City Media - Page 720 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 720

20 माह का सिलिका रिडक्शन प्लांट का ठेका 29 माह बाद भी पूरा नहीं और श्रमिकों को महीनों से वेतन भुगतान नहीं, सांसद प्रतिनिधि

0

दल्लीराजहरा सांसद प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दल्ली यंत्रीकृत खदान में बीएसबीके कंपनी द्वारा संचालित सिलिका रिडक्शन प्लांट (SRP) का ठेका कार्य चालू है।यह कार्य 08-03-2021 को प्रारंभ किया गया था जोकि अभी तक संपन्न नहीं हुआ है।और ईस कार्य को समाप्त करने की अंतिम समय-सीमा प्रबंधन द्वारा ठेकेदार को 31-07-2023 तक का मोहलत दिया गया है। ईस कार्य में ठेकेदार को 02 बार अतिरिक्त समय-सीमा प्रबंधन द्वारा दिया गया है इसके लिए प्रबंधन ने ठेकेदार का नियम अनूरूप पेनेल्टी काटा है कि नहीं इसकी जानकारी प्रबंधन द्वारा नहीं दी गई है।

प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस ठेका कार्य में 214 ठेका श्रमिक कार्यरत हैं। जिनकी जानकारी प्रबंधन के पास उपलब्ध है । ईसी ठेके में स्लाईम बेनिफिसियेशन प्लांट (SBU) के ठेका श्रमिकों को भी कार्य कराया जा रहा है क्योंकि SBU प्लांट महीनों से बंद पडा है। ऐसी जानकारी मिली है कि इस ठेका में कार्यरत श्रमिकों का लगातार शोषण हो रहा है इस ठेके में सुरक्षा के मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा है। साथ ईस ठेके में स्थानीय लोगों को रोजगार न देकर आजतक बाहरी राज्यों से श्रमिकों को लाकर कार्य कराया जा रहा है।जोकि प्रबंधन द्वारा स्थानीय लोगों के साथ धोखा है। राजहरा और आसपास के ग्रामीणों को रोजगार न देकर अन्य राज्यों के श्रमिकों को ईस ठेके में रोजगार देना बहुत ही शर्मनाक है। सेल जैसी कंपनी में सभी के लिए एक कार्य के लिए एक नियम होना चाहिए मगर ठीक ईसके विपरीत बीएसबीके कंपनी को ईस राजहरा खदान समूह में विशेष दर्जा प्राप्त है अन्य राज्यों के श्रमिकों का कोई स्पष्ट डाटा प्रबंधन के पास नहीं है कौन श्रमिक कितने दिन कार्य करता है फिर उसकी जगह दूसरा कार्य पर आ जाता है इसकी स्पष्ट जानकारी प्रबंधन के पास भी उपलब्ध नहीं है और तो और बीएसबीके कंपनी द्वारा ठेका श्रमिकों का 03 माह से वेतन नहीं दिया गया है और प्रबंधन के अधिकारी मौन धारण किये हुए हैं।कोई सुध लेने को तैयार नहीं है कि ठेका श्रमिकों को समय पर वेतन मिलता है कि नहीं, सीपीएफ जमा हो रहा है कि नहीं, खदान भत्ता मिलता है

 

कि नहीं, ओवरटाइम का भुगतान नियम से हो रहा है कि नहीं, सुरक्षा समाग्री दिया जा रहा है कि नहीं,बोनस की राशि, छुट्टी का पैसा मिल रहा है कि नहीं कोई देखने को तैयार नहीं है और यही अगर कोई छोटा ठेकेदार होतो प्रबंधन पूरी फुर्ती और तत्परता से कार्य में लग जाता है उसे ठेके नियम शर्तों का हवाला दिया जाता है और कड़ी कार्यवाही करने की बात कही जाती है और समय पर वेतन भुगतान नहीं करने पर तत्काल विभागीय भुगतान कर सीधे श्रमिकों के खाते में पैसा डाला जाता है। सांसद प्रतिनिधि ने इस बात को प्रमुखता से उठाया कि सारा नियम कानून बीएसबीके पर लागू क्यों नहीं किया जा रहा है कहा चली गई प्रबंधन की फुर्ती, ऐसा लगता है कि बीएसबीके कंपनी को प्रबंधन द्वारा विशेष ठेकेदार का दर्जा दिया गया है जिसके ऊपर बीएसपी प्रबंधन के नियम कानून लागू नहीं होते हैं। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि ऐसा लगता है कि प्रबंधन के कुछ अधिकारी बीएसबीके कंपनी के ऊपर किसी तरह की कार्यवाही नहीं करना चाहते हैं जिसका परिणाम सबके सामने है कि 20 माह में समाप्त होने वाला कार्य आज 29 माह बीतने पर भी पूरा नहीं हो पाया है और प्रबंधन के अधिकारी बीएसबीके कंपनी के ऊपर किसी तरह की भी ठेका शर्तों के अनूरूप कार्यवाही करने में अक्षम हैं। आज तीन माह से बीएसबीके कंपनी द्वारा श्रमिकों का वेतन भुगतान नहीं किया गया है और ऐसी जानकारी भी मिली है कि जो ठेका श्रमिक वेतन मांगता है उसे कार्य से निकाल दिया जाता है इसलिए हर बार नये ठेका श्रमिकों का गेटपास बनाया जाता है ऐसी जानकारी भी मिली है कि इस ठेके में कार्यरत श्रमिकों को किसी भी प्रकार का एलाउंस नहीं दिया जा रहा है,न बोनस,न छुट्टी का पैसा,न खदान भत्ता,नाईट एलाउंस,पीफ की भी स्पष्ट जानकारी नहीं है किंतु ईसके बाद भी बीएसबीके कंपनी को पेमेंट के लिए प्रबंधन द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा है जोकि जांच का विषय है।

सांसद प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद ने कहा कि तत्काल ठेका श्रमिकों का वेतन भुगतान करें,अगर ठेकेदार द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है तो अन्य ठेकों की तरह बीएसपी प्रबंधन ठेका श्रमिकों का विभागीय वेतन भुगतान करें। अन्यथा ईस पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी बीएसपी प्रबंधन की होगी।

बीएसपी खान समूह 38वीं वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2022 के लिए पुरस्कृत राजहरा यंत्रीकृत खान को ग्रुप बी-2 में सर्वोच्च पुरस्कार

0

महानिदेशक खान सुरक्षा, बिलासपुर क्षेत्र के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की गैर-कोयला खदानों में 7 फरवरी से 22 फरवरी 2023 तक वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया गया तथा खान सुरक्षा पखवाड़ा का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम रायपुर में दिनोंक 05 अगस्त 2023 को किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रभात कुमार, महानिदेशक- खान सुरक्षा महानिदेशालय, धनबाद एवं  वीर प्रताप, निदेशक खान सुरक्षा रायगढ़ क्षेत्र आर.के. सिंह, निदेशक- खान सुरक्षा बिलासपुर क्षेत्र-1 मुकेश कुमार सिन्हा, निदेशक खान सुरक्षा बिलासपुर क्षेत्र 2. अरूण कुमार, उपमहानिदेशक माइन्स सेफ्टी (डीडीएमएस) शामिल हुए एवं अनिर्वान दासगुप्ता, डायरेक्टर इंचार्ज मिलाई इस्पात संयंत्र इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इनके अलावा नागपुर क्षेत्रीय कार्यालय से यांत्रिक सुरक्षा निदेशक  पी.के. जैन, रूपेश कुमार श्रीवास्तव, विनय पाटिल, विद्युत निदेशक पुट्टा राजू टी. श्रीनिवास और उप-निदेशक विद्युत  एस.के. उपाध्याय अदाणी सीमेंट के मुख्य विनिर्माण  ए.बी. एन. वी. एस. मूर्ति, अंबूजा सीमेंट के खान प्रमुख राजू जोशी सहित विभिन्न खनन कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। पुरस्कार समारोह में खान सुरक्षा पखवाड़ा 2022 के लिए कई श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किये गये।

 

भिलाई इस्पात संयंत्र खान समूह के खानों को सुरक्षा के लिए अनेक पुरस्कार प्राप्त हुए जिसमें मुख्य रूप से राजहरा यंत्रीकृत खान को बी-2 ग्रुप में 10: पुरस्कार के साथ खान सुरक्षा के सर्वोच्च परफार्मेन्स पुरस्कार से नवाजा गया। इसी प्रकार दल्ली यंत्रीकृत खदान को 06, झरनदल्ली यंत्रीकृत खदान को 03, दल्ली मानवीकृत खदान को 01, दुलकी खदान को 02, महामाया खदान को 08 रावघाट खदान को 04, हिर्री डोलोमाइट खदान को 02 एवं नंदिनी चूना पत्थर खदान को 04 पुरस्कार प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान खान सुरक्षा विषय पर विभिन्न खदानों द्वारा स्टॉल लगाया गया था, जिसमें लौह अयस्क समूह दल्लीराजहरा के स्टॉल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस प्रकार भिलाई इस्पात संयंत्र की खदानों को कुल 41 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उपरोक्त में लौह अयस्क समूह में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चे जिन्होंने कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रावीण्यता प्राप्त की, ऐसे 8 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इन छात्रों में कक्षा बारहवीं से मुस्कान रामटेके, दिशा चक्रवर्ती, तन्मय सोनी, अनुज विश्वकर्मा, कुशाल सिन्हा तथा कक्षा दसवीं से आयुष पटेल, वी अनुराग एवं अजीत कुमार वर्मा शामिल थे।
वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़े के आयोजन के दौरान विभिन्न ट्रेड जैसे इलेक्ट्रिकल, वेल्डर, ड्रिल ऑपरेशन, डम्पर ऑपरेशन, एक्सवेटर डीजल मैकेनिक, टिप्पर ऑपरेटर मीडियम एवं लाइट व्हीकल माइनिंग मेट, ब्लास्टर, डोजर ऑपरेटर, टायर मेंटेनेंस, ऑटो इलेक्ट्रिशियन आदि में ट्रेड टेस्ट का आयोजन किया गया था, जिसमें लौह अयस्क समूह के 38 कर्मचारियों ने पुरस्कार जीता।
इस समापन समारोह में भिलाई इस्पात संयंत्र खान समूह की ओर से  समीर स्वरूप कार्यकारी निदेशक (रावघाट ) बीएसपी बी. के. गिरी, कार्यकारी निदेशक- (खदान) बीएसपी  आर.बी. गहरवार, मुख्य महाप्रबंधक (खदान) लौह अयस्क समूह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।

भाजपा डौंडी मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई

0

दिनांक डौंडी मंडल की अति महत्वपूर्ण व बहुत आवश्यक बैठक दिनांक 11/08/23 को भाजपा मंडल अध्यक्ष के निवास मे संपन्न हुई, इस बैठक में उपस्थित नेताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया की 13/08/23 दिन रविवार को भाजपा मंडल डौंडी द्वारा मंडल के समस्त शक्ति केंद्रो में बैठक आयोजित किया जाएगा जिसके लिए बैठक के प्रभारियों की भी घोषणा मंडल अध्यक्ष मनीष झा द्वारा किया गया। मंडल अध्यक्ष मनीष झा ने बताया कि डौंडी मंडल के समस्त 110 बुथो को शक्तिकेंद्रो में बांटा गया है |

उन क्षेत्र की स्थिति के हिसाब से बैठको को आयोजित किया जाएगा। शक्ति केन्द्र चिपरा, खल्लारी, भैसबोड़, गुजरा, कुसुमकसा इन 5 शक्ति केंद्रो की सामूहिक बैठक कुसुमकसा के समरसता भवन 1 बजे होगी इस बैठक के लिए प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर प्रभारी होंगे, शक्ति केन्द्र चिखलाकसा, सिंगनवाही, पथराटोला इन 3 शक्ति केंद्रो की सामूहिक बैठक चिखलाकसा के सामुदायिक भवन में 3 बजे होगी इस बैठक के प्रभारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र माहला होंगे, शक्ति केन्द्र डौंडी, नर्राटोला इन 2 शक्ति केन्द्र की बैठक सांस्कृतिक भवन डौंडी में 12 बजे से होगी इस बैठक के प्रभारी जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे होंगे, शक्ति केन्द्र घोटिया, बेलोदा व भर्रीटोला इन 3 शक्ति केंद्रो की बैठक शिशु मंदिर घोटिया मे दोपहर 1 बजे से आयोजित होगी

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस बैठक को लेने के लिए नगर पंचायत डौंडी के अध्यक्ष सोमेश सोरी को प्रभारी बनाया गया है, शक्ति केन्द्र पुसावड़, कुंवागोंदी, गुदुम इन 3 शक्ति केंद्रो की बैठक ग्राम झुरहाटोला में दोपहर 1 बजे से यदु जी के निवास मे संपन्न होगी इस बैठक के प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष छगन यदु जी बनाए गए हैं। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दिनों में मुख्यालय में होने वाले सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए सभी क्षेत्रों के कार्यकर्ताओ से स्थानीय मुद्दों की जानकारी, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर व संगठन की विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। इन बैठकों में लाभार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष ने इन शक्ति केंद्रो के अंतर्गत आने समस्त शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक समस्त बूथों के अध्यक्ष, पालक, बीएलओ, सचिव सहित सभी वहा निवासरत मंडल पदाधिकारियों , मोर्चा के पदाधिकारियों,जनप्रतिंनिधि गण, सभी वरिष्ठ नेता गण व समस्त सम्मानित कार्यकर्ताओ से निश्चित स्थानों की बैठक मे तय समय पर उपस्थित होने की अपील की है। इस बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष मनीष झा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र माहला, जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावते, पूर्व मंडल अध्यक्ष छगन यदु,नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी, जिला मंत्री अनिता कुमेटी, मंडल उपाध्यक्ष हिंछाराम साहू, मंडल महामत्री अजय चौहान, टिकेन्द साहू व युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव मानकर उपस्थित थे।

तीन घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा कोंडागांव का जिला अस्पताल

0
  • जिला चिकित्सालय में आधी रात मच गई अफरा तफरी
  • मरीजों के परिजनों को टॉर्च पकड़ा कर इलाज करते रहे डॉक्टर

जगदलपुर /कोंडागांव जिला अस्पताल कोंडागांव की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। यहां बिजली गुल होने पर मरीज, उनके परिजन और डॉक्टर सभी परेशान होते रहते हैं। बीती रात बारिश के चलते जिला अस्पताल में बिजली गुल हो गई, लेकिन मानसून के दौरान भी जिला अस्पताल प्रबंधन द्वारा पावर बैकअप को लेकर प्री प्लानिंग नहीं की गई है। ऐसे में तीन घंटे तक जिला अस्पताल परिसर पूरी तरह से अंधेरे में डूबा रहा। नतीजतन जिला अस्पताल के मरीज, डॉक्टर, स्टॉफ, मरीज के परिजन सभी गर्मी मच्छर और इलाज में हो रही असुविधा से परेशान दिखाई दिए।

लापरवाही का यह पहला किस्सा नहीं है, जब जिला अस्पताल में ऐसा हुआ हो। कई बार ऑपरेशन के दौरान भी ऐसी स्थिति सामने आ चुकी है। जिला अस्पताल से कई बार गंभीर और लापरवाही के किस्सा सामने आते रहते रहते हैं। इसके बाद भी जिला अस्पताल प्रबंधन इसे लेकर गंभीर नजर नहीं आता। जिला मुख्यालय कोंडागांव में बीती रात तेज बारिश हुई। इसके चलते बांधा तालाब से चिखलपुट्टी तक पावर ब्रेक डाउन की वजह से बिजली गुल हो गई। रात लगभग 10 बजे से लेकर 1 बजे तक बिजली गुल रही । बिजली गुल रहने का सबसे बुरा असर चिखलपुट्टी स्थित जिला अस्पताल में दिखाई दिया।कहीं टॉर्च की रोशनी से इलाज करते डॉक्टर तो कहीं गर्मी और मच्छर से बचने भटकते दिखे मरीज। जिला अस्पताल और शिशु एवं मातृत्व अस्पताल में बिजली गुल होने से मरीज परेशान दिखाई दिए। डॉ. सुनील कुजूर मरीजों का इलाज टॉर्च की रोशनी में करते व प्रिस्क्रिप्शन लिखते हुए दिखाई दिए। स्टॉफ अंधेरे में ही इंजेक्शन लगाते दिखे।

जनरेटर में नहीं था डीजल

इस दौरान कुछ मरीजों से इस संवाददाता ने चर्चा की। अपने परिजन का इलाज करा रहे कोंडागांव के राजेश शर्मा ने कहा कि रात 9.30 बजे बिजली गुल हुई। बिजली गुल होने से निपटने के लिए जिला अस्पताल में पहले से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी।यहां जनरेटर में डीजल नहीं होने की बात कही जाती रही। कोई इलेक्ट्रीशियन जिला अस्पताल में नहीं होने से गार्ड जनरेटर में डीजल डालते व जनरेटर की मरम्मत करते नजर आए।

बच्चे होते रहे परेशान

मालगांव से बेटे के इलाज के लिए पहुंचे गंगाराम पोयाम ने कहा कि जिला अस्पताल में गंदगी का आलम है। बिजली गुल होने से आईसीयू में भर्ती बेटे को मच्छर और उमस से परेशानी होती रही। बाहर निकला तो ताजी हवा में थोड़ी राहत मिली है। जिला अस्पताल का जब नया भवन था तब स्थिति सही थी, अब पूरी बिल्डिंग कबाड़ बन चुकी है। वहीं एक अन्य मरीज के परिजन रामप्रसाद मरकाम ने कहा कि मेरे बेटे को चाइल्ड वार्ड की एचडीयू में रखा गया है। यह यूनिट पूरी तरह एयर कंडीशंड है, लेकिन बिजली गुल होने से वहां उमस और गर्मी बढ़ गई। इससे मेरे बेटे को काफी परेशानी होती रही। बच्चा चिल्ला चिल्ला कर रोने लगा था। अस्पताल में जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। संतोषी मरकाम ने बताया कि उसकी दूधमुही बच्ची को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। यहां उपचार तो काफी अच्छा मिल रहा है, लेकिन व्यवस्थाओं में लापरवाही का आलम है। बिजली गुल होने पर कई घंटे तक हम अंधेरे में बैठे रहे। मच्छर और उमस से परेशानी होती रही। अस्पताल प्रबंधन से भी कोई नहीं बता पा रहा था कि बिजली कब आएगी।

नदारद दिखे जिम्मेदार अधिकारी

एक ओर कोंडागांव जिला अस्पताल में बिजली गुल होने और पावर बैकअप नहीं होने से मरीज और उनके परिजन परेशान होते रहे, दूसरी ओर अस्पताल से जिम्मेदार अधिकारी सिविल सर्जन या कोई अन्य अधिकारी दिखाई नहीं दिए। हालांकि जनरल सर्जन डॉ. एस नगुलान व डॉ. शैलेश कुमार जिला अस्पताल के बाहर मरीजों की समस्या से अवगत होते और जनरेटर जल्द से जल्द चालू करने स्टाफ को निर्देशित करते हुए दिखाई दिए।

वर्सन

अचानक आई ऐसी स्थिति जिला अस्पताल का जनरेटर हमेशा फंक्शन पर रहता है। कल अचानक बैटरी डाउन होने से जरनेटर ऑन नहीं हो पाया। इस पर मैं क्या कर सकता हूं। एमसीएच बिल्डिंग के जनरेटर का डीजल खत्म हो गया था। मॉनसून पूर्व हमेशा तैयारी कर ली जाती है। कल अचानक ऐसी स्थिति निर्मित हुई थी।

राजीव शर्मा से मिले सर्व शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधि

0
  • मांगों पर संवेदनशील है भूपेश सरकार : राजीव

जगदलपुर सर्व शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों को लेकर इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा से उनके निवास पर मुलाकात की। चर्चा में फेडरेशन ने सबसे पहले सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति और उससे होने वाले नुकसान को रखा। और उन्हें सीएम के घोषणा पत्र में लाकर पूरा करने, सहायक शिक्षकों के लिए बनी कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने को लेकर भी चर्चा की। शर्मा को बताया गया कि मुख्यमंत्री के आश्वासन पश्चात हड़ताल वापस ली गई है। वर्तमान में किसी भी हड़ताल में प्रत्यक्ष रूप से सर्व शिक्षक फेडरेशन शामिल नहीं होगा। ओल्ड पेंशन को राजस्थान सरकार की तर्ज पर बीस साल करने और दिवंगत साथी अजीत कुमार आर्य की धर्मपत्नी को अनुकंपा नियुक्ति देने पर भी चर्चा की गई। राजीव शर्मा ने कहा कि आप लोगो की मांगों को लेकर राज्य सरकार बहुत ही संवेदनशील है और आने वाले दिनों में आपकी जायज मांगों को पूरा करने के दृढ़ संकल्पित भी है। भेंट करने वालों में जिला अध्यक्ष भूपेश पाणिग्रही, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष महेश पोयाम, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक लकड़ा और अन्य शामिल थे।

मुख्यमंत्री का जगदलपुर एयरपोर्ट में भव्य स्वागत

0
  • उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी सीएम के साथ पहुंचे
  • विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को कार्यक्रम में करेंगें शिरकत

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर प्रवास के लिए नियमित विमान से जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी आए हैं। उद्योग मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, संसदीय सचिव रेखचंद जैन व अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री जगदलपुर में जिला अस्पताल के अंबक नेत्र चिकित्सालाय, सेहत बाजार के लोकार्पण कार्यक्रम तथा 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू, अक्षय ऊर्जा अभिकरण के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा, कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान के संचालक धम्मशील गणवीर एवं अन्य अधिकारियों ने भी सीएम और डिप्टी सीएम का स्वा

भाजपा ने धोखे में रखकर कराया था प्रवेश : कश्यप

0
  • सांसद दीपक बैज ने गांव में कराया बहुत काम : ग्रामीण

लोहंडीगुड़ा चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हर्राकोडर में 70 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा प्रवेश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि भाजपा नेताओं ने धोखे में रखकर भाजपा प्रवेश कराया था। भाजपा प्रवेश की खबर का खंडन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्त्ता अर्जुन कश्यप ने कहा कि भाजपा के नेता हर्राकोडर गांव आए थे और सभा के नाम पर बुलाकर ग्रामीणों को जबरन भाजपा में प्रवेश करवाया। हर्राकोडर के ग्रामीणों ने कहा कि सांसद दीपक बैज ने हमारी हर मांग को

क्षेत्र में एंबुलेंस, स्कूल, धान खरीदी केंद्र, गुड़ी, पंचायत भवन के साथ और भी बहुत से विकास कार्य बैज ने कराए हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कर्जमाफी, धान का समर्थन मूल्य और राजीव गांधी किसान न्याय योजना गौठान योजना का लाभ दिलाया है, आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खुलवाया है। मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, पटेल, कोटवार का वेतन बढ़ाया है।गांव के रामाराम ने कहा कि भाजपा 15 साल से सरकार में रही। जनहित में कुछ नहीं किया। लच्छूराम, बैदूराम कभी हर्राकोडर नहीं आते थे। चुनाव करीब है तब यहां पहुंचे थे।

छत्तीसगढ़ माननीय श्री विश्व भूषण हरिचंदन जी से राजभवन रायपुर में छत्तीसगढ कलरीपयत्तू खेल संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकत

0

महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ माननीय विश्व भूषण हरिचंदन जी से राजभवन रायपुर में छत्तीसगढ कलरीपयत्तू खेल संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकत की और कलारीपयत्तू खेल के विषय पर चर्चा हुई। माननीय राज्यपाल ने राष्ट्रीय कलारीपयत्तू प्रतियोगिता केरल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कलारीपयत्तू खेल संघ के प्रदेश अध्यक्ष लखन साहू सर जी, रायपुर जिला अध्यक्ष अनीस मेमन सर जी, रायपुर जिला महासचिव अमन यादव जी, बालोद जिला सदस्य किशोर नाथ योगी जी, राष्ट्रीय खिलाड़ी विनय कुमार जी उपस्थित थे।

अमानक वर्मी खाद, मंडी टैक्स में वृद्धि को लेकर भाजपा एवं किसान मोर्चा द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया

0

बालोद छत्तीसगढ़ में किसानों को दबाव पूर्वक सोसायटीओं से अमानक स्तरहिन व कम वजन का वर्मी कंपोस्ट खाद के सी सी व रसायनिक खाद के साथ प्रति एकड़ 3 बोरी लेने पर मजबूर एवं प्रदेश सरकार द्वारा मंडी टैक्स में वृद्धि सहित अन्य मुद्दों को लेकर बस स्टैंड झलमला में मानक हीन वर्मी खाद की बोरियों को अनेक बैल गाड़ियों में लाद कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया भाजपाइयों को रोकने कड़ी सुरक्षा बेरी गेटिंग व भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात की गई थी जिसे तोड़ते हुए भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट द्वार पर पहुंचकर किसानों को दबाव खूबसूरत वर्मी खाद का पैसा उनके खाते में वापस डालने एवं किसान विरोधी भूपेश सरकार की नारेबाजी करते रहे जिम्मेदार अधिकारियों के ना आने पर नेताओं में भारी आक्रोश था ।

2 किलोमीटर बैलगाड़ी में सफर करते हुए सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे जिससे पूर्व आम सभा रखी गई थी जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की हितैषी है व उनके आय में दुगनी वृद्धि के लिए हर संभव कार्य कर रही है देश में 2500 किसान समृद्धि केंद्र मोदी जी ने खोला ₹6000 किसान सम्मान निधि के रूप में छत्तीसगढ़ के 41 लाख किसानों को केंद्र ने पात्र माना किंतु प्रदेश सरकार ने केवाईसी व अन्य जांच सहित राजस्व जानकारी उपलब्ध ना करा कर छत्तीसगढ़ के 20 लाख से अधिक किसानों को सम्मान निधि से वंचित किया है किसानों को भाजपा सरकार में मिलने वाली अनेक योजनाओं के लाभ से वंचित कर दिया धान खरीदी में 2140 रुपए समर्थन मूल्य वाहन खर्च सहित अन्य खर्चों को मिलाकर केंद्र सरकार धान खरीदी का पैसा दे रही है ।

थोड़ी सी राशि मिलाकर चार किस्तों में किसानों को पैसा देकर भूपेश सरकार वाहवाही लूट रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता भी आब कहते हैं कि उनके नेता ने उन्हें गोबर में तब्दील कर दिया है प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि माताओं को शराबबंदी का वादा कर घर-घर शराब पहुंचा रही भूपेश सरकार साथ ही सरकारी शराब दुकान में दो पेटियां होती हैं एक में सरकारी पैसा रखा जाता है दूसरे में सिंडिकेट का पैसा रखा जाता है नरवा गरवा घुरवा बाड़ी का नारा देने वाले सरकार की सभी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई गौठान की दुर्गति है केवल और केवल कांग्रेस के ठेकेदारों और कोच्चियो के भ्रष्टाचार की योजनाएं रह गई हैं सर्वे से पता चलता है कि गौठान में काम करने वाले की औसत आमदनी प्रतिदिन 5 रु 90 पैसे है इसके विपरीत किसान हीतैसी मोदी सरकार रासायनिक खाद डीएपी जो पड़ोसी प्रदेश पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल में 4400 में मिलता है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मगर मोदी जी ने छत्तीसगढ़ के किसानों को 1350 रुपए में दे रहे हैं करोना काल में रूस यूक्रेन युद्ध में खाद की कीमत थी किंतु मोदी जी ने ऐसी स्थिति में भी खाद के दम नहीं बढ़ने दिए किसानों को राहत दी पूर्व की सरकारी 400 से 600 तक अनुदान देते थे मोदी सरकार 2800 रुपए तक किसानों को प्रति बोरी छूट दे रही है प्रत्येक किसान को मोदी जी प्रति एकड़ 7000 तक का लाभ दे रहे हैं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार व अवैध रेत खनन जोरों पर है गोडपाल क्षेत्र में खुलेआम अवैध रूप से रेत चोरी हो रहे 25 से 50 हाईवा हमेशा खड़े रहते हैं शासन-प्रशासन पैसों की थैली के पीछे आंख बंद कर कर सो रही है 20 अगस्त के पहले तीनों विधानसभा में क्षेत्रिय विधायक एवं प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने भाजपा बड़ा आयोजन करेगी पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा कि किसानों को धोखे में रखकर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी किसानों का शोषण कर रही है प्रदेश सरकार मे कृषि मंत्री बीज की समीक्षा और जांच करवाते हैं अमानक वर्मी खाद की समीक्षा और जांच क्यों नहीं करवाते गुरुर में सट्टा को लेकर हत्या हुई हाथ में सट्टा पट्टी मिला लेकिन सरकार अपनी नाकामी को छिपाने कार्यवाही नहीं कर रही है प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा है कि भूपेश बघेल अपने 300 एकड़ खेत में कितना वर्मी खाद डालते हैं किसानों को मिल रहा वर्मी खाद अमानक है बोरे में खाद नहीं धूल मिट्टी रेत मिला हुआ है उर्वरा शक्ति खेतों की इससे घट रही है वीरेंद्र साहू ने कहा कि रोका क्षेका अभियान का हाल बेहाल है सरायपाली में बस से 32 गायों की अभी-अभी धसीटकर कर और हाल ही में अर्जुंदा में एक ट्रक से 20 गायक की रौंदकर अकाल मृत्यु हो गई सब जगह गाय रोड में मर रहे हैं ऐसी योजना प्रदेश सरकार की है ।

सभा को अनेक भाजपा नेताओं ने संबोधित किया स्वागत उद्बोधन किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू ने किया मंच संचालन किसान मोर्चा महामंत्री हेमंत साहू ने किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डॉ बालमुकुंद देवांगन ,राजेंद्र राय ,देवेंद्र जायसवाल, किशोरी साहू, यज्ञदत्त शर्मा, अभिषेक शुक्ला, छगन देशमुख, त्रिलोकी साहू, संध्या भारद्वाज ,सुशीला साहू ,राकेश छोटू यादव ,नरेश साहू, होरीलाल रावटे, डॉक्टर देवेंद्र माहला, प्रेम साहू, सुरेश निर्मलकर ,कौशल साहू ,मनीष झा, रूपेश सिंन्हा, राकेश द्विवेदी, टिनेश्वर बघेल ,दुष्यंत सोनवानी, सुरेंद्र देशमुख सुनील दत्त पटेल ,प्रतिभा चौधरी ,खिलेश्वरी साहू ,दीपा साहू, कृतिका साहू ,प्रेमलता साहू, संध्या अजेन्द्र साहू , डॉ मोना टूवानी ,पालक ठाकुर, कल्याण साहू ,आदित्य पिपरे, संजय साहू, संदीप साहू, कुलदीप यादव, जितेंद्र साहू ,दानेश्वर मिश्रा ,नरेंद्र सोनवानी, महेंद्र सिंह, विशाल ओटवानी ,सोमेश साहू, लोकेश श्रीवास्तव ,रमेश सोनवानी , लिखन साहू, टोमन साहू, नेता दारा सिंह विशाल मोटवानी, संतोष गंगवार ,सौरभ जैन, मीतेंद्र वैष्णव, प्रकाश चावड़ा, धर्मेंद्र साहू, चित्रसेन साहू, टीकाराम सांवरे, लीलाराम सोनबोईर, हेमंत साहू मनोहर सिंन्हा, संदीप बाजपेई, टुकेश्वर पांडे, रोमन सोनकर, गणेश साहू ,पन्नालाल साहू, जितेंद्र वैष्णव, टीका राम निषाद, ओंकार सिन्हा, मुरली साहू ,मन्नू क्षोरी शंकर साहू आदि की उपस्थिति रही

आवास आवंटन की जांच के लिए सक्षम ने छेड़ी मुहिम

0
  • कालीपुर अटल आवास के दुरूपयोग का लगाया आरोप
  • एसडीएम और निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर समाजसेवी संगठन सक्षम के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अजय सेठिया ने बताया कि कालीपुर अटल आवास में 158 मकानों की रजिस्ट्री गरीब और बेघर लोगों से सरकार द्वारा 65 हजार रुपए लेकर उनके नाम पर की गई थी। हितग्रही इस मकान को ना ही किराए पर दे सकता है, ना बेच सकता है और न ही कोई वहां कब्जा कर सकता है। अटल आवास सरकारी संपत्ति है और गरीब बेघर लोगों के लिए यह योजना प्रारंभ की गई थी।

प्रत्येक अटल आवास की जांच हो और जिनके नाम से मकान की रजिस्ट्री की गई थी, वे उस मकान में निवास करते हैं या नहीं, किराए पर दिया हुआ है या फिर किसी के द्वारा अवैध कब्ज़ा किया गया है। यदि किसी ने अवैध कब्ज़ा किया है, तो उसमें संलिप्त हर व्यक्ति चाहे वो नेता हो या सरकरी कर्मचारी उसके खिलाफ उचित कार्यवाही कर उसे दंडित किया जाए। सक्षम संस्था के अध्यक्ष अविनाश सिंह गौतम ने कहा कि कालीपुर अटल आवास की जांच हो एवं उन जरुरतमंद लोगों को पुनः आवंटित किया जाए, जिन्हें आवास की सही में जरूरत है।गलत तरीके से सरकार द्वारा प्राप्त आवास को किराए में दिया या बेचा गया या कब्ज़ा किया गया है उसपर सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने के जुर्म में धारा 447 के तहत कार्रवाई की जाए।आवासों का भौतिक सत्यापन कर पात्र अपात्र को चिन्हांकित किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में महामंत्री कुणाल चालीसगांवकर, जिला अध्यक्ष साकेत दुबे, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अजय सेठिया, जिला सह मंत्री शुभम गुप्ता, जिला गौ रक्षा संयोजक आकाश पाढ़ी, नाथू दुग्गा, सागर सेट्ठी, पिंकू दास, भार्गव सोनी शामिल थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS