City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं : पीयूष सोनी

0

डोंडी :- यह पवित्र दिन हमारे लिए अत्यंत सौभाग्यशाली है, क्योंकि हम सभी ईश्वर की भक्ति आस्था के इस भव्य धार्मिक आयोजन में एक साथ एकत्र हुए हैं। ऐसे पवित्र वातावरण में उपस्थित होना ही अपने आप में मन को असीम शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। उक्त बातें विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी नें अपने मुख्य अतिथि के आसंदी से कहा। आदिवासी विकास खंड डौंडी के ग्राम पंचायत खुर्शीटिकुर में आयोजित रामायण प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी नें आयोजन को संबोधित करते हुए कहा की दैनिक जीवन की भागदौड़ और चिंताओं के बीच ऐसे आयोजन हमारे मन और आत्मा को पवित्र करते हैं।

विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी नें कहा की हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि जहां ईश्वर का गुणगान होता है वहां का वातावरण स्वतः ही पवित्र व सकारात्मक हो जाता है। धार्मिक आयोजन केवल पूजापाठ या अनुष्ठान तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये हमारे अशांत मन को शांति देनें और समाज को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं। वहीं विधायक प्रतिनिधि ने आगे कहा की धर्म का वास्तविक अर्थ कर्मकांड नहीं बल्कि सही अर्थ है दुसरों की मदद करना, मन में दया भाव रखना और सत्य के मार्ग पर चलना ही सच्चा धर्म है। विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी नें कहा की मैं इस भव्य और सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों को हदय से बधाई देता हूँ, जिन्होंने इतनी श्रद्धा और मेहनत से इस उत्सव को रुप दिया। साथ ही आप सभी श्रद्धालुओं का भी आभार व्यक्त करता हूँ जिनकी उपस्थित नें इस माहौल को भक्ति मय बना दिया है।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ की आपके गांव और घर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवप्रसाद बारला, जनपद सदस्य पुनीत राम सेन, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कोमेश कोर्राम, सुखदेव पिस्दा, चतुर तारम, कोमलेंद्र चन्द्राकर सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

बस्तर जिले में अवैध प्रतिबंधित टेबलेट बिक्री करने वालो के उपर लगातार कार्यवाही जारी

0

अवैध रूप से प्रतिबंधित टेबलेट बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करते 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से अवैध प्रतिबंधित टेबलेट 30 पत्ता कुल 450 नग को किया गया जप्त

जप्त अवैध नशीली टेबलेट की क़ीमत करीबन 1,80,000रु.

01 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश

थाना बोधघाट क्षेत्रन्तर्गत की गयी कार्यवाही

नाम आरोपी :- राहूल मंडावी पिता स्व. अंशु मंडावी उम्र 24 साल निवासी सरदार बल्लभ भाई पटेल वार्ड जगदलपुर थाना बोधघाट जिला बस्तर छ. ग.जप्त सम्पत्ति :-

आरोपी के कब्जा से (1) अवैध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कुल 450 नग कुल किमती 1,80,000 रु पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे अवैध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करते एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में दिनांक 07.10.2026 के प्रातः जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि 20-25 साल का पतला दुबला लम्बा लड़का जो काला रंग का कपड़ा एवं नीला रंग का पैंट पहना है, जो अपने पास एक पीला रंग के कैरी बैग के अंदर अवैध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखकर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए गंगामुण्डा तालाब में स्थित चौपाटी में बैठकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट व अन्य थाना स्टाफ की टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल गंगामुंडा तालाब में स्थित चौपाटी में पहुँचकर रेड कार्यवाही किया गया जहां पर मुखबिर के बताये हुलिहा का लड़का मिले जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम राहूल मंडावी पिता स्व. अंशु मंडावी उम्र 24 साल निवासी सरदार बल्लभ भाई पटेल वार्ड जगदलपुर का रहने वाले बताया जिसका तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जा में रखे पीला रंग के कैरी बैग के अंदर से अवैध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Alprazolam कुल 450नग कीमती 1,80,000रु मिला नशीली टेबलेट को अपने कब्जे में रखने/ परिवहन करने तथा बिक्री करने के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपी द्वारा पेश नहीं करने से आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 21(B) NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त नशीली टेबलेट को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपी को दिनांक 07.10.26 को विधिवत गिरफ्तार करते हुए आरोपी के विरुद्ध 21(B) NDPS act का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारीनिरीक्षक :- टामेश्वर चौहान उप निरीक्षक:- लोकेश्वर नागप्र उप निरी_ अपसना स उ नि :- दिनेश उसेंडी प्रधान आरक्षक:- अहिलेश नाग, सुनील मनहर, प्रकाश मनहर आरक्षक:- बामन सेन, युवराज ठाकुर, परमानंद भोयर

भगत ने मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना

0

जगदलपुर बस्तर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत ने आज दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी देवी के पावन दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश सह प्रभारी संपथ कुमार, जरिता लइतफलांग, विजय जांगिड़, राजयसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व विधायक देवती कर्मा, वरिष्ठ विधायक लखेश्वर बघेल, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, टिकेंद्र सिंह ठाकुर, भरत देवांगन, बतीस साहू सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मोदी के विकास से विपक्ष परेशान,अराजकता फैलाने की राजनीति कर रही कांग्रेस : – महापौर संजय पाण्डेय

0

बोले ,वैश्विक मंच पर भारत का बढ़ता कद विपक्ष को खटक रहा, संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश

जगदलपुर। जगदलपुर नगर निगम के महापौर संजय पाण्डेय ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा, विकास की गति और मजबूत होती अंतरराष्ट्रीय भूमिका से परेशान विपक्ष अब संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाकर नकारात्मक राजनीति कर रहा है। जनता के बीच अपने राजनीतिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखने में विफल विपक्ष सड़क पर टकराव और संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने की कोशिश कर रहा है।महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने बुनियादी ढांचे, डिजिटल सेवाओं, कनेक्टिविटी, अंतरिक्ष कार्यक्रम और वैश्विक कूटनीति सहित कई क्षेत्रों में अपनी पहचान मजबूत की है। भारत आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी बात मजबूती से रख रहा है और वैश्विक मामलों में उसकी भूमिका लगातार महत्वपूर्ण हुई है। उन्होंने कहा कि देश की इस प्रगति पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक सुझाव देने के बजाय कांग्रेस हर उपलब्धि में खामी तलाशने और हर मुद्दे को राजनीतिक विवाद बनाने में जुटी रहती है।

संविधान की किताब हाथ में, लेकिन आचरण में संवैधानिक मर्यादा कहां?संजय पांडे ने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ उसकी आपत्ति का समाधान संवैधानिक प्रक्रिया से चाहिए या वह इसे राजनीतिक टकराव का हथियार बनाना चाहती है। उन्होंने सवाल उठाया कि संविधान की किताब हाथ में लेकर लोकतंत्र की दुहाई देने वाले नेता अराजकता को ही राजनीति का आधार क्यों बना रहे हैं? जब सर्वोच्च न्यायालय सबूत माँगती है और शपथ पत्र देने को कहती है तब राहुल गांधी क्यों भाग खड़े होते हैं। संवैधानिक संस्थाओं,चुनाव आयोग,कोर्ट, जांच एजेंसियों के ख़िलाफ़ अराजक बातें करना और फिर माफ़ी माँग लेना यही कांग्रेस की नियति बन गई है ।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करना और हर निर्णय को राजनीतिक संघर्ष में बदल देना जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका नहीं हो सकती। यदि किसी संवैधानिक पदाधिकारी के कामकाज पर आपत्ति है, तो उसके लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत तथ्य और तर्क प्रस्तुत किए जाने चाहिए। संविधान का सम्मान केवल भाषणों में नहीं, बल्कि राजनीतिक आचरण में भी दिखाई देना चाहिए।*राहुल-प्रियंका से महिला पुलिसकर्मियों के सम्मान पर सवाल*महापौर ने दिल्ली में विपक्षी प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ कथित धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार के विवाद को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारों और सम्मान की बात करने वाले नेताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राजनीतिक प्रदर्शनों में महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी सम्मानजनक व्यवहार हो। किसी भी आरोप की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और कानून उल्लंघन प्रमाणित होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।पांडे ने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी नेता कानून से ऊपर नहीं है। राजनीतिक विरोध के नाम पर पुलिसकर्मियों के सम्मान और सार्वजनिक व्यवस्था की अनदेखी को सही नहीं ठहराया जा सकता।*विकास का जवाब नकारात्मक राजनीति से नहीं, सकारात्मक विकल्पों से दें*महापौर संजय पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास, तकनीकी विस्तार, आधारभूत सुविधाओं और वैश्विक भागीदारी को लेकर जो पहल हुई हैं, उन पर विपक्ष को तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए। लोकतंत्र में सरकार की आलोचना जरूरी है, लेकिन आलोचना के साथ वैकल्पिक नीतियां और समाधान प्रस्तुत करना भी विपक्ष की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार, विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, किसानों को सुविधाएं और आम नागरिकों को बेहतर बुनियादी सेवाएं चाहिए। इन मुद्दों पर ठोस प्रस्ताव रखने के बजाय हर विषय को राजनीतिक टकराव में बदलना जनता के हित में नहीं है।महापौर ने कहा कि भारत की प्रगति किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे देश का विषय है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन राष्ट्रीय संस्थाओं के प्रति जिम्मेदारी और देशहित सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से नकारात्मक राजनीति छोड़कर विकास, जनहित और संवैधानिक मर्यादाओं पर आधारित सकारात्मक राजनीति करने की अपील की।

एक बार फिर हाथ को मिला साथ, युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

0

केशकाल विधानसभा में कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग पार्टियों के युवा नेता लगातार कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार 15 युवा नेताओं ने पार्टी का दामन थामा। बस्तर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष एवं केशकाल विधानसभा के पूर्व विधायक संतराम नेताम के नेतृत्व में खिलेश्वर शोरी,राजू सलाम, सुरेश पद्दा व विश्रामपुरी क्षेत्र से 10 युवा नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम भी मौजूद रहे। पूर्व में कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कोंडागांव जिला अध्यक्ष रह चुके खिलेश्वर शोरी ने पूर्व विधायक संतराम नेताम के साथ मुलाकात के बाद बुधवार को विधिवत रूप से कांग्रेस ज्वाइन की। खिलेश्वर शोरी पूर्व में कांग्रेस संगठन के विभिन्नपदों पर आसीन रह चुके हैं।

इस मौके पर खिलेश्वर शोरी ने कहा कि वो कभी संतराम नेताम व कांग्रेस से दूर नहीं हुए थे। लेकिन कांग्रेस के भीतर रहकर कुछ स्वार्थी नेता पार्टी को लगातार कमजोर करने में लगे थे। ऐसे नेताओं की वजह से ही केशकाल विधानसभा में कांग्रेस को हर का सामना करना पड़ा पड़ा। ऐसे लोगों की वजह से ही उन्हें कांग्रेस छोड़ने का फैसला करना पड़ा था। लेकिन अब पार्टी के साथ भीतरघात करने वालों का सच सार्वजनिक हो चुका है।

इस मौके पर पूर्व विधायक संतराम नेताम ने कहा कि यह सभी नेता अपने-अपने इलाकों की मजबूत आवाज हैं। युवा नेताओ द्वारा पार्टी ज्वाइन करने से केशकाल विधानसभा व संगठन में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। लगातार पार्टी की बढ़ती ताकत से स्पष्ट हो चुका है केशकाल विधानसभा अथवा प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। संतराम ने पार्टी में शामिल हुए सभी सदस्यों को पूर्ण मान सम्मान का भरोसा दिलाया।

ब्लॉक स्तरीय सुपरगर्ल प्रतियोगिता सम्पन्न, जिला स्तर के लिए प्रतिभागी चयनित

0

जगदलपुर, 09 अक्टूबर।कलेक्टर बस्तर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अनिल दास एवं सहायक खंड शिक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता के निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय सुपरगर्ल प्रतियोगिता का आयोजन सेजस स्वामी विवेकानंद स्कूल, जगदलपुर में किया गया।प्रतियोगिता में विकासखंड जगदलपुर के 41 संकुलों को 6 जोन में विभाजित कर जोन स्तर पर चयनित कुल 118 बालिकाओं ने भाग लिया। इसमें प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी स्तर की बालिकाएं शामिल रहीं।

प्रतियोगिता के अंतर्गत भाषण, कविता पाठ, चित्रकला, वाद-विवाद, एकल गायन एवं वाद्ययंत्र सहित 6 विधाओं में बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में श्रीमती सुषमा सामंत, श्रीमती पूर्णिमा सरोज, श्रीमती लक्ष्मी कुड़िकाल, सतीश शर्मा, श्रीमती सतरूपा मिश्रा, श्रीमती दीप्ति ठाकुर, अजय श्रीवास्तव एवं राजेश तिवारी शामिल रहे।जिला से अवलोकनकर्ता के रूप में श्रीमती लीना नामदेव, रियाज खान एवं हरिबंधु बघेल उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संयोजन शरद श्रीवास्तव द्वारा, व्यवस्थापन विकास चंद्राकर द्वारा, परिणाम समन्वय विवेक राय द्वारा तथा नोडल के रूप में मनीष अहीर एवं श्री विकास साहू द्वारा किया गया। आयोजन में संकुल जगदलपुर के समस्त संकुल समन्वयकों का सक्रिय सहयोग रहा।कार्यक्रम के अंत में प्रत्येक विधा एवं स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं का चयन जिला स्तरीय सुपरगर्ल प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित बालिकाएं अब जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयनित बालिकाओं को सेजस विवेकानंद की प्राचार्य श्रीमती मनीष खत्री शिक्षिका सुचित्रा सामंत सिंह, टी रुचिका के सौजन्य से पुरस्कार वितरण किया गया।

नवाचार से बच्चों को आत्मविश्वासी बना रही शिक्षिका निशा साहू कलेक्टर द्वारा सम्मानित

0

बकावंड, बस्तर : उच्च माध्यमिक शाला बिजागुडा, विकासखण्ड बकावंड की शिक्षिका श्रीमती निशा साहू को उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य एवं नवाचारों के लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।श्रीमती साहू विद्यालय में नई-नई नवाचार तकनीकों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मविश्वासी बना रही हैं। केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि नृत्य, नाट्यकला, गीत, खेल एवं अन्य सहशैक्षणिक गतिविधियों में भी बच्चों को अव्वल बनाने में उनका विशेष योगदान रहा है।उनके इसी समर्पण और मेहनत के लिए जिले में संचालित विनोबा भावे कार्यक्रम के अंतर्गत उन्हें जिला कलेक्टर महोदय के कर-कमलों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय एवं जिला समन्वयक अशोक पाण्डेय जी भी उपस्थित रहे।शिक्षिका के इस सम्मान से पूरे विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है |

ज्ञानेश कुमार, नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा ने मनाया ‘काला दिन’

0

दल्ली राजहरा। देश के नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के 300 सांसदों द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार से मिलने के लिए लगातार दो दिनों तक किए गए मार्च के बावजूद उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें लगातार डिटेन किया गया और कई घंटों तक धरने पर बैठने के लिए मजबूर किया गया। इसके विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आज 8 अक्टूबर 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा ‘काला दिन’ मनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो”, “नरेंद्र मोदी इस्तीफा दो”, “अमित शाह इस्तीफा दो”, “लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो” सहित जोरदार नारे लगाए और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा की मांग की।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को सुनना सरकार और संवैधानिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है। विपक्ष के निर्वाचित सांसदों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलने का अवसर न देना और उन्हें हिरासत में लेना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।इस विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक बाम्बेस्वर, INTUC यूनियन के अध्यक्ष अभय सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री युवराज साहू, काशीराम निषाद, के. ईश्वर राव, विजय कुमार जोगदंड, राजकुमार साहू, कुलदीप नोन्हारे, महिंद्रन अप्पू, हीरालाल पवार, अरुण कुमार वैद्य, राजू विनायक, मनोज शाह, शेखर नेताम, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, जय प्रकाश यादव, शोभा चौकसे, बंटी नोन्हारे, अनूप बाम्बेस्वर, हरीश खस, विवेक मसीह, संतोष पांडे, ममता पांडे, अजय छाजेड, आशाराम साहू, राधे मंडावी, हिमांशु सिंह, रंजय सिंह, सूरज प्रदीप साहू, श्रीनिवासन राव, फ्रांसिस कॉलिन, रूबी एंथोनी, वेंकट राव, पिंकू डे, प्रदीप, बाबलू, सलमान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।रतिराम कोसमाअध्यक्षब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दल्ली राजहरा

कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में आड़ावल में ब्लॉक स्तरीय निःशुल्क दिव्यांग स्वास्थ्य शिविर आयोजित

0

सिकल सेल मरीजों को यूनिवर्सल आईडी कार्ड, चार ग्राम पंचायतें टीबी

जगदलपुर, 08 अक्टूबर 2026। कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत आड़ावल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय निःशुल्क दिव्यांग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन, टीबी मुक्त भारत अभियान सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई गईं।सिकल सेल मरीजों को यूनिवर्सल आईडी कार्ड वितरितराष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत शिविर में सिकल सेल SS पॉजिटिव मरीजों को यूनिवर्सल आईडी कार्ड वितरित किए गए। साथ ही मरीजों के परिवार के सदस्यों की सिकल सेल जांच की गई। ग्रामीणों को विवाह पूर्व सिकल सेल जांच तथा 0 से 40 वर्ष आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों की सिकल सेल जांच कराने के लिए जागरूक किया गया। शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में सिकल सेल की जांच, उपचार एवं हाइड्रॉक्सी यूरिया दवा निःशुल्क उपलब्ध होने की जानकारी भी दी गई।चार ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्तटीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत “टीबी को हराना है, भारत को जिताना है” एवं “टीबी उन्मूलन के लिए युवा है तैयार” का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिले की चार ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम घोषित किया गया। इनमें ग्राम पंचायत डिमरापाल (विकासखंड तोकापाल), छोटे देवड़ा-2 (विकासखंड बकावंड), खोटलापाल (विकासखंड बस्तर) एवं पदमुर (विकासखंड जगदलपुर) शामिल हैं।टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले सरपंचों, टीबी मित्रों, प्रेरकों, नर्सिंग कॉलेज स्टाफ तथा एनसीसी/एनएसएस के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।303 ओपीडी, 140 दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारीशिविर में एनसीडी के अंतर्गत बीपी एवं शुगर जांच, आंखों की जांच एवं चश्मा वितरण, सामान्य स्वास्थ्य जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। जिला मेडिकल बोर्ड की टीम द्वारा दिव्यांगजनों की जांच कर 140 दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविर में कुल 303 ओपीडी दर्ज की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पदलम नाग, जनपद अध्यक्ष जगदलपुर, श्रीमती जयंती कश्यप, सरपंच आड़ावल, राजेश शर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं भाजपा महामंत्री, सुब्रतो विश्वास, भाजपा जिला मंत्री जगदलपुर एवं श्रीमती सविता सहनी, भाजपा नगरनार मंडल उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।इस अवसर पर संयुक्त संचालक डॉ. महेश सांडिया, सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रीना लक्ष्मी, जिला नोडल लैब महेंद्र पांडे, बीएमओ नानगुर डॉ. आर.एस. भंवर, बीपीएम शकुंतला फिलिप्स, सुपरवाइजर नरेश मरकाम, शिव भंडारी, प्रशांत श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आरएचओ, सीएचओ एवं मैदानी स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

भानपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत जी का भव्य स्वागत

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुखदेव भगत जी के आगमन पर भानपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से उनका बेहद गर्मजोशी के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस दौरान भानपुरी में एक विशाल बाइक रैली निकाली गई, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बाइक रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया और “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान छ.ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी, विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत जी, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम जी, पूर्व विधायक चंदन कश्यप जी के उपस्थिति में स्वागत किया गया। इनकी प्रमुख उपस्थिति और नेतृत्व:

यह पूरा भव्य कार्यक्रम भानपुरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री धनुर्जय नेताम के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।*l प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत जी ने कार्यकर्ताओं के इस अभूतपूर्व जोश और स्वागत से अभिभूत होकर सभी का आभार जताया तथा आगामी संगठनात्मक रणनीतियों को लेकर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा।

MOST POPULAR

HOT NEWS