City Media - Page 1308 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1308

किस्टारम मुड़भेड़ अपडेट – पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मारे गए 6 नक्सली

0

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एक एनकाउंटर में 6 नक्सली को मार गिराया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात को किस्टारम डीआरजी, तेलांगना की ग्रे-हाउंड्स फ़ोर्स, सीआरपीएफ 141 बटालियन व कोथागुडम जिला बल संयुक्त आपरेशन में निकली थी | मुठभेड़ में ढेर 6 नक्सलियों के शव सुकमा जिला मुख्यालय लाए जा रहें हैं, जिनमे 4 महिला नक्सली व 2 पुरुष नक्सली शामिल है |

मौके से 4 रॉकेट लांचर, 2 थ्री नॉट थ्री राइफल, 3 भरमार सहित भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री बरामद किया गया | यह ऑपरेशन तेलंगाना पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त अभियान था. बता दें कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए छत्तीसगढ़ में पहले ही राज्य कई प्रकार के अभियान चला रही है. इस दौरान दंतेवाडा सहित ज्यादा नक्सली प्रभावित इलाकों से नक्सलियों ने सरेंडर किया है. 

मीडिया कर्मी पर फिर हमला, सरपंच ने पार की सभी हदें, पुलिस अधीक्षक से की गयी शिकायत पर अब तक कोई कार्यवाई नहीं

0

जगदलपुर – राज्य शासन के स्पष्ट निर्देश के बावजूद क्षेत्र में देश के चौथे स्तंभ पर हमले का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसा ही एक मामला ग्राम बस्तर का आया है जहाँ गत 24 दिसम्बर को एक दैनिक अख़बार के स्थानीय संवाददाता पर खबर प्रकाशन को लेकर ग्राम के ही सरपंच ने मारपीट शुरू कर दी. गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी बस्तर संभाग के कई क्षेत्रों में मीडिया कर्मियों पर हमले होते रहे हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दैनिक अख़बार के संवाददाता केमेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा पीडीएस सिस्टम में फिर माफियाओं ने लगाया सेंध, गरीबों के निवाले पर कोलचूर में डाका डाला शीर्षक से गत 04 अक्टूबर को खबर प्रकाशन किया गया था. इसी खबर से क्षुब्ध होकर केमेंद्र और उसके मित्र खेमेश्वर ठाकुर को ग्राम कोलचूर चौक पर सरपंच रमेश बघेल ने खबर प्रकाशित नहीं करने की बात कहते हुए अपने कुछ साथियों के साथ रोककर जान से मारने की धमकी, गाली-गुफ्तार और मारपीट किया गया.

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

जानकारी देते हुए केमेंद्र ने बताया कि इसकी लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक और बस्तर थाने में की गयी है बावजूद इसके अब तक सरपंच के विरुद्ध कोई ठोस कार्यवाई नहीं की गयी है. इधर, सरपंच के लोग निरंतर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.

नशीली दवाइयों, गांजे के अलावा शहर में धड़ल्ले से फलफूल रहा अफीम का कारोबार

0

जगदलपुर –

शहर में नशीली दवाइयों और गांजे के अलावा अफीम का कारोबार इन दिनों काफी फलफूल रहा है. बस्तर पुलिस जहाँ एक ओर गांजे के तस्करों पर धड़ल्ले से कार्यवाई कर रही है वहीँ दूसरी ओर अफीम का कारोबार भी अपने पैर पसार रहा है, जो कि धीरे-धीरे कई वर्गों को आने वाले भविष्य में बर्बाद कर सकता है.

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शहर में विगत कुछ समय से अन्य राज्यों से चोरी-छिपे अफीम की तस्करी की जा रही है. इस अफीम को शहर के विभिन्न इलाकों में ऊँचे दामों में खपाया भी जा रहा है. विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि नया बस स्टैंड मार्ग, परपा, धरमपुरा सहित शहर के कई पॉश इलाके हैं जहाँ विभिन्न तबके के लोग इसका शौक रखते हैं और इसे किसी भी कीमत पर खरीदने के लिए तैयार रहते हैं. छोटी-छोटी पुड़ियों में बिकने वाले अफीम की कीमत गुणवत्ता के अनुसार औसतन 8 हज़ार से 1 लाख रुपये तक हो सकती है. आलम यहाँ तक पहुँच चुका है कि नशीली दवाइयों और गांजे के आदि लोग अब अफीम की ओर रुख कर रहे हैं और युवा वर्ग भी इस ओर आकर्षित होते जा रहा है जो की निश्चित ही शहर के भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं.

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

जानकारी यह भी मिलती है कि अन्य राज्यों से आने वाले अफीम को शहर के कुछ लोग खरीद कर शहर में विक्रय कर रहे हैं. अमूमन राजस्थान और मध्यप्रदेश से इसकी तस्करी की जाती है और देश के विभिन्न राज्यों में इसे पहुँचाया जाता है. बस्तर सहित छत्तीसगढ़ राज्य के कई शहरों में मध्यप्रदेश से इसकी तस्करी करना पाया गया है.

क्या है अफीम?

अफीम में 12% तक मार्फीन पायी जाती है जिसको प्रसंस्कृत (प्रॉसेस) करके हैरोइन नामक मादक द्रब्य (ड्रग) तैयार किया जाता है. अफीम का दूध निकालने के लिये उसके कच्चे, अपक्व ‘फल’ में एक चीरा लगाया जाता है; इसका दूध निकलने लगता है, जो निकल कर सूख जाता है. यही दूध सूख कर गाढ़ा होने पर अफ़ीम कहलाता है. यह उत्तर भारत में पाया जाने वाला 3 से 4 फीट ऊँचा पौधा है. स्थानीय भाषा में इसे आफू या अमल भी कहते है. इसके फुल बड़े एवं सफ़ेद या बैंगनी रंग के होते हैं. इसके फल किसी छोटे अनार के समान होते हैं. फल के छिलके को पोस्त कहते हैं जिसका उपयोग नशे के लिए भी किया जाता है. इसके बीज सफ़ेद या क्रष्ण मधुर स्निग्ध होते हैं. अफीम के फलनिर्यास एव बीजो का उपयोग विभिन्न आयुर्वेदिक दवाओं एवं उपचार के लिए किया जाता है. लेकिन, अमूमन लोग इसे नशे के लिए इस्तेमाल में लाते हैं.

बस्तर से दिल्ली की बेदिली, सांसद बैज करेंगे सत्याग्रह

0

प्रभावित हुआ बस्तर का पर्यटन और होटल कारोबार

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। हैदराबाद विमानतल पर यात्री सुविधाओं की खातिर धरने पर बैठे बस्तर सांसद दीपक बैज अब बस्तर की ठप पड़ी रेल सेवा की बहाली के लिए जगदलपुर रेलवे स्टेशन के बाहर धरने पर बैठेंगे। सांसद दीपक बैज कोरोना काल से बंद बस्तर की रेल सेवा शुरू करने के लिए लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं लेकिन जब दिल्ली ने बेदिली दिखाई तो उनके पास सत्याग्रह के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। अब वे बस्तर की जनता के साथ 28 दिसम्बर को धरने पर बैठेंगे। जिसकी इत्तिला उन्होंने रेलमंत्री को पत्र लिखकर दे दी है। सांसद दीपक बैज का कहना है कि एक रेल के पहिये रुकने से बस्तर का पर्यटन और होटल कारोबार थम गया। केंद्र सरकार की बस्तर से बेरुखी का आलम यह है कि दो साल पहले रायपुर- बस्तर के बीच रेल सेवा का मामला लोकसभा में उठने पर रेल राज्यमंत्री अब यह बताकर टरका रहे हैं कि लाइन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। पता नहीं यह कैसी प्रगति है, जिसकी निरर्थक व्याख्या करने में केंद्र सरकार को दो साल का समय लग गया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बंद की गई बस्तर की रेल सेवा कब शुरू होगी, इसका जवाब भी क्या दो साल बाद मिलेगा। दो साल बाद तो बस्तर और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की जनता मोदी सरकार को जवाब दे देगी।

कोरोना काल में बंद की गई बस्तर से चलने वाली यात्री रेल फिर शुरू करने की मांग को लेकर सांसद दीपक बैज 28 दिसम्बर को दोपहर 01बजे जगदलपुर रेलवे स्टेशन के बाहर सत्याग्रह करेंगे। उन्होंने सत्याग्रह की सूचना पत्र लिखकर सीधे रेल मंत्री को दे दी है। इसी दिन कांग्रेस का स्थापना दिवस भी है। सांसद दीपक बैज का कहना है कि केंद्र की सरकार बस्तर की मांगों को अनसुना कर रही है। लोकसभा में लगातार रेल सेवा संबंधी मुद्दों को उठाने तथा केंद्र सरकार को पत्र लिखने का कोई असर नहीं हो रहा, इसके कारण उन्हें सत्याग्रह का रास्ता चुनना पड़ा है। सांसद दीपक बैज ने कहा कि इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है कि रेलवे बोर्ड हावड़ा- जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू करने का आदेश जारी कर चुका है, आदेश जारी होने के 3 माह बाद भी रेल प्रशासन इस ट्रेन को शुरू नहीं कर पाया। कोरोना काल में बंद की गई यात्री ट्रेनों को दोबारा शुरू करने के लिए रेल मंत्री द्वारा झंडी दिखाने की नीति के कारण अनावश्यक विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तो केवल 1 दिन का सत्याग्रह कर रहे हैं लेकिन यदि केंद्र सरकार इसी तरह बस्तर के साथ भेदभाव जारी रखेगी तो आगे चलकर रेल रोको आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। मंगलवार को सत्याग्रह जिन तीन रेल मुद्दे को लेकर किया जा रहा है उसमें हावड़ा- जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन शीघ्र शुरू करने, विशाखापट्टनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस सप्ताह में पूरे 7 दिन चलाने, दुर्ग-जगदलपुर एक्सप्रेस शुरू करने हेतु प्रमुख मांग शामिल है।

सांसद दीपक बैज ने सत्याग्रह की सूचना रेलवे बोर्ड के साथ ही ईस्ट कोस्ट रेल जोन भुवनेश्वर, रेल मंडल वॉल्टियर तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन बस्तर को भी दी है। विदित है कि सांसद दीपक बैज लोकसभा में बस्तर की आवाज बुलंद कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार कोई सकारात्मक पहल नहीं कर रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

दिल्ली ने नहीं सुनी आवाज बस्तर सांसद दीपक बैज अब करेंगे सत्याग्रह….

0

एक ट्रेन के कारण प्रभावित हुआ बस्तर का पर्यटन व होटल व्यवसाय- सांसद बैज

कोरोना काल में बंद की गई बस्तर से चलने वाली यात्री ट्रेन का परिचालन शुरू करने की मांग को लेकर सांसद दीपक बैज 28/12/21 दिन मंगलवार को 1:00 बजे जगदलपुर रेलवे स्टेशन के बाहर सत्याग्रह (धरना) करेंगे। उन्होंने सत्याग्रह की सूचना पत्र लिखकर सीधे रेल मंत्री को दे दी है मंगलवार को कांग्रेस की स्थापना दिवस भी है सांसद बैज का कहना है कि केंद्र की सरकार बस्तर की मांगों को अनसुना कर रही है लोकसभा में लगातार रेल संबंधी मुद्दों को उठाने तथा केंद्र सरकार को पत्र लिखने का कोई असर नहीं हो रहा इसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा है।

दीपक बैज ने कहा कि इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है कि रेलवे बोर्ड हावड़ा- जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू करने का आदेश जारी कर चुका है आदेश जारी होने के 3 माह बाद भी रेल प्रशासन इस ट्रेन को शुरू नहीं कर पाया है। कोरोना काल मैं बंद की गई यात्री ट्रेनों को दोबारा शुरू करने के लिए रेल मंत्री द्वारा झंडी दिखाने की नीति के कारण अनावश्यक विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तो केवल 1 दिन का सत्याग्रह कर रहे हैं पर यदि सरकार इसी तरह बस्तर के साथ भेदभाव जारी रखेगा तो आगे चलकर रेल रोको आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे मंगलवार को सत्याग्रह जिन तीन रेल मुद्दे को लेकर किया जा रहा है उसमें प्रमुख…

⭕ हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन शीघ्र शुरू करने…

⭕ विशाखापट्टनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस सप्ताह में पूरे 7 दिन चलाने..

⭕ दुर्ग-जगदलपुर एक्सप्रेस शुरू करने हेतु मांग है..

ज्ञात हो सांसद दीपक बैज ने 28/11/21 मंगलवार को हो रहे सत्याग्रह (धरना) की सूचना रेलवे बोर्ड के साथ ही ईस्ट कोस्ट रेल जोन भुवनेश्वर,रेल मंडल वॉल्टियर तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन बस्तर को भी दी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

बस्तर के बुलेट ट्रेन में सवार हुए सांसद दीपक बैज व विधायक चन्दन कश्यप..

0

आज नारायणपुर विधानसभा के ग्राम पखनाकुंगेरा वार्षिक मेला में पहुँचे सांसद दीपक बैज व विधायक चंदन कश्यप उनके आगमन के पश्चात स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी व नारों के बीच उन्हें सभा स्थल तक ले जाया गया ततपश्चात उन्होंने मेले में देवी देवताओं के दर्शन कर मेले में झूला झूल रहे युवाओं की तरफ कदम बढ़ाया और बस्तर के बुलेट ट्रेन का आनंद सांसद और विधायक ने लिया जिसे देख ग्रामीण और युवाओं में एक अलग माहौल बन गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

गोडाउन में चोरी करने पहुंचे युवक की दम घुटने से हुई मौत

0

दुर्ग – ऑटो पार्ट्स के गोडाउन में चोरी करने पहुंचे युवक की दम घुटने से मौत हो गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक रोशनदान और शटर के ऊपरी भाग से अंदर तो घुसा, लेकिन वह बीच में ही फंस गया। युवक का सिर पूरी रात रोशनदान और शटर के बीच फंसा रहा, इसके बाद वह न तो बाहर निकल सका और न ही गोडाउन के अंदर जा सका। इससे उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। सुबह जब गोदाम का मालिक पहुंचा तो उसने युवक का शव शटर के ऊपर लटका पाया। इसके बाद उसने दुर्ग कोतवाली को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।  

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

मृतक मुकेश ठाकुर (20 वर्ष) कब्रिस्तान के पास गंजपारा का रहने वाला था। वह नशे का आदी था। देर रात वह नशे की हालत में चोरी की नीयत से सुखवंत सिंह के ऑटो पार्ट्स गोडाउन पहुंचा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दिव्यांग युवक को बैटरी चालित ट्राय साइकिल प्रदान की

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने शहर के पुराना गीदम नाका निवासी दिव्यांग युवक घनश्याम उपाध्याय पिता स्वर्गीय माता प्रसाद उपाध्याय उम्र 30 वर्ष को बैटरी चलित ट्राइ साइकिल प्रदान की |

विदित हो की दिव्यांग युवक 80% से अधिक दिव्यांग है जिससे की उन्हें अपने दैनिक जीवन जीने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था जिसे देखते हुए उन्होंने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से मुलाकात कर बैटरी चालित ट्राय साइकिल प्रदान करने का अनुरोध किया था जिसपर संवेदनशील विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने समाज एवं कल्याण विभाग से ट्राय साइकिल मंगवाकर तत्काल प्रदान किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

इस अवसर पर दिव्यांग युवक घनश्याम उपाध्याय पिता स्वर्गीय माता प्रसाद उपाध्याय उम्र 30 वर्ष निवासी राजेंद्र नगर वार्ड क्रमांक 21 पुराना गीदम नाका ने बैटरी चलित साइकिल मिलने पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की प्रदेश के संवेदनशील कांग्रेस सरकार की संवेदनशीलता से अब उसका जीवन सरल और आसान हो जाएगा उसे अपने दैनिक जीवन में कहीं भी आने-जाने में आसानी होगी उसे ऐसा लग रहा है जैसे उसे नया जीवन मिल गया है और उसके उड़ानों को नये पंख लग गए हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (प्रशासन) अनवर खान महामंत्री हेमु उपाध्याय , विजय सिंह विनोद,कुकडे वरिष्ठ पत्रकार शंकर तिवारी उपस्थित रहे |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से बीमार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को मिला दो लाख रुपए का आर्थिक सहायता

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन के प्रयासों से बीमार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्य नाथ खरे पिता स्व जगन्नाथ खरे निवासी महारानी वार्ड को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना से बिमारी के उपचार हेतु दो लाख रुपए प्रदान की गई |

विदित हो की वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्य नाथ खरे लंबे समय से बिमारी से पीड़ित हैं और उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है जिससे की बीमारी के उपचार में परेशानी आ रही थी इसलिए उन्होंने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के माध्यम से प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से आर्थिक सहायता प्रदान करने का निवेदन किया था जिसपर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने संवेदनशीलता से दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सूर्य नाथ खरे ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की यह कांग्रेस की संवेदनशील सरकार है जो अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ता का पूरा ध्यान रखती है मैं इस सहृदयता के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री जी एवं विधायक जी का आभार व्यक्त करता हूं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (प्रशासन) अनवर खान ,महामंत्री हेमु उपाध्याय, वरिष्ठ कांग्रेसी विजय सिंह, विनोद कुकडे वरिष्ठ पत्रकार शंकर तिवारी उपस्थित रहे |

जब मन करे, चले आना तू कन्नू की दुकान पे… पुलिस के संरक्षण में सजी है नशीले व्यापार की कन्नू गली…

0

जगदलपुर

बस्तर पुलिस शहर में जहाँ निरंतर असामाजिक तत्वों पर कार्यवाई कर रही है और इन पर क़ानूनी शिकंजे कस रही है, वहीँ शहर का एक गली ऐसा भी है जहाँ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा और निरंतर घटित हो रहे अपराधों पर पुलिस भी शिकंजा कंसने में नाकाम साबित हो रही है, या यूँ कह लें की ठोस कार्यवाई के अभाव में इस क्षेत्र के असामाजिक तत्वों के हौसले दिनोदिन बुलंद हो चले हैं.

दरअसल, शहर के पॉश इलाके वृन्दावन कॉलोनी की ओर पानी टंकी के सामने रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड की गली विगत कई वर्षों से कन्नू गली के नाम से मशहूर है. शासकीय अवकाश के दिन यह गली शराब के ठेके से कम नहीं लगती. कन्नू नाम से मशहूर उक्त वार्ड के ही निवासी एक व्यक्ति द्वारा धड़ल्ले से ऊँचे दामों में अंग्रेजी शराब का विक्रय किया जाता है. ताज्जुब की बात तो यह है कि कई विभागीय लोग भी इस अवैध धंधे को सर-आँखों पर बैठाकर यहीं से शासकीय अवकाश के दिन मदिरा क्रय करते देखे जा सकते हैं. संकरी सड़क होने के चलते यहाँ निरंतर मदिरा खरीदारों और राहगीरों के वाहनों से जाम का लगना अब आम बात हो गयी है. शाम ढलते ही नशाखोरी करने वाले असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रोजाना इस मार्ग पर देखा जा सकता है. यही नहीं, कन्नू के मकान के सामने ही कुछ महिलाएं झोले में शराब रखकर बेचते नजर आते हैं.

सूत्रों की माने तो कन्नू ने बोधघाट थाने से लेकर आबकारी विभाग तक ऐसा पेंच बैठाया हुआ है, जिसके चलते प्रत्येक दफा मामूली कार्यवाई ही होती रही है. अब तो आलम यह है कि इस गली में कई अन्य जन भी धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री के बाशिंदे बनते जा रहे हैं और खुलेआम राज्य शासन के राजस्व को दीमक की तरह चट कर रहे हैं और इन पर ठोस कार्यवाई की जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है.

ताजा मामले में शनिवार की रात्रि 09:00 बजे से 10:00 बजे के बीच महारानी वार्ड के एक युवक को कुछ अन्य युवकों ने नशे की हालत में धुत्त होकर बेदम मारपीट की, यह घटना ठीक कन्नू के घर के सामने घटित हुई. बावजूद, अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी रही. पीड़ित युवक की हालत इतनी नाजुक थी की उसके शरीर और मूह से निरंतर खून बह रहा था. इस बीच किसी ने बोधघाट थाने में सुचना दी और कुछ देर बाद पेट्रोलिंग वाहन घटना स्थल पर पहुंची और नशे में धुत्त पीड़ित युवक को ले गयी. लेकिन, इस बीच आरोपी सभी लोग फरार हो चुके थे. ऐसी कई घटनाएं हैं जो इस मार्ग पर लगभग रोजाना घटित होती रहती है, लेकिन इस मार्ग पर बोधघाट पुलिस की पेट्रोलिंग में बरती जाने वाली लापरवाही और कन्नू जैसे लोगों पर ठोस कार्यवाई के नहीं करने का खामियाजा पूरा इलाका भुगत रहा है. अगर यही आलम रहा तो यह कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी की इस मार्ग पर भी आने वाले भविष्य में किसी की जान भी जा सकती है, जिसकी जिम्मेदारी शायद उस वक़्त कोई भी लेने से इंकार कर देगा.

MOST POPULAR

HOT NEWS