दल्लीराजहरा संजीवनी अस्पताल के पास चालक की लापरवाही से ट्रक क्र CG 08 L 3680 से बड़ी दुर्घटना होते होते बची ट्रक चालक द्वारा गाडी को मुख्य मार्ग के किनारे नाली के पास स्थित ट्रांसफार्मर में ले जाकर चिपका दिया थोड़ी सी लापरवाही से चालक बड़ी दुर्घटना से बचा
ट्रांसफार्मर से चिपकने के बाद रात्रि से ही वार्ड क्र 27 साईं मंदिर के पास के क्षेत्रों में बिजली अवरुद्ध कर दी गई आज शाम तक भी लोड गाडी को जेसीबी से खाली कर निकालने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन नहीं निकाला जा सका दोपहर बाद से ही मुख्य मार्ग में भी बिजली
अवरुद्ध कर गाडी को नाली से निकालने का प्रयास किया जा रहा था | आये दिन हो रही ट्रक दुर्घटनाओं में चालकों की लापरवाही स्पष्ट दिखाई देती है जिसका भुगतान आम नागरिकों को
करना पड़ता है ट्रक जैन ब्रदर्स साईं बाबा ट्रांसपोर्ट भानुप्रतापपुर की गाड़ी आयरन ऑर लोड कर आ डौंडी की ओर से आ रही थी | बिजली विभाग का दस्ता एवं पुलिस प्रशासन गाड़ी को निकालने एवं यातायात को सुचारू करने के प्रयास में जुटे हुए है |
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा पंडरदल्ली वार्ड क्र 01 निवासी सायबर क्राईम का शिकार हो गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय कुमार पाण्डेय का एक इंश्योरंस पालिसी एच0डी0एफ0सी बैंक राजहरा में हैं इस पालिसी में उसने चार साल तक 19037 रूपये जमा किये फिर इसमें पैसा जमा करना बंद कर दिया फिर अचानक 08.09.2020 उसके पास इंश्योरंस लाइफ
HDFC मुंबई से फोन आया कि आपके पालिसी का लाभांश आपके ब्रांच व एजेंट को दिया जा रहा हैं । उसने कहा कि जब पालिसी का पैसा मैने जमा किया तो लाभांश भी मुझे मिलना चाहिए । इस पर उन्होने मुझसे पेन कार्ड की कापी, दो फोटो एवं आवेदन पत्र बनाकर उनके वाटस्अप पर भेजा पुनः 14.09.2020 को फोन आया कि इसमें आपका सर्विस कोड लगेगा
जिसके लिए उसने 14500 रू0 भेज दिया फिर 23.09.2020 को उसके पास फोन आया कि आपका चेक 228100 रू0 का बना हैं इसके TAX पटाने के लिए इसका 10 प्रतिशत अर्थात 22800 रूपये भेजे | उसने यह रकम भी भेज दिया । पुन 25.09.2020 को फोन आया कि आपके चेक के लि3 21600 रू0 भेजे | यह भी उसके दवारा भेज दिया गया । पुन 30.09.2020 को एकांउट सेक्शन मुंबई से फोन आया कि हमारे यहां से 350000 का चेक कटना हैं लेकिन आपका चेक 274000 का है । इसलिए 63000 रू0 भेजे | उसने मोबाईल
बैंकिग के दवारा इस रकम को भी भेज दिया । इस प्रकार तरह तरह से चेक का प्रलोभन देकर रकम टैक्स का डर दिखाकर उससे 40000 रू0 व सेविंग एकांउट को चेज करने के लिए 88000 रू0 तक लिया गया । इस प्रकार 14.09.2020 से लेकर 08.10.2020 तक 273900 रू0 दे चुका | मेरे साथ बहुत बडा फ्राड हुआ उनके द्वारा जो एकांउट नं0 दिया गया वह किसी 01 राम मनोहर एक्सीस बैंक अहमदाबाद और 02 दीपक इंडियन ओवरसीज बैंक
मुरादाबाद का दिया और 253000 रू0 पहले एकांउट में तथा 20000 रुपये दुसरे अकाउंट में जमा किया | इस प्रकार संजय कुमार पाण्डेय के साथ धोखाधड़ी हुआ और तो और इनकम टैक्स का डर दिखाकर उससे उसका पुराना मोबाइल सिम भी फेंक देने के लिए कह रहे थे | जब संजय कुमार पाण्डेय को पूरी तरह से उनके जाल में फंस गए और लगा कि उसके साथ बहुत बड़ा धोखाधड़ी हुआ है तो उसने जितनी भी रकम जमा की उसका रिसीप्ट और बैंक स्टेटमेंट सहित थाने में जाकर FIR करवाया कि उसके साथ यह सब हुआ पुलिस द्वारा धारा 420, 66D के तहत अपराध दर्ज किया गया और पुलिस द्वारा जांच पड़ताल जारी है |
हैदराबाद – हैदराबाद की पहली महिला माइक्रो-आर्टिस्ट एक लॉ छात्रा ने 4,042 चावल के दानों पर पूरी भगवद् गीता लिख डाली है. इस छात्रा का नाम रामागिरी स्वरिका है, कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में पूरे 150 घंटे का समय लगा है. छात्रा ने अब तक 2 हजार से ज्यादा माइक्रो आर्टवर्क बनाएं हैं. मिल्क आर्ट, पेपर कार्विंग, तिल के बीज पर ड्राइंग आदि भी करती है . बता दें कि इससे पहले रामागिरी स्वारिका ने बालों पर संविधान की प्रस्तावना लिखी थी, जिसके लिए उन्हें तेलंगाना के गवर्नर द्वारा सम्मानित भी किया गया था |
प्राप्त जानकारी के अनुसार उसे हमेशा से कला और संगीत में रुचि रही है और मुझे बचपन से ही कई पुरस्कार मिले हैं. पिछले चार साल से चावल के दाने पर भगवान गणेश के चित्र के साथ माइक्रो आर्ट करना शुरू किया, फिर एक ही चावल के दाने पर अंग्रेजी वर्णमाला भी लिखी. ” 2019 में रामागिरी को दिल्ली सांस्कृतिक अकादमी से राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया और उन्हें भारत की पहली माइक्रो आर्टिस्ट के रूप में मान्यता दी गई.
स्वारिका का कहना है , लॉ की छात्रा होने के नाते वह एक न्यायाधीश बनना चाहती हैं और बहुत सी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनना चाहती हैं.
राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष-शंकर साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने 28 अक्टूबर 2020 को राजधानी-रायपुर में “वेतन विसंगति दूर करने” व “क्रमोन्नत वेतनमान” की मांग को लेकर होने वाले एक दिवसीय मौन सत्याग्रह
आंदोलन व मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च कर मुख्यमंत्री को मांग पूरी करने हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा।इस रायपुर के आंदोलन कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले के सभी 09 विकासखण्ड के हजारों साथी मास्क,हैंड सेनेटाइजर व सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए शामिल होंगे।
28 अक्टूबर 2020 को रायपुर आंदोलन में शामिल होने की जानकारी जिला कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी- राजनांदगांव को देने व ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- शंकर साहू, जिला उपाध्यक्ष- रमेश
साहू, जिला सचिव- राम लाल साहू, जिला महामंत्री-उत्तम ठाकुर, राजनांदगांव ब्लॉक अध्यक्ष-रोशन साहू, खैरागढ़ के कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष- नंदकिशोर सिमकर, डोंगरगाँव के ब्लॉक अध्यक्ष-पारख प्रकाश साहू, सचिव- दुर्गेश, राजनांदगांव ब्लॉक सहसचिव-खिलावन सिंग
ठाकुर, मालेकर,जिला कार्यकारिणी सदस्य-विनोद कुमार भावे,सत्य कुमार घावड़े आदि उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगाँव ने दी है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति के कारण छात्र हित में यह निर्णय लिया गया है। शासन द्वारा कॉलेजों में प्रवेश की तिथि को 22 अक्टूबर से बढ़ा कर 29 अक्टूबर कर दिया गया है। कॉलेजों में प्रवेश की तिथि 29 अक्टूबर तक बढ़ाने के संबंध में
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति की अनुमति से महाविद्यालयों के प्राचार्यों द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के द्वारा मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग
के जरिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और विद्यालयों के प्राचार्यो से कॉलेजों में प्रवेश, ऑनलाइन क्लास, परीक्षा परिणाम और पाठ्यक्रमों के संबंध में चर्चा के दौरान विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने कॉलेजों में शत प्रतिशत सीटों में प्रवेश हो सके इसके लिए प्रवेश के लिए निर्धारित तिथि 22 अक्टूबर से आगे बढ़ाने के लिए सुझाव दिए थे।
बालोद–विकास खंड गुरूर के ग्राम हितेकसा में वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार दिवस का आयोजन किया गया उक्त अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को आयोडिन की कमी से होने वाली प्रतिकूल प्रभाव की जानकारी देते हुए कहा कि
आयोडिन की कमी से घेंघा रोग, बच्चों की शारारिक व मानसिक विकास न होना तेज बुद्धि की कमी, गूंगा, बहरा, भेंगापन का होना एवम् महिलाओ में गर्भ धारण में दिक्कत व बार बार गर्भपात होना प्रमुख है, वर्तमान समय में आयोडीन युक्त नमक बाजारों में आसानी से मिल
जाती हैं जिनका आयोडिन की उपलब्धता की जांच शासन द्वारा समय समय पर कराई जाती है लोगों द्वारा प्रतिदिन कोई न कोई रूप से नमक की सेवन की जाती है नमक हर व्यक्ति को सरल व सुलभ उपलब्ध हो जाती है घरेलू स्तर पर नमक की रख रखाव पर सावधानी बरती जाए
नमक को नमी व आग के समीप नहीं रखनी चाहिए, गीले हाथो से नमक न निकाले, ढ़क्कन युक्त डिब्बे में रखी जावे, मिट्टी के बर्तनों में नमक नहीं रखनी चाहिए जिससे आयोडिन का शोषण न हो, उक्त बातो को ध्यान में अमल में लायी जावे, समुदाय को जागरूक किया जावे
उक्त अवसर पर खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी के आर ऊर्वशा, आर के ध्रुव, अल्का कुमरा पर्यवेक्षक, डी के ध्रुव लैब टेक्नीशियन, राजेन्द्र मंडावी, देवेन्द्र साहू आर एच ओ श्रीमति रीतू एवम् समस्त मितानिन उपस्थित रहे।
दल्लीराजहरा – कुछ माह पूर्व दहेज़ प्रताड़ना से क्षुब्ध नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी | मृतिका का पति रेलवे कर्मचारी है और वह वार्ड क्र 26 में निवास करता था | मृतिका ने अपने ससुराल में ही आत्महत्या की थी | घटना के सम्बन्ध में मृतिका के पति द्वारा पवन कुमार सिंह दिनांक 10.03.2020 को थाना राजहरा आकर सुचना दिया कि उसकी पत्नी संजना सिंह ने अपने घर
में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है कि सूचना पर थाना राजहरा, जिला-बालोद (छ.ग.) मर्ग कमांक 12/20, धारा-174 जाफो. कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की मृतिका नवविवाहिता होने से कार्यपालिक दण्डाधिकारी द्वारा पंचनामा कार्यवाही किया गया। शव का पी. एम. कराया गया है कि मर्ग जांच पर गवाहों एवं परिजन के कथन तथा जांच पर
पाया गया कि मृतिका संजना सिंह की शादी माह 06/2019 में पवन कुमार सिंह के साथ हुआ था। आरोपी पवन कुमार सिंह एवं उनके परिवार वालों द्वारा दहेज की मांग को लेकर मृतिका को परेशान किया जाता रहा। घटना के पूर्व मृतिका के पति पवन कुमार सिंह एवं उनके रिश्ते नातेदारों द्वारा बतौर दहेज कार लेने हेतु दस लाख रूपये का मांग किया गया था, जिसमें पीड़ित पक्ष द्वारा आठ लाख रूपये देने के बाद भी मृतिका को परेशान किया गया, जिससे मृतिका परेशान होकर दिनांक 10.03.2020 को अपने घर में फांसी लगाने से मृत्यु हो गई।
मर्ग के प्रकरण की जांच पर अपराध का घटित होना पाये जाने पर थाना राजहरा में अपराध कमांक 270/2020, धारा 304 बी भादवि. कायम किया गया तथा जांच दौरान धारा 34 भादवि. जोड़ी गई। घटना के पश्चात् सभी आरोपीगण अपने घर से फरार हो गये थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला-बालोद के दिशा-निर्देश में नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा
अब्दुल अलीम खान के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक कृष्णा शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक लता तिवारी, आरक्षक एस कुमार साहू, आरक्षक थामसन पीटर, आरक्षक वीरेन्द्र भुआर्य की टीम जिला वैशाली बिहार जाकर आरोपीगणों का पता तलाश किया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी इंदु देवी को जिला वैशाली बिहार में गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर दिनांक 21.10.2020 को प्रकरण के अन्य आरोपी दिनेश प्रसाद सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के दो आरोपी अब तक फरार है, जिनकी तलाश जारी है।
दल्लीराजहरा – आज 21/10/2020 को श्री गुरुनानक प्राथमिक शाला वार्ड नं 9 दल्लीराजहरा में भारतीय पुलिस स्मृति दिवस पर लवण सिंग गावड़े जी को श्रद्धाजंलि अर्पित किया गया ।
गावड़े जी सन 2018 के नक्सली मुठभेड़ बीजापुर में शहीद हुये थे । इन्होंने अपनी प्राथमिक
शिक्षा इसी स्कूल से प्राप्त किया था | इस अवसर पर श्री देवनाथ ठाकुर पुलिस विभाग ,संस्था के शिक्षक ,श्रीमती श्रुति यादव वार्ड पार्षद और वार्डवासी उपस्थित थे ।
डौंडी – ग्राम पंचायत गुदुम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ परिवार गुदुम एनएसएस वरिष्ठ स्वयंसेवक नंदकिशोर के मार्गदर्शन में आज साइबर क्राइम एवं महिला एवं बाल अपराध से जुड़े अपराधों की जानकारी देने डौंडी थाना प्रभारी टी आई अनिल ठाकुर एवं अरविंद साहू राकेश यादव द्वारा
बेटियों को सुरक्षित रहने प्रेरित किया बहुत सी उनकी उपयोग के लिए जानकारी बताया कि उन्हें रहना है कोई भी परेशानी हो अपने माता-पिता को या पुलिस थाने में बताना है ऐसे विभिन्न महिला अपराध एवं बाल अपराध के बारे में टीआई अनिल ठाकुर ने बेटियों को बताया मोबाइल का सही उपयोग करें किसी व्यक्ति द्वारा अभद्र बातें कहना गलत इशारे करना गलत
गलत इशारे करना इन सब बातों को सहन करना नहीं है बल्कि अपने माता-पिता को और थाने में आकर इन सब बातों को सहन करना नहीं है बल्कि अपने माता पिता को और थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करना है जिसे उस व्यक्ति पर कुछ उचित कार्यवाही किया जाएगा सभी बेटियों ने
बातों को ध्यान सुना एवं समझा एवं आगे सतर्कता रखने का प्रण किया उपस्थित बेटियां उपसरपंच श्रीमती रजवंती श्रीमती दामिनी तारम रागिनी सीमा नम्रता पूजा प्रिया कुंज आसिफ दुर्गा विभा यमुना भावना बबीता हिना लीना बेटियां उपस्थित रहे |
दल्लीराजहरा में कोरोना को लेकर जिस प्रकार संक्रमितों के आकड़े बढ़ रहे है उससे लोगों की लापरवाही साफ़ नजर आ रही है बस राहत की खबर यह है कि पिछले दो-तीन सप्ताह में किसी की कोरोना की वजह से मृत्यु नहीं हुई |
आज संक्रमितों का आकड़ा फिर बढ़ा और यहाँ 34 कोरोना संक्रमित मिले |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01 से 01, वार्ड क्र 02 से 01, वार्ड क्र 03 से 01, वार्ड क्र 08 से 06, वार्ड क्र 13 से 02, वार्ड क्र 14 से 02, वार्ड क्र 22 से 02, वार्ड क्र 24 से 08, वार्ड क्र 26 से 01, चिखलाकसा के वार्ड क्र 03 से 05, चिखलाकसा के वार्ड क्र 09 से 02 और चोरापड़ाव से 03 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |
इस प्रकार एंटीजन से 19 और RTPCR से 15 की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 34 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |