बालोद–वैश्विक महामारी के चलते जहां पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है वही आज गुरुर ब्लॉक के ग्राम धोबनपुरी मै रोज़गार गारंटी का कार्य चल रहा है वही मजदूर एवं रोजगार सहायक व गांव के पंच मास्क नही पहने हुए थे एवं सोसियल डिस्टेंस का जम कर धज्जियां उड़ाई गई। वर्तमान वैश्विक गंभीर महामारी के चलते शासन प्रशासन के नियमो का उलंघन किया जा रहा है। ग्राम धोबनपुरी में रोजगार गारंटी का कार्य चल रहा है जहां अभी तक सूचना बोर्ड नही लगा है इसमें ग्राम पंचायत धोबनपुरी के सरपंच की लापरवाही माने या प्रशासन की लापरवाही मीडियाकर्मियों ने जब गुरुर ब्लॉक के जनपद पंचायत सीईओ राजेंद्र पडौती सर जी सेल फोन के माध्यम से कुछ सूचना देने का प्रयास किया तो उन्होंने मीडियाकर्मियों का फोन नहीं उठाया क्यों..?। मीडियाकर्मियों द्वारा लगातार खबर प्रकाशित करने पर भी शासन प्रशासन द्वारा कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है। ग्राम पंचायत धोबनपुरी की सरपंच श्रीमति कुंती देवी रावटे मैडम जी गांव में ध्यान नही देगी तो गांव का विकास कैसे होगा। गांव के ग्रामीण बिना मास्क लगाए रहते है एवं गांव में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करते ऐसा क्यों ? गांव के जनप्रतिनिधि कमजोर होने का कारण सामने आ रहा गांव के जनप्रतिनिधि गांव में ध्यान नही देंगे तो गांव कैसे सुधरेगा।
अधिकारी कोरोना संक्रमण की कड़ी तोड़ने में जुटे, ठेकेदार लिपापोती में व्यस्त
पुल निर्माण में लिपापोती के बाद सड़क निर्माण का कोई मापदंड नहीं
मुरूम के बदले मिट्टी का उपयोग
जगदलपुर – बस्तर कलेक्टर सहित जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी कोरोना संक्रमण की कड़ी को तोड़ने में दिनरात जुटे है जिसके कारण खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का सही मानिटरिंग नहीं हो पा रही है। कुछ ठेकेदार अफसरों को व्यस्तता का फायदा उठाते हुए सड़क निर्माण कार्यों में लिपापोती करने में जुटे है। अफसरों द्वारा कई बार फटकार लगाने के बाद भी उस ठेकेदार ने गुणवत्ता की सुधार में काई रुचि नहीं दिखाई और विभाग के अधिकारी भी ठेकेदार पर मेहरबान है। ऐसा ही नजारा बकावण्ठ-कोठावण्ड से उडीसा सीमा तक सड़क निर्माण में देखा जा सकता है।
ज्ञातव्य हो कि उक्त ठेकेदार के कार्यप्रणाली से लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाय के अधिकारी भी परेशान है। कई बार फटकार के बाद भी ठेकेदार ने गुणवत्ता सुधार पर ध्यान नहीं दिया। घटिया निर्माण कार्यों के अंजाम देने के बाद भी विभाग के अधिकारी कारवाई करना तो चाहते है लेकिन उनके हाथ बंधे हुए है। कार्रवाई का फरमान जारी होते ही ठेकेदार के समर्थन में राजनीतिक दबाव बनाया जाता है जिसके कारण अधिकारी भी ठेकेदार पर मेहरबान बने हुए है।

सड़क निर्माण में लिपापोती
जानकारी के अनुसार आरआरपी 2 के तहत बकावण्ड-कोठावण्ठ से करपावण्ठ मार्ग होते हुए उड़ीसा सीमा तक 24 करोड़ की लागत से लगभग 26 किमी तक सड़क चौड़ीकरण कार्य स्वीकृत किये गये है जिसका निर्माण एजैसी लोक निर्माण विभाग को बनाया गया है। सरपंच, जनपद सदस्य एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कछुए गति से घटिया सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क की चौड़ाई कितनी होनी चाहिए इसमें कितना गहा कर कितना मुरूम गिट्टी डाला जाना है जिसका कोई मापदंठ तक नहीं है। अधिकांश मात्रा में मिट्टी की भरपाई कर नाममात्र की गिट्टी डालकर उब्ल्यूबीएम का कार्य किया गया है। गुणवत्ता के सुधार नहीं हुए तो पहली बारिश में ही गणवत्ता की पोल खुल जायेगी। उक्त ठेकेदार का कार्य अधिकांश स्थानों पर गुणवत्ता को लेकर विवादित ही रहा है इसके पूर्व में भी बकावण्ड विकासखंड के मलबेला में पुल निर्माण कराया गया था जिसमें भी अनियमितता की शिकायत मिलने पर विभाग के अधिकारी को लेक्टर की फटकार सुननी पड़ी थी। इसके बाद भी ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं किया है। घटिया सड़क निर्माण निर्माण कराया जा रहा है जिसको लेकर विभाग के अधिकारी के संज्ञान में लाया जा चुका है इसके बाद भी गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ है।

आक़िब रजा बने युवक कांग्रेस के बस्तर जिला उपाध्यक्ष…
जीशान की टीम में आक़िब रजा का कद बढ़ा, जिला उपाध्यक्ष बनाये गए..
युवक कांग्रेस के नई सूची में आक़िब रजा होंगे जिला उपाध्यक्ष…
जगदलपुर:-बस्तर जिला युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीशान क़ुरैशी ने नई जिला कार्यकारिणी , ब्लॉक अध्यक्षो की सूची आज देर शाम जारी कर दी है। इस नई सूची में कई युवाओं को अहम जिम्मेदारी दी गयी है।
आक़िब रजा को युवक कांग्रेस के बस्तर ज़िला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है, वही मोना पाढ़ी को जिला महासचिव बनाया गया है।

आपको बता दे कि आक़िब रजा को पूर्व कार्यकाल में जगदलपुर विधानसभा सचिव की जिम्मेदारी दी गयी थी , संग़ठन से मिली जिम्मेदारी का आक़िब ने बखूबी से पालन भी करते दिखाया है जिसके कारण इस नई कार्यकारिणी में आक़िब रजा का कद संगठन ने बढ़ाया है। आक़िब रजा को मिली नई जिम्मेदारी के बाद से ही युवाओं में हर्ष का माहौल है।

आक़िब रजा ने संगठन से मिली जिम्मेदारी हेतु संग़ठन का आभार व्यक्त किया है साथ ही रजा ने कहा कि बस्तर जिला युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने पर मै संसदीय सचिव/विधायक माननीय रेखचन्द जैन ,छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विभाग के अध्यक्ष माननीय मिथिलेश स्वर्णकार , प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी (कोको) ,जिला कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान दबंग अध्यक्ष माननीय राजीव शर्मा , पूर्व महापौर माननीय जतीन जयसवाल , जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री माननीय अनवर खान , सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य , बस्तर जिला प्रभारी युवा कांग्रेस दुर्गेश राय एवं बस्तर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष माननीय ज़ीशान क़ुरैशी का हृदय से आभार व धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ, जिन्होंने मुझे नई जिम्मेदारी से नवाजा और आगे भी इसी तरह सहयोग और मार्गदर्शन की आशा व अपेक्षा रखता हूँ।
अंजुमन इस्लामिया कमेटी सुकमा का चुनाव सम्पन्न
दिनांक 8 मई 2021 को अंजुमन इस्लामिया कमेटी का सुकमा का चुनाव कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए चुनाव अधिकारी जनाब हाजी कमाल शरीफ साहब एवं जनाब शेख शुभान साहब द्वारा अंजुमन इस्लामिया कमेटी सुकमा का चुनाव कराया गया जिसमें मुस्लिम समाज के आम सहमति से जनाब हाजी एस कसीमुद्दीन साहब को सदर जनाब खालिद भाई को नायाब सदर एवं जनाब सेख सजार को सचिव चुना गया।
नये कमेटी का कार्यकाल 3 वर्ष का होगा,मुस्लिम समाज के वर्गों ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि इनका कार्यकाल मुस्लिम समाज के विकास में नये आयाम तय करेगा।

नव निर्वाचित सदर हाजी एस कसीमुद्दीन ने सभी का आभार मानते हुए पुराने कमेटी के कार्यो की सराहना करते हुए समय समय पर मार्ग दर्शन की गुजारिश करते हुए सभी का शुक्रिया अता किया गया और सभी धर्मों के लोगों से अपील की अपने आसपास के लोगों में भेदभाव ना करते हुए सभी को एक जैसा मानना चाहिए हर एक इंसान को जीने का हक है हमें समाज को सुधारने से पहले खुद में सुधार करना चाहिए क्योंकि अगर मुल्क का हर एक शख्स खुद में बेहतर बदलाव करने लगे तो हमारा समाज अपने आप ही तरक्की करने लगेगा हमें ऐसा समाज बनाना चाहिए जो आजादी मसावत और भाईचारा सिखाएं यही हमारी सच्ची खिराजे अकीदत होगी।

महाविद्यालय जगदलपुर में प्राइवेट छात्र छात्राओं से ली जा रही जनभागीदारी शुल्क माफ करने एनएसयूआई जिला बस्तर द्वारा सचिव रेखचंद जैन को ज्ञापन सौंपा
आज दिनांक 08 जून 2021 को एनएसयूआई जिला बस्तर द्वारा जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन को ज्ञापन सौंप शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर एवं दंतेश्वरी कन्या महाविद्यालय जगदलपुर में प्राइवेट छात्र छात्राओं से ली जा रही जनभागीदारी शुल्क माफ करने एवं जिन छात्र छात्राओं द्वारा शुल्क ले लिया गया हैं उन सभी छात्र छात्राओं को लोहा गया शुल्क वापस करने की मांग की।

जिसपर विधायक जैन ने दोनो महाविद्यालय के प्राचार्यों को फोन कर कल दिनांक 09 जून 2021 को वर्चुअल बैठक में शुल्क माफ करने का प्रस्ताव पारित करने की बात कही, एनएसयूआई माननीय विधायक जी को धन्यवाद ज्ञापित करती है की कोरोना काल को देखते हुए उन्होंने जनहित एवं छात्र हित में निर्णय लिया।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सचिव एवं बस्तर लोकसभा प्रभारी आदित्य सिंह बिसेन, प्रदेश सह सचिव अरुण गुप्ता, प्रदेश सचिव ज्योति राव,प्रदेश सह सचिव माज लीला,संभाग संयोजक हेमंत कश्यप,कार्य. जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया, कार्य.जिलाध्यक्ष अंकित सिंह, जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष विशाल खंबारी, जगदलपुर ब्लॉक अध्यक्ष फैसल नवी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लोकहित में लिए निर्णय पर केदार कश्यप पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने आभार वक्त किया
देश के 80 करोड़ जरुरतमंदो को नवम्बर महीना तक मुफ्त राशन व सभी नागरिकों को वैक्सीन उपलब्ध करना लोकहित में निर्णय, आ. प्रधानमंत्री व केन्द्र सरकार को पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने जताया धन्यवाद एवमं आभार
जगदलपुर- माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को संबोधित कर लोकहित में लिए निर्णय पर पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने आभार वक्त करते हुए कहा कि कोरोना महामारी की आपदा ने जनजीवन को तहस नहस कर दिया, विपति की परस्थिति में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हाथ बढ़ाते हुए केंद्र सरकार के दो महत्वपूर्ण फैसलों गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत नवंबर माह तक देश के 80 करोड़ ज़रूरतमंद लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा मुफ़्त राशन उपलब्ध कराने एवं साथ ही साथ सभी नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया अर्थात किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन पर कुछ भी खर्च नहीं करना होगा।

कोरोना संक्रमण के दौर में लोकहित के इस निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्र सरकार को पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद द्वारा नवनियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया गया
दल्लीराजहरा – प्रमिला पाकर वार्ड क्रमांक 4 के द्वारा नवनियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष संजीव सिंह का स्वागत अभिनंदन किया गया इस अवसर पर वार्ड पार्षद के साथ वार्ड वासियों के द्वारा अपने वार्ड के युवा मिलनसार नेता संजीव सिंह के नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किए साथ ही साथ वार्ड के युवाओं में भी हर्ष व्यक्त किया तथा संजू सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की गई वार्ड की महिलाओं ने भी अपने बीच अपने युवा नेता को पाकर हर्ष व्यक्त किया तथा भरोसा दिलाया कि हम सब हर संभव आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे इसी अवसर पर युवा नेता संजीव सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सबको साथ मिलकर वार्ड के विकास करना है और इसी तरह वार्ड क्या पूरे दल्ली राजहरा तथा जिला और पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएंगे इसी अवसर पर किसान मोर्चा जिला सदस्य निलेश श्रीवास्तव के साथ-साथ वार्ड के अन्य सम्मानित नागरिक राजकुमार. अर्जुन राय. भीमसेन यादव श्री सुनील पाकर राजा मोनू मयंक सोनू एवं महिलाओं में जानकी देवी सरस्वती देवी रोमा राय लक्ष्मी साहू और समस्त वार्ड वासियों उपस्थित थे |



भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की वर्चुवल बैठक सम्पन्न
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश पधाधिकारीयो की वर्चुवल बैठक आज 8 जून शाम 4:45 बजे मोर्चा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सलीम राज जी व प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान जी उपस्तिथि में सम्पन्न हुआ।
इस बैठक में विगत 31 मई को मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरा होने पर पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत किये गए कार्यक्रमो की जिला वार समीक्षा किया गया।

इस वर्चुवल बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष यूनुस कुरैशी, अमजद अली यास्मीन खान,रज़िया खान,समाउद्दीन सिद्दीकी प्रदेश मंत्री सैय्यद रज़ा, हमीद अहमद शाह,रस्मित खुराना,कोषाध्यक्ष मख़मूर खान,कार्यालय प्रभारी असगर अली, मिडिया सह प्रभारी शौरभ देव,शोसल मीडिया प्रभारी वसीम अंसारी,जावेद रब्बानी शामिल रहे।
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री शकील अहमद ने किया व बैठक का आभार प्रदर्शन प्रदेश महामंत्री शाहिद खान ने किया।

यह जानकारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहम्मद अबरार सिद्दीक़ी ने दी |

बालोद जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी हुई जारी
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, छत्तीसगढ़ प्रभारी संतोष कुमार कोलकुंडा, राष्ट्रीय सचिव ,सह प्रभारी एकता ठाकुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी, बालोद प्रभारी जयंत देशमुख/ दीक्षा पांडे एवं बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकडे की सहमति से जिला कार्यकारिणी, विधानसभा अध्यक्ष , ब्लाक अध्यक्ष अनुमोदित सूची जारी किया गया है।

उक्त सूची में जिला प्रभारी महासचिव परितोष हंसपाल, जिला उपाध्यक्ष मनीष सेन,मोहम्मद यमन,डौंडी लोहारा विधानसभा अध्यक्ष हरीश साहू,शहर अध्यक्ष पीएम सोहैल,जिला महासचिव सुदामा शर्मा,संयुक्त महासचिव राजू चौधरी, आदित्य चौधरी,आदिभ भगत,शुभम गुप्ता,राकेश पिपरे, दीपक सिंह,राहुल कड़पति, डोमेन्द्र चुनारकर को स्थान दिया गया है।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया तथा गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद व बालोद विधायक संगीता सिन्हा,जिला प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत,जिला संगठन प्रभारी बीरेश ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर,जिला उपाध्यक्ष संगीता नायर जी,नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी सहित सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लोकहित में लिए निर्णय पर राकेश द्विवेदी महामंत्री भाजपा मण्डल दल्लीराजहरा ने आभार वक्त किया
दल्लीराजहरा – माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को संबोधित कर लोकहित में लिए निर्णय पर राकेश द्विवेदी महामंत्री भाजपा मण्डल दल्लीराजहरा ने आभार वक्त करते हुए कहा कि कोरोना महामारी की आपदा ने जनजीवन को तहस नहस कर दिया, विपत्ति की परस्थिति में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हाथ बढ़ाते हुए केंद्र सरकार के दो महत्वपूर्ण फैसलों गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत नवंबर माह तक देश के 80 करोड़ ज़रूरतमंद लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा मुफ़्त राशन उपलब्ध कराने एवं साथ ही साथ सभी नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया अर्थात किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन पर कुछ भी खर्च नहीं करना होगा।
कोरोना संक्रमण के दौर में लोकहित के इस निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्र सरकार को राकेश द्विवेदी महामंत्री भाजपा मण्डल दल्लीराजहरा ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
कोरोना 100 साल की सबसे बड़ी महामारी आधुनिक विश्व ने न देखी न महसूस की | खुद की विफलता पर सफाई राज्यों की मांग पर ही उन्हें मई से कोरोना वैक्सीनेशन का काम सौंपा, लेकिन विफल होने लगे तो केंद्र पर आरोप लगाने लगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित किया। 32 मिनट के इस संबोधन में उन्होंने दो बड़े ऐलान किए। पहला कि सभी राज्यों को अब केंद्र की ओर से मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। राज्यों को अब इसके लिए कुछ खर्च नहीं करना पड़ेगा। दूसरा कि देश के 80 करोड़ गरीब लोगों को नवंबर यानी दिवाली तक मुफ्त राशन दिया जाएगा।
मोदी ने कहा कि कोरोना की दूसरी वेव और इससे हमारी लड़ाई जारी है। दुनिया के अनेक देशों की तरह भारत भी इस लड़ाई के दौरान बड़ी पीड़ा से गुजरा है। हममें से कई लोगों ने अपने परिजनों और परिचितों को खोया है। ऐसे सभी परिवारों के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं। बीते 100 साल में आई ये सबसे बड़ी महामारी है, त्रासदी है। इस तरह की महामारी आधुनिक विश्व ने न देखी थी और न अनुभव की थी।

मोदी ने कहा कि इतनी बड़ी वैश्विक महामारी से हमारा देश कई मोर्चों पर एक साथ लड़ रहा है। कोविड अस्पताल बनाने से लेकर आईसीयू बेड्स की संख्या बढ़ाना, वेंटिलेटर बनाने से लेकर टेस्टिंग लैब का नेटवर्क तैयार करना हो। बीते सवा साल में ही देश में एक नया हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। दूसरी लहर के मिस-मैनेजमेंट और केंद्र की भूमिका पर सवाल उठने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यों की मांग पर ही उन्हें कोरोना नियंत्रण और वैक्सीनेशन के अधिकार दिए गए।
केंद्र और राज्य सरकार मिलकर नई गाइडलाइन के अनुसार जरूरी तैयारी कर लेगी। संयोग है कि 21 जून को ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी है। 21 जून सोमवार से देश के हर राज्य में 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी। वैक्सीन निर्माताओं से कुल उत्पादन का 75% हिस्सा खुद खरीदकर राज्य सरकार को मुफ्त देगी। किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन को कुछ भी खर्च नहीं करना होगा।



