बकावंड ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत गिरोला में स्थापित परषिद हिंगलाजिन माता मंदिर में मंगलवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की।प्राप्त जानकारी के अनुसार।दान पेटी की कुछ राशि और माता जी की श्रृंगार को चोरों ने चुरा ली।बताया जा रहा है मंदिर की दान पेटी को तीन से चार वर्षों में नवरात्रि के बाद खोला जाता है पिछले नवरात्रि के बाद खोलना था नही खोला गया था। चोरी की गई विवरण इस प्रकार से है ।माता जी की श्रृंगार 04 नग सोने की हार,01 नग नथनी,01 नग सोने की बिंदिया, दान पेटी से कारीबन 2 लाख पच्चास हजार रुपये टोटल 4 लाख 95 हजार रुपये की चोरी किया गया। उक्त चोरी की रिपोर्ट दर्ज मंदिर पुजारी लोकनाथ बघेल ने मौके पर बकावंड चौकी में जाकर रिपोर्ट दर्ज की।रिपोर्ट दर्ज उपरांत बकावंड चौकी व बस्तर पुलिस टीम पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
बस्तर जिले में प्रतिभा की कोई कमी नही है चाहे खेल हो या नृत्य हो या फीर गायन..सुर रत्न म्यूजिकल ग्रुप ऐसे ही एक सामाजिक संस्था हैं जो बस्तर के कलाकारो को मंच देने का काम कर रहा है, आज 20 दिसम्बर शहर के आकांक्षा होटल में आयोजित कार्यक्रम में एक से एक बढ़कर कलाकारो ने सुर संगीत का समा बांधा ..बस्तर सहित कोंडागांव,दंतेवाड़ा और तोकापाल से आये कलाकारो ने एक से एक गीत गाया..और सभी का मन मोह लिया…इस ग्रुप का मुख्य उद्देश्य हैं कि गायन में रुचि रखने वाले कलाकारों को आगे लाने और इसी उद्देश्य को पूरा करना संस्था के पदाधिकारी और सदस्य जुटे हुए हैं… आज शहर के आकांक्षा होटल में हुए कार्यक्रम में किशोर,रफी, लता,कुमार शानू जैसे कई मशहूर गायक कारो द्वारा गाया हुआ गीत गाया.वंही सुर रत्न संध्या कार्यक्रम में बस्तर के कलाकारो जिसमे आभा सेंदकर, नीता ,राकेश, प्रकाश,विनिता,यशपाल,दिनेश शराफ, राम कृष्ण नायडू,सहित कई कलाकरो ने गीत गाया..आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति चेंबर अध्यक्ष मनीष शर्मा, सुषमा झा,शंकर राव मौजूद रहे..पूरे आयोजन को सफल बनाने में सुर रत्न म्यूजियकल ग्रुप के अध्यक्ष दिनेश शराफ,सचिव राम कृष्ण नायडू,सांस्कृतिक सचिव अतुल शुक्ला, वंही ग्रुप के सरंक्षक के जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन, श्रीनिवास मद्दी,विकास श्रीवास्तव जी की महत्वपूर्ण भूमिका हैं।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल मंत्रिमंडल में बस्तर अंचल की हिस्सेदारी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। सियासी गलियारों में खबर चहलकदमी कर रही है कि निकट भविष्य में बघेल मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है और इसमें बस्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक तथा बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल की किस्मत का सितारा बुलंद हो सकता है। माना जा रहा है कि यदि लखेश्वर बघेल को भूपेश बघेल मंत्रिमंडल में शामिल किया गया तो दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा अथवा केशकाल विधायक संतराम नेताम को बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और वे संगठन का काम काफी सक्रियता से देख रहे हैं। उनके संगठन नेतृत्व में कांग्रेस लगातार भूपेश बघेल सरकार की नीतियों और उपलब्धियों के प्रसार में लगी हुई है। इधर बस्तर की सभी बारह सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं लेकिन मंत्रिमंडल में केवल कोंटा विधायक कवासी लखमा शामिल हैं। वैसे जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन संसदीय सचिव हैं और अपनी जिम्मेदारी का पूरी सक्रियता से निर्वाह कर रहे हैं। बस्तर अंचल ने कांग्रेस को एकतरफा समर्थन दिया है इसलिये शुरू से ही यह उम्मीद की जा रही है कि मंत्रिमंडल में बस्तर की भूमिका का विस्तार किया जायेगा। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में बस्तर अंचल से केदार कश्यप, महेश गागड़ा और विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी मंत्रिमंडल में बस्तर का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। बस्तर क्षेत्र की जनता चाहती रही है कि कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल में भी बस्तर को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाय। पहले भी जब फेरबदल की संभावनाएं दस्तक देती नजर आईं तब तब बस्तर अंचल को उम्मीद बंधी कि बघेल मंत्रिमंडल में उसका कद ऊंचा होने वाला है लेकिन फेरबदल की अटकलें सिरे नहीं चढ़ीं। अब फिर फेरबदल की सुगबुगाहट है तो बस्तर की उम्मीदें जवान हैं। पता चला है कि एक खास पैगाम पर लखेश्वर बघेल राजधानी कूच कर गए हैं।
कोन्टा नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस द्वारा सत्ता का खुलकर दुरुपयोग किया गया। मंत्री कवासी लखमा व उनके पुत्र हरीश कवासी द्वारा प्रशासनिकअधिकारियों व कर्मचारियों को डरा धमका कर मतदान प्रभावित करने का प्रयासकिया गया। कोन्टा नपं चुनाव में कुछ अधिकारी कर्मचारी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता की तर्ज पर कार्य किया गया ये लोकतंत्र के लिए घातक है।
कोन्टा में पदस्थ बीआरसी महेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा अपने ही निवास कोअस्थाई कांग्रेस कार्यालय बना कर मंत्री व जिपं अध्यक्ष को बैठा कर खुलेआम लाखों रूपये का बंटवारा किया गया। बीआरसी महेन्द्र बहादुर सिंह का कृत्य लोकतंत्र को शर्मसार कर देने जैसा था, एक ब्लाक स्तर का अधिकारी द्वारा अपने निवास में अधिकारी व कर्मचारी को बुला कर डराना, धमकाना,स्थांतरण की धमकी देने का पर्याप्त सबुत है। इसी तरह सुकमा जिले के पिछले 20 वर्षो से शैक्षणिक कार्य छोड कलेक्टर के बगल में बैठ कर जिले को चलाने वाले डीएमसी श्याम सुंदर सिंह चौहान की नंप चुनाव मे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया गया। उनके स्वयं व अपने छोटो भाई राजेश चौहान के माध्यम से बीआरसी के आवास जो कि डीएमसी का ससुराल है जहां बैठकर संपूर्ण चुनाव को मैनेज किया गया। इसी तरह कोन्टा के बीईओ एस.के.दीप द्वारा बाईबिल लेकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए इस समुदाय से जुड़े लोगों को कसमें तक खिलाई गई। इसका भी प्रमाण हमारे पास है। इसी तरह कोन्टा के ही बंडा ग्राम पंचायत के सचिव कृष्ण प्रकाश सिंह बैस द्वारा खुलेआम कांग्रेस के पक्ष मे प्रचार किया गया और पैसा वितरण किया गया। उक्त सचिव भी कोन्टा बीआरसी का छोटा भाई है।
कोन्टा के ही वार्ड क्रं. 7 के महिला प्रत्याशी के पति साई श्रीनु द्वारा नामांकन दिवस से लेकर मतदान दिवस तक खुलेआम कांग्रेस के पक्ष में प्रचार प्रसार किया गया। इनके द्वारा सोशल मीडिया मे भी भाजपा को बदनाम करने के उद्देश्य से गलत खबरों को वायरल किया गया जिसकी लिखित शिकायत भी की गई लेकिन कार्यवाही शुन्य रही। कोन्टा नपं के रिटर्निंग अधिकारी श्री नेताम द्वारा एकतरफा कांग्रेस के पक्ष मे कार्य किया गया। भाजपा द्वारा किए जा रहे शिकायतों को बिल्कुल भी नही सुना गया। इसी तरह कोन्टा के शिक्षक जागीर हुसैन सीआरसी व शिक्षाकर्मी नरेश चौहान द्वारा भी कांग्रेस के पक्ष मे कार्य किया गया। कोन्टा के शिक्षक नीली यशु राजा द्वारा तो भाजपा प्रत्याशी बाबुराव को 50 हजार रूपये नगद देकर चुनाव से पृथक होने के लिए कहा गया।
सरकारी तंत्र का इतना बेजा इस्तेमाल लोकतंत्र में देखने को और कही नहीं मिलेगा ! वस्तुतः मंत्री और उसके जिला पंचायत अध्यक्ष पुत्र ने अपनी हार को पहले ही भाँप लिया और उनसे जो कुछ हो सका ,वोटरों को ख़रीद फ़रोख़्त, सरकारी तंत्र का अपने दवाब में पूरी तरह उपयोग किया ,धनबल, बाहुबल, सत्ताबल ,पैसे और शराब की भरपूर डोज कोंटा में इस्तेमाल किया किया !
पिछले कई दिनों से सर्द हवा चलने की वजह से लोग दिन ढलते ही अपने घरों में पहुंचने शुरू हो जाते हैं सुबह से ही ठंडी हवा चलने से धूप भी ठंड से बचाव नहीं कर पा रही है निरंतर बढ़ रहे ठंड के प्रकोप को देखते हुए नगर पालिका दल्ली राजहरा अध्यक्ष शिबू नायर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू के आदेशानुसार पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आम जनों को सुविधा की दृष्टि से बस स्टैंड रैन बसेरा ,रेलवे स्टेशन के पास, फवारा चौक, माइन्स ऑफिस चौक, वीर नारायण सिंह चौक पर अलाव का व्यवस्था किया गया है ।
बस्तर जिला अधिवक्ता संघ जगदलपुर ने प्रस्तावित नोटरी एक्ट में संशोधन के विरुद्ध राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर की अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर नितिन पैकरा को सौंपा
उक्त नोटरी एक्ट संशोधन अधिनियम 2021 के प्रावधानों को अधिवक्ता हितों के विरुद्ध बताते हुए जिला अधिवक्ता संघ ने इससे पूर्व प्रधानमंत्री, केंद्रीय कानून मंत्री, मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेज चुका है |
जिला अधिवक्ता संघ ने कहा की जिस तरह से इस संशोधन अधिनियम में नोटरी के कार्यकाल को केवल पांच पांच वर्ष के लिए दो बार अथवा अधिकतम 15 वर्ष के लिए सीमित करने का प्रस्ताव दिया है वह अपने आप में अप्रत्याशित है इससे अधिवक्ता के हितों पर कुठाराघात होगा जिला अधिवक्ता संघ इस संशोधन प्रस्ताव को वापस लेने की मांग करता है |
इस तरह पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी,सचिव भुपेंद्र सिंह ठाकुर, महिला उपाध्यक्ष प्रीति वानखेड़े, कोषाध्यक्ष दीनबंधु रथ, कार्यकारिणी सदस्य अवधेश कुमार झा,ऋषि तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता डी सूर्य प्रकाश राव, बसंत यादव उपस्थित रहे |
बस्तर पुलिस को आईटी अधिनियम के तहत कार्यवाई कर बिहार से दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है. कार्यवाई के दौरान 49 हज़ार 11 रुपये की जप्ती भी की गयी है.
अन्तर्राज्जीय स्तर पर ठगी करने वाले गिरोह को बस्तर पुलिस ने बिहार के रोहताष से किया गिरप्तार ।
आरोपियों द्वारा प्रार्थिया सामाजिक कार्याकर्ता बेला भाटिया से 49011 रूपये की हुई थी ठगी।
मामले के दोनों आरोपी बिहार के मूल निवासी है जो गिरफ्तार कर लाया गया।
आरोपियो के कब्जे से नगद 49011 रूपये 02 नग मोबाईल 01 नग आधार कार्ड, एवं 01 नग पेन कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज बरामद किया गया ।
मोबाईल नंबर का के.वाई.सी अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसे ठगी करने वाले आरोपी को गिरप्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि मामले की प्रार्थिया बेला भाटिया निवासी धरमपुरा को अज्ञात आरोपीयो द्वारा मोबाईल के माध्यम से के.वाई.सी. अपडेट करने के नाम पर 49011 रूपये की धोखाधडी करने संबंध मे रिपोर्ट दर्ज कराया गया था जिस पर थाना कोतवाली जगदलपुर में धारा 420 भादवि. 66 ए 66 डी.आई.टी एक्ट का अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया। प्रकरण में आरोपियो के गिरप्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्ग दर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में कार्यवाही हेमु टीम गठित किया गया था। सायबर सेल की मदद से प्रार्थिया के मोबाईल नंबर में बातचीत करने वाले व्यक्ति का पूर्ण जानकारी प्राप्त कर, टीम को आरोपियो को पकड़ने के लिए जिला रोहताश बिहार रवाना किया गया, जहाॅ बस्तर पुलिस की टीम के द्वारा दो दिन से लगातार आरोपियो कि गिरप्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर दबिष दिया जा रहा था। तभी आरोपियो का ग्राम पाण्डेपुर मे होना पता चला जहाॅ से दोनो आरोपियो मनीष कुमार एंव विजय कुमार को घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा के.वाई.सी. अपडेट करने के नाम पर धोखाधड़ी कर 49011 रूपये की ठगी करना स्वीकार करने पर मामले मे दोनो आरोपियो को गिरप्तार कर अग्रिम कार्यावाही करते हुए न्यायिक रिमान्ड पर भेजा जा रहा है।
नाम आरोपीगण
(1) मनीष कुमार पिता विजय कुमार उम्र 02 वर्ष निवासी पाण्डेपुर थाना इन्द्रपुरी जिला रोहताश बिहार (2) विजय कुमार पिता स्व. अवध बिहारी सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी पाण्डेपुर थाना इन्द्रपुरी जिला रोहताश बिहार
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी- निरीक्षक- एमन साहू उनि. संजय वट्टी (सायबर सेेल प्रभारी ) उनि. अमित सिदार प्र.आर. चोवादास गेंदलें आरक्षक .गौतम चंद सिन्हा, गायत्री प्रसाद तारम, सायबर सेल , दीपक कुमार
छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन ने घोषणा करते हुए कहा है कि प्रदेश में सहायक शिक्षक के वेतन विसंगति की मांग को लेकर 13 दिसंबर 2021 से राजधानी रायपुर में आंदोलन जारी है। आंदोलन के प्रारंभ से ही संयुक्त शिक्षक संघ के द्वारा इसके संपूर्ण समर्थन की घोषणा की गई थी और इसके समर्थन में अपने 14 दिसंबर के आंदोलन को स्थगित कर 13 दिसंबर के आंदोलन का समर्थन किया था। इस विषय पर आगे संघ के बस्तर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि बस्तर संभाग द्वारा सहायक शिक्षक के आंदोलन में शामिल होने का मांग संघ के प्रांतीय इकाई से किया गया था। जिसके बाद संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी की गत दिवस बैठक संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए घोषणा किया गया कि 22 दिसंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारी एवं शिक्षक सदस्य जिसमें सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता सभी शामिल है। वे सभी सहायक शिक्षक
के धरना स्थल बूढ़ा तालाब रायपुर में जाकर शामिल होंगे, और आंदोलन को मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही सरकार द्वारा सहायक शिक्षक के आंदोलन को कुचलने का जो दमनकारी कार्य किया जा रहा है इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। सहायक शिक्षक के वेतन विसंगति की मांग शीघ्र पूरी हो ऐसा संयुक्त शिक्षक संघ सरकार से मांग करता है। संयुक्त शिक्षक संघ बस्तर संभाग के द्वारा 23 दिसंबर को समर्थन की घोषणा किया गया था। जिसमे प्रांतीय निर्णय अनुसार संसोधन कर 22 दिसंबर तय किया गया हैं। संघ के बस्तर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी जिला सचिव राहुल सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष बस्तर रविन्द्र सिंह ठाकुर, तोकापाल हरदास सांडिल्य,बकावण्ड चन्द्रशेखर पांडेय, लोहंडीगुड़ा धनसाय नाग, बास्तानार सुरेंद्र सिंह ठाकुर, किशोर बिसाई, कुलन राम मौर्य, महेश नाग,उमाशंकर बिसाई,लोकेश्वर यदु आदि ने के समस्त शिक्षक सवर्ग सहित संघ के समस्त पदाधिकारीयो से 22 दिसंबर को राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल में शामिल होने का अपील किया है।
अनु. जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने वोटर आईडी कार्ड से आधार नंबर को जोड़ने वाला ‘‘चुनाव अधिनियम संशोधन विधेयक 2021 पारित किये जाने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक विधेयक के पारित होने से पूरे देश में फर्जी वोटर्स पर लगाम लगेगी, इसलिए विपक्षी पार्टियों ने इस बिल का विरोध शुरू कर दिया है। लेकिन यह बिल मील का पत्थर साबित होगा और देश के नागरिक अपनी सरकार बनायेंगे, फर्जी वोटर्स मतदान नहीं कर सकेंगे।
ध्रुवे ने कहा कि मतदाता सूची से आधार को जोड़ने के निर्णय से कांग्रेस, टीएमसी, बसपा जैसी सभी विपक्षी पार्टियॉ तिलमिला गई हैं और उन्हें अपनी जमीन खिसकते नजर आ रही हैं। विदेषी मतदाता और घुसपैठिये बाहर हो जायेंगे, विपक्षी दलों को फर्जी वोटरों की चिंता है इसलिए उन्होंने इसका विरोध किया है।
उन्होंने कहा कि इसमें महत्वपूर्ण बात यह भी है कि युवा जब 18 वर्ष के होते हैं, तो उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए 1 जनवरी तक का इंतजार करना पड़ता है और कई बार उन्हें वर्षभर इंतजार करना पड़ता है। लेकिन अब युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा, युवा 18 वर्ष होने पर सालभर कभी भी अपना नाम जुड़वा सकेंगे। चुनाव अधिनियम संशोधन विधेयक बिल महत्वपूर्ण और अच्छे सुधारों के साथ पास किया गया है।
जगदलपुर।लोकसभा में बस्तर और छत्तीसगढ़ के मामले जोरदार तरीके से उठाने वाले बस्तर सांसद दीपक बैज ने एक बार फिर बस्तर की आवाज उठाते हुए नियम 377 के तहत बस्तर की हवाई सेवा के विस्तार को लेकर मांग की। सांसद श्री बैज ने कहा कि बस्तर जैसे क्षेत्र से अन्य पड़ोसी राज्यो तथा बड़े शहरों से जोड़ने की आवश्यकता है जिससे बस्तर को उक्त शहरों से कनेक्टिविटी मिल सके।
कोलकाता- झारसुगुड़ा- जगदलपुर, विशाखापट्टनम, बेंगलुरु- विशाखापट्टनम- जगदलपुर,वभुवनेश्वर-जगदलपुर विशाखापट्टनम- हैदराबाद, नागपुर- जगदलपुर- विशाखापट्टनम जैसी फ्लाइट संचालित करने की आवश्यकता है। साथ ही श्री बैज ने ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि जगदलपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की व्यवस्था न होने के कारण रात में कोई भी फ्लाइट या हेलीकॉप्टर उड़ नहीं सकता। इस हेतु जगदलपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। उक्त मांग को बस्तर सांसद दीपक बैज द्वारा नियम 377 के तहत लोकसभा में उठाते हुए केंद्रीय उड्डयन मंत्री के समक्ष रखा गया। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी सांसद दीपक बैज द्वारा वर्तमान में संचालित हवाई सेवा को लेकर भी लोकसभा में आवाज उठाई गई थी। जिसकी वजह से आज बस्तर को हवाई सेवा का लाभ मिल रहा है। आगे भी इस तरह से बस्तर से होते हुए अन्य नए शहरों तक कनेक्टिविटी मिल सके, इसके लिए बस्तर सांसद दीपक बैज लगातार प्रयासरत हैं।