City Media - Page 1695 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1695

बस्तर दशहरा को सम्पन्न कराने कलेक्टर ने की तैयारी,पानी फेरने में लगे थे अनुविभागीय अधिकारी, सांसद दशहरा समिति के अध्यक्ष दीपक बैज ने किया डैमेज कंट्रोल 

0

जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर संभाग की ऐतिहासिक दशहरा पर्व की मुख्य रस्म भीतर रैनी व बाहर रैनी पर्व की जिम्मेदारी निभाने वाले किलेपाल परगना के माड़िया जनजाति के लोगों को प्रशासनिक अधिकारियों की बदइंतजामी का शिकार होना पड़ा गया।जिसके कारण भीतर रैनी के दिन वह बैरंग लौटने की तैयारी में थे |

सदियों से चली आ रही बस्तर की परंपरानुसार किलेपाल परगना से बडी संख्या में लोग रथ खींचने जगदलपुर आते हैं और इस वर्ष भी प्रशासन द्वारा कोविड-19 को देखते हुए 500 की संख्या में उनको लाकर बस्तर बाड़े में ठहराया गया था। ग्रामीणों के रहने-खाने व अन्य सुविधाओं के लिए बस्तर जिले के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी व एसडीएम जी.आर.मरकाम को जिम्मेदारी दी गई थी।

किंतु किलेपाल परगना के माड़िया 500 की संख्या में जब बीपीएस बाड़ा पहुँचे तब उन्हें वहां जिला प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार नही मिला और ना ही उनके लिए राशन की व्यवस्था की गई थी जिससे नाराज मजबूर आदिवासी 3 किलोमीटर दूर जगदलपुर शहर आकर अपने पैसे से राशन खरीद खाने को मजबूर नजर आए समय पर व्यवस्था नहीं होने पर ग्रामीण नाराज हो गए। बिना रथ खींचकर वह वापस जाने की तैयारी कर रहे थे।

सांसद दीपक बैज को जानकारी लगते ही संभाली कमान

इस अव्यवस्था की जानकारी व ग्रामवासियों के लामबंद होने की जानकारी जब बस्तर सांसद व दशहरा समीति अध्यक्ष दीपक बैज को हुई तो नाराज़ ग्रामीणों को समझाने उनके बीच बस्तर परिवहन संघ कार्यालय जाकर तत्काल 10 कुंटल लकड़ी,ग्रामीणों को टीशर्ट, राशन व्यवस्था करवाकर खुद ही उनके लिए भोजन बनाते नजर आने लगे। वही खुद भी उनके साथ भोजन का आंनद लिया।

सांसद दीपक बैज को किलेपाल के ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें तीन दिनों से लाया गया किंतु खाने_पीने के लाले पड़ गए थे जिससे जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही स्पष्ट तौर पर सामने आई।किलेपाल क्षेत्र के ग्रामीण पहली बार इस तरह स्वयं सांसद को अपने बीच देखकर समस्या का समाधान करने को लेकर खुशी जाहिर की .

बस्तर के आदिवासी परिजन के साथ पहुंचते है रथ खींचने 

बस्तर दशहरा पर्व में हर साल किलेपाल क्षेत्र के अलग – अलग गांवों के ग्रामीण रथ खींचने परिवार के साथ पहुंचते थे . इस साल कोरोना महामारी के कारण ऐसा नहीं हो पाया . दशहरा समिति ने रथ खीचने वाले ग्रामीणों को चिहिनत कर लाया गया है.जबकि इसके पहले तक ग्रामीण स्वयं खाना बनाने के लिए लकड़ी व बर्तन आदि लेकर पहुंचते थे और बस्तर हाईस्कूल , फॉरेस्ट ऑफिस , माडिया डेरा व कलेक्टोरेट परिसर में ठहरते थे

बालोद में सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान से पुलिस झंडा दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के परिप्रेक्ष्य में एकता दौड़ का आयोजन

0

बालोद–आज दिनांक 30/10/2020 के प्रातः 07:00 बजे पुलिस झंडा दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के परिप्रेक्ष्य में एकता दौड़ सरदार पटेल मैदान से प्रारम्भ हो कर सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम प समाप्त हुआ।

इस अवसर पर एसएसपी बालोद जीतेन्द्र सिंह मीणा के निर्देश पर ,Asp डी आर पोर्ते, डीएसपी दिनेश सिन्हा , प्रशांत पैकरा ,कमल जीत पाटले ,विनय , तनु प्रिया ठाकुर ,यशवंत साकार, आरआई मधुसूदन नाग , टी आई गेंद सिंह ठाकुर ,R S सिन्हा व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

करे योग रहे निरोग यही जीवन का है मूल मंत्र को सार्थक करते कोरोना मरीज

0

बालोद–विकास खंड गुरूर के कोविड आइसोलेशन सेंटर धनोरा में भर्ती मरीजों के उपचार के साथ साथ स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रतिदिन प्रातः एवम् शायम कालीन योगाभ्यास हेतु डॉ दुष्यंत निर्मलकर, व डॉ डी सी जैन द्वारा जानकारी देते हुए प्रेरित कर योगाभ्यास कराई जाती है
योगाभ्यास हमारे जीवन में सेहत के लिए अभिन्न हिस्सा है, दवाई से उपचार के साथ साथ योगाभ्यास करने से जल्दी स्वास्थ्य लाभ मिलता है, व्यस्ततम जीवन शैली, अनियमित खान पान तनाव ग्रस्त रहने से सेहत पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। यदि हम नियमित रूप से
सुबह शाम समय निकालकर योग व सैर करे तो निश्चित रूप से निरोग व दीर्घायु बनेंगे साथ ही साथ संस्था में भर्ती मरीजों के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार की मनोरंजन सामग्री उपलब्ध कराई गई है जिससे लोग मनोरंजन कर समय व्यतीत करते हैं समय निकाल कर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे एवम् उनके स्टॉफ द्वारा शाम के वक्त समय निकाल मरीजों के साथ गजल व गाना सुनकर मनोरंजन किए करते है एव कोरोना संक्रमण के बचाव व संक्रमण की रोकथाम हेतु सामाजिक दूरी बनाए रखना, मास्क का उपयोग, साबुन से नियमित हाथ धुलाई किसी भी प्रकार से कोरोना के लक्षण चिन्ह होने पर जांच कराने हेतु समुदाय को प्रेरित करने आवश्यक दिशनिर्देश करते है।

जगदलपुर के बर्तन व्यापारी की फिरौती लेने के बाद की हत्या, संदिग्ध हालत में मिला शव

0

जगदलपुर – शहर के कुम्हारपारा निवासी बर्तन व्यापारी संतोष जैन (36) का शव संदिग्ध स्थिति में कोड़ेनार थाना क्षेत्र के रायकोट के पास बरामद किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष जैन चार दिन से लापता थे और जब उनका शव मिला उनके हाथ बंधे हुए थे। और चोट के निशान भी थे। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि व्यापारी की हत्या की गई है। मृतक संतोष जैन  की मुंह बोली बहन सुनिता के अनुसार उसके भाई को अगवा किए जाने के बाद उसे छोड़ने के लिए पांच लाख की फिरौती की मांग की गई थी |

25 अक्टूबर को मोहन नगर इलाके में स्थित दुकान से वे स्कूटी से घर के लिए निकले थे। तब से लापता थे। बताया जाता है कि संतोष की बाजार में काफी देनदारी थी। 25 अक्टूबर को दुकान बंद करने से पहले उन्होंने घर पर बात की थी। इसके बाद से मोबाइल बंद था। टीआइ कोड़ेनार के अनुसार गुरुवार सुबह 10 बजे रायकोट के सरपंच ने सड़क से कुछ दूरी पर शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर उसकी शिनाख्त बर्तन व्यापारी संतोष जैन के रूप में हुई।  इसके करीब 24 घंटे के बाद व्यापारी के मोबाइल से ही अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। बुधवार को व्यापारी के कार चालक के हाथों रुपये भेजवाया गया। लेकिन यह बात पुलिस को नहीं बताई गई थी |

हवन पूजन कर एवम सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ग्राम अरमरीकला में हुआ जँवारा विसर्जन।

0

बालोद–ग्राम अरमरीकला में जंवारा विसर्जन सामाजिक दूरी का पालन करते हुए किया गया, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शीतला माता मंदिर में जंवारा स्थपित किया गया था ,शीतला माता मंदिर से शोभा यात्रा चंडी माता मंदिर तक ,उसके बाद माता तालाब में जंवारा विसर्जीत

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

किया गया जिसमें नव दिनों तक मंदिर में आने जाने वालों का सेनेटाइजर लगाकर ही प्रवेश दिया जाता था, बेरिकेट्स लगाया गया था जिसके माध्यम से ही प्रवेश दिया जाता था । इस तरह पूरा आयोजन समस्त ग्राम वासी अरमरीकला के सहयोग से किया गया जिसका संचालन

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

ग्राम विकास समिति अरमरीकला के द्वारा किया जिसमें पूर्ण सहयोग वीर भगत सिंह युवा संगठन अरमरीकला के विशेष निगरानी में जंवारा विसर्जन किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking कोरोना अलर्ट – जाने ! आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – देश-प्रदेश में तो कोरोना की संख्या में लगातार कमी आ रही है लेकिन दल्लीराजहरा में कोरोना को लेकर जिस प्रकार संक्रमितों के आकड़े बढ़ रहे है उससे लोगों की लापरवाही साफ़ नजर आ रही है | आज फिर से 23 कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 04 से 01, वार्ड क्र 06 से 03, वार्ड क्र 08  से 01, वार्ड क्र 09  से 01, वार्ड क्र 11  से 02, वार्ड क्र 14  से 06, वार्ड क्र 15 से 01, वार्ड क्र 18  से 02, वार्ड क्र 19  से 01, वार्ड क्र 20  से 01, वार्ड क्र 23  से 01, वार्ड क्र 26  से 01, चिखलाकसा वार्ड क्र 11  से 01, पखांजूर से 01 मरीजों की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

इस प्रकार एंटीजन से 07 और RTPCR से 16 की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 23  लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

एक लाख रुपए के ईनामी माओवादी गिरफ्तार

0

जगदलपुर। वामपंथी हिंसा से जुझ रहे बस्तर जिले के दरभा में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने एक लाख के माओवादी को गिरफतार किया है।


बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा के अनुसार माओवादियों के जनताना सरकार अध्यक्ष बोटी मरकाम पर माओवादी गतिविधियों में लिप्त होने के पांच आरोप है जिसमें लोकसभा चुनाव के दौरान एम्बुलेंस विस्फोट, चुनाव के दौरान गड़बड़ी सहित कई प्रकार के आरोप है।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर में विधुत शवदाह गृह हुआ स्वीकृत 58.84 लाख की लागत से बनेगा शवदाह गृह

0

जगदलपुर। जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर शहर में जिला खनिज न्यास निधि से 58.84 लाख की लागत से विधुत शव दाह मशीन के स्थापना की स्वीकृती प्राप्त हो गई है जिसे नगर निगम जगदलपुर द्वारा स्थापित किया जाएगा जिसमें से 46 लाख रुपए की लागत से शव दाह मशीन क्रय एवं 12.84 लाख की लागत से शव दाह मशीन स्थापना हेतु शेड निर्माण होगा।


शहर के समाजसेवी संस्थाओं एवं विभिन्न समाजों द्वारा लंबे समय से विधुत शव दाह मशीन की स्थापना हेतु मांग की जा रही थी और इस संबंध में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम ) रेखचंद जैन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था जिसे देखते हुए बड़े शहरों की तर्ज़ पर अब जगदलपुर के मुक्तिधाम में भी शव दाह मशीन की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक) दल्ली राजहरा द्वारा * एटक का स्वर्ण शताब्दी समारोह * मनाया जाएगा

0

दल्ली राजहरा – संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक) दल्ली राजहरा द्वारा * एटक का स्वर्ण शताब्दी समारोह *

दिनांक 31 अक्टूबर 2020 को मनाया जाएगा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

एटक के स्वर्ण शताब्दी समारोह में :-

1) संयुक्त खदान मजदूर संघ केंद्रीय अध्यक्ष कामरेड सी आर बक्शी

2) संयुक्त खदान मजदूर संघ केंद्रीय महासचिव कामरेड आर डी सी पी राव

समारोह में विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

कार्यक्रम इस प्रकार है-

1) आमंत्रित अतिथियों का स्वागत

2) आमंत्रित अतिथियों द्वारा उद्बोधन

3) धन्यवाद उद्बोधन

4) मिष्ठान वितरण कार्यक्रम

5) लौह अयस्क खदान समूह के ठेका श्रमिकों द्वारा आतिशबाजी की जाएगी उपरांत कार्यक्रम समापन

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कार्यक्रम स्थल :- के एस के एस सोसायटी कार्यालय

बी एस पी स्कूल क्रमांक 2 के सामने समय:- संध्या 4:00 बजे दिनांक :-31 अक्टूबर दिन:- शनिवार

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी “शौर्य पदक” से होंगे सम्मानित

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी “शौर्य पदक” से होंगे सम्मानित | 1 नवम्बर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में आयोजित सम्मान समारोह मे 7 पुलिसकर्मियों को शौर्य पदक देने की घोषणा की गई है  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

7 पुलिसकर्मियों को शौर्य पदक देने की घोषणा की गई है उनके नाम इस प्रकार है –

  • निरीक्षक – मोहसिन खान, जशपुर
  • उपनिरीक्षक – जीतेन्द्र एसैया, सुकमा
  • सहायक उपनिरीक्षक – गणेश करमरका, बीजापुर
  • प्रधान आरक्षक – रामलाल कश्यप, दंतेवाडा
  • प्रधान आरक्षक – कुटुमथ राव, दंतेवाडा
  • आरक्षक – देवा आनम्बम, दंतेवाडा
  • आरक्षक – गोपी इस्ताम, दंतेवाडा
This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS