बालोद – जिला कलेक्टर ने सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति दी है किन्तु इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा |




बालोद – जिला कलेक्टर ने सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति दी है किन्तु इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा |




दल्लीराजहरा – लगभग 05 वर्षों से लंबित वेतन समझौते एवं सेल प्रबंधन द्वारा वेतन समझौते को लेकर अपनाये जा रहे अड़ियल रवैये के खिलाफ और अतिशीघ्र वेतन समझौता करने की मांग को लेकर आज खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ शाखा दल्ली राजहरा द्वारा मांईस आंफिस गेट पर काला झंडा दिखाकर व काली पट्टी लगाकर अपना विरोध जताया,साथ ही 30 तारीख को होने वाले हड़ताल को पूरी तरह से सफल बनाने की अपील की और नारा दिया कि मजदूर मजदूर भाई भाई,लड़ के लेंगे पाई पाई,, ईस विरोध सभा को खदान मजदूर संघ भिलाई की ओर से जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने संबोधित किया और सभी कर्मचारियों से ईस हड़ताल को सफल बनाने की अपील की,ईस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खदान मजदूर संघ भिलाई की ओर से महामंत्री एम पी सिंग, राजहरा शाखा अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, राजेंद्र राजपूत,नागेश जैन, संजय जाधव, महेंद्र साहू,ओ, पी सोनी उपस्थित थे। ईस संयुक्त ट्रेड यूनियन के कार्यक्रम में संयुक्त यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।




दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा के शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर एक तेज रफ़्तार ट्रक सीजी 04 एलवाय 3461 ने एक व्यक्ति को बुरी तरह से कुचल दिया जिससे मौके पर व्यक्ति की मौत हो गई | बताया जा रहा है कि मृतक बोरगांव का रहने वाला है | घटना रात्रि के 10.30 बजे के आसपास की है | प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन व्यक्ति बाइक का पेट्रोल ख़त्म हो जाने की वजह से धकेलते हुए पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे कि तभी उनके पीछे से तेज गति से आती हुई ट्रक ने उन तीनो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया जिसमे एक व्यक्ति को बुरी तरह से कुचल कर आगे बढ़ गया, दुसरे व्यक्ति के पैर में चोट लगी जिसे इलाज के लिए शहीद अस्पताल ले जाया गया है एवं तीसरा व्यक्ति सुरक्षित है |

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि-दिनांक 22.06.2021 के रात्रि 10/45 बजे सूचना मिली कि थाना डौण्डीलोहारा क्षेत्र के ग्राम जाटादाह में पुल के पास दल्ली राजहरा-राजनांदगांव मेन रोड पर अज्ञात मोटर सायकल सवार आरोपी द्वारा कार के शीषे को तोड़कर सेल्समैन अक्षय तिवारी व सचिन महोबिया से मारपीट कर उसके बैग में रखे 13,34,000 रूपये लैपटाप, बारकोड स्कैनर एवं अन्य सामान लूट कर फरार हो गये है। घटना की सूचना पर आरोपियों के वारदात के पश्चात भागने के संभावित समस्त रास्तों पर नाकेबंदी कर सरहदी जिलों को ततसंबंध में नाकेबंदी हेतु सूचना दी गई। प्रार्थी पूनम कोचर की रिपोर्ट पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक- 112/2021,धारा-294, 34, 394, 427, 506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गम्भीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते द्वारा घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अत्यावष्यक दिषा-निर्देष दिया गया। वारदात घटित कर लूट की रकम व अन्य सामान लेकर फरार हुये आरोपियों की बरामदगी व गिरफ्तारी हेतु नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा अब्दुल अलिम खान के पर्यवेक्षण में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद दिनेष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में निरीक्षक मनीष शर्मा थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा, निरीक्षक कुमार गौरव साहू ,निरीक्षक रोहित मालेकर ,निरीक्षक भानुप्रताप साव के साथ एक विषेष टीम तैयार किया गया। टीम के द्वारा प्रार्थी पूनम कोचर ,सेल्समैन अक्षय तिवारी व सचिन महोबिया से बारीकी से पूछताछ कर अपने मुखबीर तंत्र ,सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की सघन पता तलाष प्रांरभ की गई ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अधिकारियों तथा विषेष टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर ग्राम जाटादाह से कुसुमकसा , राजहरा, डौण्डीलोहारा, देवरी इत्यादि जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। तकनीकी साक्ष्य एकत्रित्र कर प्रकरण के संबध में जानकारी प्राप्त किया गया। सेल्समैन अक्षय तिवारी से घटना के संबध में संपूर्ण जानकारी लिया गया। घटना स्थल ,सीसीटीवी फृटेज और अक्षय तिवारी एवं उसके साथी सचिन महोबिया के बयान में विरोधाभाष होने से प्रथम दृष्टया वास्तविक घटना नहीं होने के संदेह पर टीम द्वारा अक्षय तिवारी एवं उसके साथी सचिन महोबिया का पृथक-पृथक बयान दर्ज किया गया। दोनों के बयान से यह स्पष्ट हो गया कि इनके द्वारा योजना बनाकर लूट जैसी फर्जी घटना बताया जा रहा है।
मामले में अक्षय तिवारी से कड़ाई से पूछताछ करने पर यह ज्ञात हुआ कि वह मोबाईल व्यवसायी पूनम कोचर के राजनांदगांव स्थित उसके मोबाईल दुकान में बतौर सेल्समेन व ड्रायवर पिछले 04-05 वर्षों से कार्य कर रहा था। इस दौरान वह राजनांदगांव से देवरी, लोहारा, राजहरा, डौण्डी, भानुप्रतापपुर, पखंाजुर के मोबाईल दुकानदारों को मोबाईल सप्लाई करना व उनसे रकम की वसूली करने का कार्य करता था। वसूली से प्राप्त लाखों रूपये को वह हमेषा ही राजनांदगांव पहुंचाकर अपने मालिक पूनम कोचर को देता था। इस प्रकार वह अपने सेठ का विष्वास जीत लिया था। इसी का फायदा उठाते हुए लालच में आकर लगभग 03-04 महिने पहले स्वंय व अपने फुफेरा भाई ऋषभ शुक्ला के साथ नाटकीय ढ़ग से योजना बनाया। इसके लिए इन्होनें सिकोला भाठा दुर्ग के अपने 02 अन्य साथियों रनजोत सिंह उर्फ षिबू व दिलप्रीत सिंह को प्लान के बारे में विस्तार से समझाकर घटना स्थल व रूट का पूर्व से अभ्यास भी किया ।

घटना दिनांक को पूर्व प्लान के मुताबिक जब आरोपी अक्षय तिवारी अपने सहकर्मी सचिन महोबिया के साथ पंखाजूर , भानुप्रतापपुर, बांदे ,दुर्ग कोंदल , दल्लीराजहरा आादि जगहों में मोबाईल बेचकर वसूली की रकम लेकर वापस राजनांदगांव की ओर आ रहे थे। तब पूर्व सुनियोजित योजना के मुताबिक ग्राम जाटादाह के थोडा दूर पूर्व पल्सर मोटर सायकल से आयें उनके साथी रंजोत सिंह उर्फ षिबू व दिलप्रीत सिंह को अक्षय तिवारी अपनी कार होण्डा सिटी से देखकर पूर्व से बैठे हुए शिबू और दिलप्रीत को अपने गाडी का हार्न बजाकर तथा कार के लाईट को अपर डिपर कर ईशारा किया गया। उसकी गाडी आगेे धीरे-धीरे बढते देख शिबू और दिलप्रीत अपने मोटर सायकल सेे अक्षय की कार का पीछा करते आये और ग्राम जाटादाह के पहले वालेे नाला को क्रास करते ही अक्षय तिवारी ने डामर रोड से नीचे कार को उतार कर नाली के पास लेजाकर खड़ा कर दिया। जिससे दिलप्रीत व षिबू के द्वारा बाईक वहीं खड़ी कर अपने पास रखे हथौड़े से ड्रायवर साईड वाली कांच को तोड़ दिया। चूकिं कार में उसके साथ सहकर्मी सचिन महोबिया भी था इसलिए इन दोनो के द्वारा उनसे मारपीट का नाटक कर जबरदस्ती दरवाजे को खोलकर रकम व अन्य सामान वाले बैग को लूट कर ले गये। तब अक्षय और सचिन वहा से 01 कि.मी. आगे आकर ग्राम जाटादाह तालाब किनारे मंदिर पास कार कोे रोककर कार के पीछे चक्का का हवा खोलकर पीछेे पंचर होना जैसे दिखाये तथा सचिन ने सेठ पूनम कोचर को फोन कर घटना के बारे में बताया की हमें लूट लिया गया है। उसके बाद लूट को देखने वाले सही माने, यह सोचकर अक्षय और सचिन ने अपने-अपने बैग को जो कार के पीछे सीट में रखा था वही पर तालाब में फंेक दिये। कुछ दिन बाद इस रकम को आपस में बाटनें का प्लान बनाये थे। प्लान के मुताबिक कुल रकम में से सचिन महोबिया, दिलप्रीत सिंह तथा रंजोत सिंह उर्फ षिबू को 01-01 लाख रूपये एवं स्वयं घटना के मास्टर मांइड अक्षय तिवारी व ऋषभ शुक्ला 05-05 लाख रूपये आपस में बांटना तय किये थे।

प्रकरण के 04 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण का 01 आरोपी ऋषभ शुक्ला पिता विजय शुक्ला निवासी सिकोला दुर्ग फरार है, जिसे टीम द्वारा सरगर्मी से तलाष किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपीगण-
1. अक्षय तिवारी पिता बालमुकुद तिवारी उम्र 28 साल पता प्रेमनगर सिकोला भाठा थाना मोहनगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
2. सचिन महोबिया पिता संतोष कुमार महोबिया उम्र 27 वर्ष साकिन चैखडिया पारा वैष्णव देवी मंदिर पास राजनांदगांव वार्ड क्र 39 थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
3. रंजोत सिंह उर्फ शिबू बोपाराय पिता गुरमीत सिंह बोपाराय उम्र 24 वर्ष साकिन स्टेशन पारा तितुरडीह दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
4. दिलप्रीत सिंह भुट्टर पिता निरंजन सिंह भुट्टर उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 14 प्रेमनगर सिकोला भाठा दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ0ग0)

उक्त लूट के प्रकरण को सुलझाने व आरोपियो की गिरफ्तारी मे डीएसपी दिनेष कुमार सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा अब्दुल अलीम खान ,निरीक्षक मनीष शर्मा थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा, निरीक्षक कुमार गौरव साहू ,निरीक्षक रोहित मालेकर , निरीक्षक भानुप्रताप साव, उपनिरीक्षक हरि शंकर साहू, सउनि धरम भूआर्य , प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम ,महिला प्र.आरक्षक सीता गोस्वामी सायबर सेल से प्र.आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन देवंागन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक संदीप यादव ,आरक्षक विवेक शाही ,आरक्षक मिथलेष यादव ,आरक्षक योगेष पटेल थाना डौण्डीलोहारा से आरक्षक यज्ञदत्त, आरक्षक केहर नेताम तथा जिला दुर्ग से थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक बृजेष कुषवाहा तथा उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
जगदलपुर।कोतवाली थाना क्षेत्र शहीद पार्क चैक में दो व्यक्ति हाथ भट्टी का बना कच्ची महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री हेतु परिवहन कर रहे है कि सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के सउनि सतीश श्रीवास्तव,आरक्षक 1067 बबलु ठाकुर,आर. 1093 रवि सरदार सैनिक शिव कुमार यादव के टीम द्वारा उक्त स्थान शहीद पार्क चैक में दबिश देकर, घेराबंदी कर उक्त दानो व्यक्तियो को पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम परितोष सरकार पिता स्व.एम.एन. महेन्द्रनाथ उम्र 47 साल निवासी मुर्ति लाईन महारानी वार्ड जगदलपुर, सुजीत कुमार डे पिता स्व. विधु भुषण डे उम्र 45 साल निवासी मुर्ति लाईन महारानी वार्ड जगदलपुर का होना बताया। जिसके कब्जे से अवैध रूप से हाथ भट्टी का बना कच्ची महुआ शराब कुल जुमला 17 बल्क लीटर, कीमती 1150/- रूपया को बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य 34(2) आबाकरी एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप.क्र. 186/2021 धारा 34(2) आबाकरी एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


सैय्यद वली आज़ाद
सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के कारण नक्सलियों पर बढ़ते दबाव एवं शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी संगठन को छोड़कर समाज के मुख्यधारा में सम्मिलित होने 03 नक्सली सदस्यों ने आज दिनांक- 26.06.2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के समक्ष बिना हथियार आत्म समर्पण किये है।
आत्मसर्पित करने वाले नक्सलियों की सक्रियता एवं कार्यक्षेत्र-
01- टोकड़ी उर्फ मंगली मण्डावी उम्र 21 वर्ष जाति माड़िया निवासी हितुल थाना ओरछा जिला नारायणपुर (सीसीएम देवजी उर्फ कुम्मा की कुक च्ड सदस्य)ः- आदेर जनताना सरकार अध्यक्ष पण्डरू ने वर्ष 2013-14 में मंगली को आदेर पंचायत मिलिषिया सदस्य के रूप में संगठन में शामिल किया। वर्ष 2017 में ओरछा एलओएस कमाण्डर दीपक ने आदेर एलओएस सदस्य के रूप में भर्ती किया जिसमें 04 महिना कार्य करने के पष्चात दीपक ने इसे सीसीएम देवजी उर्फ कुम्मा के पास छोड़ दिया। वर्ष 2018 में सीसीएम देवजी उर्फ कुम्मा ने इसे पार्टी सदस्य (च्ड) बनाकर 303 हथियार दिया। सीसीएम देवजी उर्फ कुम्मा के साथ रहकर उसके लिए खाना बनाना, उसके कपड़े धोना, संतरी ड्यूटी करना जैसे कार्य करती थी। तब से सीसीएम देवजी उर्फ कुम्मा के साथ नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से कार्य कर रही थी। नक्सली संगठन की विचारधारा से मोह भंग होने, चलने फिरने में परेषानी होने एवं पैरों में सूजन होने की बीमारी होने के कारण संगठन छोड़ने का विचार किया तथा नक्सली संगठन छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने नारायणपुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण की है।
02- लच्छु बेंजामी पिता स्व. गडरू बेंजामी उम्र 48 वर्ष, जाति माड़िया, निवासी आदवाड़ा थाना जांगला जिला बीजापुर इदेर जनताना सरकार सदस्य)ः- वर्ष 2010-11 में नक्सली कमाण्डर मनोज, रमेष एवं आदवाड़ा पंचायत इदेर जनताना सरकार अध्यक्ष सुखराम परसा ने इसे आदवाड़ा पंचायत इदेर जनताना सरकार सदस्य के रूप में शामिल किया तब से नक्सली संगठन के जनताना सरकार में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था।
03- सीताराम फरसा पिता आयतु परसा, उम्र 25 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी आदवाड़ा, थाना जांगला जिला बीजापुर इदेर पंचायत जनताना सरकार सदस्य):- वर्ष 2015-16 में नक्सली कमाण्डर मनोज, रमेष एवं आदवाड़ा पंचायत इदेर जनताना सरकार अध्यक्ष सुखराम परसा ने इसे आदवाड़ा पंचायत इदेर जनताना सरकार सदस्य के रूप में शामिल किया तब से नक्सली संगठन के जनताना सरकार में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था।
आत्मसर्पित नक्सली लच्छु बेंजामी एवं सीताराम परसा संगठन में कार्य करने के दौरान नक्सलियों के लिए भोजन की व्यवस्था करना, गांव मे अंजान व्यक्तियों के आने पर उनसे पूछताछ व उनकी निगरानी करना, नक्सली साहित्य एवं पोस्टर पाम्पलेट चिपकाना, ग्रामीणो को नक्सली मीटिंग में उपस्थित होने की सूचना देना, बाजारो से दैनिक उपयोग की सामग्री खरीद कर नक्सलियों तक पहुंचाना, नक्सलियोें के गांव में आने पर उनको सुरक्षा देना, क्षेत्र में पुलिस आने की सूचना देना, पुलिस पार्टी की रेकी करना, नक्सलियो के अस्थायी कैम्प मे संतरी डियूटी करना, गांव के चारो ओर दिन के समय पेट्रोलिंग करने जैसे कार्य कर संगठन में सक्रिय कार्य कर रहे थे। नक्सलियों की गलत नीतियों से असंतुष्ट होकर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर सामान्य जीवन यापन करने श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के समक्ष आत्मसमर्पण किये है।
आत्मसर्पित नक्सलियों को विवरण:
क्र. नाम पता पद/धारित हथियार समर्पित हथियार घोषित ईनाम फोटो
01 टोकड़ी उर्फ मंगली पिता स्व0 धोबा मंडावी उम्र 21 वर्ष जाति माड़िया निवासी हितुल थाना ओरछा जिला नारायणपुर सीसीएम देवजी उर्फ कुम्मा की कुक (च्डद्ध – –
02 लच्छु बेंजामी पिता स्व. गडरू बेंजामी उम्र 48 वर्ष, जाति माड़िया, निवासी आदवाड़ा थाना जांगला जिला बीजापुर आदवाड़ा पंचायत इदेर जनताना सरकार सदस्य – –
03 सीताराम परसा पिता आयतु परसा, उम्र 25 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी आदवाड़ा, थाना जांगला जिला बीजापुर आदवाड़ा पंचायत इदेर जनताना सरकार सदस्य
सैय्यद वली आज़ाद
जिला मुख्यालय नारायणपुर वास्तविकता के स्वरूपों में भिन्नता आए दिन हमें देखने को मिलती है। बरसात के साथ,सरकारी कार्यों की पोल खुल जाती है। जिसका उदाहरण हमें आए दिन देखने को मिलता है।कुछ महीने पहले ही निर्माण की गई यह मार्ग का बरसात शुरू होते ही बुरा हाल हो गया है, जिससे दुर्घटनाजनक स्थिति बनी हुए हैं, ऐसे में होने वाली अवांछित घटनाओं को जिम्मेदार कौन होगा यह एक बड़ा सवाल है।
आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं जो समय समय पर मार्ग की स्थिति गंभीर होती जा रही हैं। बड़े-बड़े गड्ढों और कीचड़ से भरे मार्ग में,चलना भी अत्यंत मुश्किल हो गया है। ऐसे में दोपहिया वाहनों एवं भारी वाहनों का आवागमन निरंतर इस मार्ग से होता रहता है, जो किसी बड़े हादसा होने की संभावना इस मार्ग पर बनी हुई है। ऐसी स्थिति में प्रशासन के ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। अन्यथा भविष्य में इस मार्ग पर राहगीरों के साथ दुर्घटना एवं दुखद परिणाम देखने को मिल सकता है।सोसल मीडिया में भी मार्ग के दुर्गति की फ़ोटो शेयर कर लोगों ने ट्रोल भी किया, लेकिन विभाग द्वारा कोई सुध नही लिया गया।
नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद
वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने हेतु अभियान चलाकर वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिये है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों समाज सेवकों से आग्रह किया है कि वे स्वयं वैक्सीनेशन करायें और आसपास के लोगों को भी वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि बिना किसी अफवाह को माने टीकाकरण करायें, यह पूरी तरह सुरक्षित है। टीकाकरण के बाद भी मास्क का उपयोग, हाथों की सफाई और 2 गज की दूरी अवश्य रखें। इस कार्यक्रम के तहत आज महावीर मंदिर वार्ड क्रमांक 08 में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन हुआ जिसमें वार्ड वासी हर्षोल्लास पूर्ण शामिल हुए एवं पार्षद रोशन गोलछा के द्वारा हितग्राहियों को जागरूक एवं वैक्सीनेशन के फायदे से रुबरु करवाकर उन्हें वैक्सीन लगवाया एवं वैक्सीनेशन के प्रक्रिया में बढ़ चढ़कर भाग लिया वार्ड में यह तीसरा वैक्सीनेशन शिविर है सभी शिविर में पार्षद महोदय के द्वारा स्वास्थ्य स्टाफ के लिए उचित बैठक एवं वैक्सीनेशन व्यवस्था की गई है जिससे स्टाफ में उत्साह का माहौल रहता है तथा आज वैक्सीन लगवाये हितग्राहियों को रोशन गोलछा द्वारा सचेत भी किया गया कि वैक्सीनेशन के पश्चात भी दो गज दूरी मास्क है जरुरी|
दल्ली राजहरा – कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी के कड़ी फटकार के बाद भी डौंडी ब्लॉक में बेख़ौफ़ चल रहा है रेत का अवैध कारोबार इससे क्षेत्र में कांग्रेस की हो रही है छवि धूमिल भाजपा सहित सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने प्रशासन को अवगत कराया कि अगर जल्द ही रेत माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही नही की जावेगी तो आने वाले समय मे भाजपा द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। विक्रम ध्रुवे ने बताया कि मानसून आते ही डौंडी ब्लॉक के सिंगनवाहि, मथेना, ठेमाबुजुर्ग, कारूटोला, लेनकसा में रेत का अवैध खनन तेज हो गया है। रेत माफिया बारिश के दौरान ऊंचे दामों पर रेत बेचकर भारी मुनाफा कमाते हैं। इसके चलते मानसून के दस्तक के साथ ही रेत निकाल कर जगह-जगह स्टॉक करने में लगे हैं। वहीं बारिश में निर्माण कार्य भी न रुके, इसके लिए रेत का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। इसके चलते रेत की मांग अधिक बढ़ गई है। ऐसे में रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। इस अवैध कारोबार को प्रशासन नहीं रोक पा रहा।
ग्राम सिंगनवाहि के पास से बहने वाली नदी घाट अवैध रेत उत्खनन का मुख्य अड्डा है। यहां से रोज सैकड़ों ट्रैक्टर रेत निकाली जा रही। शासन की ओर से क्षेत्र में रेत उत्खनन के लिए कोई लीज जारी नहीं की गई है। ऐसे में क्षेत्र में रेत का अवैध खनन ही होता ।

मानसून आते ही अवैध रेत उत्खनन में काफी तेजी आ गई है। रेत माफिया अधिक मुनाफा कमाने के लिए अभी से रेत का स्टॉक करने में जुट गए हैं। बारिश के दौरान नदी से रेत नहीं निकल पाता। इस दौरान रेत को मनमाफिक दामों में बेचकर माफिया भारी मुनाफा कमाते हैं। बलौदा क्षेत्र में भी रेत का अवैध उत्खनन जोरों पर है। कुछ हफ्तों से ग्राम बलौदा में रेत का अवैध खनन किया जा रहा है, जिसका ग्रामवासियों ने विरोध कर उसे रोकने की कोशिश की। यह अवैध खनन रात्रि को 8 बजे से सुबह 4 बजे तक चलता है। वहीं, ग्रामीणों ने माइनिंग अधिकारी से इस बात की शिकायत करते तो माइनिंग अधिकारी यह कहकर ग्रामीणों को वापस भेज दिया कि मैं सिपाही भेज देता हूं। वहीं ट्रैक्टर के चालक से पूछने पर उसने मालिक से बात करने का कहा। ग्रामीणों ने शंका जाहिर की है कि इसमें शासन और प्रशासन की मिलीभगत है । हालांकि शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होना चर्चा का विषय बना हुआ है । भाजपा शासन काल में अवैध उत्खनन होने की बात को लेकर कांग्रेसी आए दिन हंगामा मचाते थे, कांग्रेसियों द्वारा आरोप लगाया जाता था कि भाजपाई रेत के अवैध खनन में संलिप्त हैं, लेकिन अब कांग्रेस की सरकार सत्ता में है। क्षेत्र में कांग्रेसी विधायक है, तो क्या ये माना जाए कि जिसकी सरकार होती है, उन्हें सारे अवैध काम करने की छूट मिल जाती है । ब्लॉक के खदानों में चल रही चैन माउंटेन के माध्यम से रेत खनन कर रायल्टी के नाम पर की जा रही अवैध वसूलीकर्ताओं को शासन किस हद तक संरक्षण दे रहा है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। मामले में ठेकेदार द्वारा पंचायत की आड़ में अधिक रायल्टी राशि लिए जाने की शिकायत भी कर रहे है।जिले के पर्यावरण की विशेष समिति भी संदेश के घेरे में है |

ज्ञात हो कि रेत खदानों में नियम विरुद्ध मशीनों से रेत खनन किया जा रहा है, जिसकी शिकायत कई बार जागरुक ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा खनिज विभाग के अफसरों के समक्ष की जा चुकी है लेकिन अब तक किसी तरह की ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। डौंडी ब्लॉक के आसपास के क्षेत्र में चल रहे खदानों में तो अनाप-शनाप तरीके से रॉयल्टी वसूली की जा रही है इसकी शिकायत हाल ही में मंत्री अनिला भेड़िया से की गई हैं।
मामले की उच्च स्तरीय शिकायत किए जाने के बाद भी खनिज विभाग के अधिकारी व जिला प्रशासन कार्रवाई के नाम पर ढोंग करते दिखाई दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन की अनदेखी करते हुए मैकेनाइज्ड तरीके से रेत खदान की अनुमति देकर जिला पर्यावरण की विशेष समिति भी संदेश के घेरे में है।
विक्रम धुव्र ने बताया कि मैं सिंघनवाही क्षेत्र गया तो ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन रात में रेत माफिया द्वारा चैन माउंटिंग मशीन लगा कर सैकड़ों हाइवा रेत पार किया जाता है माफियों द्वारा इस कार्य हेतु बकायदा सरकारी जमीन पर नाका भी बना दिया गया हैं जिसमे दिन में ताला लगा रहता है और बगल में मशीन खड़ी रहती है।परंतु अधिकारी के नजरो में यह नही दिखता। वे सिर्फ छोटे छोटे वाहन मालिकों पर कार्यवाही के नाम पर महज खाना पूर्ति करने में लगे रहते हैं।

बता दें कि क्षेत्र में इन दिनों लॉकडाउन का फायदा उठाकर रेत का धड़ल्ले से खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा जिला प्रशासन को लगातार शिकायत की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि प्रशासनिक टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचती भी है, लेकिन सेटलमेंट से काम पूरा हो जाता है। लोगों में यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर इस क्षेत्र में किस बड़े और दबंग नेता का इस अवैध कार्य को वरदान मिला है। किसके कहने पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचने के बाद भी कार्रवाई करने के बजाए उल्टे पांव लौट जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिघनवाही में ग्रामीण समिति के नाम पर रेत निकासी करने वालो के द्वारा मोटी रकम दिए जाने की जानकारी मिली है |

जिले भर में लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए महानदी से रेत की अवैध निकासी भी जोरों पर है। इधर खनिज विभाग के अधिकारी भी खामोश बैठे हुए हैं। यही कारण है कि बिना रायल्टी के रेत का अवैध उत्खनन करने में माफिया पूरी तरह सक्रिय होकर काम कर रहे हैं। इससे सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। ग्राम पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मिलीभगत से रेत का उतखनन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत बलौदा मे अवैध ईट भट्टे का कारोबार चल रहा है किंतु इस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होना चर्चा का भी विषय बना हुआ है। ग्रामीणों द्वारा अवैध रेत खनन के साथ-साथ अवैध ईट भट्टे पर कार्यवाही करने की मांग की जा रही है दिन रात हो रही निकासी | पहले भी इसे अधिकारी भी स्वीकार कर चुके हैं कि कहीं-कहीं रात में खनन हो रहा है, लेकिन अवैध खनन करने वाले रंगे हाथ नहीं पकड़े जा रहे। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के छुटभैये नेता भी इस कार्य में सक्रिय हैं। इससे पता चलता है स्थानीय अधिकारी किस कदर अपने कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं।

उत्खनन करने वालों की राजनीतिक व प्रशासनिक पकड़- खनिज माफियाओं की राजनीतिक व प्रशासनिक अच्छी पकड़ है। इस कारण क्षेत्र मे अवैध उत्खनन कर राजस्व को चूना लगा रहे हैं, वहीं अधिकारी भी इसे नजरअंदाज कर अनुचित लाभ ले रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अवैध उत्खनन करने वालों की अच्छी पकड़ है। कोई जनप्रतिनिधि की बताता है, तो प्रशासनिक अधिकारियों की आड़ में उत्खनन करने में जुटे हुए हैं।
कृषि उपकरणों का उत्खनन में उपयोग- कृषि विभाग से कृषि के नाम पर ट्रैक्टर खरीद कर माफिया खनन कार्य में ट्रैक्टर ट्राली का उपयोग करते नजर आ रहे हैं। माफिया 24 घंटे अपना काम कर रहे हैं। चाहे दिन हो या रात नदियों में नजर आ रहे हैं। गांवों में अवैध उत्खनन का कार्य चल रहा है, लेकिन इस ओर न तो स्थानीय प्रशासन द्वारा ध्यान दिया जा रहा है और न खनिज विभाग द्वारा कोई कार्रवाई की जा रही है।
जगदलपुर बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है खोए हुए ,चोरी हुए मोबाइल ,लैपटॉप ,गाड़ियां को उन तक वापस पहुंचा रही है कुछ लोग मोबाइल अन्य सामान ऑटो में भूल जाते हैं जिसको तुरंत खोज कर उन्हें सौंप दिया करती है कल रात भी किलेपाल की रहने वाली 2 महिला एक पुरुष जगदलपुर किसी काम की तलाश में पहुंचे थे और ऑटो में अपना सामान भूल गए ऑटो वाले ने उन्हें उतारा और ऑटो लेकर अपने घर चले गया जब इन महिलाओं को पता चला कि उनका एक बैग ऑटो में छूट गया है जिसमें पैसे मोबाइल अन्य सामान है तभी इन गरीब महिलाओं ने तत्काल सिटी कोतवाली पहुंच कर थाना प्रभारी एमन साहू को इसकी जानकारी दी सिटी कोतवाली थाना की टीम ने सीसीटीवी की मदद से उस ऑटो वाले का पता लगाया और उसके घर पहुंची जहां ऑटो वाला अपने घर में सोया हुआ था उसे भी नहीं मालूम था कि वह बैग उसके ऑटो में है जैसा बैग रखा हुआ था उसी प्रकार ऑटो में रखा हुआ मिला पुलिस बैग को लेकर थाने आई और इन महिलाओं को सौंप दिया अपना बैग और कीमती सामान मिलने से इन महिलाओं के चेहरे में खुशी देखने को मिली और उन्होंने बस्तर पुलिस का धन्यवाद ही किया |

