सुनील कथूरिया – नारायणपुर | छत्तीसगढ़ के 22 जिलों में कांग्रेस पार्टी द्वारा राजीव भवन बनना प्रस्तावित है। इसमें नारायणपुर जिला भी शामिल है। इसका शिलान्यास आज भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी जी के 73वे जयंती के अवसर पर सम्पन्न हुआ।
भूमि पूजन कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा वायनाड के सांसद आखिल भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के मुख्य आतिथ्य एवं भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छ. ग. शासन व पीएल पुनिया सांसद एवं छ. ग.प्रभारी के विशेष आतिथ्य में भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी और वरिष्ट कांग्रेसी जोशी अमा जी,पीसीसी सदस्य राजेश दीवान प्रदेश महामंत्री रजनु नेताम ,विधायक प्रतिनधि प्रमोद नैलवाल ,युवा काँग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबति रजनु नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी तथा कांग्रेस सेवा दल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस व एन एस यू आई के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
जिला मुख्यालय नारायणपुर को कांग्रेस भवन मिलने जा रहा है जिस पर जिले के कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है।
नारायणपुर में राजीव भवन का भूमिपूजन
सदभावना दिवस के अवसर पर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिला बालोद के सभी थाना, चौकी, कैम्प में प्रतिज्ञा कराई गई।


बालोद – 20 अगस्त 2020, सदभावना दिवस के अवसर पर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिला बालोद के सभी थाना, चौकी, कैम्प में प्रतिज्ञा कराई गई।











सद्भावना दिवसः अधिकारी कर्मचारियों ने ली सद्भावना से काम करने की शपथ
सुनील कथूरिया – नारायणपुर 20 अगस्त 2020/ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गाँधी के जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में आज कलेक्टोरेट, जिला पंचायत सहित अन्य विभागों में मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट हाल में इकट्ठे हुए अधिकारी-कर्मचारियों ने कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने के लिए शपथ ली। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभी को शपथ दिलाई और स्व. श्री राजीव गांधी के आदर्शों और विकासपरक सोच से अवगत कराया। अधिकारी-कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म या भाषा का भेदभाव किए बिना देश की सभी नागरिकों में भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए काम करने की शपथ ली। सभी ने हिंसा का सहारा लिए बिना हर मतभेद को बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की भी प्रतिज्ञा की।
वार्ड क्र 9 गायत्री मन्दिर वार्ड में पेयजल हेतु नए बोर से पाइप लाइन विस्तारीकरण किया गया


दल्लीराजहरा – वार्ड क्र 9 गायत्री मन्दिर वार्ड में पेयजल हेतु नए बोर से पाइप लाइन विस्तारीकरण किया गया
जिसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी व वार्ड पार्षद श्रीमती श्रुति यादव के द्वारा पूजा अर्चना कर बटन दबाकर किया गया | ज्ञात हो वार्ड 9 में गत कई वर्षों से एकमात्र बोर से ही पूरे वार्ड में पानी सप्लाई होता था वार्डवासियों की मांग पर वार्ड पार्षद व नगरपालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के द्वारा अतिरिक्त बोर खनन नगर पालिका के द्वारा कराया गया वार्ड वासियों ने शीबू नायर जी का आभार व्यक्त किया है |

इस अवसर पर महेश ढोले संतोष पाण्डेय प्रदीप कुमार रामकुमार शर्मा अनिल कोम्बे प्रदीप यादव दारा जी राजेश श्रीवास्तव तहरुन्निशा व वार्डवासी उपस्थित थे |

नारायणपुर में अब तक 1099 मिलीमीटर वर्षा, दो दिनों से भारी बारिश का कहर जारी
सुनील कथूरिया नारायणपुर 20 अगस्त 2020 –
पिछले दो दिनों से नारायणपुर जिले में मूसलाधार बारिश जारी है। बीते 16 दिनों से यहां आसमान में छाए काले बादलों के कारण सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए है। लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन असमान्य है। जिले के अंदरूनी मार्गों से पुल पुलिया के ऊपर से पानी जाने के समाचार प्राप्त हो रहे हैं। भू-अभिलेख नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले में चालू मानसून के दौरान विगत एक जून से आज 20 अगस्त 2020 तक 967 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गयी है। नारायणपुर विकासखंड में पिछले 24 घंटों में 48 मिलीमीटर और ओरछा विकासखंड में 55 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है। अब तक सबसे ज्यादा 1099 मिलीमीटर बारिश नारायणपुर विकासखंड में हुई है, वहीं ओरछा विकासखंड 834 मिलीमीटर दर्ज की गयी है।
शांतिनगर कंटेनमेंट जोन से हुआ मुक्त
सय्यद वली आज़ाद
नारायणपुर 20 अगस्त 2020 – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अभिजीत सिंह ने जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए जाने पर समय-समय पर जारी आदेशों के तहत जिला मुख्यालय नारायणपुर के नगरीय क्षेत्र शांतिनगर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। इस कंटेनमेंट जोन में सक्रिय प्रकरणों की संख्या शून्य होने के उपरांत 14 दिन से अधिक अवधि गुजर जाने एवं उक्त क्षेत्र में एक्टिव सर्विलेंस की गतिविधि पूर्ण होने के उपरांत कंटेनमेंट मुक्त क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। कंटेनमेंट जोन से मुक्त हुए क्षेत्रों के संबंध में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आदेश आज जारी कर दिये हैं।
स्व. श्री राजीव गांधी जी की 75वी जयंती पर दल्ली राजहरा युवा कांग्रेस ने 1000 पौधे वितरण किये


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए , छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री पूर्णचंद (कोको) पाढ़ी जी के निर्देशानुसार बालोद जिला दल्ली राजहरा युथ कांग्रेस द्वारा पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत , जल , जंगल , ज़मीन को सुरक्षित करने के लिए आज जैनभवन चौक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर जी , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संगीता शिबू नायर जी तथा प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव प्रशांत बोकडे के मार्गदर्शन में 1000 पौधा वितरण व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में संतोष पांडेय , ब्लॉक अध्यक्ष मनीष सेन , जोस कोसी , भारत देवांगन , चंदन ग्वाल , दिनेश , रंजीत , रुखसाना बेगम , एल्डर मैन ममता पांडेय , स्वप्निल तिवारी , अदिभ , शुभम , हर्ष रामटेके , राजू चौधरी , बंटी नोहरे , अमन प्रधान , अशोक , अभय , सिद्धारथ , कुलदीप , अंकुश , रवि , राज , आकाश , डोमेन्द्र , राजन , हिमांशु , अमन , योगेश , सतीश , अजय , दुर्गेश उपस्थित थे ।


Corona Alert – दल्लीराजहरा वार्ड क्र 1 में रायपुर से आया हुआ व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला


दल्लीराजहरा वार्ड क्र 1 पंडरदल्ली में रायपुर से आया व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला वह रायपुर में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था वह दल्ली राजहरा में अपनी पत्नि के पास जो कि DAV स्कूल की शिक्षिका के पद पर कार्यरत है कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है | जिसके पश्चात् उन्हें 108 के माध्यम से जिले के Covid अस्पताल बालोद ले जाया गया है | उक्त व्यक्ति की प्रशासन द्वारा ट्रेवल हिस्ट्री निकाली जा रही है |

नारायणपुर जिले में 12 कोरोनो मरीज मिलने के बाद आँकड़ा हुआ 300 के पार
सुनील कथूरिया – नारायणपुर | बीते बुधवार को नारायणपुर जिले में 12 नए कोरोनो पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में कोरोनो के कुल मरीजों की संख्या 305 हो चुकी है।
अब तक कुल 243 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या अब भी 62 है।
आज मिले 12 कोरोना मरीजों में से 2 नारायणपुर शहर के, 3 थाना बेनूर और 7 थाना एडका से हैं।
स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर डौंडी कांग्रेसियों ने किया याद।
डौंडी:- ब्लांक कांग्रेस कमेटी डौंडी के अध्यक्ष मुकेश पौषार्य जी के नेतृत्व में पुर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती स्थानीय रेस्टहाउस डौंडी मे मनाया गया इस अवसर पर पौधा रोपण भी किया गया जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी जी, विधायक प्रतिनिधि पियूष सोनी जी, नगर पंचायत चिखलाकसा पूर्व अध्यक्ष कुमान कोरेटी जी, नगर पंचायत डौंडी के एल्डरमैन जमुना बाई कोसमा, पार्षद पलटन भुआर्य जी, प्रदेश महामंत्री शंकर पिपरे जी, आदिवासी प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रेवा रावटे जी पूर्व जनपद सदस्य अनिल सुथार जी, लोकमान्य साहू जी , ब्लॉक सचिव पुरोहित माहला जी, नगर पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष संतोष डेविड जी , आडेझर सरपंच भीखमभुआर्य जी कांग्रेस कमेटी डौंडी महामंत्री सुन्हेर कोसमा जी बनवारी चिराम जी निर्भय बंजारे जी बिन्दू ठाकुर जी, एल्डरमैन अब्दुल शरीफ खान जी , एवं डौंडी ब्लाक के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे |



