City Media - Page 1713 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1713

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कोरोना टास्क फोर्स समिति की बैठक

0

सैय्यद वली आजाद – नारायणपुर 8 अक्टूबर 2020

कोरोना के लक्षण आने पर टेस्ट नहीं कराना जानलेवा साबित हो सकता है

सर्वे के दौरान जिन लोगों में लक्षण हैं उनका टेस्ट अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें-कलेक्टर अभिजीत सिंह

कोरोना संक्रमण के प्रसार श्रृंखला को तोड़ने हेतु समुदाय स्तर पर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की पहचान के लिए 12 अक्टूबर तक कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। सर्वे दल द्वारा घर-घर पहुँचकर लक्षण वाले मरीजों से जानकारी एकत्रित की जा रही है। ऐसे लोग जिनमें कोरोना के लक्षण हैं, वे टेस्ट होने एवं रिपोर्ट आने तक घर में ही रहे, कहीं आये-जाए नहीं। लक्षण आने पर टेस्ट नहीं कराना जानलेवा साबित हो सकता है। सर्वे एवं टेस्टिंग में राज्य स्तर में जिले की स्थिति अच्छी है लेकिन सर्वे के दौरान जिन लोगों में लक्षण हैं, उन लोगों का टेस्ट अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें। उक्त बातें कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण एवं रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय कोरोना टास्क फोर्स समिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान के दौरान कार्यालयों में भी सर्वे करने के निर्देश दिये और कहा कि ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण हैं, वे जानकारी देवंे और अपनी जांच करायें। बैठक में कलेक्टर ने सर्वे किये गए क्षेत्र, घरों की संख्या एवं जांच किये गए लोगों तथा कोरोना लक्षण वाले मरीजो की जानकारी से प्रतिदिन अवगत कराने की बात भी कही। बैठक कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में हुई। बैठक में अनुविभगीय अधिकारी राजस्व दिनेश कुमार नाग, डिप्टी कलेक्टर गौरीशंकर नाग, वैभव क्षेत्रज्ञ सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


कलेक्टर सिंह ने कहा कि कोविड-19 के बचाव का सबसे अच्छा तरीका सही समय में पहचान और उसका उपचार है, जितना जल्दी उपचार हो जाये उतना बेहतर है। कोरोना के उपचार के लिए जिले में अच्छी व्यवस्था की गई है, राज्य स्तर से कोरोना संक्रमित मरीजों से दूरभाष से सम्पर्क कर व्यवस्था के बारे में पूछा जाने पर मरीजों ने संतोष जाहिर किया है। कोरोना होने के बाद भी आप अपना ईलाज घर में ही होम आइसोलेशन में रहकर करवा सकते हैं। ऐसे लोग जिनके घर में होम आइसोलेशन की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए कोविड केयर सेंटर में निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। अगर इसके लक्षण को छुपाया गया और बाद में स्थिति गम्भीर हो जाने पर यह और भी खतरनाक हो सकता है। कलेक्टर ने कहा है कि लक्षण होने पर आगे आकर बताएं, संकोच या छिपाने का प्रयास न करें। लक्षण वाले मरीजों का एंटीजन किट की रिर्पोट निगेटिव आने पर आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाता है। लेकिन लोगों में यह भ्रंातियां है कि रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी दुबारा टेस्ट क्यों किया जाता है। आरटीपीसीआर टेस्ट नाक एवं मंुह (गले) से किया जाता है, जिसकी रिपोर्ट की सत्यता अधिक है, लोग टेस्ट कराने से डरे नहीं।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने संक्रमित मरीजों को खाने-पीने, सफाई व्यवस्था, होम आईसोलेशन में रहने वाले व्यक्तियों की जानकारी ली। होम आईसोलेशन में रह रहे लोगों के घर के बाहर अनिवार्य रूप से स्टीकर चिपकाने की बात कही तथा आसपास के लोगों को भी जानकारी देने कहा। ताकि अनावश्यक रूप से घुमते पाये जाने पर आसपास के लोग इसकी जानकारी जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को दे सकें।

वेतन समझौता,और अनुकम्पा नियुक्ति के लिए सीटू ने किया धरना- प्रदर्शन।

0

दल्लीराजहरा – सेल कर्मचारियों के लंबित वेतन समझौते व कोविड 19 से मृत कर्मचारियों के परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति, तथा सभी कर्मचारियों के लिए 50 लाख रुपए के बीमे की माँग को लेकर आज बुधवार को सीटू के नेतृत्व में खदान कर्मियों ने माइंस आफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया । इस दौरान कर्मचारियों ने सेल प्रबंधन के मजदूर विरोधी रवैया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png


उपस्थित प्रदर्शनकारी साथियों को संबंधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष पुरषोत्तम सिमैया ने कहा कि ,सेल कर्मचारियों का वेतन समझौता विगत 44 माह से लंबित है । पिछले दो वर्षों मे कंपनी लाभ की स्थिति में होने के बावजूद सेल प्रबंधन ने इसके लिए एक भी एनजेसीएस बैठक नहीं बुलाई । जबकि राजहरा दौरे पर आये इस्पात मंत्री ने यहीं सभी के समक्ष वेतन समझौता जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया था । प्रबंधन का यह रवैया अन्यायपूर्ण व असहनीय है ।इस मामले मे प्रबंधन की उदासीनता से कर्मचारियों के मनोबल मे लगातार गिरावट आ रही है,और आक्रोश भी बढ रहा है । सचिव प्रकाश क्षत्रिय ने कहा कि कोरोना

This image has an empty alt attribute; its file name is image-14.png

महामारी के दौरान भी कर्मचारी पूरी निष्ठा व क्षमता से उत्पादन कार्य कर रहे हैं ,लेकिन इस दौरान कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर परिवार के भविष्य व सुरक्षा का कोई इंतजाम प्रबंधन ने नहीं किया है ।इसी दौरान खदान के एक कर्मचारी सेवक राम मंडावी की कोवड 19 संक्रमण से मौत हो गई है । जिसके परिवार के लिए अनुकंपा नियुक्ति की मांग हम पिछले कई दिनों से कर रहे है, लेकिन इस मामले मे भी प्रबंधन की लेट लतीफी, व अनिर्णय की स्थिति कर्मचारियों के लिये चिंता का विषय है ।इस रवैये के खिलाफ हम लगातार आन्दोलन के लिये बाध्य हैं । कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि सीटू ने महामारी प्रारंभ होते ही प्रबंधन के समक्ष मांग रखी थी कि सभी कर्मचारियों का 50 लाख रुपए का बीमा किया जाए तथा मृत्यु

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

होने पर अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान किया जाए। लेकिन प्रबंधन ने समय रहते निर्णय नहीं लिया । जिसके कारण यह स्थिति निर्मित हुई इसलिए हमारी मांग है कि तत्काल प्रबंधन को सभी कर्मचारियों का 50 लाख रुपए का बीमा और एवं अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान करना चाहिए। जिससे दुर्भाग्यजनक स्थिति पैदा होने पर परिवार को सहारा मिल सके। प्रदर्शन के दौरान ही यूनियन ने डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र को, मुख्य महाप्रबंधक खदान के माध्यम से दो ज्ञापन सौंपा । पहले ज्ञापन में वेतन समझौता एवं रोकी गई सुविधाओं को तत्काल बहाल करने की मांग की गई , एवं दूसरे ज्ञापन में यूनियन ने खदान के कर्मचारी श्री सेवकराम मंडावी की करोना से मृत्यु होने के कारण उनके परिवार को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति एवं क्षतिपूर्ति राशि दिए जाने की मांग गई है । चर्चा के दौरान मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि वेतन समझौते संबंधित मांग को तत्काल उच्च स्तर पर प्रेषित किया जाएगा, तथा कोविड-19 से मृत कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति संबंधित जो मांग पत्र पहले ऊपर भेजा गया था, उस पर कार्रवाई की जानकारी लेकर यूनियन को सूचित किया जाएगा । यूनियन ने स्पष्ट शब्दों में कहा की वेतन समझौता में और बिलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी तरह अनुकंपा नियुक्ति के मामले में हीला हवाली यदि और आगे बढ़ती है तो खदान के कर्मचारी इन मुद्दों पर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी ।
ज्ञानेन्द्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्षm सीटू राजहरा

भारतीय जनता पार्टी मण्डल गुरुर द्वारा प्रदेश के भूपेश सरकार के जनहितैषी मुद्दों के विरुद्ध एक दिवसीय (हल्ला बोल) धरना प्रदर्शन में सांसद मोहन मंडावी हुए शामिल

0

गुरुर: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं भाजपा जिला बालोद के आव्हान पर कांग्रेस की गूंगी बहरी भूपेश सरकार के विफलता के विरुद्ध एवं अन्य जनहितैषी मुद्दों पर धरना प्रदर्शन किया वरिष्ठ नेताओं द्वारा कांग्रेस सरकार विफलता के विरुद्ध सांसद मोहन मंडावी जी, पवन साहू जी, नंदकिशोर शर्मा जी, यादव राम साहू जी, सुशीला साहू जी, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू जी ने 1 नवम्बर से धान खरीदी करने, पिछला खरीदी की अन्तर राशि, एवं बकाया बोनस

राशि जिसे चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था, गुरुर हाईवे पल अंग्रेजी शराब दूकान को हटाने, किसान भाईयों को के बारे में अपने अपने बाते विस्तार पूर्वक रखें, कांग्रेस सरकार के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

विभिन्न मुद्दो पर धरना प्रदर्शन स्थल अम्बेडकर चौक गुरुर स्थित राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा! मंच संचालन मंडल महामंत्री महेत्तर नेताम जी एवं आभार प्रदर्शन मंडल कोषाध्यक्ष तेज राम साहू जी ने की!

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गानंद साहू जी, भाजपा जिला मंत्री पालक ठाकुर जी, पूर्व जनपद अध्यक्ष ईशाप्रकाश साहू जी, डामेशवरी साहू जी, महामंत्री भुवन साहू जी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामसाय साहू जी, साँसद प्रतिनिधि डॉ. हरिकृष्ण गंजीर जी, जनपद सदस्य आदित्य पिपरे जी, रुद्रप्रकाश साहू जी, संध्या साहू जी, बिसे लाल साहू जी, पूर्व मंडल

This image has an empty alt attribute; its file name is image-14.png

उपाध्यक्ष संतोष गंगबेर जी, पन्ना लाल साहू जी, लिखेशवर साहू जी, लीला राम सोनबेर, आत्मा साहू जी, मंडल मंत्री नीता साहू जी, मिथलेश साहू जी, जागेशवर साहू, पार्षद चिन्ता राम साह जी, मुकेश साहू जी, अनुसुईया ध्रुव जी, जितेशवरी निषाद जी, वरिष्ठ नेता जनार्दन सिन्हा जी, प्रेमसाय कलिहारी जी, भाजयुमो महामंत्री मनिष साहू जी, भाजयुमो महामंत्री ग्रा. बालोद संजय साहू जी, भाजयुमो मंत्री टुकेशवर पाण्डेय जी, प्रहलाद साहू जी, बलराम ओटी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

जी, होमशंकर साहू जी, मनोहर साहू जी, गिरधार ठाकुर जी, भूपेश साहू जी, अजेन्द्र साहू जी, नरेन्द्र साहू, बिसम्बर साहू जी, केशव बन्धु जी, जीवन साहू जी, नरेन्द्र सिन्हा जी, सहित कार्यकर्ता बन्धु शामिल हुए!

Breaking नाबालिग को घर में अकेले देख पडोसी की नियत ख़राब किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

0

रायपुर – राजधानी रायपुर में दुष्कर्म की घटना सामने आई है जिसमे नाबालिग लड़की को घर में अकेले देखा तो हैवानियत जागी और किया दुष्कर्म जैसा घिनौना काम | प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना दलदल सिवनी की है जब रायपुर में लॉकडाउन था उस समय की है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

जिसमे आरोपी राजेंद्र चंद्राकर पड़ोस में रहने वाली बच्ची को जब अकेले देखा तो बहला फुसला कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म जैसा घिनौना काम किया |

बच्ची के माता पिता जब दुसरे दिन घर आये तब उसने पूरी बात बताई जिसके बाद परिजन थाने जाकर उस आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई जिसके पश्चात् पुलिस ने आरोपी को धारा 376 और पाक्सो एक्ट के गिरफ्तार कर लिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

गिरफ्तारी से छूटने के बाद चिटफण्ड निवेशकों द्वारा पदयात्रा प्रारंभ की गई लेकिन चिखलाकसा पूल के पास प्रशासन द्वारा फिर से रोक पुनः थाना लाया गया

0

दल्लीराजहरा – कांग्रेस सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने अपने चुनावी सभा एवं हमारे विभिन्न बैठक में उपस्थित होकर हमें वादा किया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही चिटफण्ड निवेशकों की राशि वापस की जायेगी यह पद यात्रा आज 07.10.2020 को सुबह 11:00 बजे दल्ली राजहरा से आरम्भ करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही संतोष देवांगन नगर पालिका उपाध्यक्ष चिटफंड कंपनी निवेशक संघ के अध्यक्ष गगन कुम्भकार बिशेसर सिन्हा, तेजराम साहू, आशीष महार

गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन कुछ घंटों पश्चात् उन्हें रिहा कर दिया गया | रिहा होने के

उपरांत ही निवेशकों द्वारा अपनी पदयात्रा दल्लीराजहरा से बाहर निकलते ही चिखलाकसा पूल पर प्रशासन द्वारा पुनः उन्हें रोक चर्चा हेतु थाने लाया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

सात सूत्रीय मांग को लेकर बीजेपी का धरना प्रदर्शन,छ.ग. महामहिम राज्यपाल के नाम तहसील में सौंपा मांगो का ज्ञापन।

0

डौंडी:- भाजपा मंडल डौंडी एवं दल्लीराजहरा भाजपा मंडल के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश की किसानों का धान खरीदी व राशि भुगतान मामले को लेकर स्थानीय तहसील कार्यालय के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर किसान हित मे आवाज बुलंद किया तथा छ. ग.

महामहिम राज्यपाल के नाम मांगो का ज्ञापन तहसील कार्यालय में सौपा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल डौंडी के पदाधिकारियों द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार को जमकर कोसते हुए उनकी विफलताओं को गिनाया। और कहा गया कि यह सरकार किसानों की खुशहाली का वादा कर सत्ता में आई है किंतु पिछले सत्र शासन की धान खरीदी व्यवस्था काफी लचर रही, आलम ये है कि इस सत्र का धान लगभग पककर तैयार हो

रहा लेकिन किसानों को पिछले सत्र के धान का पूरा मूल्य अब तक नही मिल पाया। राज्य की बीजेपी शासन काल मे किसानों को 24 घंटे की भीतर उपज का भुगतान होता रहा। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही छत्तीसगढ़ को डेढ़ गुना अधिक चावल खरीदने मद से 9 हजार करोड़ रुपये राशि प्रदान की घोषणा किया है अब सीजी शासन को किसानों का धान 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल करना आवश्यक होगा। पिछले सत्र धान ख़रीदी को लेकर अनिश्चिता रहने से अफरा तफरी का माहौल के चलते किसानों से अपराधियो जैसा व्यवहार किया गया ऐसी स्तिथि इस बार नही होना चाहिए इसलिए समय रहते पूर्व सरकार की तरह एक नवंबर से धान

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

खरीदी शुरू हो। सरकार ने अपने घोषणा पत्र में स्पष्ट वादा बावजूद किसानों का बकाया बोनस भुगतान नही किया जो किसानों के साथ विश्वासघात है। गिदावरी के बहाने शासन द्वारा किसानों का रकबा घटाने प्रयत्न हो रही जबकि किसानों का दाना दाना खरीदने की बात कही गई थी। पिछली बार धान परिवहन व भंडारण के नाम पर किसानों के साथ अत्याचार हुआ। अब केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाकर इससे आजादी दी गई है जिसकी घोषणा सीजी सरकार को कर किसानों को प्रताड़ित नही करनी चाहिए। प्रदेश के कांग्रेस शासनकाल में आत्महत्या की खबरे लगातार आ रही है,दायित्व तहत आत्महत्या किये समस्त किसानो को चिन्हांकित कर उनके परिजनों को मुआवजा तथा प्रदेश में बाढ़, अतिवृष्टि व अन्य आपदाओं से हुई नुकसान पीड़ितों को क्षतिपूर्ति दिया जाना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

भाजपा मंडल की राज्यपाल से ये प्रमुख मांगे।

सरकार धान कीमत की कुल राशि किसानों को एकमुश्त प्रदान करें। एक नवंबर से धान खरीदी शुरू होना चाहिए।प्रति एकड़ न्यूनतम 20 क्विंटल धान खरीदी की जावे। किसानों के दो वर्ष का बोनस भुगतान शीघ्र दी जावे। धान का रकबा कम करने की कवायद बंद हो। भंडारण- परिवहन के नाम पर किसानों की प्रताड़ना नही होनी चाहिए। पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जावे। इसी बिंदुओं पर मांग कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। उक्त धरना प्रदर्शन में डौंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष झा,उपाध्यक्ष हितेश साहू,अनिता कमेटी,कुंती देवांगन,हिंचाराम साहू, महामंत्री भीषम टंडन,रामनारायण धनकर,कोषाध्यक्ष अजय चौहान,मंत्री योगेंद्र सिन्हा,भुखऊराम साहू,राधिका भारद्वाज,नीतू कोरेटी,हेमंत कोमरे, वरिष्ठ भाजपाई सोमेश साहू, होरीलाल रावटे,छगन यदु, मुकेश कौडों, राजेश रावटे,डौंडी नगरपंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी,पार्षद संजीव मानकर, रेखा चौहान,चांदनी दीक्षित, दल्लीराजहरा मंडल महामंत्री राकेश द्वेवदी,राजेश कांबले महेंद्र पिपरे,किरण सिन्हा,सुजीत झा,शंकर साहू, सुमित जैन निलेश श्रीवास्तव भूपेंद्र श्रीवास भगवान जयसवाल सहित डौंडी दल्लीराजहरा से बड़ी संख्या में भाजपाई जन उपस्थित थे।

Breaking दल्लीराजहरा कोरोना अपडेट ! जाने आज किस वार्ड में कितने संक्रमित मिले

0

आज दल्लीराजहरा में 09 संक्रमित मिले |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए  

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 05  से 01, वार्ड क्र 06 से 01, वार्ड क्र 07  से 02 , वार्ड क्र 14  से 01 , वार्ड क्र 19  से 01 , वार्ड क्र 24  से  02 और  वार्ड क्र 25 से 01 इस प्रकार कूल दल्लीराजहरा से 09  लोग पॉजिटिव मिले है |

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

बालोद मे जिला अनुसूचित कांग्रेस विभाग एवं जिला कांग्रेस बालोद के संयुक्त तत्वावधान मे एक दिवसीय मौन धरना-प्रदर्शन किया गया

0

बालोद – Aicc के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नीतीन राऊत जी छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी माननीय श्री पी एल पुनिया जी छत्तीसगढ प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी कैबिनेट मंत्री नगरीय प्रशासन विकास व श्रम माननीय श्री शिव कुमार डहरिया जी अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री धनेश पाटिला जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 6 अक्टूबर 20 दिन मंगलवार समय दोपहर 12 बजे स्थान कांग्रेस भवन के पास बालोद मे जिला अनुसूचित

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg

कांग्रेस विभाग एवं जिला कांग्रेस बालोद के संयुक्त तत्वावधान मे एक दिवसीय मौन धरना-प्रदर्शन किया गया जिसमे उत्तरप्रदेश के हाथरस मे घटित अनुसूचित जाति के बहन मनीषा बाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए एवं सभी आरोपियो को फांसी की सजा दिलाने और उत्तरप्रदेश भाजपा के योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग महामहिम राष्ट्रपति जी के

नाम तहसीलदार बालोद को सौंपा गया। जिसमे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे दीना राम चेलक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग जिला बालोद श्रीमति चंद्रप्रभा सुधाकर, अध्यक्ष जिला कांग्रेस बालोद श्रीमति  सोनादेवी देशलहरा अध्यक्ष जिलापंचायत बालोद श्री मिथिलेश नुरेटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद श्री कृष्णा दुबे ,पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस बालोद ,श्री विकास चोपड़ा अध्यक्ष नगरपालिका बालोद, श्रीमति कान्ता गरिहा जिलाध्यक्ष अनुसूचित

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

जाति महिला कांग्रेस ,श्री पुरूषोत्तम पटेल सचिव प्रदेश कांग्रेस श्रीमती अनिता साहू जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस कार्तिक राम डहरिया ,हरिश खस गौरीशंकर पीपरे ,मानसिंह देशलहरा, निर्मला बंजारे, रतीराम कोशमा ,प्रवक्ता संजय चंद्राकर पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद भागीरथी नागवंशी ,चंद्ररेश हिरवानी, भोला राम देशमुख, मुकेश पौसारय, बंटी शर्मा, हसीना बेगम ,संगीता नायर ,ब्लाक अध्यक्ष  गण राम जी पटेल,ललिता साहू सभापति जिलापंचायत सतीश

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

यादव, पार्षद नारायण साहू ,धीरज उपाध्याय ,महामंत्री जिवराखन साहू ,महामंत्री रोहित सागर कमल यादव ,शिवम् कुरैटी सरपंच ,दाऊद खान, जमील खान ,पुष्पेन तिवारी ,रेवा रावटे, रामजी भाई पटेल ,नौशाद कुरैशी, प्रमोद दुबे ,गोपीचंद हिरवानी आदि भारी  संख्या मे पदाधिकारीगण कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए |

Big Breaking दल्लीराजहरा में लगातार बढ़ रही कोरोना मृतकों की संख्या, कोरोना से आज एक और मौत

0

दल्लीराजहरा में आज फिर से एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है | वार्ड क्र 16 पुराना बाज़ार कैंप में निवास करने वाले व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु हो गई है | मृतक रिटायर्ड खदान सोसाइटी श्रमिक थे | उनकी उम्र 69 साल की थी | मृतक का जब कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया था उस समय उन्हें दल्लीराजहरा covid सेंटर में रखा गया था उसके तीन दिन बाद जब तबियत बिगड़ने लगी तो उन्हें बालोद covid सेंटर ले जाया गया लेकिन वहां भी जब स्थिति नहीं सुधरी उन्हें राजनांदगांव covid सेंटर ले जाया गया वहां स्थिति सामान्य थी लेकिन कल अचानक उनकी तबियत बिगड़ी तो आज उनके परिजनों के पास सुचना दी गई कि आज सुबह 11.00 बजे उनकी मृत्यु हो गई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg

मृतक के दो पुत्र 28 और 30 है एक बेटा बाहर रहता है तथा दूसरा साथ में रहता है | पता चला है कि उनकी बहु भी क्वारेनटाइन में है | उनके निधन से परिजनों तथा वार्डवासियों में शोक की लहर है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking चिटफण्ड निवेशकों द्वारा पैसा वापस दिलाने का कांग्रेस सरकार को अपना वादा याद दिलाने के लिए की जा रही पदयात्रा प्रारंभ करने के पहले ही किया गया गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – आम आदमी पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2018 से कांग्रेस सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने अपने चुनावी सभा एवं हमारे विभिन्न बैठक में उपस्थित होकर हमें वादा किया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही चिटफण्ड निवेशकों की राशि वापस की जायेगी तथा इस मॉग को चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल किया गया। इस

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg

वायदे को याद दिलाने हेतु आप पार्टी द्वारा दिनांक 07.10.2020 से पदयात्रा किया जायेगा। यह पद यात्रा आज 07.10.2020 को सुबह 11:00 बजे दल्ली राजहरा से आरम्भ होकर 13.10.2020 को मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचना किन्तु यात्रा प्रारंभ होने के पूर्व ही आज चिटफंड कंपनी निवेशक संघ के अध्यक्ष गगन कुम्भकार, नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन, बिशेसर सिन्हा, तेजराम साहू, आशीष महार को यात्रा प्रारंभ होने के पूर्व ही गिरफ्तार कर थाने में बिठाया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS