छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र मार्च 2022 में संभावित
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सवाल पूछने और विभागों की ओर से जवाब आने की पूरी प्रक्रिया को अब ऑनलाइन करने की तैयारी की जा रही है। विधायकों को ऑनलाइन सवाल पूछने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन होगा। बताया जा रहा है, मार्च में प्रस्तावित बजट सत्र से यह बदली हुई प्रक्रिया लागू होने की संभावना है।
विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि, बजट सत्र में छत्तीसगढ़ विधान सभा के प्रश्नों की सूचनाएं ऑनलाइन ली जाएंगी। इसके लिए एक नया वेब एप्लीकेशन तैयार कराया गया है। उस वेब एप्लीकेशन के माध्यम से विधायक आसानी से ऑनलाइन प्रश्नों की सूचनाएं पेश कर सकें इसके लिए विधान सभा सचिवालय में 28 जनवरी को एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण सत्र में विधायकों के साथ उनके निजी सहायक भी उपस्थित रहेंगे। किन्हीं कारणों से कोई विधायक अथवा उनका निजी सहायक नहीं आ पा रहे हैं तो वे लोग उस प्रशिक्षण में ऑनलाइन सम्मिलित हो सकेंगे। प्रशिक्षण के बाद विधानसभा सचिवालय में विधायकों से डमी सवाल लेगा। यह प्रशिक्षण मॉड्यूल का हिस्सा होगा। विधायक ऐसे डमी सवालों की सूचना 29 जनवरी से एक फरवरी तक ऑनलाइन दे सकेंगे।
विभागों को भेजे गए सवाल
विधानसभा ने इस बीच सरकार के विभिन्न विभागों को नए वेब एप्लिकेशन के जरिए जवाब देने का प्रशिक्षण दे दिया है। विभागों के लिए 20 जनवरी को एक डमी प्रशिक्षण सत्र आयोजित हुआ था। गुरुवार को विभागाें को प्रश्नों की सूचनाएं ऑनलाइन भेजी गईं। अब विभागों से उनके उत्तर 31 जनवरी तक प्राप्त किये जाएंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग तैयारी में जुटा, आधे घंटे बढ़ाने का प्रस्ताव
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी कार्यालयों में अब सप्ताह में पांच दिन काम होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस सौगात के बाद सामान्य प्रशासन विभाग तैयारी में जुट गया है कहा जा रहा है कि इस संबंध में आदेश अगले सप्ताह जारी हो जाएंगे। बताते हैं कि पांच दिन कार्यावधि होने पर काम के घंटे बढ़ाए जाएंगे। अब तक कर्मचारियों को माह में 24 दिन काम करना पड़ता था। मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 10 से 5.00 बजे तक । वहीं जिला कार्यालय में 10:30 से 5:30 तक काम होता है। कुल 6.30 घंटे काम होता था, इसमें 30 मिनट का लंच भी शामिल है। इस प्रकार माह में 154 घंटे काम करने पढ़ते थे। पांच दिन शासकीय कार्यालयों के संचालन में माह में 22 दिन काम होगा। अतः इसी आधार पर कार्यालय का समायावधि बढ़ाकर इसे पूरा किया जाएगा। कार्यालय समय 10 से 5.30 बजे तक 7.30 घंटे करने का प्रस्ताव जीएडी ने दिया है। इसमें 30 मिनट लंच का समय भी शामिल है। इस प्रकार 22 दिन में 152 घंटे काम होंगे।
मुख्यमंत्री बघेल ने गणतंत्र दिवस पर जगदलपुर में कई अहम घोषणाएं की। इनमें पांच दिवस कार्यावधि भी शामिल है। इसकी घोषणा के बाद जीएडी ने कर्मचारियों के लिए इसे लागू करने से पूर्व काम के शेड्यूल में कैसे परिवर्तन किया जाए, मंथन शुरू कर दिया है। पांच दिनों कार्यालय संचालन में कर्मचारियों से प्रतिदिन 7 घंटे काम लेने हर दिन एक से डेढ़ घंटे की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। अब तक महीने में कर्मचारियों को 6 दिन छुट्टी मिलती थी। इसमें रविवार और शनिवार का अवकाश भी शामिल है। नया नियम लागू होने से कर्मचारियों को महीने में आठ दिन का अवकाश मिलेगा। माना जा रहा है कि हफ्ते में सिर्फ 5 दिन ही काम करने का यह फैसला कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के में मददगार होगा।
30 साल पहले शुरू हुई थी दूसरे और तीसरे शनिवार को अवकाश
सरकारी कार्यालयों में दूसरे और तीसरे शनिवार को अवकाश के संबंध में बताया जाता है कि यह लगभग 30 साल पहले शुरू हुई थी। मध्यप्रदेश के समय से चली आ रही इस व्यवस्था को छत्तीसगढ राज्य बनने पर भी चलता रहा। अब नई व्यवस्था लागू होने से शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। कई केंद्रीय कार्यालयों में पांच दिन काम की व्यवस्था लागू है।
जल्द जारी होंगे आदेश-सिंह
जीएडी सचिव डीडी सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था की घोषणा के बाद दो-चार दिन में आदेश जारी होंगे। अभी इस संबंध में व्यवस्था बनाने को लेकर चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पांच दिन काम होने से कर्मचारियों के काम के घंटे बढ़ेंगे, यह तय है।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा कर्मा मन्दिर प्रांगण एवम स्थानीय साहू सदन (बस स्टैंड के पास) में गणतंत्र दिवस के शुभअवसर पर तोरनलाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा ध्वजारोहण किया गया गया।
साथ ही वार्ड क्रमांक 04 में स्थित मां कर्मा सामुदायिक भवन के प्रथम तल में अतिरिक्त कमरा निर्माण स्व मोतीलाल जी वोरा पूर्व राज्यसभा सांसद के निधि द्वारा स्वीकृत एवम शीबू नायर अध्यक्ष नगरपालिका परिषद दल्ली राजहरा द्वारा स्वीकृत बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का लोकार्पण कार्यक्रम शीबू नायर अध्यक्ष नगरपालिका परिषद दल्लीराजहरा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता तोरनलाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ ने किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नारायण साहू मुख्य नगरपालिका अधिकारी, आर सी बेहरा महाप्रबंधक आई ओ सी राजहरा, राकेश पाठक उप अभियंता नगरपालिका परिषद, अशोक बाम्बेश्वर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजहरा, मोहनलाल साहू पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ, प्रमिला पारकर पार्षद वार्ड क्रमांक 04, प्रमोद तिवारी एल्डरमैन नगरपालिका परिषद,परीक्षेत्रीय अध्यक्षगण चेतनलाल साहू टाउनशिप ए, घनाराम साहू टाउनशिप बी, खूबलाल साहू 256 चौक, जीवनलाल साहू राजहरा बाबा, किशन लाल साहू पुराना बाजार, रामेश्वर साहू, केलाबाड़ी, रामसिंग साहू गांधी चौक, रमेश्वर कुमार साहू शहीद चौक, रेवती साहू कोंडे पावर हाउस, कुंती साहू भगोलीपारा, गजेंद्र कुमार साहू रेल्वे कॉलोनी, संतोष कुमार साहू ट्यूबलर शेड, मनाराम साहू चिखलाकसा उपस्थित थे। शीबू नायर द्वारा सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर फीता काटकर अतिरिक्त कमरा निर्माण का लोकार्पण किया गया।पश्चात भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना के साथ आरती किया गया।
स्वागत भाषण में तोरनलाल साहू ने माँ कर्मा सामुदायिक भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत कर समाज को सहयोग प्रदान करने हेतु स्व मोतीलाल वोरा जी एवम बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु निधि स्वीकृत करने के लिए शीबू नायर को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष से भविष्य में ऐसे ही सहयोग प्रदान करते रहने की बात कही।कार्यक्रम को अशोक बाम्बेश्वर, मोहनलाल साहू, आर सी बेहरा एवम मुख्य अतिथि शीबू नायर ने सम्बोधित किया।अपने संबोधन में शीबू नायर ने कहा कि राजहरा नगरवासियों ने मुझे नगरपालिका अध्यक्ष के रूप में कार्य करने की जो जिम्मेदारी दी है उसे निष्ठापूर्वक निभाऊंगा एवम आप सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने का निरन्तर प्रयास करते हुए दल्ली राजहरा नगर को सुग्घर दल्ली राजहरा बनाने का पूरा प्रयास करूंगा। भविष्य में साहू समाज को भी हमेशा सहयोग प्रदान करता रहूंगा।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
कार्यक्रम में जिला साहू संघ बालोद द्वारा नई कार्यकारिणी में मनोनीत पदाधिकारियों में अंजू साहू संगठन सचिव, श्यामलाल साहू प्रचार सचिव , राधेश्याम साहू संयुक्त सचिव, संतराम साहू कार्यकारिणी सदस्य, रूपलाल साहू जिला प्रतिनिधि व द्रोपती साहू सचिव महिला प्रकोष्ठ का श्रीफल से सम्मान किया गया।
शीतल कुमार साहू कार्यालय सचिव, सोनबती साहू पुजारिन कर्मा मन्दिर, जनकलाल साहू, इंद्रजीत साहू पूर्व अध्यक्ष रेल्वे कॉलोनी को समाज मे विशिष्ट व सराहनीय सहयोग एवम रेखुराम साहू पर्यवेक्षक स्वास्थ्य विभाग को कोविड काल मे विशिष्ट कार्य हेतु शाल एवम श्री फल व समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में घनश्याम पारकर अध्यक्ष निषाद समाज राजहरा, गोपी निषाद व श्रीनिवास (श्रीनू) विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रेखुराम साहू व आभार प्रदर्शन हरखराम साहू उप संयोजक न्याय प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में गोविंद साहू उपाध्यक्ष, राजेश कुमार साहू संगठन सचिव, इंद्रकुमार साहू कोषाध्यक्ष,राजकुमार साहू ,विजय साहू,बृजभान साहू, शिवकुमार कलिहारी,देवमन साहू, निर्मलदास साहू,विष्णु साहू,पुरुषोत्तम साहू,दुरदेशी राम साहू,रोमन साहू, मकसूदन साहू, आसकरण साहू, वीणा साहू, भामिनी साहू, रेखा साहू, विमला साहू, निर्मला साहू, मंजू साहू, भूमिका साहू नोमेश्वरी साहू, राधिका साहू, आशा साहू, दामिनी साहू, चम्पादेवी साहू, गायत्री साहू, संगीता साहू, बुधनतीन साहू, गंगाधर साहू, भोजराम साहू, नवीन साहू, सुनील साहू,अजित साहू , कुंदन साहू,धर्मेंद्र कुमार श्रवण, देवेंद्र साहू ,अनेक साहू, रवि साहू, जीतराम साहू, बलदेव साहू व पदाधिकारीगण एवम सदस्यगण उपस्थित थे।
भानपुरी ।बस्तर ब्लॉक के ग्राम कावड़गाँव में जनपद सदस्य निलय कश्यप ने क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए निलय कश्यप ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन मे बहुत महत्व है ग्रामीण क्षेत्रों मे क्रिकेट, कबड्डी और वालीबॉल का आयोजन बहुत ही जोर शोर से हो रहा है जो कि युवाओं के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रहा है, कांग्रेश सरकार लगातार खेलों के क्षेत्रों मे सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 26 जनवरी के अवसर पर बस्तर प्रवास के दौरान प्रदेश मे तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए जगदलपुर मे शहीद वीर गुण्डाधुर राज्यस्तरीय तीरंदाजी अकादमी के निर्माण का घोषणा कर खिलाड़ियों को गणतंत्र दिवस का उपहार दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित जितेन्द्र जैन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी , मोसूराम बघेल महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी , सरपंच सामु राम कश्यप , सत्यकांत कश्यप , सोनधर दीवान , कुंवर दीवान , संजय पांडे ,अर्जुन प्रसाद पानीग्राही, सोमेश पानीग्राही , लुप्तेश्वर कश्यप , रमेश कश्यप, कौसल, कामेश्वर पानीग्राही, पदम बघेल, पुनीत, ओमप्रकाश, रोशन, बसंत, गोलू , बासु , महतो राम एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
आज बस्तर सांसद दीपक बैज भाजपा के पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप के पुत्री डॉ तीजन कश्यप के विवाह के अवसर पर ग्राम कोड़ेबेड़ा पहुंच नव दंपतियों को आशीर्वाद एवं बधाई दिए। इस दौरान केदार ढेक,संग्राम सिंह राणा,नरसिंह राव एवम अन्य मौजूद रहे।
भारत की आनबान शान के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले मा भारती के वीर सपूतों को।श्रद्धांजलि स्वरूप गीत संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय संस्था सुर रत्न म्युजिकल ग्रुप के द्वारा 73 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय बिनाका माल में जरा याद करो कुर्बानी का सफल कार्यक्रम भव्य और गरिमामयी रूप से सम्पन्न हुआ |
देशभक्ति औऱ उत्साह से सराबोर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जगदलपुर रेखचन्द जैन विधायक जगदलपुर थे उन्होंने कार्यक्रम के उद्घाटन मा भारती के चित्र पर पुष्पांजलि देकर किया साथ ही उन्होंने अपने सम्बोधन में सुर रत्न ग्रुप की भूरि भूरि प्रसंसा करते हुये विस्वास व्यक्त करते हुये कहा कि अल्प समय मे संस्था ने अंचल के प्रतिभशाली कलाकारों को जो मंच प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभाई है वो सराहनीय है साथ ही उन्होंने ग्रुप का उत्साहवर्धन हेतु 21000-/ रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की | ग्रुप के अध्यक्ष पी आर नायडू ने अपनी बात रखते हुए सुर रत्न ग्रुप के लक्ष्य और उसकी सार्थकता की बाते कहि , एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियो में दंतेवाड़ा के गायक संदीप सामन्त के द्वारा प्रस्तुत गीत ,है प्रीत सदा की रीत जहा, और आभा शामदेकर के द्वारा गाये गीत ऐ मेरे वतन के लोंगो पर उपस्थित दर्शको ने अपने।स्थान।पर खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट से उनका सम्मान किया ,पी आर नायडू की प्रस्तुति मेरे देश प्रेमियों को सभी ने बहुत सराहा राकेश खापर्डे के गीत अबके बरष तू ने लोंगो को झूमने पर मजबूर कर दिया ,कार्यक्रम का विशेष आकर्षण शिवानी शामदेकर के द्वारा कथक नृत्य कर भारत के महान नृत्य कथक सम्राट पदमश्री बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि दिया गया ,अन्य प्रस्तुतियो में संदीप सिंह ठाकुर ,पी किरण ,रिंकू दत्ता ,गौरी ,अफरोज नवाब अभय शांमदेकर ,गौरनाथ मनीष देवांगन बाल कलाकार मास्टर सराफ ,बी नागेश दिनेश सराफ ने अपनी प्रस्तुतियो से शमा बांध दिया ,मुख्य आकर्षण मुख्य अतिथि रेखचन्द जैन और विशिष्ट अतिथि यशवर्धन राव जी की युगलबंदी प्रस्तुति ये देश है वीर जवानों पर दर्शकों के द्वारा नृत्य भी किया गया, सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन अतुल शुक्ला और राकेश खापर्डे के द्वारा किया गया l
गुरुर – पड़ोसी महिला को घर में अकेली पाकर जोर जबरदस्ती करने का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया | घटना गुरुर थाना क्षेत्र के कंवर चौकी का है जहाँ पीडिता के द्वारा थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 25.01.2022 को सुबह करीब 11:00 बजे पीडिता घर में अकेली थी और घर का काम करके दोपहर 12:30 बजे खाना खाकर अपने रूम में घर के सामने का दरवाजा बंद कर अपने कमरे में लेटी हुई थी। तभी अचानक ग्राम डढारी का ही पड़ोस में रहने वाला उत्तम यादव पिता हरि राम यादव के द्वारा दरवाजा को धक्का देकर घर अंदर घुसकर जबरदस्ती बेईज्जती करने के नियत से पीडिता के कमरे में घुसकर पीडिता को अकेली पाकर हाथ बाह पकडकर साडी को खीचकर बेईज्जत करने लगा जिस पर पीडिता द्वारा चिल्लाने पर आरोपी द्वारा अपने हाथ से मुंह को दबाने पर पीडिता द्वारा आरोपी उत्तम यादव को धक्का देकर चिल्लाने पर आरोपी भागने बाद पीडिता द्वारा अपने पति के साथ लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट करने पर थाना गुरूर में अपराध क्रमांक 31/2022 धारा-454,354,354 (क) भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । मामला चौकी क्षेत्र कंवर अंतर्गत होने से चौकी कंवर द्वारा पतासाजी कर आज दिनांक 27.01.2022 को आरोपी उत्तम कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल निरूद्ध किया गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार बागडे के पर्यवेक्षण में चौकी कंवर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्ररकण के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक कैलाशचंद्र मरई, चौकी प्रभारी कंवर प्र.आर0 1368 जगदीश निषाद, आर0 85 सुनील बघेल, आर0 613 टिकेन्द्र कुमार सोरी एवं आर0 319 जितेन्द्र साहू की विशेष भुमिका रही।
◾ग्रामीण अंचलों के समुचित विकास के लिए कांग्रेस सरकार हमेशा प्रतिबद्ध-साँसद बैज
◾जनहित में कार्य करने वाली है हमारी भूपेश सरकार-राजमन बेंजाम
आज बस्तर सांसद दीपक बैज व चित्रकूट विधायक राजमन बेंजाम ने छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास केंद्रीय विशेष(SCA)सहायता योजना अंतर्गत विकासखंड लोहंडीगुड़ा के खोटलागुडा ग्राम पंचायत एरमुर मार्ग पुलिया निर्माण कार्य लागत 37.85 लाख रुपये, ग्राम पंचायत बड़ेगुमियापाल पुलिया निर्माण कार्य लागत 37.90 लाख रुपये, ग्राम पंचायत गड़दा में पुलिया निर्माण कार्य लागत 37.62 लाख रुपए व सड़क निर्माण कार्य लागत 22.67 लाख रुपये,ग्राम पंचायत अलनार(पदामिपरा) में पुलिया निर्माण कार्य लागत 36.03 लाख रुपये व विकासखंड तोकापाल के ग्राम पंचायत तेलीमारेंगा 63.36 लाख रुपये से बनने वाली पुलिया निमार्ण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
🔺इस अवसर पर बस्तर साँसद दीपक बैज ने अपने वक्तव्य में कहा-ग्रामीण अंचलों के समुचित विकास के लिए कांग्रेस सरकार हमेशा प्रतिबद्ध है,रमन सिंह की सरकार में जो काम 15 साल में नही हुआ वही हमारी कॉंग्रेस की सरकार ने 3 साल में किया,कोरोनाकाल में 5 महीने तक का मुफ्त में राशन हमारी सरकार ने दिया, पुल निर्माण कर एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ना व सरकार की जनकल्याण योजनाओ को जनजन तक पंहुचाना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है।निश्चित रूप से पुलिया बनने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
🔺चित्रकुट विधायक राजमन बेंजाम ने अपने सम्बोधन में कहा..प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों में पानी,सड़क व बिजली घर-घर तक पंहुचाना व ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास ही हमारा सर्वप्रथम लक्ष्य है साथ ही इस इस पुल के बनने से ग्रामीणों को बरसात में होनी वाली परेशानियों से निजात मिलेगी साथ ही पुलिया निर्माण से बारिश के दिनों में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आने जाने में भी अच्छी सुविधा मिलेगी।आज हमारी भूपेश बघेल की सरकार पूरे भारत में किसानों से 2500 रुपये क्विटल में धान खरीद रही है आज हमारी सरकार आने के बाद पूजारी पारा गड़दा में वर्षों से लंबित पुलिया का सौगात मिला है हमारी सरकार जनहित में कार्य करने वाली सरकार है।
इस भूमिपूजन के अवसर पर सदस्य छ.ग.भवन एवम अन्य सनीनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल बलराम मौर्य,जिला पंचायत सदस्य मालती बैज,जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप,उपाध्यक्ष योगेश बैज,ब्लाक अध्यक्ष तोकापाल सहदेव नाग,बृज नारायण ठाकुर, रामबती कश्यप, अस्तुराम, करण सेठिया,सूरज कश्यप,पल्लव यादव,कमल सेठिया,सरपंच मंगलूराम, सरपंच श्याम कच्छ,उपसरपंच धनीराम, उपसरपंच भारती रामनाग, उपसरपंच संध्या ठाकुर, सरपंच नकुल मौर्य, इतवारी नाग,संतोष, डमरूधर कच्छ,पुजारी दशमु,पंच सोनसाय,मंगतू,संताराम, सुकरु,ईश्वर,इंद्र मौर्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
73 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट पुरस्कार लेकर घर जा रही नर्स को ट्रक ने रौंदा घटनास्थल पर पहुंचकर विधायक प्रतिनिधि हरीश पारख जी के सहयोग से परिजनों को सूचना देकर पार्थिव शरीर को विधायक प्रतिनिधि हरीश पारख जी के मदद से घर पहुंचाया गया |
♦️ दिनेश यदु ने कहा कि आज का दिन सम्पूर्ण देश में गर्व, राष्ट्रप्रेम व कर्तव्यों के बोध का भाव संचारित करता है मौलिक अधिकारों द्वारा वैधानिक संरक्षण प्रदान करने वाले इस दिवस में हम सभी संविधान संरक्षण के कर्तव्य निर्वहन का प्रण लेकर गणतंत्र दिवस के उद्देश्यों को सार्थक बनाएं
♦️ दिनेश यदु जी उसके पश्चात जेल निरीक्षण करने पहुंचे जंहा उनको जेल में बंधक बंधुओं द्वारा उत्कृष्ट स्मृति चिन्ह भेंट किया गया दिनेश यदु जी ने सभी का आभार व्यक्त किया