सोनपुर साप्ताहिक बाज़ार मे घूमने के दौरान पूर्व शिक्षामंत्री केदार कश्यप ने महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा संचालित हॉटल मे बनाये हुये उड़द बडे व टमाटर चटनी का स्वाद लेते हुये कहा की पूर्व की हमारी भाजपा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से महिला स्व-सहायता समूह के गठन करने की दिशा मे कारगार कदम उठाये जिससे महिलाएँ आज मध्यान भोजन,सोसायटी,वनोपज की खरीदी जैसी अनेक सेक्टर मे काम कर अपनी आर्थिक संबलता की ओर आगे बढ़ रही हैं।
भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप के बयान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने किया प्रहार
सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप के अबूझमाड़ दौरे पर चुटकी लेते जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ने कहा है कि प्रदेश की सत्ता में 15 सालों तक काबिज रहने वाले मंत्री हवा में उड़ते रहे। बस्तर की जनता ने उड़नखटोला की हवा निकाल दी तो जमीन में गिरते ही मंत्री अबूझमाड़ पहुँचकर विकास की बाते कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में अबूझमाड़ विकास प्राधिकरण के गठन हुआ था। अबुझमाड़िया बच्चों को बेहतर तालीम देने के लिए कांग्रेस सरकार के द्वारा रामकृष्ण मिशन आश्रम को सरकारी अनुदान देना शुरू किया। भाजपा नेता केदार कश्यप पर जमकर प्रहार करते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान अबूझमाड़ का राजस्व सर्वे तक पुरा नही हो पाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की अगुवाई में अबुझमाड़िया परिवार के उत्थान के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। माड़ के अन्नदाताओं के साथ न्याय करते सरकारी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। अबुझमाड़िया परिवार को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सोलर संयंत्र लगाया गया है। पहुँच विहीन गांव के बच्चों को शिक्षा का अधिकार देने के लिए नए आश्रम शाला खोले जा रहे है। स्वास्थ्य सेवा के विस्तार के लिए विशेष कार्य किये जा रहे है। माड़ के अंदरूनी इलाको में टीकाकरण किया जा रहा है। मलेरिया को जड़ से खत्म करने के लिए मैदानी स्तर पर कार्य किया जा रहा है। अबुझमाड़िया परिवार के सदस्यों को आत्मनिर्भर बनने के लिए उन्नत कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है। सामुदायिक कृषि के तहत किसानों को जोड़ा गया है। पेंदा खेती करने वाले माड़ के ग्रामीणों के द्वारा धान के साथ केला की फसल ली जा रही है। देवनाथ उसेंडी ने कहा कि पूर्व मंत्री केदार कश्यप के द्वारा अबूझमाड़ दौरे की तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट स्वयं स्वीकार रहे है कि पहली बार वे अबूझमाड़ पहुँचे है। उन्होंने कहा कि सरकार में रहते केदार कश्यप माड़ जाते तो माड़ की स्थिति बदली हुई होती। आंगनबाड़ी केंद्रों में पूरक पोषण आहार की बेहतरीन व्यवस्था कर कुपोषण दूर किया जा रहा है। माड़ में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। सोनपुर और कोहकामेटा में डामरीकरण किया गया है। यह कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हो रहा है। अबुझमाड़िया परिवार से वनोपज खरीदी में बहुत पारदर्शिता बरती जा रही है।
जगदलपुर.अतिसंवेदनशील क्षेत्र दरभा ब्लाक के कोटमसर का आश्रित ग्राम पेंदावाडा के बालेश्वर ने सपने मे भी नही सोचा था की कुछ दिन पूर्व ही अपनी जीविका चलाने के लिये उसके लिये सबसे जरुरत का सामान स्वयं विधायक जगदलपुर से लेकर उसके गांव तक आएंगे
आज बुधवार संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत पेंदावाडा के दिव्यांग बालेश्वर के गांव मे पहुंचकर उसे ईलेक्ट्रिक सायकल प्रदान की जिसे पाकर बालेश्वर नाग सहित पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना ना रहा |
बालेश्वर नाग ने बाताया की चुनाव के दौरान उनकी मुलाकात रेखचंद जैन से हुई थी तब मैने उनसे रोजगार के लिये कोई नौकरी एवं दोनो पैर दिव्यांग ना होने की वजह से ट्राई सायकल की माँग की थी जैन ने मुझसे वादा किया था की जरूर आपके लिये कुछ ना कुछ करूंगा। चुनाव जितने के बाद संसदीय सचिव जैन ने मुझे जनसंपर्क निधि से पंद्रह हजार रुपए की आर्थिक मदद एवं चौकीदार की नौकरी भी दिलाई औऱ आज मेरे घर पर पहुचाकर एलेक्ट्रिक ट्राई सायकल भी प्रदान की। जिसके लिये मैं प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक रेख चंद जैन सहित दरभा ब्लाक के कांग्रेस कार्यकर्ताओ का आभारी हूँ |
इस अवसर प्रवीण सालेचा, परसोनारु नाग,मानसिंह ठाकुर, राजेंद्र त्रिपाठी,सोनधर कश्यप,सहदेव नाग,बुलकू राम, शंकर मौर्य,पीलूराम,बदरु राम, मुन्ना,दामूराम, जयदेव,पूरन, कौशल्या भंडारी मौजूद रहे |
जगदलपुर।बोधघाट पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के आरोपी को 12 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा , अति . पुलिस अधीक्षक ओ.पी शर्मा के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में बोधघाट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हत्या के प्रयास के आरोपी को 12 घण्टों के भीतर गिरफ्तार किया गया । आज रात्रि सूचना मिला कि बाबा रामदेव मंदिर संतोषी वार्ड के पास अजय अधिकारी निवासी सतोषी वार्ड को किसी व्यक्ति ने चाकू मार दिया है । सूचना प्राप्त होने पर सूचना की तस्दीकी हेतू बोधघाट पुलिस स्टाफ को रवाना किया गया जहां घटना स्थल में पहुंच कर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करने पर बताया गया कि रोहित चक्रवर्ती पिता विश्वजीत चक्रवर्ती निवासी गुण्डाधर वार्ड द्वारा अजय अधिकारी को पुरानी बात को लेकर वाद विवाद कर जान से मारने की नियत से धारदार चाकू से हमला किया है । घायल अजय अधिकारी को ईलाज हेतु महारानी अस्पताल ले जाना बताया। जिस पर थाना आकर तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया । पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी रोहित चकवर्ती को गिरफ्तार करने उप निरीक्षक टूमन डडसेना , सहायक उप निरीक्षक सतीश यादव , आरक्षक क्रमांक 877 दिजेन्द्र मणी शुक्ला , आरक्षक क्रमांक 972 सन्नू मण्डावी , एम टी आरक्षक क्रमांक 1240 महेश नेताम को रवाना किया गया । टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रोहित चक्रवर्ती को हिरासत में लिया गया । आरोपी से पूछताछ करने पर अपराध करना कबूल किया एवं अपराध में प्रयुक्त हथियार भी आरोपी के निशानदेही में जप्त किया गया । आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।
जगदलपुर। किशोर न्याय ( बालकों की देखरेख और संरक्षण ) अधिनियम 2015 के धारा 54 तथा किशोर न्याय ( बालकों की देखरेख और संरक्षण ) नियम 2016 के नियम -41 के प्रावधानों के तहत बस्तर जिले में जिला स्तरीय गठित निरीक्षण समिति द्वारा बस्तर जिले के पंजीकृत बाल देखरेख संस्थाओं जिसमें शा. बाल गृह (बालक), शा. सम्प्रेक्षण गृह (बालक), शा.सम्प्रेक्षण गृह (बालिका), शा. प्लेस आफ सेफ्टी (बालक), शा. विशेष गृह (बालक), शा. विशेष गृह (बालिका), बाल गृह (बालिका) सृजन सामाजिक संस्था, खुला आश्रय गृह (बालक) बस्तर सामाजिक जन विकास समिति, एवं सेवा भारती (मातृ छाया) विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी जगदलपुर का त्रैमासिक निरीक्षण कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए किया गया। समिति के सदस्य नरेन्द्र पाणिग्राही ने बताया कि सभी संस्थाएं किशोर न्याय अधिनियम के नियमानुसार संचालित की जाती है जिसमें विभिन्न प्रकार की पंजियों का संधारण किया जाता है, समिति के सदस्यों के द्वारा समस्त पंजियों का अवलोकन किया गया एवं संस्था में निवासरत बालक, बालिकाओं एवं कर्मचारियों से भी व्यक्तिगत चर्चा की गई और उनकी समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक सुधार के लिए संस्था के अधीक्षकों को निर्देशित किया गया साथ ही आगामी निरीक्षण के पूर्व सभी कमियों को सुधार किए जाने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान जिला स्तरीय समिति के सदस्य विजय शंकर शर्मा नरेंद्र पाणिग्राही, धरमुराम कश्यप, डॉ. वत्सला मरियम, शैलेश दुबे, मनोज कांत जोशी उपस्थित थे।
नाम आरोपी – 1. लोकेश ठाकुर पिता शोभा ठाकुर, 27 वर्ष निवासी धनपुंजी थाना नगरनार जिला बस्तर
अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर कार्यवाही करने में कोतवाली पुलिस को सफलता हासिल हुई है । सूचना प्राप्त हुआ था कि कोई व्यक्ति जगदलपुर में अवैध मादक पदार्थ गांजा का तस्करी करने की फिराक में है । सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम का गठन कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया । टीम के द्वारा एन.एम.डी.सी. चौक पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबन्दी कर पकड़ा गया । संदेही से पूछताछ पर अपना नाम लोकेश ठाकुर निवासी धनपुंजी नगरनार का होना बताया । जिनकी तलाशी लेने पर एक बैग में लोकेश ठाकुर के कब्जे से 15 किलोग्राम अवैध गांजा मिला, जिसके संबंध में पूछताछ पर गांजा रखने का कोई वैध आधार नही पाया गया । कि मामले में आरोपी लोकेश ठाकुर द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते पाया जाना , जो NDPS एक्ट की परिधि में आने से आरोपी के विरूद्व थाना कोतवाली में धारा – 20 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई है। मामले में आरोपी के कब्जे से कुल 15 किलोग्राम गांजा, 01 मोटरसाइकिल क्र. CG -17 – KR.5887 और 500/- रूपये नगद राशि जप्त किया गया है ।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है! जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत – 75,000/- रूपये आंकी गई है !
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी:- निरीक्षक :- एमन साहू उनि0 :- गुणेश्वरी नरेटी , संजय वट्टी, आरक्षक :- बबलू ठाकुर , रवि सरदार, सोनू बढ़ई
सेल कर्मियों के वेज रिवीजन के मुद्दे पर सेल प्रबंधन के अड़ियल रवैया के खिलाफ ट्रेड यूनियनों द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह 6:00 बजे से माइंस में काम बंद हड़ताल शुरू हो गई है।प्रथम पाली में शत प्रतिशत कर्मचारी काम पर नहीं गए और खदान का उत्पादन पूरी तरह ठप्प रहा। आज सुबह 5:00 बजे से ही ट्रेड यूनियन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने खदान के तमाम प्रवेश द्वारों पर तगड़ी मोर्चाबंदी की एवं खदान के गेट में ही एकत्र होकर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच संयुक्त खदान मजदूर संघ के नेता कमलजीत सिंह मान ने कहा की माइंस के प्रथम पाली में हड़ताल शत-प्रतिशत सफल रही है। सीटू अध्यक्ष प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि यदि प्रबंधन एक दिन की हड़ताल से हमारी मांगों पर विचार करने के लिए तैयार नहीं होगा, तो आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जा सकती है। इंटक अध्यक्ष तिलक मानकर ने कहा कि खदानों में संघर्ष के प्रति हमेशा ही जुझारूपन रहा है इसलिए खदान कर्मी सेल के इस हड़ताल को सफल करने में अपना पूरा योगदान देंगे और अपनी मांगों को हासिल करेंगे । बीएमएस नेता एमपी सिंह ने कहा कि यह हड़ताल केवल प्रथम पाली में नहीं बल्कि द्वितीय और रात्रि पाली में भी पूरी तरह सफल रहेगी और हमें आशा है कि प्रबंधन को हमारी मांगों को मानना पड़ेगा । छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष गणेश राम चौधरी ने कहा कि माइंस में संघर्ष के इतिहास को दोहराते हुए आज हम शत प्रतिशत हड़ताल सफल करेंगे जिससे नियमित एवं ठेका कर्मियों की मांगों को जल्द से जल्द हासिल किया जा सके।
आज सुबह से ही खदान के तमाम गेटों के साथ-साथ माइंस आफिस के सामने श्रमिकों का जमावड़ा लगा हुआ है । जगह-जगह लोग समूह में नारेबाजी करते हुए नजर आए। श्रमिकों का आक्रोश बहुत ही अधिक है, और पूरी तरह यह आसार है कि अगर प्रबंधन जल्द से जल्द अच्छा वेज रिवीजन नहीं करता, तो सेल में आगे इससे भी बड़ी हड़ताल हो सकती है। जिससे प्रबंधन को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है ।
जगदलपुर… अपने लोगों के बीच दादी नाम से मशहूर मंत्री कवासी लखमा ने एक बार फिर अपनी जबरदस्त ऊर्जा और उत्साह के साथ साथ अपनी सादगी से बस्तर का दिल जीता है यह तो सभी लोगों को पता है कि प्रभारी मंत्री कवासी लखमा 5 बार के विधायक रह चुके हैं और आबकारी मंत्री उद्योग मंत्री और भी अनेकों पद से कांग्रेस ने नवाजा है क्योंकि बस्तर के माटी पुत्र होने के कारण लखमा अपने आप में सहज और सरल स्वभाव के कारण जनप्रिय और लोकप्रिय हैं जमीन से जुड़े होने के कारण अपनी पारंपरिक वेशभूषा और बस्तर की संस्कृति संस्कार को समेटे हुए एक आम नागरिक की तरह शहर के ऊर्जावान युवा हेमंत ध्रुव (छोटू) व अन्य साथियों के साथ चहल कदमी कर निकल जाना यही सादगी तो लखमा दादी को आम जनता के साथ करीब से जुड़ाव और प्रेम को प्रदर्शित करता है |
आज तक ऐसा नहीं हुआ कोई मंत्री किसी के कहने पर यूं ही रात्रि भ्रमण के लिए निकल जाए बात बीती गत रात्रि की है जब हेमंत ध्रुव ने मंत्री जी से पैदल चहल कदमी करने की इच्छा व्यक्त की तो मंत्री जी ने भी नि:संकोच सहमति देते हुए सर्किट हाउस से लालबाग तक पैदल चलकर शहर के युवा वर्ग को शांति और सद्भाव के साथ साथ मोहब्बत का संदेश दिया हेमंत ध्रुव ने बताया कि यह मेरे लिए किस्मत की बात थी और अविस्मरणीय पल था जिसमें युवा साथी कमलेश पाठक खुर्शीद खान वरिष्ठ कांग्रेसी ओमकार जायसवाल के साथ रात्रि भ्रमण करते हुए मंत्री जी सर्किट हाउस पहुंचे जिसमें समस्त युवा समूह कौमी एकता संघ एकता ग्रुप एवं स्वयं हेमंत ध्रुव ने प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा दादी का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया है ज्ञात हो कि हेमंत ध्रुव क्षेत्र के लोगों की विशेषकर गरीब और मजदूर वर्ग की सेवा के साथ हमेशा अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए अक्सर नजर आते हैं मंत्री कवासी लखमा के खास समर्थक व बेहद करीबी माने जाते हैं यही कारण है कि शहर के सभी युवा वर्ग स्वागत समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई |
स्कूल शिक्षा विभाग के पढ़ाई तुम्हार द्वार योजना के द्वितीय वर्ष का प्रारंभ आज राज्य स्तरीय वेबीनार के साथ आगाज किया गया। इसका आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा अभियान रायपुर द्वारा किया गया ऑनलाइन वेबीनार का उद्देश्य पढ़ाई तुंहर द्वार के दूसरे साल के शुरुआत के लिए राज्य भर के शिक्षकों को अलग अलग तरीके से पढ़ाई प्रारंभ करने हेतु प्रेरित करना था । इस कार्यक्रम में बस्तर जिले के बस्तर विकासखंड के अंतर्गत संचालित शासकीय हाई स्कूलकुड़कानार की प्राचार्य सईदा खान को भी इस करोना काल में बच्चों की पढ़ाई से संबंधित ऑनलाइन तथा मोहल्ला कला से संबंधित कार्यों को सभी से साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ। विदित हो कि इस कार्यक्रम में राज्य के 23 शिक्षकों का चयन किया गया था जो करोना काल में अलग अलग तरीके से अध्यापन कार्य करवा रहे हैं प्राचार्य सईदा खान ने मोहल्ला क्लास संचालित करने में उन्होंने कुड़कानार के आश्रित ग्राम घाट कवाली कवीआसना के सरपंच तथा पालकों से संपर्क कर मोहल्ला क्लास संचालन हेतु स्थान का चयन किया तथा मोहल्ला क्लास संचालित किया इन कक्षाओं में अपने विद्यालय के छह शिक्षकों को दो-दो शिक्षक प्रति गांव प्रतिदिन विषय अनुसार रोटेशन से ड्यूटी शेड्यूल कि उन्होंने इन केंद्रों में नियमित अध्यापन से कोर्स पूरा किया ।शासकीय हाई स्कूल कुड़कानार की बालिका रोशनी 97 %कुमारी हिमांशी ठाकुर 96.6 ℅ तथा कुमारी सावित्री 95.5 % से दसवीं परीक्षा उत्तीर्ण कर शाला और गांव का नाम रोशन किया उनका कहना है कि इस वर्ष वे और भी बेहतर ढंग से बच्चों को पढ़ाएंगे साथ ही राज्य के सभी शिक्षकों को ऑनलाइन ऑफलाइन मोहल्ला क्लास आदि के द्वारा पढ़ाने हेतु प्रेरित किया वर्तमान में वे संकुल प्राचार्य का दायित्व निभा रहे हैं उनका कहना है कि वे संकुल कुड़कानार का नाम शिक्षा तथा अन्य गतिविधियों में आगे रखने का प्रयास करेंगे।
जगदलपुर।स्व. अजीत जोगी की सरकार ने 2002 में माहारा समाज को 1952 के पहले जैसे ST में ही रखने की अनुशंसा कर दी थी तब भूपेश बघेल राजस्व मंत्री थे और अब बघेल का यु टर्न विश्वासघाती कदम जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के प्रदेश सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा है।
उन्होंने बताया कि 2013 और 2018 के कांग्रेस पार्टी ने अपने जनघोषणा पत्र में माहारा समाज को ST में सम्मिलित करने का वादा किया था, जिसके कारण बस्तर की 12 सीटों में कांग्रेस पार्टी को अभूतपूर्व बढ़त मिली।किंतु आज 3 जून 2021 के पत्र के अनुसार भूपेश बघेल ने यु – टर्न लेकर उन्हें SC में सम्मिलित करने की अनुशंसा कर डाली जो कि सीधे-सीधे माहारा समाज के साथ विश्वासघात है।स्व. अजीत जोगी की सरकार ने 2002 में माहारा समाज को 1952 के पहले जैसे ST में ही रखने की अनुशंसा की थी। तब भूपेश बघेल राजस्व मंत्री थे।
माहारा समाज के साथ इस विश्वासघात का स्पष्टीकरण कांग्रेस पार्टी को देना होगा ।