बालाजी राव 2007 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी है। जिला सूरजपुर, धमतरी, रेलवे (जीआरपी0), कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक के पद पर तथा पुलिस मुख्यालय रायपुर में सहायक पुलिस महानिरीक्षक कल्याण एवं यातायात के पद पर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जषपुर के पद पर पदस्थ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक जिला जषपुर से पदोन्नति पर प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज के पद पर दिनांक 05.07.2021 को पदभार ग्रहण किये हैं। वर्ष 2009-10 में अति0 पुलिस अधीक्षक कांकेर के पद पर भी कार्यरत रहे हैं। इन्हें वर्ष 2007 में सराहनीय सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पुलिस सेवा पदक से सम्मनित किया गया है। नवपदस्थ पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि कांकेर रेंज मंे नक्सल आॅपरेषन को जिला पुलिस एवं पैरामिल्ट्री फोर्स (सी0पी0एम0एफ0) के साथ और बेहतर समन्वयक ढंग से चलाने का प्रयास उनका रहेगा। रेंज के तीनों जिलों में अपराध नियंत्रण एवं अपराध की विवेचना के पर्यवेक्षण में पुलिस उप महानिरीक्षक की जो भूमिका होती है उस पर तत्परता से कार्य करेंगे तथा पीड़ित पक्ष को थाने में संवेदनषीलता से सुना जाय और समुचित वैधानिक कार्यवाही हो यह भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा। पुलिस महानिदेषक महोदय के निर्देषानुसार महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही एवं निराकरण भी उनकी प्राथमिकता में रहेगी।
सप्तगिरि शंकर उल्का जी,प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी,प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी,बस्तर सांसद दीपक बैज राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम,प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी का टाउन हॉल में युवा कांग्रेस द्वारा जोरदार स्वागत…
सप्तगिरि शंकर उल्का जी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी बस्तर सांसद दीपक बैज राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम ने बस्तर के नियाग्रा फॉल का किया दीदार
आज आमचो सुघ्घड.गार्डन योजना के तहत डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में स्थित ऐतिहासिक “नेताजी शहीद पार्क” में सफ़ाई अभियान में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के लोगों ने ज़ोर शोर से हिस्सा लिया !
कार्यक्रम के पश्चात जगदलपुर क्षेत्र के मान विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ,मान महापौर सफीरा साहू एवं एमआईसी यशवर्धन राव के द्वारा पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे के वार्ड का भ्रमण भी किया गया ! इस दौरान वार्ड में निर्मित व्यायामशाला भवन में जिम सामग्री , मोहन नगर मार्ग पर अधूरे सामुदायिक भवन को पूर्ण करने,सरदार दर्शन सिंग मार्ग में नाली निकासी ,आंगनबाड़ी भवन एवं मोहन नगर के विकास के लिए फण्ड की माँग वार्ड की जनता के द्वारा किया गया !
वार्ड के पार्षद संजय पांडे ने व्यायामशाला का निरीक्षण कराते हुए बताया कि इसे बने हुए लगभग तीन वर्ष हो चुके हैं परंतु जिम सामग्री के अभाव में यह उद्देश्यहीन होकर ,आस पास के वार्डों के युवाओं को इसका लाभ भी नहीं मिल पा रहा है ! सामुदायिक भवन जो की 50 लाख रुपये में बन रहा था ,वह भी सात वर्षों से रुका पड़ा है ! कोर्ट में भी यह मामला नगर निगम के पक्ष में आया है तथा इसके बनने से इस वार्ड के लोगों को तथा आस पास के अन्य वार्ड के लोगों को एक अच्छी सुविधा निगम के द्वारा मिल पाएगी ! पहले जो पैसा आया था उसे मामला कोर्ट में पेंडिंग होने के कारण वापस कर दिया गया था ! जिसके कारण नये आकलन के हिसाब से 62 लाख रुपया की ज़रूरत होगी ! मोहन नगर के विकास के संबंध में भी पार्षद द्वारा वस्तु स्थिति से अवगत कराया किया और यह बताया गया कि इसके विकास में नगर निगम में क़ानून की बाध्यता है अपितु यह आप के विधायक निधि मदद से पुर्ण किया जा सकता है ! मान विधायक रेखचंद जैन एवं महापौर ने इसे गंभीरता से सुना एवं पूर्ण आश्वासन दिया है कि वह इन मामलों के विकास में पूरा समय व संसाधन उपलब्ध कराने और इसे पूर्ण कराने का पूरा प्रयास भी करेंगे !
इसके पश्चात माननीय जन प्रतिनिधि सरदार दर्शन सिंह मार्ग में नाली की समस्या से अवगत हुए ! विदित हो कि यह नाली सालों से सनसिटी के बीच खेत से होकर बहती थी ,परंतु सनसिटी कॉलोनी के निर्माण के पश्चात यहाँ पर पानी को रोक दिया गया जिसके कारण यहाँ अत्यंत गंदगी है, गंदे पानी के जमाव के कारण यहाँ के लोगों को गंभीर बीमारी हो रही है ! जिस पर विधायक एवं महापौर द्वय ने कहा है कि वह कलेक्टर व आयुक्त नगर निगम से चर्चा कर इस समस्या का निदान शीघ्र करेंगे !
नेता प्रतिपक्ष एवं वार्ड के पार्षद संजय पांडे ने कहा है कि पूर्व में भी वह लगातार नगर निगम के महापौर,आयुक्त एवं कलेक्टर सभी से इन समस्याओं से अवगत कराते रहे हैं ,और इसी कड़ी में आज मान विधायक जी का भी वार्ड में भ्रमण हुवा है और वे समस्याओं से अवगत हुए हैं ! आशा है कि इस दिशा में जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के द्वारा शीघ्र पहलकर वार्ड की समस्याओं को दूर किया जाएगा ! पार्षद संजय पांडे ने सभी जन प्रतिनिधियों एवं वार्ड वासियों का आभार व्यक्त किया है !
वार्ड भ्रमण एवं सफ़ाई अभियान में वार्ड के राजेंद्र पांडेय ,राम साहा ,कालीपद सिंह,बशीर बेग, संतोष नाग,भौमिक,देवेंद्र देवांगन, मोहम्मद अकबर, डॉ राकेश दुबे,फ़िरोज़ अहमद,तेजपाल सिंह, हरेन्द्र नंदी,संतोष बजाज,सियाराम नेताम ,गोबिन्द सिंह वर्मा ,मनोरंजन पंडा ,सुप्रियो मुखर्जी ,अजय राय,मुरलीधर झा,नवीन प्रजापति ,अरुण नेताम ,बुधराम कश्यप,अजय बेसरा ,मानसिंह ,दुर्गी प्रजापति ,रेखा पाण्डेय ,श्रीमती लाहोटी, करुणा सेनापति ,सावित्री यादव, अरविंद राठौर आदि लगभग सौ की संख्या में जन उपस्थित थे !
यू0उदय किरण (भापुसे-2015) ने आज दिनांक 04.07.2021 को पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। पुलिस अधीक्षक के रूप में इनकी यह पहली पदस्थापना है। प्रशिक्षु के रूप में जिला रायगढ़ तथा बिलासपुर तथा बैच के रूप में जिला महासमुन्द मे एवं जिला कोरबा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा देते हुए सराहनीय कार्य किया था। अपराधियों के विरूद्ध इनकी तेजतर्रार कार्यशैली के कारण अपराधियों में हड़कंप मचा था जिसकी पूरे प्रदेश में चर्चा होती थी। अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने से कोरबा जैसे बड़े शहर में अपराध में अकुंश लगा था, जिससे आम जनता में पुलिस की अच्छी छवि बनी थी। जिला दंतेवाड़ा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थापना के दौरान नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी रणनीति तैयार करते हुए क्षेत्र में नक्सलियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस की बेहतर छवि बनाने के साथ-साथ इस क्षेत्र से अच्छा अनुभव प्राप्त किये।
मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक यू0उदय किरण को जिले का चार्ज सौंपा, पदभार ग्रहण करने के उपरान्त इन्होने कहा की नारायणपुर जिले में भयमुक्त वातावरण निर्मित करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी तथा जनता का विश्वास हासिल कर नक्सलियों तथा अन्य अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। चार्ज ग्रहण करने के उपरांत जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा डीआरजी कमाण्डरों की मीटिंग ली गयी। मींिटंग में समस्त अधिकारियों से कहा कि नारायणपुर जिले के समस्त जिला वासियों को भयमुक्त एवं खुशहाल वातावरण देना हमारी पहली प्राथमिकता होगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना से काम करें, जिससे लोगों के बीच एक आदर्श पुलिस की छवि निर्मित की जा सके।
जगदलपुर। नानगुर क्षेत्र में आकाशीय बिजली से नवमी कक्षा में अध्ययनरत एक छात्रा की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने से नानगुर शोक में डुबा हुआ है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार नानगुर निवासी प्रहलाद मांझी की पुत्री लक्ष्मी प्रिया अपने खेत गई हुई थी। इस दौरान मौसम में बदलाव के बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से लक्ष्मी प्रिया की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है,लक्ष्मी प्रिया कक्षा नवमी की छात्रा थी और मिलनसार है।
भानुप्रतापपुर – बिन ब्याही युवती प्रेम प्रसंग के चलते गर्भवती हो गई किन्तु बदनामी के डर से पैदा होते ही नवजात को झाड़ियों में फेंक नवजात का जीवन लीला ही समाप्त कर देना चाहती थी किन्तु जाको राखे साइयां मार सके ना कोई तभी वहां से एक ग्रामीण ने उस मासूम की किलकारी सुन उस झाड़ी में जाकर देखा तो चीटियाँ नवजात को अपना निवाला बनाने के फिराक में थी उसने देर न करते हुए उस मासूम को लेकर तत्काल गांव के कोटवार को सूचना दी। कोटवार ने तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को सूचना दी, जिस पर तत्काल थाना प्रभारी ने पुलिस को ग्राम डूमरकोट भेजा जहां से बच्ची को कोरर अस्पताल लाया गया। कोरर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और एक 20 वर्षीय युवती को इस मामले में आरोपी बनाया है। युवती अपनी मौसी के यहां कुछ दिन पहले ही आयी थी। युवती प्रेम प्रसंग के चलते गर्भवती हो गई थी। लोकलाज के भय से उसने दुनिया में मां शब्द को कलंकित कर दिया।
नगर पालिक निगम के तहत आज दंतेश्वरी मंदिर के सामने अधोसंरचना मद से ट्रक माऊटेन ट्रेकर की विधिवत पूजा संसदीय सचिव रेखचंद जैन ,महापौर सफीरा साहू के द्वारा किया गया।जिसमे अध्यक्ष कविता साहू, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी राजीव शर्मा,एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव ,उदय नाथ जेम्स ,राजेश राय ,पार्षद ललिता राव ,कोमल सेना ,आयुक्त प्रेम कुमार पटेल उपस्थित थे। अधोसंरचना मद से लागत 34 लाख 70 हजार से दो नग ट्रक माऊटेन टैकर का विधिवत पूजा कर निगम बेडा मे शामिल किया गया। विधायक रेखचंद जैन ने कहा ट्रक माऊटेन टैकर के दो टैकर आने से निगम के वार्डो मे तत्काल पानी की सप्लाई सुचारू रूप से हो सकेगा। मशीन के माध्यम से लोगों को पानी सप्लाई जल्दी से हो सकेगा।इससे लोगों को सुविधा मिलेगी। महापौर सफीरा साहू ने कहा ट्रक माऊटेन टैकर से निगम को काफी लाभ होगा ,सप्लाई मे सुविधा होगी, लोगों को लाभ मिलेगा। इस दौरान निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
आमचो सुघ्घर गार्डन के तहत आज शहर के शहीद पार्क का जनसहयोग से विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमे संसदीय सचिव व विधायक श्री रेखचंद जैन ,महापौर श्रीमती सफीरा साहू शामिल होकर पार्क मे श्रमदान कर योगदान दिया,साथ ही पार्क मे ग्रास कटिंग मशीन चलाकर संदेश दिया, वही पार्क परिसर मे पौधरोपण करने के साथ पार्क के दीवार पर पेटिंग कर गढबो नवा जगदलपुर का नारा चित्रित किया ,जिसमे एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव ,नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे,पार्षद योगेंद्र पांडे, ललिता राव ,कोमल सेना,लता निषाद, राजपाल कसेर,दयाराम कश्यप, मानिकराम नाग मनोनीत पार्षद अमर सिह ,हरिश साहू ,आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल ,युवोदय टीम व स्थानीय नागरिकों के जनसहयोग से पूरे पार्क मे सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही पार्क परिसर मे पौधरोपण किया गया ,साथ ही पार्क मे रंगोली डालकर अतिथि द्वारा स्वचछता का संदेश दिया गया ।वही छोटे बच्चों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,इस कार्यक्रम मे विधायक श्री रेखचंद जैन ने कहा शहर के ऐतिहासिक पार्क के साफ सफाई व मूलभूत सुविधाएं के लिये हम आज यहा अभियान चला रहे है ,ईस पार्क की स्थापना सन् 1979 मे हुयी थी ।
हमारा दायित्व है शहर के सभी पार्को का अच्छा स्वरूप मे लाना है ,नगर निगम द्वारा गत सप्ताह के प्रति रविवार को सुध्धुर गार्डन का अभियान चलाया जा रहा है जिससे शहर के पार्को का सफाई व मूलभूत कार्यो को किया जा रहा है इस अभियान से शहर की जनता भी जुडकर अपने शहर की पहचान पार्क व अपने आसपास के पार्को का सफाई व देखरेख कर इस अभियान से जुडकर सहयोग कर रहे है। हम सभी को मिलकर शहर का विकास करना है ,लोगों के मांग पर शहीद पार्क मे 10 लाख की लागत से विधायक निधि से ओपन जिम का निर्माण किया जायेगा,शहर के जनप्रतिनिधियों व नागरिकों के सहयोग से जगदलपुर को स्वचछ व सुंदर बनाना है ।महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने बताया आमचो सुघ्घुर गार्डन अभियान के तहत प्रति रविवार को शहर के पार्कों का चरणबद्ध रूप से सफाई अभियान व रखरखाव के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत गत रविवार से प्रांरभ किया गया है जिसके तहत आज शहीद पार्क का सफाई ,पौधरोपण,सभी के सहयोग से किया गया ,साथ ही पार्क के रखरखाव व अन्य व्यवस्था के संबंध मे आयुक्त से चर्चा किया गया ,इसी तरह आगामी रविवार से शहर के अन्य पार्को का प्रशासन, युवोदय, स्थानीय जनप्रतिनिधि, व जनसहयोग से सभी की सहभागिता सुनिश्चित करते पार्को के लिये अभियान चलाया जायेगा।साथ ही पार्को को उचित रखरखाव व आकर्षक बनाने का भी कार्य किया जायेगा।मूलभूत सुविधाओं को दूरस्त किया जायेगा ।
हमे गढबो नवा जगदलपुर की परिकल्पना को करना है ,जिसमे आप सभी का सहयोग से हम इस कल्पना को पूरा कर सकते है हम सभी को मिलकर हमारे शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना है ,वही यशवर्धन राव ,नेता प्रतिपक्ष संजय पाडे, योगेंद्र पाडे ने भी सुध्धुर गार्डन व शहर विकास को लेकर अपने विचार रखा साथ ही सभी ने कहा हमे मिलकर हमारे शहर को नया आकार देना है ।आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल ने मंच सचालन कर सुध्धुर गार्डन के विषय पर जानकारी दिया। वही इस अभियान के अंत मे वाल पेटिंग किया साथ ही अतिथियों को वर्मी खाद भेट किया गया।इस दौरान निगम के अधिकारी, कर्मचारी व वार्डवासी उपस्थित थे।
बढ़ते पेट्रोल डीज़ल और घरेलू गैस की कीमतों और मेंहगाई के ख़िलाफ़ शिवसेना का ज़ोरदार प्रदर्शन
मोटरसाइकिल को धक्का देते धरमपुरा में किया प्रदर्शन
खाली गैस सिलेंडर रखकर किया नगर भ्रमण
बहुत हुईं मेंहगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार वाले चुनावी वादे को शिवसैनिकों ने दिलाया याद
जगदलपुर / शिवसेना । आजादी के बाद से पैट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की कीमतों के सब से ऊंचे स्तर पर पहुंचने के खिलाफ, शिवसेना की बस्तर इकाई ने केंद्र सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने एवं आमजनता को मेंहगाई से राहत देने की अपील करते हुए, पक्ष प्रमुख महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी के आदेश व प्रदेश प्रमुख धन्नजय सिंह परिहार जी के निर्देशानुसार बस्तर सहित राज्यभर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है।
मोटरसाइकिल को धक्का देकर किया प्रदर्शन
आक्रोशित शिवसैनिकों ने प्रदर्शन के दौरान मोटरसाइकिलों को धक्का देते हुए जगदलपुर के मुख्य सड़कों पर भ्रमण किया और सरकार को यह सन्देश देने का प्रयास किया कि उनके गलत नीतियों के कारण एक दिन यही स्तिथी आएगी की लोग अपने वाहनों में ईंधन भरना बंद कर देंगे।
खाली गैस सिलेंडर सर पर रखकर किया नगर भ्रमण
रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का भी शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। खाली गैस सिलेंडर को सर पर उठाकर नगर भ्रमण करते हुए बढ़ती मेंहगाई का प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया गया।
शिवसेना बस्तर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एकत्रित दर्जनों शिवसैनिकों ने पैट्रोलियम पदार्थों पर एक्साइज ड्यूटी घटाने एव जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से अब महंगाई आसमान छूने लगी है। कीमत में हो रहे इजाफे का असर, यात्री वाहनों तथा मालवाहक गाड़ियों के किरायों में बढ़ोतरी एव रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ा है। कोरोना काल में हर कोई परेशान है, कोरोना की मार से अब तक लोग उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में पेट्रोल – डीजल, घरेलू गैस, खाद्य पदार्थों पर बढ़ती महंगाई ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।
डॉ. अरुण पाण्डेय् ने कहा कि एक लीटर पेट्रोल पर मात्र एक्साइज ड्यूटी ही लगभग 32.98 पैसे जबकि डीजल पर 31.83 रुपये प्रति लीटर लगती है। जो कि पैट्रोल डीजल के बेस प्राइस से भी ज्यादा है। वहीं राज्य सरकार द्वारा लगाई जा रहे शुल्क को भी जोड़ कर देखें तो जनता से पैट्रोल डीजल पर 200 प्रतिशत के करीब शुल्क वसूला जा रहा है। इसीतरह एलपीजी के मुल्य में भी माह में तीन बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। जिसका सीधा असर गृहणियों के ऊपर पढ़ रहा है और घर का बजट गड़बड़ हो चुका है।
महमहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन कर रहें शिवसैनिकों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को पूर्व में ज्ञापन देकर पेट्रोलियम पदार्थ को जीएसटी के दायरे में लाने हेतु सरकार को निर्देशित करने की मांग की है।
प्रदर्शन कर रहे शिवसैनिकों ने पेट्रोलियम मंत्री मुर्दाबाद, कमल का फ़ूल क्या यही थी फ़ूल ? इस तरह के नारों के साथ बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों के क़ीमत पर नाराजगी दर्ज़ कराई है। प्रदर्शनकरियों ने कहा कि पकोड़े एवं चाय बेचने वाले भी आज मोदी सरकार को कोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है और मोदी सरकार एवं उनके तमाम मंत्री चुनाव प्रचार में शक्ति प्रदर्शन में मस्त हैं।
इस मौके पर इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय् के साथ चंचलमल जैन, ललित, सुनील, मोनू, लक्ष्मण, देवेंद्र, रमेश, अशरफ़ खान, अजय, ख़ालिद, आरिफ़, राजा नरेश, सलीम, रसीद, अल्ताफ़, तुलाराम और अन्य शिवसैनिक उपस्थित हुए।
सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा प्रभारी मंत्री कवासी लखमा,सांसद दीपक बैज,बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, विधायक चित्रकोट राजमन बेजाम, जगदलपुर विधायक संसदिय सचिव रेखचंद जैन जी,महापौर सफिरा साहू,नगर सभापति कविता साहू, को साफा पहनाकर, एवं हल्दी चावल तिलक लगाकर स्वागत किया गया |