City Media - Page 1186 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1186

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दिव्यांग युवक को प्रदान की बैटरी चालित ट्राय साइकिल

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने शहर के अनूकूल देव वार्ड निवासी 70% दिव्यांग युवक महेश पिता दया उम्र 42 वर्ष को ट्राय साइकिल प्रदान की |

इस अवसर पर अनूकूल देव वार्ड क्रमांक 31 के 70% दिव्यांग युवक महेश पिता दया उम्र 42 वर्ष ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सहृदयता एवं संवेदनशीलता के कारण आज उन्हें यह ट्राय साइकिल मिली है जिसके लिए उन्होंने अपने वार्ड की पार्षद सुशीला बघेल के माध्यम से विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से बैटरी चालित ट्राय साइकिल प्रदान करने का निवेदन किया था जिसपर संवेदनशील विधायक महोदय ने उन्हें तत्काल बैटरी चलित ट्राय साइकिल प्रदान की है जिससे अब उनके देनिक जीवन जीने में आसानी होगी तथा कहीं भी सुलभता से आना जाना आसान हो जाएगा |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी दिव्यांगों के प्रति संवेदनशील हैं एवं उनके दिशा निर्देश पर लगातार दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राय साइकिल प्रदान की जा रही है जिससे की उनका जीवन सुखमय एवं सुगम हो गया है |

इस अवसर पर दिव्यांग युवक महेश ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, नगर निगम की सभापति कविता साहू एवं वार्ड पार्षद श्रीमती सुशीला बघेल का आभार व्यक्त किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू, पार्षद सुशीला बघेल,लता निषाद,सूर्या पाणी,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा एवं वरिष्ठ नेता एस नीला उपस्थित रहे |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने महाराज प्रवीर चंद्र भंजदेव की पुन्य तिथि पर श्रद्धांजली अर्पित की

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन एवं नगर निगम की सभापति कविता साहू के साथ कांग्रेस के पार्षदों ने बस्तर महाराजा स्व प्रवीर चंद्र भंजदेव जी की 56वीं पुन्य तिथि पर श्रद्धांजली अर्पित की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की स्व महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव आदिवासियों के मसीहा थे और आज भी बस्तर के आदिवासी उन्हें देव पुरुष मानकर पूजा करते हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन नगर निगम की सभापति कविता साहू पार्षद उदयनाथ जेम्स विक्रम सिंह डांगी, कमलेश पाठक, दयाराम कश्यप,सुशीला बघेल,लता निषाद, बलराम यादव, विजय बढ़ई, सुनिता सिंह, सूर्या पाणी, पंचराज सिंह,ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, संभागीय सरपंच संघ के अध्यक्ष लैखन बघेल, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,एस नीला एवं कांग्रेस के सदस्य उपस्थित रहे |

छत्तीसगढ़ से वीरेन्द्र सिंह का जल प्रहरी सम्मान-2022 में हुआ चयन

0

नई दिल्ली, 30 मार्च को जल प्रहरी सम्मान से सम्मानित होंगे। दुनिया भर के राष्ट्र जहां जल संकट को लेकर सेनेगल में वल्र्ड वाटर समिट में मिलकर विमर्श करेंगे वहीं भारत जल आत्मनिर्भर बने इसके लिए विमर्श का आयोजन 30 मार्च, 2022 को देश की राजधानी, दिल्ली में किया जाएगा। जल आत्मनिर्भर भारत प्रयास एवं चुनौतियां, विषय पर जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत भारत सरकार के हाथो सम्मानित किया जा रहा है साथ में जलपुरूष श्री राजेंद्र सिंह, पॉन्ड मैन, जल योद्धाओं द्वारा चर्चा होगी वहीं देश भर के जल संरक्षण करने वाले जल प्रहरी सम्मान-2022 का भी ऐलान कर दिया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन सरकारी टेल द्वारा जल शक्ति मंत्रालय, जल जीवन मिशन भारत सरकार के संयुक्त तात्वाधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमेया साठे ने बताया कि इस वर्ष जल प्रहरी सम्मान के लिए हरियाणा, गुजरात, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलांगना, अरूणाचल प्रदेश, असम, तमिलनाडृ, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश दिल्ली सहित कई राज्यों से जल संरक्षण, संचयन करने वालों का चयन किया गया है।

जल प्रहरी समारोह के संयोजक अनिल सिंह ने बताया कि समारेाह में हिस्सा लेने वाले कई जल प्रहरी ऐसे हैं जिनके नवीन उपयोग, उपकरण, प्रयोग, पारंपरिक तौर तरीके अनूठे हैं और लाखों लीटर पानी बचा रहे हैं। इन जल प्रहरियों में किसान, वैज्ञानिक, आईएएस, आईआरएस, जिला स्तर के अधिकारियों, शिक्षकों तक के नाम शामिल हैं। इस वर्ष चयन समिति प्रमुख पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं मौजूदा राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई जी है। छत्तीसगढ़ से विरेंद्र सिंह को उनके पानी बचाने वाली जल संचयन, संरक्षण कार्येां के लिए जल प्रहरी सम्मान-2022 प्रदान किया जाएगा।

गुरूर पुलिस की अवैध शराब परिवहन करने वाले के उपर बडी कार्यवाही

0

अल्टो कार से अवैध शराब परिवाहन करते 01 आरोपी गिरफ्तार

घटना दिनांक 23.03.2022 को पुलिस को सूचना मिला कि सिंचाई कालोनी वाले रास्ते से एक व्यक्ति अल्टो कार क्रमांक सीजी 07 एम 0774 मे अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रख कर ले जा रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय गोवर्धन राम ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर जाकर घेराबंदी कर वाहन मारूति अल्टो कार क्रमांक सीजी 07 एम 0774 को रोककर चालक से पुछताछ किया

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

पुछताछ करने पर अपना नाम अगेश्वर कुमार साहू पिता स्व0 प्रेमलाल साहू उम्र 42 वर्ष साकिन सोंहपुर थाना गुरूर जिला बालोद (छ.ग.) रहने वाला बताया उक्त वाहन तलाशी लिया गया तलाशी मे अगेश्वर कुमार साहू द्वारा कार के अंदर रखे प्लास्टिक थैला मे कुल 32 पौवा देशी प्लेन कुल 5760 एमएल कीमती 2560 रूपये को समक्ष गवाहन जप्त कर शीलबंद किया गया एंव घटना मे प्रयुक्त वाहन मारूति अल्टो कार क्रमांक सीजी 07 एम 0774 कीमती 1,00,000 रूपये जुमला कीमती 102560 रूपये को जप्त कर मामला धारा 34(2) क आबकारी एक्ट पाये जाने से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is kashmir.jpg

किसान के खेत मे लगी फैंसीग तार के एंगल को चोरी करने वाले आरोगण चढ़े पुलिस के हत्थे

0
  • चोरी के एंगल को खरीदने वाली कबाडी दुकान की संचालिका को गुरूर पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना दिनांक 23.03.2022 प्रार्थी चन्द्रशेखर साहू पिता गोवर्धन साहू उम्र 34 वर्ष निवासी सोनईडोगरी थाना गुरूर जिला बालोद ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम सोनईडोंगरी सियार खार मे इसके नाम से 1.11 हेक्टेयर खेती जमीन है जहां खेत के चारो तरफ जाली तार एवं लोहे के एंगल से फेंसीग घेरा सन् 2018 मे किया गया जिसमे से खेत के मेड मे लगे 10 नग लोहे का एंगल वजनी करीबन 45 किलोग्राम कीमती 2250 रूपये को किसी आज्ञत चोर के द्वारा तोडकर दिनांक 15.03.22 के समय करीबन दोपहर 02.00 से शाम 05.30 के मध्य चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

पुलिस अधीक्षक महोदय गोवर्धन राम ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में टीम गठित कर संदेही कामता प्रसाद यादव पिता स्व0 चैत राम यादव जो अंबेडकर चौक गुरूर में मिलने पर कडाई से पुछताछ पर बातये कि अपने अन्य साथी राजू ध्रुव व धरमू यादव के साथ दिनांक 15.03.2022 को सोनईडोंगरी सियारखार के खेत में 10 नग लोहे के एंगल को तोडकर चोरी करना जिसमे से 5 नग एंगल को अपने पास तथा 5 नग लोहे के एंगल को अपने दो साथियो को रखना बताया गया तथा अपने पास रखे पांच नग लोहे के एंगल को बबीता कबाडी कोलिहामार के दुकान में 300 रूपये मे बेचना तथा 300 रूपये पैसे को खर्च कर देना बताया तथा बबीता नेताम कबाडी दुकान वाली को पुछताछ करने पर चोरी का लोहे का एंगल को जान बुझकर खरीदना बताया जिस संबंध मे रसीद पेश करने हेेतु धारा 91 जॉ0फौ0 का नोटिस देकर पेश करने कहा गया जो कोई वैध कागजात नही होना लिखकर देने पर तथा 5 नग लोहे का एंगल जो आरोपी कामता प्रसाद के द्वारा बेचा गया था

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिसे बबीता नेताम के द्वारा अपने कबाडी दुकान से निकाल कर पेश करने पर जप्त कर प्रकरण में आरोपीया बबीता नेताम के विरूद्ध धारा 411,34 भादवि जोडी गई। आरोपीयान का कृत्य अपराध सदर धारा का दण्डनीय अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी (01) कामता प्रसाद यादव पिता स्व0 चैतराम यादव उम्र 32 वर्ष साकिन गुरूर वार्ड क्रमंाक 06 गुरूर घासीदास चौक के पास (02) आरोपीया बबीता नेताम पति मन्नु लाल नेताम उम्र 46 वर्ष साकिन कोलिहामार थाना गुरूर जिला बालोद (छ0ग0) को गिरफ्तार किया गया है मामला अजामनतीय होने से आरोपीगण को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के फारर आरोपी राजू ध्रुव व धरमू यादव का पता पताश की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका:- निरीक्षक रोहित मालेकर, उनि होमप्रकाश सलामे, आरक्षक शेरअली, महेन्द्र जैन, योगेन्द्र सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is kashmir.jpg

बिजली पोल के तार से शॉर्ट सर्किट होने से पतझड़ में लगी आग

0

भानपुरी। तेज हवा के कारण नीलगिरी प्लांट में बिजली के तार आपस में टकराने से शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी आग घटना को देखकर आसपास के लोग दहशत में हैं।

हॉस्पिटल कॉलोनी भानपुरी के पीछे गुरुवार रात के लगभग 9:00 बजे तेज हवा से बिजली खंबा के थ्री फेस आपस में टकराने से नीलगिरी पेड़ के नीचे पतझड़ में लगी आग शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली की तार नीचे गिरा कॉलोनी के लोग तार नीचे गिरते हुए देखकर घबरा गए।तत्काल निवासियों ने बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी। विभाग द्वारा तत्काल लाइन बंद किया गया। हॉस्पिटल कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि नीलगिरी प्लांट में तेज हवा में हमेशा तार एक दूसरे को टकराते रहते हैं जिससे हमेशा खतरा बना रहता है आए दिन शॉर्ट सर्किट होता रहता है। बिजली विभाग द्वारा सुधार कार्य चालू है। कुछ देर बाद बिजली विभाग द्वारा सुधार कर बिजली चालू किया गया।

चिखलाकसा – कार अनियंत्रित होकर रोड के किनारे स्थित दुकान में घुसी

0

चिखलाकसा – आज शाम अटल चौक चिखलाकसा उपाध्याय किराना दुकान के पास मारुति कार क्रमांक CG 24 R 6051 ने मोटरसाइकिल को ठोकर मारी, कार की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार के पैर में गंभीर चोट आई इसके बाद कार अनियंत्रित होकर रोड के किनारे स्थित दुकान में घुस गई किंतु गंभीर दुर्घटना नहीं हुई |

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is kashmir.jpg

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

0

दल्ली राजहरा से मानपुर मार्ग में स्थित ग्राम के बिटाल के पास स्थित ग्राम
जाबुड़वही के आमापारा में निवास करने वाले युवक जनक आर्य पिता अनकालू आर्य उम्र 28 वर्ष ने घर के पीछे 200 मीटर की दूरी पर हेमलाल के खेत पर स्थित महुआ पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली बताया जा रहा है कि पिछले चार-पांच माह से युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी कई बार वह घर से बिना बताए अन्यत्र चला जाता था फिर वापस आ जाता था इसी प्रकार कल रात्रि 9:00 बजे के आसपास भी युवक घर से बिना बताए कहीं चला गया था

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

देर रात तक परिजनों द्वारा आसपास खोजबीन की गई किंतु पता नहीं चलने पर वे वापस आ गए सुबह घर के पीछे 200 मीटर की दूरी पर स्थित हेमलाल लाल के खेत पर स्थित महुआ झाड़ पर युवक का शव लटका हुआ मिला जिसकी सूचना राज रा थाने में दी गई मौके पर पुलिस पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is kashmir.jpg

खैरागढ़ में मंत्रियों और विधायकाें को प्रचार में उतारेगी कांग्रेस

0

मंत्री रविंद्र चौबे बोले- हम अपने काम के बूते पर जीतेंगे खैरागढ़ उपचुनाव

रायपुर। खैरागढ़ उप चुनाव के प्रचार को लेकर कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में यह रणनीति बनी है कि सरकार अपने कार्याें को लेकर चुनाव मैदान में जाएगी। यहां पर मंत्रियों और विधायकों को चुनाव प्रचार में उतारा जाएगा। नामांकन पूरा होने के बाद पार्टी यहां के पांच विकासखंड़ों स्थानीय कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में सक्रियता के साथ काम करने कहा। बूथ स्तर पर सरकार की योजनाओं को प्रचार करने कहा गया है।

चुनाव समिति की बैठक में खैरागढ़ उपचुनाव समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस नेताओं की जिम्मेदारी दी गई। जरूरत के हिसाब से मंत्री और विधायकों की ड्यूटी खैरागढ़ में लगाएंगे। इसके अलावा यदि अन्य लोगों की जरुरत पड़ती है तो उन्हें भी लाया जाएगा। अभी यहां पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओें को सक्रिय कर दिया गया है। बताया गया है कि कांग्रेस को यहां पर बड़ा गढ्ढा पाटना है। कांग्रेस के सत्ता में होने के कारण यह सीट उनके लिए प्रतिष्ठापूर्ण है।

रमन को विस्मृति दोष -चौबे

बैठक के बाद मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा, चुनाव प्रतिष्ठा का विषय है। खैरागढ़ उपचुनाव सरकार के तीन साल के कार्यकाल के दौरान किए गए काम के आधार पर जीतने का दावा किया। उन्होंने खैरागढ़ में दिए गए रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि विभिन्न पदों पर रहने वाली यशोदा वर्मा को रमन सिंह नहीं जानते यह उनका विस्मृति दोष है। उल्लेखनीय है कि रमन सिंह ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस ने जिसे प्रत्याशी बनाया है उसे उनकी पार्टी के ही कार्यकर्ता नहीं जानते हैं। पता नहीं है, सरपंच रही हैं, पंच रहीं या क्या रहीं है, जिसे कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। उनके ही कार्यकर्ता पूछ रहे हैं यह कौन है। उनको बताने में ही 10 दिन लग जाएंगे।

केन्द्र की नीतियो के कारण महंगाई आसमान पर-मरकाम

0

पेट्रोल डीजल रसोई गैस के महंगाई पर मौन क्यों है भाजपा के नेता

रायपुर 24 मार्च । पेट्रोल डीजल रसोई गैस के बढ़े दामों का विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ी महंगाई से जनता का जीना मुहाल हो गया है। केन्द्र सरकार द्वारा वसूले जा रहे बेतहाशा एक्साईज टैक्स के कारण डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ गये, रसोई गैस, खाद तेल, राशन, साबुन कपड़े, कापी, किताब सभी वस्तुओं के दाम आसमान पर है। गरीब आदमी के लिये महंगाई के कारण जीना मुहाल हो गया है। मोदी और उनकी सरकार महंगाई पर अकुंश लगाने के लिये कोई भी प्रभावी कदम नहीं उठा रहे है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता वह दिन नहीं भूली है जब कांग्रेस की सरकार थी केंद्र में और 400 रू. में गैस के सिलेंडर और 68 रू. लीटर है पेट्रोल मिलता था तब भाजपा के नेता और नेत्री उस दौरान इस दाम को महंगा बताकर विरोध करने सड़कों पर साइकिल चलाते थे और प्याज आलू की माला पहन कर प्रदर्शन करते थे। 2014 के बाद से लेकर आज तक केंद्र में बैठे मोदी भाजपा की सरकार देश के गरीब मध्यम वर्गीय परिवारों के ऊपर महंगाई का बोझ बढ़ा रही है 2014 में जो रसोई गैस 400 रू. में मिलता था वह आज 1050 रू. में गरीब जनता खरीदने मजबूर है 2014 में जो पेट्रोल 68 रू. लीटर था वह आज 105 को लीटर से ऊपर है खाद्य सामग्री स्टेशनरी सामग्री होजियारी सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं की दाम 2 गुना 3 गुना हो गया है।

मरकाम ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे को घेरते हुए कहा कि अब ऐसा लगता है कि भाजपा के नेता किचन में खाना नहीं बनता इसलिए उन्हें अब महंगाई का एहसास नहीं होता है। आम जनता भाजपा नेताओं का इंतजार कर रही है कि कब भाजपाई सड़कों पर उतर कर इस महंगाई डायन का विरोध करेंगे दुर्भाग्य की बात है बढ़ती महंगाई को भी आरएसएस भाजपा से जुड़े लोग राष्ट्रहित में बताकर गरीब जनता का मजाक उड़ाते हैं देश की जनता देख रही है किस प्रकार से महंगाई बढ़ रही है और केंद्र में मोदी भाजपा की सरकार देश की जनता को धर्म से धर्म से लड़ा कर जात से जात को लड़ा कर इधर उधर की बात कर जनता का ध्यान मंगाई से भटकाने में लगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS