City Media - Page 31 of 1840 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 31

बालाजी उत्सव समिति द्वारा हनुमान जयंती पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा इस वर्ष भी धूमधाम से संपन्न

0

बालोद, 2026 — बालाजी उत्सव समिति द्वारा हनुमान जयंती पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा इस वर्ष भी धूमधाम से संपन्न हुई। विगत 25 वर्षों से निरंतर आयोजित इस यात्रा में इस बार सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।शोभायात्रा न्यू मार्केट से प्रारंभ होकर गुप्ता चौक पेट्रोल पंप जैन भवन चौक श्रमवीर चौक बस स्टैंड चौक से होकर वापस न्यू मार्केट में समाप्त हुई जहाँ भजनों, झांकियों और भगवा ध्वजों के साथ भक्तों ने “जय श्री राम” के जयकारे लगाए। आयोजकों ने बताया कि रजत जयंती के अवसर पर इस बार विशेष प्रसाद वितरण का इंतजाम किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा — “समाज को एकजुट करना और युवा पीढ़ी में संस्कार जगाना ही इस आयोजन का मूल उद्देश्य है।”

पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हुई, लोगों ने इसे आस्था और एकता का प्रतीक बताया। शोभा यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लूनिया भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाममुकेश खस राजजे सिंहअमन पिपरे अन्नू पिपरे राज बघेल तीरथ पिपरे सूरज चंदेल अमित खस अमरजीत पिपरे शुभम पिपरे बिट्टू कनौजिया अरविंद पिपरे देवा पिपरे नंदू खसवा शक्तिमान संजू तामेर विनोद,नरेंद्र साहिल पिपरे राजिंदर पंडा राजू चिकवा मुन्ना, राहुल एवं चीकवा समाज से महिला पुरुष बच्चे सहित सैकड़ो लोग शामिल हुएl

नक्सलवाद से मुक्त होने पर आदरणीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का हार्दिक आभार निलेश श्रीवास्तव प्रदेश सचिव आईंरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन छत्तीसगढ़

0

पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन आईंरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव निलेश श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद मुक्त कराने पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि इस लड़ाई में सेना के साहस की प्रशंसा की जानी चाहिए जिनके प्रयास से यह असंभव कार्य संभव हो पाया है साथ ही इस चार दशक की लड़ाई में बहुत सारे पत्रकार मित्रों ने भी अपनी जान की बाजी लगाई है कई पत्रकार भी इस मूवमेंट को कवर करते हुए शहीद हुए हैं सरकार से आग्रह की उनके परिवारों को भी सुध लिया जाए क्योंकि उन्होंने भी इस लड़ाई को अंजाम देने में अपना साथ निभाया है पत्रकारों ने भी जान की बाजी लगाकर मुठभेड़ या नक्सल मूवमेंट की घटनाओं को अपने कैमरे में या कलम के माध्यम से देश प्रदेश तक पहुंचाया है निश्चित रूप से नक्सलवाद का खात्मा छत्तीसगढ़ के सरकार के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी लेकिन केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भरपूर सहयोग मिलने के कारण आज यह संभव हो पाया खास तौर पर राजनांदगांव, मोहला मानपुर, सुकमा ,दंतेवाड़ा जैसे अन्य जिले के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है क्योंकि यह जिला लगातार बेहद संवेदनशील रहा है पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन आईंरा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा, एवं सचिव निलेश श्रीवास्तव ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है

हत्या के 05 आरोपियों को डौण्डीलोहारा पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार

0

धारदार चाकु से मृतक के सीना व पेट में चाकु मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सहित 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

हत्या की घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया जेल।

घटना में प्रयुक्त धारदार चाकु एवं डण्डा को किया गया जप्त

पुलिस अधीक्षक महोदय योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति मोनिका ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफास एक्का के निर्देशन में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक मुकेश सिंह एवं स्टाफ के द्वारा ग्राम जोगीभाट में हुए हत्या के मामले में बारिकी से विवेचना कार्यवाही किया गया।

डोमेन्द्र कुमार देशमुख पिता स्व. मोती लाल देशमुख उम्र 35 साल साकिन जोगीभाट थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.04.2026 को रात्रि करीबन 10.00 बजे के बीच ग्राम जोगीभाठ में गांव के ग्रामीण सोहन लाल साहू, बेदलाल साहू, परमेश्वर देशमुख, टोमन लाल साहू, लोकनाथ यादव एवं गांव के अन्य ग्रामीणजन के द्वारा ग्राम जोगीभाठ के शीतला मंदिर में पूर्व में ताला लगाने व गांव की अन्य समस्याओं के सामाधान करने के लिए ग्रामीण मिटिंग रखा गया था, जिसमें सभी ग्रामीण बैठक में उपस्थित थे मिटिंग में बातचीत के दौरान गांव के सोहन लाल साहू, बेदलाल साहू, परमेश्वर देशमुख, टोमन लाल साहू, लोकनाथ यादव व अन्य ग्रामीणों के द्वारा एक राय होकर प्रार्थी को तुम क्या, गांव का सियानी करते हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का मुक्की करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे, इसी बीच गांव का परमेश्वर देशमुख अपने पास रखे डण्डा से प्रार्थी डोमेन्द्र देशमुख उप सरपंच से मारपीट करने लगा, जिसे देखकर उसका भतीजा कुणाल देशमुख बीच बचाव करने आया तो अचानक गांव का ही सोहन लाल साहू अपने पास रखे एक धारदार चाकु से कुणाल देशमुख की हत्या करने की नियत से प्राणघातक हमला कर कई बार वार किया, जिससे उसके बांए सीना, पेट में गंभीर चोंट लगा था जिसे ईलाज हेतू प्रार्थी व नुतन देशमुख के साथ निजी वाहन में डौण्डीलोहारा के अस्पताल लाये थे जहां डाक्टर साहब द्वारा चेक करने पर मृत घोषित किये है, प्रकरण में आोपियों के थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा- 296, 115 (2), 351(3), 191 (2), 191 (3), 103 (1) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान प्रकरण के मुख आरोपी सोहन लाल साहू से एक धारदार चाकु बरामद कर जप्त किया गया है व प्रकरण के आरोपी परमेष्वर यादव से घटना में प्रयुक्त डण्डा को बरामद कर जप्त किया गया है। प्रकरण के घटना में शामिल बेदलाल साहू, टोमन लाल साहू, लोकनाथ यादव को दिनांक 03.04.26 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जा रहा है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में बारिकी से विवेचना कार्यवाही की जा रही है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अनित राम यादव, प्र.आर. अरविंद यादव, प्र.आर. विरेन्द्र साहू, प्र.आर. दिगम्बर वर्मा, म.प्र.आर. लिलेश्वरी देवांगन, आरक्षक विनोद अजय, पूनम खरे, धर्मेन्द्र सेन सायबर सेल प्रभारी बालोद सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक संदीप यादव, राहुल मनहरे, आकाश दुबे का योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपीः- 01. सोहन कुमार साहू पिता बेदलाल साहू उम्र 19 साल साकिन ग्राम जोगीभाट थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद 02. परमेश्वर देशमुख पिता केजुराम देशमुख उम्र 30 साल साकिन ग्राम जोगीभाट थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद 03. बेदलाल साहू पिता मनराखन लाल साहू उम्र 40 साल साकिन ग्राम जोगीभाट थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद 04. टोमन लाल साहू पिता मनराखन लाल साहू उम्र 45 साल साकिन ग्राम जोगीभाट थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद 05. लोकनाथ यादव पिता बरम यादव उम्र 43 साल साकिन ग्राम जोगीभाट थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद (छ0ग0)

आस्था, एकता और अनुभव का संगम: पुनर्गठन के बाद जिला प्रेस क्लब बालोद की पहली तीर्थ यात्रा सफल, जगन्नाथ धाम में मिला आध्यात्मिक सुकून

0

बालोद जिला प्रेस क्लब बालोद के पुनर्गठन के बाद जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष संतोष साहू के नेतृत्व में क्लब के 22 पत्रकार साथियों की 4 दिवसीय तीर्थ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। यह यात्रा आध्यात्मिक आस्था, सांस्कृतिक अनुभव और आपसी समन्वय का अनूठा उदाहरण बनी।यात्रा के दौरान पत्रकारों ने जगन्नाथ मंदिर पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। सभी को गर्भगृह के समीप से दर्शन करने का विशेष सौभाग्य मिला, जो उनके लिए बेहद भावुक और अविस्मरणीय क्षण रहा। इस दौरान सभी साथियों ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

यात्रा में साक्षीगोपाल मंदिर, लिंगराज मंदिर भुवनेश्वर तथा कोणार्क सूर्य मंदिर सहित कई प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया गया। इसके साथ ही पत्रकारों ने पुरी के पवित्र समुद्र तट पर स्नान कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव भी प्राप्त किया।पूरी यात्रा के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। पत्रकारों ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन के साथ पारंपरिक स्नान यात्रा और समुद्र तट के दिव्य वातावरण का आनंद लिया। वहीं कोणार्क सूर्य मंदिर और भुवनेश्वर के मंदिरों के भ्रमण से सभी ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को नजदीक से देखा।यात्रा के सफल समापन पर सभी पत्रकारों में उत्साह और संतोष का वातावरण रहा। साथियों ने इस आध्यात्मिक यात्रा को अविस्मरणीय बताते हुए जिला प्रेस क्लब की पहल की सराहना की।यह यात्रा जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष संतोष साहू के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार मोहन दास मानिकपुरी, अरुण उपाध्याय, किशोर साहू, संजय दुबे, विवेक वैष्णव, मोनू चौधरी, संजय सोनी, अनीस राजपूत, जगन्नाथ साहू, देवेंद्र साहू, राजेश साहू, नरेश श्रीवास्तव, दानवीर साहू, राकेश द्विवेदी, शंकर साहू, जागेश्वर साहू, करण सोनी, ऋषि सिन्हा,घनाराम साहू, सहित अन्य साथी शामिल रहे।वहीं इस यात्रा को सफल बनाने में वरिष्ठ पत्रकार रवि भूतड़ा,ओम टुवानी और ब्रजेश पांडे राहुल भूतड़ा, मंजू शर्मा,अफजल रिजवी सहित अन्य सहयोगियों का मार्गदर्शन तथा विशेष योगदान रहा।

संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक ) का छठवां राज्य स्तरीय सम्मेलन ,का अमरजीत कौर होंगे मुख्यवक्ता

0

राजेश कुमार साहू (संगठन सचिव संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक) ने बताया कि संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक का 6 वा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सम्मेलन 4 अप्रैल एवं 5 अप्रैल 2026 को दल्ली राजहरा में संपन्न होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एटक की राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर होगी । जो की 1979 से लगातार 7 वर्षों तक अखिल भारतीय छात्र संघ (ए आई एस एफ ) की महिला महासचिव और 1999 से 2002 तक राष्ट्रीय भारतीय महिला संघ ( एन एफ आई डब्लू) की महासचिव रही एवं 1994 से 2017 तक एटक की राष्ट्रीय सचिव रही ।विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश एटक के अध्यक्ष आर डी सी पी राव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश एटक महासचिव कामरेड हरिनाथ सिंह होंगे।छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त खदान मजदूर संघ केंद्रीय के अध्यक्ष कामरेड कमलजीत सिंह मान ने बताया कि संयुक्त खदान मजदूर संघ दल्ली राजहरा के तत्वाधान में आयोजित एटक का 6 वा राज्य सम्मेलन में कोल इंडिया की 16 खदानों की प्रतिनिधि , एन एम डी सी, नगर नार स्टील प्लांट, एल्युमिनियम स्टील एम्पलाई यूनियन, भिलाई स्टील प्लांट , नंदिनी माइंस, हीरी माइंस , भारतद्वार माइंस, बालको ,असंगठित क्षेत्र के मजदूर , आंगनबाड़ी मध्यान मध्यान भोजन, निजी औद्योगिक क्षेत्र एवं विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधि इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।राज्य स्तरीय सम्मेलन में दो दिवसीय आयोजन होगा । जिसमें प्रथम दिवस शनिवार दिनांक 4 अप्रैल 2026 को संध्या 4 बजे संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक ) से संबंधित सभी ठेका श्रमिक एवं नियमित कर्मचारियों का विशाल बाइक रैली संपन्न होगा एवं रैली के उपरांत विशाल आमसभा होगा । रैली संयुक्त खदान मजदूर संघ( एटक) कार्यालय से निकलकर टाउनशिप घूमते हुए पुराना बाजार जाएगी वहां से मानपुर चौक होते हुए बस स्टैंड से यूनियन कार्यालय वापस आएगी। जहां कार्यालय में आमसभा होगी जिसको एटक की राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर संबोधित करेंगी।5 अप्रैल को संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक के विभिन्न क्षेत्र से आए हुए प्रतिनिधियों (डेलीगेट्स ) का अधिवेशन होगा।कार्यक्रम की तैयारी के लिए श्रीनिवास लू,प्रीतम पटेल, ओम प्रकाश शर्मा, हंस कुमार,कुलदीप सिंह, मसलेऊदीन ,राजकिशोर मोहंती, उमेश पटेल ,विवेकानंद दत्त, शिवकुमार, हेमंत कुमार, माधव, राकेश शर्मा, वासु,रंजीत सिंह, आरके सिन्हा,नवीन,चांद शेख,सोहेल, सुंदर, शेखर कावले, चंद्रभान, दिनेश कुमार, विष्णु साहू,आकाश कुमार, कृष्णमूर्ति, राधेश्याम, आर बी सिंह, राजीक खान, आर पी बघेल, यशपाल अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं l

शीतला मंदिर बैठक में खूनी विवाद: बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की चाकू मारकर हत्या, गांव में दहशत

0

बालोद। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीभाठ में शीतला मंदिर को लेकर चल रही बैठक उस समय खूनी संघर्ष में बदल गई, जब विवाद के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात गांव में शीतला मंदिर से जुड़े मुद्दे पर बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान ग्रामीणों और उप सरपंच के बीच किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।इसी बीच स्थिति को शांत कराने पहुंचे युवक कुणाल देशमुख पर अचानक चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल कुणाल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उप सरपंच डोमेन्द्र देशमुख के भतीजे के रूप में हुई है।घटना के बाद गांव में भारी तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।डौंडीलोहारा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

न्याय पदयात्रा धरना प्रदर्शन एवं रैली आज तीन दिवसीय पैदल यात्रा के दौरान लालबाग पहुंची

0

न्याय पदयात्रा धरना प्रदर्शन एवं रैली आज तीन दिवसीय पैदल यात्रा के दौरान लालबाग पहुंची जँहा बस्तर ग्रामीण एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज लालबाग से बस्तर विधायक छत्तीसगढ़ उपनेता प्रतिपक्ष श्री लखेश्वर बघेल के नेतृत्व में आज कलेक्टर भवन पहुंचकर ज्ञापन दिया इस दौरान शहर जिलाध्यक्ष श्री सुशील मौर्य, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री प्रेमशंकर शुक्ला,पूर्व विधायक श्री रेखचंद जैन, पूर्व विधायक श्री राजमन बेंजाम, पूर्व विधायक श्री चंदन कश्यप,पूर्व नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू,जिला उपाध्यक्ष श्री बालेशचंद्र दुबे, जिला सचिव नारायण बघेल,जिला सचिव श्री छविश्याम तिवारी,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI, सेवा दल, आदिवासी कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एवं अन्य संघठन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे

इस विशाल पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य बस्तर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है विधायक श्री बघेल ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अब तक उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है, और शासन-प्रशासन द्वारा बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है

पदयात्रा के दौरान जिन प्रमुख मांगों को उठाया जा रहा है, उनमें वन अधिकार पत्र वितरण, जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल, रिक्त शासकीय पदों पर भर्ती, 57 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, ऋणी किसानों का संपूर्ण धान खरीदी, बैकलॉग भर्ती, स्थानीय लोगों को रोजगार, बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रोक, महंगाई नियंत्रण, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, बिजली समस्या का समाधान, मनरेगा के तहत 100 दिन रोजगार एवं बकाया भुगतान, सफाईकर्मियों एवं मध्यान्ह भोजन रसोइयों के वेतन में वृद्धि, बस्तर में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना, एवं राजीव गांधी आश्रय पट्टा वितरण जैसी मांगें शामिल हैं

इसके अतिरिक्त बस्तर संभाग मुख्यालय में सुपरस्पेशलिस्ट अस्पताल को एम्स की तर्ज पर विकसित करने, सस्ती दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, तथा ग्राम पंचायतों के विकास निधि को तत्काल जारी करने की भी मांग प्रमुख रूप से की जा रही है

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर पूर्व में भी शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया था, किंतु अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि शीघ्र ही मांगों पर कार्यवाही नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा*

प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी करदाताओं को 30 दिन की मिली राहत

0

नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने सीएम का जताया आभार

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय निकाय के प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की तिथि को बढ़ाने के फैसले का नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने स्वागत किया है। सरकार के इस जन हितैषी निर्णय से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

नगरीय प्रशासन-विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति कर भुगतान की अंतिम तारीख बढ़ाकर अब 30 अप्रैल 2026 कर दी है, जो पहले 31 मार्च थी। विभाग के आदेश के अनुसार सभी नगरीय निकायों को 30 दिनों का अतिरिक्त समय दिया गया है। राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा न होने और अन्य प्रशासनिक कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है। अब लोग 30 अप्रैल तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के संपत्ति कर जमा कर सकेंगे। इस राहत के लिए नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विभागीय मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे करदाताओं को लंबित करों का सरलता से भुगतान करने का अतिरिक्त मौका मिलेगा ।उन्होंने कहा कि इस निर्णय से हमारे शहर के मध्यम वर्गीय परिवारों और व्यापारियों को टैक्स भुगतान के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। जनहित में लिए गए इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व सरकार का आभार व्यक्त किया है।

छंट गया बस्तर में छाया अंधियारा, अब तेजी से फैलेगी विकास की किरणें: यशवंत जैन

0

नक्सलमुक्त बस्तर का अब होगा समग्र विकास

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और स्तर संभाग प्रभारी यशवंत जैन आज जगदलपुर पहुंचे। नक्सल मुक्त बस्तर में उनका यह प्रथम आगमन था। इस दौरान उन्होंने इस संवाददाता ने उनसे खास बातचीत की।

बस्तर के नक्सलमुक्त होने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता यशवंत जैन ने कहा कि बस्तर अब बुरे सपने और रक्तपात की विभीषिका के दौर से बाहर निकल आया है। आजादी के बाद से उपेक्षित रहे बस्तर संभाग के लोग चार दशक तक माओवाद का दंश झेलते रहे हैं। इस अमानवीय माओवाद ने बस्तर के विकास पर विराम लगा दिया था। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा की दृढ़ इच्छाशक्ति और पुलिस एवं सुरक्षा बलों की जांबाजी से हमारा बस्तर नक्सलमुक्त हुआ है।

नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं बस्तर संभाग प्रभारी यशवंत जैन ने कहा वीर जवानों के बलिदान को बस्तरवासी कभी नहीं भूल पाएंगे। श्री जैन ने कहा कि जिस तरह हमारी भारत माता को अंग्रेजों की दासता से मुक्त कराने के लिए स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओं ने अपने प्राणों की आहूतियां दी थीं, वैसा बड़ा बलिदान हमारे सुरक्षा जवानों और अधिकारियों ने बस्तर को नक्सलियों के चंगुल से छुड़ाने के लिए दिया है। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

जैन ने कहा कि अब बस्तर विकास के पथ पर और तेजी से दौड़ेगा। केंद्र एवं राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाएं बस्तर के अंतिम छोर के गांव के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक भी पहुंचेगी। यशवंत जैन ने कहा कि नक्सलवाद के कारण बस्तर का विकास अवरुद्ध हो गया था। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें आने के बाद बस्तर विकास पथ पर अग्रसर हुआ है। बस्तर के अंदरूनी गांवों तक भी सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, संचार सेवा आदि की पहुंच बढ़ी है। जैन ने कहा कि नक्सलमुक्त होने के बाद बस्तर अब विकास के नए आयाम को छुएगा। यशवंत जैन ने कहा कि मोदी जी की सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर के विकास का रोड मैप तैयार कर रखा है। आने वाले दिनों ने बस्तर विकास का स्वर्णिम इतिहास रचेगा, देश दुनिया में अलग पहचान बनाएगा। बस्तर में छाया माओवाद का अंधियारा छंट चुका है, अब यहां विकास की आभा दामकेगी।

बालोद जिले में अतिक्रमण हटाने हेतु की जा रही है निरंतर कार्रवाईआज राजस्व एवं नगर पालिका के अमले के द्वारा बस स्टैण्ड बालोद में चलाया गया अभियान

0

बालोद, 01 अप्रैल 2026कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में प्रशासनिक अमले के द्वारा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत आज एसडीएम बालोद नूतन कंवर, तहसीलदार आशुतोष शर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली के नेतृत्व में राजस्व एवं नगर पालिका के संयुक्त टीम के द्वारा नया बस स्टैण्ड बालोद में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान नया बस स्टैण्ड के अनेक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त किया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS