बालोद में अवैध गांजा बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

0
12

बालोद। ग्राम सिवनी स्थित अटल विहार कॉलोनी में बालोद पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.436 किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन सहित कुल ₹85,300 का मशरूका जब्त किया है।पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिवनी अटल विहार कॉलोनी के EWS/92 क्वार्टर में दो व्यक्ति गांजा बिक्री के लिए रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना बालोद पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी और तलाशी की कार्रवाई की।

पूछताछ में दोनों की पहचान टेकचंद साहू (24) निवासी नीचे पारा, ग्राम सिवनी और गौतेश कुमार साहू (26) निवासी स्कूल पारा, ग्राम सिवनी के रूप में हुई।तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के कब्जे से 1.436 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब ₹69,300 बताई गई है, बरामद किया। इसके अलावा टेकचंद साहू के पास से Redmi Note 10 5G और गौतेश कुमार साहू के पास से Samsung F15 5G मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक जब्त सामान की कुल कीमत ₹85,300 है।

मामले में थाना बालोद में अपराध क्रमांक 510/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना और एसडीओपी बालोद विनय कुमार साहू के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।बालोद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार या बिक्री से संबंधित जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here