City Media - Page 1000 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1000

दुखी परिवार को 4 लाख की मदद

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से टोंडापाल के मृत व्यक्ति के परिजन को मिला 4 लाख का चेक
  • ग्रामीण कमलेश बघेल की पानी में डूबने से हुई थी आकस्मिक मृत्यु
  • आपदा प्रबंधन के तहत दिलाई गई आर्थिक सहायता

जगदलपुर अकाल मौत के मुंह में समा गए एक आदिवासी ग्रामीण के परिवार को क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की पहल पर छ्ग शासन ने 4 लाख रु. की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है. मृतक कमलेश बघेल की पत्नी सुहाना बघेल को सहायता राशि का चेक संसदीय सचिव जैन ने सौंपा. उन्होंने दुखी परिवार को ढांढस भी बंधाया. इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की व्यवस्था की गई है. जैन के विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत टोंडापाल निवासी कमलेश बघेल की दुखद मृत्यु पानी में डूबने से हो गई थी. उनकी पत्नी सुहाना बघेल बघेल को 4 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया. जैन ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता के हर दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती है. सुहाना बघेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक जगदलपुर व संसदीय सचिव रेखचंद जैन की संवेदनशीलता से आज उन्हें 4 लाख रुपए का चेक प्राप्त हुआ है. इसके लिए वे मुख्यमंत्री एवं विधायक का सदैव आभारी रहेंगी. इस अवसर पर रेखचंद जैन के साथ सरपंच टोंडापाल धनपती नाग, लक्षिनधर नाग, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, मोहन नाग, मुरली पोयाम, बलदेव साहू उपस्थित थे.

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

0

दिनांक 21/9 /2022 किसान मोर्चा के 06 पदाधिकारी पश्चिम बंगाल रवाना न्यू जलपाईगुड़ी में दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 21 एवं 22 सितंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में किया जा रहा है इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश के कुल 42 जिसमे बालोद जिले जिला अध्यक्ष सहित 06पदाधिकारी आज पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए। उपरोक्त जानकारी देते हुए किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू ने बताया है

कि इस प्रशिक्षण शिविर में 5 राज्य छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार ,पश्चिम बंगाल, झारखंड के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष शामिल होंगे इस प्रशिक्षण शिविर में किसानों की समस्या एवं निवारण पर चर्चा होगी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कृषि विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे तथा किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय करेंगे इस शिविर में प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन साहू ,चंदन मनोज शर्मा एवं कुलकित चंद्रा, जिला अध्यक्ष राजानंदगॉव नुरेंद्र साहू बालोद जिला अध्यक्ष तोमन साहू महासमुंद जिला अध्यक्ष दुबये लाल साहू हेमंत साहू मनोहर सिन्हा रोमन सोनकर ओंकार सिन्हा सुदर्शन साहू दिलेस्वर् साहू सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दर्जनों ग्रामीण कांग्रेस में शामिल

0


सीएम बघेल, विधायक जैन के कार्यों का असर
आड़ावाल के सरपंच समेत 50 से ज्यादा ग्रामीणों ने थामा दामन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितकारी नीतियों व लोक कल्याणकारी योजनाएं तथा क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का जादू अब लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा है. इसका असर यह होने लगा है कि लोग दूसरी पार्टियों से नाता तोड़कर कांग्रेस का दामन थामने लगे हैं. आड़ावाल के भी दर्जनों ग्रामीणों ने ऐसा ही कदम उठाया है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं तथा संसदीय सचिव रेखचंद जैन द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीणों के हितार्थ कराए जा रहे कार्यों व विकास योजनाओं से प्रभावित होकर आड़ावाल की सरपंच जयंती कश्यप सहित 50 से अधिक ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रवेश किया.

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने फूल माला और कांग्रेसी गमछा पहनाकर उन्हें कांग्रेस प्रवेश करवाया. कांग्रेस प्रवेश करने वालों में महिलाएं व युवा शामिल हैं.

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे कर्मठ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जकी जनहितैषी नीतियों के कारण आज छत्तीसगढ़ का चहुमुखी विकास हो रहा है. कांग्रेस की रीति नीति से लोग लगातार प्रभावित हो रहे हैं. आज कांग्रेस प्रवेश करने वाले सभी लोगों का मैं कांग्रेस परिवार में स्वागत करता हूं तथा यह आशा करता हूं की वे कांग्रेस की रीति नीति के अनूरूप कार्य करेंगे.

कांग्रेस प्रवेश करने के पश्चात सरपंच आड़ावाल श्रीमती जयंती कश्यप ने कहा कि वे पिछले 15 सालों से भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं, पर भाजपा की सरकार ने पिछले पंद्रह सालों में जो कार्य नहीं किया आज कांग्रेस सरकार ने साढ़े तीन सालों में ही उससे तीन गुना अधिक कार्य कर दिखाया है. संसदीय सचिव रेखचंद जैन जिस तरह से बिना भेदभाव के हर ग्राम पंचायत में विकास कार्य करा रहे हैं उससे प्रभावित होकर वे अपने साथियों के साथ कांग्रेस प्रवेश कर रही हैं तथा कांग्रेस की रीति नीति के अनुसार कार्य करेंगी. इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य ज्योति राव नायडू, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र साहनी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एल मोहन राव, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, पार्षद सूर्या पाणी, इंटक के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, वरिष्ठ नेता उप्पल नायडू, उप सरपंच अमित दास, अभय प्रताप सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विश्व हिंदू परिषद के दायित्व वान पदाधिकारियों के द्वारा नगर की समस्या का निराकरण हेतु सीएम भूपेश बघेल से भेंट मुलाकात के तहत मुलाकात की

0

विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शंकर साहू के नेतृत्व में नगर की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्य भूपेश बघेल से मुलाकात कर नगर की समस्या को उनके समक्ष रखा जिसमें परिषद की जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव नगर उपाध्यक्ष हरीश बाग बजरंग दल संयोजक शशांक तिवारी मातृ शक्ति की बहने और युवा साथी मौजूद रहे
सीएम भूपेश बघेल के समक्ष इस मांगे रखी गई ।

1 दल्ली राजहरा उप जिला तहसील का दर्जा व जिले के नाम संयुक्त जिला बालोद दल्ली राजरा किया जाए
2 दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना अविलंब की जाए
3 यूपी एस सी एवं पी एस सी परीक्षा की तैयारी हेतु खनिज न्याय मध्य फ्री कोचिंग व लाइब्रेरी की स्थापना की जाए
4 घायलों के इलाज हेतु सर्व सुविधा युक्त ड्रामा सेंटर व ब्लड बैंक की स्थापना की जाए
5 दल्ली राजहरा में बसे समस्त वार्डों एक से 27 तक निवासियों को निशुल्क पट्टा प्रदान किया जाए तथा सभी वार्ड के निवासियों को पीएम आवास प्रदान किया जाए
6 नगर के सभी 64 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जमीन व भवन निर्माण हेतु राशि प्रदान की जाए
7 दल्ली राजहरा नगर में गौठान का निर्माण कराया जाए
8 दल्ली राजहरा से राजनांदगांव तक रेल लाइन का निर्माण कराया जाए
9 स्थानीय रेलवे स्टेशन में प्रतीक्षालय सीसीटीवी कैमरा व यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जाए
10 कौशल विकास केंद्र की स्थापना हो
11 बीपीएल व निर्धन परिवारों को शादी मृत्यु व जन्म के समय ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए
12 सेक्टर 9 अस्पताल भिलाई में राज रा के सभी परिवारों व उसके लगे गांव के परिवार को खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना से उपचार का लाभ मिले
13 खनिज न्याय मद की राशि का 50% राशि राज राखी नगर के विकास पर खर्च किया जाए ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ी भीड़

0


हास परिहास के बीच क्षणिक विरोधाभास के हालात बनेे-दिखा सीएम भूपेश बघेल के विनोदी स्वभाव का नजारा भी
दल्लीराजहरा. भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दल्लीराजहरा पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कांग्रेस कार्यकताओं और व्यापारियों ने भव्य स्वागत | व्यापारियों द्वारा बनाए गए मंच के पास क्षणिक विरोधाभास के साथ ही हास परिहास और श्री बघेल के विनोदी स्वभाव का नजारा भी देखने को मिला.


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सोमवार को बालोद जिले में बेहद व्यस्त कार्यक्रम था. गुंडारदेही, मालीघोरी और कुसुमकसा का कार्यक्रम निपटाने के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल अंतिम पड़ाव में दल्ली राजहरा पहुंचे. भारी वर्षा के कारण कार्यक्रम थोड़ी देरी से प्रारम्भ हुआ| यहां पहले मुख्यमंत्री का रोड शो हुआ. इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य के बीच मुख्यमंत्री का भव्य किया गया | रोड शो के दौरान दल्लीराजहरा व्यापारी संघ ने मुख्यमंत्री के स्वागत हेतु मंच बनाया था.

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सीएम के काफिले के मंच के पास पहुंचने पर व्यापारियों ने बघेल से मंच पर आने का आग्रह किया. इस पर बघेल ने व्यापारियों से हंसते हुए कहा कि मेरे पास आओ यार, कभी गादी से नीचे भी उतरा करो. व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर उनसे मंच के पास ही चर्चा करने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने समय कि कमी का हवाला देते हुए व्यापारियों को चर्चा हेतु रेस्ट हाउस में आने के लिए कहा. इसे लेकर क्षणिक विरोधाभास की स्थिति बन गई, लेकिन मुख्यमंत्री के विनोदी स्वभाव ने माहौल में मिठास घोल दी. बाद में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीयों ने व्यापारियों से बातचीत की. मुख्यमंत्री ने देर रात तक़ रेस्ट हाऊस में व्यापारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा भी की.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किये स्कूल की मांग -अब्दुल इब्राहिम सैय्यद

0

जन चौपाल भेट मुलाकात के प्रोग्राम में ग्राम कुसुमकसा में नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया व उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम शामिल होके इब्राहिम ने शा.उ.मा.विद्यालय चिखलाकसा में 1984 से निर्मित भवन जो आज जर जर की स्थिति में है छत का स्लेप टूट टूट के गिरने लगा है जहा आस पास के गांवों से लगभग 600 बच्चे अध्यनरत करते है नए भवन की मांग की व वार्ड 12 , 02 के 18 परिवारों को प.ह.न.-10 तहसील डोंडी जिला बालोद (छ. ग.) में स्तिथ शासकीय भूमि (मद चट्टान) खसरा न. 500 रकबा 0.12 हेक्टेयर भूमि पर 45 से 50 वर्षो से निवासरत है उन्हें राजीव आश्रय योजना के तहत अधिकार पत्र दिया जाने की मांग किये

साथ ही विधुत विभाग के संबंध में 33/11 केव्ही लाइन सिंगल फीडर होने के कारण दल्ली चिखलाकसा व आस पास के गाँव मे अधिक भार होने की इस्थिति में विद्युत सप्लाई बंद हो जाती है जिसे डबल लाइन किया जाए 33 केवी लाइन वार्ड क्रमांक 3 मुक्तिधाम के ऊपर 35 मकानों के ऊपर से गया हुआ है जो भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है उसे गंभीरता से लेते हुए शिफ्टिंग किया जाये, रेलवे क्रॉसिंग के संबंध में अटल चौक से कारुटोला मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क बना हुआ है किंतु बीच में रेलवे पटरी आने पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में आवागमन बना रहता है कई बार कई लोगों की जान जा चुकी है उसे देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से निवेदन करते हुए अंडर ब्रिज बनाने की मांग कीये।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के बालोद जिला अद्द्यक्ष हाशिम कुरैशी ने जिले के पेपर वितरक हॉकरों के लिए सायकल की मांग की

0


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में आज कुसुमकसा से दल्लीराजहरा शाम 5:30 बजे नगर आगमन हुआ रोड शो के दौरान ,नगर के संघ समाज, संस्था , संगठनों ने जगह जगह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत किया गया , ततपश्चात शाम 7 बजे से भेट मुलाकात कार्यक्रम स्थानीय राजहरा सिटीजन क्लब में प्रारम्भ हुआ जहाँ नगर के लगभग सभी संघ संगठन समाज के लोगों ने अपनी समस्या रख उसका निदान माँगा एवं ज्ञापन सौंपा,

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया इसी करम में छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेर यूनियन बालोद जिला अद्द्यक्ष हाशिम कुरैशी ने जिले के हॉकरों क लिए सायकल की मांग की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा अच्छा सुझाव है उन्होंने मुझे कलेक्टर से मिलने का आदेश दिया जिसके लिए हम सभी पत्रकार छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेर यूनियन की ओर से बधाई देते हैं ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भेंट मुलाकात कार्यक्रम मालिघोरी में कलेक्टर बनने के लिए तैयारी हेतु राशि देवांगन ने मुख्यमंत्री से डौंडीलोहारा में शासकीय लाइब्रेरी की रखी मांग

0

राशि देवांगन राजेंद्र कुमार देवांगन राजापारा डौंडीलोहारा की निवासी है और बीएससी द्वितीय वर्ष गणित की छात्रा है उन्होंने कहा कि डौंडी लोहारा वनांचल क्षेत्र है और बहुत से विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा जैसे पीएससी, पटवारी,रेलवे यूपीएससी, बैंकिंग आदि की तैयारी कर रहे हैं हमारे अंचल में लाइब्रेरी की सुविधा नहीं होने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसलिए विकासखंड डौंडीलोहारा के समस्त विद्यार्थियों के हित में माननीय मुख्यमंत्री जी से शासकीय लाइब्रेरी की मांग राशि देवांगन ने की। और लिखित रूप से आवेदन भी संप्रेषित किया।वह स्वयं भी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई दल्ली राजहरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपा

0

दल्लीराजहरा लोहनगरी में पत्रकार भवन निर्माण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई दल्ली राजहरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपा । जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही दल्ली में पत्रकार भवन बनाने की बात कही। पत्र में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष विवेक वैष्णव एवं ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि बालोद जिला बनने के पश्चात दल्लीराजहरा में विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक भवनों का निर्माण हुआ है

किंतु पत्रकारों लिए अभी तक भवन की व्यवस्था नहीं हैं। हमें बैठक व कार्यक्रमों के लिए किराये पर भवन लेना पड़ता है। जिला में प्रेस कान्फ्रेंस के लिए भी किसी होटल या अनयत्र व्यवस्था पत्रकारों के लिए करना पड़ता है। पत्रकारों के बैठक व विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए एक निश्चित स्थान होना आवश्यक हो गया है।अतः दल्लीराजहरा में पत्रकार भवन की स्वीकृत प्रदान की जाये । ज्ञापन सौंपने के दौरान वीरेन्द्र भारद्वाज (ब्लॉक अध्यक्ष दल्लीराजहरा), मंजू शर्मा ,अजयन पिल्लै ,संतोष कोशी ,शेखर गुप्ता ,कमल शर्मा ,झुनमुन गुप्ता, राजा डहरवाल नजीम खान सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सीटू प्रतिनिधि मंडल ने की सीएम से मुलाकात टाउनशिप में बिजली हाफ एवं नगर विकास की रखी मांग

0



आज दिनांक 19 सितंबर को माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के राजहरा प्रवास के दौरान भेंट मुलाकात कार्यक्रम में हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन सीटू के प्रतिनिधिमंडल में शामिल अध्यक्ष प्रकाश सिंह क्षत्रिय, एवं कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर नगर विकास से संबंधित कई मांगे रखीं एवं चर्चा की।

सीटू यूनियन ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि राज्य सरकार की बिजली बिल हाफ योजना का लाभ राजहरा टाउनशिप में निवासरत लोगों को नहीं मिल रहा है। इसलिए टाउनशिप के निवासियों को भी बिजली बिल हाफ का लाभ दिया जाना चाहिए, जिस पर मुख्यमंत्री जी ने भिलाई प्रबंधन से चर्चा कर मांग पूरा करने का आश्वासन दिया । इसके अलावा यूनियन ने कहा कि राजहरा शहर में विभिन्न मूलभूत सुविधाओं जैसे चिकित्सा एवं शिक्षा के अभाव में यहां की जनता बड़े शहरों की ओर पलायन कर रही है, जिसके कारण क्षेत्र की आबादी लगातार कम हो रही है ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शहर को उजड़ने से बचाने के लिए दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय खोला जाए। क्षेत्र की बेरोजगारी कम करने के लिए उद्योगों की स्थापना की योजना बनाई जाए। शहर को दुर्घटनाओं से को बचाने के लिए बाईपास रोड का निर्माण किया जाए। बालोद -दल्ली राजहरा संयुक्त जिला घोषित कर कुछ जिला कार्यालयों को दल्ली राजहरा में खोला जाए । इन सभी विषयों को मुख्यमंत्री ने गंभीरता पूर्वक सुना एवं कहा कि संबंधित विषयों पर चर्चा कर सकारात्मक निर्णय किया जाएगा । सीटू की मुख्यमंत्री से मुलाकात बेहद सकारात्मक एवं उत्साहवर्धक रही । यूनियन ने दल्ली राजहरा में उनके प्रथम आगमन पर उनका स्वागत और अभिनंदन भी किया तथा कहा कि आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री जी दल्ली राजहरा शहर के विकास के लिए जरूरी एवं आवश्यक कदम जरूर उठाएंगे ।


MOST POPULAR

HOT NEWS