City Media - Page 1632 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1632

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान व महामंत्री शाहिद खान ने भेंट की राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी जी से

0

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जनाब जमाल सिद्दीकी जीने मध्य क्षेत्र के छत्तीसगढ़ तेलंगाना मध्य प्रदेश महाराष्ट्र मुंबई झारखंड उड़ीसा और गोवा के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री कि आवश्यक बैठक रखी जिसमें छत्तीसगढ़ से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आरिफ खान जी और प्रदेश महामंत्री श्री शाहिद खान जी उपस्थित रहे बैठक में संगठन विस्तार के विषय में विस्तृत चर्चा और प्रस्तुति की गई जिसमें छत्तीसगढ़ द्वारा

प्रस्तुत किए गए कार्यसमिति प्रतिवेदन को विशेष रूप से सराहा गया और साथ ही पूर्व में किए गए कार्यक्रमों के वृत प्रतिवेदन की प्रस्तुति के लिए भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जीने साल पहनाकर इस्तकबाल किया बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा की भविष्य की रणनीति पर चर्चा की और एक मैप चार्ट बनाकर संगठन को कार्य करने की सलाह दी साथ ही समाज के बीच जाकर कार्य करने और और केंद्र की विभिन्न योजनाओं का लाभ किस तरह से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है इस विषय पर मार्गदर्शन दिया बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री ने संयुक्त रूप से मांग रखी की अल्पसंख्यक समाज के बीच जो शैक्षणिक पिछड़ापन है उसको दूर करने के लिए अल्पसंख्यक समाज की सभी लड़कियों को शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति योजना का विस्तार किया जाए और अल्पसंख्यक वर्ग की जाति प्रमाण पत्र की समस्या को भी सरलीकृत किया जाए।

बात कोई जरूर है, बात का यूं ही नहीं सुरूर है…सरकार और नक्सल के बीच सभ्य समाज!

0

अर्जुन झा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में नक्सलवाद की समस्या के समाधान के लिए एक सिविल सोसायटी के गठन की खबर को लेकर बस्तर सहित पूरे राज्य में कौतूहल व्यक्त किया जा रहा है कि जब नक्सली सरकार से बातचीत के लिए उत्सुक नहीं हैं और सरकार भी यह स्पष्ट कर चुकी है कि जब तक नक्सली हिंसा के रास्ते का त्याग नहीं करते, तब तक कोई बातचीत नहीं हो सकती, तब ये सिविल सोसायटी सभ्य समाज का चोला पहन कर सरकार और नक्सलियों के बीच बातचीत को उतावली क्यों है! आख़िर इसका असल एजेंडा क्या है? बातचीत के मामले में सरकार की मंशा के मुताबिक न तो अभी हिंसा छोड़ने की प्रतिबद्धता जताई है और न ही हालात में कोई बदलाव नजर आ रहा है। जो टकराव पहले चल रहा था, वह अब भी कायम है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि हर समस्या के समाधान के लिए बातचीत बेहतर विकल्प है।

अभी कृषि सुधार कानूनों को लेकर आंदोलन पर डटे किसानों से केंद्र सरकार कई दौर की बातचीत कर चुकी है। अब तक सहमति नहीं बन सकी है लेकिन बातचीत का रास्ता खुला हुआ है। देर सबेर सहमति बनने की अपेक्षा की जा सकती है। आशय यह है कि भारत सरकार जिस तरह बातचीत से समाधान पर विश्वास करती है, उसी प्रकार छत्तीसग़ढ सरकार भी बातचीत की प्रक्रिया को सरल सहज भाव से स्वीकार करने से कब पीछे हटी है लेकिन बातचीत करने के लिए बातचीत का माहौल अपेक्षित होता है। सरकार ने कभी यह नहीं कहा कि बातचीत नहीं करेंगे। उसने तो राज्य के हित में हमेशा यह कहा है कि नक्सली हथियार छोड़ें, तब बात करेंगे। सिविल सोसायटी कांग्रेस की सरकार को चुनाव पूर्व किए गए वादे याद दिला रही है तो क्या यह सोसायटी बता सकती है कि क्या कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में यह वादा किया था कि नक्सली हिंसा जारी रहते हुए बातचीत की जायेगी!

चुनाव में किए गए वादे के मर्म को महसूस किया जाना चाहिए और किसी सरकार के राजधर्म को गहराई से समझना चाहिए। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार के समय भी बातचीत का रास्ता खुला हुआ था और अब कांग्रेस की सरकार के समय भी यह बंद नहीं हुआ है। बातचीत के लिए जो आवश्यक शर्त तब थी, वही अब भी है तो ऐसी किसी सिविल सोसायटी की यहां क्या जरूरत है और क्या भूमिका है? इस समिति में कांग्रेस के हाशिए पर आ चुके वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविन्द नेताम और भाजपा में भी किनारे लग चुके वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय भी शामिल हैं। सीपीआई नेता मनीष कुंजाम और कुछ पत्रकार भी सोसायटी का अंग बताए जा रहे हैं। यह सोसायटी राज्य में शांति का वातावरण निर्मित करने के घोषित उद्देश्य से सरकार और नक्सलियों के बीच बातचीत का सेतु बनने उत्सुक है तो उसे अतीत से आज तक का पूरा परिदृश्य भी देख लेना चाहिए कि राज्य गठन के बाद से सरकार ने नक्सल प्रभावित इलाकों में कितना काम किया है और कर रही है।

सरकार ने भटके हुए लोगों को मुख्यधारा में शामिल होने के लिए पुनर्वास नीति बना रखी है तो हिंसा से जन बचाव के लिए सुरक्षा बल अपनी जान हथेली पर लेकर संघर्ष कर रहे हैं। जनता अब सीधे तौर पर विकास की अवधारणा पर आधारित वातावरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। भय का माहौल धीरे धीरे सिमट रहा है। सुरक्षा बल की मुस्तैदी, जन सरोकार और बहादुरी का समाज पर व्यापक असर पड़ रहा है और नक्सलवाद से मोहभंग होने पर नक्सली मुख्य धारा में लगातार लौट रहे हैं। तब कमजोर पड़ रहे नक्सलवाद को बातचीत का अवसर देने की वकालत करने का क्या औचित्य हो सकता है? यह सरकार के साथ ही आम जनता के लिए चिंतन का विषय है।

खेल युवा कल्याण विभाग रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय आवासीय अकेडमी के चयन हेतु जिला स्तरीय हॉकी तीरंदाजी एथलेटिक्स खेलों का चयन

0

खेल युवा कल्याण विभाग रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय आवासीय अकेडमी के चयन हेतु जिला स्तरीय हॉकी तीरंदाजी एथलेटिक्स खेलों का चयन ट्रायल 23 फरवरी 2021 से 25 मई 2021 तक पं.जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम दल्लीराजहरा मे राज्य पर्यवेक्षक श्री प्रवेश जोशी डीएसओ रायपुर व सुधा मरकाम डीएसओ धमतरी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की गई।इस चयन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि नगर पालिका दल्ली राजहरा अध्यक्ष शीबूनायर जी व अध्यक्षता नरेन्द्र ठाकुर जिला खेल अधिकारी बालोद द्वारा किया गया। अध्यक्ष ने अपने

उद्बोधन में आए हुए समस्त प्रतिभागियों को बधाई देते हुए अच्छा खेलने हेतु प्रेरित किया और कहा यह बहुत ही अच्छा अवसर है जिसके माध्यम से आप आवासीय खेल एकेडमी मे जा सकते है। इवेंट टेस्ट के तहत 9 वर्ष से 17 वर्ष के खिलाड़ियों का प्रथम सत्र में वजन व ऊंचाई की माप की गई तत्पश्चात 800 मीटर 400 मीटर 100 मीटर लंबी कूद गोला फेंक का ट्रायल हुआ। भोजना अवकाश के बाद अंडर रनिंग के रूप में 80 मीटर 300 मीटर 600 मीटर 1000 मीटर की ट्रायल ली गई ।कल पुनः 24 फरवरी 2021 को सुबह 8:00 बजे से बैटरी टेस्ट के तहत वर्टिकल जंप, 30 मीटर ,10 × 6 शटल रन बाल थ्रो, का ट्रायल लिया जाएगा । इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से सपन कुमार जेना , एन आई एस कोच सुदर्शन सिंह, सुरेश शांडिल्य ,संजय मोहंती ,सीपेन्द्र जांगड़े उमेश निर्मलकर चीनी लाल, हरबंस कौर ,रंजना साहू ,मंजुला यदु,गिरीश ठाकुर खिलेन्द्र नाथ योगी ज्ञान सिंह, छबि लाल जांगड़े,चन्द्रशेखर पवार , के साथ साथ समस्त व्यायाम शिक्षको का सहयोग रहा ।

निगम आयुक्त ने अवैध प्लाटिंग मामले में 40 लोगों को नोटिस भेज माँगा जवाब

0

कॉलोनाइजरों में भी मचा हडकंप, मामले पर पर्दा डालने अवैध प्लाटिंग करने वाले राजनितिक दलों के संपर्क में

जगदलपुर – अवैध प्लॉटिंग कर अवैध कॉलोनी बनाने वाले शहर के 40 लोगों को निगम आयुक्त ने नोटिस जारी कर सप्ताहह दिन में जवाब मांगा है तो उधर ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग मामले में एसडीएम ने भी 15 लोगों को नोटिस जारी कर चुके है। जिला प्रशासन इस अवैध प्लॉटिंग मामले में कितनी गंभीरता दिखाती है वह तो जवाब आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। अधिकांश अवैध प्लाटिंग करने वाले लोगों का राजनीतिक दलों के साथ अच्छी पकड़ है तो कही पूर्व की भांति यह मामला भी नोटिस जारी करने तक ही सिमटकर न रह जाये।

ज्ञातव्य हो कि कुछ वर्ष पूर्व शहर के एक दर्जन कॉलोनियों को तत्कालिन कलेक्टर के आदेशानुसार पांच सदस्यीय टीम केद्वारा जांच कराई गई थी। जांच में एक दो कॉलोनी को छोड़ दे तो अधिकांश कॉलोनाईजरों द्वारा एक्ट का उल्लंघन होना पाया गया था जिसमें कई कॉलोनियों में गरीबों को आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण तो कही पार्क की जमीन पर ट्रांसफार्मर का निर्माण

और अधिकांश कॉलोनी का निर्माण भी आधी अधूरी पाई गई थी। इतनी सारी अनियमितता के बाद भी कॉलोनाईजरों पर राजनीतिक दबाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

एक बार फिर उस तर्ज पर अवैध प्लॉटिंग कर कॉलोनी तैयार करने वालों के खिलाफ जांच को लेकर नोटिस जारी किया जा चुका है जिसमें शहर के 40 से अधिक लोगों को अवैध प्लॉटिंग मामले में नोटिस जारी किया जा चुका है। नोटिस जारी करने के पूर्व पांच सदस्यीय टीम के द्वारा जांच कराई गई थी जिसमें यह पाया गया था कि कई बड़े प्लॉट के टुकड़े को विभाजित नामांतरण पंजीयन, खसरा नंबर एवं प्लॉट के टुकड़ों में होना पाया है। जिसमें जिला प्रशासन कड़ा रुख अपनाते हुए नकेल कसने की तैयारी में है।

क्या अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई?: जिस तेजी से जांच कर प्रशासन के द्वारा नोटिस जारी किया गया तो क्या ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी?। विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कॉलोनी व्यवसाय से जुड़े कुछ कॉलोनाईजर मामले को रफा दफा कराने राजनीतिक दलों के शरण में पहुंच चुके है ताकि नेताओं के माध्यम से अफसरों पर दबाव बननाकर जांच में खानापूर्ति कर मामले पर पर्दा डाला जा सके। पूर्व में इस तरह के कार्य हो चुके है जिसको लेकर यह चर्चा है कि पूर्व की भांति प्रशासन एक बार फिर नोटिस जारी कर कही कार्रवाई की बारी आते ही फाईल बंद न कर दे।

किसे अवैध प्लॉटिंग माना जाये: इस मामले से जुड़े अधिकरी का कहना है कि हमारे पास अब तक किसी प्रकार अधिकृत जानकारी उपलब्ध नहीं है कि एक प्लॉट का कितने टुकड़े होने पर वह अवैध या वैध होगा। इसको कोई तय गाईड लाईन उपलब्ध नहीं है। आगे की कार्रवाई पर नोटिस के जवाब आने पर निर्णय लिया जायेगा

हर व्यक्ति को राशन कार्ड देने हेतु भूपेश बघेल सरकार कटिबद्ध

0

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की मंशा है कि छत्तीसगढ़ खाद्य व पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी लोगों को प्राथमिकता के आधार पर राशनकार्ड दिये जाये जिसके आधार पर पंडरीपानी क्रं.02 जयती मौर्य की पहल पर राशनकार्ड बनाये जा रहा है। खाद्य विभाग द्वारा नया राशन कार्ड उपलब्ध कराई गई जिसे जनपद पंचायत श्रीमती अनिता पोयाम के करकमलों से वितरित किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने कार्य किया जा रहा है। पंडरीपानी क्रं.02 में लगभग सौ राशनकार्ड वितरित किया गया जिससे जनता को राशन के अलावा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। वहीं कई शासकीय योजनाओं के बारे में भी बताया। सरपंच ग्राम पंचायत जयती मौर्य ने कहा पंडरीपानी की जनता की योजनाओं का लाभ दिलाने प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए सभी पंचगण अपनी सहभागिता निभा रहें हैं। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर जिला प्रवक्ता योगेश पानीग्राही ने भी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पंच व सरपंचों को पहल करनी की अपील की। इस दौरान उपसरपंच चिंगडु बघेल,महिला ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मी कश्यप, पूर्व उपसरपंच कमलु मौर्य,हीरामनी कश्यप,मन्दई यादव,जरी नाग,गागरी मंडावी,मनबती यादव व सचिव भीम सिंह ठाकुर उपस्थित थे।

जनपद पंचायत स्तरीय विकलांग शिविर में हो सम्मिलित…

जगदलपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता पोयाम ने बताया कि 10 मार्च को जनपद पंचायत स्तरीय विकलांग शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में दिव्यांगो को लाया जाये जिससे उनका दिव्यांग प्रमाणपत्र व  शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके।

भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर शहर मंडल द्वारा भक्तों को दर्शन देने फूलों से सजे रथ पर तिरुपति बालाजी भगवान की शोभा यात्रा का किया गया स्वागत

0

जगदलपुर– भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर शहर मंडल के नेतृत्व में भक्तों को दर्शन देने फूलों से सजे रत्न निकले भगवान तिरुपति बालाजी की शोभा यात्रा का स्वागत किया गया, रथ पर सवार होकर तिरुपति बालाजी मंदिर परिसर से बाहर निकले। भरतपुर भगवान की उत्सव प्रतिमा विराजमान थी। भक्त पारंपरिक वेशभूषा में हाथों से रखते हुए चल रहे थे। इस दौरान जय गोविंदा जय गोपाला के जय घोष लगाए गए। मंदिर परिसर से निकलकर आमजन को दर्शन देने वाले भगवान तिरुपति बालाजी की शोभा यात्रा में शहर के बेटियों ने सर पर कलश रखकर यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में इस यात्रा में माताएं बहने व बुजुर्ग गण शामिल हुए । भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर द्वारा फूल बरसा कर एवं भगवान को आरती उतार कर

स्वागत किया गया। जिसमें प्रदेश महामंत्री किरण देव, प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप, जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी,योगेंद्र पांडेय,विद्याशरण तिवारी,रामाश्रय सिंह,समुंद साय कच्छ,नरसिंग राव,रजनीश पाणिग्राही,प्रदेश मंत्री दीप्ति पांडेय,मनोहर दत्त तिवारी,आर्येन्द्र सिंह आर्य,संग्राम सिंह राणा,अतुल सिम्हा,गणेश काले,रामकुमारी यादव,अविनाश श्रीवास्तव,ममता राणा,रोशन सिसोदिया,प्रमिला कपूर,चम्पा नाग,राजपाल कशेर,प्रकाश झा,रोशन झा,आंनद

झा,मनोज पटेल,मयंक नत्थानी,अभिषेख तिवारी,बंटू पांडेय,परेश ताटी,पृथ्वी सिंह,गुरमीत कौर, रंजीता नाग,त्रिवेणी तिलक,शशि नाग,ममता पोटाई,कृष्ना राय,प्रीतेश राव,सूर्यभूसंन सिंह,योगेश मिश्रा,आलेख तिवारी,राजा यादव,अनिमेष चौहान,सुरेश कश्यप,आदित्य शर्मा,शिरीष मिश्रा,विनय राजू सहित भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर के पदाधिकारी गण कार्यसमिति के सदस्य,भाजयुमो एवम महिला मोर्चा जिला बस्तर के सदस्य एवं पार्षद गण उपस्थित थे।

नपा उपाध्यक्ष के वार्ड में बीएसपी ने जारी किया अवैध निर्माण को हटाने नोटिस

0

दल्ली राजहरा नगर के वार्ड नम्बर 10 जहाँ से नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन वार्ड पार्षद है उस वार्ड के नागरिकों को जान बुझकर BSP प्रबन्धक CGM व तोड़ू दस्ता टीम वार्ड वासियो को अवैध कब्जा के नाम से घर तोड़ने का नोटिस लगातार दे रहे है ताकि परेशान रहे व अपने वार्ड पार्षद संतोष देवांगन को चुनने का खमियाजा भुगतने को तैयार रहे इसी नियत से BSP प्रबन्धक लगातार दमनकारी नीति अपनाते हुए वार्ड वासियो को परेशान कर रहे है और

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

तो पिछले 20 सालों से बसे लोगो को और अवैध कब्जे के नाम से घर तोड़ने का नोटिस देने( जबकि मार्केट क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक के बाजू करोड़ो रूपये की जमीन पर एक भवन निर्माण किया जा रहा है उस पर BSP प्रबन्धक का नजर व ध्यान नही जाता ) व उसके बाद भी घर नही तोड़ रहे है तो खदान में TMC ठेकेदार के पास काम कर रहे एक मजदूर भोमराज को काम से निकालने को ठेका कम्पनी को नोटस दिया गया है जिसके चलते ठेका कम्पनी ने उस मजदूर को काम से बाहर कर दिया है। इस तरह का दमनकारी नीति BSP प्रबन्धक के द्वारा अपनाई जा रही है।

जो खेद जनक है।

BSP प्रबन्धक के इस रवैये से वार्ड के नागरिकों में काफी आक्रोश है ।

जल्द से जल्द भोमराज को वापस ठेके कार्य मे नही रखा गया तो वार्ड वासियो के द्वारा BSP के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

BSP प्रबन्धक के द्वारा दल्ली राजहरा नगर में अशांति का माहौल बनाने का पूरा पूरा प्रयास किया जा रहा है जो इस शांत शहर को अशांति में बदलते हुए इसी बड़ी घटना को अंजाम देने का प्रयास किया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पुलिस द्वारा 05 घण्टे में अपहृत नाबालिक लड़की को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया, आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही

0

थाना डौण्डी लोहारा क्षेत्र के ग्राम नेवारीखर्द के निवासी ने अपने नाबालिक पुत्री उम्र 17 वर्ष की दिनांक 14.02.2021 को घर से बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट दिनांक 20.02.2021 को दर्ज कराया गया था, चूंकि नाबालिक लड़की को किसी के द्वारा बहला फुसला कर ले जाने की पूर्ण संभावना होने पर अपराध कमांक 62/2021 धारा 363 भादवि दर्ज कर मामले की विवेचना की गयी। वरिष्ठ आधिकारियों के निर्देशानुसार आरोपी के मोबाईल लोकेशन रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात् तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी को 05 घण्टे में ही पतासाजी कर नाबालिक लड़की को आरोपी के किराये के घर में नयापारा बालोद में बरामद

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

किया गया और आरोपी के द्वारा उक्त नाबालिक लड़की को शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर शारीरिक संबंध बनाने के कारण प्रकरण में धारा 366,376 (2)(ढ) भादवि, 4,5(ढ) पाक्सो एक्ट जोड़ी गयी। विवेचना के पश्चात् उक्त आरोपी मिथलेश उर्फ मोनू पिता कोमल राम उईके, उम्र 25 साल अछोली, थाना डौण्डी लोहारा नयापारा बालोद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण में अपहता की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक जी. एस. ठाकुर, म.प्र.आर. 131 नर्मदा कोठारी, आरक्षक 563 भोपसिंह साहू, आरक्षक 1732 योगेश सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

किसान विरोधी मोदी सरकार अपने चहतो को फायदा पहुंचाने कृषि बिल लाये हैं, जिला स्तरीय किसानों के समर्थन मे कांग्रेसियों ने किया पदयात्रा

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

अखिल भारतीय कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेसी कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के कुशल नेतृत्व पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान मे दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहें विभिन्न संगठनो के किसानों के समर्थन मे जिला स्तरीय किसान रैली पदयात्रा निकाला गया l
किसान रैली पदयात्रा ग्राम पंचायत आमासरा,एड़का, बोरपाल, गारंजी से बखरुपारा तक 10 किमी जिला स्तरीय किसान रैली पदयात्रा किया गया वक्ताओ ने कहा केंद्र की भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार पूर्ण बहुमत और सत्ता का दुरूपयोग कर अपने चहेते चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए संसद मे बिना बहस के कृषि कानून बिल लाकर पारित किया गया है जो मोदी सरकार के किसान विरोधी चरित्र को दर्शाता है, यह बिल को वापस लेने लगातार किसान संगठन आंदोलन कर रहा है l पर प्रधानमंत्री मोदी अपने अड़ियल रवैये और बंगाल चुनाव मे प्रचार मंत्री बन कर काम करने के करण किसानों से बात करने का समय नहीं निकाल पा रहें हैं जिला कांग्रेस कमेटी किसानों का समर्थन करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पदयात्रा कर प्रदर्शन कर रही हैं l

किसान रैली मे प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रजनू नेताम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबत्ती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष रशीला कश्यप, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शिव कुमार पाण्डेय, जनपद पंचयात ओरछा अध्यक्ष मालती नुरेटी, जिला अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महमूद, कांग्रेस महामंत्री शेख तौहीद अहमद, पार्षद राखी राणा, विजय सलाम, बागेश्वरी पटेल, सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख, वेदबती पात्र, गुड्डू राव विक्रम बैस, संजय राय, सोनिका पोर्ते, प्रतिमा ठाकुर, दीपक गाँधी, दानेंद्र राजपूत, एन एस यू आई अध्यक्ष उमेश कर्मा, किसान प्रमुख नन्दलाल जायसवाल, कांडे राम मंडावी, गजापटेल, मैनु कुमेटी, आदि सैकड़ो किसान और कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे

नारायणपुर अबुझमाड़ पीस मैराथन 2021 का सफल प्रमोशन। हाता ग्राउण्ड से प्रमोशन हेतु 05 किलोमीटर की लगाई गयी दौड़।

0

आम नागरिक, जनप्रतिनिधी,केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल,स्कुली बच्चे एवं पुलिस के जवानों द्वारा लगाई गई दौड़।

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, रेंज बस्तर जगदलपुर के मार्ग दर्शन व श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा के दिशा निर्देश में आज दिनांक 21.02.2021 के प्रातः 06:30 बजे नारायणपुर में होने वाले पीस मैराथन अबुझमाड़ 2021 के सफल आयोजन के लिये जगदलपुर के हाता ग्राउण्ड से चांदनी चौक, शहीद पार्क, कोतवाली चौक, मेनरोड होते हुये मिताली चौक, संजय मार्केट, गुरू गोविंद सिंह चौक से चांदनी चौक होते हुये वापस हाता ग्राउण्ड लगभग 05 किलोमीटर की दौड़ लगाई गई। जिसमें आम नागरिक जनप्रतिनिधी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, स्कुली बच्चे एवं पुलिस के जवानों सम्मिलत हुये।

इस प्रमोशन दौड़ के आयोजन में अबुझमाड़ मैराथन 27.02.2021 में शामिल होने के लिये ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन, नारायणपुर में रूकने व खाने की व्यवस्था के संबंध में सभी को अवगत कराया गया तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों व खिलाड़ियों को भाग लेने हेतु ऑडियो व बैनर पोस्टर के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया।

इस प्रमोशन दौड़ को महापौर श्रीमती सफीरा साहू, श्रीमती कविता साहू, तथा अति0 पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल, एसडीएम0 श्री प्रवीण वर्मा द्वारा झंडा दिखाकर प्रारंभ किया गया। दौड़ प्रारंभ होने से पूर्व जुम्बा डांस का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों ने अपने स्वास्थ्य लाभ संबंधी सभी प्रकार के व्यायाम किये।

प्रमोशन दौड़ की समाप्ति के बाद दौड़ में प्रथम, एवं द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने धावकों को महापौर श्रीमती सफीरा साहू व नगर पालिक निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू के द्वारा महिला एवं पुरूष दोनों वर्गो को प्रोत्साहन राशि दिया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS