दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा |
आज 18/01/2022 को आये कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के अनुसार डौंडी ब्लॉक में सबसे अधिक दल्लीराजहरा से 28 कोरोना पॉजिटिव मिले एवं डौंडी, चिखलाकसा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से 16 लोग मिले |
वार्ड के अनुसार कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –
कोरोना के मिल रहे मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं और बेफिक्र होकर घूम रहे हैं |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जगदलपुर। “हौसले यदि बुलंद हो तो हर मंजिल आसान हो जाती है” ऐसा कहा जाता है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण महाराष्ट्र के कामठी निवासी 19 वर्षीय युवक रोहन अग्रवाल हैं। देश के विविध धर्म- जाति को समझने, उनमें भाईचारे का भाव जगाने और प्लास्टिक निर्मूलन का संदेश देने रोहन अग्रवाल भारत भ्रमण पर निकले है। विशेष यह की उन्होंने पैदल भारत भ्रमण करने का संकल्प लिया है। विगत 17 महीनों से लगातार यात्रा कर रहे रोहन का शहर प्रवेश पर बस्तर ज़िला आंध्र समाज, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता युवा मोर्चा, बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स, इंद्रावती बचाओ आंदोलन सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और संगठनों ने आत्मिय स्वागत किया। इस अवसर पर पदयात्री रोहन अग्रवाल ने जानकारी देते बताया कि, उनका यह सफ़र 25 अगस्त, 2020 से जारी है। वे वाराणसी में गंगास्नान कर देश भ्रमण पर निकले हैं। उन्होंने ने बताया कि बचपन से ही उनका यह सपना था। नागपुर के गोसे अर्थ वाणिज्य महाविद्यालय में बीकाम द्वितीय वर्ष में पढ़ते वक्त यह बात उसने परिजनों से कही और इस संकल्प को पूरा करने एक बैग में दो जोड़ी कपड़े, एक जोड़ी चप्पल, पानी की बोतल और जेब में 2500 रूपये लेकर भारत भ्रमण शुरू किया है। राह में रोहन के एक हजार रुपए चोरी गए, लेकिन न डगमगाते उन्होंने अपना सफर जारी रखा है। वे अब तक 16 राज्यों की यात्रा पूरी कर चुके हैं। यात्रा के दौरान पेट भरने और अन्य ख़र्चों के वहन के लिए के लिए समय- समय पर जो भी काम मिलता है उसे करते हुए रोहन ने अभी तक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलंगना, कर्नाटक, गोवा, पांडीचेरी, महाराष्ट्र आदि 16 राज्यों का सफर तय कर फ़िलहाल भोपालपटनम- बीजापुर होते हुए छत्तीसगढ़ पहुँचें हैं। वे जगदलपुर से कांकेर, धमतरी होते हुए राजधानी रायपुर पहुँचेंगे। रायपुर से होते वे ओडिशा के झारसुगुडा, संबलपुर आदि क्षेत्रों से होते हुए पश्चिम बंगाल जायेंगे। रोहन ने जानकारी देते बताया कि वे यहाँ सें बांग्लादेश का रूख करेंगे और बाद में साइबेरिया के ओम्याकोम तक पैदल जायेंगे जहाँ का तापमान माईनस 72 डिग्री तक होता है। यह पृथ्वी का सबसे ठंडा स्थान है और संभवतः भारत से वहाँ पहुँचने वाले वे पहले व्यक्ति होंगे।
इस बीच वे भारत- साइबेरिया के रास्ते में आने वाले लगभग 12-13 दक्षिण एशियाई देशों की यात्रा करेंगे।
जगदलपुर । आज जेडी से व्यायाम अनुदेशकों ने मुलाक़ात की । संघ की ओर से अध्यक्ष वेदप्रकाश सोनी के नेतृत्व में जिले के पीटीआई ने अपनी समस्याएं रखीं जिसमें क्रमोन्नत समयमान वेतनमान, पदोन्नति आदि के सम्बंध में चर्चा की गई। सचिव कोटेश्वर राव नायडू ने बताया कि सभी पीटीआई नियुक्ति तिथि 1998 से एक ही पद पर कार्यरत हैं और इन 24 वर्षो में किसी प्रकार का लाभ नहीं मिला है यदि विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी के पद सृजित कर सेवा का अवसर मिले तो हमारे प्रति उचित न्याय होगा।
संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय ने सभी बिंदुओं को ध्यान से सुना और इस पर करवाई का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में वे शासन स्तर पर पत्र व्यवहार करेंगे और निश्चित रूप से इस पर सकारात्मक परिणाम मिलेंगें।
संघ की ओर से अफ़ज़ल अली, जुगल किशोर मोहंती, रविन्द्र पटनायक, नीरज पांडे, श्रवण साहू, अविनाश सेत, मोहम्मद साहिबा के अलावा शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता भी मौजूद थे।
भानपुरी । विधायक चंदन कश्यप ने ग्राम पंचायत करन्दोला में 19.50 लाख रुपए की लागत से मां शीतला माता गुड़ी के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया।
विधायक नारायणपुर एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड चंदन कश्यप ने ग्राम पंचायत करन्दोला में 19.50 लाख रुपए की लागत से माता शीतला के गुड़ी के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया एवं ग्राम देवी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की कुशल मंगल की कामना की |
इस अवसर पर विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि ग्राम की पारम्परिक रूढी व्यवस्था मे देव गुड़ी का विशेष महत्व है हमारी सरकार देव गुड़ी के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रहीं है।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान, सरपंच संतोष बघेल, उप सरपंच जयंती पांडे,सोनसिंह ठाकुर, जगत ठाकुर,ग्राम पुजारी, जनपद सीईओ, ग्राम के पंचगण,एवं ग्रामीण मौजूद थे।
● जिला बीजापुर एवं तेलंगाना की सीमावर्ती क्षेत्र के सेमलडोड़ी-पेनुगोलू-करीगुट्टालू के जंगल में हुये मुठभेड़ में अब तक 01 महिला माओवादी सहित 03 माओवादियों का शव बरामद की गई।
● उक्त मुठभेड़ में 01 नग SLR, 01 नग INSAS, 10 नग रॉकेट shell सहित भारी मात्रा में आर्म्स-एम्युनेशन रिकवर की गई।
● दूसरी तरफ जिला दन्तेवाड़ा-सुकमा-बस्तर के सीमावर्ती मारजूम के जंगल क्षेत्र में हुये पुलिस-नक्सली मुठभेड़ पश्चात् एरिया कमेटी सदस्य मुन्नी की शव बरामद की गई।
● पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. के अनुसार आज दिनांक 18 जनवरी 2022 को हुये उपरोक्त दोनों मुठभेड़ में तेलंगाना स्टेट कमेटी तथा दरभा डिवीजन कमेटी माओवादी संगठन को भारी नुकसान हुई है। मुठभेड़ में और भी कई माओवादियों के घायल होने तथा मारे जाने की संभावना को देखते हुये आसपास इलाकों की सर्चिंग अभियान जारी है।
तेलंगाना एवं छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र पुलिस – नक्सली मुठभेड़
तेलंगाना एवं छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र के थाना पेरूर, ईलमिड़ी एवं उसूर अंतर्गत पहाड़ी क्षेत्र में तेलंगाना स्टेट कमेटी के सीनियर माओवादी लीडर सुधाकर डीव्हीसीएम, वेंकटापुरम एसीएम सहित लगभग 40-50 सशस्त्र माओवादियों के उपस्थिति की सूचना के आधार पर दिनांक 17.01.2022 को तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स बल एवं बीजापुर जिले से DRG/CRPF का बल रवाना किया गया।
अभियान के दौरान दिनांक 18.01.2022 को प्रातः लगभग 07ः00 बजे जिला बीजापुर के थाना ईलमिड़ी के ग्राम सेमलडोडी एवं तेलंगाना राज्य के थाना पेरूर के ग्राम पेनुगोलू के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
मुठभेड़ पश्चात् घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 01 महिला माओवादी सहित 04 माओवादियों के मारे जाने की प्राथमिक जानकारी प्राप्त हुई। तत्पश्चात सर्चिंग के दौरान 03 माओवादियों के शव तथा 01 एसएलआर, 01 इंसास रायफल, 01 सिंगल बोर बंदूक ,10 रॉकेट लांचर व दैनिक उपयोग की वस्तुएं घटनास्थल से बरामद किये गये।
उक्त मुठभेड़ में Greyhounds का 01 जवान घायल हो गया, जिसको उपचार हेतु हेलीकाप्टर से Airlift कर वारंगल में प्राथमिक उपचार के बाद हैदराबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उक्त जवान की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है।
वर्तमान में घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में पुलिस द्वारा सर्चिंग जारी है।
जिला दन्तेवाड़ा/सुकमा/बस्तर के सीमावर्ती क्षेत्र
दिनांक 17.01.2022 को जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा के थाना कटेकल्याण से लगे सरहदी जिला सुकमा/बस्तर के थाना तोंगपाल, टहकवाड़ा क्षेत्र के ग्राम मोरेंगा, जुनापानी, जैमेर पहाड़ी, नंदेल डोंगरी, मार्जुम, धु्रवापारा क्षेत्र में दरभा डीव्हीसीएम मंगतू, कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य मंहगू, मुन्नी, प्रदीप, सोमडू के साथ लगभग 20-25 की संख्या में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थित होने की आसूचना मिलने पर उक्त माओवादियों के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान दिनांक 18.01.2022 को प्रातः जिला दन्तेवाड़ा व सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र मार्जुम (थाना कटेकल्याण) एवं प्रतापगिरी (थाना तोंगपाल) के जंगल, पहाड़ी में डीआरजी टीम एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के पश्चात् घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 01 महिला माओवादी का शव बरामद किया गया।
प्राथमिक तौर पर उक्त महिला माओवादी को एरिया कमेटी सदस्य मुन्नी के रूप में शिनाख्त किया गया।
वर्तमान में घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में पुलिस द्वारा सर्चिंग जारी है।
छत्तीसगढ़-तेलंगाना अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र के साथ डीवीसीएम सुधाकर और उनके अन्य सहयोगियों सहित तेलंगाना राज्य समिति के कैडरों की बड़ी सभा के बारे में विश्वसनीय जानकारी के आधार पर मुलुगु-बीजापुर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस, सी.आर.पी.एफ और तेलंगाना राज्य पुलिस द्वारा एक अभियान शुरू किया गया था।
18 जनवरी की सुबह लगभग 0700 बजे, जब पार्टियां कर्रिगुट्टालु-सेमलडोडी-पेनागोलु वन क्षेत्र में थीं, माओवादी संगठन और पुलिस दलों के बीच फायरिंग हुआ।
पीड़ित परिवारों ने अपने शिकायत को शपथपत्र मैं उल्लेख किया
48 घंटे बीतने के बाद नहीं हुई कार्रवाई भाजपा करेगा आंदोलन
संजय गांधी वार्ड से प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगी के शिकार हुए 40 परिवार के लोगों ने थाने में की गई शिकायत पत्र को आज शपथ पत्र निष्पादन के माध्यम से अपनी बातों को रखा ! पार्षद कोमल सेना को कांग्रेस पार्टी का पूरा संरक्षण है और कांग्रेस के दबाव में पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता देख भाजपा के समक्ष अपनी शिकायत को पीड़ितों ने शपथ पत्र पुलिस के समक्ष में प्रस्तुत करेगा !
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कल वह शपथ पत्र को लेकर एसपी से मिलेंगे ,और तत्काल कांग्रेसी पार्षद को और उसके पति को गिरफ्तार कराने की मांग होगी! उच्चस्तरीय जांच होगी तो कोमल सेना तो एक मोहरा है कांग्रेस के और भी बड़े चेहरे सामने आएंगे !
कांग्रेस पार्टी के ऊपर नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने आरोप लगाते हुए कहा की पूरे प्रदेश में लैंड माफिया सैंड माफिया अब प्रधानमंत्री आवास आवंटन माफिया सक्रिय हैं प्रधानमंत्री आवास का फर्जीवाड़ा करने के लिए कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों का पूरा गिरोह तैयार है इनके द्वारा गरीबों को चुनाव में झूठे वादे कर आने वाली सरकार के नुमाइंदे और नेताफर्जीवाड़ा करने में लिप्त है पार्षद कोमल सेना और इस पूरे प्रकरण में लिप्त कांग्रेसी नेताओं के ऊपर उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं कांग्रेस और महापौर सफीरा साहू इतने बड़े घोटाले पर चुप क्यों है? किन लोगों का पुलिस पर दबाव है यह ख़ुलासा पहले होना चाहिए ??
इस अवसर पर शपथ कर्ता अधिवक्ता एल ईश्वर राव जी, सेंट्रल नोटरी के समक्ष पीड़ितों ने शपथ लेकर शपथ पत्र सभी ने निष्पादित किया और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे पंकज आचार्य मोती राम कश्यप जी रोशन झा रिंकू शर्मा राम कुमार मंडावी राकेश तिवारी शशि पाठक रवि कश्यप दिलीप झा सतीश बाजपेई भूषण सिंह शिरीष मिश्रा आलोक तिवारी प्रेम सेठिया राज पांडे उपस्थित थे |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चीतापदर,धनियालूर,बुरुंदवाडा सेमरा,अटपहरी सेमरा,तेली सेमरा,तितिर गांव, एवं पल्ली में तीन करोड़ दो लाख संतावन हजार रुपए के रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना का भूमि-पूजन किया |
ग्राम पंचायत बिलोरी 2 के ग्राम चीतापदर में 28 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत क्लोरीनेशन कक्ष बाउंड्री वॉल टंकी निर्माण 40 किलो लीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य 540 मीटर जिससे की 33 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत धनियालूर में 78.40 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 3 नग, क्लोरिनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल टंकी निर्माण 40 किलो लीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य 3886 मीटर जिससे की 329 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत बुरुंदवाडा सेमरा में 49.70 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल
योजना के तहत पावर पंप 1 नग, क्लोरिनेशन कक्ष बाउंड्री वॉल टंकी निर्माण 40 किलो लीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य 1800 मीटर जिससे की 209 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत बुरुंदवाडा सेमरा के अटपहरी सेमरा में 24.13 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत सोलर पंप 1 नग , पाइप लाइन बिछाने का कार्य 980 मीटर जिससे की 85 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत बुरुंदवाडा सेमरा के ग्राम तेली सेमरा में 4.26 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत 28 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत तितिरगांव में 70.64 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 1 नग क्लोरिनेशन कक्ष बाउंड्री वॉल टंकी निर्माण 40 किलो लीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य 2605 मीटर जिससे की 329 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत कुम्हरावण्ड के ग्राम पल्ली में 47.44 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 1 नग क्लोरिनेशन कक्ष बाउंड्री वॉल टंकी निर्माण 40 किलो लीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य 885 मीटर जिससे की 181 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी के रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना का भूमि-पूजन किया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत में अब शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना के तहत कार्य करवाए जा रहे हैं पहले की सरकार में केवल राजधानी एवं शहरी क्षेत्रों में ही सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही थी पर अब हमारी सरकार में ग्रामीण क्षेत्र में भी हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी इंकट के प्रदेश महासचिव विजय सिंह इंटक जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया ग्राम पंचायत बिलोरी 2 की सरपंच सुभद्रा बघेल,उप सरपंच तिलक राम बघेल,ग्राम पंचायत धनियालूर के सरपंच मोतीराम बघेल ,उप सरपंच जाकबो कश्यप,ग्राम पंचायत बुरुंदवाडा सेमरा के सरपंच सरिता कश्यप,उप सरपंच रामेश्वर बिसाई, वरिष्ठ नेता सूर्य नारायण राव,कुरंदी के पूर्व सरपंच साधूराम बघेल, आनंद राव,मंगलराम बिसाई,ग्राम पंचायत तितिरगांव के सरपंच सोनसिरा गौतम,उप सरपंच टेशवंत पानीग्राही,ग्राम पंचायत कुम्हरावंड ( पल्ली ) की पूर्व जिला पंचायत सदस्य वरिष्ठ नेता नीलिमा टी व्ही रवि ,पंच श्रीमती लता ठाकुर, जमुना राना,सामनाथ, लालमणि, फादर संतोष सहित नल जल जीवन मिशन के सहायक अभियंता जैन सहित कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे |
कोविड-19 से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्य को पूरे कराने निविदा आमंत्रण किया गया था
जगदलपुर।कोरोना संक्रमण काल के मद्देनजर प्रशासन कई प्रकार की व्यवस्था को अंजाम दे रही है जिससे, कि इस संक्रमण के फैलने के पूर्व ही इससे निपटने की व्यवस्था हो सके। जिला प्रशासन ने विभिन्न मदों के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के समस्त क्षेत्रों में जरुरी सुविधा के सामान एकत्र करने के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं लेकिन, प्रशासन की व्यवस्थाओं के दौर में लोक निर्माण विभाग क्रमांक – एक के अधिकारी किस प्रकार से आपदा समयकाल को अवसर में भुनाने की चेष्टा कर रहे हैं यह पिछले 6 जनवरी 2022 को निकले अल्पकालीन निविदा में देखने से मिलता है।
कार्यालय, कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग (भवन-सड़क) उत्तर बस्तर ने 50 लाख रुपये की निविदा जगदलपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज (गर्ल्स) में कोविड-19 एसआरएमओडब्लू एवं जमा मद से कार्य कराने हेतु निकाली, इसके माध्यम से गर्ल्स कॉलेज के भवन एवं अन्य जगहों पर शौचालयों की मरम्मत की जानी थी। इस निविदा क्रमांक टी-0143 के अनुसार, 14 जनवरी 2022 को इस कार्यालय से उक्त निविदा हेतु आवेदन प्रपत्र दिए जाने कि अंतिम तिथि थी। साथ ही साथ, यह भी उल्लेखित था कि ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड की गयी आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा। उक्त निविदा के आवेदन को लेने जब कई ठेकेदार, कार्यपालन अभियंता के दफ्तर पहुंचे तब सम्बंधित बाबु द्वारा उक्त आवेदन फार्म को देने में आनाकानी की गयी।
जब इस मामले में जानकारी प्राप्त की गयी तो मालूम हुआ कि इस निविदा को प्रभारी कार्यपालन अभियंता के कहने पर निरस्त कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण काल के मद्देनज़र कोविड-19 मद से अल्पकालीन निविदा निकालने के पश्चात आखिर किस उद्देश्य से निविदा आवेदन प्रपत्र निकालने के पश्चात आखिर किस उद्देश्य से निविदा आवेदन प्रपत्र प्राप्ति के अंतिम दिन ही निविदा प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया, इस बाबत को लेकर कई ठेकेदारों के विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रिया व्यक्त की है. इनका कहना था कि प्रभारी कार्यपालन अभियंता दबाव में आकर अपने राजगुरु के चहेतों को काम दिला पाने में असमर्थ थे। उन्होंने इन्ही सब के कहने पर उक्त कदम उठाया है।
दूसरी ओर कुछ अन्य ठेकेदारों का कहना है कि वर्तमान में पदस्थ प्रभारी कार्यपालन अभियंता अपने राजगुरु के आदेश पर कुछ अपने लोगों को ही हमेशा काम दिलाते हैं। हालाँकि, इसके पूर्व भी प्रभारी कार्यपालन अभियंता इन्ही कारणों से हटाये भी जा चुके हैं, किन्तु, वर्तमान में पदस्थ लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन अभियंता पुरानी बातों को ध्यान में नहीं रखते हुए लगातार अपने राजगुरु जैसे लोगों के इशारे पर नाटगुरु बनकर अन्य लोगों एवं विभाग के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। वर्तमान अल्पकालीन निविदा को कोविड-19 मद की राशि से निकाल कर उसे एन मौके पर निरस्त कर दिया गया, इससे साफ़-साफ़ सिद्ध होता है कि उक्त निविदा के कार्य पहले अपने चहेतों द्वारा करा लिया गया था, लेकिन, जैसे ही अन्य लोगों के माध्यम से इस निविदा को लेने दबाव बना तो मौके की नजाकत को देखकर इस निविदा को निरस्त कर दिया गया।
जगदलपुर – बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है. इसी तारतम्य में आज जगदलपुर शहर में 04 सटोरियों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है. ज्ञात हो कि थाना बोधघाट को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ सटोरियों के द्वारा जगदलपुर में सट्टा का खेल खेलाया जा रहा है. सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट लालजी सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था. उक्त टीम के द्वारा जगदलपुर के बस स्टैण्ड, बोधघाट चौक, नयामुण्डा-तिरंगा चौक एवं नयामुण्डा-दास गली में कुछ संदिग्धों की पहचान कर रेड कार्यवाही किया गया. रेड कार्यवाही के दौरान बस स्टैण्ड से विजय प्रेम चंदानी जिसके कब्जे से 4130/-रूपये, बोधघाट चौक क्षेत्र से युवराज दास जिसके कब्जे से 4350/-रूपये, नयामुण्डा तिरंगा चौक क्षेत्र से सेबिया राज जिसके कब्जे से 4250/-रूपये एवं नयामुण्डा दास गली क्षेत्र से दिनेश राव जिसके कब्जे से 4020/-रूपये एवं सभी से पृथक पृथक सट्टा पट्टी एवं कुल रकम 16750/-रूपये बरामद कर जप्त किया गया है. सभी आरोपियेां के विरूद्ध थाना बोधघाट में धारा 4 (क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
💢पर्यावरण प्रेमी,प्लास्टिक बंदी के लिए भारत पदयात्रा पर निकले रोहन रमेश अग्रवाल जी को बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके यह नेक काम के लिए प्रशंसा किया व उनका मनोबल बढ़ाया |
♦️जिसमें मौजूद रहे दिनेश यदु, दिलीप सेंगर, प्रेमशंकर शुक्ला,अपर्णा बाजपेयी,जगमोहन बघेल,सुखदई बघेल,अंकित सिंह, गौरव अयंगर, डमरू,उत्तम नाईक, एवं समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे |