। कोविड-19 महामारी को देखते हुए जिन घरों में कोविड-19 के सक्रिय केस है वहाँ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन स्थिति सामान्य होने के बाद किया जाएगा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला अधिकारियों द्वारा कोविड-19 के सामान्य दिशा निर्देशों (सामाजिक दुरी कम से 2 मीटर (6 फीट)). हैंड वाशिंग एवं रेस्पीरेटरी हाइजीन / मास्क ) का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक प्लान किया जाये। कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया जाये।
छत्तीसगढ़ राज्य की न्यूज वेबसाइट एवं पोर्टल को आगामी एक वर्ष के लिए इम्पैनलमेंट करने ऑनलाईन आवेदन 25 अगस्त से 13 सितम्बर 2021 तक लिए जाएंगे। इंम्पेनलमेंट के लिए निर्धारित प्रारूप में ऑनलाईन आवेदन जमा किये जा सकते हैं। आवेदन प्रारूप और इस संबंध में नियम शर्ते जनसम्पर्क विभाग की वेबसाईट जनसंपर्कडॉटसीजीडॉटजीओव्हीडॉटइन पर उपलब्ध रहेगी। डिजिटल माध्यम की उपयोगिता एवं आवश्यकता के परिप्रेक्ष्य में न्यूज वेबसाइट, वेबपोर्टल के लिए प्रदर्शन विज्ञापन आवश्यकता, उपयोगिता, अवसर और बजट उपलब्धता के आधार पर स्वीकृत किये जाते हैं। नियमों में अन्तर्विष्ट किसी बात के होते हुए भी किसी न्यूज वेबसाइट को शासकीय विज्ञापन प्राप्त करने का कोई अधिकार नहीं होगा। सामान्यतः निम्नलिखित शर्ते पूर्ण करने वाले पोर्टल, वेबसाईट को समिति द्वारा इम्पैनलमेंट हेतु अनुशंसा की जायेगी।
छत्तीसगढ़ राज्य के न्यूज वेबसाइटों का इम्पैनलमेंट 1 वर्ष की अवधि के लिए होगा। इम्पैनल्ड हेतु विगत 6 माह के दौरान न्यूज वेबसाईट की औसत यूनिक यूजर संख्या 50 हजार होनी चाहिए। इस दौरान एवरेज सेशन डयूरेशन न्यूनतम 30 सेकेण्ड होना चाहिए। प्रत्येक वेबसाइट, पोर्टल के अपने होम पेज पर वेबसाइट, पोर्टल के स्वामी, संचालक, संपादक का नाम मोबाईल नंबर, ई मेल, संपादकीय कार्यालय का पता प्रदर्शित होना चाहिए। उन्हें प्रतिदिन अपनी वेबसाइट्स, पोर्टल को अपडेट भी करना होगा। न्यूज वेबसाइट कम से कम एक वर्ष से ऑन लाइन हो। इस अवधि के दौरान वेबसाइट का नाम और इंटरनेट का पता (न्त्स्) नहीं बदला गया हो। राज्य की गतिविधियों को प्राथमिकता से अपलोड करने वाले वेबसाइट, वेबपोर्टल को विज्ञापन देने में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ-साथ समिति उपलब्ध तकनीकी साधनों यथा-विश्वसनीय टैरिफ एनालिसिस टूल अथवा अन्य किसी माध्यम से मासिक दृश्य संख्या यूजर संबंधी रिपोर्ट की पुष्टि कर सकेगी।
दिनाँक 25/08/2021 दिन बुधवार को छत्तीसगढ़ माईस श्रमिक संघ कार्यालय में ठेका श्रमिकों को सेवा-निवृत पर या मृत्यु होने की स्थिति में उनके परिजनों को बुलाकर ग्रेच्युटी भुगतान में आ रही, कठिनाई व देरी की जानकारी दी गयी, तथा विगत 5 वर्षों से आ रही तकनीकी कठिनाइयों की भी जानकारी दी गयी।
चूँकि वर्ष 1996 के बाद के ठेका श्रमिकों को भी वर्ष 2009 के बाद ग्रेच्युटी भुगतान प्रारम्भ हो गयी थी, वर्ष • 2012 के बाद प्रबंधन के अनुसार कुछ असमंजस की स्थिति पैदा हो गयी थी, जिसे छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अथक प्रयास से तथा प्रबंधन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक, तपन सूत्रधार पूर्व में राजहरा के वित विभाग के महाप्रबंधक राजीव महेन्दु व विभाग के अन्य सहकर्मी तथा महाप्रबंधक एस.के. सोनी महाप्रबंधक (कार्मिक-खदान, भिलाई) एवं पी.एस.नाईक उप-महाप्रबंधक (कार्मिक) लौह अयस्क समूह, राजहरा के प्रायासों से उन असमंजस का निराकरण करते हुए वर्ष 2021 में लगभग 13 प्रभावी कर्मचारियों या उनके परिजनों को ग्रेच्युटी का भुगतान कराया जा सका है, जो लगातार जारी है। प्रभावी कर्मचारियों/उनके परिजनों की सूची जिन्हें ग्रेच्युटी भुगतान हुआ है :
ग्रेच्युटी भुगतान के लिए दल्ली (REWSs) के संचालक अनिल यादव से लेकर प्रबंधन की ओर से समस्त सम्बंधित अधिकारीगण जिन्होनें इस ग्रेच्युटी भुगतान में अपना सहयोग प्रदान किये, वे सभी धन्यवाद के पात्र है।
सांसद दीपक बैज व विधायक राजमन बेंजांम ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार दे रहे लाखो के विकास कार्यों की सौगात..
इसी तारतम्य में आज विकासखंड लोहंडीगुड़ा में विभिन्न पंचायतों में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत 76.7 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन जिसमे सार्वजनिक अस्पताल,स्कूल,आंगनबाड़ी, छात्रावास भवन,धान खरीदी केंद्र इन जगहों पर सड़को का बिछेगा जाल आमजनों को आवागमन में नही होगी कोई परेशानी..
बस्तर साँसद दीपक बैज व विधायक राजमन बेंजांम विभिन्न ग्राम पंचायतो में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करते हुए ग्रामीणों से लगातार रूबरू हो रहे है।
बस्तर साँसद दीपक बैज ने अपने सम्बोधन में कहा..आंधी हो या बरसात नही रुकेगा क्षेत्र का विकास..सांसद बैज ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव का विकास उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है, मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना..विकास की रक्तवाहिनी है, आज प्रदेश का हर गांव-शहर पक्की सड़कों से जुड़ गया है,इस योजना के तहत सार्वजनिक स्थल जैसे हाट बाजार,धान संग्रहण केंद्र,आंगनबाड़ी, छात्रावास भवन,श्मशान घाट जैसे अनेक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है जिससे लोगों को सुगम परिवहन का लाभ मिल रहा है।छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार गांवों का संपूर्ण विकास चाहती है,इसी मंशा को साकार करने की दिशा में कदम उठा रही है। ग्रामीणों को सड़क,बिजली,पानी आदि सभी मूलभूत सुविधा मुहैया कराना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसी तारतम्य में बस्तर सांसद दीपक बैज व विधायक राजमन बेंजांम विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन लगातार ग्रामीण क्षेत्र में कर रहे है। जो कि क्रमशः….
मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना अंतर्गत विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम पंचायत बन्नीपारा कुथर में आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुँच मार्ग निर्माण कार्य लागत 13.99 लाख रुपये के कार्य का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना अंतर्गत विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम मारडूम धान संग्रहण केंद्र हेतु पहुँच मार्ग लागत 11.66 लाख रुपये के कार्य का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना अंतर्गत विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम बदरेंगा में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 02,03 एवँ हाथीदरहा के आंगनबाड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01,03 हेतु पहुँच मार्ग लागत 18.95 लाख रुपये के कार्य का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना अंतर्गत विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम लिमउपदर में आंगनबाड़ी केंद्र हेतु पहुँच मार्ग लागत 12.74 लाख रुपये के कार्य का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना अंतर्गत विकासखण्ड लोहंडीगुड़ा में ग्राम पंचायत हाथीदरहा में आंगनबाड़ी केंद्र पहुँच मार्ग निर्माण कार्य लागत 19.36 लाख रुपये के कार्य का भूमिपूजन
इस दौरान जिला जिला पंचायत सदस्य मालती बैज,लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज,लोहंडीगुड़ा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल,जगबंधु ठाकुर,सिंहासन बलराम मांझी,संग्राम बनिता,सरपंच,सचिव,एवँ ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
➡️ चंपालाल टाटिया ज्वेलरी दुकान संजय बाजार में सेंधमारी कर रहे दो चोर रंगे हाथ गिरफ्तार
➡️ दोनों चोर ज्वेलरी शॉप के सामने ठेले में फैंसी स्टोर लगाकर करते थे रैकी
➡️ जप्त संपत्ति- मोटरसाइकिल, मोबाईल छैंनी,हथौड़ी ,रस्सी, कटर आदि मौके से बरामद
➡️ 2सप्ताह पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रात्रि गस्त की नए सिरे से समीक्षा कर तैयार किया गया था गस्त पॉइंट और हाई वैल्यू टारगेट की सुरक्षा हेतु दिए गए थे निर्देश
➡️ आरक्षक धर्मेंद्र कश्यप और राम ठाकुर ने सूझबूझ और साहस से संदेहियों को पकड़ा गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा द्वारा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से मिशन सेक्योर सिटी अभियान चलाया जा रहा है ! जिस तारतम्य में आज संजय बाजार स्थित चंपालाल टाटिया ज्वेलरी दुकान मे चोरी के अपराध घटित होने के पूर्व बस्तर पुलिस के मुस्तैदी से सेंधमारी कि घटना के पूर्व ही अपराध को रोकने में सफलता हासिल हुई है। ज्ञात हो की दिनांक 25,एवं 26 अगस्त 2021 के दरम्यानी रात्रि में दो चोर संजय मार्केट स्थित चंपालाल टाटिया नामक ज्वेलरी दुकान मे जाकर दुकान के छत से हथौड़ी और छैनी से दुकान में सेंध लगाया जा रहा था उसी दौरान कोतवाली पुलिस थाना से संजय बाजार में रात्रि गश्त पांईट हेतु बल रवाना किया गया था जिसमें आरक्षक क्रमांक-1137 राम ठाकुर, आरक्षक क्रमांक-1327 धर्मेन्द कश्यप की ड्यूटी लगाई गई थी जिन्हे क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियो की आहट होने पर आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी किया गया 2 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर लुकने छीपने व भागने का प्रयास कर रहे थे कि मौके
पर उक्त आरक्षकों के द्वारा अपने सुझबुझ एवं साहस का परिचय देते हुये दो संदिग्ध व्यक्तियों का पकड़ा गया है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम बनाकर मौके पर पहुंचकर, पुछताछ करने पर अपना नाम 1.समर सरदार 2.कमलेश नाग दोनों निवासी जगदलपुर का होना बताये, पूछताछ में दोनों ने उक्त दुकान में चोरी करने की नीयत से औज़ार लेकर आना और सेंधमारी का प्रयास करना बताये जिनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 02 नग मोबाईल , लोहे का डाईराड , एक लोह का घन(हथौड़ा), एक छोटा हथौड़ी, रस्सी,कटर , रस्सी, आरी ब्लेड व सेंधमारी में प्रयुक्त अन्य औज़ार बरामद किया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 457,511 भादवि0 का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर,विवेचना में लिया गया एवं दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। ज्ञात हो कि दोनों आरोपी , चंपालाल टाटिया ज्वेलरी शॉप के ठीक सामने मनिहारी ठेला लगाकर दुकान की रेकी करते थे |
बस्तर पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी घटना घटित होने से पूर्व ही रोकी गई जिस हेतु बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलकर थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू एवम टीम को बधाई एवं सम्मान किया गया है |
छत्तीसगढ़ सरकार में छिड़े सत्ता संघर्ष के बीच दो कांग्रेस नेताओं का कद बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज ही इसके आदेश जारी किए। राज्य सरकार अब तक करीब 30 नेताओं को मंत्री का दर्जा दे चुकी है।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने आज दोनों नेताओं को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने संबंधी आदेश जारी किया।