City Media - Page 1668 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1668

बिना मूल्य प्रिंट की हुई शराब की बोतल बिक रही है सरकारी शराब दुकानों में, आबकारी विभाग बस्तर का हैरतअंगेज कारनामा

0

जगदलपुर । शराब के तस्करी की घटना आये दिन समाचारों में सुर्खियों में बनती रहती है किंतु सरकारी शराब की दुकान से शराब की कालाबाजारी करने के मामले पर अक्सर शासन अथवा प्रशासन चुप्पी साध लेती है । पिछले कई माह से बस्तर जिले के जगदलपुर या शहर की तीनों अंग्रेजी शराब दुकान से अधिक मूल्य पर शराब बेचने की घटना सामने आने के बाद भी आबकारी विभाग द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों पर किसी भी . प्रकार की कार्रवाई नहीं की गइ बल्कि समाचार का प्रशासन जारी करने वालों पर ही विभिन्न आरोप लगाकर उनको चुप करा दिया गया किंतु कुछ दिनों से बिना मूल्य अंकित की शराब बोतले शहर की तीनों दुकानों से बेचे जाने की खबर सामने आई है । एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार इन दुकानों से बिना मूल्य प्रिंट की हुई शराब की बोतल मनमाने कीमत पर बेची जा रही है ।

अन्य जानकारी के अनुसार शराब दुकान के ही कर्मचारियों का कहना है कि हमें अपने अधिकारी के निर्देश का पालन कर इस प्रकार का विकाय करना पड़ता है । जानकारी तो सर्वविदित है कि इन तीनों दुकानों में बिना बिल दिये ही बोतले बेजी जाती है । कई बार इस मामले पर जब आबकारी अधिकारियों से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि क्या करे इन दुकानों पर भीड़ इतनी अधिक रहती है कि सबको बिल देना संभव नहीं है लेकिन जब उनसे यह पूछा गया कि बिना मूल्य अंकित के ही शराब बोतले मनमाने मूल्य पर किसी प्रकार बेची जा रही है तो उनका कहना होता है कि जिस प्रकार की उपलब्धता रहेगी उसी प्रकार की व्यवस्था के तहत ही सामान बेजा जा सकेगा । आबकारी विभाग बस्तर जिले के ही एक कर्मचारी के अनुसार इस प्रकार के सारे मामले बीजापुर में बैठे एक यादव ठेकेदार की संलिप्तता सामने आ रही है । उसी ठेकेदार के शासन के एक उच्चाधिकारी के तालमेल के कारण इस प्रकार के अनियमितताओं से भरे कारनामे पूरे जिले में किये जा रहे है ।

बड़ी खबर – एटीएम कार्ड के माध्यम से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

0

स्वरुप राज – जगदलपुर

जगदलपुर। शहर में एसबीआई के एटीएम बूथ में से रूपये आहरण करने के पश्चात् संबंधित बैंक में रूपये आहरण नहीं हुआ है कहकर टोल – फ्री नम्बर पर शिकायत दर्ज कर पुनः बैंक से अपने खाते में पैसा जमा कराने वाले अर्न्तराज्यीय गिरोह को पकड़ने में कोतवाली पुलिस ने सफलता हासिल किया है ।

ज्ञात हो कि एसबीआई बैंक जगदलपुर के द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है “ कि माह सितम्बर , अक्टूबर एवं नवम्बर 2020 में कुछ खाता धारको द्वारा एटीएम कार्ड के माध्यम से जगदलपुर शहर में स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ में अपने कार्ड के माध्यम से खातों से रूपये का आहरण किया गया है और संबंधित बैंक के टोल – फ्री नम्बर पर फर्जी शिकायत दर्ज कराया गया कि उनके एटीएम कार्ड से ट्रान्जेक्शन के दौरान राशि आहरित नहीं हुआ है और खाते से संबंधित राशि का कटौती होना बताया गया है एवं उक्त शिकायत पश्चात् संबंधित बैंक के द्वारा निश्चित समयावधि में एसबीआई की ओर से संबंधित बैंक के माध्यम से खाता धारक के खाता में आहरित मूल्य की राशि पुनः जमा किया गया है ” । उक्त समयावधि में एसबीआई के एटीएम पर इस तरीके से 1,08,62,000 रूपये की ठगी संबंधी शिकायत किया गया जिस पर थाना कोतवाली में धारा 420 , 120 बी भादवि , 66 आईटी एक्ट के तहत अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया।


इस मामला में दर्ज होते ही एसएसपी दीपक झा, एडिशनल एसपी ओपी शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागरसिदार के दिशा निर्देश से त्वरित जांच प्रारंभ की गई। इस दौरान शहर के एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे संबंधित कार्ड एवं खातों के ट्रांजैक्शन डिटेल व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कुछ संधियों की पहचान की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश जौनपुर जिले का होना पाया गया। इस आधार पर थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में साइबर सेल एवं अन्य बल को उत्तरप्रदेश की ओर रवाना कर संदेहियों पर निगाह रखा गया एवं दो संदेहियों अनुराग यादव एवं जनार्दन यादव को जौनपुर से पकड़ा गया है । मामले में संदेही अनुराग यादव एवं जनार्दन यादव से पूछताछ पर अपना अपराध स्वीकार किया गया है ।
आरोपियों के द्वारा AXIS , IDFC , MAHENDRA KOTAK , IDBI , Indusind , DBS , YES , HDFC , PNB , UNION , DEUTCHE BANK के एटीएम कार्ड के माध्यम से राशि आहरित किया जाता था मामले में 47 खातों से 28 एटीएम कार्ड के माध्यम से उक्त राशि आहरित किया गया था । ज्ञात हो कि मुख्य आरोपी अनुराग यादव डॉ एपीजे अब्दुल कलाम युनिवर्ससिटी का एमबीए छात्र रह चुका है एवं दूसरा आरोपी जनार्दन यादव भी ग्रेजुएट है । जप्त सम्पत्ति : आरोपियों के कब्जे से अलग अलग बैंको के 3 नग एटीएम कार्ड , पासबुक , 3 नग चेक बुक , पेन कार्ड , आधार कार्ड , 5 नग मंहगा मोबाईल , नगद 2,00,000 रूपये एवं अन्य सामग्री बरामद किया गया है ।

टाइगर बॉय चेंदरू की स्मृति में रात्रिकालीन क्रिकेट मैच का शुभारम्भ हुआ

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

जिला मुख्यालय नारायणपुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्लस वन के तत्वाधान में रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 4 टाइगर बाय चेंदरू मंडावी की स्मृति में रखा गया, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय केदार कश्यप जी (पूर्व मंत्री छ.ग.शाशन)

अध्यक्षता श्याम बत्ती नेताम (अध्यक्ष जिला पंचायत) विशेष अतिथि सुनीता मांझी (जिला नगर पालिका) विशिष्ट अतिथि बृजमोहन देवांगन,राजेश दीवान, संदीप झा, जैकी कश्यप, सुदीप झा, राहुल पटेल,गिल्लू राम,ए.के.फारूकी एवं आयोजक पंकज जैन जी उपस्थिति में स्वर्गीय चेंदरू के पुत्र व परिवार द्वारा टाइगर बॉय चेंदरू के स्मृति में दीप प्रज्वलित कर खेल का शुरुवात किया गया।पहला मैच महावीर चौक व कृषि विभाग के मध्य खेला गया, रात्रिकालीन क्रिकेट में कुल 48 टीमों ने भाग लिया है जिसमे की कांकेर, जगदलपुर, कोयलीबेड़ा, भानुप्रतापपुर, टीम बाहर की सम्मिलित है |

ज्ञातव्य है की पिछले दो वर्षों से चेंदरूराम स्मृति में रात्रिकालीन मैच की विजेता ट्राफी प्लस वन टीम अपने नाम किया,देखना है इस वर्ष ये ट्राफी किस टीम के हाथ जाती है। टाइगर बाय चेंदरू मंडावी रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक व्यहार कुशल मृदुभाषी पंकज जैन जी ने बताया कि नारायणपुर की पहचान और टाइगर बॉय स्वर्गीय चेंदरू मंडावी की यादों को संजोय रखने के उद्देश्य से वर्ष 2017 से पिछले तीन वर्षों से उनकी स्मृति में टाइगर बॉय चेंदरू मंडावी रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरुष्कार 51000 ट्राफी दुसरा पुरूष्कार 31000 ट्राफी रखा गया है रोजाना 3 मैच खेला जाना है, स्थान खेल परिसर ग्राउंड रात्रिकालीन क्रिकेट मैच के इस आयोजन पर खेल प्रेमियों ने भी बड़े उत्त्साह के साथ रात्रिकालीन क्रिकेट मैच का भरपूर आनंद लिया।

दल्लीराजहरा का निवासी हुआ OLX में कार खरीदने के नाम पर ठगी का शिकार

0

दल्लीराजहरा के निवासी के साथ कार डिलीवरी के एवज में 49 हजार से अधिक की राशि धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 29 नवम्बर की है वार्ड क्र 27 के रमेश कुमार OLX में एक अल्टो कार 27 ए 5726 पसंद आई जिसकी कीमत 1 लाख 20 हजार थी | रमेश ने जिसकी कार थी उनसे बात किया और मोबाइल में फोटो देखकर जो कीमत 1 लाख 20 हजार बताई गई थी तय हो गई | रमेश कुमार की जिससे बात हुई उसका नाम अंकिता जैन बताया गया और जब कार डिलीवरी करने की बात आई रमेश कुमार को इंडियन आर्मी सर्विस का बिल्टी भेजा और साथ में एक अकाउंट नंबर भेजा गया जो कि रतन कुमार के नाम से था |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इंडियन आर्मी सर्विस का बिल्टी देखकर रमेश को लगा शायद यह किसी आर्मी वाले की गाड़ी है और उन्होंने दिए गए अकाउंट नंबर में 29 नवम्बर को ही पेटीएम के माध्यम से 6100/- रुपये भेज दिया फिर उनके पास फिर से कॉल आया और फिर रुपये ट्रान्सफर करने के लिए कहा गया तो रमेश ने आनलाईन स्पाईस मनी लिमिटेड के माध्यम से 17999 रू एवं 25500

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

रू ट्रांसफर किया | उसके बाद फिर से 15000 रुपये भेजने के लिए कहने लगे और उसके बाद ही कार की डिलीवरी होगी तब रमेश को लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हो रही है और जिसके साथ फ़ोन पर बात हो रही थी उसके नाम से दल्लीराजहरा थाने में जाकर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसके बाद पुलिस द्वारा अंकिता जैन के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में धारा 420 एवं आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय का बस्तर प्रवास आज, संभाग के कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

0

जगदलपुर।भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय कल 2 दिसंबर को बस्तर प्रवास पर पहुँच रहे है।भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजपाल कसेर ने बताया कि श्री मार्कण्डेय बस्तर संभाग के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगें। इसी मामले को लेकर दोपहर 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय में बैठक भी आहुत की गयी है।

माँ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर में विश्व एड्स दिवस पर एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0

गुरूर :- माँ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर, जिला-बालोद (छ.ग.) में दिनांक 01/12//2020 को महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस पर रेड रिबन क्लब व राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एचआईवी/एड्स जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में डॉ. लीना साहू रासेयो जिला संगठक बालोद, निशा साहू, प्रकाश साहू,

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नाजमा बेगम, प्रो. एम.एल. सिन्हा, अनिता साहू, रामस्वरूप सिन्हा, टीकम शहरे, किरण कुमार यादव, यश्वत पटेल, खेमप्रकाश कटेन्द्र, यज्ञदत्त साहू, नरेन्द्र कुमार खोब्रागडे, हुमन गंजीर, राकेश कुमार पारकर, रासेयो स्वयंसेवक एवं महाविद्यालयीन छात्र/छात्राएं उपस्थित हुए।

दल्लीराजहरा के आसपास सूनसान क्षेत्रों में नशेड़ियों की मौज

0

दल्ली राजहरा शहर के आसपास वन क्षेत्र है जो कि प्राकृतिक सौंदर्य से लोगों का मन मोह लेते हैं कई बार स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी प्राकृतिक वातावरण एवं सुंदरता को देखते हुए इन क्षेत्रों की ओर चले जाते हैं किंतु इन्हीं कुछ सुनसान वन क्षेत्रों का उपयोग असामाजिक तत्वों

द्वारा अपने असामाजिक कार्य के लिए उपयोग किया जाता है सुनसान क्षेत्रों में इन लोगों द्वारा प्रतिबंधित दवाओं एवं नशा का सेवन करते देखा जा सकता है नशे में प्रयुक्त दवाओं एवं

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

अपशिष्ट वैसे स्थानों में खुले में भारी मात्रा में बिखरा रहता है कुछ एक चिन्हित जगह इन नशेड़ीओ की पसंदीदा जगह बन चुकी है जिसमें कोकान रोड एवं राजहरा बाबा मंदिर मंदिर के पीछे का क्षेत्र है नशा करने के लिए ऐसे स्थानों का प्रयोग किया जाता है जो कि दल्ली राजहरा के आसपास के क्षेत्रों से आवाजाही के लिए ग्रामीणों द्वारा उपयोग किया जाता है ऐसे स्थानों पर कई बार सुनेपन का फायदा उठाकर अपराधी अपराध कर चुके हैं अतः समय रहते इन चिन्हित स्थानों पर कार्यवाही कर बड़ी दुर्घटना को रोका जा सकता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

Breaking Corona Alert – जाने आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में 05 कोरोना संक्रमित मिले |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 04   से 01, वार्ड क्र 11  से 01, वार्ड क्र 19  से 01,  वार्ड क्र 22  से 01 और  वार्ड क्र 24  से 01 की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इस प्रकार आज आरटीपीसीआर से 04 और एंटीजन से 01  की रिपोर्ट के आधार पर कुल 05 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे | 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

दल्लीराजहरा के बीएसपी माइंस के पेटी कांट्रेक्टर द्वारा ठेका कार्य बंद करवाये जाने को लेकर परिवार सहित आमरण अनशन पर बैठने की धमकी दी

0

दल्लीराजहरा – बीएसपी प्रबंधन द्वारा अनूचित रूप से ठेका कार्य बंद करवाये जाने को लेकर पेटी कांट्रेक्टर द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, जिलाधीश एवं प्रभारी निर्देशक भिलाई स्टील प्लांट भिलाई को ज्ञापन एवं परिवार सहित अनशन पर बैठे जाने की सुचना दी है | प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में मेसर्स खण्डेलवाल एण्ड कम्पनी भिलाई द्वारा आई.ओ.सी. राजहरा अंतर्गत आपरेशन एण्ड पम्प मेनटेनेंस ऑफ वाटर सफ्लाई राजहरा टाऊनशीप का ठेका कार्य को लिया गया है। इस कार्य को पूरे कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुये मेरे द्वारा पेटी में लिया गया है। इस कार्य को आरंभ करने हेतू प्रबंधन द्वारा दिनॉक 24/12/2019 को वर्क ऑर्डर भी जारी किया जा चुका है व मजदूर तीन दिन कार्य कर चूके है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

पेटी कांट्रेक्टर द्वारा ठेका श्रमिकों की भर्ती कर कार्य प्रारंभ करने हेतू सभी श्रमिकों का नाम प्रबंधन को दिया गया जिसके बाद प्रबंधन द्वारा पेटी कांट्रेक्टर को एक अधिकारिक पत्र प्रेषित कर  भर्ती किये गये ठेका श्रमिकों के नाम लिस्ट पर माइंस के सभी ट्रेड युनियनों से सहमति (NOC) पत्र लेने का निर्देश दिया गया जो कि सर्वथा अनुचित, गैरकानूनी व इस कार्य हेतू प्रबंधन द्वारा निर्देशित विशेष ठेका शतों के विपरीत व विरूद्ध है। प्रबंधन द्वारा अनैतिक रूप से

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

थोपे गये इस शर्त को मानने से इंकार करने के बाद, उच्च प्रबंधन के निर्देश पर इस कार्य को अनैतिक व गैरकानूनी रूप से बलपूर्वक बंद करवा दिया गया है। आई.ओ.सी राजहरा के मुख्य महाप्रबंधक द्वारा लगातार पेटी कांट्रेक्टर पर यहाँ के मान्यता प्राप्त ट्रेड युनियन से ठेका मजदूरों को लेने व इस युनियन के नेता से अनुमति लेकर कार्य आरंभ करने का दबाव बना कर रख गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है, केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा भी सभी उद्योगों-उपक्रमों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है, कि मजदूरों की छटनी नही करना है व अधिक से अधिक रोजगार प्रदान करना है। किन्तु मुख्य महाप्रबंधक के अनैतिक व गैरकानूनी दबाव के कारण पेटी कांट्रेक्टर मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित हो रहा है । पेटी कांट्रेक्टर द्वारा भर्ती. लिये गये 10 बेरोजगार मजदूर जो कि यही के स्थानीय निवासी है व गरीब परिवार से ताल्लुक रखते है. जो कि 3 दिन कार्य पर गये थे वे भी 5 माह से अकारण बेरोजगार है।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

इस कार्य को करने हेतू पेटी कांट्रेक्टर द्वारा अपने परिचितों व मित्रों से आर्थिक सहयोग लिया है। कार्य को बंद करवाये जाने के कारण पेटी कांट्रेक्टर को बहुत ज्यादा आर्थिक समस्या में है। निवेदन है, कि मुख्य महाप्रबंधक द्वारा अनैतिक व गैरकानूनी रूप से बंद करवाए गये इस कार्य को आरंभ करवाने हेतु विधि सम्मत पहल करने की कृपा करें व माइंस प्रबंधन के इस तरह के अनैतिक गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की कृपा करें, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर छोटे व पेटी ठेकेदार भी सहज-सरल रूप से जीवन यापन कर सके।

गुरूर नगर के वार्ड क्रमांक 4 जहां शाम होते ही लगता है शराबियों का जमावड़ा..

0

बालोद–गुरूर नगर के वार्ड क्रमांक 4. जहां शाम होते ही शराबियों की भीड़ बना रहता है.
शराबियों के लड़ाई झगड़े गाली गलौज के चलते मोहल्ले के लोग भारी असहज महसूस करते हैं. आए दिन लोग वहां तेज रफ्तार से गाडियां चलाते है जहा पर छोटे छोटे बच्चे कई बार दुर्घटना होते होते बचे हुए हैं. जिससे मोहल्ले वासियों मे भारी आक्रोश है. वार्ड के पूर्व पार्षद विष्णु शंकर पांडे ने कहा कि कई बार समझाया गया है कि. गाड़ियों को रफ्तार ना चलाया करे. फिर भी लोग मानते नहीं है. पुलिस गश्त दल अगर शाम को गश्त करता है.तो शराबियों मे भय बना रहेगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS