City Media - Page 1463 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1463

पत्रकारों, सामाजिक, राजनीतिक लोगों की सरकारी जासूसी का विरोध स्वाभिमान पार्टी ने किया

0

इजरायल की एक कम्पनी एनएसओ ने एक स्पायवेयर बनाया है। यह छोटी सी फाइल है जो फोन में इंस्टॉल हो जाती है। इसी से फोन की जासूसी की जाती है। एनएसओ की खास बात है कि यह सिर्फ सरकारी एजेंसियों के साथ काम करता है। पेगासस से पत्रकारों के फोन हैक किए गए, यानी उनकी जासूसी हो रही थी। देश के उन्चास पत्रकार, सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज, विपक्षी नेताओं समेत कई लोगों के फोन हैक हुए। यह पड़ताल स्वयं मीडिया संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। सिद्धार्थ वरदराजन,एम के वेणु, प्रेमशंकर झा, रोहिणी सिंह, शिशिर गुप्ता, स्वाति चतुर्वेदी, प्रशांत झा, विजेता सिंह, राहुल सिंह, ऋतिका चोपड़ा,जसपाल सिंह हेरन,संजय श्याम, संदीप उन्नीथन जैसे पत्रकारों के फोन की जानकारी से सब स्पष्ट हो चुका है। एनएसओ पेगासस वाली सर्विस देने के लिए अच्छा खासा पैसा लेती है। क्योंकि एन एस ओ सिर्फ सरकारी एजेंसियों के साथ ही काम करती है, ऐसे में इसका पैसा भी सरकारी एजेंसियों के मार्फ़त ही दिया जाएगा। इसका अर्थ यह हुआ कि सरकार ने बकायदा पैसे देकर की जासूसी करवाई अपने ही देश में अपने ही लोगों की। मतलब कि यह लोगों के टैक्स का पैसा है। क्योंकि इन्हें वैचारिक रूप से या अपने धन की ताकत से दबा नहीं पा रहे हैं इसलिए अब जासूसी का, षड्यंत्रों का सहारा है। यह एक नजीर भी बन गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश कुमार त्रिपाठी सहित प्रदेश अध्यक्ष पूरण छाबरिया, प्रदेश मंत्री दादू लाल टंडन, पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार शर्मा, धनसही मधुकर आदि ने अपना विरोध प्रदर्शित करते हुए इस घटना की निंदा की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन मंहगाई भत्ते को लेकर अपने घटक दलों के साथ करेगा वृहद् आन्दोलन

0

फेडरेशन के जिला संयोजक अजय सिंह परिहार के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया जिसमे शिक्षक कांग्रेस के महामंत्री सतपाल शर्मा, रमाकांत द्विवेदी अपने घटक दलों के द्वारा संयुक्त रूप से बयान दिया गया

शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय सयोंजक अनिल शुक्ला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एंव मुख्य सचिव को 16 जुलाई को ज्ञापन देकर राज्य के समस्त कर्मचारियों एंव पेंशनरों को राजस्थान सरकार की तर्ज पर 1 जुलाई 2021 से 28 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने कि मांग किया है। यदि एक सूत्रीय मांग पर शीघ्र निर्णय नही हुआ तो फेडरेशन के बैनर तले राज्य के सभी कर्मचारी अधिकारी एंव पेंशनर इसी विधानसभा सत्र के दौरान वृहद आंदोलन करेंगे।

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता संजय तिवारी ने बताया की प्रांतीय सयोंजक शुक्ला की अध्यक्षता में विशेष बैठक में प्रांतीय महामंत्री ओ.पी शर्मा एंव लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के प्रातांध्यक्ष रोहित तिवारी के द्वारा महंगाई भत्ते की एक मुस्त 16 प्रतिशत की वृद्धि को लेकर फेडरेशन के दोनो गुटों तथा अन्य कर्मचारी संगठन के साथ सयुक्त आदोंलन का फैसला किया गया है जिसका सभी कर्मचारी संगठनों ने समर्थन किया। तिवारी ने बताया कि फेडरेशन ने ओ.पी शर्मा व रोहित तिवारी को दूसरे फेडरेशन व अन्य संगठनों से बातचीत के लिए अधिकृत किया है तथा महंगाई भत्ते की मांग में सभी सगंठनो के प्रातांध्यक्षों से व्यापक चर्चा कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

आज की विशेष बैठक में घटक संगठनों के प्रांताध्यक्ष करण सिंह अटेरिया, एल. के नामदेव, शिव कुमार पांडे, संजय दुबे, सतीश टंडन, राजेश नायर, विशाल मिश्रा, शिव कुमार उपाध्याय, आलोक मिश्रा, एस.के. कन्नौजे, गजानंद साहू, नरेन्द्र पांडे, सुनिल यादव, जे.पी वैष्णव, सूर्य प्रकाश, सुनिल नायडू, सूरज प्रसाद, डॉ जितेन्द्र सिंह, सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि व कोर कमेटी के सदस्य एवं फेडरेशन के घटक दलों में लिपिक कर्मचारी संघ से जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, मुशीर खान आरटीओ कार्यालय से संकट झा, रूपेंद्र सिंह, अनिल बक्शी, शकील खान आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

किसानों के मुद्दे पर निर्णय होने तक संसद नहीं चलने दी जाय -बैज, बस्तर सांसद ने दिए सोनिया गांधी को अहम सुझाव

0

जगदलपुर। बस्तर के जुझारू और लोकप्रिय युवा सांसद दीपक बैज ने संसद का मानसून सत्र शूरू होने के पूर्व कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष सुझाव रखते हुए कहा कि किसानों के मुद्दे पर निर्णय होने तक संसद की कार्यवाही नहीं चलने दी जाय।
सांसद दीपक बैज ने कहा कि केंद्र सरकार कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर नियंत्रण रखने में पूरी तरह से विफल रही। संसद में इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा जाय। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई के कारण शहर से लेकर गांव तक लोग त्रस्त हैं। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार की घेराबंदी की जानी चाहिए।

विदित है कि आज से लोकसभा का मानसून सत्र आरंभ हो गया है। इसके लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधने कांग्रेस प्रमुख ने पार्टी सांसदों के सुझाव लेने वर्चुअल बैठक बुलाई थी। बैठक में लोकसभा के सभी कांग्रेसी सांसदों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मानसून सत्र की रणनीति पर चर्चा हुई। उसी कड़ी में बस्तर सांसद ने भी तीन ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखी। बस्तर सांसद दीपक बैज ने इसके लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया है। गाैरतलब है कि बस्तर सांसद दीपक बैज पिछ्ले सत्र में भी सदन में केंद्र सरकार के खिलाफ़ जबर्दस्त आक्रामक अंदाज दिखा चुके हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पुलिस अधीक्षक बालोद की पहल, साइबर क्राइम जागरूकता पर, ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन

0

साइबर कवच ,साइबर क्राइम से सुरक्षा,जागरूकता कार्यक्रम।

वेद कंप्यूटर एवं एजुकेशन एकेडमी गुण्डरदेही के 60 से अधिक छात्र छात्राओ ने जाना साइबर अपराध से बचने का तरीका।

बालोद जिले के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा ,साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जिले में साइबर कवच ,साइबर अपराध से सुरक्षा ,जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई है , साइबर क्राइम पर वेद कंप्यूटर व एजुकेशन गुंडरदेही में आयोजित वेबिनार के माध्यम से आज ,पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद दौलत पोर्ते व उप पुलिस अधीक्षक गुण्डरदेही दिनेश सिन्हा द्वारा छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत पोर्ते ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बताया कि ,साइबर अपराध का मुख्य कारण लालच और भय है ,जिसके कारण झांसे में आकर हम अपनी निजी जानकारी ,ठगों से साझा कर रहे है ,सावधानी और जागरूकता ही इससे बचने का प्रभावशाली तरीका है। ठगी होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 155260 पर कॉल करें। पैसे होल्ड करायें।

पुलिस अधीक्षक बालोद ने आनलाइन वेबिनार के माध्यम से कहा,कि साइबर क्राइम से सुरक्षित रहें , सावधानी और जागरूकता ही हमें साइबर अपराधों से बचा सकती है । सूचना क्रांति के इस युग मे इंटरनेट के प्रयोग ने हमारे हर काम को आसान बना दिया है ,एक समय की बात है जब बैंक में पैसे ट्रांसफर करने के लिए लाइन लगाकर घंटो इन्तजार करना पड़ता था ,रेलवे टिकट के लिए स्टेशन जाकर लाइन में खड़ा होना पड़ता था ,लेकिन आज आप घर बैठे ही अपनी टिकट बुकिंग कर सकते है ,एक मोबाइल एप्पलीकेशन से चंद सेकंड में पैसे ट्रांसफर कर सकते है। लेकिन इसके दुरुपयोग ने साइबर अपराध का रूप ले लिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आज आप घर बैठे कोई भी वस्तु किसी भी शॉपिंग साइट्स से ऑनलाइन खरीद सकते है ,साथ ही बेचना है ,तो olx जैसे एप्पलीकेशन के माध्यम से आप बेच भी सकते हो,लेकिन कुछ ऐसे लोग भी है जो olx या अन्य एप्पलीकेशन का प्रयोग लोगों को ठगने में कर रहें है ।
टावर लगाने के नाम से ठगी की जा रही है ,जमीन में टावर लगाने से पैसे मिलने के लालच में आकर लोग ठगी का शिकार हो जा रहें है।

गूगल पे, फ़ोन पे ,आदि में कैश बैक का आफर का लालच देकर लोगो का खाता खाली किया जा रहा है।
सोशल मीडिया में लोग अनजान लोगों से दोस्ती कर स्वयं को नुकसान पहुंचा रहे है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर जाने अनजाने में ,गलती से अगर साइबर क्राइम का शिकार हो जाये ,तत्काल तो गवर्मेंट द्वारा जारी टोल फ्री न0- 155260 पर कॉल कर ,सबंधित बैंक में शिकायत करें, नजदीकी थाने अथवा साइबर सेल में रिपोर्ट करें ।

इस कार्यक्रम में वेद कम्प्यूटर क्लासेस के संचालक एवं कार्यक्रम के प्रयोजक वेद साहू जी ,थाना गुण्डरदेही के थाना प्रभारी रोहित मालेकर व थाना स्टाफ ने भाग लिया।।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शिक्षिका के घर अज्ञात चोर ने मारी सेंध, लाखो रुपये की गहने ले उड़े

0

डौंडीलोहारा – ग्राम मालीघोरी में प्राथमिक शाला रेंगनी में पदस्थ शिक्षक डोमार देशमुख व प्राथमिक शाला दुधली में पदस्थ शिक्षिका टोमेश्वरी देशमुख के घर से लाखो रुपये की सामग्री(गहने)ले उड़े अज्ञात चोर।

डॉग स्क़वाड की टीम सहित जांच में जुटी बालोद पुलिस। पूरा परिवार था बाहर, ताला तोड़कर चोरो ने दिया घटना को अंजाम। सोने व चांदी के आभूषणों सहित नगदी रुपयों की भी चोरी की जानकारी।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

विनायक गोयल की पहल से महिलाओं को मिला पौधा

0

जगदलपुर।आज उद्यानिकी विभाग लोहण्डीगुड़ा के तत्वावधान में पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था । जिसमें ग्राम पंचायत कुमली ओर ग्राम पंचायत बड़ाजी के स्वसहायता समूह के महिलाओं को पौधा वितरण किया गया, इस कार्यक्रम में तोकापाल जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति रैतुराम बघेल ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा तोकापाल मंडल अध्यक्ष विनायक गोयल,भाजपा जिला मंत्री बाबुल नाग , भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री बसंत कश्यप मण्डल महामंत्री सुभाष कश्यप एवं ग्राम पंचायत के स्वसहायता समूह के नारी शक्ति उपस्थिति रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शराब दुकान हटाने का वादा पार्षद ने किया पूरा, वार्डवासियों ने किया सम्मान

0

जगदलपुर । रमैय्या वार्ड के अंतर्गत संजय मार्केट स्थित गीदम रोड में चल रहे कई सालों से शराब दुकान को हटाने के अथक प्रयास के बाद उस शराब दुकान को हटा दिया गया जिस में मुख्य रूप से रमैया वार्ड के पार्षद योगेंद्र पांडेय का विशेष योगदान रहा जो कि इन्होंने ने पार्षद बने के पूर्व रमैया वार्ड वासियों एवं आसपास के लोगों से वादा किया था कि वह शराब दुकान को जरूर हटाएंगे और उन्होंने अपना शराब दुकान हटाने का वादा पूरा किया जिसके सम्मान में वार्ड वासियों ने पार्षद योगेंद्र पांडे का आभार व्यक्त कर उनका सम्मान किया और उन्हें धन्यवाद दिया इस कार्यक्रम के दौरान वार्ड के वरिष्ठ गण एवं महिलाएं भाजपा के नेतागण बी जयराम,नरसिंह राव,रोशन झा,चिंटू श्रीपाल,जय सिंह,मनोज झा,सोनू पांडेय,दुर्गेश साहू ,गौरव गुप्ता ,अभिषेक तिवारी एवं समस्त कार्यकर्ता एवं वार्ड वासी मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सर्व आदिवासी समाज करेंगे धरना प्रदर्शन

0

गुण्डरदेही/ सर्व आदिवासी समाज गुण्डरदेही के अध्यक्ष थानसिंह मंडावी ने बताया कि सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले ब्लॉक मुख्यालय गुण्डरदेही में आदिवासी समाज अपनी मांगों को लेकर 19 जुलाई से अनावरत धरना देंगे।आदिवासी समाज अपना संवैधानिक अधिकार/मांग एवं स्थानीय मांगो को लेकर सर्व आदिवासी समाज के कंवर, हल्बा, गोंड, पारधी, कंडरा समाज के लोग उपस्थित होकर हर रोज कम से कम दस गांवों के लोग धरना स्थल पहुंच कर अपनी हक,अधिकार एवम् स्थानीय मांगो को लेकर एक साथ बैठकर चर्चा करेंगे। ब्लॉक में कोविड _19 के प्रभाव अनुसार निर्देशो एवम् सुरक्षा का पालन करते हुए धरना स्थल पर सुबह 11 बजे से 4 बजे तक सामाजिक जन बैठकर चर्चा करेंगे।उसके बाद आदिवासी समाज अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति,राज्यपाल,मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं कलेक्टर के नाम से अनुविभागीय अधिकारी/तहसीलदार को ज्ञापन की कापी सौंपा जाएगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

“सर्व समाज समरता समिति” के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी माता जी के घर निर्माण देखने हेतु पहुंचे

0

आज सुबह 10:00 बजे “सर्व समाज समरता समिति ” के अध्यक्ष पवन गंगबेर ,सचिव अशोक लोहिया , कृष्णा साहू , सौरभ जैन, शेखर रेड्डी , किशोर कुमार जैन, रमेश महालिंगम एवम द्रोपति साहू माता जी के घर निर्माण देखने हेतु पहुंचे । समिति की ओर से अपने किए वादे के अनुसार माता जी के घर निर्माण के सहयोग के लिए ₹5000 नगद राशि माताजी रमतू बाई को प्रदान किए। सर्वप्रथम “सर्व समाज समरता समिति “ने ही माताजी रमतू बाई की स्थिति को देखते हुए माता जी के घर निर्माण के लिए सहयोग करने की बात कही जिस से प्रेरणा पाकर हम लोगों ने यह बीड़ा उठाया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

परिणाम स्वरूप राजहरा के आम नागरिकों का भी सहयोग मिला और आज निर्माण कार्य प्रगति पर है मैं अपनी “हमर सुघ्घर पंडरदल्ली सेवा समिति ” की ओर से ” सर्व समाज समरता समिति ” का बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं। आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमारा टीम आपके भरोसा पर खरा उतरेंगे । माताजी के घर निर्माण में सहयोग करने के लिए आप लोगों का फिर से बहुत-बहुत धन्यवाद! “”हमर सुघ्घर पंडरदल्ली सेवा समिति”” की ओर से जीवन लाल साहू एवं भोज राम साहू उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पुलिस अधीक्षक जिला बालोद द्वारा थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

0

बालोद – पुलिस अधीक्षक जिला-बालोद द्वारा दिनांक 16.07.2021 को जिला-बालोद थाना-मंगचुवा एवं पुलिस चौकी संजारी तथा पिनकापार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। थाना/पुलिस चौकी के निरीक्षण दौरान उनके द्वारा थाना के समस्त अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। थाने समस्त आमलखा एव उनका रख-रखाव उत्तम पाया गया तथा थाना में चाक-चौबंद व्यवस्था पाये जाने तथा रूचि लेकर उत्कृष्ट कार्य किये जाने के फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी मंगच्वा उप निरीक्षक दिलीप नारायण नाग को नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया तथा सी.सी.टी.एन.एस. के आरक्षक ओमप्रकाश कौमार्य कमांक 297 का कार्य भी उत्कृष्ट पाये जाने से उन्हें भी नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा थाना में पदस्थ पुलिस जवानों के समस्याओं एवं उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लिया गया तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही उनके द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामीणों को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु ऑपरेशन कवच के संबंध में ग्रामीणजनों को जागरूक एवं प्रेरित किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

थाना-मंगचुवा जिला-राजनांदगांव का सरहदी थाना होने से पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम में निरंतर एवं प्रभावी भ्रमण तथा गस्त किये जाने तथा महिला संबंधी अपराधों में तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने थाना प्रभारी मंगचुवा को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ग्राम-मंगचुवा, संजारी में साप्ताहिक बाजार के दौरान ग्रामीणों एवं बच्चों से मिलकर उनका हालचाल पूछा गया एवं बच्चों को टॉफी वितरित किया गया तथा बच्चों को अपनी पढ़ाई में विशेष ध्यान दिये जाने एवं जीवन में आगे बढ़ने के संबंध में प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस चौकी संजारी एवं पिनकापार के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिलाओं/बच्चों पर होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही किये जाने थाना/चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा ग्रामीणों से मेल-जोल अच्छा रखने एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS