City Media - Page 35 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 35

निरीक्षण समिति ने लिया बाल देखरेख संस्थाओं का जायजा – नियमानुसार संचालित पाई गईं सभी संस्थाएं

0

किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 110 तथा भारत सरकार द्वारा जारी किशोर न्याय संशोधित नियम, 2022 के नियम 41(1) के तहत गठित जिला स्तरीय निरीक्षण समिति द्वारा बस्तर जिले की पंजीकृत बाल देखरेख संस्थाओं का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समिति ने शासकीय बाल गृह (बालक), शासकीय सम्प्रेक्षण गृह (बालक), शासकीय सम्प्रेक्षण गृह (बालिका), शासकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी (बालक), शासकीय विशेष गृह (बालक), शासकीय विशेष गृह (बालिका), शासकीय बाल गृह (बालिका), खुला आश्रय गृह (बालक) बस्तर सामाजिक जन विकास समिति तथा सेवा भारती मातृ छाया विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी का अवलोकन किया। निरीक्षण समिति सदस्य नरेंद्र पाणिग्राही ने बताया कि सभी संस्थाएं किशोर न्याय अधिनियम एवं संशोधित नियमों के अनुसार संचालित पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार की पंजियों, रजिस्टरों एवं अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही, संस्था में निवासरत बालक बालिकाओं और कर्मचारियों से व्यक्तिगत चर्चा कर उनकी स्थिति व आवश्यकताओं का भी आकलन किया गया।उन्होंने बताया कि पूर्व निरीक्षण में चिन्हित कमियों का सभी संस्थाओं द्वारा पूर्ण निराकरण कर लिया गया है, जो सराहनीय है। संस्था के अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वर्तमान में संस्था का कार्य संतोषप्रद है आगामी समय में समिति के निरीक्षण के दौरान भी यही स्थित संस्थाओं में कायम रहे। निरीक्षण के दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. विजय शंकर शर्मा ने निर्देश दिए कि संस्थाओं द्वारा संधारित सभी पंजी व्यवस्थित रूप से अद्यतन रहें, तथा निरीक्षण दिवस पर सभी अभिलेख उपलब्ध और सुव्यवस्थित रूप में होने चाहिए। संस्थागत देखरेख अधिकारी मनोजकांत जोशी ने सभी संस्थाओं को निर्देशित किया कि वे संस्थाओं में निवासरत बच्चों की देखभाल, स्वास्थ्य, शिक्षा, काउंसलिंग, खेलकूद एवं मनोरंजन संबंधी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें, ताकि बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा मिल सके।

भाजपा के बस्तर जिला कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा…

0

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने जिला कार्यकारिणी सदस्यों की सूची घोषित कीजगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर जिले के जिला कार्यकारिणी सदस्यों को घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की अनुमति से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने आज रविवार को भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की। घोषित जिला कार्यकारिणी सदस्यों की सूची में सामाजिक संतुलन का ध्यान रखा गया है।

जिला कार्यकारिणी सदस्यों में श्री शरद अवस्थी, श्री श्रीनिवास राव मद्दी, श्री विद्याशरण तिवारी, श्री बैदुराम कश्यप, श्री आंनद मोहन मिश्रा, श्री शेषनारायण तिवारी, श्री योगेन्द्र पाण्डे, श्री सुधीर पाण्डे, श्री श्रीनिवास मिश्रा, श्री श्रीधर ओझा, श्री रामाश्रय सिंह, श्री रामानंद मिश्रा, श्री अजय सिंह, श्री योगेन्द्र कौशिक, श्री उत्तम लाल वर्मा, श्री राजेन्द्र बाजपेयी, श्री सुरेश गुप्ता,श्री अरूण परिहार, श्री सतीश सेठिया, श्री अनिल शर्मा, श्री विजय पाण्डे, श्री तरूण चोपड़ा, श्री उमाकांत सिंह, श्री बृजेश भदौरिया, श्री अश्वनी कुमार सरडे, श्री महेन्द्र सेठिया, श्रीमती स्नेहलता बैस, श्री फिरोज बस्तरिया, श्री बृजबिहारी झा, श्री मनोरंजन राय, श्री सुरेन्द्र सिंह गिल, श्री हाफिज भाई, श्री दिनेश पानीग्राही, श्री चन्द्रशेखर जोशी, श्री छबिलेश्वर जोशी, श्री अरूण त्रिपाठी, श्री दीपक त्रिवेदी, श्री एल.ईश्वर राव, श्री आशुतोष पाण्डे, श्रीमती जबीता मण्डावी, श्रीमती रंजीता जोशी, श्रीमती रमन्ना सोनी, श्रीमती प्रमीला कपूर, श्रीमती दयावती देवांगन, श्री मोहन सिंह, श्रीमती गोदावरी साहू, श्रीमती चम्पा नाग, श्री वेदांत दीक्षित, श्रीमती चमेली यादव, श्री संतोष त्रिपाठी, श्री नारायण बिसाई, श्री मोहन जोशी, श्री दंतेश्वर राव, श्री धरमपाल महावर, श्री धरम दास, श्री देवशंकर पण्डा, श्री सुदर्शन पानीग्राही, श्री राधे श्याम सेठिया, श्रीमती मनीषा तिवारी, श्रीमती लक्ष्मी कश्यप, श्रीमती रोशन सिसोदिया, श्री दिलीप कुशवाहा, श्री राममूर्ति पाण्डेय, श्री राजेश श्रीवास्तव, श्री शरबजीत सिंह सूरी, श्री शीलचंद जैन, श्री नरेन्द्र जैन, श्री अतुल कौशल, श्री मनोहरदत्त तिवारी, श्री देवीचंद संचेती, श्री बोन्जाराम, श्री लच्छिन यादव, श्री संजय विश्वकर्मा, श्री संग्राम सिंह राणा, श्री श्रीपाल जैन, श्री जयंत जोशी, श्री बटोही झा, श्री यशवर्धन राव, श्री अनुप जैन, श्री शशिभूषण रथ, श्री अनिल लुकड़, श्री प्रकाश दुग्गड़ शामिल हैं।

वहीं स्थायी आमंत्रित सदस्य में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप, श्री दिनेश कश्यप, श्री महेश कश्यप, श्री विनायक गोयल, श्री सुभाऊ कश्यप, श्री संतोष बाफना, श्री शिवनारायण पाण्डे, श्री लच्छूराम कश्यप, श्री कमलचंद्र भंजदेव, श्रीमती वेदवती कश्यप, श्री बलदेव मण्डावी, श्री संजय पाण्डे,श्री खेमसिंह देवांगन एवं विशेष आमंत्रित सदस्य में श्री संतोष बघेल, श्रीमती सोनबारी भद्रे, श्रीमती रामबती भण्डारी, श्रीमती पदमा कश्यप, श्रीमती महावती मण्डावी, श्रीमती मानकदई कश्यप, श्री पदलाम नाग के नाम शामिल हैं।

उल्लास महापरीक्षा में बकावंड ब्लॉक से शामिल हुए 6 हजार परीक्षार्थी…

0

शासन द्वारा आज 7 दिसंबर को आयोजित उल्लास महापरीक्षा में बकावंड ब्लॉक से 6000 शिक्षार्थी शामिल हुए। जन जन साक्षर, सबके लिए शिक्षा के उद्देश्य से यह परीक्षा आयोजित की गई थी। विकासखंड बकावंड के जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों एवं पालकों द्वारा बच्चों को परीक्षा केंद्र में तिलक लगाकर सम्मान किया गया, उनका उत्साह वर्धन किया गया। उल्लास परीक्षा केंद्र का अवलोकन विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव व खंड स्त्रोत समन्वयक सोनसिंह भारती द्वारा किया गया। सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों आशातीत उपस्थिति के लिए सभी शिक्षकों व संस्था प्रभारी को बधाई दी।विकासखंड बकाब के ग्राम सरगीपाल, बकावंड, मूली, करपावंड, राजनगर के केंद्रों का निरीक्षण अवलोकन किया गया। समाज और राष्ट्र के विकास में एकता के लिए महापरीक्षा अभियान निश्चित तौर पर मील का पत्थर साबित होगी। कलेक्टर हरिस एस., जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन एवं जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल द्वारा परीक्षार्थियों को बधाई दी गई।

बस्तर में उल्लास महा परीक्षा का सफल आयोजन, 5000 से अधिक नवसाक्षरों ने लिया भाग…

0

बस्तर ब्लॉक में 7 दिसंबर 2025 रविवार को उल्लास महापरीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस महाअभियान में उल्लास केंद्रों में अध्ययनरत नवसाक्षरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के अनेक असाक्षर महिला-पुरुष भी बड़ी संख्या में परीक्षा देने पहुंचे। उनकी भागीदारी और पढ़ने-लिखने के प्रति जागरूकता देखते ही बनती थी, जिससे पूरे क्षेत्र में एक सकारात्मक माहौल बना।मधोता सेक्टर के अंतर्गत रेटावंड, खड़का-मधोता, कुंडगुडा, रोतमा, मुंडागांव, गुरिया, राजपुर, केशरपाल, तुरपुरा, बनियागांव भोंड और इसके अलावा बस्तर ब्लॉक के सभी संकुलों में नवसाक्षरों ने सक्रिय रूप से परीक्षा में हिस्सा लिया। बस्तर ब्लॉक मे लगभग 5000 परीक्षार्थियों ने इस महा अभियान परीक्षा में परीक्षा दिया। कई परीक्षा केंद्रों में मां -बेटी, पिता- पुत्र भी साथ में परीक्षा देने पहुंचे।

बस्तर खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती देवांगन द्वारा विकासखंड के अंतिम सुदूर क्षेत्र मांदलापाल ,पाथरी , कांवड़गाव तक पहुंच कर परीक्षा केंद्र देखा। एक परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी अपने दूध पीते बच्चे के साथ परीक्षा देने आई जिसे खंड शिक्षा अधिकारी ने पर्ची देकर परीक्षा में बैठाया ।शासन-प्रशासन ने इस आयोजन को अत्यधिक गंभीरता के साथ लेते हुए विशेष मॉनिटरिंग टीमों का गठन किया। उच्च अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।साक्षरता बढ़ाने की दिशा में यह प्रयास शासन की उस दूरीदर्शी सोच का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत लक्ष्य रखा गया है कि क्षेत्र का हर नागरिक—चाहे पुरुष हो या महिला—साक्षरता की श्रेणी में आए।

“उल्लास नवभारत महा परीक्षा” का मकसद यही है कि समाज में कोई भी व्यक्ति असाक्षर न रह जाए और सभी को पढ़ने-लिखने के अवसर उपलब्ध हों।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती देवांगन, बीआरसी अजम्बर कोरार्म, उल्लास नवभारत साक्षरता बस्तर के नोडल देवेंद्र सोनी, सेक्टर नोडल, डमरू दास पंत , खुरेश मंडावी , आयतु राम पाढे़ , कृष्णा सिंह ठाकुर , चंद्रशेखर स्वादू , विकास रावटे, सभी संकुलों के सीएसी एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

लेखिका डॉ. शिरोमणि माथुर को अगासदिया दुर्वासा लाल निषाद सम्मान, डॉ. श्रीमती शिरोमणि माथुर की साहित्य साधना का हुआ बहुमान…

0

जिले के गौरव ग्राम बघमार में आयोजित कंगला मांझी महोत्सव में दल्ली राजहरा नगर की सुप्रसिद्ध लेखिका डॉ. शिरोमणि माथुर को प्रतिष्ठित सम्मान अगासदीया दुर्वासा लाल निषाद सम्मान से विभूषित किया गया है। देवरी में गांव में जन्मे देश की रक्षा के लिए शहादत देने वाले वीर सपूत दुर्वासा लाल निषाद सम्मान 2025 राष्ट्रीय स्तर की प्रसिद्ध लेखिका डॉ. शिरोमणि माथुर को प्रदान किया गया। डॉ. शिरोमणि माथुर ने अपने गृह नगर राजहरा पर शोधपरक ग्रंथ लिखकर माटी का ऋण चुकाया है। इसीलिए वे लगातार वंदित, अभिनंदित हो रही हैं। डॉ. शिरोमणि माथुर प्रसिद्ध समाजसेविका और श्रेष्ठ शिक्षाविद भी हैं।अब तक वे 11 श्रेष्ठ ग्रंथों का लेखन कर चुकी हैं और उम्र के इस पड़ाव में भी उनकी कलम की धार पैनी बनी हुई है। डॉ. शिरोमणि माथुर अब भी साहित्य की सेवा में अनवरत लगी हुई हैं।डॉ. श्रीमती माथुर देश की विलक्षण लेखिका हैं। उनकी रचनाएं 65 साझा संकलन में संकलित हैं।

यह पूरे देश के साहित्य जगत और साहित्य प्रेमियों के लिए गर्व की बात है कि गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड, वर्ल्ड वाइड बुक रिकार्ड्स एवं सेंट्रल प्राइड ऑफ इंडिया ने डॉ. शिरोमणि माथुर की साधना का सम्मान किया है। डॉ. श्रीमती माथुर द्वारा लिखित एक हजार दोहों का संकलन विशिष्ट काव्य संग्रह है। आध्यात्मिक रूचि की विलक्षण लेखिका डॉ. शिरोमणि माथुर आगे भी साहित्य जगत की समृद्धि के लिए नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करते हुए और सतत लेखन कर अपार यश अर्जित करेंगी इस आशा के साथ यह सम्मान उन्हें डौंडी लोहारा क्षेत्र के ग्राम बघमार में 6 नवंबर को आयोजित कंगला मांझी महोत्सव 2025 में प्रदान किया गया। डॉ. शिरोमणि माथुर को यह प्रतिष्ठित सम्मान श्री मांझी अंतर्राष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी सैनिक किसान संस्था नई दिल्ली की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमाता फूलोदेवी कांगे के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर शहीद दुर्वासा लाल निषाद के परिजन, अगसदिया परिवार के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. परदेशी राम वर्मा, कंगला मांझी सरकार के परिजन एवं अनेक ख्यातिलब्ध साहित्यकार, कवि और हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

टीम पुरोबी वर्मा का सम्मान आज…

0

नगर पालिका दल्ली राजहरा की स्थापना के 25वर्ष पूर्ण होने और छत्तीसगढ़ प्रदेश बनने पर प्रथम नगर पालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा और उनके साथी पार्षदों का सम्मान आज 7 नवंबर को नगर की प्रसिद्ध साहित्यकार एवं समाजसेविका डॉ. श्रीमती शिरोमणि माथुर द्वारा किया जाएगा। विदित हो कि डॉ. श्रीमती शिरोमणि माथुर समय समय पर शहर और जिले के विशिष्ट लोगों का सम्मान करती आ रही हैं।

बकावंड में फिर गूंजा SDM मनीष वर्मा का एक्शन—उड़ीसा से आ रहा 30 क्विंटल अवैध धान पकड़ा, वाहन समेत चालक गिरफ्तार…

0

उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर हो रहे अवैध धान परिवहन पर SDM मनीष वर्मा ने एक बार फिर लोहे की तरह सख्त रुख दिखाया है। शनिवार देर शाम धनपुर के पास चल रही विशेष चेकिंग के दौरान प्रशासनिक टीम ने एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की।वाहन क्रमांक CG 17 KY 3158 की तलाशी में 60 बोरी (30 क्विंटल) अवैध धान भरा मिला। वाहन चला रहा प्रदीप साव, पिता रामरसिया साव, निवासी बूटेंगागुड़ा (थाना उमरकोट, उड़ीसा), परिवहन के लिए कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।इसके बाद टीम ने मौके पर ही बड़ा एक्शन लेते हुए पूरे वाहन को धान समेत जब्त कर थाना करपावंड के सुपुर्द कर दिया।लगातार हो रही इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से धान माफियाओं में काफी खौफ देखा जा रहा है।

एसडीएम मनीष वर्मा ने पकड़ा उड़ीसा से आ रहा 30 क्विंटल अवैध धान…

0

एसडीएम मनीष वर्मा ने एकबार फिर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर हो रहे अवैध धान की बड़ी खेप पकड़ी है। इस दफे एक पिकअप वाहन को 60 बोरियो में भरे 30 क्विंटल धान के साथ पकड़ा गया है। SDM मनीष वर्मा की टीम ने शनिवार देर शाम धनपुर के पास विशेष चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की। वाहन क्रमांक सीजी 17 के. वाय. 3158 की तलाशी में 60 बोरियों में भरा 30 क्विंटल अवैध धान मिला। वाहन चालक प्रदीप साव पिता रामरसिया साव निवासी बूटेंगागुड़ा थाना उमरकोट, उड़ीसा परिवहन के लिए कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने वाहन को धान समेत जप्त कर थाना करपावंड के सुपुर्द कर दिया। लगातार हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से धान माफियाओं में काफी खौफ देखा जा रहा है।

धारनी बाबा मंदिर शेड निर्माण में भ्रष्टाचार, जांच में टालमटोल कर रहे हैं विभाग के अधिकारी…

0

विकासखंड बकावंड की गुमडेल ग्राम पंचायत में धारनी बाबा मंदिर शेड निर्माण से जुड़े भ्रष्टाचार का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। अधिकारी अब भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की जुगत में लग गए हैं।ग्रामीणों ने बताया कि धारनी बाबा मंदिर परिसर में शेड निर्माण के लिए वर्ष 2021-22 में बस्तर विकास प्राधिकरण मद से 1 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत किए गए थे, लेकिन कार्य पांच साल से अधूरा पड़ा है। काम अधूरा होने के बावजूद राशि आहरित कर ली गई, जिससे भ्रष्टाचार की आशंका और गहरी हो गई है। जनपद के कुछ अधिकारियों ने निरीक्षण करने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि प्रशासनिक टीम जल्द मौके पर पहुंचेगी, लेकिन अब तक न निरीक्षण हुआ और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी पहुंचा है, जांच की बात तो दूर। इंजिनियर लोकेंद्र मौर्य किसी भी तरह की जानकारी देने से बचते हुए अपने सीनियर से बात कहने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि इतने बड़े मामले में प्रशासन की चुप्पी चिंताजनक है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी मामले को लगातार टालते आ रहे हैं।उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई शुरू नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजेंगे।


वर्सन:
शनिवार को करूंगा निरीक्षण
आजकल आवास निर्माण के कार्यों के निरीक्षण की वजह से बहुत ज्यादा व्यस्तता है। शनिवार को स्थल पर जाकर मैं स्वयं निरीक्षण करूंगा
-विविध सिंह,
एसडीओ, बकावंड

कॉलेज मार्ग पर शराब दुकान; आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, अवैध मुर्गा बाजार को लेकर भी कड़ा विरोध…

0

शासकीय इंद्रावती महाविद्यालय मार्ग पर स्थित विदेशी मदिरा दुकान को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। महाविद्यालय के छात्र संगठन द्वारा उठाई गई इस मांग को सर्व आदिवासी समाज भोपालपटनम इकाई ने भी पूर्ण समर्थन दिया है।स्थानीय फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह मांग पूरी तरह जायज़ है और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा तथा सामाजिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। सर्व आदिवासी समाज ने बताया कि इस मार्ग पर शासकीय इंद्रावती महाविद्यालय के अलावा छात्रावास, आश्रम शालाएं एवं एक निजी विद्यालय संचालित हैं। इसी रास्ते पर विदेशी मदिरा दुकान और मुर्गा बाजार संचालित होने से छात्र- छात्राओं के आवागमन में गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। समाज प्रतिनिधियों ने कहा कि शराब दुकान के पास नशे में धुत युवक एवं मुर्गा बाजार में शामिल लोग तेज रफ्तार से मोटर साइकिल चलाते हैं। छेड़छाड़ एवं अभद्र व्यवहार की घटनाएं बढ़ रही हैं।

इस संबंध में पूर्व में भी छात्र-छात्राएं कई शिकायतें कर चुके हैं। महाविद्यालय के छात्र संगठन ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपकर दुकान को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की थी।आदिवासी समाज ने मुर्गा बाजार को लेकर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई। समाज प्रमुखों ने कहा कि पारंपरिक रूप से त्योहारों में मनोरंजन के लिए की जाने वाली मुर्गा लड़ाई आदिवासियों की संस्कृति का हिस्सा है, परंतु वर्तमान समय में इसे कुछ लोग बड़े पैमाने पर व्यापार और सट्टेबाजी में बदल चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना, आंध्रप्रदेश एवं महाराष्ट्र के सट्टेबाज लोग क्षेत्र में सक्रिय हैं, जो प्रति व्यक्ति 300, 500 और 1000 रुपये तक टिकट लेकर लाखों रुपये का अवैध सट्टा चला रहे हैं, जिससे गरीब आदिवासी आर्थिक रूप से बर्बाद हो रहे हैं। समाज ने यह भी आशंका जताई कि इस पूरे गोरखधंधे में स्थानीय प्रशासन की शह भी हो सकती है।

सर्व आदिवासी समाज ने स्पष्ट कहा कि वे पारंपरिक मुर्गा लड़ाई के विरोधी नहीं हैं, बल्कि अवैध रूप से संचालित सट्टेबाजी के खिलाफ हैं। समाज प्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन से मांग की कि महाविद्यालय मार्ग स्थित विदेशी मदिरा दुकान को तत्काल हटाया जाए, क्षेत्र में सक्रिय अवैध मुर्गा बाजार एवं सट्टा गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। शासन प्रशासन द्वारा विदेशी मदिरा दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट न किए जाने एवं अवैध सट्टा बाजार को बंद नहीं करने की स्थिति में हम सर्वा आदिवासी समाज संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। प्रेसवार्ता में सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार तलांडी, गोंडवाना समाज के ब्लॉक अध्यक्ष अल्वा मदनैया, समाज प्रमुख तोडेंम चंद्रैया एवं काका गणपत सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS