City Media - Page 535 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 535

केंद्र सरकार की योजनाओं को रोककर कांग्रेस सरकार ने गरीबों का हक मारा : साय

0
  • सुकमा की आमसभा में बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव

जगदलपुर कांग्रेस की सरकार ने सुकमा के विकास की रफ्तार रोक दी थी, यहां के लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित कर दिया था। भाजपा सरकार ने सुकमा को ग्राम पंचायत से नगर पालिका और जिला बनाकर इसका कायाकल्प कर दिया। लेकिन पिछले पांच सालों में कांग्रेस सरकार ने विकास की रफतार रोक दी। केंद्र सरकार ने बस्तर व सरगुजा संभाग के लिए कई योजनाएं बनाई, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उन योजनाओं को बंद कर दिया। कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोटबैंक के रूप में उपयोग किया। आजादी के बाद के 75 साल में 55 साल तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन आदिवासियों का विकास नहीं हुआ। इसे समझने की बात है। डबल इंजन की सरकार है, तो विकास तेज रफतार से हो रहा है। आने वाले समय में फिर से डबल इंजन की सरकार बनाना है और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।

उक्त बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर संभाग के सुकमा में आमसभा को संबोधित करते हुए कही। गुरूवार को जिला मुख्यालय सुकमा के मिनी स्टेडियम में भाजपा द्वारा आयोजित आमसभा में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, प्रभारी मंत्री केदार कष्यप, मंत्री ओपी चैधरी, महेश गागड़ा व बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा महेश कश्यप हेलीकाप्टर से सुकमा पहुंचे। हेलीपेड पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। उसके बाद मिनी स्टेडियम में आमसभा का आयोजन हुआ।आमसभा को संबोधित करते हुए ओपी चैधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में जिले का विकास हुआ है। चाहे सड़क बनाना हो या फिर शिक्षा के क्षेत्र का काम भाजपा सरकार ने किया है। बस्तर पूरा एक जिला हुआ करता था, केरल राज्य से बड़ा जिला हुआ करता था, फिर भी कांग्रेस ने नया जिला बनाने का काम नहीं किया। भाजपा की सरकार ने नए जिले बनाकर विकास की रफ्तार बढ़ाई है। वही प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कहा कि सुकमा में जो विकास कार्य दिख रहा है, वह भाजपा की देन है। पांच साल की कांग्रेस सरकार ने कुछ भी नहीं बनाया। न सड़कों की सुध ली और न ही लोगों की चिंता की। जो जनता के हित में काम करे, उसको वोट देना चाहिए। भाजपा की 90 दिनों की सरकार ने वादे पूरने करने की कोशिश की और पूरा किया है। वहीं पूर्व विधायक महेष गागड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए सरकार के विकास कार्यो की जानकारी दी और डबल इंजन सरकार बनाने की बात कही। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, हुंगाराम मरकाम, अरूण सिंह, सोयम मुक्का, मनोज देव, लीलाधर राठी, नुपूर वैदिक, पीलूराम यादव, संजय सोढ़ी समेत काफी संख्या में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नगद मिलेगी तेंदूपत्ता की राशि : केदार

आमसभा को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मंत्री एवं वनमंत्री केदार कश्यपने कहा कि एक समय था जब तेंदूपत्ता की राशि के लिए वनवासी भाईयों को सड़क पर बैठकर धरना देना पड़ता था। उस समय हम लोग भी आए थे। तेंदूपत्ता का बोनस तक नहीं मिला था, लेकिन अब वनवासी भाईयों की सरकार है और मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी को नगद बोनस राशि दी जाएगी । उन्होने कहा कि जिले के दारू मंत्री थे लेकिन उनसे पांच साल का हिसाब मांगोगे, तो बता नहीं पाएंगे। आज जिले का विकास हुआ है, वो सिर्फ भाजपा की देन है। बहुत ही कम समय में प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार ने मोदीजी की गारंटी को पूरा किया है। माताओं व बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि पहुंच गई, किसानों को धान का बोनस मिल गया। गरीब को छत मिल गई और रोजगार के संसाधन बढ़ गए।आजादी के बाद या पिछले पांच साल में कांग्रेस ने प्रदेश में सारी योजनाओं को बंद कर दिया था। लेकिन मोदी की गारंटी और विष्णु देव का सुशासन आ गया है। आप सभी के सहयोग से आने वाले दिनों में डबल इंजन की सरकार फिर से बनेगी और डबल रफतार से विकास कार्य होंगे।

कांग्रेस को लगा झटका

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आमसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव व प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के सामने कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता व जनपद पंचायत अध्यक्ष सोयम भीमा ने भाजपा में प्रवेश कर लिया। सोयम भीमा कोंटा ब्लाक के बड़े नेता हैं और दो बार जनपद सदस्य, उपाध्यक्ष रह चके हैं। साथ ही छिंदगढ़ व अन्य जगहों से करीब 100 कार्यकर्ताओं व नेताओं ने भाजपा में प्रवेश किया।

नक्सली छोड़ें बंदूक की भाषा : सीएम

वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पहले ही हमारे गृहमंत्री वार्ता की बात कर चुके हैं। नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़ मुखयधारा से जुड़ें और विकास में सहभागिता निभाएं। बंदूक की भाषा छोड़ दें, नही तो सरकार को जवाब देना आता है।

नक्सालियों ने रखी सशर्त वार्ता की पेशकश, खुद को बताया आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का हमदर्द

0
  • गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान को कहा दिखावा
  • सुरक्षा बलों को बस्तर से हटाने की मांग भी रखी

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग में सक्रिय नक्‍सलियों की दंडकारण्‍य कमेटी ने सरकार के साथ शांति वार्ता के लिए प्रस्ताव रखा है। इसके लिए नक्सली संगठन ने शर्तों की झड़ी भी लगाई है। कई शर्ते तो ऐसी ही हैं, जो उनकी कथनी और करनी की पोल खोल रही हैं।

शांति वार्ता के लिए नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की दंडकरण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने पोस्टर नुमा लंबा चौड़ा पत्र जारी किया है। इस पत्र में नक्‍सलियों ने बातचीत के लिए कई शर्तें रखी हैं। इसमें कहा गया है कि बातचीत के लिए अनुकूल वातावरण बन जाने पर ही हम आगे आएंगे। पत्र में सुरक्षा बलों को छह माह तक उनके कैंपों तक ही सीमित रखने पर जोर दिया गया है। इसका मतलब है कि सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान पूरी तरह बंद रख जंगलों में सर्चिंग और गश्त के लिए न निकलें। यह भी कहा गया है कि पुलिस और सुरक्षा बल फर्जी मुठभेड़ बंद करें और सुरक्षा बलों के नए कैंप स्थापित न किए जाएं। इस संगठन का कहना है कि किसानों, मजदूरों, मध्यम वर्गीय लोगों, छोटे व मध्यम पूंजीपतियों, आदिवासियों, दलितों ईसाई, मुस्लिम अल्पसंख्यकों, महिलाओं के हितों को छोड़कर उनका कोई अलग व्यक्तिगत हित नहीं है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के बयानों का भी इस पत्र में जिक्र किया गया है। नक्सली संगठन ने कहा है कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा लगातार बयान देते आए हैं कि सरकार नक्सलियों से बातचीत के लिए तैयार है। अपने बीजापुर जिले के जांगला प्रवास के दौरान भी विजय शर्मा ने ऐसा ही बयान दिया था। मगर वार्ता पर वे दंडकरण्य स्पेशल जोनल कमेटी के बयान का वे कोई सीधा जवाब नहीं दे रहे हैं। विजय शर्मा के बयान को नक्सली संगठन ने जनता को दिग्भ्रमित करने वाली चाल करार दिया है।नक्सली संगठन ने दलितों मुस्लिम व ईसाई अल्पसंख्यकों, आदिवासियों, महिलाओं, मजदूरों, किसानों के हितों के लिए सरकारों द्वारा पर्याप्त कदम उठाए जाने के बाद ही वार्ता के लिए खुद के आगे आने की बात कही है।

सामने आया दोहरा चरित्र

नक्सली संगठन ने अपने पत्र में जिक्र किया है कि किसानों को निशुल्क सिंचाई व बिजली की सुविधा दी जाए, उनकी उपज को समर्थन मूल्य पर खरीदने की गारंटी दी जाए, गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली, सड़क की व्यवस्था की जाए। अब यहां सवाल उठता है कि जो नक्सली शाला भवनों व अन्य सरकारी इमारतों में आगजनी करते आए हैं, पुल पुलियों को विस्फोट कर ढहाते आए आए हैं, सड़कों के निर्माण में लगे वाहनों व मशीनों को जलाते आए हैं, वे अब किस मुंह से गांवों में ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दे रहे हैं। वहीं इस पर्चे में आदिवासी हितों की बात करने वाले नक्सली पचासों आदिवासियों को मौत के घाट उतार चुके हैं। इससे नक्सालियों का दोहरा चरित्र स्वतः उजागर हो गया है।

खतरे में पड़ गई है दाबागुड़ा प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों की जान

0
  •  तीन साल में ही बुरी तरह जर्जर हो गया शाला भवन
  • प्लास्टर गिरने और पानी टपकने से विद्यार्थी परेशान

अर्जुन झा-

बकावंड विकासखंड बकावंड में भ्रष्टाचार का आलम यह है कि अधिकारी, ठेकेदार और स्थानीय स्तर के जनप्रतिनिधि नौनिहालों की जिंदगी से खिलवाड़ करने पर भी आमादा हो गए हैं।विकासखंड की प्राथमिक शाला दाबागुड़ा मोंगरापाल का भवन इस बात का जीता जगता सबूत है। यह भवन प्राथमिक शाला के बच्चों के लिए खतरे का घर बन गया है।

 

दाबागुड़ा के प्राथमिक शाला भवन को बने तीन साल भी नहीं हुए हैं और भवन लगभग कंडम हो चला है। छत की प्लास्टर उखड़ कर आएदिन कमरों के अंदर गिरती रहती है। इससे छात्र छात्राओं के सिर पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। इस खस्ताहाल स्कूल में कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है। वहीं छत इतनी बदहाल है कि सीपेज की समस्या शुरू से बनी हुई है। अब तो छत से पानी इस कदर टपकता है कि अंदर कमरों में बैठे विद्यार्थी और शिक्षक भीगकर तरबतर हो जाते हैं। पिछले तीन साल से यही हालात बने हुए हैं। जब जब बारिश होती है छत से झरना सा फूट पड़ता है। वर्षा शुरू होते ही सारे विद्यार्थी और शिक्षक भवन के किसी सुरक्षित कोने में खड़े हो जाते हैं। इस दौरान प्लास्टर उखड़ कर गिरने की घटना और भी बढ़ जाती है। शाला भवन के कमरों की अंदरूनी दीवारों का प्लास्टर आज तक नहीं कराया गया है। जबकि भवन निर्माण की पूरी रकम निकाल ली गई है। केवल बाहरी दीवारों का प्लास्टर व रंग रोगन कराकर यह दिखाने की कोशिश की गई है कि भवन पूरी तरह तैयार हो चुका है। इस तरह जिस एजेंसी को भवन निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी उसने सरकारी धन को हजम कर लिया है, बल्कि बच्चों की जान से भी खिलवाड़ किया है।

विधायक, बीईओ ने झाड़ा पल्ला

मामले की शिकायत गांव के ग्रामीणों द्वारा बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल से भी की गई थी, लेकिन विधायक ने कुछ भी नहीं किया। इससे लगता है कि विधायक भी किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दाबागुड़ा प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक और शिक्षकों ने भी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को आवेदन प्रेषित कर स्थिति की जानकारी दे दी है, मगर शिक्षा विभाग की ओर से भी कोई पहल अब तक नहीं की है। खंड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास मिश्रा का कहना है कि उनके पास अब तक ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। उनका यह भी कहना है कि दाबागुड़ा के प्राथमिक शाला भवन का निर्माण उनके कार्यकाल में नहीं हुआ है। ऐसे में सवाल उठता है कि शाला भवन चाहे किसी भी विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यकाल में बना हो, मगर उस भवन में यदि विद्यार्थियों और शिक्षकों की जान पर खतरा मंडरा रहा हो, तो क्या मौजूदा विकासखंड शिक्षा अधिकारी अप्रिय हालात से निपटने कदम नहीं उठा सकते?

संभाग आयुक्त श्याम धावड़े ने बीजापुर जिले के मतदान केंद्रों और स्ट्रांग रूम का लिया जायजा

0
  •  सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर दिया बल

जगदलपुर बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े ने बीजापुर जिले का दौरा कर मतदान केंद्रों और ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी मूलभूत आवश्यकताओं को सुनिश्चित करने एवं जिले में शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया संपादित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिए।

कमिश्नर धावड़े एक दिवसीय निरीक्षण प्रवास पर बीजापुर जिले में पहुंचे थे। इस दौरान मतदान केंद्र क्रमांक 108 प्राथमिक शाला धनोरा का औचक निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित बीएलओ, पटवारी एवं पंचायत सचिव से मतदाताओं की संख्या, मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने व नाम विलोपन की स्थिति, विगत विधानसभा में मतदान प्रतिशत सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कमिश्नर  धावड़े ने संबंधितों को मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता अभियाान चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद कमिश्नर ने जिला कार्यालय स्थित ईव्हीएम स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  अनुराग पाण्डेय ने वेयर हाउस में रखे ईवीएम, सीसीटीवी से निगरानी एवं सुरक्षा संबंधी विस्वृत जानकारियों से कमिश्नर को अवगत कराया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत हेमंत नरेश नंदनवार, एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना, संयुक्त कलेक्टर कैलाश वर्मा, सहायक रिर्टर्निंग अधिकारी जागेश्वर कौशल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल सहित तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी अपस्थित थे।

एसडीओपी के नेतृत्व में हुई शांति समिति का बैठक

0
  •  चुनाव और त्यौहारों में शांति व्यवस्था पर मंथन

बकावंड समरसता भवन बकावंड में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भानपुरी घनश्याम कामड़े की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव, होली, माटी त्यौहार, आमा त्यौहार जैसे कई प्रकार के व अन्य त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में  कामड़े ने कहा कि चुनाव और त्यौहारों के दौरान पुलिस बल भी मुस्तैद रहेगा। ग्राम पंचायतों की सुरक्षा समितियों एवं ग्रामीणों को शांति व्यवस्था में सहयोग करना होगा। शांति समिति के बैठक में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी बकावंड गगन शर्मा, तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा, नायब तहसीलदार सुनील कुमार ध्रुव, थानेदार बकावंड छत्रपाल सिंह कंवर बकावंड थाना क्षेत्र के समस्त सरपंच और ग्रामीणों की उपस्थिति मे विस्तृत चर्चा की गई।

नीलेश श्रीवास्तव को बनाया गया सद्भभाव पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष

0

बालोद जिला में पत्रकारों के हित एवं संवर्धन को लेकर सद्भाव पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आर .डी . गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष रशीद जमाल सिद्दीकी के अनुशंसा के अनुसार दुर्ग संभाग प्रभारी सुधीर सोनी के नेतृत्व में बोधन भट्ट को दुर्ग संभाग का महासचिव व निलेश श्रीवास्तव को सर्व  सम्मति से बालोद जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है l वही उपाध्यक्ष यूमल विश्वकर्मा ,महिला उपाध्यक्ष मीनू साहू , महासचिव भोज राम साहू ,सचिव नरेंद्र साहू ,कोषाध्यक्ष हेमंत साहू, सह सचिव रोशन सार्वा, मीडिया प्रभारी इस्माइल खान,

दिनेश कुमार ,किशन भोमडे  रूपेश साहू सदस्य आदि लोगो को अलग अलग जिम्मेदारी सौपी गई है l संभाग प्रभारी सुधीर सोनी ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पत्रकार एक परिवार की तरह होते हैं, सभी एक दूसरे का सहयोग की भावना से अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करें व एक दूसरे का मदद करें l वही संभाग महासचिव बोधन भट्ट ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई  भी पत्रकार छोटा या बड़ा नहीं होता बस उसकी कलम में वो  ताकत रहनी चाहिए  l उन्होंने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून को अतिशीघ्र लागू करवाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन किया जाएगा l

पायलट आज से छ्ग प्रवास पर

0

रायपुर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट 21 व 22 मार्च को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर- चांपा लोकसभा क्षेत्रों का दौरा और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

ग्राम-ओटेबंध में 03 दिवस तक चले रहे मेला उत्सव में साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में दी गई जानकारी

0

साइबर प्रहरी जागरूकता अभियान के तहत् बालोद पुलिस द्वारा ग्राम-ओटेबंध में 03 दिवस तक चले रहे मेला उत्सव में पहुंचकर आम नागरिकों तथा छात्र/छात्राओ को वर्तमान में हो रहे साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में दी गई जानकारी।

मोबाईल के जरीयें अज्ञात व्यक्ति द्वारा पर्सनल डिटेल जैसे ओ.टी.पी., बैंक एकाउंट नंबर, ए.टी.एम. कार्ड नंबर, अन्य डिटेल मांगने पर साझा नही करने साथ ही साथ फ्राड कॉल धारक से सर्तक रहने हेतु किया गया जागरूक ।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग द्वारा चलाये जा रहे साइबर प्रहरी जागरूकता अभियान के तहत् आज दिनांक 20.03.2024 को पुलिस अधीक्षक एस०आर० भगत के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू के नेतृत्व में बालोद पुलिस द्वारा ग्राम-ओटेबंध में 03 दिवस तक चले रहे मेला उत्सव में पहुंचकर आम नागरिकों तथा छात्र/छात्राओ को वर्तमान में हो रहे साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में दी गई जानकारी एवं मोबाईल के जरीयें अज्ञात व्यक्ति द्वारा पर्सनल डिटेल जैसे- ओ.टी.पी., बैंक एकाउंट नंबर, ए.टी. एम. कार्ड नंबर, अन्य डिटेल मांगने पर साझा नही करने साथ ही साथ फ्राड कॉल धारक से सर्तक रहने हेतु, आनलाईन फ्राड जैसे बिजली बिल ऑनलाईन भुगतान, फोन पे, गुगल पे, पेटीएम में कैश बैक ऑफर, टावर लगाने के नाम पर, केबीसी लॉटरी लगने के नाम पर ठगी, लोन एप्स साइट, फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो काल कर ब्लैकमेलिंग, एटीएम कार्ड का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने की जानकारी दी गई। साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर अपराध की घटना होने पर टोल फ्री नं. 1930 पर कॉल करे या लिंक www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करने हेतु बताया गया, साथ ही साथ साइबर स्टाफ आर.योगेश कुमार गेडाम द्वारा आम नागरिको, छात्र/छत्राओं को पाम्पलेट वितरण कर साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया एवं साइबर प्रहरी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया एवं इस ग्रुप की महत्व के बारे में बताया गया।

भाजपा में चल पड़ा है शोर शराबा, उधर कांग्रेस मे पसरा है मातमी सन्नाटा

0
  • प्रत्याशी घोषित न करने से भाजपा हुई हमलावर
  •  भाजपा के प्रहार से कांग्रेस की हो रही है बड़ी फजीहत
    अर्जुन झा
    जगदलपुर बस्तर लोकसभा सीट के लिए बुधवार 20 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, मगर कांग्रेस नें अपने उम्मीदवार की घोषणा अब तक नहीं की है। कांग्रेस द्वारा बस्तर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित न किए जाने से कांग्रेस पर हमला करने के लिए भाजपा को बड़ा मौका मिल गया है। भाजपा के छोटे बड़े नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं और इससे कांग्रेस के प्रति आम मतदाताओं में अविश्वास की भावना पनप रही है। चुनाव में कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
    भाजपा ने बस्तर लोकसभा सीट के लिए अपने एक सामान्य कार्यकर्ता महेश कश्यप को काफी पहले से ही उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कश्यप नें अपना चुनावी अभियान जोर शोर से चला रखा है। भाजपा के स्थानीय नेता कार्यकर्ता भी जोशो खरोश के साथ पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मैदान पर मोर्चा सम्हाल चुके हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेसी खेमे में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। कांग्रेस के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मिडिया के भरोसे भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं, हमले कर रहे हैं। धरातल पर उनकी सक्रियता जरा भी नजर नहीं आ रही है। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पहुंच बस्तर के अधिकांश अंदरूनी गांवों में नहीं है। लिहाजा पत्रकार वार्ता करने वाले नेताओं की बात इन गांवों के आम लोगों तक पहुंच नहीं पाती। जबकि भाजपा के प्रत्याशी, नेता और कार्यकर्ता अंदरूनी गांवों में भी पहुंच रहे हैं।बात करें कांग्रेसी खेमे की, तो लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा नियुक्त समन्वयक रेखचंद जैन ही जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में आम मतदाताओं व कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच रहे हैं।

वहीं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य भी कुछेक दफे पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेते दिखे हैं। कांग्रेसी खेमे मे उपजे मातमी माहौल के लिए बस्तर संभाग के सुकमा जिले से विधायक एवं पूर्व मंत्री कवासी लखमा द्वारा पुत्र मोह में उठाए जा रहे कदम और काफी हद तक कांग्रेस नेतृत्व को जिम्मेदार माना जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व की उदासीनता और कवासी लखमा के के पुत्रमोह को देखते हुए कांग्रेस पर भाजपा के नेता तंज कसने लगे हैं कि कांग्रेस परिवार वादी पार्टी है। कांग्रेस नेताओं के बेटे बेटियों को ही कांग्रेस द्वारा राजनीति मे आने का मौका दिया जाता है। जबकि भाजपा में बूथ लेवल के कार्यकर्ता को भी सत्ता के शीर्ष तक पहुंचने का मौका मिलता है। इसके उदाहरण के तौर पर भाजपा के नेता अपने प्रत्याशी महेश कश्यप को आम मतदाता के बीच प्रस्तुत कर रहे हैं। भाजपा के नेता हर छोटे बड़े मंच से यह प्रचारित कर रहे हैं कि कांग्रेस को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहा है, कांग्रेस के नेता अपने बेटे को टिकट दिलाने की कोशिश में लगे हैं, यह कांग्रेस के परिवार वाद का एक बड़ा उदाहरण है। भाजपा के नेता परिवार वाद के साथ ही कांग्रेस नेताओं की टांग खिंचाई को भी बड़ा मुद्दा बनाकर जनता के बीच मुखर हैं। इससे कांग्रेस के प्रति लोगों में अविश्वास की भावना प्रबल होती जा रही है।

सोनिया, राहुल, प्रियंका लड़ लें

बुधवार को ही बस्तर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के बेनूर कस्बे में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप नें कांग्रेस को बे – नूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कांग्रेस की नूर (आभा, चमक) उतारकर रख दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में बेनूर में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस को बस्तर सहित अन्य लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। बस्तर के एक नेता अपने बेटे को लांच करने के लिए दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। कांग्रेस डूबती नैया है। इस नैया पर सवार नेता अपना अस्तित्व बचाने के के लिए कूद कूद कर भाग रहे हैं। श्री कश्यप ने कहा कि अगर कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं, तो सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को यहां से चुनाव लड़ा लें। वे भी हमारे प्रत्याशी के सामने टिक नहीं पाएंगे।

अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते 04 आरोपी को किया गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा पुलिस अधीक्षक महोदय एस. आर. भगत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में अवैध जुआ सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा मे दिनांक 19.03.2024 को थाना राजहरा एवं सायबर सेल बालोद स्टाफ के द्वारा टाउन में अवैध सट्टा पट्टी लिखने 04 आरोपियों के विरूध्द कार्यवाही किया गया जिसमें-

01. आरोपी टिकेश कुमार साहू पिता भेज कुमार साहू उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 18 महुआ झाड के पास राजहरा थाना राजरहा जिला बालोद को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 18 पुराना बाजार महुआ आड के पास में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक नग लाईनवार सट्टा पट्टी पर्ची, नगदी रकम 2220 रूप्ये एवं एक नग डाट पेन जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 4 (क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया।

02. आरोपी देवदास रेडडी पिता कृष्णा रेड्डी उम्र 44 वर्ष साकिन 256 चौक वार्ड क्रमांक 05 राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 20 गांधी चौक नारद पान ठेला के पास राजहरा में अवैध रूप से सटूट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी पर्ची, नगदी रकम 1250 रूप्ये एवं एक नग डाट पेन जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 4 (क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया।

03. आरोपी खिलावन दास पिता गोपाल दास उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 20 गांधी चौक राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को घटना स्थल गांधी मुर्ति के पास गांधी चौक राजहरा में अवैध रूप से स‌ट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक नग लाईनदार सट्टा पट्टी पर्ची, नगदी रकम 8000 सप्ये एवं एक नग डाट पेन जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 4 (क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया।

04. आरोपी राहुल कुमार साहू पिता रामू राम साहू उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 20 चंडी मंदिर के पास राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 20 नारद पान ठेला के पास राजहरा में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक नग लाईनदार सट्टा पट्टी पर्ची, नगदी रकम 1160 रूप्ये एवं एक नग डाट पेन जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 4 (क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS