City Media - Page 1441 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1441

हरेली तिहार पर संसदीय सचिव और महापौर ने परंपरा के अनुसार की पूजा

0

लालबाग के एसआरएलएम सेंटर में दिखा पहले पर्व का उल्लास

जगदलपुर 08 अगस्त 2021/ छत्तीसगढ़ का पहला पर्व ‘हरेली‘ के अवसर पर लालबाग स्थित ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र में परंपरा के अनुसार संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं महापौर सफीरा साहू द्वारा पूजा विधान संपन्न किया गया। इस अवसर नगर निगम की अध्यक्ष कविता साहू, एमआईसी सदस्य यशवर्द्धन राव, विक्रम डांगी, राकेश राय, पार्षदगण, आयुक्त प्रेम पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं स्वच्छता दीदी मौजूद थीं।

यहां अच्छी फसल की कामना करते हुए सुख और समृद्धि के लिए परंपरा के अनुसार पूजा विधान संपन्न करने के साथ ही गेड़ी, कुर्सीदौड़ और रस्साकस्सी जैसे खेलों के साथ खेती के पहले चरण की समाप्ति पर होने वाला उत्साह और उल्लास भी दिखा।

इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हरेली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया भूपेश बघेल स्वयं एक किसान हैं और यही कारण है कि वे किसानों के सुख-दुख को समझते हैं। उन्होंने कहा कि फसल को लगाने और बियासी के बाद किसान पहले चरण से निवृत्त होता है। इसके साथ ही वह अपने औजारों और गाय-बैलों की पूजा कर उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करता है। इस दौरान गांवों में अत्यंत उल्लास का वातावरण होता है। किसानों की इसी खुशी को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा हरेली तिहार के अवसर पर अवकाश की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को कर्जमाफी, 2500 रुपए में धान खरीदी और किसान न्याय योजना जैसी योजनाओं के साथ निरंतर किसानों को खुशहाल बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना का लाभ भी पशुपालक किसानों को हुआ है। इसके माध्यम से अब तक 100 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जगदलपुर में ही 300 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट भी तैयार किया जा चुका है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार तैयार हो रहा है। रासायनिक खाद के कारण मिट्टी के साथ साथ मानव शरीर और पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव स्पष्ट देखा जा रहा हैै। अब वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन के साथ ही इसका उपयोग भी बढ़ेगा, जिसका कारण हमें निश्चित तौर पर अच्छी गुणवत्ता की फसलें मिलेंगी और उसका हमारे शरीर पर अच्छा प्रभाव होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

महापौर सफीरा साहू ने पर्व की बधाई देते हुए स्वच्छता दीदियों का आभार व्यक्त किया। उन्होेंने कहा कि स्वच्छता दीदियों के प्रयासों से शहर निरंतर स्वच्छ हो रहा है। उन्होंने स्वच्छता दीदियों से नगर को स्वच्छ रखने के साथ ही हरिहर बनाने में भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में 50-50 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए स्थान चिन्हांकन का कार्य करने की आवश्यकता है तथा आवश्यकता अनुसार सिंचाई में भी सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शहर को हरा-भरा बनाना सभी नागरिकों का कर्त्तव्य है। इस अवसर पर उन्होंने हरेली त्यौहार पर आधारित छत्त्तीसगढ़ी कविता का पाठ भी किया। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू और आयुक्त प्रेम पटेल ने भी हरेली त्यौहार के विषय में अपनी बातें रखीं। स्वसहायता समूह की पूनम विश्वकर्मा ने ठोस एवं तरल प्रबंधन केन्द्र में संचालित गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। यहां पशुओं का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

दल्ली राजहरा – मंत्री अनिला भेंडिया ने नगर पालिका में स्थित गढ़कलेवा (जलपान गृह) का शुभारंभ व वार्ड नं 13 में स्थित गौठान का भूमिपूजन किया।

0

दल्ली राजहरा – मंत्री अनिला भेंडिया महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण विभाग व लोकप्रिय विधायक डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के डौंडी ब्लॉक के दल्ली राजहरा नगर में विभिन्न कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप उपस्थित हुई।

सर्वप्रथम नगर पालिका में स्थित गढ़कलेवा (जलपान गृह) का शुभारंभ किया।

उसके पश्चात वार्ड नं 13 में स्थित गौठान का भूमिपूजन किया।

छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली त्यौहार के अवसर पर कृषि यंत्र व हल की पूजा अर्चना की। हरेली के अवसर पर कदम के पौधे का वृक्षारोपण किया।

हरेली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल का आयोजन किया गया उसके पश्चात विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली मनाई गई

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार तथा केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व में आज दिनांक 08/08/2021 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली मनाई गई।

सर्वप्रथम कृषि यंत्र का पूजा पाठ किया गया।

उसके पश्चात नारियल फेंक प्रतियोगिता कराई गई।जिसमें विजेता तरनजीत सिंह को 501 रु का नगद पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,प्रदेश सचिव व पूर्व अध्यक्ष काशीराम निषाद,जिला महामंत्री रतिराम कोसमा,जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड,जिला सचिव रवि जायसवाल, के ईश्वर राव,सुरेंद्र भेंडिया, ब्लॉक उपाध्यक्ष जीवन लाल साहू,जोगेंद्र ठाकुर, अजय छाजेड़ ब्लॉक महामंत्री प्रवीण शर्मा, श्रीनिवास राव,राधे मंडावी,प्रदीप बाघ,कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया,प्रवक्ता जेबा कुरैशी, सयुक्त महामंत्री जागेश्वर गंधर्व,जितेन्द्र मेश्राम सुरेश कुमार ठाकुर,सचिव फ्रांसिस कोलीन,विलसन मैथ्यू,प्रमोद चौधरी, तरनजीत सिंह,ताराचंद बघेल, हासिम कुरैशी,नागेश्वर राव नागा,रज़ा अहमद रज़ा,प्रशांत खोड़के सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

चाकू दिखाकर लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

लोहे की चाकू दिखाकर हड़गहन निवासी रवि कुमार यादव के गले में पहने सोने की पत्ती को लूट करने वाले एक आरोपी को अर्जुन्दा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी सूरज यादव थाना अर्जुन्दा क्षेत्र का निगरानी बदमाश है, जो आये दिन घटना करता है।

दिनंाक 07.08.2021 को प्रार्थी रवि कुमार यादव निवासी हड़गहन अपने साथी फत्ते ठाकुर के साथ शराब पीने अर्जुन्दा भठ्ठी गया था, उसी समय प्रार्थी का भतीजा विजय कुमार यादव ने आकर बताया कि शराब दुकान में एक व्यक्ति का मोबाईल मेेरे से गिर गया था जिसके कारण वाद विवाद होने से मेरे गले के पास लोहे की चाकू से मारा है बताने पर रवि कुमार यादव, फत्ते व विजय के साथ मारने वाले व्यक्ति के पास जाकर पुछे कि मेरे भतीजा विजय कुमार को क्यो मारे हो कहने पर आरोपी सूरज यादव आवेष में आकर धमकी देते हुये अपने हाथ में रखे धारदार चाकू से प्रार्थी के बांये भुजा व दाहिने हाथ के कलाई के पास मारकर चोट पहुचाया है व प्रार्थी के गले में पहने सोने के पत्ती कीमती करीबन 3,000 रू को धारदार चाकू से गले में पहने धागे को काट कर लूट कर वहां से भाग गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 102/2021 धारा 324,392 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आरोपी सूरज यादव का काफी पता तलाष किया गया जो आरोपी शराब दुकान अर्जुन्दा के पीछे वाले जगह पर शराब पीते मिला जिसे घटना के संबध में पुछताछ किया गया, पुछताछ के दौरान बताये कि आरोपी सूरज यादव शराब पीने का आदि है शराब पीने के बाद पैसो की कमी होने के कारण लोगो से वाद-विवाद झगड़ा करना तथा दिनांक 07.08.2021 को विजय यादव के द्वारा मेरे मोबाईल फोन को गिरा देने से ज्यादा नषा होने के कारण वाद-विवाद होकर पास रखे चाकू से उसके गले के पास वार करना तथा रवि कुमार यादव को भी चाकू से मारकर चोट पहुचाना व रवि को चाकू की नोक पर गले में पहने सोने की पत्ती को लूट कर डबरी के पानी में फेक देना आरोपी सूरज यादव के द्वारा मेमोरेण्डम कथन में बताया है। आरोपी द्वारा अपराध करने के बाद लोहे के चाकू को बेसरम झाड़ी में छिपाकर रखा था जिसे निकालकर पेष करने पर जप्त किया गया है। आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त लोहे के चाकू की लंबाई 06 इंच से उपर होने से प्रकरण मे धारा 25,27 आम्र्स एक्ट जोड़ी गई। आरोपी सूरज यादव आदतन अपराधी किस्म का है जो थाना अर्जुन्दा क्षेत्र का निगरानी बदमाष है जिसका थाना अर्जुन्दा में विभिन्न मामला दर्ज है। आरोपी सूरज यादव पिता विनय यादव उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 13 अर्जुन्दा के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से दिनंाक 08.08.2021 के 12/40 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

उक्त कार्यावाही में उनि विरेन्द्र सिंह नुरेसिया, प्रआर. 1476 विकास सिंह,आर.भालेष्वर देवंागन, आर. टीकम कुमार, पवन कुमार, सुरेन्द्र कटरे थाना अर्जुन्दा, एंव अन्य स्टाप की सराहनीय भूमिका रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आरोपी गिरफ्तार – 1. सूरज यादव पिता विनय यादव उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 13 अर्जुन्दा, थाना अर्जुन्दा।

जप्ती –    एक लोहे का धारदार चाकू।

छ: वर्ष से जिले का एकलव्य विद्यालय बेसोली के 400 से अधिक बच्चे 1 प्राचार्य व 1 शिक्षक के भरोसे–मुक्ति मोर्चा

0

मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में बेसोली एकलव्य विद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों की कमी व अन्य समस्याओं को लेकर बस्तर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, समाधान की रखी मांग– मुक्ति मोर्चा

बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चांद व जिला अध्यक्ष भरत कश्यप के संयुक्त नेतृत्व में बस्तर जिले के बस्तर ब्लॉक में स्थित एकलव्य विद्यालय बेसोली के छात्र- छात्राओं ने स्कूल निर्माण वर्ष 2015 से कक्षा छठवीं से कक्षा 12 वी तक अध्ययनरत 400 सौ से अधिक बच्चों के बीच मात्र एक शिक्षक व एक प्राचार्य की नियुक्ति के चलते अध्ययन में पड़ रहे दुष्प्रभाव एवं कठिनाई की शिकायत व आवश्यक वस्तुओं की मांग की पूर्ति को लेकर बस्तर संभाग के कमिश्नर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप अपनी मांगों को पूरा करवाने का निवेदन किया। उक्त घटना पर मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चांद एवं जिला संयोजक भरत कश्यप ने संयुक्त रूप से एकलव्य विद्यालय के छात्रों को हो रही परेशानी के लिए राज्य सरकार की उदासीनता व विभागीय लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया व बस्तर के जनप्रतिनिधियों ,विभागीय आला-अधिकारियों से यह अपील की ,जिले में स्थित एकलव्य विद्यालय में उत्पन्न शिक्षकों की कमी एवं जिले के शिक्षा विभागों में भी शिक्षकों की कमीयों दूर करने हेतु रिक्त नियमित नियुक्तियां अथवा वैकल्पिक अतिथि शिक्षको की सेवा को पुनः बहाल करते हुए छात्रों के भविष्य हित में कदम उठाए, यदि आगामी दिनों में शिक्षा विभाग व एकलव्य विद्यालय द्वारा संचालित स्कूलों में शिक्षकों की कमी की पूर्ति व आवश्यक वस्तुओं की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा द्वारा छात्रों के पालकों के साथ संयुक्त आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे। इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के शहर महामंत्री ओम मरकाम, सोनू कश्यप, ईश्वर बघेल, परमानंद नाग, विकास मांझी, भागीरथी दीवान व एकलव्य विद्यालय बेसोली के छात्र, छात्राएं एवं पालक उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस्तर जिले के बुनकरों ने मनाया हथकरघा दिवस

0

महामाया बुनकर सहकारी समिति छोटे देवड़ा में सातवां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 7 अगस्त को मनाया गया इस कार्यक्रम में लखेश्वर बघेल अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं वस्त्र विधायक के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने बुनकर समिति का शुभारंभ किया विधायक द्वारा प्राधिकरण के हितग्राहियों का राम जन्म से वार्तालाप किया उनके द्वारा वर्तमान बुनकरों की समस्याओं को जाना है एवं हथकरघा विभाग के अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देश दिया |

जिसमें मौजूद रहे जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु, जिला महामंत्री अनिल पांडे, जिला संयुक्त सचिव वीरेन्द्र सेठिया,राजेश कुमार कश्यपकमलू राम,एवं ग्रामीण सरपंच सचिव, पंचव समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक आयोजित

0

जन सेवा में अग्रणी रहे महिला मोर्चा – रुपसिंह मंडावी

जगदलपुर।
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई।बैठक में महिला मोर्चा की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा कर संगठन को मजबूत करने में बडी़ भागीदारी निभाने कहा गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाअध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने भाजपा महिला मोर्चा निरंतर कार्य कर रही हैं।वर्तमान समय में प्रदेश में भाजपा विपक्ष की भूमिका में है और एक सशक्त विपक्ष के रुप में हमें सरकार की कमियों को ऊजागर करते हुए जनता की समस्याओं के निदान के लिये सतत सक्रिय रूप से कार्य करना है।भाजपा की पहचान जनसेवा व राष्ट्रसेवा है।भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्तायें शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन समस्याओं के निराकरण के लिये कार्य करें।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष रामकुमारी यादव ने आरंभ में स्वागत भाषण दिया व कार्यो की जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन भारती श्रीवास्तव ने किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

बैठक में प्रमुख रुप से पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप, योगेंद्र पांडे, श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह, सुरेश गुप्ता, ललिता बघेल, लक्ष्मी कश्यप, प्रदेश सह प्रभारी रीता शुक्ला, श्रीमती श्यामलता, प्रदेश मंत्री दीप्ति पांडे, रोशन सिसोदिया, किरण सेन, रंजीता जोशी, सुधा मिश्रा, बिजली बैद्य, पदमा कश्यप, रेवती पटेल, बुटकी कश्यप, गीता नाग, मीता मिश्रा, कृष्णा राय, ममता राणा, लक्ष्मी भरत, मीना विश्वकर्मा, मायावती मंडावी, धनवती बिसाई, रैयमती कश्यप, अलका सेंगर, श्वेता गुप्ता, मंजुला ध्रुव, ममता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं उपस्थित थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पहली तिहार हरेली गौठान पूजा अर्चना किया कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी

0

छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहार हरेली मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आज नारायणपुर बेलगांव गौठान में हरेली त्यौहार की पूजा मै सम्मिलित हुए मुख्य अतिथि के रूप में देवनाथ उसेंडी जिला अध्यक्ष पंडी राम जनपद अध्यक्ष अल्पसंख्यक अध्यक्ष शेख महमूद जिला सचिव संजय राय सरपंच बेलगांव आगोती पोटाई जनपद सदस्य हेमलता पुजारी एवं कोटवार पटेल ग्राम वासी कार्यक्रम में सम्मिलित थे। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को कॉपी पेन वितरण किया गया। बच्चों को स्कूली शिक्षा की जानकारी दिया गया वहां के नौजवान युवाओं को देवनाथ उसेंडी उत्साहित करते हुए खेल के क्षत्रों में बढ़चढ़ कर भाग लेने को कहां जिससे नारायणपुर व गॉव का नाम खेल के क्षेत्र में उच्च स्थान पर रहे साथ ही साथ ग्रामवासी की समस्या को लेकर भी बातचीत किया ।

आज हरेली पर्व के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत भर्रीटोला में आदर्श गौठान में कार्यक्रम हुवा

0

आज हरेली पर्व के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत भर्रीटोला में आदर्श गौठान में कार्यक्रम हुवा जिसमे मुख्यातिथि जनपद सदस्य संजय बैस अध्यक्षता सरपंच घनश्याम गुनेंद्र ग्राम के पटेल के आतिथ्य में सम्पन्न हुवा सर्वप्रथम भगवान कृष्ण के छाया चित्र एवम कृषि उपकरण का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुवात किया गया | अतिथियों के स्वागत के बाद गौठान में उपस्तिथ सभी गायों का पूजा कर आयुवैदिक लोंधि कार्यक्रम के मुख्यातिथि ने अपने हाथों से खिलाया कार्यक्रम में सरपंच धनश्याम गुनेंद्र स्वागत भाषण में कहा कि शासन के आदेश में हम आदर्श गौठान में आयोजन किये है आये सभी अतिथियों का हम स्वागत करते है | मैं आज हमारे मुख्यातिथि का भी आभार मानता हूं की हमारे हर समस्या में हमारे साथ खड़े रहते है कार्यक्रम में संजय बैस जनपद सदस्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि सर्वप्रथम आप सभी को हरेली पर्व की बधाई सम्प्रेषित किये और हरेली पर्व पर प्रकाश डाला शासन की योजना को आप अपनी सक्रियता से योजनाओं का लाभ उठाएं आज सावन का महीना है और अच्छा बारिश नही हो रहा है इसका असर सिर्फ हम किसानों को हो

रहा है हम रोज जंगल का दोहन कर रहे है हमे इनका सरक्षंण करना होगा | वृक्षारोपण को विशेष रूप से करना होगा तभी हमारे आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रह पाएगी उन्होंने कार्यक्रम के अंत मे कहा कि आप मुझे जब जब याद करोगे मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा उद्बोधन के पश्चात गोबर खरीदी अतिथियों ने किया और हरेली के पावन अवसर पर मुख्यातिथि संजय बैस के हाथों वृक्षारोपण किया गया कार्यक्रम में पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर ज्योति साहू कृषि विभाग के अधिकारी देवहारी जी ग्राम पंचायत के सचिव पटेल जी महिला स्व सहायता समूह की बहने एवम गणमान्य नागरिक उपस्तिथ थे यहां गौठान डौन्दी ब्लाक का एक आदर्श गौठान है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सर्व नाई समाज के जिला अध्यक्ष बने मनोज ठाकुर…

0

नाई समाज ने चुना अपना अध्यक्ष, मनोज ठाकुर को मिली बस्तर जिले की जिम्मेदारी…

जगदलपुर। सर्व नाई समाज जगदलपुर द्वारा दिनांक 03.08.2021 को सर्व नाई समाज की बैठक नया बस स्टैंड शंकर मंदिर डोंगरी ऊपर आयोजित की गई थी। उक्त बैठक को सर्व नाई समाज के प्रदेश महामंत्री किसन सेन, संयुक्त सचिव मुन्नू सेन द्वारा बैठक को संबोधित किया गया। बैठक में सर्व नाई समाज प्रदेश अध्यक्ष विनोद सेन की सहमति से जिला बस्तर अध्यक्ष हेतु मनोज ठाकुर को नियुक्त किया गया है। इसके पूर्व में मनोज ठाकुर नाई समाज के नगर अध्यक्ष की भूमिका भी निभा चुके है, अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा के साथ निर्वहन करने के कारण उनका कद बढा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

मनोज ठाकुर ने नयी मिली जिम्मेदारी हेतु समाज का धन्यवाद ज्ञापित किया है, साथ ही अपने जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने की बात भी कहीं है। बैठक में नवनीत सराठे जी ,सियाराम ठाकुर ,गणेश भैया ,भास्कर राव ,राजू राव, राधेश्याम श्रीवाश ,लाल भैया , सियाराम ठाकुर, राजू श्रीवास,कृष्णा ठाकुर,राकेश ठाकुर, रामबालक ठाकुर, गणेश श्रीवास,दसों श्रीवास, राधेश्याम श्रीवास,जितेन ठाकुर,इमरान खान,तरुण सेन,महेंद्र सेन, बिरजू श्रीवास, आसाराम ,राजा ठाकुर महेंद्र ठाकुर, उमेश ठाकुर, मिथिलेश, शेखरश्रीवास ,छन्नू भारद्वाज, हरि श्रीवास,गौरी श्रीवास, ललित सेन, सरोज श्रीवास,राम लखन ठाकुर, दीपक श्रीवास, लल्लन ,लाला श्रीवास आदि सहित सर्व नाई समाज उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS