City Media - Page 2 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 2

दल्ली राजहरा से भिलाई तक: ‘आप भी जानिए’ कार्यक्रम में परिवारजनों ने देखा लौह अयस्क से इस्पात निर्माण की प्रक्रिया

0

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित “आप भी जानिए” अंतर्गत राजहरा खदान के कर्मचारियों की पत्नियों हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र भ्रमण का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिवारजनों को उस औद्योगिक प्रक्रिया से अवगत कराना था, भिलाई में लोहा एवं उच्च गुणवत्ता वाले इस्पात में परिवर्तित होता है। विदित हो कि दल्ली राजहरा से प्राप्त लौह अयस्क ही भिलाई इस्पात संयंत्र की जीवनरेखा है। यहां के श्रमिकों के अथक परिश्रम से निकला लौह अयस्क राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दृष्टि से दल्ली राजहरा केवल एक खदान नहीं, बल्कि भिलाई इस्पात संयंत्र की सशक्त आधारशिला है।

भिलाई प्रस्थान से पूर्व एम.वी.टी. सेंटर, दल्ली राजहरा के सभागार में महिलाओं को भ्रमण के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियाँ एवं सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई। राजहरा खदान के महाप्रबंधक श्री एस. बास्के ने औद्योगिक परिसर में अनुशासन, समूह में चलने, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग एवं निर्धारित मार्गों के पालन पर विशेष बल दिया। इसके उपरांत सभी प्रतिभागियों का सामूहिक ग्रुप फोटो लिया गया तथा भ्रमण दल को बस द्वारा भिलाई के लिए रवाना किया गया।भिलाई पहुंचने पर एचआरडीसी सभागार में औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानव संसाधन विभाग के कार्यपालक निदेशक श्री पवन कुमार थे। अध्यक्षता खदान समूह के कार्यपालक निदेशक श्री कमल भास्कर ने की।

विशेष अतिथि के रूप में लौह अयस्क समूह राजहरा के मुख्य महाप्रबंधक श्री आर.बी. गहरवार तथा मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक (प्रभारी) श्री जे.एन. ठाकुर उपस्थित रहे।श्री जे.एन. ठाकुर ने कहा कि संयंत्र की परिस्थितियां भिन्न एवं अत्यंत तकनीकी हैं, जिसे प्रत्यक्ष देखने से एक नई अनुभूति प्राप्त होगी। श्री आर.बी. गहरवार ने अपने उद्बोधन में रावघाट खदान के प्रारंभ होने से भिलाई इस्पात संयंत्र की क्षमता एवं सुदृढ़ होने की बात कहा।अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री कमल भास्कर ने कहा कि खदानों में कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों धूप, वर्षा एवं खुले वातावरण में कठिन परिश्रम करते हैं तभी भिलाई इस्पात संयंत्र के मांग के अनुरूप लौह अयस्क की आपूर्ति करते है । मुख्य अतिथि श्री पवन कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य यह है कि परिवारजन स्वयं जाकर देखें और समझें कि किन परिस्थितियों में लौह अयस्क से इस्पात निर्माण किया जाता है । उन्होंने भ्रमण के दौरान सुरक्षा को सर्वोपरि रखने पर बल दिया। सुरक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र राव द्वारा विस्तृत सुरक्षा जानकारी प्रदान की गई। धन्यवाद ज्ञापन मानव संसाधन विभाग दल्ली राजहरा के उप प्रबंधक श्री गिरीश मढ़रिया ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक श्री शैलेष पटनायक ने प्रभावी ढंग से किया।भ्रमण के दौरान महिला दल ने सर्वप्रथम धमनभट्टी क्रमांक–8 का अवलोकन किया, जहां दल्ली राजहरा के लौह अयस्क को आधुनिक एवं स्वचालित प्रणाली द्वारा गलाया जाता है।

इसके पश्चात एस एम एस–3 में आयरन के शुद्धिकरण की प्रक्रिया को देखा।यूनिवर्सल रेल मिल में 130 मीटर लंबी रेल पांत का निर्माण प्रत्यक्ष देखा गया, जिसे वेल्डिंग द्वारा 260 मीटर तक विस्तारित किया जाता है, जो विश्व की सबसे लंबी रेल पांतों में से एक है। प्लेट मिल में प्लेट निर्माण की प्रक्रिया ने भ्रमण दल को विशेष रूप से प्रभावित किया। इसके अतिरिक्त कोक ओवन का भी अवलोकन कराया गया। महिला भ्रमण दल को दल्ली राजहरा से भिलाई ले जाने एवं संयंत्र भ्रमण कराने में श्रम कल्याण अधिकारी श्री संतराम साहू एवं श्री घनश्याम पारकर का विशेष योगदान रहा। सहयोगी के रूप में श्रीमती दिनेश्वरी एवं श्रीमती अनिता की सक्रिय भूमिका रही।भ्रमण के उपरांत कर्मचारियों की पत्नियों ने लौह अयस्क समूह के मुखिया श्री आर बी गहरवार के समक्ष अपना अनुभव साझा करते हूए इसे यादगार, गौरवपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से उन्हें अपने परिवारजनों के कार्य के महत्व को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला।इस सफल आयोजन के लिए सभी महिलाओं ने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा की।“आप भी जानिए” कार्यक्रम ने खदान एवं संयंत्र के मध्य औद्योगिक एवं भावनात्मक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है l

झपकी आने से 18 चक्का ट्राला दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला

0

पथराटोला में आज सुबह लगभग 7:00 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सीजी 22 एक्स 5339 नंबर का 18 चक्का ट्राला अनियंत्रित होकर भादूराम कोसमा की दुकान में जा घुसा। जानकारी के अनुसार भादूराम कोसमा का घर और दुकान एक ही परिसर में स्थित है। घटना के समय आसपास बच्चे भी खेल रहे थे, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती थी।बताया जा रहा है कि ट्राला आयरन ओर भरकर आलापल्ली से रायपुर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। ट्राला पहले पास में खड़ी एक हाईवा वाहन से टकराया।

टक्कर के झटके से खड़ी हाईवा भी आगे बढ़ने लगी, जिसे पास में मौजूद चालक ने तत्परता दिखाते हुए ब्रेक लगाकर नियंत्रित किया।टक्कर से एक बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे लगभग 200 मीटर तक बिजली के तार खिंच गए। घटना के बाद मौके पर बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंच गए और क्षतिग्रस्त पोल व तारों को दुरुस्त करने में जुट गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।हालांकि ट्राले की रफ्तार धीमी होने के कारण वाहन घर के अंदर पूरी तरह प्रवेश नहीं कर पाया और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार माल लोडिंग के दबाव और अधिक ट्रिप लगाने की होड़ में चालकों को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता, जिसके कारण आए दिन इस प्रकार की दुर्घटनाएं हो रही हैं।राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

महापौर संजय पांडे ने किया नगर भ्रमण, लिए गए जरूरी फैसले

0

दिन में जलती मिली स्ट्रीट लाईट, भड़के मेयर पांडे

जगदलपुर महापौर संजय पांडे ने एमआईसी सदस्यों एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ आज शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर विकास कार्यों एवं मूलभूत समस्याओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। महापौर ने भंगाराम चौक पहुंचकर प्रस्तावित पुलिया निर्माण हेतु स्थल परीक्षण किया। यहां नालियों का पानी जमा होने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए तकनीकी सुझाव लिए और शीघ्र कार्य प्रारंभ करने को कहा। यहां जेल परिसर में लगे कंटीले तारों की फेंसिंग के कारण नालियों की सफ़ाई होना संभव नहीं है। बाड़ को नालियों से हटकर लगाने के लिए नया कार्य आदेश जारी करने के संबंध में चर्चा की गई। इसके पश्चात गंगामुंडा तालाब के समीप अज्ञात व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किए जाने के बाद वार्डवासियों की शिकायत पर महापौर और टीम मौके पर पहुंचे। वार्डवासियों की उपस्थिति में उन्होंने नगर निगम की टीम को तत्काल अतिक्रमण रोकने एवं नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। इस संबंध में पूर्व में हुए सीमांकन की कार्रवाई से अवगत होकर निगम की बाउंड्री बनाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया गया। आपदा प्रबंधन की राशि से बड़े नाले बनाने हेतु निर्णय किया गया है ।गंगानगर वार्ड में नालियों का पानी जाम होने की समस्या का अवलोकन करते हुए जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए यहां पुलिया निर्माण का निर्णय लिया गया है, जिससे बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत मिलेगी।महाराणा प्रताप वार्ड के माडियापारा क्षेत्र में प्रस्तावित सीसी सड़क निर्माण एवं रोड चौड़ीकरण कार्य के स्थल का निरीक्षण कर मार्किंग करने को नगर निगम की टीम को कहा। साथ ही क्षेत्र के नल से व्यर्थ बह रहे पानी को नियंत्रित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान दिन में अनावश्यक रूप से जल रही स्ट्रीट लाइटों को तत्काल बंद कर रात्रि में नियमित रूप से चालू करने को कहा गया।भ्रमण के दौरान महापौर के साथ में एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, श्वेता बघेल, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, पार्षद आशा नाग, नेहा ध्रुव, नगर निगम के कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज एवं इंजीनियर अमर सिंह, दीपांशु देवांगन, इंजीनियर अमर सिंह, प्रवीण पोयाम, दिलीप, अमन नेताम, अशोक उपस्थित रहे।

तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू ने ली बालोद जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक

0

लघु उद्यमियों एवं तिलहन उत्पादक कृषकों के सामाजिक, आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की

तेलघानी विकास बोर्ड द्वारा सभी को बेहतर एवं गुणवत्तायुक्त तेल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी

बालोद 27 फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में बालोद जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर संबंधित विभागों के द्वारा तेलघानी के परंपरागत व्यवसाय से जुड़े लघु उद्यमियों एवं तिलहन उत्पादक कृषकों के सामाजिक, आर्थिक स्थिति में सुधार एवं इनके उन्नयन हेतु किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

इस अवसर पर साहू ने व्यक्ति एवं समाज के बेहतर स्वास्थ्य के लिए गुणवत्तायुक्त तेल के सेवन को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड द्वारा स्कूलों एवं छात्रावास आश्रमों तथा आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के अलावा सभी लोगों को गुणवत्तायुक्त तेल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर सहित जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि, उद्योग, आदिम जाति, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास, उद्यानिकी, अत्यांवसायी वित्त एवं विकास निगम, खाद्य सुरक्षा आदि के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की। साहू ने कृषि विभाग के उप संचालक को कृषि विभाग द्वारा बालोद जिले में कुसुम, सरसों एवं अन्य तिलहनों फसलों के पैदावार में वृद्धि हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने किसानों को समुचित मात्रा में कुसुम के बीज एवं इसके उत्पादन के लिए प्रेरित करने की भी आवश्यकता बताई। जिले में उद्योग विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए परंपरागत व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से इसका समुचित प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साहू ने केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा परंपरागत व्यवसाय से जुड़े लघु उद्यमियों को आवश्यक मदद उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं का जिले में क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने ने अधिकारियों को इन योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित कराकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में साहू ने श्रम, रोजगार आदि विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए हितग्राहियों को इन योजनाओं का समुचित लाभ प्रदान करने हेतु इनका समुचित प्रचार-प्रसार एवं जमीनी स्तर पर समुचित क्रियान्वयन के उपाय सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0

मरीजों से बातचीत कर जाना हाल चाल, अस्पताल में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

समय पर उपस्थित नही होने वाले चिकित्सकों एवं कर्मचारियों तथा सफाई ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

बालोद 27 फरवरी 2026 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा आज सुबह जिला चिकित्सालय बालोद का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय एवं अस्पताल परिसर में स्थित मातृ-शिशु अस्पताल के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर अस्पताल के व्यवस्थाओं का गहन पड़ताल किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मरीजों एवं परिजनों से आत्मीय बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति एवं अस्पताल में उन्हें मिल रहे सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के समय पर उपस्थित नही होने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य अस्पताल अधीक्षक को इनके विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का भी गहन पड़ताल किया। मातृ-शिशु अस्पताल में समुचित साफ-सफाई नही पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर उपस्थित सफाई सुपरवाईजर को कड़ी फटकार लगाई। श्रीमती मिश्रा ने मुख्य अस्पताल अधीक्षक को सफाई ठेकेदार के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों एवं सफाई सुपरवाईजर को साफ-सफाई की व्यवस्था में तत्काल सुधार करते हुए संपूर्ण अस्पताल को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर वनमण्डलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जेएल उइके, तहसीलदार आशुतोष शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिला चिकित्सालय के ओपीडी कक्ष, महिला एवं पुलिस वार्ड, आॅपरेशन थियेटर, ब्लड बैंक, फिजियोथेरेपी एवं डायलिसिस वार्ड, आयुष एवं होमियोपैथी विभाग के अलावा मातृ-शिशु अस्पताल में नवजात शिशुओं के गहन देखभाल इकाई, प्रसूति कक्ष आदि विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। श्रीमती मिश्रा ने विशेष नवजात देखभाल इकाई में पहुँचकर वहाँ उपस्थित डाॅक्टरों एवं चिकित्सा कर्मियों से नवजात बच्चों के इलाज की व्यवस्था एवं उनके उचित देखभाल के संबंध में जानकारी ली एवं उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने मुख्य अस्पताल अधीक्षक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान करने के अलावा उन्हें जरूरी सुविधाओं का लाभ प्रदान करने तथा संपूर्ण अस्पताल में बेहतर प्रबंधन एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के संबंध में सख्त निर्देश दिए।

सम्मान समारोह एवं आशीर्वचन कार्यक्रम

0

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ज्ञानांजलि भवन दल्लीराजहरा में दिनांक 26 फरवरी दिन गुरुवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गयाजिसमें सम्मानीय अतिथि गणभ्राता सागर गनीर जी भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भ्राता सुमित जैन भाजपा युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी भ्राता एम एस श्रीजीत भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री भ्राता सहिल सावलकर जी भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारणी बहन गीता मरकाम जी भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री बहन सुखवन्तिन ठाकुर जी भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारणी आदि थे

इन सभी का स्वागत सम्मान एवं आशीर्वचन दल्लीराजहरा की संचालिका ब्रह्मा कुमारी पूर्णिमा बहिनजी ने बड़े ही आदर के साथ स्वागत सत्कार एवं सम्मान किया और अपने मुख कमल से आशीर्वचन संबोधित किएब्रह्मा कुमारी पूर्णिमा बहिनजी ने कहा कि आप सभी जिस भी पद पर हैं अपने अपने क्षेत्रों में अपने कारोबार को एक कुशल प्रशासक बनकर सुचारू रूप से चलाने के लिए आगे बढ़ते रहेंगे यही मेरी आप सबके प्रति शुभकामनाएं, बधाई, एवं आशीर्वचन है और मेरे मन में आप सबके प्रति एक यही अच्छी सोच है।

कि आप सभी इस ईश्वरीय विश्व विधालय से जुड़कर परमपिता परमात्मा से संबंध राजयोग मेडिटेशन करें और परमात्मा शिव से शांति ,शक्ति, गुण ,आधयात्म ज्ञान ले इस आधयात्म ज्ञान द्वारा नैतिक मूल्यों से आत्मिक जागृति आयेगी और ऐसे ही सहयोग, स्नेह और प्रेम से कार्य करते आप सभी आगे बढ़ते रहेंगे सभी सम्मानीय अतिथि गणों ने अपने अपने वक्तव्य में यही कहा कि इस ईश्वरीय विश्वविद्यालय में अपने आप को सम्मान पाकर अपने को धन्यसमझ रहे हैं और ये हमारा परम सौभाग्य है कार्यक्रम का शुभारंभ परमात्मा शिव की याद में और दीप प्रजवल्लित करके किया गया लोकार्यक्रम का मंच संचालन गोपेश सोनवानी जी आई टी आई के वरिष्ठ शिक्षक (बालोद ) ने किया और अपने संगीत के माध्यम से लोगों को मुग्ध किया

बीएमओ ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का सघन निरीक्षण, शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव और आयुष्मान, वयवंदन कार्ड पर दिया जोर

0

बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक के मार्गदर्शन में, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर के बी. एम. ओ. डॉ.आर.एस. भवर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनार सहित क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखी गई और मातृत्व स्वास्थ्य को लेकर कड़े निर्देश दिए गए।पी. एच. सी. नगरनार में सुविधाओं का लिया जायजापी. एच. सी. नगरनार के निरीक्षण के दौरान डॉ. भवर ने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव, विशेषकर रात्रि प्रसव को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने ओ. पी. डी. में आने वाले मरीजों के लिए आयुष्मान और आभा आई. डी. की उपयोगिता सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा लैब में जांच की उपलब्धता, दवाओं और स्टाफ की कमी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बी. एम. ओ. ने वैक्सीन रूम और डिलीवरी रूम के उचित रखरखाव के लिए भी कर्मचारियों को निर्देशित किया।घर-घर जाकर ‘वय वंदना’ और आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देशनगरनार के सुंडी पारा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान बी. एम. ओ. ने स्वयं आयुष्मान और ‘वय वंदना’ कार्ड बनाए और बनाने में आ रही समस्याओं को लेकर कर्मचारियों और हितग्राहियों से सीधे चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि वे हितग्राहियों के घर-घर जाकर कार्ड बनाएं और लाभार्थियों की सूची को तुरंत फिल्टर करें ताकि कोई भी योजना से वंचित न रहे।आयुष्मान आरोग्य मंदिर मॉडपाल में कार्यक्रमों की समीक्षाआयुष्मान आरोग्य मंदिर मॉडपाल के भ्रमण के दौरान बी. एम. ओ. ने ई. डी. डी. ड्यू. लिस्ट के अनुसार गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर आरोग्य मंदिर में ही सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही एन. सी. डी. स्वास्थ्य मेला, आयुष्मान कार्ड, आर.सी.एच. 2.0 पोर्टल पर एंट्री, कुष्ठ रोग और टीबी उन्मूलन कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।सेक्टर कुरंदी की बैठक में दिए गए लक्ष्य प्राप्ति के निर्देशदौरे के अंत में सेक्टर कुरंदी में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी स्वास्थ्य संस्थाओं के कार्यों की संस्थावार समीक्षा हुई। डॉ. भवर ने सभी कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में आयुष्मान कार्ड, वय वंदना योजना, टीबी, कुष्ठ रोग, नियमित टीकाकरण और आर. सी. एच. एंट्री में तेजी लाने को कहा गया। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सुरक्षित प्रसव के लिए सभी उप-स्वास्थ्य केंद्र अपने मरीजों को नजदीकी पी. एच. सी. में ही रेफर करें।

सेजस ढोढरेपाल में मनाया गया विज्ञान दिवस

0

बकावंड छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद छत्तीसगढ़ एवं जिला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बकावंड ब्लॉक के सेजस विद्यालय ढोढरेपाल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन विज्ञान में महिलाओं का योगदान थीम पर किया गया। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का मार्गदर्शन प्राचार्य गोवर्धन पाणिग्रही ने किया। मुख्य वक्ता व्याख्याता दीपा दास ने बच्चों को विज्ञान विषय के विभिन्न आविष्कारों के बारे में बताया। राजकुमार साहू व्याख्याता ने विज्ञान दिवस की बधाई के साथ सभी विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने की बात रखी। प्रधान अध्यापिका रेहाना अंजुम ने विज्ञान में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ता प्रदीप एवं राकेश विज्ञान शिक्षक ने सी वी रमन के विज्ञान में योगदान के बारे में बताया। आयोजन में विशेष रूप से शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के बीएड संकाय से प्रशिक्षु शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। प्रशिक्षु भारती ने विज्ञान और विकसित भारत पर अपना उद्बोधन दिया।छात्रा उर्मिला ने भाषण में विज्ञान की महत्वपूर्ण खोजों के बारे में बताया। संस्था की प्रभारी प्राचार्य ममता सर्वा कार्यक्रम को बहुत ही महत्वपूर्ण और बस्तर के लिए अति आवश्यक बताया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया और कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने बच्चों के लिए संदेश दिया कि विज्ञान जीवन के हर पहलू को प्रभावित करता है। विज्ञान में अपना करियर बनाएं। कार्यक्रम के अंत में विजेता बच्चों को शील्ड, प्रमाण पत्रों के साथ मिष्ठान वितरण भी किया गया। सी कास्ट के जिला समन्वयक रियाज अली ने छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ने सभी अतिथियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन खगेंद्र पाढ़ी ने किया।

दल्ली राजहरा को बड़ी सौगात: 81 करोड़ की लागत से 17 किमी बाईपास सड़क को बजट में मिली मंजूरी

0

दल्लीराजहरा। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट में दल्लीराजहरा बाईपास के प्रावधान का नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव , विजय शर्मा व वित्त मंत्री ओपी चौधरी , भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन व भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के प्रति आभार व्यक्त किया है।नगर पालिका दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने बताया कि सड़क निर्माण से नगर वासियों को लगातार भारी वाहनों के आवाजाही से होने वाली परेशानियों और दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी ।बस्तर से दल्ली राजहरा होकर गुजरने वाली सैकड़ो हैवी 10 व 16 चक्के वाली वाहनों से होने वाले प्रतिदिन के जाम से नगर वासियों को अब राहत मिलेगी । दल्ली राजहरा में लगातार विगत कई वर्षों से गुजरने वाले भारी वाहनों के प्रवेश व प्रतिदिन के जाम से स्थानीय व आसपास की जनता परेशान है जिसे ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025, 26 में दल्ली राजहरा बाईपास के लिए 17 किलोमीटर दूरी तक बाईपास सड़क का प्रावधान किया गया था।कुल 81 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सड़क में 10% बीएसपी की भूमि ,7% वन भूमि व 10% भू अर्जन का क्षेत्र समाहित है। छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग इस बाईपास सड़क बनाने के लिए सर्वे का कार्य पूर्व ही पूर्ण कर लिया गया है। दल्ली राजहरा और गोटूल मुंडा के बीच मुख्य मार्ग के समीप ग्राम चिखली जाने वाले मुख्य सड़क को बाईपास सड़क के रूप में चिन्हित किया गया है जो अब चिखली जमरूआ साल्हे होते हुए ग्राम गुजरा के समीप दल्ली बालोद मुख्य मार्ग पर निकलेगी जिसकी दूरी कुल 17 किलोमीटर की है।इस संबंध में लगातार प्रयासरत रहे नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निवेदन करते हुए कहा था कि नगर के आम जनता की वर्षों पुरानी मांग को ध्यान में रखकर बाईपास सड़क को जल्द शुरू करने की दिशा में प्रयास किया जाए ताकि दल्ली राजहरा में होने वाले दुर्घटनाओं से नगर वासियों को निजात मिले। साथ ही बड़ी-बड़ी गाड़ियों से उड़ने वाले धूल और प्रदूषण से मुक्ति मिले। जिसे ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ शासन के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बाईपास सड़क को बजट में शामिल कर एक बड़ी सौगात दी है।

बस्तर के विकास का रोडमैप है छग सरकार का बजट: जयराम दास

0

गेम चेंजर साबित होंगे बजट में बस्तर के लिए किए गए प्रावधान: दास

जगदलपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री जयराम दास ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के बजट में पूरी तरह से विकास की छवि परिलक्षित हो रही है। यह बजट बस्तर के विकास का रोडमैप है। सुकमा जिले के जगरगुंडा और अबूझमाड़ क्षेत्र में 100-100 करोड़ की लागत से एजुकेशन सिटी के साथ जगदलपुर में इंद्रावती नदी पर बैराज के लिए 100 करोड़ की स्वीकृति ये दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पूरी तरह से गांव-गरीब और जनता के लिए समर्पित सरकार है।

भाजयुमो नेता जयराम दास ने बजट को स्वागत योग्य बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट सिर्फ आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आदिवासी अंचल को मुख्यधारा से जोड़ने का ठोस संकल्प है।जयराम दास ने कहा कि बस्तर लंबे समय तक बुनियादी सुविधाओं, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के अभाव से जूझता रहा, लेकिन इस बजट में अधोसंरचना, कृषि, शिक्षा और युवाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण सड़कों, सिंचाई योजनाओं, वन उपज के समर्थन मूल्य और कौशल विकास योजनाओं को बस्तर के लिए गेम चेंजर बताया। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उद्योग, पर्यटन और स्टार्टअप को बढ़ावा देने की नीति सराहनीय है। इससे युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे और पलायन रुकेगा। दास ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नए विद्यालयों, छात्रावासों और डिजिटल सुविधाओं का विस्तार भी आदिवासी विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूत करेगा।भाजयुमो नेता जयराम दास ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, जिला अस्पतालों के उन्नयन और दूरस्थ क्षेत्रों में एंबुलेंस सेवाओं की मजबूती से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि यह बजट बस्तर में शांति, विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा। अंत में जयराम दास ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बस्तर को सिर्फ सुरक्षा के नजरिए से नहीं, बल्कि विकास और अवसरों के केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, और यह बजट उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

MOST POPULAR

HOT NEWS