City Media - Page 1298 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1298

छत्तीसगढ़ लॉकडाउन की ओर – प्रदेश सरकार ने कलेक्टर को दिया निर्देश इन जिलों में लगेगा नाईट कर्फ्यू

0

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना मरीजों के बीच अब नाईट कर्फ्यू लगाए जाने की तैयारी है. छत्तीसगढ़ में जहां भी 4 फीसदी से ज्यादा संक्रमण की दर वहां नाइट कर्फ्यू लगेगा। इसको लेकर सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस कैटेगरी में रायपुर और रायगढ़ ही फिलहाल आ रहे हैं। इन दोनों जिलों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

नाईट कर्फ्यू का समय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक होगा. इसके अलावा यहां सभी स्कूल और आंगनबड़ी केंद्र भी बंद करने के निर्देश जारी किए जाने की तैयारी है. इसके अलावा उन जिलों में सभी पुस्तकालय, स्विमिंग पूल और इस तरह की अन्य जगहों को भी बंद कर दिया जाएगा.

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 2 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।

गृह विभाग ने जिलों को दो केटेगरी में बांटा हैं। पहला चार प्रतिशत पॉजिटिव रेट और दूसरा इससे नीचे वाले जिले। चार प्रतिशत से नीचे वाले जिलों में सभी तरह के जुलूसों, रैलियों, सभाओं, सार्वजनिक समारोहों, सामाजिक/सांस्कृतिक/धार्मिक/खेल आदि के सामूहिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

कोरोना संक्रमण दो गुना तेजी से बढ़ रहा है। यहां एक ही दिन में कोरोना के 698 नए मामले सामने आए हैं। इसमें अकेले रायपुर के ही 222 केस शामिल हैं।वहीं एक बार फिर IIT भिलाई के रायपुर कैंपस में 50 स्टूडेंट पॉजिटिव आए हैं। इसके लिए छात्रावास के 245 रहवासियों की जांच हुई थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

छत्तीसगढ़ के दूसरे जिलों में भी कोरोना संक्रमण चिंताजनक रूप से बढ़ा है। सोमवार को बिलासपुर में 133 नए लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। वहीं रायगढ़ के भी 103 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दुर्ग में 43, कोरबा में 39, जांजगीर-चांपा में 26, सूरजपुर में 22 और राजनांदगांव में 18 नए मरीज मिले हैं। मुंगेली और जशपुर में 13-13 मरीज मिले हैं। वहीं सरगुजा में 12, कबीरधाम, कोरिया में 9-9 और धमतरी, बलौदा बाजार, सुकमा, कांकेर में 5-5 लोग संक्रमित मिले हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आते आते बहुत देर कर दी हुजूर नाईट कर्फ्यू के ऐलान पर भाजपा का कॉन्ग्रेस पर हमला

0

संक्रमण दर 6% पहुचने के बाद नाईट कर्फ्यू लगाना बहुत देर से उठाया गया कदम:विष्णु देव साय

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोविड और ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर सिर्फ़ ज़ुबानी जमाखर्च करने की आदत से बाज आएँ निर्णय लेने में की जा रही देरी प्रदेश वासियो के लिए जानलेवा न साबित हो।

साय ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से हुई बातचीत का बढ़-चढ़कर प्रचार करने भर से प्रदेश कोरोना के ख़िलाफ़ चल रही ज़ंग को नहीं जीत पाएगा और इसलिए प्रदेश सरकार झूठे दावे करके न तो अपने आलाकमान को भ्रमित करे और न ही प्रदेश के लोगों को कोरोना संक्रमण की त्रासदी में धकेले।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए प्रदेश स्तर पे नियंत्रण करने व फैसले लेने की आवश्यकता है परंतु सरकार अभी भी जिलों के हिसाब से निर्णय ले रही है प्रदेश सरकार ने इससे पहले भी ख़ूब दावे किए थे, लेकिन प्रदेश अब तक कोरोना की पहली तथा दूसरी लहर के दंश की वेदना से अब तक उबर नहीं पाया है। साय ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण की आपदा को किस तरह अपने लिए राजनीतिक अवसर के तौर पर भुनाने की निर्लज्जता का प्रदर्शन कर सकती है, यह कांग्रेस के टूलकिट-एजेंडे ने जगजाहिर कर दिया है। साय ने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को स्वीकार कर मुख्यमंत्री बघेल अपनी सरकार की तैयारियों से प्रदेश को कोविड व ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रभाव से मुक्त रखने का भरोसा देने के बजाय प्रदेश में दहशत फैलाने का कृत्य कर रहे हैं। साय ने कहा कि प्रदेश सरकार बजाय सियासी लफ़्फ़ाजियाँ करने के अभी से कोरोना की तीसरी लहर से प्रदेश को सुरक्षित रखने के उपायों पर काम शुरू करें और कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने क्वारेंटाइन सेंटर, परीक्षण व उपचार केंद्रों के पुख़्ता इंतज़ाम के साथ ही इलाज के लिए उपकरणों और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता पर अभी से ध्यान केंद्रित करे।

अजय चंद्राकर खुद को काबू में रखें, पुरंदेश्वरी न बनें, ईंट का जवाब जनता पत्थर से देगी – कांग्रेस

0

रायपुर/04 जनवरी 2022। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर द्वारा कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वे खुद को काबू में रखें, पुरंदेश्वरी न बनें, ईंट का जवाब जनता पत्थर से देगी। अजय चंद्राकर के बोल साबित कर रहे हैं कि भाजपा की संस्कृति जनता की लोकप्रिय सरकार को गाली देना ही है। चंद्राकर को जो शिक्षा मिली है, वही वे अपने कार्यकर्ताओं को बांट रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बालोद में कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में चंद्राकर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को गाली अभद्रता करना सिखाया। यही भाजपा के संस्कार हैं, जिन्हें भाजपा नेता अपने कार्यकर्ताओं को दे रहे हैं। एक तरफ भाजपा चुनाव के समय कार्यकर्ताओं को देव दुर्लभ बताते हुए उनका मानसिक शोषण करते हैं फिर दूध में गिरी मक्खी समझते हैं और चुनाव की तैयारियों के लिए गरियाने का प्रशिक्षण देते हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा में ऊपर से नीचे तक सारे नेता निम्नतर मानसिकता का प्रदर्शन कर रहे हैं। पीएम मोदी ने उन्हें यही प्रबोधन दे रखा है कि बेलगाम होकर घटिया से घटिया भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपना चरित्र दिखाएं। भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा था कि थूक देंगे तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनका पूरा मंत्रिमंडल बह जायेगा। सूरज की तरफ देखकर थूकने से क्या होता है, यह पुरंदेश्वरी को नगरीय निकाय चुनाव में समझ में आ गया होगा। अब अजय चंद्राकर गाली गलौज कर रहे हैं तो जान लें कि उनका प्रशिक्षण भाजपा को कितना महंगा पड़ेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अजय चंद्राकर चोर, डकैत कहते समय यह भूल गए कि यह भाजपा की घोटालेबाज सरकार नहीं है और वे अपनी पार्टी के समय की दलीलें दे बैठे। दरअसल उन्होंने जो कुछ भी कहा है वह भाजपा सरकार का आत्मावलोकन ही है और भाजपा की उस केंद्र सरकार पर लागू होता है जो देश की अनमोल धरोहरों और संपत्ति को अपने कारोबारी मित्रों के हवाले कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के नेता यह जान लें कि अब छत्तीसगढ़ में किसानों, मजदूरों सहित जनता के हर वर्ग की दिल से एकतरफा चुनी हुई कांग्रेस सरकार है। माफिया, चोर, डकैत, घोटालेबाजों को तो जनता पिछले विधानसभा चुनाव में ही साफ कर चुकी है। जो थोड़ी कसर बाकी रह गई, जनता उसे अगली बार पूरा करने के लिए तैयार है।

प्रयागराज दक्षिण के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन पर्ल एवं सहारा के निवेशकों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस के धरने में शामिल हुए

0

धरना प्रदर्शन में शामिल हो राज्यपाल के नाम सहायक कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) एवं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन प्रयागराज (इलाहाबाद) में पथ्थर गिरजाघर धरना स्थल पर पर्ल एवं सहारा के निवेशकों को उनकी जमा पूंजी दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुए |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव तथा प्रयागराज दक्षिण विधानसभा चुनाव के केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने कहा की एक यहां भाजपा की सरकार है जो सहारा जैसी कंपनियों से सांठगांठ कर गरीब निवेशकों के हितों पर कुठाराघात कर रही है वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में हमारी कांग्रेस की सरकार है जो इन चिटफंड कंपनियों की सम्पत्ति को नीलाम कर निवेशकों का पैसा वापस दिलवाने का काम कर रही है यह भाजपा की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है जो पूंजीपतियों के हितों की रक्षा करने और गरीब निवेशकों के हितों पर कुठाराघात कर रही है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (विधि विभाग) के जिलाध्यक्ष अवधेश झा शहर जिला कांग्रेस कमेटी प्रयागराज के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान,गंगा पार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश यादव, जमुना पार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण तिवारी, इलाहाबाद के प्रभारी महासचिव राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, वरिष्ठ नेता सुशील मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष नफीस अनवर,दिव्य जायसवाल, उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

आशा बहनों के धरना-प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे संसदीय सचिव एवं प्रयागराज दक्षिण के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) एवं प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने प्रयागराज (इलाहाबाद) के पथ्थर गिरजाघर चौराहे पर धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन कर रही आशा बहनों के प्रर्दशन में पहुंच उनकी मांगों को जायज ठहराते हुए उन्हें समर्थन दिया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव तथा प्रयागराज दक्षिण विधानसभा चुनाव के केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने कहा की आशा बहनों की मांग जायज है और पूरा कांग्रेस परिवार आशा बहनों के समर्थन में खड़ा है उन्होंने कहा की हमारे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आशा बहनों का मानदेय बढ़ाया गया है और यदि यहां हमारी सरकार बनती है तो आपकी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर पूरा किया जाएगा आशा बहनों ने कोरोनावायरस संक्रमण काल में जिस तरह से कार्य किया है उनका मानदेय उस तुलना में बहुत कम है यह बढ़ना ही चाहिए |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा प्रयागराज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान,गंगापार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश यादव, जमुना पार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण तिवारी, इलाहाबाद के प्रभारी महासचिव राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व अध्यक्ष नफीस अनवर, वरिष्ठ नेता सुशील मिश्रा,दिव्य जायसवाल उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख मुख्यमंत्री ने जारी किये दिशानिर्देश

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड-19 गाइडलाईन के तहत सख्ती से हर संभव उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारा मुख्य उद्देश्य कोविड-19 संक्रमण और इससे संबंधित रिस्क को सीमित करना है, न कि आर्थिक गतिविधियों को धीमा करना।

इन पर प्रतिबन्ध के आदेश

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक हर सम्भव उपाय करें- मुख्यमंत्री बघेल

सभी जिलों में जुलूस, रैलियों, पब्लिक गैदरिंग, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और खेल आयोजनों पर लगाई जाए रोक

चार प्रतिशत या अधिक पाॅजिटिव रेट वाले जिलों में सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, पुस्तकालयों, स्वीमिंग पूल और सार्वजनिक स्थानों को बंद रखा जाए: रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन क्लैम्प डाउन लगाएं

सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों और दुकानों में संक्रमण से बचाव के लिए मास्क के उपयोग को सख्ती से लागू करें

सभी एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य की जाए

सभी रेल्वे स्टेशनों और राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रेन्डम टेस्टिंग के निर्देश

आवश्यतानुसार माइक्रो और मिनी कंटेनमेन्ट जोन बनाएं

होम आईसोलेशन वाले मरीजों के लिए सप्ताह में सातों दिन 24 घंटे कॉल सेंटर्स संचालित हों

कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण के लिए निजी डोक्टरों, निजी अस्पतालों, एनजीओ, मीडिया प्रतिनिधियों के साथ आयोजित की जाएं बैठकें

हॉस्पिटल बेड, दवाईयों के स्टॉक, पीएसए प्लांट्स और ऑक्सीजन की उपलब्धता की डेली रिपोर्टिंग के निर्देश

चार प्रतिशत या अधिक पॉजिटिव रेट वाले स्थानों में मॉल, सिनेमा, स्वीमिंग पूल, मेरिज पैलेस, होटल, रेस्टोरेंट, ऑडिटोरियम पर प्रतिबंध लगाने और अन्य जिलों में एक तिहाई क्षमता से संचालित करने के निर्देश

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस संबंध में जारी निर्देश में कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से कहा गया है कि प्रदेश के ऐसे जिले जहां पॉजिटिव रेट 4 प्रतिशत या इससे अधिक है, वहां रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन Clamp Down लगाया जाए और नॉन कमर्शियल गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। इसके लिए जहां जरूरी हो वहां धारा 144 तथा महामारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए, जिन जिलों में पॉजिटिव रेट 4 प्रतिशत से ज्यादा है, वहां सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों, पुस्तकालयों, स्वीमिंग पूल और ऐसे सार्वजनिक स्थानों को बंद रखा जाए। ऐसे जिले जहां बीते 7 दिनों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 4% से कम है, वहां कलेक्टर अन्य जिलो के प्रावधान लागू कर सकेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

यहां पर RT-PCR अनिवार्य

कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश के सभी एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य की जाए। ऐसे व्यक्ति जिन्हें कोविड-19 के दोनो टीके लगाए जा चुके हैं वे यात्रा की तिथि के 72 घंटे की आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही एयरपोर्ट पर आने वाले सभी यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य रूप से की जाए। सभी रेल्वे स्टेशनों और राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रेन्डम जांच के निर्देश दिए गए हैं।

माइक्रो या मिनी कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को यह निर्देश भी दिए हैं कि जहां आवश्यक हो, वहां कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए माइक्रो या मिनी कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं। जहां आवश्यक हो वहां संक्रमितों की पहचान के लिए ट्रेसिंग और ट्रेकिंग की जाए। होम आईसोलेशन वाले संक्रमितों के लिए सप्ताह में सातों दिन 24 घंटे काॅल सेंटर्स को सक्रिय किया जाए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिनों के माध्यम से

ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिनों के माध्यम से संक्रमण की स्थिति पर नजर रखी जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को हाॅस्पिटल बेड, दवाईयों के स्टाॅक, पीएसए प्लांट्स और ऑक्सीजन की उपलब्धता डेली रिपोर्टिंग के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को यह सुुनिश्चित करने के यह भी निर्देश दिए हैं कि कोरोना की पिछली दो लहर के दौरान सभी शासकीय और निजी अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता की जानकारी रियल टाईम में ऑनलाईन उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने एनजीओ और निजी संगठनों को कोरोना नियंत्रण के उपायों के लिए सहयोग और आवश्यक सामाग्रियों के दान हेतु प्रोत्साहित किया जाए।

मास्क हर जगह अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों और दुकानों में संक्रमण से बचाव के लिए मास्क के उपयोग को सख्ती से लागू करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। ऐसे लोग जो मास्क नहीं लगाते हैं उनका पुलिस और नगर निगम के स्टाफ के माध्यम से सख्ती से चालान किया जाए। मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठकें आयोजित करने तथा शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों को जब तक बहुत जरूरी न हो हवाई यात्रा या रेल से यात्रा नहीं करने को कहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर ब्लॉक में दिव्यांग शिविर का हुआ आयोजन, 200 से अधिक दिव्यांगों ने कराया पंजीयन

0

कलेक्टर जिला बस्तर रजत बंसल के मार्ग दर्शन समाज कल्याण विभाग के द्वारा मे बस्तर ब्लॉक के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखंड के दिव्यांग बच्चे अपने बालकों के साथ उपस्थित होकर नए दिव्यांग छात्र छात्राओं ने प्रमाण पत्र एवं यूटीआईप् कार्ड के लिए पंजीयन करवाया। जनपद उपाध्यक्ष मोहन मौर्य, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सालिनी सेमसन की उपस्थ्ति में शिविर का शुभारंभ किया गया। ज्ञात हो कि नए शिविर में उन दिव्यांग छात्र छात्राओं का पंजीयन प्राथमिकता के साथ किया गया जिन्होंने अभी तक दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बनवाए हैं ।

समावेशी शिक्षा प्रभारी राजेश त्यागी ने जानकारी में बताया कि विकासखंड स्तरीय शिविर में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने पंजीयन कराकर प्रमाण पत्र हेतु आवेदन किया। शिविर में मुख्य रूप से कटे अंगों की सर्जरी से सम्बंधित लोगो मे भी पंजीयन करवाया। इस अवसर पर उप संचालक समाज कलयाण वैशाली मरढ़वार,जनपद सीईओ जयभान सिंह राठौर, बीईओ मोतीराम कश्यप, समावेशी शिक्षा प्रभारी राजेश त्यागी,बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर, अंकित पारख, दिनेश साहू,नारायम साहू,गिरधारी विश्वकर्मा, सहित बड़ी सँख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

नगर पंचायत के प्रतीक्षा बस स्टैंड एवं नगर पंचायत परिषद में लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम कल

0

गोपी साहू अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा –

डौंडीलोहारा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण का कार्यक्रम स्थानीय बस स्टैंड डौंडीलोहारा एवं नगर पंचायत परिषद में रखी गई है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकेश्वरी गोपी साहू जी अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा विशेष अतिथि विद्या शर्मा जी उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा गोपाल प्रजापति जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोला देशमुख जी पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा और समस्त पार्षद गण एल्डरमैन की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया जाना है |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिसमें विशेष रुप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर जी जिला कांग्रेस कमेटी बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हस्तीमल सांखला जी अनिल लोढा जी सचिव जिला कांग्रेस कमेटी बालोद छबीला सिन्हा जी सचिव प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ जागृत सोनकर जनपद अध्यक्ष हमारे सभी जनपद सदस्य गण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण एनएसयूआई के पदाधिकारी गण महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी गन और कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता गण एवं डौंडीलोहारा नगर के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिक गणों को सादर आमंत्रित की गई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

इस नगर पंचायत डौंडीलोहारा के भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील गोपी साहू अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा ने की है लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम इस प्रकार हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा – ट्रेन से गिरकर जान गवाने वाले छात्र को दी श्रद्धांजलि

0

दल्लीराजहरा

दिनांक 2 जनवरी 2022 दिन रविवार को दुर्घटना में जान गवाने वाले अपने सहपाठी साथी पुष्पक मौर्य को उनके मित्रों एवं गुरुजन द्वारा पुष्प, माल्यार्पण, मोमबत्ती प्रज्ज्वलन के माध्यम श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

आपकों बता दें कि दिनांक 2 जनवरी 2022 दिन रविवार को दल्लीराजहरा निवासी पुष्पक मौर्य पिता विष्णु मौर्य (22) रविवार को दुर्ग सहायक श्रम परीक्षक का एग्जाम देने आ रहा था। वह अपने दोस्तों के साथ दल्लीराजहरा दुर्ग मेमू से गया था। पुष्पक गेट पर ही खड़ा था बाहर झाँकने के दौरान अचानक सामने आया सिग्नल पोल पुष्पक के सिर से टकरा गया जिससे छात्र पुष्पक की मौत हो गई थी |

पुष्पक ग्रेजुएशन करने के बाद एमए प्रथम वर्ष में पढ़ रहा था और साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। विष्णु तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई गुलशन मौर्य टेलीकॉम पुलिस विभाग में है उसके बाद अनुराग मौर्य जो कि बीएसएफ सुकमा में है। पुष्पक भी अपने भाइयों की तरह सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था।

दल्लीराजहरा में हुआ टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

0

नवज्योति गणेश उत्सव समिति वार्ड नं 10 की तत्वाधान में आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता महामाया की टीम को नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन जी द्वारा प्रथम इनाम 15001रु +ट्राफी, द्वितीय ईनाम वार्ड 10 की टीम को 10001रु+ट्राफी और तृतीय ईनाम को बहुउद्देशीय दिब्यांग कल्याण समिति दल्ली राजहरा की अध्यक्ष मेघनाथ साहु द्वारा चिखली की टीम को नगद पुरस्कार 5001रू+ट्राफी दिया गया | वार्ड नम्बर 10 राम नगर मैदान मे पहली बार क्रिकेट हुआ जिसका आज फाइनल मैच था | राम नगर का वो मैदान जहा पर आज से 35 साल पहले स्कूल संचालित होता था |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS