City Media - Page 1222 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1222

रेत माफिया द्वारा आरक्षक पर प्राणघातक हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0

पुलिस ने निकाला मुख्य चाकूबाज की रैली

पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन, पुलिस अनुवीभागीय अधिकारी गुंडरदेही सोनसाय मौर्य एवं डीएसपी राजेश बागडे के पर्यवेक्षण मे अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान एवं बघमरा एनिकट के गेट को अज्ञात व्यतियों के द्वारा खोलकर रेत चोरी करने की शिकायत मिलने पर दिनांक 25.02.2022 को तहसीलदार गुंडरदेही विनोद साहू के नेतृत्व मे थाना गुंडरदेही की टीम रेड कार्यवाही के लिए चंदनबिरही एनिकट की ओर रवाना हुये थे, थाना गुण्डरदेही में अप0क्र0 49/2022 धारा 294, 506बी, 186, 353, 332, 307, 34 भादवि के तहत एफआईआर दर्ज किया था। उक्त प्रकरण में दो मुख्य चाकूबाज आरोपी फरार थे, आरोपी के पता तलाश हेतु लिस अधीक्षक द्वारा तत्काल तीन विशेष टीम गठित की गई।

विशेष टीम द्वारा राजा देवार एवं एक अन्य आरोपी की पता तलाश करने के लिये विशेष टीम द्वारा विगत 03 दिनों में लगातार राजा देवार के संभावित 40 स्थानों पर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 01.03.2022 को धमतरी से मुख्य चाकूबाज आरोपी राजा देवार को गिरफ्तार किया गया। राजा देवार के बताये अनुसार एक अन्य आरोपी जो कि नाबालिक है, उसे देवार पारा गुण्डरदेही से पकड़ा गया। राजा देवार द्वारा ही आरक्षक पर चाकू से हमला करना स्वीकार किया गया तथा चाकू को डेम के नीचे फेंकना बताने पर चाकूबाज आरोपी राजा देवार के निशानदेही पर चाकूबाजी में इस्तेमाल किया गया चाकू को बरामद कर पुलिस कब्जा लिया गया। मुख्य आरोपी राजा देवार को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय किया गया तथा एक अन्य आरोपी विधि से संघर्षरत बालक को बाल न्यारयालय पेश किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नाम आरोपी

01.राजा देवार पिता रहिमत देवार उम्र 19 वर्ष साकिन देवार पारा गुण्डरदेही जिला बालोद

02. एक विधि से संघर्षरत बालक

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

आरोपी को पकडने में विशेष टीम उक्त अधिकारी/ कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा थाना प्रभारी गुण्डरदेही भानुप्रताप साव, थाना प्रभारी अर्जुन्दा कुमार गौरव साहू, उनि कैलाश मरई, उनि यामन देवांगन, उनि शिशिर पाण्डेय, सउनि अरविंद साहू, प्र0आर0 भुवनेश्वर मरकाम, आरक्षक संदीप यादव, ‍ विपिन गुप्ता, विवेक साही, आकाश दुबे, राहुल मनहरे, योगेश सिन्हा, सुमीत पटेल, देवेन्द्र भण्डारी, सुनील बघेल, वरूण कुर्रे।

आज नवाज भाई का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा – उत्तम सिंह ठाकुर

0

खैरागढ़। युवाओं के मार्गदर्शक, दीन-दुखियों के किसान भाईयों के हितैषी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज भाई का जन्मदिन 02 मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह ठाकुर ने बताया कि नवाज भाई ने नि:स्वार्थ भाव से राजनांदगांव जिलेवासियों के लिए जो योगदान दिया है, जिससे जिले सहित पूरा खैरागढ़ विधानसभा , डोंगरगढ़ विधानसभा की आमजनता प्रभावित होकर जन्मदिन मनाने के लिए उत्साहित है। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह ठाकुर ने सभी समर्पित साथियों, समर्थकों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों सहित से आग्रह किया है कि आप अपने स्तर से यह आयोजन में शामिल होकर पूरे जोश से उत्सव के रूप में मनायें।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उत्तम सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान जी का प्रवास कार्यक्रम 02 मार्च , दिन बुधवार को खैरागढ सर्किट हाऊस में कार्यकर्ताओं से भेट एवं प्रोफेशनल कांग्रेस के द्वारा आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए ढीमर समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा―

जिला राजनांदगांव प्रात: 08.00 बजे प्रात: 10.30 बजे प्रात: 11.00 बजे प्रात: 12.00 बजे दोपहर 01.00 बजे दोपहर 01.30 बजे दोपहर 02.00 बजे दोपहर 02.30 बजे दोपहर 03.15 बजे दोपहर 03.45 बजे शाम 4.15 बजे शाम 4.45 बजे शाम 5.30 बजे शाम 5.45 बजे शाम 6.15 बजे शाम 6.45 बजे रात्रि 7.15 बजे रात्रि 7.45 बजे रात्रि 8.15 बजे रात्रि 8.45 बजे रात्रि 9.15 बजे निवास स्थान डोंगरगढ मे शुभचिंतकों से मुलाकात वार्ड नं . 24 डोंगरगढ में माननीय विधायक महोदय डोंगरगढ के साथ 22 लाख रूपये के सी.सी. रोड का भूमि पूजन कार्यक्रम वार्ड नं . 15 डोंगरगढ मे माननीय विधायक महोदय डोंगरगढ के साथ 15 लाख रूपये के साहू समाज का भवन एवं 15 लाख रूपये के सी.सी. रोड का भूमिपूजन कार्यक्रम ग्राम ढारा मे गोधन न्याय योजना के हितग्राही भाईयों एवं बहनों से सौजन्य मुलाकात एवं परिचर्चा , ग्रामवासियों द्वारा आयोजित जन्मदिवस समारोह में शिरकत ग्राम टोलागांव में राजीवगांधी किसान न्याय योजना से लाभान्वित कृषकों से संपर्क संवाद भूपेश बघेल जी का धन्यवाद ज्ञापन एवं ग्रामवासियों द्वारा आयोजित जन्मदिवस समारोह में शिरकत ।

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

खैरागढ सर्किट हाऊस में कार्यकर्ताओं से भेट एवं प्रोफेशनल कांग्रेस के द्वारा आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए ढीमर समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। ठेलकाडीह में कार्यकताओं द्वारा आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल घुमका आगमन माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा सहकारिता आंदोलन की दिशा में उल्लेखनीय कार्यों को सहकारी किसान, आमजनों तक संदेश प्रसारण। ग्राम टेडेसरा आगमन कार्यकताओं एवं ग्रामीणों द्वारा आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में शिरकत। प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना से पार्रीनाला मजार मे चादर चढ़ाने का का कार्यक्रम एवं लंगर का आयोजन जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह , जन्मदिवस समारोह में शिरकत ग्राम डुन्डेरा कार्यकताओं द्वारा आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल ग्राम भण्डारपुर कार्यकताओं एवं ग्रामीणों के द्वारा आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल डोंगरगढ़ निवास आगमन जन्मदिवस के अवसर पर डोंगरगढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल ग्राम चिददो शाम 7.00 बजे चण्डी मंदिर रात्रि 7.30 बजे रात्रि 8.00 बजे रात्रि 8.30 बजे रात्रि 9.00 बजे रात्रि 9.30 बजे भगतसिंह चौक वार्ड नं. 02 टाकिज चौक गोलबजार क्षीरपानी थाना चौक खैरागढ़ रोड इंदिरा नगर बुधवारी पारा कालकापारा में शामिल होंगे।

प्राकृतिक जल कुंड का हो कायाकल्प एवं पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किया जाय – मनोज पटेल

0

भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज पटेल ने प्रशासन को अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत घाटपदमुर में स्थित प्राकृतिक जल कुंड स्थित है जिसके बीचोबीच शिवमंदिर स्थापित है और महाशिवरात्रि के दिन यहाँ मेला लगता है और श्रद्धालु दूर दराज से यहाँ पर भोलेनाथ का दर्शन कर एवं अपने बच्चों का प्रथम मुण्डन संस्कार भी इसी जलकुंड स्थित शिवमंदिर में करते है और वर्षभर श्रद्धालु इस जलकुंड एवं शिवलिंग के दर्शन करने आते हैं श्रद्धलु इतने तादाद में आज के दिन दर्शन करने आते है कि उनको जलकुंड के मध्य खड़े रहने की जगह नही मिलती एवं प्रति वर्ष बाढ़ के कारण मिट्टी का क्षरण भी होते जा रही है |

इस जलकुंड से निकला पानी इंद्रावती नदी में जाता है जसके कारण कुम्हरावंड डेम से लेकर घाटपदमुर नया पुल तक नदी का जलस्तर लबालब भरा हुआ रहता है इस जलकुंड को संवारने की आवश्यकता है एवं इस जलकुंड को पर्यटकों की दृष्टि से एक तीर्थस्थल के रूप में विकसित की जाए इससे छत्तीसगढ़ के पर्यटन में एक नया नाम जुड़ जाएगा एवं पर्यटन की दृष्टि से ग्रामपंचायत के साथ साथ प्रशासन को भी एक आय का श्रोत मिल सकता है नही तो यह जलकुण्ड अपनी अस्तित्व खोने की कगार पर है यह जलकुण्ड अपनी अस्तित्व खोये उससे पूर्व कायाकल्प कर पर्यटन के क्षेत्र में विकसित की जाए।

कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद के पक्ष में सांसद बैज का लगातार जनसंबोधन..

0

बस्तर सांसद दीपक बैज ने कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंक कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने हेतु अपील किया |

क्या बस्तर में पार्षद के लिए भी यह नियम होगा लागू ? प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के बयान के बाद छिड़ी नई बहस, पार्षद चुनाव जीतकर बने हैं महापौर व सभापति

0

जगदलपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रायपुर जिला संगठन की बैठक में पार्षदों को सदस्य बनाने का जो टारगेट दिया है ,उसके बाद एक नई बहस छिड़ गई है क्या बस्तर जिले के पार्षदों पर भी यह लागू होगी? क्योंकि पार्षद चुनाव जीतकर ही महापौर व सभापति यह बने हैं किंतु अब उनकी संगठन में दिलचस्पी कम और सत्ता में भागीदारी बढ़ रही है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सिम्बाल पर चुनाव लड़कर सत्ता सुख भोगने वाले पार्षद संगठनात्मक गतिविधियों में शामिल नहीं हो रहें हैं। महापुरुषों की जयंती-पुण्यतिथि जैसे कार्यक्रमों से भी यह दूरी बना रहें हैं जबकि पार्षद बड़े नेताओं के पहुंचने पर उनके आगे पीछे घुमते रहते हैं। इस बात की शिकायतें सरकार की खुफिया एजेंसी सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से शिकायत के रुप में पहुंच रही है। विगत राष्ट्रीय सचिव सप्तगिरी उल्का व चंदन यादव को फोटोग्राफ सहित शिकायत किया गया है। यह बात ब्लाक व जिला अध्यक्षों ने भी बताया कि सदस्यता अभियान से पार्षदों ने किनारा किया है और तो और फोन भी वह नहीं उठाते। इस मामले को प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बड़ी ही गंभीरता से लिया है जिसके कारण रायपुर में संगठनात्मक बैठक में खड़ा संदेश देना पड़ा।

जगदलपुर के कांग्रेस पार्टी से जुड़े कुछ पदाधिकारियों ने बताया कि यहां भी स्थिति रायपुर की तरह है ,कुछ लोगों की ही दिलचस्पी कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में हैं। आप लाइन में भी दो दो बुक भी अभी तक पार्षद जमा नहीं कर पाए हैं और ऑनलाइन के लिए उन्हें मनोनीत भी नहीं किया गया है। कुछ पार्षद तो चौक चौराहा में कांग्रेस पार्टी की बुराई करते हुए भी देखे जा सकते हैं जिसका असर संगठन के दूसरे लोगों पर पड़ रहा है। पार्षद के सिंबल पर लड़ने वाले अब कार्यकर्ता बनाने में दिलचस्पी यहां भी नहीं दिखा रहे हैं जिसकी वजह से जगदलपुर में संगठनात्मक कार्य अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों पर ही निर्भर हो गया है जबकि पार्षद ही महापौर और सभापति जैसे पदों पर शोभायमान है क्योंकि अप्रत्यक्ष प्रणाली से इस बार महापौर सभापति का चुनाव हुआ है। इसी प्रकार मनोनीत पार्षदों की भी यही स्थिति है वह भी सत्ता सुख भोग रहे हैं और संगठन के कार्यों की और उनकी दिलचस्पी नहीं है।

शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन

0

शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन 05 मार्च दिन शनिवार मध्यान्ह 12.00 बजे से किया जायेगा | दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता सुश्री अनुसुईया उइके कुलाधिपति एवं राज्यपाल छत्तीसगढ़ करेंगी एवं प्रो. डॉ. अरुण कुमार सिन्हा पूर्व कुलपति पटना विश्वविद्यालय बिहार मुख्य वक्ता के रूप में भाषण देंगे एवं उमेश पटेल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधन देंगे | इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में कवासी लखमा आबकारी एवं उद्योग मंत्री, मोहन मंडावी सांसद कांकेर लोकसभा क्षेत्र, दीपक बैज सांसद बस्तर लोकसभा, रेखचंद जैन विधायक जगदलपुर, मनोज सिंह मंडावी उपाध्यक्ष छग विधानसभा, लखेश्वर बघेल अध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण, सफीरा साहू महापौर नगर पालिका जगदलपुर उपस्थित रहेंगे | उत्तरापेक्षी के रूप में प्रो. डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह कुलपति एवं डॉ विनोद कुमार पाठक कुलसचिव शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर मौजूद रहेंगे |

तृतीय दीक्षांत समारोह के अवसर पर कार्यपरिषद एवं विद्यापरिषद के सदस्यगणों को आमंत्रित किया गया |

कांग्रेस नेता जौनपुर सदर विधानसभा पहुँच मीडिया को किया सम्बोधित

0

जौनपुर सदर विधानसभा पहुंचे राजस्थान के पूर्व डिप्टी सी.एम. सचिन पायलेट..सांसद दीपक बैज जौनपुर के प्रत्याशी नदीम जावेद भी है मौजूद…मिडिया को कर रहे संबोधित…

दल्लीराजहरा में अवैध सट्टा व शराब व्यवसायियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही, 07 आरोपी पकडे गए

0

राजहरा के अलग-अलग जगहों पर अवैध सट्टा खेला रहे 06 लोगों से 5000 रू0 व सट्टा – पट्टी बरामद

अवैश रूप से शराब बेचते हुए 20 पौवा देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ाया आरोपी

पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में अवैध व्यवसायिक जुआ/सट्टा/शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान कार्यवाही के तहत थाना राजहरा में आज दिनांक 01.03.2022 को थाना राजहरा का बल एवं सायबर सेल बालोद की संयुक्त रूप से राजहरा के अलग-अलग मोहल्ले में अवैध व्यवसाय सट्टा एवं शराब के विरूद्ध रेड कार्यवाही की गई है –

01. आरोपी देवसिंग सोरी पिता फूलसिंह सोरी उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड क.04 टेबलर सेट राजहरा को अवैध रूप से शराब बिकी करते पाये जाने पर उसके कब्जे से 20 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिकी रकम नगदी 500रू0 जप्ती किया गया जिसके खिलाफ थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 66/2022 धारा 34(1)(क)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

02. आरोपी दुजराम पिता जगदीश राम लहरे उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड क्र.04 टेबलर सेट राजहरा द्वारा सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 2130 रू0 एवं सट्टा पट्टी एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर अपराध क्रमांक 67/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

03. आरोपी मनीष ताम्रकार पिता रमेश ताम्रकार उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड क.04 टेबलर सेट राजहरा द्वारा सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 2110 रू0 एवं सट्टा पट्टी एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर अपराध क्रमांक 68/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

04. आरोपी चंदन राजपुत पिता मुरारी सिंह राजपुत उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 16 राजहरा द्वारा सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 2000 रू0 एवं सट्टा पट्टी एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर अपराध क्रमांक 69/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

05. आरोपी नूतन ठाकुर पिता सहदेव ठाकुर उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड क.16 राजहरा द्वारा सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 2100 रू0 एवं सट्टा पट्टी एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर अपराध क्रमांक 70/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

06. आरोपी मधु सिंह पिता चन्द्रबहादुर जाति नेपाली उम्र 54 वर्ष साकिन वार्ड क 05 256 चौक राजहरा द्वारा सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 1920 रू0 एवं सट्टा पट्टी एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर अपराध क्रमांक 71/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

07. आरोपी संतोष पठारिया पिता अमृत लाल पठारिया उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड क. 25 राजहरा द्वारा सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 2000 रू0 एवं सट्टा पट्टी एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर अपराध क्रमांक 72/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उपरोक्त आरोपियों को प्रतिबंधित करने धारा 151/107,116(3) जा.फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कार्यवाही किया जा रहा है, जिसे पृथक से न्यायालय पेश की जाती है।

28 वर्ष पूर्व हत्या कर फरार आरोपी भेष बदलकर पुलिस को देता रहा चकमा, आखिरकार फंसा पुलिस के जाल में

0

ग्राम सोरर थाना गुरूर के घटना, वर्ष 1994 मे हत्या कर फरार था आरोपी, भेष बदलकर पुलिस को देता रहा चकमा

नेवई खदान पारा नेवई बस्ती जिला दुर्ग में भेष बदलकर छिपे होने की सूचना पर आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

घटना ग्राम सोरर थाना गुरूर जिला बालोद कि है आज से लगभग 28 वर्ष पूर्व सोरर निवासी बलराम उर्फ बल्ला जोशी द्वारा गांव के ही चंद्रिका यादव की हत्या कर फारर हो जाने के मामले मे गुरूर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक-162/1994, धारा- 302 भादवि का मुकादमा दर्ज कर फरार आरोपी बलराम उर्फ बल्ला जोशी का लगातार पता तलाश की जा रही थी। आरोपी द्वारा फारर होने की स्थिति मे गुरूर पुलिस द्वारा धारा 299 जॉ0फौ0 के अन्तर्गत अंतिम प्रतिवेदन माननीय न्यायलय मे पेश किया गया था जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी बलराम उर्फ बल्ला जोशी के विरूद्ध बेमियादि वांरट वर्ष 2005 में जारी किया गया था तब से अब तक फारर आरोपी की पता तलाश की जा रही थी |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पुलिस को सूचना मिला की उक्त आरोपी लुक छिप कर खदान पारा नेवई बस्ती थाना नेवई जिला बस्ती मे निवासरत् है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्ग दर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी रोहित मालेकर के नेतृत्वल में टीम गठित कर टीम द्वारा गोपनीय रूप से आरोपी का पता तलाश कर आरोपी को नेवई के बस्तीि खदान पारा में धर दबोचा गया |

घटना के संदर्भ मे पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि वर्ष 1994 में माह जुलाई में दिन के समय करीबन 11.00 बजे मृतक चंद्रिका यादव, राजजीवन, मोहन, जगदीष उर्फ जंगलिया, बाबूलाल एवं आरोपी स्वयं सुखीत के घर पर ताश के पत्ते से चौरेल खेल रहे थे ताश खेलते खेलते रात्रि हो गई। फिर काट पत्ती का खेल शुरू हुआ मृतक चंन्द्रिका यादव, आरोपी बल्ला एवं अन्यल द्वारा अपने डबल पत्ता फेंकने से नाराज होकर उठकर बलराम उर्फ बल्ला द्वारा उठकर थप्पड़ मार दिया गया उसके बाद चंद्रिका यादव द्वारा शराब का सेवन किया गया सभी के घर जाने के बाद रात 10.00 बजे तक उनके बीच विवाद बढ़ता गया चंद्रिका एवं बलराम के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया था कि चंद्रिका यादव को गमछे से बलराम उर्फ बल्ला जोशी द्वारा गले को कसकर उसकी हत्या कर दी गई एवं मोहन घर के सामने घुरवा मे डाल दिया गया था एवं पुलिस से बचने के डर से फारर होकर बल्ला जोशी बैलाडीला दन्तेवाड़ा चला गया था, वहा पर ‘किशन द ढाबा’ मे रोजी मजदूरी कर स्वयं को छुपाकर नाम बदलकर रहने लगा गांव में आरोपी की पत्नी निरा बाई अपने बच्चे के साथ मे रह रही थी। जिसे डेढ़ साल बाद आकर गांव से ले जाकर बैलाडीला मे रहने लगा फिर वहा से सोमनी राजनांदगांव में आकर जहां तीन से चार वर्ष रहा वहा से नेवई खदान पारा मे आकर विगत 17 वर्षो से रह रहा था। जिसे सूचना पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जेएमएफसी बालोद के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका

आरक्षक लेखराम मारकण्डे एंव लुगेश कोसरे का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तारी आरोपी

बलराम जोशी ऊर्फ बल्ला पिता नोहर जोशी उम्र 63 वर्ष साकिन सोरर थाना गुरूर जिला बालोद हाल- खदान पारा नेवई बस्ती थाना नेवई जिला दुर्ग छ0ग0

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया ने 56 नवदम्पत्तियों को दिया आर्शीवाद

0

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आज दल्लीराजहरा के गायत्री शक्तिपीठ परिसर में परिवारजनों एवं गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में 56 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया ने नवदम्पत्तियों को सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही शुभ अवसर है, यहाॅ एक साथ 56 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील सोंच है कि बेटियों का विवाह बिना किसी पारिवारिक खर्च के आसानी से हो। इसी सोंच के चलते उन्होंने योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले राशि पन्द्रह हजार रूपए से बढ़ाकर पच्चीस हजार रूपए देने का निर्णय लिया। इससे मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन और अच्छे से हो रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष शीबू नायर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चन्द्रप्रभा सुधाकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी,ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, जिला उपाध्यक्ष संगीता नायर,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,करिश्मा सलामे,हरिश साहू,ममता पांडेय, प्रमोद तिवारी, रवि जायसवाल, स्वप्निल तिवारी,चंदू सिन्हा, टी ज्योति, राजेश काम्बले, गायत्री परिवार से शिव कुमार कलिहारी, मंजू साहू,वीणा साहू, चित्ररेखा साहू,सत्या साहू ,कांग्रेस जन,महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी हरिकीर्तन राठौर, गणमान्य नागरिकगण, नवदम्पत्तियों के परिवारजन आदि मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS