City Media - Page 19 of 1839 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 19

नाली खोदाई के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत

0

दल्ली राजहरा में हुआ दर्दनाक हादसा

दल्लीराजहरा बालोद जिले के दल्ली राजहरा स्थित डीएवी स्कूल के सामने मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार लंबे समय से चल रहे नाली खोदाई कार्य के दौरान अचानक गड्ढे की दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे तीन मजदूर मिट्टी में दब गए। हादसे में तीनों मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला मजदूर भी शामिल है। बताया जा रहा है कि नाली निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से गहरी खोदाई की जा रही थी। इसी दौरान अचानक नाली की दीवार की मिट्टी धंसक गई और अंदर काम कर रहे मजदूर बाहर निकल नहीं पाए तीनो मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस द्वारा दूर हटाया। रेस्क्यू टीम ने बड़ी मुश्किल से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। मृत मजदूरों में एक महिला मजदूर भी शामिल है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

जीत गुहा नियोगी ने उठाई आवाज

इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय मजदूर संगठन जनमुक्ति मोर्चा ने पीड़ित परिवार की ओर से आवाज उठाई थी। आज एसडीएम सुरेश कुमार साहू मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोर्चा के अध्यक्ष जीत गुहा और उनके साथियों को आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी हेतु बीएसपी प्रबंधन से बातचीत की जाएगी। साथ ही घटना की पूरी रिपोर्ट शासन स्तर पर भेज कर पीड़ित परिवार के साथ न्याय किया जाएगा। विदित हो कि जनमुक्ति मोर्चा हमेशा से पीड़ित शोषित मजदूरों, गरीबों और आदिवासियों के हक में आवाज बुलंद करता रहा है। इस दर्दनाक घटना में भी जीत गुहा नियोगी की पहल के बाद प्रशासन हरकत में आय है।

जहां बहाया जाता था खून, उस धरती से निकल रहे हैं जान बचाने वाले डॉक्टर

0

वन मंत्री केदार कश्यप ने दी चंद्रेश पात्र को बधाई

लेगड़ीबाई के युवा ने हराया चुनौतियों को, बन गए एमबीबीएस डॉक्टर

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग की जिस धरती पर नक्सली निरीह आदिवासियों का खून बहाया करते थे, उसी धरती से अब जान बचाने वाले डॉक्टर और देश के निर्माण की बुनियाद मजबूत करने वाले इंजीनियर तथा प्रशासनिक अधिकारी निकल रहे हैं। संभाग के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर क्षेत्र के लेगड़ीबाई गांव के युवा चंद्रेश पात्र ने कठिन परिस्थितियों और आर्थिक अभावों के बावजूद एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर पूरे बस्तर को गौरवान्वित किया है। दो बड़े हादसों और गरीबी जैसी चुनौतियों के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने मजबूत इरादों से डॉक्टर बनने का सपना साकार किया।

प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने चंद्रेश पात्र को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता बस्तर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मंत्री कश्यप ने कहा कि चंद्रेश ने यह साबित किया है कि मेहनत, संघर्ष और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर क्षेत्र में शिक्षा, कौशल और युवा विकास को लेकर लगातार सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। भाजपा सरकार ने बस्तर को केवल विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है, बल्कि इसे शिक्षा का नया केंद्र बनाने की दिशा में भी बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आज दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के बच्चे भी डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं और उसे पूरा भी कर रहे हैं। यह भाजपा सरकार की दूरदर्शी शिक्षा नीति और सुविधाओं के विस्तार का परिणाम है।

एकलव्य” से मिल रही नई उड़ान

मंत्री एवं नारायणपुर क्षेत्र के विधायक केदार कश्यप ने कहा कि नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे बस्तर में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय आदिवासी और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन विद्यालयों के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन और प्रतियोगी माहौल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जिन क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच सीमित थी, वहां आज बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। चंद्रेश पात्र की उपलब्धि इसी सकारात्मक परिवर्तन का जीवंत उदाहरण है।

बस्तर की पहचान हैं युवा प्रतिभाएं

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर अब केवल प्राकृतिक सौंदर्य और संस्कृति के लिए नहीं, बल्कि प्रतिभाशाली युवाओं की उपलब्धियों के लिए भी पहचाना जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि चंद्रेश पात्र की सफलता अन्य युवाओं को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगी और क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी।

प्लेसमेंट कर्मियों से दोयम दर्जे का व्यवहार

0

मातृत्व अवकाश से वंचित हैं महिला कर्मी

जगदलपुर बस्तर के सरकारी विभागों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारी से हाड़ तोड़ मेहनत करवाने के बाद भी उनके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जाता है।खासकर महिला कर्मचारियों को उनके हक का मातृत्व अवकाश भी नहीं दिया जाता है, बल्कि गर्भावस्था के अंतिम महीने में भी उनसे प्रतिदिन 12 घंटे से ज्यादा समय तक कार्य लिया जाता है।.मातृत्व अवकाश मांगने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। प्रदेश के वन विभाग, परिवहन विभाग के साथ अन्य कई विभाग में ऐसे महिला कर्मचारी जो कुशलतापूर्वक अपना कार्य करती है उनको बिगड़ैल अधिकारी की बात नहीं मानने पर प्रताड़ित और शोषित होना पड़ रहा है। प्रदेश के दर्जनों सरकारी विभागों में कई हजार महिला कर्मी जो कुशल और कार्य निपुण है उनको भी ऐसे लोगों से पीड़ित होना पड़ता है।

फिर एक सीआरपीएफ कैंप में आंधी ने मचाई तबाही

0

बैरक, पोस्ट, टॉयलेट, बाथरूम हुए धराशायी

दो एंटीना उड़े, संचार व्यवस्था भी प्रभावित

जगदलपुर नक्सलियों पर तूफान की तरह टूट पड़ने वाले सीआरपीएफ पर प्रतिकूल मौसम भारी पड़ रहा है। तेज आंधी, बारिश ने फिर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक कैंप को बुरी तरह तबाह करके रख दिया है। 12 मई की शाम करीब 4.45 बजे तेज आंधी, तीव्र बिजली कड़कने और मूसालाधार वर्षा के साथ आए भीषण तूफान ने सीआरपीएफ की डी-212 बटालियन कैंप पोटकापल्ली को बुरी तरह प्रभावित किया है।

सीआरपीएफ का पोटकापल्ली कैंप किस्टाराम थाना क्षेत्र में स्थित है। तेज आंधी बारिश के कारण कैंप परिसर के भीतर सरकारी अधोसंरचना और परिचालन संबंधी उपकरणों को व्यापक क्षति पहुंची है। पांच बैरकें, एक गार्ड रूम और कमांड पोस्ट को भारी नुकसान पहुंचा है। बाईक स्टैंड तथा जवानों का शौचालय एवं स्नानगृह भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। टीन शीट से निर्मित बाउंड्री वॉल पूरी तरह ढह गई है। महत्वपूर्ण संचार व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाहै। दो वीएचएफ-6 कट एंटीना क्षतिग्रस्त हो गए, दो मास्ट पाइप मुड़ गए तथा एचएफ ब्रॉड बैंड एंटीना वायर कट गया है। इससे बल की संचार व्यवस्था ठप हो गई।इसके अतिरिक्त, पोल भी क्षतिग्रस्त हुआ। परिसर में अनेक बड़े पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे वहां मौजूद कर्मियों के लिए जानलेवा स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हालांकि समय रहते बरती गई सावधानियों और तत्परता के कारण किसी भी कर्मी को चोट नहीं आई। तूफान की तीव्रता के बावजूद सभी कर्मi सुरक्षित हैं और संचार व्यवस्था तथा आवश्यक सेवाओं की बहाली का कार्य वर्तमान में जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पथगामी हैं जगदलपुर के सनातनी महापौर संजय पाण्डेय

0

धर्म-आध्यात्म, सेवा, सादगी और सरलता के प्रतिमूर्ति हैं पाण्डेय

न बंगला लिया, न सरकारी गाड़ी ली

जगदलपुर कई मामलों और आचार व्यवहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमारे जगदलपुर के सनातनी महापौर संजय पाण्डेय काफी मेल खाते हैं। पाण्डेय के काम करने के तरीके और व्यवहार से लगता है कि वे प्रधानमंत्री मोदी के पथगामी हैं। धर्म आध्यात्म के प्रति निष्ठा, सादगी, सरलता और सेवा भावना मेयर संजय पाण्डेय को एक नेक इंसान के तौर पर पहचान दिलाती हैं। चाहे स्वच्छता का मामला हो, चाहे जनसेवा का या फिर चाहे प्रदूषण रोकने और ईंधन की फिजूलखर्ची रोकने का मामला हो महापौर संजय पाण्डेय हमेशा आगे रहते हैं।

ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल के चल रहे युद्ध के कारण उपजा ईंधन संकट लोगों के लिए बड़ा चुनौती बन गया है। यह तो अभी हाल में पैदा हुई वैश्विक समस्या है, मगर मेयर संजय पाण्डेय अपने निर्वाचन के बाद से ही डीजल पेट्रोल की खपत कम से कम करने के प्रयास में लगे रहते हैं। उन्होंने आज तक सरकारी बंगला नहीं लिया है। वहीं नगर निगम की कार का वे बहुत ही कम इस्तेमाल करते हैं। ईंधन संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से वाहनों का कम इस्तेमाल करने की अपील की है। जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय ने जब से पदभार ग्रहण किया है, उन्होंने सरकारी गाड़ी और बंगला नहीं लिया है। वे हमेशा अपनी स्कूटी से नगर का दौरा करते हैं और ऑफिस आते जाते हैं। सरकारी कार का इस्तेमाल करते भी हैं, तो उसमें एमआईसी मेंबर्स और पार्षदों को भी साथ लेकर चलते हैं। इससे एमआईसी सदस्यों और पार्षदों के वाहनों का ईंधन खर्च तो बचता ही है, प्रदूषण भी कम फैलता है। महापौर संजय पाण्डेय ने अपना एक निजी आफिस अपने निज निवास में ही बना रखा है, जहां वे शहरवासियों की समस्याएं और सुझाव एकाग्रता के साथ सुनते हैं तथा निगम के अधिकारियों को अपने निजी फोन से ही कॉल कर समस्याओं का निराकरण कराते हैं। यही नहीं स्वच्छता के प्रति भी मेयर संजय पाण्डेय प्रधानमंत्री मोदी की तरह ही हमेशा सजग रहते हैं। अक्सर पाण्डेय झाड़ू लेकर शहर की सड़कों और गलियों में सफाई करने निकल पड़ते हैं। शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर जलाशय और गंगा मुंडा तालाब में वे अपने साथी पार्षदों, एमआईसी सदस्यों, भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाते रहते हैं। मेयर पाण्डेय की पहल के चलते शहरवासियों में स्वच्छता के प्रति जो जागरूकता आई है, वह उल्लेखनीय है। कुल मिला कर कहें तो युवा महापौर संजय पाण्डेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सच्चे पथगामी बनकर उभरे हैं।

बेरोजगारी दर में आई कमी, युवाओं के सपने हो रहे साकार – मंत्री केदार कश्यप

0

पीएम मोदी की अपील को गंभीरता से अपनाने की जरूरत

छत्तीसगढ़ में युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रही है विष्णुदेव साय सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के सुशासन और विकास कार्यों का सकारात्मक असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। राज्य में बेरोजगारी दर में कमी आई है और युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं का सपना अब साकार हो रहा है और राज्य तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।*युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर*मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद से लोगों के जीवन स्तर में लगातार सुधार हुआ है। सड़क, बिजली, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए गए हैं। भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के हित में निरंतर कार्य कर रही है, जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग के पक्ष में सरकार

कांग्रेस द्वारा मंत्रियों के काफिले कम करने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार हमेशा संसाधनों के संतुलित और जिम्मेदार उपयोग के पक्ष में रही है। जहां आवश्यकता होगी, वहीं संसाधनों का उपयोग किया जाएगा और इस विषय पर सरकार स्तर पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

पीएम मोदी की अपील को बताया देशहित में जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक परिस्थितियों को लेकर देशवासियों से की गई अपील का समर्थन करते हुए मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री की बातों को गंभीरता से अपनी दिनचर्या में अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज हर क्षेत्र में मजबूत और आत्मनिर्भर बन रहा है। कांग्रेस द्वारा इस विषय पर की जा रही बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि देशहित के मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हमेशा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के सम्मान के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है।

दिसंबर-जनवरी तक हो सकती है फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर मंत्री कश्यप ने कहा कि अभ्यर्थियों से उनकी चर्चा हो चुकी है और भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि फिजिकल टेस्ट पूरा हो चुका है तथा व्यापम के माध्यम से दिसंबर या जनवरी तक लिखित परीक्षा आयोजित कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को निष्पक्ष अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

गुरु गोविंद सिंह वार्ड -36 में सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण शुरू

0

पूजा अर्चना से निर्माण कार्यों की शुरुआत

जगदलपुर विगत दिनों 24 करोड़ 72 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं महापौर संजय पांडे द्वारा किया गया था। जिसमें दलपत सागर का विकास व सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। इसके साथ-साथ मुक्तिधाम, समूद चौक, पावर हाउस, पंच पथ चौक से आमागुड़ा चौक तक मार्ग चौड़ीकरण का भी कार्य का भूमिपूजन किया गया। साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया था

विधायक किरण सिंह देव द्वारा किए गए विभिन्न सीसी सड़क व नाली निर्माण के भूमिपूजन के तहत मंगलवार को गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 36 में महापौर संजय पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन एवं वार्डवासियों द्वारा पूजा अर्चना कर रोड एवं नाली निर्माण की शुरुआत की गई। ग्रीन सिटी मे कश्यप के घर के सामने से गोविंदनी विला आरसीसी नाली निर्माण 09 लाख 98 हजार,सडक पारा मानव संग्रहालय के सामने आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क निर्माण 7 लाख 50 हजार एवं फूलों गली एमपीएम हॉस्पिटल के आगे अगहनपुर स्कूल के बाजू में सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण 03 लाख 50 हजार कुल 20 लाख 98 हजार के विकास कार्य किए जा रहे हैं। रोड व नाली निर्माण की शुरुआत होने पर वार्डवासियों ने विधायक किरण सिंह देव, सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन एवं गुरु गोविंद सिंह वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर महापौर संजय पांडे ने कहा कि जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्य तेज गति के साथ हो रहे हैं। जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। जगदलपुर शहर की तस्वीर बदल रही है। सरकार के नेतृत्व में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। विकास अनवरत जारी रहेगा।

पार्षद संग्राम सिंह राणा ने विधायक, सांसद एवं महापौर का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने वार्ड के लोगों की मांगों को आज पूरा किया। लंबे समय नाली एवं सड़क की मांग की जा रही थी। मांग पूरी होने से वार्डवासियों में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरसिंग राव, लोककर्म विभाग सभापति निर्मल पाणिग्रही, स्वच्छता सभापति सुरेश गुप्ता, आवास नियोजन सभापति योगेंद्र पांडे, पार्षद नेहा ध्रुव, संतोष गौर, श्यामसुंदर बघेल, सुरेश कश्यप, वाईवीएस राव, किशोर कुमार कश्यप, एम. भगत, देवाशीष विश्वास, सत्यनारायण जोशी, राजेंद्र नाग, बिलास साहा, देवकी भगत, आरती फिलिप्स, ममता खरे, सब इंजीनियर दिलीप मरकाम, ठेकेदार मुकेश गुप्ता, शांति कुमार शुक्ला सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

लाखों की निविदा से जुड़ा स्पीड पोस्ट रहस्यमयी ढंग से गायब

0

जगदलपुर नगर निगम को भेजे थे निविदा प्रपत्र

दो लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भी था लिफाफे में

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर से जुड़ी एक महत्वपूर्ण निविदा प्रक्रिया के तहत स्पीड पोस्ट से भेजे गए निविदा दस्तावेजों के रहस्यमयी तरीके से गायब होने का मामला सामने आया है। रायपुर स्थित राघव एडवरटाइजिंग ने इस संबंध में प्रधान डाकघर जगदलपुर के डाक अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा गया निविदा दस्तावेज निर्धारित स्थान तक नहीं पहुंच पाया, जिससे निविदा प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

शिकायत पत्र के अनुसार राघव एडवरटाइजिंग रायपुर द्वारा 6 मई को रायपुर एनएसएच से स्पीड पोस्ट आर्टिकल क्रमांक ईसी 461174536 आईएन के जरिए आयुक्त नगर पालिक निगम जगदलपुर को मिनी स्मार्ट पीपीपी मॉडल के तहत स्थापना एवं संचालन हेतु रुचि की अभिव्यक्ति से संबंधित निविदा दस्तावेज भेजे गए थे। दस्तावेजों के साथ 2 लाख रुपए की डिमांड ड्राफ्ट सहित अन्य जरूरी कागजात भी संलग्न थे।डाक विभाग की ऑनलाइन ट्रैकिंग रिपोर्ट में यह स्पीड पोस्ट 8 मई 2026 को सुबह 8 बजकर 53 मिनट पर जगदलपुर डाकघर पहुंचना दर्शाया गया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में डाक सामग्री के जगदलपुर पहुंचने की जानकारी होने के बावजूद संबंधित कार्यालय तक उसकी डिलीवरी नहीं हुई। लगातार संपर्क और जानकारी जुटाने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि उक्त स्पीड पोस्ट वर्तमान में डाकघर में उपलब्ध नहीं है। इसके बाद दस्तावेजों के गुम होने की आशंका जताई गई है। शिकायतकर्ता ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए कहा है कि इसमें महत्वपूर्ण निविदा दस्तावेज और बड़ी राशि का डिमांड ड्राफ्ट शामिल था। राघव एडवरटाइजिंग ने आशंका जताई है कि स्पीड पोस्ट को जानबूझकर गायब या गुम किया गया है, ताकि उनकी संस्था निविदा प्रक्रिया में भाग न ले सके। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि इस पूरे घटनाक्रम में विभागीय कर्मचारी, बाहरी व्यक्ति अथवा अन्य कोई संबंधित पक्ष शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले को गंभीर और आपराधिक प्रकृति का बताते हुए शिकायतकर्ता ने विस्तृत जांच की मांग उठाई है। शिकायत पत्र की प्रतिलिपि सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर, कलेक्टर जगदलपुर और आयुक्त नगर निगम जगदलपुर को भी भेजी गई है। आवेदन में डाक विभाग से आग्रह किया गया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अब यह मामला सामने आने के बाद डाक विभाग की कार्यप्रणाली और महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

दल्लीराजहरा में दर्दनाक हादसा: नाली खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत

0

बालोद जिले के दल्ली राजहरा स्थित डीएवी स्कूल के सामने मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार लंबे समय से चल रहे नाली खुदाई कार्य के दौरान अचानक गड्ढे की दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे तीन मजदूर मिट्टी में दब गए। हादसे में तीनों मजदूरों की मौत होने की खबर सामने आ रही है।बताया जा रहा है l

कि नाली निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से गहरी खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान मिट्टी धंसने से मजदूर बाहर निकल नहीं पाए और मलबे में दब गए। घटना लगभग आधा घंटे पहले की बताई जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई है, जिसे पुलिस द्वारा दूर हटाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल बना हुआ है।फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है मृत मजदूरों की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

घटना स्थल पर सांसद भोजराज नाग भी पहुंच गए हैं।बीएसपी के सिवरेज लाइन में पाइप बिछाने के दौरान दुर्घटना तीन व्यक्ति की मिट्टी खिसक जाने के कारण दबकर कर मौत। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में 2 पुरुष किशुन कुमार, राकेश कुमार है तथा एक महिला जिसका नाम बैशाखिन बताया जा रहा है । बिना किसी सुरक्षा के 10 फीट गहरे में घुसकर काम करना एक जांच का विषय है

कांकेर लोक सभा सांसद भोजराज नाग मौके पर डटे रहे जिससे प्रशासन को निर्देशित किया एवं बीएसपी प्रबंधन एवं प्रशासन के लोगों को तत्काल राहत कार्य की निर्देशित करने से तीन मशीन मौके पर पहुंची उन्होंने कहा दूसरे ढाई घंटा के बाद भी आप लोगों के द्वारा संतोषप्रद काम नहीं किया जा रहा है मौके पर बीएसपी के अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश साहू तहसीलदार नेताम जल्द अपने दिशा निर्देश पर कार्य करने के आग्रह किया

बस्तर जिला भाजयुमो की कार्यकारिणी की घोषित

0

मौर्य, तिवारी, झा और पात्रो बने जिला उपाध्यक्ष

13 मंडलों में भाजयुमो अध्यक्षों के नाम घोषित

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने की घोषणा

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा युवा मोर्चा बस्तर जिला की नवीन जिला कार्यकारिणी टीम की घोषणा कर दी है। साथ ही जिले के सभी तेरह मंडलों के भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्षों के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय की अनुमति और भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगीराज टिकरिया की अनुशंसा से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा बस्तर जिला की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव एवं जिला महामंत्री रामप्रसाद मौर्य व सत्यम झा की घोषणा पूर्व में ही हो गई थी। भाजयुमो जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष जीवनाथ मौर्य, आलेखराज तिवारी, आनंद झा,अभिषेक तिवारी, विकास पात्रो व भरत ठाकुर बनाए गए हैं। जिला मंत्री विनोद पांडेय बंटू, अमित कपूर, डिकेश नाग, मयंक दीवान,विमल पाण्डेय, सोमप्रकाश जोशी व अनुष्का साहू बने हैं। कोषाध्यक्ष कृष्णा निषाद,सह कोषाध्यक्ष राहुल सोनी नियुक्त हुए हैं। मीडिया प्रभारी रोहन घोष,सह मीडिया प्रभारी मोरध्वज सेठिया, सोशल मीडिया प्रभारी तमिश नायडू व सह सोशल मीडिया प्रभारी पंकज राठौर को बनाया गया है। कार्यालय मंत्री विवेक साहू, प्रशिक्षण प्रमुख परेश ताटी, स्वास्थ्य प्रमुख प्रतीक नायडू, विक्रम सिंह ठाकुर व दीपक पांडेय, कन्या शक्ति नुपुर समदार, काजल वर्मा, तेजस्वी घोष को बनाया गया है। आईटी सेल प्रभारी मुकेश शर्मा,जशवंत जोशी, जितेंद्र बाकड़े, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनी विक्रम नायडू व राज देवांगन, विधि विधायी प्रभारी आदर्श ठाकुर व सुवेंद्र भदौरिया, नीति एवं अनुसंधान रवि शर्मा व रवि नेताम, खेल एवं कला प्रभारी शरद श्रीवास्तव और मन की बात प्रभारी प्राचीन तिवारी बनाए गए हैं।

भगत सोनी बकावंड के अध्यक्ष

बस्तर जिले के तेरह मंडलों में भाजयुमो के घोषित मंडल अध्यक्षों में बस्तर मंडल में योगेश चंदेल, करपावंड मण्डल में तुलसीराम भारती, बकावंड मंडल में भगत सोनी, तोकापाल मंडल में शिव सूर्यवंशी, बास्तानार मंडल में रुपाराम मुचाकी, नानगुर मंडल में नरेंद्र पांडेय, सरगीपाल मंडल में खगेश्वर कर्मा, भानपुरी मण्डल में ओम कश्यप, दरभा मंडल में दिनेश पांडेय, जगदलपुर पश्चिम मंडल में अनिमेष सिंह चौहान, जगदलपुर पूर्वी मंडल में रमेश नायडू, लोहंडीगुड़ा मंडल में अध्यक्ष शिवनंदन पेगड़ व महामंत्री लखन ठाकुर और नगरनार मंडल के अध्यक्ष रुपेश समरथ व महामंत्री सुनील नाग को बनाया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने जिला युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी से संगठन को मजबूत बनाने व पार्टी की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुए सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा की है।

MOST POPULAR

HOT NEWS