City Media - Page 1603 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1603

बीजापुर – पुलिस और माओवादियों के बीच लगातार तीन घंटों से मुठभेड़ की खबर आ रही है जिसमें 5 जवानों के शहीद होने जानकारी आ रही है।

0

मुठभेड़ में दो नक्सली भी ढेर हो गए हैं।

पहले डीआरजी के 1 और सीआरपीएफ के 4 जवान के घायल होने की बात सामने आयी थी, मुठभेड़ बीत 3 घंटे से अब तक जारी है।

जानकारी के अनुसार जवानों की एक टीम आज तर्रेम इलाके में हार्डकोर नक्सलियों के साथ ही भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी होने की सूचना पर सर्चिंग पर निकली हुई थी। इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग कर दिया। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। यहां अभी भी रुक-रुक कर नक्सली फायरिंग कर रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के आला-अधिकारियों ने एनकाउंटर पर नजर बनाया हुआ है जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलो मीटर दूर सुकमा से लगे तर्रेम की घटना है। डीआरजी और सीआरपीएफ की टीम मोर्चा संभाले हुए हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी से मुलाकात के तुरंत बाद बस्तर साँसद दीपक बैज व मलकीत सिंह गैदु निकल पड़े ब्लाक स्तर पर बैठक लेने….

0

बड़ी सभाओं के संबोधित करने के बाद अब ग्राउंड जीरो पर भी बस्तर के नेता बहा रहे पसीना

बस्तर के नेता असम में जी तोड़ मेहनत करते नज़र आ रहे है।आज बस्तर साँसद दीपक बैज व वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदु मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के पश्चात चुनाव की रणनीति पर चर्चा व रोड शो की तैयारियों के लिए ब्लॉक स्तर पर भी लगातार रात्रि बैठक भी ले रहे है। नूनमती ब्लाक व बेलटोला ब्लाक कांग्रेस की बैठक में आज विधायक प्रत्याशी मंजीत महानता,नूनमती ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत सैकिया,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना महानता,प्रीति शर्मा,शेख वसीम,व बस्तर की टीम एक साथ मौजूद रही।

वहीँ जिलाध्यक्ष बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी बलराम मौर्य के नेतृत्व में तोकापाल ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग,सांसद प्रतिनिधि दरभा महादेव नाग,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जाहिद हुसैन गोवाहाटी पश्चिम के रानी ब्लाक,माली गांव में लगतार दौरा कर बैठक ले रहे है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

बढ़ता खतरा फिर भी लापरवाही, बिना मास्क मनरेगा मजदूरी का कार्य जारी ग्राम भानपुरी

0

बालोद–वैश्विक महामारी के चलते जहां पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है वही आज ग्राम भानपुरी मै रोज़गार गारंटी का कार्य चल रहा है वही मजदूर एवं मेट मास्क नही पहने हुए थे एवं सोसियल डिस्टेंस का जम कर धज्जियां उड़ाई गई। वर्तमान वैश्विक गंभीर महामारी के चलते शासन के नियमो का उलंघन किया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राजहरा माइंस अस्पताल एवं शासकीय स्वास्थ्य केंद्र चिखलाकसा में 45 वर्ष व उनसे अधिक आयु के लोग जरुर लगाये कोरोना का टीका – विक्रम ध्रुवे

0

दल्लीराजहरा – अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कोविद 19 से बचाव हेतु देश के प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना से बचाव हेतु लगातार विभिन्न स्तरों पर टीकाकरण का सरलीकरण किया जा रहा है | कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण मे 45 वर्ष व उनसे अधिक आयु के लोगो को एक अप्रैल से कोरोना वैक्सीन का टीका लगना शुरू हो गया है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

दल्लीराजहरा में राजहरा माइंस अस्पताल एवं शासकीय स्वास्थ्य केंद्र चिखलाकसा में शासन के निर्देशानुसार 45 वर्ष या इससे अधिक उम्र के सभी लोगों को टीके लगाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है | इस केंद्र में टीकाकरण का फायदा 45 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति ले सकता है यहां टीकाकरण,  नि:शुल्क है । उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे स्वास्थ्य केंद्र मे जाकर कोरोना का टीका जरूर लगाए और दुसरो को भी टीका लगाने प्रेरित करे । उन्होंने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नही है। यह संक्रमण फिर तेजी से फैल रहा है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

इसलिए तीसरे चरण का टीका जरूर लगाए और अपने आप को सुरक्षित रखे । मास्क व सोशल डिस्टेंस का हमेशा उपयोग करे । ध्रुवे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की हर नागरिको की चिंता करते हुए देश के वैज्ञानिक से वैक्सीन तैयार करवाकर देश का मान बढ़ाया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

हरियाली निगल रही हैं अर्जुन्दा की आरा मशीनें

0

बालोद। शासन प्रशासन पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे बांटने व लगाने का काम कर रहा हैं। ताकि प्रकृति का विदोहन होने से बचा जाए व गिरते जलस्तर पर राेक लग सके। लेकिन ज़िलें के नए तहसील अर्जुन्दा में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही हैं। इन्हें मुख्यालय के आरा मशीन संचालक धड़ल्ले से उपयोग में ले रहे हैं, कटाई के बाद लकड़ी का खुलेआम परिवहन प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा हैं। अर्जुन्दा की आरा मिलों में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित लकड़ियां खपाई जा रही है। बताया जा रहा है नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित दो आरा मिल किराए से संचालित हो रहे है। सूत्रों की माने तो हर दो दिन की आड़ में बेशकीमती लकडि़यों से भरी गाड़ियां अर्जुन्दा पहुंचती है। प्रतिबंधित लकड़ियां खपाने का बड़ा गिरोह पूरे क्षेत्र में सक्रिय है। इसकी वजह अफसरों द्वारा आरा मिलों की जांच नहीं करने और मुखबिर के भरोसे रहना है।

● बेखौफ चल रही अर्जुन पर आरी ●

गावों में खेत की मेड़ में बड़ी तादात में पाए जाने वाले अर्जुन की कटाई और परिवहन पर प्रशासन ने प्रतिबंध कर दिया है। बावजूद इस लकड़ी की कटाई और परिवहन अधिकारियों के नाक के नीचे चल रहा है पर कोई रोक लगाने वाला नहीं है। अर्जुन्दा के आस-पास गांवो में लकड़ी तस्कर बेखौफ होकर प्रतिबंधित कहुआ पेड़ की कटाई कर अवैध परिवहन कर रहे हैं। जगह-जगह खेतों पर कटे हुए अर्जुन पेड़ो के ठूंठ देखे जा सकते है। राजश्व और वन विभाग की निष्क्रियता के कारण इन दिनों लकड़ी माफिया और आरा मिल वाले चांदी काट रहे हैं।

● नहीं होती जांच या कार्रवाई ●

वैध आरा मशीन संचालक को परिसर में सूचना पटल पर मशीन का आकार और ले आउट प्लान, लकड़ियों का स्टॉक, लाइसेंस रखना आवश्यक है। नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इस आरा मशीन के खिलाफ कार्रवाई तो दूर, वार्षिक जांच तक नहीं की जाती है। आरा मशीन संचालक की मनमानी का यह आलम है कि यहां प्रतिबंधित प्रजातियों के पेड़ की बड़ी मात्रा में चिराई की जा रही है।

● नियम विरुद्ध लकड़ियों का भंडारण ●

आरा मशीन में नियम विरुद्ध बड़ी मात्रा में इमारती व अन्य लकड़ियों का भंडारण किया गया है। अर्जुन्दा में करीब 2 आरा मशीन स्थापित हैं, जिसे फिलहाल किराए से संचालित होना बताया जा रहा है। जिनमें कटाई करके कीमती लकड़ियों का भंडारण किया जा रहा हैं। माफिया अवैध रूप से पेड़ों की कटान कराकर लकड़ी आरा मशीनों पर भेज देते हैं। अवैध कटान के व्यवसाय में संलिप्त लोग आरा मशीनों पर भंडारित लकड़ी सुरक्षित मानते हैं। काफी दिनों से यह धंधा फल फूल रहा है।

● भू राजस्व की धारा 241 का उल्लंघन ●

जिन क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई हो रही हैं, वे राजस्व विभाग के क्षेत्र में आती हैं। शासन ने पेड़ों की 53 प्रकार की प्रजातियों को राजस्व विभाग के सुपुर्द किया हैं। पेड़ों की कटाई पर नियंत्रण न कर पाना भू-राजस्व अधिनियम की धारा 241 का उल्लंघन हैं।  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शुभम हत्याकांड – 5 लाख रुपये के लिए प्यार का झूठा नाटक और अंत में दी दर्दनाक मौत, तीन साल बाद पकड़े गए आरोपी

0

राज इंपिरियल होटल के पास शुभम नामदेव पिता रावेंद्र नामदेव घायल अवस्था में मिला था। जिसका किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला काट दिया गया था इलाज हेतु अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई थी। सितंबर 2018 में तीन शातिर आरोपियों ने शुभम नामदेव  की हत्या की प्लानिंग की. इस खौफनाक हत्या की प्लानिंग में नितिन लिंबु, दिनेश माहेश्वरी और मेघा तिवारी शामिल थे.

हत्या की प्रमुख वजह

आरोपियों ने बताया कि शुभम नामदेव और उसके पिता रावेंद्र नामदेव जब बलात्कार के आरोप में जेल में थे, तब मुंकु नेपाली और गोलू मारवाड़ी उनको जेल से बाहर निकालने के एवज में 5 लाख रुपये लिए थे.  जब शुभम नामदेव जमानत में बाहर आया, तब शुभम मुंकू नेपाली और गोलू मारवाड़ी के पर पैसे को लेकर दबाव बनाने लगा. इसी से तंग आकर तीनों ने वारदात को अंजाम दिया.

कैसे प्लान को अंजाम दिया

मुंकु नेपाली की महिला मित्र मेघा तिवारी को शुभम नामदेव द्वारा मैसेज एवं कॉल करके नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की जा रही थी, जिससे तंग आकर तीनों ने मृतक शुभम नामदेव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

हत्या के पूर्व रात्रि को गोलू मारवाड़ी द्वारा व्हाट्सएप कॉलिंग कर मृतक शुभम नामदेव को जय स्तंभ चौक बुलाया गया और पूर्व बनाई योजना के अनुसार रकम वापस करने और मेघा तिवारी से मुलाकात कराने की बात कह कर दूसरे दिन शाम को करीबन 7:30 बजे मृतक को पेंड्री स्थित पेट्रोल पंप के पास बुलाया गया। आरोपियों द्वारा  पहले से ही मोबाइल फ़ोन घर में रख कर घटनास्थल पर उपस्थित थे। शुभम के आने के पश्चात् मेघा उसको शराब पीने के बहाने कार से थोड़ा दूर ले गई। मौका देखकर मुंकू नेपाली कार के पिछले सीट पर बैठ गया और जैसे ही सुभम ड्रायविंग सीट पर बैठा वैसे ही मुंकू खुखरीनुमा धारदार हथियार से एक झटके में उसका बेदर्द तरीके से गला काट दिया गया। मृतक घायल अवस्था में कुछ दूर तक कार चलाते हुए होटल राज इंपिरियल के पास मदद हेतु रुका किंतु इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई।

मामले में लगभग 300 लोगों से पूछताछ और 2500 से ज्यादा लोगो के कॉल डिटेल खंगाला गया था | संदेहीयो के नारको एवं ब्रेन मेपिंग टेस्ट से मिली पुलिस को सफलता, ढाई साल बाद पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक डी श्रवण के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कविलास टंडन, सुरेश चौबे, जयप्रकाश बढ़ई, के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक मयंक रणसिंह, रुचि वर्मा, निरीक्षक आशीर्वाद रहटगांवकर, राजेश साहू, केपी मरकाम समेत अन्य लोग शामिल रहे.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा

0

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रूपसिह मण्डावी जी के अनुमति पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकुमारी यादव की सहमति व भाजपा नगर मण्डंल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता की अनुशंसा से महिला मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष गीता नाग ने अपने कार्यकारिणी की घोषणा की जो निम्नानुसार हैः-

उपाध्यक्षः-

1. मीना विश्वकर्मा
2. पवन गुप्ता

महामंत्रीः-

1. त्रिवेणी रंधारी
2. कृष्णा राय

मंत्रीः-

1. शांति ठाकुर
2. मंजुला धु्रव

कोषाध्यक्षः- 1. अल्का सेंगर
सहकोषाध्यक्षः- 2. धनमती प्रजापति
कार्यालय प्रभारी 1. स्वेता गुप्ता
सहप्रभारी 2. चंदा श्रीवास्तव
मीडिया प्रभारी 1. ममता राणा
सह प्रभारी 2. बबली पाठक
सोशल मीडिया प्रभारी कु0 अनिता मितरा
सह प्रभारी 2. प्रतिमा बरमन
कार्यकारिणी सदस्यः-

  1. महेश्वरी ठाकुर
  2. गंगोत्री चंद्रवंशी
  3. रीना घोष
  4. पदमा बाघवानी
  5. भगवती सेठिया
  6. ममता गुप्ता
  7. कमलेश तम्बोली
  8. प्रभा ठाकुर
  9. गायत्री कश्यप
  10. गोदावरी त्रिपाठी
  11. बसंती त्राप
  12. रमा प्रजापति

कोतवाली पुलिस द्वारा भिक्षुक महिला के शव का अंतिम संस्कार कराया गया

0

आज दिनांक 02.04.2021 को थाना पर सूचना प्राप्त हुआ कि श्रीमती चिता बघेल निवासी पलवा जो लगभग 15 वर्षों से बीमार रहकर माँ दंतेश्वरी मंदिर क सामने भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करती थी जो दिनांक 28.03.2021 को आकस्मिक मृत्यु हो गया है, शव मंदिर के सामने मृत अवस्था में है। जिसके परिजनों को सूचना देने पर भी मृतिका के शव का अंतिम संस्कार नहीं करना चाहते है

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

कि सूचना प्राप्त हुआ जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में प्रभारी अधिकारी उपनिरीक्षक अमित सिदार के नेतृत्व में सउनि0 घनश्याम वाजपेयी व आरक्षक इंद्रजीत पोर्ते के द्वारा तत्कार मौके पर जाकर मृतिका चीता बघेल की मृत्यु के संबंध में पुछताछ कर, शव को वारिसान के ना आने पर शव को नगर निगम के माध्यम से मुक्तिधाम में लेकर कर शव का अंतिम संस्कार किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

आज गोवाहाटी के हेलीपैड में मा0 मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी से मुलाकात करने पहुचे बस्तर साँसद दीपक बैज व मलकीत सिंह गैदु….

0

असम के दिसपुर विधानसभा में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री मा0 भुपेश बघेल जी के रोड शो की तैयारियों की महत्वपूर्ण दायित्व को निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री के आगमन पर गोवाहाटी के हेलीपैड में सौजन्य मुलाकात करने पहुंचे बस्तर साँसद दिपक बैज व वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदु इस दौरान रोड शो की तैयारियों एवँ चुनावी रणनीति के सम्बंध में चर्चा हुई।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

नकद भुगतान समेत सात सूत्रीय मांग को लेकर तेंदूपत्ता संग्राहको का प्रदर्शन, धारा 144 के बाबजूद जिला मुख्यालय में जुटी भीड़, प्रशासन से आश्वासन के बाद लौटे ग्रामीण

0

बीजापुर।। तेंदूपत्ता संघर्ष समिति के बैनर तले गुरुवार की सुबह सैकड़ो को संख्या में तेंदूपत्ता संग्राहको ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन की कोशिश की। हालांकि जिले में धारा 144 प्रभावशील होने से पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते रैली की शक्ल में पहुचे ग्रामीणों को तूमनार मार्ग से वापस गाँव भिजवाया। प्रदर्शन करने पहुँचे ग्रामीण तुमनार मार्ग से जिला मुख्यालय में दाखिल हुए तथा इंद्रावती टाइगर रिजर्व कार्यालय के सामने एकत्रित हुए। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची, समझाइश देते ग्रामीणों को वापस भेजने की कार्रवाई शुरू हुई। संवाद के लिए प्रशासन की तरफ से एसडीएम देवेश ध्रुव मौके पर पहुँचे और प्रतिनिधि मंडल से चर्चा की । ग्रामीणों की मांग थी कि तेंदूपत्ता गड्डी 5 रुपये करने के साथ भुगतान ऑनलाइन ना होकर नकद में की जाए।

इसी तरह संग्राहक परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति, जंगली जानवरों के हमलों में परिवार के सदस्य की छति पर 5 लाख मुआवजा और गेम सेंचुरी इलाको में समितियों का गठन कर फड़ तय की जाए। इससे सम्बन्धित ज्ञापन उन्होंने जिला प्रशासन को सौंपा, एसडीएम के आश्वासन कि उनकी मांगें सरकार तक रखी जायँगी, इस पर प्रदर्शनकारी सन्तुष्ट हुए और वापसी को राजी हुए। प्रदर्शन करने पहुँचे ग्रामीण गंगालूर, भैरमगढ़ इलाके से पहुँचे थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS