City Media - Page 1491 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1491

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रक्षित केन्द्र बालोद में तथा सभी थाना/चौकी और कैम्प में योगासन कराया गया

0

आज दिनाँक 21/06/2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रक्षित केन्द्र बालोद में तथा सभी थाना/चौकी और कैम्प में योगासन कराया गया।

रक्षित केंद्र बालोद में योग शिक्षक चमन कलिहारी और लीलाधर साहू द्वारा योगासन कराया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते, DSP दिनेश सिन्हा, प्रशांत पैकरा, विनय साहू , यशवंत साकार, तनुप्रिया, RI मधुसूदन नाग, निरीक्षक जी0 एस0 ठाकुर, नवल किशोर कश्यप, रामसत्तु सिन्हा, तथा पुलिस लाइन, कार्यालय और थाना बालोद के अधिकारी /कर्मचारी द्वारा योगासन किया गया।

थाना और चौकी तथा कैम्प में संबंधित प्रभारी द्वारा थाना/चौकी /कैम्प के पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ योगासन किया गया।

इस दौरान योग से लाभ के संबंध में भी चर्चा किया गया। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा शारीरिक के साथ मानसिक संबल,मजबूती देने में योगासन अत्यंत उपयोगी और आवश्यक है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल कार्यक्रम के द्वारा दंतेवाड़ा जिलेवासियो को दी 340 करोड़ 71 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात..

0

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 657 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण..

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम द्वारा दंतेवाड़ा जिले में 340 करोड़ 71 लाख रूपए के 657 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया।

इस वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान सांसद बस्तर दीपक बैज ने अपने उद्बोधन में कहा दंतेवाड़ा को अब विकास कार्यों के नाम से जाना जाता है, यहां पर डेनेक्स गारमेंट,वनोपज का प्रोसेसिंग कर आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, कोरोना टीकाकरण में ग्राम रेंगानार को 100% टीकाकरण कर प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी समाजों को,पुजारीयो,युवाओं का मान बढ़ा कर लगातार छत्तीसगढ़ को मजबूत बनाने काम कर रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री जी का आभारी हूं।

कोरोनाकाल जैसे विषमपरिस्थति में भी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने आर्थिक संतुलन बनाए रखा।जिसे बस्तर सांसद दीपक बैज ने भूपेश बघेल को बेहतर प्रबंधन करने वाले अर्थ शास्त्री कहा।

इस दौरान सांसद दीपक बैज,विधायक देवती कर्मा,छविंद्र कर्मा,तूलिका कर्मा,विमल सुराना,सुभाष सुराना,शकील रिजवी,साक्षी सुराना,पूजा साव,जवाहर लाल सुराना, अन्ति बेक,सलीम उस्मानी,संतोष दुबे, महेश कश्यप,विमल सलाम,प्रवीण राणा,सलमान नवाब,आकाश नियाल,अविना सरकार,सोएब रिजवी,रोशन पवार,राजकुमार तमो, रविश सुराना,मुकुंद ठाकूर,सोनू साइमन,जोगराज बुरड़,चंदू एवं जिला प्रशासन की टीम मौजूद रही।

Breaking रोड के किनारे लगे खम्भे से टकराने पर युवक की हुई मृत्यु

0

दल्लीराजहरा – रोड के किनारे लगे खम्भे (ट्रैफिक सिग्नल) से टकराने से सिर पर गहरी चोट लगने से युवक की मृत्यु हो गई है | घटना आज सुबह 8 से 8.30 बजे की है युवक ललित कुमार चुरेन्द्र पिता दयालु राम चुरेन्द्र उम्र 36 वर्ष बाइक सीजी 07 जे 2294 से दल्लीराजहरा की ओर से आ रहा था शिकारीटोला के पास कुर्बानी स्थल के पास लगे रोड सिग्नल से टकराकर युवक का सिर फट गया जिससे मौके पर युवक की मौत हो गई | घटनास्थल पर पुलिस पहुँच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है |  

सरपंच को पत्रकार के साथ दबंगई दिखाना पड़ा भारी, पत्रकार की शिकायत पर सरपंच को हुआ जेल

0

अर्जुन्दा – महिला सरपंच को पत्रकार के साथ अपनी दबंगई दिखाना भारी पड़ गया, पत्रकार की शिकायत पर महिला सरपंच पहुंची सलाखों के पीछे | दरअसल घटना गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर ग्राम बोडेना की है | दिनांक- 21.05.2021 के सुबह करीबन 08.30 बजे पत्रकार योगेन्द्र कुमार उके पिता बलराम उके, उम्र 27 वर्ष को ग्रामवासी बोड़ेना द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बोड़ेना की सरपंच द्वारा अवैध रूप से पेड़ो की कटाई करा रही है, सूचना मिलने के तुरंत बाद पत्रकार मौके पर ग्राम बोड़ेना के बड़े तालाब के पास पहुंचा और देखा कि 12 पेड़ो की कटाई हुई है, जिसमें बबुल, गंगा ईमली, रिंया जैसे पेड़ थे । जिसका पत्रकार द्वारा मौके पर ही फोटो ले लिये ।

जब सरपंच रोशनी बाई साहू को पता चला कि किसी पत्रकार द्वारा पेड़ कटाई फोटो खिंचा गया है । जैसे ही पत्रकार योगेन्द्र तालाब से फोटो खिंचकर वापस आ रहा था,  रास्ते में सरपंच रोशनी बाई साहू मिली ।  सरपंच रोशनी बाई साहू बोली कि आपसे कुछ काम है तो घर चल कर बात करते है । जैसे ही उनके साथ वह उनके घर पहुंचा मेरे साथ बत्तमीजी से बात करते हुए बोलने लगी कि तु होता कौन है, तेरी इतनी औकात कि तु मेरे से परमिशन लिये बिना मेरे गांव के अंदर घुसकर तालाब में जाकर पेड कटाई की फोटो खिचेगा, तुम्हे किसने भेजा है और भेजने वाले ने तुम्हे कितना पैसा दिया है, तुम साले पत्रकार लोग पैसे में बिके हुए हो  इतना कहने के बाद पत्रकार योगेन्द्र द्वारा जब सरपंच रोशनी बाई साहू से कहां कि आपने पहले भी पेड़ की अवैध रूप से कटाई की थी जिस मामले में आपको पेड़ कटाई करने के लिये प्रतिबंधित किया गया था और आप मेरे ऊपर आरोप लगा रहे कि हम पत्रकार लोग बिके हुए है । मेरे द्वारा इतना कहने पर सरपंच रोशनी साहू अश्लील शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली गलौच, झूठे केश में फंसा देने की धमकी, देते हुए मेरे जाति के बारे में जाति सूचक अपशब्दो का प्रयोग कर गाली गलौच करने लगी । सरपंच रोशनी साहू यह भी धमकी देने लगी कि मेरा प्रशासनिक स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियो से पहचान है, मैं तुम्हारी पत्रकारिता निकलवा दूंगी, और तुम्हे किसी भी झूठे केश में फंसा दूंगी । तुम कहीं के नहीं रहोगे, तुम्हे और तुम्हारे परिवार को देख लुंगी । मेरे साथ जब इस प्रकार की दुर्व्यवहार और अभद्र एवं जातिगत गाली गलौच किया जा रहा था तो मैं उसके घर से बाहर निकल गया था, उसके बाहर ग्राम बोड़ेना के कुछ लोग थे, जिन्होने इस घटना को प्रत्यक्ष रूप से देखा और सुना है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जिसके पश्चात् सरपंच रोशनी बाई साहू के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज किया जिस पर अजाक पुलिस ने सरपंच के खिलाफ धारा 294,506 एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) 3(2)(v) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच पड़ताल करने पर महिला सरपंच रोशनी बाई साहू को आज गिप्तार कर जेल भेज दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

बीएसपी में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

भिलाई इस्पात संयत्र (स्टील अथारिटी ऑफ लिमिटेड) में ओ.सी.टी. के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर कुल 23,00,000 रू.का किया गया था धोखाधड़ी । प्रकरण में आरोपी उमेश चन्द्रा पिता रेशम लाल चंद्रा उम्र 26 वर्ष को अवंती विहार रायपुर से किया गया गिरफ्तार। उक्त आरोपी के अतिरिक्त अन्य आरोपियों का अपराध में संलिप्त होने का हुआ खुलासा।

प्रार्थी जोहन लाल खरे पिता नंदलाल खरे उम्र 50 साल सा. वार्ड नं. 20 दल्लीराजहरा जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.01.2020 से 26.09.2020 तक प्रार्थी के पुत्र लाकेश खरे को स्टील अथारिटी ऑफ लिमिटेड (बी.एस.पी) में आपरेटर कम टेकनिशियन के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर तथा फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र जारी कर कुल रकम 23,00,000 रू रकम का धोखाधड़ी करने वाले आरोपीगण 01.उमेश चन्द्रा सा. श्रीराम हाईट्स फ्लैट नं. 607, अवंती विहार रायपुर, 02.वेंकटेश राव सा.भिलाई नगर जिला दुर्ग, 03.मनोज श्रीवास्तव सा.रायपुर चौक टिकरापारा रायपुर, 04.राहुल पटेल सा. सारंगढ़(रायगढ) के विरूद्ध थाना बालोद में अप.क 187/21 धारा 420, 467,468,471,120बी भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

उक्त बड़ी रकम लेकर की गई धोखाधड़ी के अपराध को गंभीरता से लिया जाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर पोर्ते के निर्देशन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक शिशिर पाण्डे के हमराह एक विशेष टीम तैयार कर तकनीकी सहयोग व मुखबीर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की सघन पतासाजी किया गया। इस क्रम में आरोपी उमेश चन्द्रा पिता रेशम लाल चन्द्रा उम्र 26 साल सा. श्रीराम हाईट्स फ्लैट नं. 607, अवंती विहार रायपुर को किराये के मकान से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो भिलाई इस्पात संयत्र (स्टील अथारिटी ऑफ लिमिटेड) में ओ.सी.टी.के पद पर लाकेश खरे को लगाने के लिये कुल 23,00,000/ रूपये फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र तैयार कर प्रार्थी से कुल 23,00,000/ रूपये लेकर धोखाधड़ी करना कबूल किया गया साथ ही आरोपी के द्वारा रकम वापसी के लिये 03 नग चेक प्रार्थी को दिया गया था, जो कि सबंधित खाते में रकम नही होने से चेक बाउंस हो गया था। जिसे वजह सबूत में अन्य दस्तावेजों के साथ जप्त किया गया है। विवेचना में आरोपी उमेश चन्द्रा द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 20.06.21 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस धोखाधड़ी के अपराध को सुलझाने में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री दिनेश कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक जी.एस.ठाकुर,उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय, आरक्षक भोपसिंह साहू, आरक्षक योगेश सिन्हा, सायबर सेल से प्र.आर. रूमलाल चुरेन्द्र एवं आरक्षक मिथलेश यादव व थाना बालोद के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking आख़िरकार जन आक्रोश के बीच वन विभाग हुआ सक्रिय हुआ रेस्क्यू कर भालू को पकड़ा गया

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार भालू से भय का वातावरण निर्मित था जन आक्रोश को देख वन विभाग ने रेस्क्यू कर वार्ड क्र १० से भालू को रायपुर से आई वन विभाग की टीम ने शूट कर बेहोश कर जाल की सहायता से पकड़ कर पिंजड़े में डाल कर रायपुर नन्दन वन ले जाया जा रहा है | 12 दिनों से चल रहा गहमा गहमी का माहौल आख़िरकार आज ख़त्म हुआ | आज सुबह से ही बालोद जिले डीएफओ मयंक पाण्डेय एवं उनकी टीम सक्रीय हुई | वन विभाग की टीम में दल्लीराजहरा डौंडी, डौंडी लोहारा बालोद के वन विभाग के कर्मचारी सुबह से ही सक्रीय दिखे जिसके फलस्वरूप भालू को पकड़ने में सफलता मिली भालू को पकड़ने के लिए क्रेन की सहायता ली गई |

संविधान को मानने वाले सभी लोगों से बातचीत को तैयार, माओवादियों के पैरोकारों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दो टूक

0

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर वह बात दोहराई है जिसमें बस्तर जिले के प्रथम प्रवास पर आने के दौरान उन्होंने कहा था कि वह माओवाद पीड़ित आदिवासियों व सुरक्षा बलों से बातचीत कर रहें हैं किंतु संविधान विरोधी मानसिकता वाले माओवादियों से बात नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माओवादियों के पैरोकारों का नाम लिए बगैर कहा कि बस्तर के कुछ लोगों द्वारा उनके हिमायती बन रहें हैं जबकि बस्तर में माओवादियों द्वारा कत्लेआम जारी है।

मुख्यमंत्री बघेल ने सर्वआदिवासी समाज के प्रतिनिधियों से कहा कि उनकी सरकार शांति व विकास के लिए कटिबद्ध है।उन्होंने यह भी कहा कि वे हर उस व्यक्ति से चर्चा करने के लिए तैयार है जो भारत के संविधान में आस्था रखते हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा की आदिवासी समाज तो हमारा अपना परिवार है उससे तो मैं हर समय बात करने के लिए तत्पर हूं।मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज के प्रतिनधियों से कहा कि बस्तर हो या सरगुजा अनुसूचित जनजाति बाहुल्य इलाकों में विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है।उन्होंने प्रतिनिधिमण्डल से कहा कि इन इलाकों में, जिस गांव में विकास के जो काम वे चाहते है वो मंजूर किए जाएंगे।उन्होंने यह भी कहा की इन इलाकों में 12वीं पास युवाओं को 50-50 लाख रुपए तक के ठेके दिए जाने का प्रावधान है इसके लिए समाज के युवाओं को आगे आना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

प्रतिनिधिमण्डल ने बस्तर इलाके में नक्सलियों द्वारा ध्वस्त किए गए स्कूल, आश्रमों के पुनर्निर्माण की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तत्काल अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमण्डल की मांग पर मुख्यमंत्री ने जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक को अविलम्ब बुलाने के निर्देश दिए है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जनपद पंचायत तोकापाल के ग्राम पंचायत रायकोट में वाहनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है, लोक निर्माण विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा

0

जगदलपुर। जनपद पंचायत तोकापाल के ग्राम पंचायत रायकोट में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क चौड़ी काम रायकोट से तुमपानी तक किया जा रहा है। जिससे रायकोट में आने जाने वाले वाहनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

रायकोट के एन्ट्री गेट के पास एक बड़ा गड्डा हुआ था, जिसे ग्राम पंचायत रायकोट-2 के सरपंच द्वारा मिट्टी से उसे पाटा गया। मिट्टी पाटने के कारण रोड और खराब हो गया। जिससे आने जाने वालों लोगों व वाहनों को काफी परेशानी हो रही है । एक वाहन ऑटो उस जगह पर फंस गया था , जिसे बड़ी मशक्कत करने के बाद उसे निकाल गया। ग्रामीणों का कहना है लोक निर्माण विभाग भी उस गड्ढे ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष ने मंडल प्रभारियों की घोषणा की

0

जगदलपुर:- महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष रामकुमारी यादव ने बस्तर जिले के सभी 11 मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति की है जो कि इस प्रकार है।जगदलपुर मंडल में श्रीमती महेश्वरी ठाकुर को मंडल प्रभारी की जवाबदारी दी गई है। वहीं नगरनार में चमेली जिराम, नानगुर रीता राठौर, दरभा भारती श्रीवास्तव, तोकापाल बिजली वैद्य, बास्तानार महावती मंडावी, लोहंडीगुड़ा रंजीता जोशी, बस्तर किरण सेन, बकावंड रेवती पटेल, करपावंड श्रीमती कविता पाढ़ी व भानपुरी मंडल में मंडल प्रभारी का दायित्व कुसुम परीहार को सौंपा गया है। यह जानकारी जिलाअध्यक्ष रामकुमारी यादव ने दी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में महिला स्टाफ नर्स ने डॉक्टर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप।

0

पीएचसी में पदस्थ डॉक्टर गजेंद्र शाक्य की स्टॉफ नर्स नेमा ठाकुर ने सीएचएमओ और बीएमओ से की शिकायत। लेटर में छेड़छाड़, हाथ उठाने, और प्राइवेट पार्ट में हाथ लगाने का किया उल्लेख। डॉक्टर पर कार्यवाही की करी मांग।

Vo1- दन्तेवाड़ा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ महिला स्टाफ नर्स नेमा ठाकुर ने वही कार्यरत डॉक्टर पर गम्भीर आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। और न्याय की गुहार लगाई गई। चिकित्सा अधिकारी गजेंद्र शाक्य पिछले कई वर्षों से पीएचसी में कार्यरत है। पिछले तीन सालों से उनके द्वारा श्रीमती ठाकुर को प्रताड़ित किया जा रहा है। गौरतलब है महिला द्वारा लिखित शिकायत सीएचएमओ और बीएमओ एवं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से की है। लेकिन अब तक डॉक्टर पर अधिकारियों ने किसी तरह की कार्यवाही नही की है। जिसके बाद महिला ने मीडिया के समक्ष आप बीती कही। और डॉक्टर पर शक्त कार्यवाही की मांग की।

Vo2- शादी करने के लिए कई बार कह चुका है डॉक्टर, जबकि नेमा ठाकुर और डॉक्टर दोनों ही पहले से शादी शुदा है। बावजूद इसके डॉक्टर द्वारा ऐसे कृत्य काफी आपत्तिजनक है। महिला ने डॉक्टर पर प्राइवेट पार्ट पर हाथ लगाने का भी गम्भीर आरोप लगाया है। न्याय दिलाने गुहार लगाई है।

Vo3- पिछले वर्ष कोरोना कॉल के दौरान डॉक्टर गजेंद्र शाक्य की बतौर बीएमओ कुआकोंडा पोस्टिंग की गई थी। लेकिन उन्होंने बीएमओ के पद पर ज्वाइन नही किया। और किरन्दुल अस्पताल में ही लगातार डटे हुए है।महिला स्टॉफ नर्स से एक तरफा प्यार के कारण उस वक्त कुआकोंडा बीएमओ पदस्थापना के आदेश की नाफरमानी की गई थी बावजूद इसके उच्चधिकारियों द्वारा आदेश की अवहेलना पर उनके ऊपर किसी तरह की कार्यवाही नही की गई थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS