City Media - Page 1640 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1640

Breaking दल्लीराजहरा का शातिर ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, नौकरी लगाने के नाम पर किया भोले भाले लोगों से की लाखों रुपयों की ठगी

0

नौकरी लगाने के नाम पर 52 लोगों से 26,98,500 रूपये लेकर किया गया ठगी। एस.पी, कलेक्टर ,राज्यपाल से जान-पहचान बताकर भोले-भाले ग्रामीण लोगों को बनाता था निशाना। शासकीय विभाग जैसे पी.डब्लू.डी,पी.एच.ई व वन विभाग में कोटे का पद में नौकरी लगाने का देता था झांसा। आरोपी द्वारा बालोद जिले के अलावा अन्य जिला धमतरी एवं राजनांदगांव के लोगों से भी किया है ठगी। बालोद पुलिस द्वारा धोखाघड़ी के आरोपी को दुर्ग से किया गिरफ्तार।

दिनांक 09.02.2021 को थाना डौण्डीलोहारा में विश्राम सिंह निषाद पिता स्व. सुदंरू राम निषाद पता-ग्राम कोटेरा थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद ने थाने में शिकायत दी कि आरोपी सतीश उपाध्याय पिता स्व.ओंकार नाथ उपाध्याय निवासी दल्लीराजहरा के द्वारा एस.पी, कलेक्टर और राज्यपाल से जान पहचान है कहकर उनकी बेटी, बेटा, व नाती तथा पड़ोस के लोगों व डौण्डीलोहारा के आस-पास के ग्राम सोरली, खेरथा, संबलपुर ,कोबा ,भैंसबोड, फिरतुटोला, संजारी, कोरगुडा, कामता, आलीखूटा, किल्लेकाड़ा, चंदिया, लाटाबोड, खैरा, मनकी के अलावा अन्य जिला धमतरी , राजनांदगांव के भी लोगों से पी.डब्लू.डी,पी.एच.ई व वन विभाग मे शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर झांसा देकर कुल 26,98,500 रूपये लेकर ठगी किया गया है। जिसकी शिकायत पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक- 38/2021, धारा -420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर पोर्ते के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक श्री अब्दुल अलीम खान के पर्वेक्षण में थाना डौण्डीलोहारा एवं सायबर सेल की विशेष टीम गठित कर थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा श्री मनीष शर्मा, निरीक्षक श्री रोहित मालेकर के नेतृत्व में टीम गठन किया गया।

उक्त टीम द्वारा आरोपी के पतासाजी हेतु दल्लीराजहरा आरोपी के घर जाने पर आरोपी द्वारा अपने मोबाईल को बंद कर फरार हो गया था। आरोपी के पता तलाश हेतु मुखबीर लगाया गया तथा सायबर सेल से तकनीकी रूप से पतातलाश किया जाने लगा ।

आरोपी- नाम- सतीश उपाध्याय

मुखबीर के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई कि आरोपी ठगी करने के पश्चात से अन्य जिलों के होटल ,लॉज मे छीप कर रह रहा है। जिसे पतासाजी हेतू टीम रवाना किया गया। टीम द्वारा लगातार प्रयास एवं मेहनत कर प्रकरण के आरोपी सतीश उपाध्याय को जिला दुर्ग से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से नगदी 7,80,000 रूपये जप्त किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

उक्त धोखाधडी के आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा श्री मनीष शर्मा, निरीक्षक श्री रोहित मालेकर थाना प्रभारी गुण्डरदेही ,सउनि श्री अजित महोबिया ,सायबर सेल के प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक विपिन कुमार गुप्ता , आरक्षक पूरन देवांगन, आरक्षक मिथलेश यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

आरोपी- नाम- सतीश उपाध्याय पिता- स्व.ओंकार नाथ उपाध्याय, उम्र-45 वर्ष वर्तमान पता- क्वा.न.166 ए -1 एम.ए टाईप स्ट्रीट न.18 टाउनशिप दल्लीराजहरा जिला-बालोद (छ.ग.) मूल निवासी- ग्राम-गाजीपुर, थाना-गाजीपुर जिला-गाजीपुर (उत्तरप्रदेश)

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

डायरेक्टर इंचार्ज का राजहरा आगमन हुआ खदानों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बैठक रखें रखी गई थी

0

दिनांक 13 फरवरी डायरेक्टर इंचार्ज का राजहरा आगमन हुआ खदानों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बैठक रखें रखी गई थी बैठक में निम्नलिखित विषयों पर प्रबंधन ने जानकारी दी प्रबंधन ने कहा कि राव घाट में उत्पादन कार्य शुरू कर दिया गया है इसके साथ ही राजहरा की खदानों में उत्पादन बढ़ाने के लिए कलवर नागौर की खदानों को शीघ्र शुरू किया जाएगा प्रबंधन ने यह जानकारी दी थी राजहरा अस्पताल से कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को रेफर होने की स्थिति में स्पेशल कैजुअल लीव दी जाएगी यह मांग यूनियन के अध्यक्ष के द्वारा की गई थी इसका आदेश जारी कर दिया गया है इसके साथ ही राजहरा अस्पताल में एंबुलेंस की

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

व्यवस्था जल्द कर दी जाएगी जिन कर्मचारियों ने मेडिकल एवं एजुकेशन के आधार पर क्वार्टर आवंटन हेतु आवेदन किया था उसकी स्वीकृति प्रबंधन द्वारा दे दी गई है यह मांग भी यूनियन के अध्यक्ष द्वारा की गई थी प्रबंधन ने यह भी कहा कि कर्मचारियों का लंबित वेतन समझौता शीघ्र किया जाएगा यूनियन के अध्यक्ष की अपील पर ठेका श्रमिकों के लिए चिकित्सा सुविधा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

मेडिक्लेम के माध्यम से देने का प्रयास किया जाएगा यूनियन के अध्यक्ष ने यह मांग रखी कि जल्द से जल्द प्रबंधन डायरेक्टर इंचार्ज की अनुमोदित कमेटी बनाएं जिससे कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा का शीघ्र से शीघ्र लाभ मिले नई कर्मचारियों के बच्चों को 11वीं एवं 12वीं कक्षाओं के लिए कोचिंग की सुविधा प्रदान करने की मांग की गई साथियों संयुक्त खदान मजदूर संघ इस्पात संयंत्र के उच्च प्रबंधन से कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराता रहा है और कर्मचारियों की समस्याओं को निरंतर हल करने का प्रयास किया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सीटू की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी ।

0

आज राजहरा दौरे पर आये डाइरेक्टर इनचार्ज श्री अनिर्बान दास गुप्ता के साथ हुई यूनियनों की बैठक मे सीटू के प्रतिनिधि मंडल ने डाइरेक्टर इन्चार्ज से खदान कर्मचारियों के लिए उठाई गई मांगो पर विस्तार से.चर्चा की। इस चर्चा मे यूनियन ने जहाँ एक ओर राजहरा माइंस हास्पिटल की हालत सुधारने, जल्द वेज रिवीजन करने, ईएल इनकेशमेंट की सीमा समाप्त करने, डी रिजर्वेशन समस्या का निराकरण करने, कोविड से मृत्यु पर बीमा व अनुकम्पा नियुक्ति ,डीआर स्कीम को स्थाई करने, शावेल डिरल आपरेटर व माइनिंग मेट फोरमैन को डाउन ग्रेड प्रमोशन पालिसी से प्रमोशन देने , खदान मे मेनपावर की कमी को दूर करने, तथा ठेका मजदूरों के लिये समान वेतन भत्तों व चिकित्सा सुविधा की मांग की वही दूसरी ओर सभी विषयों पर विस्तार से विचार विमर्श किया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

मेडिकल रेफरल लीव की मांग हुई पूरी ।
सीटू वर्ष 2014 से लगातार माइंस से भिलाई रेफर किए जाने पर विशेष छुट्टी की मांग करती आ रही है । इस.मुद्दे पर पहले भी प्रबंधन से कई बार बात हुई थी।अंततः डाइरेक्टर इन्चार्ज ने आज इस मांग की स्वीकृति की घोषणा कर दी।अभी यह सुविधा माह मे एक बार दी जायेगी, बाद मे इसका विस्तार किया जायेगा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

माइंस हास्पिटल के लिए जल्द आयेंगी नई एम्बुलेंस।
माइंस हास्पिटल मे सुविधाओं के अभाव के कारण अधिकांश मरीजों को भिलाई ही रेफर किया जाता है।कई बार पर्याप्त एमबुलेंस न होने से गंभीर मरीजों को भिलाई भेजने मे अनावश्यक देरी का सामना करना पडता है ।इसलिए सीटू ने विभागीय एम्बुलेंस खरीदने की मांग प्रबंधन के समक्ष उठाई थी। जिस पर आज डाइरेक्टर इन्चार्ज ने बताया कि एम्बुलेंस खरीद प्रक्रिया जारी है तीन चार माह मे नई एम्बुलेंस माइंस हास्पिटल की मिल जायेंगी।

ठेका मजदूरों की चिकित्सा के मेडिक्लेम व्यवस्था लागू की जायेगी।

वर्षों से ठेका मजदूरों व परिवार को चिकित्सा सुविधा देने की मांग पर डाइरेक्टर इन्चार्ज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की जल्द से जल्द एक कमेटी बनाकर माइंस के ठेका मजदूरों को सपरिवार चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु मेडिक्लेम व्यवस्था लागू करें, जिसका खर्च उठाने के लिए प्रबंधन तैयार है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

चिकित्सा व शिक्षा की आवश्यकता हेतु भिलाई मे कुछ आवास देने स्वीकृति ।
माइंस के कुछ कर्मचारियों ने चिकित्सा व शिक्षा की आवश्यकता हेतु भिलाई मे आवास आबंटन के लिए आवेदन दिया था, जो काफी समय से लंबित थे ।डाइरेक्टर इन्चार्ज के पिछले दौरे मे सीटू ने इस विषय को प्रमुखता से उठाया था। आज डाइरेक्टर इन्चार्ज ने कहा कि सभी रिकमन्डेड आवेदनों को स्वीकृति दे दी गई है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

टाउनशिप मे साफ सफाई, भारी वहन प्रवेश निषेध, कोचिंग सेंटर संचालन हेतु अनुदान पर भी हुई ठोस चर्चा।

सीटू ने आज की बैठक मे कहा कि टाउनशिप मे साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह.चरमरा गई है।इसके लिए पूर्व में संचालित पीएचडी विभाग को बहाल किया जाए।
इसी तरह टाउनशिप क्षेत्र में भारी वाहन प्रवेश व पार्किंग को रोकने ठोस व्यवस्था की जाए।दसवीं व बारहवीं के छात्रों के लिए कोचिंग को प्रमोट करने हेतु प्रबंधन द्वारा अनुदान राशि की व्यवस्था की जाये। इन मांगो पर डाइरेक्टर इन्चार्ज ने कहा कि इन्हें जल्द ही पूरा किया जायेगा ।

यूनियन द्वारा उठाई गई अन्य मांगो पर भी सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन डाइरेक्टर इन्चार्ज ने दिया आज की बैठक में सीटू की ओर से. अध्यक्ष प्रकाश क्षत्रिय, सचिव पुरषोत्तम सिमैया, उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा, संगठन सचिव सुजीत मुखर्जी, सह सचिव रामाधीन ने शिरकत की।

सरपंच ने पत्रकार को दी धमकी, बकावंड चौकी में शिकायत, ब्यूरो चीफ को नक्सली तो ग्रामीण पत्रकार को जनप्रतिनिधि की धमकी

0

सरपंच ने पत्रकार को धमकाया, बकावंड चौकी में हुई शिकायत

बस्तर संभाग मुख्यालय के सबसे शिक्षित ब्लाक मुख्यालय माने जाने वाले बकावंड ब्लाक में एक पत्रकार को सरपंच द्वारा धमकाये जाने का मामला सामने आया है। पत्रकार ने इस मामले में बकावंड चौकी में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने एक अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा है।

बकावंड ब्लाक के दैनिक छत्तीसगढ़ समाचार पत्र के प्रतिनिधि भुजबल बघेल ने इस मामले में सरपंच सत्येंद्र गागड़ा द्वारा मोबाइल पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए इसकी लिखित तहरीर सौंपी है। दैनिक समाचार पत्र के प्रतिनिधि भुजबल बघेल ने अपने पत्र में लिखा है कि 11फरवरी 2021को ग्राम पंचायत क्षेत्र का भ्रमण करने गए थे। इस दौरान सरपंच सत्येंद्र गागड़ा द्वारा फोन पर धमकी भरे लहजे में बात की और गाली गलौज की। इस मामले में आडियो क्लीपिंग होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि बकावंड पुलिस चौकी को कार्यवाही करने को कहा है। बकावंड चौकी प्रभारी कुजूर ने बताया कि इस मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है जिसके बाद उस सरपंच पर कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि यह सरपंच बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व बस्तर विधायक के गृह ग्राम का है ।

बस्तर में चौतरफा हमला

बस्तर में इन दिनों तीन पत्रकारों को नक्सली धमकी के बीच बकावंड ब्लाक के पत्रकार को निर्वाचित जनप्रतिनिधि द्वारा धमकाये जाने का मामला सामने आया है किंतु इसकी चर्चा कम हो रही है। बस्तर के बीजापुर जिले के नई दुनिया के पत्रकार गणेश मिश्रा व दंतेवाड़ा के लीलाधर राठी, फारुख अली को जन अदालत लगाकर सजा सुनाए जाने का फरमान जारी हुआ है और पत्रकारों ने एक जुटता दिखाते हुए आंदोलन का ऐलान किया है । वहीं बस्तर जिले के बकावंड ब्लाक में एक भी मामला सामने आया है जिसमें गिरोला सरपंच सत्येंद्र गागड़ा द्वारा धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है ।बस्तर में पत्रकार तीन पाटों में पिस रहें हैं।

वर्चुअल प्रशिक्षण में शामिल हुए 146 शिक्षक

0

समग्र शिक्षा के तहत राजीव गांधी शिक्षा मिशन द्वारा 8 फरवरी से 12 फरवरी 21 तक पांच दिवसीय कक्षा एक से आठवीं तक दिव्यांग बच्चों के चिन्हाकन प्रशिक्षण गतिविधियां में आ रही बाधाओं के निदान एवं उनके शिक्षण प्रशिक्षण के लिए सकारात्मक वातावरण निर्मित करने हित के लिए जिला स्तरीय पांच दिवसीय टीचर एंड एनालिसिस का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया | जिसमें 7 विकास खंडों के कुल 146 प्रतिभागी शशिकांत शिक्षिकाएं शामिल हुए वर्चुअल प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से हुआ प्रशिक्षण का प्रारंभ राज्य कार्यालय रायपुर से श्रीमती सीमा दौरान सहायक संचालक ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन मार्गदर्शक के रुप में संबोधन किया | जिसमें उन्होंने शिक्षकों को सामाजिक चेतना अभिभावकों को जागरूक तथा शिक्षकों को दिव्यांग छात्र छात्राओं को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रेरित किया तत्पश्चात मास्टर ट्रेनर द्वारा मास्टर द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण जारी रखा |

उन्होंने समावेशी शिक्षा की गतिविधियां 21 प्रकार की जनता के प्रकार दिव्यांग होने का कारण एवं इन बच्चों में पाई जाने वाली समस्या व्यवहार कक्षा में दिव्यांग छात्र छात्राओं के साथ शैक्षिक गतिविधियां एवं उनके तरीके के बारे में जानकारी थी तथा नई शिक्षा नीति 2020 एवं समावेशी शिक्षा की अवधारणा तथा राज्य एवं केंद्र की शासन की योजनाएं की बात से अवगत कराया गया इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में श्री चंद्रशेखर नायडू सुरेश कुमार गुप्ता डॉक्टर रहमान तथा डॉ उमा साहू के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में जिला मिशन समन्वयक श्री अशोक पांडे एवं राजेश त्यागी ने सहयोग किया |

तोकापाल ब्लॉक की शिक्षिका नीलम बनी नायक

0

बस्तर जिले के विकास खण्ड तोकापाल में कार्यरत सहायक शिक्षिका सुश्री नीलम सोरी ने
कोरोना काल में मोहल्ला नियमित रूप से क्लास में खिलौने के माध्यम से अध्यापन कराने वाली शिक्षिका को पढ़ई तुंहर द्वार कार्यक्रम में सक्रिय सभागिता के साथ कार्य करने के कारण राज्य स्तर पर नायक के रूप में चयन किया गया है।उक्त शिक्षिका संकुल डिमरापाल, प्रा शा

आंवराभांटा में कार्यरत हैं। जिन्हें सी जी स्कूल डॉट इन राज्य पोर्टल में नायक का स्थान प्राप्त हुआ। बच्चो को व उनके पालको को भी कोरोना महामारी से हम कैसे बचें व किस तरह इससे दूर रहे इन बातों को को भी पूरी जागरूकता के साथ सतत सम्पर्क कर कार्य किया।शाला समिति के द्वारा भी नीलम सोरी को सम्मानित किया जा चुका है।

कांग्रेस सरकार ने 36 वादों में से पूरे किए 24 वादे-मोहन सिंह मरकाम

0

रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी) जिला मुख्यालय बलरामपुर के सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह मरकाम ने प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की 2 साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहां कि प्रदेश में 36 वादों में से 24 वादे को पूरा कर चुकी है। बाकी वादों को भी आने वाले समय में पूरा किया जाएगा। धान खरीदी को लेकर कहा कि 15 साल में भाजपा जो सरकार ने नहीं कर पाई वह हमारी सरकार मात्र 2 सालों में कर दिखाया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हमें समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नहीं करने दे रही थी। जिसको लेकर काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा लेकिन छत्तीसगढ़ की सरकार ने सभी मुसीबतों का सामना करते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को केवल आरोप लगाने आता है उनके पास यदि कोई पुख्ता प्रूफ हो तो प्रस्तुत करें हवा हवाई बात करने का कोई मतलब नहीं है। बीजेपी ने 2003 में कहा था कि लघु एवं सीमांत किसानों का कर्जा माफ करेंगे,लेकिन माफ नहीं कर पाई और अब किसानों के सामने घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। कॉन्ग्रेस सरकार ने लगभग 13 लाख किसानों का अभी तक 11 हजार करोड़ रुपया माफ कर चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा शासनकाल में पत्रकारों को आर्थिक एवं मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी लेकिन कांग्रेस सरकार वहीं पत्रकारों के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून को विधानसभा में पारित कर रही है जहां पत्रकारों की पूरी सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। आरक्षित कांग्रेस भवन के भूमि पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह मरकाम के जेसीबी चलाकर श्रमदान किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला, जिला कांग्रेस प्रभारी आरती सिंह,पीयूष कोसरे, भानु प्रताप सिंह,अनिल सिंह कर्नल ने श्रमदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, कांग्रेस प्रवक्ता सुनील सिंह एवं जिले के सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

क्रेडिट कार्ड रखते है तो ठगी से बचने के लिए ये काम जरूर करे ……?

0

क्रडिट कार्ड ठगी पर बैंक से डिस्प्यूट फॉर्म अवश्य लें

दोस्तो क्रेडिट कार्ड या कहे उधार कार्ड एक छोटा प्लास्टिक कार्ड है, जिसमे इस कार्ड के उपयोगकर्ता इस वादे के साथ वस्तुएं और सेवायें खरीद सकते हैं कि, बाद में वो इन वस्तुओं और सेवाओं का भुगतान करेगा, मतलब क्रडिट कार्ड से आप उधारी में कोई भी वस्तु,(सेवाएं )खरीद सकते है ,उधार की रकम आपको कुछ समय अवधि में चुकाना होता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कैसे होती है ठगी

ठग ऐसे कस्टमर को निशाना बनाते है ,जिन्होंने क्रेडिट कार्ड लेने के लिए प्रोसेस कर दी है ,कार्ड ले के रखा है लेकिन एक्टिवेट नही किया है ।ऐसे केस पुलिस में ज्यादा रिपोर्ट की जाती है।
दोस्तो सामान्य एटीएम कार्ड की तरह क्रेडिट कार्ड की ठगी में भी ठग कार्ड का 16 अंको का नंबर cvv नम्बर और otp शेयर करवाकर ही ठगी करते है।ये कार्ड को एक्टिवेट कराने के बहाने करते है ।पुराने कार्ड धारक को कार्ड बंद हो जाने,आधार कार्ड लिंक करने आदि कारण बताकर फ़ोन कॉल आ सकता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

क्या करें

दोस्तो अगर आप क्रेडिट कार्ड चालते है ,और आप ठगी का शिकार हो गए हो तो सबसे पहले आप जिस बैंक से कार्ड जारी हुआ है उस बैंक में जाकर कार्ड ब्लॉक करावे ,कंपनी जिसने कार्ड जारी किया है ,उससे डिस्प्यूट फॉर्म अवश्य ले ले ।,डिस्प्यूट फॉर्म के बगैर पुकिस में रिपोर्ट नही की जा सकती है। डिस्प्यूट फॉर्म में आपके लेनदेन का ब्यौरा होता है ।जिसके आधार पर पुलिस कार्यवाही करती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

आवश्यकता हो तो क्रडिट कार्ड ले अथवा अवॉयड करें,,दोस्तो आपको क्रेडिट कार्ड की आवश्यकता हो तभी ले अथवा क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले कपनियों के कॉल को आप अवॉयड भी कर सकते है।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सावधान रहें सुरक्षित रहे।

बालोद पुलिस

माओवादियों का पत्रकारों के विरुद्ध दिया गया बयान निंदनीय – गौतम

0

बस्तर के पत्रकारों लीलाधर राठी और गणेश मिश्रा के खिलाफ बीते 12 फरवरी को माओवादियों द्वारा जारी किये गए नामज़द पर्चे में जारी बयान की छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन कड़े शब्दों में निंदा करता है।

समय है जब सभी संघ संगठनों और पत्रकारों को एक होने की जरूरत है ताकि कोई भी देश के चौथे स्तंभ पर तिरछी आंख उठाकर ना देख सके ।

इस मामले को लेकर होने वाले हर धरना प्रदर्शन आंदोलन में छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी और गलत के खिलाफ अपनी आवाज निश्चित तौर पर बुलंद करने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी ।पत्रकार एकता जिंदाबाद

जिला नारायणपुर के अति संवेदनशील क्षेत्र के ग्राम सोनपुर में 53वीं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा कैंप का आयोजन कर चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा शिविर लगाये गये

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

जिला नारायणपुर के अति संवेदनशील क्षेत्र के ग्राम सोनपुर में 53वीं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत कैंप का आयोजन कर ग्रामीणों को सामान बांटा साथ ही चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा शिविर लगाये गये।

धुर नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ राज्य के जिला नारायणपुर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान नक्सल अभियान के साथ-साथ सुदूर अंचल के गरीब लोगो की मदद भी कर रहें है, इस का उदाहरण दिनांक 12.02.2021 को 53वीं बटालियन आई0टी0बी0पी0 की “ए’ कम्पनी कैम्प सोनपुर द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सामान वितरण, चिकित्सा शिविर एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कैम्प में सर्गीपाल, मुन्दाटिकरा, बेचागाँव, सोनपुर, एलनार, पेलीपाड, इरपनार, कस्तुरगुण्डा, गोंगला और मुरपाधर आदि गाँव के ग्रामीणों को दैनिक इस्तेमाल में आने वाले वर्तनों तथा स्कूल के बच्चों व ग्रामीण युवकों को खेल-कूद सामाग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर वाहिनी की चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वी0 विजया लक्ष्मी बाई, द्वारा दूरदराज इलाके से आये ग्रामीणों की चिकित्सा जाचँ कर दवाईयाँ बाटी और पशु चिकित्सक डा० एन० मोहना सुन्दरम द्वारा ग्रामीणों के पालतू जानवरों की चिकित्सा जाच की गई। चिकित्सा अधिकारी द्वारा लोगों को साफ-सफाई, ताजा भोजन करने एवं शुद्ध पेयजल का उपयोग करने की सलाह दी गई तथा वाहिनी पशु चिकित्सक द्वारा ग्रामीणों को पशुओं को होने वाली बीमारी तथा उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी गई।

इस मौके पर श्री मनोज पी0सी0, उप सेनानी, 53वीं बटालियन, आई0टी0बी0पी0 एवम् स्थानीय गावों के सरपंच, आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता, स्कूलों के अध्यापक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में श्री मनोज पी0सी0, उप सेनानी, 53वीं बटालियन, आई0टी0बी0पी0 ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए बताया वे आई0टी0बी0पी0 को अपना मित्र समझें, हम लोग आप सब की सेवा व सुरक्षा के लिए यहाँ तैनात है अगर किसी को भी कोई समस्या होती है तो आप लोग कभी भी कैम्प में आकर हमें बताए। हमारे जवान हमेशा आप लोगों की सेवा के लिए तैयार है। उक्त अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों के उत्थान में इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे तथा सभी ग्रामवासियों व खास कर युवा पीढी से अनुरोध किया कि वे हिसा का मार्ग छोडकर राष्ट्र निर्माण व देश की मुख्यधारा से जुडे व खुशहाल जीवन व्यतीत करें।

श्री मनोज पी0सी0, उप सेनानी, 53वीं बटालियन, आई0टी0बी0पी0 ने सभी ग्रामीणों को इस कार्यक्रम में शामिल होने व इसे सुचारु रुप से सफल बनाने में सभी का आभार व्यक्त किया व धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान जवानो द्वारा दूर-दराज से आए ग्रामीणों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिसकी की ग्रामीणों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की सहायक सेनानी (आप्स) साम0 मुख्या०, 53वी वाहिनी, भा०ति०सी०पुलिस |

MOST POPULAR

HOT NEWS