गुरुर – पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशानुसार लघुअधिनियम के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही किया जा रहा है इसी अभियान के तहत थाना गुरूर मे जुआ एक्ट के तहत् पुलिस स्टाफ द्वारा अपने थाना क्षेत्र में रेड की कार्यवाही किया गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार पाँचों आरोपी सोरर गाँव के एक सुने मकान में जुआ खेल रहे थे पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली टीम के साथ दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया गया |
अवैध जुआ खेलते नगदी रकम- 4030/-रूपये के साथ 05 आरोपी गिरफ्तार
थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 250/2021 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत आरोपियों पर कार्यवाही की गई |
01. रोहित कुमार साहू पिता चंदन साहू उम्र 44 साल कन्हारपुरी गुरूर।
बस्तर संभाग के प्रशिक्षण गौ सेवकों ने अपनी मांगो को लेकर प्रभारी मंत्री मा. कवासी लखमा जी से मिलकर अपनी समस्या को बताया कहा की 20 वर्षो से प्रशिक्षण कर छतीसगढ़ में निशुल्क सेवा दे रहे है मगर शासन उन्हें कुछ भी नहीं दिया जा रहा है शासकीय पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण, टैग लगाना, सर्वे, पशु गणना बधिया करण कृत्रिम गर्भधान र्आदि विभाग के सभी काम हमारे द्वारा किया जाता लेकिन हमारे साथ सौतेला ब्योहार क्यों किसान कहता है शासन से दवाई मिलता है तुम लोग सरकारी हो कह कर पैसा नहीं देता इधर शासन गौ सेवकों एवं पशु मित्रो प्राइवेट कृत्रिम गर्भधान कार्यकर्ताओ के लिए फंड नहीं है कहता है सभी संभाग के कार्यकर्त्ताओ ने बस्तर संभाग के प्रभारी मंत्री को अपनी समस्याओ से अवगत कराया मंत्रीजी ने पशुपालन मंत्री से चर्चा कर गौ सेवकों एवं प्राइवेट कृत्रिम गर्भधान कार्यकर्ताओ को कलेक्टर दर पर विभाग में नियुक्ति हेतु विभागीय मंत्री से चर्चा करने की बात कही है |
प्रधानमंत्री मोदी के तानाशाही पूर्ण रवैया का विरोध करते हैं- प्रशान्त बोकडे
राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की आदिवासी सांसद फूलोदेवी नेताम एवं छाया वर्मा जी के साथ सत्तादल द्वारा किये गए दुर्व्यवहार को लेकर नाराजगी जताते हुए आज नगर के मैन चौक में जिला युवा कांगेस के अध्यक्ष प्रशान्त बोकडे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की है। शहर अध्यक्ष साजन पटेल ने पूरे प्रकरण की कड़े शब्दों में निदा की और कहा ऐ राज्य सभा का काला दिन हैं जब हमारी सांसद ही संसद के अंदर सुरक्षित नहीं है तो देश की बेटियां सुरक्षित कैसी हो सकती है |
जिला उपाध्यक्ष दिनेश्वर साहू कहा कि संसद इतिहास में यह पहली घटना है जो की देश को शर्मसार कर दिया हैं मोदी सरकार सभी मुद्दों पर विफल हैं |
पुतला दहन करने के पश्चात जिला अध्यक्ष प्रशान्त बोकडे कि राज्यसभा में चल रहे संसद सत्र में जिस प्रकार से सत्तादल के सांसदों द्वारा हमारे आदिवासी महिला सांसद फूलोदेवी नेताम व छाया वर्मा एवं अन्य सांसदों के साथ जो बत्तमीजी की गई है वह शर्मनाक है। संसद भवन में मार्शलों को आगे कर के हमारे सांसदों को घसीटा गया जिसके कारण उन्हें चोटें भी आई हैं। मोदी सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, इस तानाशाह रवैये के विरोध में हमने नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया है। संसद में पहली बार इस प्रकार की घटना हुई जो की दुखद है ।
इस दौरान सहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल यादव, जिला महासचिव आदित्य दुबे, देवेंद्र साहू विधानसभा उपाध्यक्ष, गजेंद्र ठाकुर, सानू पाल,आदि भगत,गौरव गुप्ता, मनीष चंद्रकर,सर्फराज ,जीतू राजपूत, शेख गुलाम, बबलू खान,गिरीश यादव जी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कम उम्र में स्टार बना बस्तर का सहदेव दिरदो..सांसद बैज ने दी शाबाशी..
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सिंगिंग स्टार सहदेव ने आज बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज से रायपुर स्थित उनके निवास में मुलाकात की..मुलाकात के पश्चात सांसद बैज ने सहदेव का गाना भी सुना और जमकर तारीफ की, इस दौरान हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप,शेख वसीम भी मौजूद रहे….
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखकर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के परिपेक्ष्य में शांतिपूर्ण आयोजन को ध्यान में रखते हुए शहर के संवेदनशील क्षेत्रो में लगातार चेकिंग कर अपराधिक एवं असमाजिक गतिविधियों को नियंत्रित किया जा रहा है इसी तारतम्य में आज बस्तर पुलिस द्वारा बम डिस्पोजल स्काॅड, डाॅग स्काॅड के माध्यम से जगदलपुर स्थित बस स्टैण्ड़, रेल्वे स्टेशन, संजय बाजार, लालबाग एवं शहर के होटल, लाॅज, ढाबा की सघन चेकिंग किया जा रहा है साथ ही शहर के प्रमुख चैक-चैराहो और मार्गो पर वाहनों/यात्रीयों, सामानों की सघन चेकिंग किया जा रहा है साथ ही साथ ही बाहर से आने वाले व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी एकत्रत कर गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है उक्त व्यवस्था हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक व्यवस्था हेतु निर्देश दिया गया है।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट से सांसद दीपक बैज अपने निर्वाचन क्षेत्र और राज्य में लोकप्रियता की सीढ़ी पार करते हुए अब दिल्ली में सदन से लेकर सड़क तक अपने कड़क अंदाज में छा रहे हैं। उनकी मौजूदगी दिल्ली में छत्तीसगढ़ का दमदार प्रतिनिधित्व कर रही है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वे संसद में छत्तीसगढ़ के हितों के लिए मुखर रहते हैं। उनकी आक्रामकता जनहित में उनके संघर्ष का पर्याय बन गई है। पार्टी नेतृत्व द्वारा बुलाई गई रणनीतिक बैठकों में मुद्दे सुझाने से लेकर सदन में उन्हें प्रभावी तरीके से रखने का मामला हो अथवा दिल्ली की सड़कों पर अपने नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की बात हो या फिर बस्तर से जुड़े मामलों का दायरा, हर जगह दीपक बैज दीपक की भूमिका निभा रहे हैं। बजट सत्र में दीपक बैज ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जिस प्रकार छत्तीसगढ़ के हक की आवाज उठाई थी, उससे ही संकेत मिल गया था कि छत्तीसगढ़ के बस्तर ने जिस तेज तर्रार युवा को चुनकर संसद भेजा है, वह राज्य का सटीक प्रतिनिधित्व करते में सक्षम है।
मानसून सत्र में भी सांसद दीपक बैज ने अपनी कर्मठता का परिचय दिया। उन्होंने लोकसभा में एनएमडीसी के निजीकरण का मुद्दा फिर उठाया। दीपक बैज ने नियम 377 के तहत लोकसभा में नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसे केंद्र सरकार चलाने में सक्षम नहीं है तो राज्य सरकार के प्रस्ताव के अनुसार संयंत्र को राज्य को सौंप दिया जाय। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के अंतर्गत एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण किया जा रहा है। 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक खर्च करके तकरीबन 15 वर्षों से निर्माणाधीन प्लांट से स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर और विकास का रास्ता प्रशस्त होने वाला था कि केन्द्र सरकार इसका विनिवेश कर निजी हाथों को सौपने जा रही है। जबकि प्लांट हेतु 610 हेक्टेयर जमीन किसानों से अधिग्रहित है। छत्तीसगढ़ सरकार ने विधानसभा में 28 दिसंबर 2020 को इस प्लांट के संचालन हेतु प्रस्ताव पास कर केन्द्र सरकार को भेजा है। राज्य सरकार चाहती हैं कि सरकारी संपत्ति निजी हाथों में न जाए जिससे स्थानीय लोगों का चहुंमुखी विकास का रास्ता प्रशस्त हो। सदन में बस्तर और छत्तीसगढ़ के हित में आवाज उठाने के साथ ही सांसद दीपक बैज ने सदन के बाहर सड़क पर मोदी सरकार के खिलाफ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में भी भूमिका निभाई। इस तरह दीपक बैज बस्तर से लेकर संसद और दिल्ली की सड़कों पर छत्तीसगढ़ की गतिशीलता का आभास करा रहे हैं तो यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी लोकप्रियता और कर्मठता को देखते हुए सिलगेर मामले को सुलझाने के लिए बनाई गई कमेटी की कमान सौंपी है। इस कमेटी में बस्तर के जनप्रतिनिधि लखेश्वर बघेल, संत नेताम, देवती कर्मा, शिशुपाल शोरी, अनूप नाग, विक्रम मंडावी, राजमन बेंजाम और चंदन कश्यप शमिल हैं।
केंद्र सरकार के खिलाफ लोकसभा संसद से विजय चौक तक पैदल मार्च कर किया मीडिया को संबोधन..
दिल्ली/आज लोकसभा में संसद भवन के बाहर राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों के प्रमुख नेता,लोकसभा एवँ राज्यसभा के सांसदों ने नारेबाजी कर लोकसभा संसद भवन से विजय चौक तक पैदल मार्च कर मीडिया को संबोधित किया..साथ ही मोदी सरकार की विफलताओं बढ़ती महंगाई,पेगासस जासूसी कांड,काले कृषि कानून,कोविड जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पे संदन के अन्दर चर्चा कराने को लेकर विपक्ष लगातार मांग करता रहा,जिससे डरकर मोदी सरकार ने समय से पहले ही संसद सत्र को बंद कर दिया जिससे आक्रोशित विपक्षी दलों के तमाम नेताओं ने आज राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद भवन से विजय चौक तक पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन करते हुए मीडिया को संबोधित किया।
गौरतलब है कि इस मानसून सत्र में विपक्ष लगातार महँगाई व जासूसी कराने को लेकर केंद्र सरकार से संसद में चर्चा करने जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग रहा है। जबकि केंद सरकार जवाब देना छोड़..आज संसद सत्र को समय से पहले ही समाप्त कर दिया।
जगदलपुर। निगम क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक कॉलोनी जिसकी समय सीमा में संपूर्ण विकास नहीं हो सकता है ऐसे कॉलोनाईजरों पर नकेल कसने को लेकर बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने निगम आयुत प्रेमकुमार पटेल को निर्देश दिये है। पूर्व में तत्कालिन आयुत राहुल वेंकट के आदेशानुसार जारी नोटिस के आधार पर निगम ऐसे कॉलोनाईजरों पर ले सकता है एक्शन।
ज्ञातव्य हो कि बस्तर कलेटर के आदेशानुसार अवैध प्लाटिंग मामले में क्रेताविक्रेता को नोटिस जारी कर नकेल कसने की कवायद शुरू हो चुकी है जिसकी चर्चा यहां से लेकर राजधानी तक है तो वहीं कुछ भू- माफिया इस मामले में कार्रवाई को रोकने को लेकर राजधानी भी दौड़ लगा चुके है।
अवैध प्लॉटिंग के बाद अब जिला प्रशासन कॉलोनाईजरों के ािलाफ भी नकेल कसने की तैयारी में है जो कॉलोनाईजर कॉलोनी निर्माण की अनुबंध शर्तो को दरकिनार करते आ रहे है। एक दर्जन कॉलोनी कानिर्माण अधूरा: निगम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एक दर्जन से अधिक कॉलोनी ऐसी है जिनका संपूर्ण विकास नहीं कराया जा सका है जबकि निगम में किए गए अनुबंध के अनुसार पांच वर्ष के समयावधि में कॉलोनी का वाह्य एवं आतंरिक विकास पूर्ण कराना होता है लेकिन अनुबंधों का कई ऐसे कॉलोनाईजर पालन नहीं किए है यहां तक अनुबंध शर्तो के दुगना समय निगम जाने के बाद भी कॉलोनी का संपूर्ण विकास नहीं कराया जा सका है जिसका खामियाजा वहां निवासरत परिवारों को भुगतना पड़ रहा है जबकि नियम शर्तो के आधार पर कॉलोनी का संपूर्ण विकास कर निगम को हैण्डओवर करने का प्रावधान है जो कई कॉलोनाईजरों द्वारा नहीं कराया जा सका। गरीबों की आरक्षित भूमि पर कजा: कॉलोनाईजर एक्ट में यह प्रावधान है कि जितना एरिया में कॉलोनी का विकास की अनुमति दी गई है उसका 15 फिसदी एरिया गरीबों के लिए आरक्षित करने का प्रावधान है लेकिन कुछ कॉलोनाईजर जो गरीबों की आरक्षित भूमि पर भी कब्जा जमा रखे है तो कई कॉलोनियों में ईडल्यूएस की जमीन का अता पता नहीं है।
बंधक भू-खंडों की होगी निलामी: निगम आयुत प्रेम पटेल ने बताया कि अनुबंध शर्तो के अनुसार जिन कॉलोनी का संपूर्ण विकास नहीं कराया गया है ऐसे कॉलोनाईजरों के खिलाफ पूर्व में जारी नोटिस के आधार पर कार्रवाई की जायेगी। अगर आवश्यकता पड़ी तो बंधक भूखंड की निलामी की प्रक्रिया कर कॉलोनी का विकास कराने का प्रयास किया जायेगा।
बाफना क्लाथ स्टोर्स गुण्डरदेही व बाजार चौक वार्ड क्र0 15 सिकोसा, में हुई थी चोरी की घटना।
थाना गुण्डरदेही में 457,380 एवं 380 भादवि के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, की जा रही थी विवेचना।
दिनांक 17.06.2021 को बाफना क्लाथ स्टोर्स गुण्डरदेही में करीबन शाम 06.45 बजे प्रार्थी सुभाष बाफना ने अपने मोबाइल ओप्पो A-37 को दुकान के अंदर काऊटर पर रखा था,जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाया गया था। प्रार्थी सुभाष बाफना की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में अप0क्र0 118/21 धारा 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं घटना कर फरार आरोपी की पता तलाश की गई। दुकान में लगे सी सी टीवी कैमरे व साइबर सेल से तकनीकी सहायता प्राप्त की गई, एवं आरोपी ऐश कुमार पटेल पिता कवल सिंह पटेल उम्र 33 वर्ष, निवासी चिवरी वार्ड क्र0 07 थाना कुरूद जिला धमतरी से चोरी का मोबाइल जप्त् कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 11 अगस्त 2021 के रात्रि प्रार्थी दीनदयाल निषाद निवासी बाजार चौक वार्ड क्र0 15 सिकोसा के घर से अज्ञात चोर द्वारा घर के अन्दर घुसकर घर के आलमारी के अंदर रखे एक नग चांदी का करधन कीमती 10,000/- रूपये , दो नग सोने का मंगलसुत्र , एक नग सात पत्ती वाला एवं एक नग दो पत्ती एवं मोती दाना गुथा हुआ, कीमती 30,000/- रूपये , एक सोने का कान का टाप्स कीमती 8,000 रूपये , कुल जुमला 48,000/- रूपये चोरी कर ले जाया गया है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में 457,380 भादवि का मुकदमा दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश के दौरान संदेही नरेश कुमार मधुकर ऊर्फ भोंदू निवासी राहुद थाना रनचिरई, हाल सिकोसा से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया एवं आरोपी के कब्जे से चांदी का करधन , सोने का मंगलसुत्र एवं सोने के कान के टाप्स को सिकोसा के खदान के पीछे बेसरम की झाडियों के पीछे छुपाकर रखा था, जिसे बरामद किया गया। आरोपी द्वारा चोरी का अपराध घटित किये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया एंव रिमांड पर भेजा गया।
नाम आरोपीगण-
ऐश कुमार पटेल पिता कवल सिंह पटेल उम्र 33 वर्ष, निवासी चिवरी वार्ड क्र0 07 थाना कुरूद जिला धमतरी
नरेश कुमार मधुकर ऊर्फ भोंदू पिता स्व0 मोहन मधुकर उम्र 24 वर्ष निवासी राहुद थाना रनचिरई, हाल सिकोसा
जप्त
01.एक नग मोबाइल सेट ओप्पो A-37, कीमती 9000/- रूपये एक नग चांदी का करधन कीमती 10,000/- रूपये , दो नग सोने का मंगलसुत्र , एक नग सात पत्ती वाYला एवं एक नग दो पत्ती एवं मोती दाना गुथा हुआ, कीमती 30,000/- रूपये , एक सोने का कान का टाप्स कीमती 8,000 रूपये , कुल जुमला 48,000/- रूपये
दल्ली राजहरा–देश के संसदीय इतिहास में आज राज्यसभा में घटित घटना अत्यंत शर्मनाक है मानसून सत्र के आखिरी दिन आज सरकार के द्वारा इंश्योरेंस बिल जबरिया पास करने का प्रयास किया जा रहा था । जिसका विरोध विपक्षी सांसदों ने किया, फलस्वरूप हंगामा हुआ इस दौरान कुछ मार्शल एवं सत्ता पक्ष के पूरूष सांसदों ने विपक्षी दल के महिला सांसदों के साथ धक्का-मुक्की एवं बदसलूकी की । जिससे छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के आदिवासी सांसद फूलों देवी नेताम एवं छाया वर्मा तथा अमी याग्निक को चोटें आई, सत्ता पक्ष के सांसदों द्वारा विपक्षी महिला सांसदों के साथ बदसलूकी करना संसदीय इतिहास की सबसे शर्मनाक घटना है।
बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रतिराम कोसमा ने बताया कि विपक्षी सांसद महिलाओं की सुरक्षा , महंगाई और किसानों के मुद्दों पर चर्चा करना चाह रहे थे। लेकिन सत्ता पक्ष के सांसद चर्चा करने के बजाए मारपीट पर उतारू हो गये। केंद्र में भाजपा की सत्तारूढ़ सरकार अपने बिलों को पास कराने के लिए जोर जबरदस्ती पर उतर आई है ऐसी सरकार नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि अब तक के इतिहास में सदन में ऐसी घटना कभी नहीं हुई कांग्रेस ही नहीं पूरे विपक्ष को अपनी बात नहीं रखने दिया जा रहा है सरकार अपने हिसाब से सदन को चला रही है संसदीय नियम कायदों को ताक पर रख दिया गया है ऐसे में केंद्र की भाजपा नीत सरकार को सरकार में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं बनता |