जगदलपुर 29 मई 2022 – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेशव्यापी भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के दौरान दिए निर्देशों का जिला प्रशासन के द्वारा त्वरित अमल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के जगदलपुर प्रवास में स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल का निरीक्षण के दौरान बच्चों से स्वामी आत्मानंद के बारे में जानकारी ली और छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे।
मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करते हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों को आज शैक्षणिक भ्रमण हेतु नारायणपुर जिला स्थित स्वामी विवेकानंद आश्रम और अन्य स्थल के लिए रवाना किया गया। भ्रमण के लिए जा रहे छात्रों को संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन और सीईओ जिला पंचायत श्री रोहित व्यास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल के प्राचार्य सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
दल्लीराजहरा – प्रगतिशील मजदूर यूनियन एक पंजीकृत सहकारी समिति है । जो यूनियन के सभी सदस्य स्थानीय बेरोजगार लोग हैं। तथा बहुत दिनों से प्रबंधक से काम की मांग करते आ रहे हैं। किंतु इस संबंध में प्रबंधक द्वारा कोई सार्थक पहल अब तक नहीं किया गया है ।
जिससे सदस्यों में नाराजगी है। यूनियन की ओर से प्रबंधक के सामने निम्न माने रखी गई है ।आई ओ सी के अंतर्गत ठेकेदारों को माइंस में काम दिया जाता है उसी तर्ज पर यूनियन को भी काम दिया जाए। दल्ली माइंस, झरणदल्ली माइंस, महामाया माइंस एवं दुलकी माइंस में ठेकेदारों के अंतर्गत सोसाइटी के सदस्यों को काम पर रखा गया है, वैसे ही समिति के सदस्यों को भी काम पर रखा जाए। बीएमएल के कार्यों में भी समिति के सदस्यों पर कार्य दिया जाए ।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दल्ली माइंस के सिविल विभाग में कोई भी कार्य निकलता है तो प्रगतिशील मजदूर यूनियन को वह कार्य दिलाया जाए। आई ओ सी से निकलने वाली निविदा में 10% अधिक दर देकर समिति को निविदा दिलाई जाए। यह मांगे हैं जो प्रगतिशील मजदूर यूनियन की ओर से प्रबंधक के सामने रखी गई है।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं महापौर सफीरा साहू ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर बोरिंग खनन कार्य का भूमि-पूजन
विदित हो की दंतेश्वरी वार्ड के बोरिंग में समरसिबल पंप गिर जाने के कारण पेयजलापूर्ति बाधित हो गया था जिसपर संवेदनशील विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संज्ञान लेते हुए तत्काल बोरिंग खनन करने के निर्देश दिए थे |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है नल-जल योजना के तहत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है जहां कहीं भी समस्या है उसे दूर किया जा रहा है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, पार्षद राजपाल कसेर, पार्षद सविता सुरेश गुप्ता, पूर्व पार्षद सुरेश गुप्ता, सरपंच छिंदबहार सोनधर कश्यप,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह वरिष्ठ नेता ओंकार जसवाल, महेश राव, राजेन्द्र त्रिपाठी, वरिष्ठ नागरिक इंद्रजीत सिंह, सुखदेव राम मेश्राम,रौशन झा,नगर निगम के आयुक्त प्रेम कुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे |
जगदलपुर शहर के स्थानीय व्यापारियों ने बस्तर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा से मिलकर जिला पुलिस बस्तर के द्वारा कुछ दिन पूर्व उठाईगिरी के मामले में घटना को अंजाम देकर फरार हुये गंजाम गिराहो के आरोपियों को गिरफ्तार कर, रकम बरामद किया गया था। जिस संबंध में प्रार्थी अशोक दुल्हानी व स्थानीय व्यापारियों के द्वारा बस्तर पुलिस को गुलदस्ता देकर आभार प्रकट किया गया है। प्रार्थी अशोक दुल्हानी के साथ दिनांक 22.05.2022 को जब वे संजय बाजार स्थित अपने दुकान से अपने घर कुम्हारपारा जाने के दौरान महारानी अस्पताल के सामने उस्ताद गुपचुप सेंटर में रूका हुआ था। जिस दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने उसके स्कुटी से 2,00000/-रूपये व एक चांदी का सिक्का और अन्य सामान को चोरी कर, उठाईगिरी के घटना को अंजाम दिया गया था। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में चोरी का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि बस्तर पुलिस के द्वारा थाना सिटी कोतवाली अन्तर्गत विगत दिनों में उडीसा राज्य के गंजाम शहर से चोरों को पकड़ कर, नगदी रकम 02 लाख बरामद किया गया था एवं 02 आरोपी ए0 अनिल, करन नेताम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
जगदलपुर स्थानीय व्यापारियो एवं प्रार्थी अशोक दुल्हानी के द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं उप पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू एवं समस्त स्टाफ से मिलकर, बस्तर पुलिस के द्वारा चोरी के मामले में की गई कार्यवाही से प्रसन्न होकर गुलदस्ता देकर आभार प्रकट एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति कविता साहू एवं नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने शहर के डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 39 में 76.30 लाख रुपए के डामरीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया |
आज भूमिपूजन किए गए कार्यों में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 39 में स्वीमिंग पुल के सामने चौपाटी में डामरीकरण कार्य लागत 41.52 लाख रुपए एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 39 में वीर सावरकर भवन के सामने डामरीकरण कार्य लागत 34.78 लाख रुपए के बीटी रोड डामरीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया गया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप शहर के हर वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ की जा रही है कुछ दिनों पूर्व ही अधोसंरचना मद से शहर को 7 करोड़ रुपए के बीटी एवं सीसी सड़क की स्वीकृती प्रदान की गई है |
महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा की गढबो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा को मूर्त रूप देने के लिए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है आज शहर के हर कोने में विकास कार्य प्रगति पर है कोरोना काल के बाद भी शहर विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं आई है |
नगर निगम की सभापति कविता साहू ने शहर विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की आपके नेतृत्व में हम नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार करने में सफल होंगे |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद एवं लोक निर्माण विभाग के सभापति यशवर्धन राव, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, पार्षद कमलेश पाठक,ब्लाक अध्यक्ष राजेश चौधरी, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, वरिष्ठ नेता एस नीला एवं एन एस यू आइ की पदाधिकारी ज्योति राव , युवा नेता तेजपाल शर्मा सहित आयुक्त प्रेम कुमार पटेल एवं उप अभियंता अमर सिंह समेत चौपाटी के व्यापारी एवं नागरिक उपस्थित रहे |
जगदलपुर- विश्व मासिकधर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर आज स्थानीय टाउन हॉल में मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता रखने, महिलाओं को जागरूक करने, सेनिटरी पैड और साफ कपड़े का इस्तेमाल करने,उसका प्रबंधन करने एवं माहवारी संबंधित भ्रान्तियों को दूर करने मासिका महोत्सव आयोजित किया गया.उक्त आयोजन जिला प्रशासन बस्तर,दी बस्तर केयर फाउंडेशन, यूनिसेफ,युवोदय और सेंटर फॉर केटालाइजिंग चेंज द्वारा आयोजित किया गया.
कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर महापौर सफिरा साहू,निगम अध्यक्ष कविता साहू,सीईओ जिला पंचायत रोहित व्यास,डीएसपी ललिता मेहर,जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, प्रोटेक्शन अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती वीनू हिरवानी, उप संचालक समाज कल्याण विभाग वैशाली मरड़वार,डॉक्टर गार्गी यदु, पर्वतारोही सुश्री नैना सिंह धाकड़,सेंटर फॉर केटालाइजिंग चेंज से दुर्गाशंकर नायक, युवोदय भोला शांडिल्य,पिरामल फाउंडेशन से सुश्री जया पांचाल, बस्तर केयर फाउंडेशन से श्रीमती करमजीत कौर और उन्नति मिश्रा सहित युवोदय वोलिंटियर एवं अन्य अतिथियों ने शिरकत की.
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने इस अवसर पर महिलाओं व छात्राओं को माहवारी के दिनों में विशेष ध्यान देने, सफाई रखने व अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने को लेकर जागरूक किया.मासिक धर्म कोई बीमारी नही है इससे डरने की आवश्यकता नही. मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता न रखने पर बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन होने की संभावना बनी रहती है.मासिक धर्म के समय कपड़े का उपयोग नहीं करना चाहिए बल्कि उसके स्थान पर सेनेटरी पैड्स का इस्तेमाल करना चाहिए. आजकल मासिक धर्म 9 से 13 साल की लड़कियों में शुरू हो जाता है.यह शरीर में होने वाली एक सामान्य हार्मोनल प्रक्रिया है. इसके होने से शरीर में बहुत ही महत्वपूर्ण परिवर्तन होते हैं.यह क्रिया बिल्कुल प्राकृतिक है.यह सभी लड़कियों में किशोरावस्था से शुरू हो जाती है लेकिन इसके बारे में बहुत से लोगों के मन में कई तरह की अवधारणाएं बनी हुई हैं जो अज्ञानता के कारण से समाज में फैली हुई है.
वक्ताओं ने जानकारी देते हुए कहा कि बस्तर में 15-24 साल की उम्र की करीब 53 फीसदी महिलाएं पीरियड्स के दिनों में सेनेटरी पैड का उपयोग कर रही हैं.बाकी महिलाएं पैड की जगह कपड़े का इस्तेमाल कर रही हैं.ऐसा वह जागरूकता की कमी के कारण करती हैं.अगर महिलाएं अशुद्ध कपड़े का पुन: उपयोग करती हैं तो इससे कई प्रकार के संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता है.
दी बस्तर केयर फाउंडेशन की संचालिका करमजीत कौर ने बताया कि मासिका मोहत्सव आयोजित करने का उद्देश्य लड़कियों और महिलाओं को महीने के उन 4-5 दिन यानी मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता रखने के लिए जागरूक करना है और उन्हें माहवारी से संबंधित सही जानकारियां देने हेतु किया गया है ताकि समाज में फैली ऐसी सभी दूषित मानसिकता को दूर किया जा सके.उन्होंने बताया कि फाउंडेशन के तरफ से समय समय पर ग्रामीण इलाकों और हाट बाजारों में महिलाओं को जागरूक कर उन्हें निःशुल्क सेनेटरी पैड्स का वितरण किया जाता है ताकि महिलाओं को विभिन्न प्रकार की बीमारियां होने से रोका जा सके.
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन की अनुशंसा पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी एवं नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी ने अपने स्वेच्छानुदान मद से हितग्राहियों को छोटे स्वरोजगार, इलाज एवं आर्थिक कठिनाईयों को देखते हुए प्रदान की आर्थिक सहायता
24 हितग्राहियों को 1 लाख 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई
हितग्राहियों ने प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की अनुशंसा पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी एवं नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी ने जिन हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान की उनमे रणजीत सिंह सैनी ,सुष्मिता देव, विजय नायक, अनुराधा खूटिया ,आमना बेगम, कमल दास, सपन पाल, दिनेश श्रीवास, प्रह्लाद सुनवानी, छोटूराम शेख मीनाज अहमद, बोटीनाग, आयशा भी, सुंदरी हलदर, संध्या राय, पूर्णिमा राय ,भानु दत्ता, राजेश कुमार जोशी, आयुष पानी, आशीष पानी, पूर्णिमा बघेल, सोनमती मानिकपुरी, रशीद बानों, को कुल पांच ₹5000 की राशि स्वेच्छानुदान मद से विधायक रेखचंद जैन ने प्रदान की |
इस अवसर पर हितग्राहियों ने कहा की प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं कांग्रेस सरकार के द्वारा जो आर्थिक सहायता प्रदान की गई है उससे उनके स्व रोजगार को बढ़ाने एवं इलाज कराने में काफी मदद हो जाएगी इसके लिए वे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा जी, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हैं |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने कहा की मेरे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर तथा बिमार थे और आर्थिक परेशानी से जूझ रहे थे ऐसे लोगों को स्व रोजगार के विस्तार एवं इलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने की अनुशंसा प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री से की गई थी जिसपर आज इन हितग्राहियों को चेक प्रदान किया गया है वे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रभारी मंत्री जी एवं नगरीय प्रशासन मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू, पार्षद राजेश राय,कमलेश पाठक, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग,ब्लाक अध्यक्ष राजेश चौधरी, वरिष्ठ नेता राजकुमार दण्डवानी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,एस नीला, अंजना नाग उपस्थित रहे |
मुख्यमंत्री ने 26 मई को बकावंड में भेंट-मुलाकात के दौरान की थी घोषणा
बस्तर कलेक्टर ने घर पहुंच कर सौंपा चेक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात के दौरान की जा रही घोषणाओं और निर्देशों पर संबंधित जिला प्रशासन द्वारा त्वरित अमल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने 26 मई को बकावंड में आयोजित भेंट-मुलाकात के दौरान सवरा गांव की दृष्टिबाधित छात्रा भानुप्रिया आचार्य और उनके भाई खलेन्द्र के लिए डेढ़ लाख रुपए की सहायता राशि की स्वीकृति की घोषणा की थी। जिस पर त्वरित अमल करते हुए कलेक्टर बस्तर रजत बंसल ने इन बच्चों के घर पहुंच कर उन्हें डेढ़ लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा।
भेंट-मुलाकात के दौरान दृष्टिबाधित छात्रा भानुप्रिया आचार्य ने मुख्यमंत्री से कहा था कि ‘मैं पढ़ना चाहती हूँ। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से दिक्कत है।’ उनके दृष्टिबाधित भाई खलेन्द्र ने भी संगीत सीखने की इच्छा जाहिर की थी। दोनों के लिए भानुप्रिया ने स्मार्ट फोन और टेप रिकार्डर की माँग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने अपने उदारता का परिचय देते हुए बकावंड में दृष्टिबाधित भाई-बहन भानुप्रिया और खलेन्द्र के पिता देवेन्द्र आचार्य की मदद और स्मार्ट फोन व अन्य उपकरण खरीदने के लिए 1.50 लाख रूपए की राशि तत्काल मंजूरी की घोषणा की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बस्तर प्रशासन ने तत्परता का परिचय दिया, कलेक्टर रजत बंसल ने दृष्टिबाधित भानुप्रिया और खलेन्द्र के घर खुद पहुंचकर उन्हें 1.50 लाख रुपए का चेक प्रदान किया।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अभी अठारह महीने का वक्त बाकी है। प्रतिपक्ष भाजपा राजधानी में रणनीतिक बैठकों में व्यस्त है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्र की परिक्रमा के लिए भेंट मुलाकात अभियान में गांव, कस्बे, शहर में विकास की सौगात बांटने के साथ ही जनता के दुख दर्द दूर कर रहे हैं। बीते रोज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब बस्तर के सुदूर अंचलों का दौरा करने के बाद कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की बरसात कर रहे थे तब राजधानी रायपुर में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के सभागार में चल रही भाजपा कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ में तीन बार मुख्यमंत्री रहे दिग्गज नेता डॉ. रमन सिंह ने ऐसा उद्बोधन दे दिया, जिससे कांग्रेस की राह और आसान हो गई समझी जा रही है। डॉ. रमन सिंह के बयान को लेकर बस्तर के आखिरी छोर से लेकर चारों दिशाओं से छत्तीसगढ़ की सीमाओं तक भाजपा में बेचैनी बढ़ गई। भाजपा में खलबली मच गई कि आखिर डॉ. रमन सिंह ने ऐसा क्यों कह दिया जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट जाये। डॉ. रमन सिंह जैसे वरिष्ठ नेता से यह उम्मीद की जाती है कि वे पार्टी के आम कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाएं। अब तक वे ऐसा कर भी रहे थे। दूसरे चरण के नगरीय निकाय चुनाव के दौरान वे भूपेश बघेल सरकार के आला अफसरों को चेतावनी दे रहे थे कि हिसाब लिया जायेगा, भाजपा के कार्यकर्ता रजिस्टर में सब लिख रहे हैं।
खैरागढ़ उपचुनाव में भी उन्होंने खूब जोश दिखाया। लेकिन अब ऐसा क्या हो गया कि उन्होंने कथित तौर पर यह स्वीकार कर लिया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की स्थिति ठीक नहीं है। वैसे यह सत्य है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की स्थिति ठीक नहीं है। बीते विधानसभा चुनाव में चारों खाने चित्त हो गए। लोकसभा चुनाव में भाजपा की केंद्रीय रणनीति ने असर दिखा दिया, अन्यथा कोई खास उम्मीद नहीं रह गई थी। नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव में हारने के साथ ही सभी विधानसभा उपचुनाव में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी तो यह सबको पता है कि भाजपा की स्थिति कैसी है। स्थिति ठीक नहीं है तो उसे ठीक करना किसकी जिम्मेदारी है? डॉ. रमन सिंह ने 15 साल यहां भाजपा की सरकार का नेतृत्व किया है तो 2018 के चुनाव में जो स्थिति सामने आई, उसकी जिम्मेदारी किसकी है? माना कि हार के कारण कई थे लेकिन नेतृत्व करने वाले पर क्या यह जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए कि वह हालात में सुधार करने के लिए संघर्ष करे। चुनाव में संगठन का संघर्ष मायने रखता है तो हार के बाद से ही भाजपा ने अगले चुनाव के लिए संघर्ष का शंखनाद क्यों नहीं किया? डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा का गुलशन उजड़ा तो इसे फिर से खिलाने के लिए मेहनत किसको करना चाहिए? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता के बीच जा रहे हैं तो रमन सिंह को क्या भाजपा ने रोक रखा है कि वे जनता के बीच न जायें? यहां तो आलम यह है कि डॉ रमन सिंह ने कथित तौर पर कबूल कर लिया कि जो तीन बार भाजपा की सरकार बनी, उसमें वोटों के बंटवारे का हाथ था। यानि रमन सिंह ने जिन तीन सरकार का नेतृत्व किया, वे भाजपा की अपनी दम पर नहीं बनी थीं। सत्य को स्वीकार करना चाहिए लेकिन राजनीति में यह खयाल रखना चाहिए कि अपनी कमजोरी को इस तरह उजागर न किया जाय कि भविष्य की सारी उम्मीद ही धूल में मिल जाये। डॉ रमन सिंह परिपक्व राजनेता हैं। वे राजनीति के तमाम दांवपेंच जानते हैं। इसके बावजूद यदि वे ऐसे बयान दे रहे हैं तो इसके पीछे गंभीर कारण होने से इंकार नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लगातार बढ़ती सक्रियता और लोकप्रियता के कारण वे निराश हैं अथवा चुनावी चेहरा न बनाने से उनका मन खिन्न है, यह तो नहीं कहा जा सकता लेकिन इतना जरूर है कि रमन सिंह के बयान से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने चुनाव के काफी पहले ही अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हताश कर दिया है।
आज दिनांक 28-05-2022 को सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे के नेतृतव में अनुविभागीय अधिकारी डौंडी लोहरा कार्यालय एवं थाना प्रभारी दल्लीराजहरा में जाकर ज्ञापन सौपा गया जिसमे नगर पंचायत चिखलाकसा द्वारा बी एस पी क्षेत्र में विगत 50 वर्षो से बंद पड़े बोर से पेयजल हेतु मांग किया गया था जिसे बी एस पी प्रबंधन द्वारा नगर पंचायत चिखलाकसा को बंद पड़े बोर सफाई कर उपयोग करने सम्बन्ध में सहमती प्रदान किया गया है जिसके तहत नगर पंचायत चिखलाकसा द्वारा
उक्त बोर का फ्लशिंग कर सफाई किया गया जिसमे नगर पंचायत के लिए पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध है किन्तु आज दिनांक 28-05-2022 को नगर पंचायत के कर्मचारी द्वारा उक्त बोर में मोटर पंप डालकर उपयोग करने हेतु उक्त स्थान पर कार्य कर रहे थे तो उसी समय नगर पालिका दल्लीराजहरा के अध्यक्ष श्री शिबू नायर द्वारा नगर पंचायत के कर्मचारियों को कार्य बंद कराकर वंहा से भगा दिया गया है चूँकि उक्त कार्य हेतु बी एस पी प्रबंधन द्वारा नगर पंचायत चिखलाकसा को अनुमति प्रदान किया गया था ऐसे में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा आम नागरिको के पेयजल उपलब्ध कराने के कार्य में बाधा उत्पन्न कराना अशोभनीय है हमारे निकाय अंतर्गत नगर पालिका दल्लीराजहरा कम्पोस्टिंग शेड, एफ एस टी पी प्लांट संचालित है जिसमे दल्लीराजहरा क्षेत्र के कचरा को एकत्रित किया जाता है
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
एवं नगर पंचायत क्षेत्र के नालो में सिवरेज का गन्दा पानी एवं शहर के सभी प्रकार के कचरों को फेक दिया जाता है जिससे हमारे क्षेत्र में गंदगी फ़ैल रही है बाजार के कचरों को निकाय के सडको एवं झाड़ियो फेक दिया जाता है जिसका विरोध आज तक कभी भी नगर पंचायत चिखलाकसा के नागरिको एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा नहीं किया गया है कोरोना काल में दल्लीराजहरा क्षेत्र के कोविड से मृत व्यक्तियों का अंतिम संस्कार चिखलाकसा में किया गया जिसमे नगर पंचायत चिखलाकसा के नागरिको एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सहयोग किया
गया किन्तु नगर पंचायत को भीषण गर्मी में नागरिको को पेयजल प्रदाय पर अवैध रूप से नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर द्वारा कार्य को बंद कराना शर्मनाक हरकत है जिसके सम्बन्ध में अनुविभागीय अधिकारी को समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया गया नही होने की स्तिथि में दिनांक 05-06-2022 को अटल चौक चिखलाकसा में सुबह 08:00 बजे से अनिश्चित कालीन चक्का जाम किया जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी