छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शनिवार दोपहर को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में ही कांग्रेस नेताओं कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल और कांग्रेस महासचिव अमरजीत सिंह चावला के बीच जमकर गाली गलौज और झुमाझटकी हुई। विवाद की वजह शनिवार दोपहर राजीव भवन के सामने गाड़ी पार्किंग को लेकर थी ।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष द्वारा कांग्रेस महासचिव अमरजीत सिंह चावला के साथ हुए अभद्र व्यव्हार को देखते हुए मोहन मरकाम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल के खिलाफ पार्टी से निलंबन का आदेश जारी कर दिया |
केशकाल – ट्रेक्टर डिलर एवं फाइनेंसर के आपसी सांठगांठ के चलते चंद रूपयों में लाखों का ट्रैक्टर दिला किसानों को फांसकर कंगाल बना देने का खेल चल रहा है | जाने गरीब किसानों को किस प्रकार जाल में फंसाया जा रहा | किसान तुलाराम नेताम के अनुसार – मुझे मात्र-10000/ में नया ट्रेक्टर एवं नांगर धरा दिया गया और सेठ ने मुझे फंसा दिया यह रोना रोते अपनी आपबीती बताने वाले बडेराजपुर के तुलाराम नेताम ने पुलिस थाना बिश्रामपुरी से लेकर पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर को लिखीत शिकायत करके इंसाफ की गुहार लगाई है। गरीब आदिवासी लघु सीमांत किसान तुलाराम नेताम का कहना है की खुद अपना पैसा देकर बैंक में खाता खुलवाकर पास बुक चेक बुक जारी करवाकर कोरे चेक बुक में मेरा हस्ताक्षर करवाकर पास बुक -चेक बुक -जमीन का पट्टा तथा आधारकार्ड को सेठ अपने पास रख लिया था। मैं ट्रेक्टर का फाइनेंस कराने के लिए भी किसी बैंक या कंपनी वाले के पास नहीं गया खुद सेठ ने प्राईव्हेट बैंक से ट्रेक्टर के वाजिब मूल्य से बहुत अधिक का कर्ज खुद पास कराकर मेरा सरनेम नेताम से मरकाम बदलकर कर्ज में लाद दिया और कौंदकेरा के एक और अपरिचित अनजान ब्यक्ति ट्रेक्टर क्रेता का मुझे जमानतदार बना दिया। मेरे ट्रेक्टर का इतना अधिक पैसा किस्त बंधवा दिया जो मेरे हैसियत से बहुत ज्यादा था इसलिए मैं किस्त नहीं पटा पाया तब मेरा ट्रेक्टर खिंचवाकर मंगवा लिया गया।जिसके बाद भी प्राईवेट बैंक से बकाया वसूली नोटिस भिजवाया गया। उसके बाद न्यायालय में चेक लगवाकर उसे बाऊंस करवाकर मनगढ़ंत आरोप मढकर मुझे आपराधिक मामले में फंसाकर प्रताड़ित करने का काम सेठ ने शुरू कर दिया है। जिससे मैं बहुत दुखी चिंतित हो चुका हूं जिसके चलते इंसाफ पाने अब सभी को प्रार्थना कर रहा हूं। उल्लेखनीय है की ट्रेक्टर डिलर एवं फाइनेंसर के आपसी सांठगांठ के चलते चंद रूपयों में लाखों का ट्रैक्टर धराकर किसानों को फांसकर कंगाल बना देने का खेल चल रहा है जिसका शिकार होकर अनेकों किसान बर्बाद हो चुके हैं।
दल्लीराजहरा – आज दिनांक 30.10.2021 को अनुविभागीय दण्डाधिकारी दल्लीराजहरा के नेतृत्व में राजहरा शहर एवं ग्राम कुसुमकसा के अस्थायी फटाका व्यापारियों की बैठक ली गई, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की, तहसीलदार विनय देवांगन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजहरा, निरीक्षक टीएस. पट्टावी तथा फटाका व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, फटाका लायसेंसी विजय अग्रवाल, सरीपल्ली राजकुमार, रोहित कुमार अग्रवाल, दिनेश जायसवाल, जाकिर मोहम्मद,
सुरेश कुमार उदासी, अखिलेश गुप्ता, प्रमोद कुमार अग्रवाल, अशोक लोहिया, छोटमल चोपड़ा, बेनीमाधव जायसवाल, अब्दुल कादर, किशोर बाफना, सुरेन्द्र चौधरी, महावीर कुमार बाफना, अरूण कुमार जैन, सुनील सोनी, सुरेश जायसवाल, मयुर वाधवानी एवं विकास गुप्ता शामिल हुए। एस.डी.एम महोदय राजहरा द्वारा मीटिंग में उपस्थित फटाका लायसेंसियों को भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा जारी कोविङ-19 के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने, स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान हाई स्कूल ग्राउण्ड नं. 02 दल्लीराजहरा एवं कुसुमकसा बाजार में फटाखा विक्रय करने, सुरक्षा की दृष्टि से शीजफायर उपलब्ध रखने, फटाखो का भण्डारण में सावधानी बरतने, तथा लायसेंस के शर्तों के पालन करने के निर्देश दिया गया, साथ ही अत्यधिक विस्फोट जनित फटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिया गया है।
पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी के. श्रीयाश राव निवासी कुम्हार पारा जगदलपुर ने उपस्थित आकर सूचना दर्ज कराया कि दिनांक 28.10.2021 को प्रार्थी ने अपना मोटर सायकल एक्स रिम कला रंग क्रमांक-cg17kt3753 को कुम्हार पारा पेट्रोल पंप में खड़ा करके बाथरूम करने गया था ।बाथरूम करके वापस आकर देखा तो मोटर सायकल वहाॅ पर खड़ा नहीं था।जिसकी सूचना पर प्रार्थी से आवेदन प्राप्त कर, तत्काल मौके पर जाकर उक्त मोटर सायकल का पता तलाश किया गया।
जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जितेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में सउनि0 सुजाता डोरा व प्रधान आरक्षक दिनेश जश्कर के हमराह आरक्षक भुपेन्द्र नेताम, टीम के द्वारा तुरंत सी सी टी वी फुटेज की मदद से पता तलाश कर, खोजबीन किया जा रहा था। जो दिनांक 30-10.2021 के दम्यानी रात्रि में पेट्रोलिंग दौरान कुम्हार पारा में कुछ दुर पर चबुतरा के पास में लावारिस हालात में मोटर सायकल खड़ा मिला। जिसे थाना लाकर प्रार्थी को तलब कर, तस्दीकी पश्चात उक्त मोटर सायकल को सुपुर्दनामा पर दिया गया। मोटर सायकल मिलने पर प्रार्थी ने समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।
वित्तीय वर्ष 2020-21 में खरीदे गए लगभग 87 लाख रुपए के वनोपज में से 37 लाख का नहीं हुआ है भुगतान
स्व सहायता समूहों को करना पड़ रहा है आर्थिक परेशानियों का सामना
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने प्रदेश के माननीय वन मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात कर लघु वनोपज खरीदी के बकाया भुगतान का अनुरोध करते हुए प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति एवं स्व सहायता समूहों की आर्थिक परेशानियों से अवगत कराया |
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने राजधानी रायपुर पहुंचे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रदेश के माननीय वन मंत्री मोहम्मद अकबर जी से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपकर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति कुरंदी के माध्यम से स्व सहायता समूहों के माध्यम से लघु वनोपज खरीदी गई वनोपज जैसे इमली, बहेड़ा, गिलोय आदि के बकाया भुगतान हेतु अनुरोध किया |
विदित हो की जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कुरंदी प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति द्वारा 25 स्व सहायता समूहों के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2020-21 में लगभग 87 लाख रुपए का वनोपज जैसे इमली, बहेड़ा गिलोय आदि खरीदा गया था जिसमें से लगभग 50 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया है परन्तु लगभग 37 लाख रुपए का भुगतान आज पर्यंत तक नहीं हो पाया है जिससे इन स्व सहायता समूहों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा वे ब्याज में पैसे लेकर समीतियों का संचालन कर रहे हैं |
प्रदेश के माननीय वन मंत्री मोहम्मद अकबर जी ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की बातों को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द बकाया भुगतान हेतु अधिकारियों को निर्देश देने का आश्वासन दिया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, वरिष्ठ नेता सत्तार अली, संजय जैन, अब्दुल सईद उपस्थित रहे |
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने आया है बिहार राज्य के उरांव जनजाति का पारंपरिक कर्मा नृत्य दल
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दल का आत्मीयता से स्वागत करते हुए पूरे दल को किया प्रोत्साहित
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने बिहार के दल को आमंत्रित करने गए थे संसदीय सचिव रेखचंद जैन
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने बिहार राज्य से छत्तीसगढ़ में आयोजित दूसरे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आए उरांव जनजाति के पारंपरिक कर्मा नृत्य दल का आत्मीयता से स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी एवं उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया |
विदित हो की छत्तिसगढ में राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रिय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन बिहार गये थे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी, संस्कृति मंत्री आलोक रंजन झा जी, संस्कृति विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी एवं संस्कृति विभाग के नोडल अधिकारी रविशंकर से मिलकर आदिवासी नृत्य दल को आमंत्रित किया था जिसपर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने दल भेजने के निर्देश संस्कृति विभाग के अधिकारियों को दिए थे इसी तारतम्य में बिहार राज्य के उरांव जनजाति का पारंपरिक कर्मा नृत्य दल रायपुर पहुंचा है |
बिहार राज्य के उरांव जनजाति का पारंपरिक कर्मा नृत्य दल ने इस आत्मिक स्वागत के लिए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया तथा संस्कृति विभाग की ओर से उन्हें पुनः बिहार आमंत्रित किया |
बालोद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बालोद ने धान ख़रीदी को लेकर प्रदेश सरकार के ढुलमुल रवैए पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि घोर किसान-विरोधी प्रदेश सरकार इस बार फिर किसानों का धान ख़रीदने से बचने के लिए बहानेबाजी, षड्यंत्र और प्रलाप करके आनाकानी पर आमादा है जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस के नेताओं के परस्पर विरोधाभासी बयान साफ़ करते हैं कि धान ख़रीदी को लेकर प्रदेश सरकार और कांग्रेस नेता एक बार फिर रोना-धोना मचाने लगे हैं।
साहू ने आगे कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धान ख़रीदी को लेकर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ झूठ फैलाते हैं तो उनकी ही सरकार के प्रवक्ता व मंत्री अपने दम पर धान ख़रीदी की बात करते हैं। प्रदेश के किसानों के हितों की चिंता कर केंद्र सरकार ने इस वर्ष जब 60.65 लाख मीटरिक टन चावल केंद्रीय पूल में लेने की सहमति दे दी तो प्रदेश सरकार और कांग्रेस अब उसना चावल के नाम पर रोना-धोना मचाने लगी है। साहू ने कहा कि जब भाजपा ने ख़रीफ़ सत्र की शुरुआत के साथ जुलाई में ही प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर धान ख़रीदी के तमाम इंतज़ाम दुरुस्त करने और बारदानों की पर्याप्त ख़रीदी कर लेने के लिए आग़ाह कर दिया था तो प्रदेश सरकार ने समय रहते इस दिशा में पहल क्यों नहीं की? अब बारदानों की आपूर्ति को लेकर प्रदेश सरकार अपना दोष किस पर मढ़ रही है? अपनी विफलताओं का ठीकरा हर बार दूसरों के सिर फोड़ने की बुरी लत से प्रदेश सरकार और कांग्रेस बाज आए।लक्ष्य के अनुरूप 5 लाख 25 हजार गठान की आवश्यकता होगी।
सेंट्रल पुल से जो बारदाना प्रदान की जाएगी उसके लिए जूट कमिश्नर ने जानकारी दे दी है। सेंट्रल पुल के अतिरिक्त राज्य को स्वयं 3 लाख गठान की व्यवस्था करनी है परंतु राज्य सरकार द्वारा मात्र 48 हजार गठान हेतु सितंबर में टेंडर निकाला गया जो बहुत दुर्भाग्य पूर्ण है। ऐसी स्थिति में अपनी नाकामी छुपाने भूपेश सरकार तरह तरह के बयान बाजी और हथकंडे अपनाते रहती है जो अत्यंत निंदनीय है |
भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष साहू ने बारदानों को लेकर प्रदेश सरकार और कांग्रेस प्रवक्ताओं के परस्पर विरोधाभासी बयान धान ख़रीदी को लेकर प्रदेश सरकार और कांग्रेस की बदनीयती ज़ाहिर कर रहे हैं। एक ओर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व मंत्री मो. अक़बर दावा कर रहे हैं कि प्रदेश सरकार धान ख़रीदी के लिए बारदाने की कमी नहीं होने देगी। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता बारदानों की कमी नहीं होने देने की बात कर रहे हैं तो कांग्रेस के प्रवक्ता भाजपा को बारदाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की बचकानी सलाह दे रहे हैं। बारदानों की व्यवस्था करना प्रदेश सरकार का दायित्व है तो फिर कांग्रेस ने अपनी प्रदेश सरकार पर तमाम इंतज़ाम दुरुस्त करने का दबाव क्यों नहीं बनाया? साहू ने कहा कि बदनीयती और कुनीतियों के चलते कांग्रेस और प्रदेश सरकार के बयानों को इसीलिए प्रदेश की जनता क़तई गंभीरता से नहीं लेती क्योंकि प्रदेश की जनता जान चुकी है कि कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार काम नहीं करती बल्कि झूठ का रायता ही फैलाती है।
दल्ली डौंडी मार्ग में मनकुंवर के पास बाजार गाड़ी क्रमांक CG 24 J 5105 दल्ली से डौंडी जा रही थी स्टेरिंग लॉक होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई वाहन में सवार वाहन मालिक शंकर भाऊ एवं ड्राइवर सुनील यादव निवासी दल्ली राजहरा के अलावा एक अन्य व्यक्ति जिसे साधारण चोट आई है | घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए डौंडी शासकीय अस्पताल ले जाया गया है | मौके पर पुलिस पहुंच चुकी थी | वाहन पलटने से गाड़ी में रखा सामान रोड में बिखर गया है |
ज्ञात हो कि इन दिनों राशन दुकान संचालन कर्ताओं की अनियमितता व अभद्रता चरम सीमा पर है, वैसे ही मामला जगदलपुर चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक41 के राशन दुकान संचालन करता महिला अन्नपूर्णा स्व सहायता समूह की है, समूह को दुकान आबंटन हुए विगत 3 वर्षों से राशन दुकान संचालन किया जा रहा है। किंतु इन 3 वर्षों में वार्ड की जनता तथा कार्ड धारी समूह के निराशाजनक व्यवहार से परेशान है। विगत 20 /10/ 2021 को एक शिकायत पत्र जिला खाद्य अधिकारी जगदलपुर को कार्ड धारी द्वारा दिया गया जिसमें निशुल्क चावल वितरण के पैसे लेकर बेचने का उल्लेख है।वह लगातार विगत 3 वर्षों से रविवार के दिन राशन दुकान धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए बंद रखा जाता है। जिससे कार्ड धारी प्रभावित हैं। चुंकि गरीब परिवार का रविवार के दिन ही छुट्टी होता है, और राशन के लिए समय मिल पाता है ।किंतु यहां रविवार सोमवार लगातार दो दिनों तक दुकान बंद कर दिया जाता है। जिससे वार्ड वासियों को खासी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है और जब अपनी असुविधा की शिकायत कार्ड धारी अधिकारियों से करते हैं। तो बौखलाए महिला समूह के सभी सदस्य रात्रि के समय में शिकायतकर्ता के घर पहुंच कर अभद्रता से गंदी गालियां देते हुए उनके उनके परिवार के साथ लड़ाई झगड़ा करने में उतारू हो जाते हैं। फर्जी आरोप लगाकर तथा झूठे केस फसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी जाती है। शिकायतकर्ता के परिवार से झगड़ा लड़ाई की जाती है ।
इनके उपर राजनीतिक शह होने की वजह से पूर्व में भी राशन दुकान बंद करके राजनीतिक आयोजन में शामिल होना पाया गया है ,जिसकी शिकायत फूड अधिकारी से की गई थी,क्योंकि स्थानी चंद्रशेखर आजाद वार्ड के महिला अन्नपूर्णा स्व. सहायतासमूह अध्यक्ष प्रमिला कश्यप व समूह के सभी पदाधिकारियों ने राजनीतिक पार्टी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर रखी है। जिसके बदले दबंगई कर मनमाने ढंग से दुकान संचालन किया जाता है ।तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि महिला समूह की मंशा में शामिल नजर आते हैं क्योंकि जब उच्च राजनीतिज्ञ जगदलपुर आते हैं ।तो समूह की महिलाएं रैली में शामिल होकर उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य समझती है। जिसके लिए दुकान बंद करके राजनीतिक आयोजन में शामिल होते देखा गया है। जिससे जनप्रतिनिधियों की खास व चहेती बनी हुई है ।चाहे इस वजह से भी वार्ड की जनता की कोई नहीं सुनता दबंगई वह झगड़ालू प्रवृत्ति की वजह से कार्ड धारी शिकायत करने में कतराते हैं। और जिसने भी शिकायत किया उनके साथ झगड़ा लड़ाई कर उसे झूठे केस में फंसाने की साजिश की धमकी दी जाती है ।जिससे वार्ड की जनता उक्त महिला समूह के कार्य प्रणाली से क्षुब्ध है।
लगातार शिकायत विगत 6 माह से आ रही थी किंतु जो भी शिकायत करने जाएंगे तो समूह के द्वारा झगड़ा लड़ाई वह अभद्रता किया जाता है। और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती है ।जबकि ऐसा वाकया पहले भी वार्ड के लोगों के साथ में हो चुका है ।और फर्जी आरोप लगाकर वार्ड के लोगों को पुलिस थाना में महिला होने का हवाला देकर शिकायत किया जाता रहा है ।जिसंकी आढ़ लेकर वार्ड में भी ग्रुप बनाकर दबंगई किया जाता है। अनियमितता चरम सीमा पर है जिले भर में चंद ऐसे राशन दुकान है ,जहां इन दिनों काफी शिकायत मिल रही है, महामारी कोरोना काल को देखते हुए, राज्य सरकार व शासन प्रशासन के द्वारा गरीब परिवारों के लिए निशुल्क चावल वितरण प्रणाली आदेश जारी कर रखा है। जिससे अनेकों गरीबों को लाभ मिल रहा है।इस गंभीर विषय को लेकर उचित कार्रवाई के लिए जिला खाद्य अधिकारी को अभ्यस्त आवेदन किया गया है, देखना यह है कि खाद्य विभाग की ओर से कार्यवाही कब तक होती है और वार्ड की जनता उचित कार्रवाई का इंतजार भी कर रही है ।उक्त महिला समूह की शिकायत जिला प्रशासन बस्तर जगदलपुर वह पुलिस अधीक्षक बस्तर से भी की गई है।
छत्तीसगढ़ जगदलपुर बस्तर पुलिस जनता के साथ मिलकर बेहतर काम कर रही है हमेशा ही उन कामों करती है जो काम बहुत कठिनाई पूर्ण होता है लेकिन पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में सभी अधिकारी बेहतर काम कर रहे हैं आज ही एक मामला सिटी कोतवाली जगदलपुर में आया जहां पार्टी में गए मां-बाप के साथ एक 4 साल का बच्चा किसी प्रकार से बाहर निकला और घूमते घूमते गायब हो गया जब मा को पता चला कि उनका बच्चा नहीं दिख रहा तुरंत सिटी कोतवाली जगदलपुर मां-बाप पहुंचे बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई सिटी कोतवाली एमन साहू की टीम हरकत में आई और 1 घंटे के अंदर उनके कलेजे के टुकड़े को ढूंढ कर उन्हें सौंप दिया उनके कलेजे के टुकड़े मिलने के बाद उन्होंने बस्तर पुलिस और ऐमन साहू पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा का दिल से धन्यवाद किया वही पार्षदों यशवर्धन राव ने बताया कि हमेशा ही बस्तर पुलिस बेहतर काम कर रही है इसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं जिस प्रकार से पुलिस काम कर रही है आने वाले समय में जनता और पुलिस एक साथ मिलकर बेहतर काम करेगी आज जिस प्रकार से बस्तर पुलिस ने काम किया है जगदलपुर की जनता हमेशा ही बस्तर पुलिस के साथ खड़ी है |