City Media - Page 1630 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1630

नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू के सक्रियता से नगर विकास की ओर बढ़ रहा पार्षदों ने कहा मंत्री के सहयोग से नए नए विकास के काम हो रहे ।

0

जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए हर पल प्रतिबद्ध गलत कार्यो को बढ़ावा देने वालो पर सख्ती से होगा काम आमजनता के विकास के मामलों पर गलती करने वालो पर आगे भी होगी कार्यवाही, पूर्व में नगर विकास के पैसों का दुरुपयोग करने वालो पर सख्ती जरूरी :श्रीमती लोकेश्वरी साहू नगर पंचायत अध्यक्ष

15 सालों से जो काम नगर में नही हुवे वो कार्य श्रीमती लोकेश्वरी साहू के कार्यकाल में हो रहा ,यह बड़ा विषय मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया का मिल रहा सहयोग

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

गड़बो नवा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप बालोद जिले का नगर पंचायत डौण्डी लोहारा अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी साहू के नेतृत्व में तेजी से विकास के पथ पर बढ़ते दिख रहा है। प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया के गृह निवास स्थान का यह नगर लोकेश्वरी साहू के एक वर्ष के गठन के अंदर करोड़ो रूपये के नए नवीन विकास कार्यो को पूरा करा कर नगरहित में आमजन के लिए लगातार कार्य कर रही है। मूलभूत सुविधाओं को विस्तार देते हुए नगर पंचायत गठन के बाद यह पहला अवसर है। कि नगर पंचायत में कुल 15 वार्डो में सभी सड़को में नए सीमेंटीकरण कार्य किये गए है। वही नाली निर्माण के साथ साथ अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य भी किये जा रहे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आमजन में इस बात की प्रसन्नता है। कि जो कार्य आजतक नही हुए थे वह कार्य श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू के अध्यक्ष बनते ही नगर के वार्डो में किये जा रहे है। वार्ड 7 का आंगनबाड़ी भवन निर्माण हो या वार्ड 12 में नवीन सीमेंटीकरण कार्य ,तो वही वार्ड 01,02,04,में 15 वर्षो के बाद नवीन सड़क निर्माण कार्य कराया जाना यह सब कार्य नगर में अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू श्रीमती अनिला भेडिया के मार्गदर्शन व सहयोग से निरंतर कर रही है।

शोभा राजपूत वार्ड 02 :- मेरे वार्ड में 15 से 16 वर्ष बाद सड़क का निर्माण व मरम्मत के कार्य कराया जा रहा है। और यह कार्य मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया व अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू की सक्रियता से सम्पन्न हो रहा है। वार्डवासियों में बहुत खुशी है।
विद्या शर्मा वार्ड क्रमांक 12
वार्ड क्रमांक 12 में तहसील से मेन रोड तक एवं छात्रावास से रोड तक नाली जो बहुत समय से विवादों में पड़ा हुआ था जिससे आम नागरिक एवं विधानसभा से आने वाले राहगीरों को तकलीफ होती थी उसे पूरा कराया गया जिससे लोगों को धूल एवं गड्ढों से निजात मिली!
अशोक चनाप वार्ड 01 :- अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू के सक्रियता से मेरे वार्ड की सड़क जो कि मुख्य मार्ग से होकर आता है। लगभग 15 वर्ष पूर्व बना था जो काफी खराब हो गया था उसे माननीय मंत्री अनिला भेडिया व अध्यक्ष की सक्रियता से आज फिर से निर्माण हो रहा है।

झुमुक कोसमा वार्ड 9 :- वार्ड की समस्याओं को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए हरपल आमजन से संवाद करने वाली अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू निरंतर नए नए विकास के कार्य करवा रही है। वार्ड 10 में जो कार्य आजतक नही हुआ वो कार्य लोकेश्वरी साहू ने करवा दिया जनता काफी खुश है।

श्रीमती अनिता साहू वार्ड 15 :- चुनाव के बाद जिम्मेदारी मिलते ही हमसब नगर की समस्याओं को हल करने का प्रयास कर रहे है। और मंत्री महोदया व अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू की सक्रियता से नगर में बहुत जल्द मांगलिक व अन्य कार्यो के लिए सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक मंगल भवन का निर्माण कार्य भी पूरा होगा ।
सुभद्रा देवांगन वार्ड क्रमांक 7
रमेश मेडिकल से कोटवानी घर तक सीसी रोड निर्माण एवं वर्षों से विवादों में पड़े वार्ड क्रमांक 7 में आंगनबाड़ी निर्माण तेजी से कराया गया जिससे वार्ड वासियों ने पार्षद एवं अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित किया
श्रीमती ममता शर्मा वार्ड 04 :- मंत्री श्रीमति अनिला भेडिया के सहयोग से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के साथ हम सब मिलकर नगर के वार्डो में समस्याओं के हल करने की दिशा में तेजी से काम कर रहे है। आने वाले समय मे और नए कार्य होंगे
नारायण सिन्हा पार्षद वार्ड क्रमांक 14
आगामी भीषण गर्मी को देखते हुए कुछ महीने पहले हुए बोर पर गर्मी में पानी की कमी को देखते हुए अध्यक्ष के निर्देश पर तुरंत मशीन डाली गई जिससे पार्षद ने धन्यवाद ज्ञापित कर खुशी जाहिर की। इसी तरह अध्यक्ष महोदय ने पेयजल विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी वार्ड में आगामी गर्मी में पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए कुछ महीनों पहले अध्यक्ष के प्रयास से ही विभिन्न वार्डों मे 7 बोर खनन हुए थे जिसमें मोटर पंप लगाने के लिए निर्देशित किया जिसके तहत वार्ड क्रमांक 12, 6 11 2, 14 ,5 ,13;एवं अन्य वार्डों में पंप लगाने हेतु निर्देश दिए!

विगत कई महीनों से बंद बंद पड़े ट्यूबलर पोल में ट्रांसफार्मर लगाकर लाइट को चालू कराया गया पर ठेकेदार के गुणवत्ताहीन कार्य के कारण लाइट पूरी तरीके से जल नहीं पाया है ठेकेदार को लगाई फटकार। एवं 15 दिन के अंदर सभी लाइट चालू नहीं होने की स्थिति में करवाई करने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए। एवं वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 15 तक सभी वार्डों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण अनवरत चालू है आगामी बारिश तक नाली निर्माण पूर्ण करने हेतु सी MO एवं इंजीनियर को निर्देशित किया। अध्यक्ष के अथक प्रयास से डौंडीलोहारा नगर में एक भी मंगल भवन नहीं होने के कारण जनमानस को वैवाहिक कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों के लिए इधर उधर जाना पड़ता था जिसको ध्यान देते हुए अध्यक्ष ने मंगल भवन हेतु टेंडर जारी किए जिससे आगामी 8 महीनों में मंगल भवन सर्व समाज के लिए शुरू किया जा सकेगा। वार्ड क्रमांक 11 में उद्यान का कार्य प्रगति पर है आने वाले समय में अध्यक्ष के अथक प्रयास एवं मंत्री जी के आशीर्वाद से बहुत से बड़े निर्माण कार्य कराए जाएंगे जिसमें खरखारा का पानी डौंडीलोहारा नगर में लाना शिव घाट का संपूर्ण सौंदर्यीकरण स्टेडियम निर्माण नगर में कांप्लेक्स निर्माण कराए जाने हेतु योजना बनाई गई है जो बहुत जल्द ही नगर वासियों को श्रीमती अनिला भेड़िया मंत्री महिला बाल विकास के आशीर्वाद से प्राप्त होगा जिससे नगर वासियों में हर्ष व्याप्त है।

लोकप्रियता के मामले में रेखचंद ने सभी को पिछे छोड़ा, सफीरा ने राजीव को पछाड़ा, भाजपा से किरण पहली पसंद, संजय व सूरेश दूसरे पायदान पर

0

जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजनीतिक दलों की अच्छाई व बुराई के चटकारे और दो वर्षों से कांग्रेस व भाजपा के नेताओं की चर्चा किया जाए तो यह बात समझ में आ रहा है कि संसदीय सचिव व कांग्रेस पार्टी के जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन की लोकप्रियता जनता के बीच बरकरार है किंतु कार्यकर्ताओं में उत्साह की कमी देखी जा रही है।शहर क्षेत्र की जनता के मुकाबले ग्रामीण अंचलों में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। ग्रामीण अंचलों में लोगों के लिए सुलभ होने के कारण उनका पलड़ा भारी है तो भाजपा से किरण देव शहरी क्षेत्र में सक्रिय नहीं रहने के बावजूद लोकप्रिय है। महापौर श्रीमती सफीरा साहू एक वर्ष के कार्यकाल में शहर में चहेती बन गये हैं और कांग्रेस पार्टी में तुलनात्मक अध्ययन किया जाये तो रेखचंद जैन के बाद दूसरे क्रम में हैं वहीं निगम अध्यक्ष कविता साहू व निगम के लोकनिर्माण विभाग सभापति यशवर्धन तीसरे और चौथे क्रम में हैं।शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा पांचवें पायदान पर हैं।

भारतीय जनता पार्टी में नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता व निगम के नेताप्रतिपक्ष संजय पांडे के बीच लोकप्रियता को देखते हुए एक-दूसरे के पूरक हैं तो कुछ लोग ही बस्तर राज्य परिवार सदस्य कमलचंद भंजदेव , श्रीनिवास मद्दी व संतोष बाफना क्रमशः चार,पांच व छटवें नंबर पर हैं। बस्तर जिले के हाईप्रोफाइल जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग दस हजार लोगों से आनलाईन व आफलाइन चर्चा किया गया जिसमें ग्रामीण-शहरी जनता व कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ताओं से बातचीत किया गया जिसके आधार पर यह तथ्य सामने आए हैं।यह सर्वे दिसंबर से प्रारंभ किए गए सर्वेक्षण में फरवरी बीस तारिख तक जो आंकड़े सामने आएं हैं जिसके अनुसार यह जनता के सामने पटल पर है। सर्वेक्षण का उद्देश्य किसी को कमतर दिखाना या महिमा मंडित करना नहीं है बल्कि जो कमीबेसी है उसको सुधारने की दृष्टि से ज़ारी किया गया है।

बस्तर जिला सहकारी संघ का चुनाव संपन्न। वेदांत अध्यक्ष नरसिंह उपाध्यक्ष।

0

जगदलपुर:- बस्तर जिला सहकारी संघ का चुनाव आज शनिवार को संपन्न हुआ।। जिसमें वेदांत दीक्षित अध्यक्ष एवं नरसिंह राव उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। दोनों के निर्वाचित होने पर उनके सहयोगियों, मित्रों व सहकारिता क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। निर्वाचन पश्चात वेदांत व नरसिंह ने अपने समर्थकों के साथ मा दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पटाखे फोड़ कर मिठाइयां बांटी गई। एक दूसरे को शुभकामना देकर अपनी खुशी का इजहार किया।

बस्तर जिला सहकारी संघ के अब तक के इतिहास में यह पहली बार है कि लगातार इन पदों पर तीसरा कार्यकाल इनके द्वारा कार्य किया जाएगा। वैसे तो सहकारिता का चुनाव राजनीतिक पार्टी के चिन्ह पर नहीं लड़ा जाता है किंतु अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण हैं। जिससे यह साफ स्पष्ट है कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया है। पूरे चुनाव में कांग्रेसी दूर-दूर तक नजर नहीं आए। जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि सहकारिता के जानकार भाजपाइयों ने जबरदस्त चुनावी रणनीति तय कर रखी थी। राज्य निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में रिटर्निंग ऑफिसर रवि भूषण राव ने चुनाव संपन्न

करवाया। यह चुनाव कार्यक्रम एक माह का रहा। मतदाता सूची, दावा आपत्ति प्राप्त करना, अंतिम सूची का प्रकाशन, विनिश्चय उपरांत संचालक मंडल का निर्वाचन एवं अतिरिक्त संचालक सदस्य का संयोजन के पश्चात अंत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों का निर्वाचन आज संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष वेदांत एवं उपाध्यक्ष नरसिंह निर्वाचित हुए। इस अवसर पर संचालक सदस्यगण रंजीत पांडे,दामू, बंशीधर बघेल, सुदुराम, अशोक सेठिया, वेंकट झाड़ी, सनतराम, जी वेंकट, इंदु पांडे, संतोष बाफना, सुधीर पांडे मनोहर दत्त तिवारी, अविनाश श्रीवास्तव, बंटू पांडे, चंदन दास,मनीष अय्यर, विवेक पेगड़, आलेखराज तिवारी, प्रीतेश राय, शिरीष मिश्रा, डॉक्टर श्रेयांश जैन, पंकज सिंघल, संतोष नाग, सिराज अंसारी, श्रीनिवास राव, रमेश राव, संपत झा, विनय झा, शैलेंद्र सिंह भदोरिया, अतुल सिम्हा, अभिषेक तिवारी, आनंद झा, सूर्यभूषण सिंह आदि उपस्थित थे।

आर्थिक सर्वेक्षण कांग्रेस सरकार के शासनकाल का कलंकित दस्तावेज़ : भाजपा

0

छत्तीसगढ़ सरकार यानी अंधेर नगरी चौपट राजा – राकेश यादव प्रदेश मंत्री भाजपा

महज़ दो साल में ही प्रदेश की आर्थिक हालत चौपट करने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब जनता का विश्वास खो बैठी है -भाजपा नेता अमित चोपडा

प्रति व्यक्ति आय पहली बार घटी, जिस छत्तीसगढ़ के गठन से लेकर 2019-20 तक प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी दर्ज़ हुई,परंतु इस बार आय घटना दुर्भाग्य पूर्ण अर्थतंत्र को मटियामेट करके रख दिया सरकार ने -किसान नेता सुरेंद्र देशमुख

प्रदेश पर 60 हज़ार करोड़ रुपये के कर्ज़ का बोझ, बज़ट अनुमान के नज़रिए से आने वाले वर्षों में यह सरकार एक लाख करोड़ रुपये का कर्ज़ लाद देगी, यानी बज़ट के बराबर ही कर्ज़ का बोझ -शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

बालोद

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने ने प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2020-21 के आर्थिक सर्वेक्षण को प्रदेश की प्रदेश सरकार के निकृष्टतम शासनकाल का कलंकित दस्तावेज़ बताया है। यादव ने कहा कि महज़ दो साल में ही प्रदेश की आर्थिक हालत को चौपट करने और प्रति व्यक्ति आय घटाकर रख देने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार का अब भी अपने मुँह मियाँ मिठ्ठू बनने से उबरने को तैयार नहीं होना विस्मित कर रहा है।

भाजपा नेता अमित चोपडा ने कहा कि विधानसभा में पेश आर्थिक सर्वेक्षण में सकल घरेलू उत्पाद में वर्ष 2019-20 की तुलना में 1.77 फ़ीसदी की गिरावट यह बताती है कि प्रदेश लगातार आर्थिक बदहाली की ओर जा रहा है। जीडीएसपी में गिरावट के साथ उद्योग क्षेत्र में 5.82 फ़ीसदी की कमी आई है और अपने निर्माण के बाद से पिछले 20 वर्षों में छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय पहली बार घटी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा नेता सुरेन्द्र देशमुख ने कहा कि जिस छत्तीसगढ़ राज्य में सन 2000 से लेकर 2019-20 तक प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी दर्ज़ की जाती रही, उस प्रदेश के समूचे अर्थतंत्र को प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने मटियामेट करके रख दिया है। यह आर्थिक सर्वेक्षण यह साबित करता है कि प्रदेश सरकार ने निकम्मेपन की पराकाष्ठा कर दी है। श्री देशमुख ने कहा कि प्रदेश के बड़बोले और ‘चिठ्ठीजीवी’ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस छत्तीसगढ़ मॉडल का ढोल पीट-पीटकर अपनी शेखी बघारते नहीं अघा रहे थे और केंद्र सरकार को छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की नसीहतें देकर अपने राजनीतिक अहंकार का परिचय देते फिर रहे थे, प्रदेश के वर्ष 2020-21 के इस आर्थिक सर्वेक्षण के दरके आईने में अपनी सरकार के राजनीतिक, प्रशासनिक और आर्थिक नाकारापन की छवि से कहां तक मुँह छिपाएंगे

भाजपा नेता सुरेश निर्मलकर ने कहा कि इस आर्थिक सर्वेक्षण ने फिर से प्रदेश सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन का काला सच प्रदेश के सामने ला दिया है
छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता का विश्वास इस सरकार से अब उठ चुका है

भाजपा महिला नेत्री प्राची लालवानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आज प्रदेश 60 हज़ार करोड़ रुपये के कर्ज़ के बोझ तले दबा है। प्रदेश सरकार का बज़ट लगभग 01 लाख करोड़ रुपये का होने का अनुमान है। इस नज़रिए से आने वाले वर्षों में यह सरकार प्रदेश पर एक लाख करोड़ रुपये का कर्ज़ लाद देगी, यानी प्रदेश के बज़ट के बराबर ही प्रदेश पर कर्ज़ का बोझ रहेगा। अगर इसी तरह कर्ज़-पर-कर्ज़ लिया जाता रहा तो भूपेश-सरकार को कर्ज़ का ब्याज चुकाने के लिए कर्ज़ लेना पड़ जाएगा।

भाजपा नेता अंबिका यादव ने कहा कि प्रदेश की भूपेश-सरकार ने दो साल के अपने शासनकाल में कोई रचनात्मक और सकारात्मक पहल करके प्रदेश के आर्थिक संसाधनों को विकसित करने का काम किया ही नहीं। माफियाओं, शराब के गोरख-धंधेबाजों और तमाम ग़ैर-क़ानूनी कारोबारियों से कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार करके प्रदेश के अर्थतंत्र की कमर तोड़ने में लगी इस प्रदेश सरकार के कार्यकाल में विकास पूरी तरह ठप है। केंद्र सरकार की राशि से जो काम हो रहे हैं, स्मार्ट सिटी योजना के तहत ही हो रहे हैं, मनरेगा में हो रहे हैं, और इन कामों को भी प्रदेश सरकार अपना काम बताकर झूठा प्रचार कर रही है

शहर में जुआ, गांजा और शराब सेवन के संबंध में जगदलपुर पुलिस की कार्यवाही

0

03 आरोपी नयापारा क्षेत्र से जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये

जुआ के फड़ से 30,500/- रूपये नगद बरामद

अवैध गांजा परिवहन के मामले में बिहार निवासी 02 लोंगो पर बोधघाट पुलिस की कार्यवाही

कुल 51 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद – अनुमानित कीमत 2,55,000/- रूपये

शराब सेवन कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 06 लोंगो को गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही

कुल 11 आरोपियों पर गांजा, जुआ और शांति व्यवस्था प्रभावित करने के मामले में गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही

जगदलपुर शहर में शराब सेवन, जुआ एवं गांजा के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश शर्मा के मार्ग दर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में अभियान चलाकर कार्यवाही करने में सफलता हासिल किया गया है ।

जुआ कार्यवाही:

थाना कोतवाली अन्तर्गत सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ व्यक्ति नयापारा क्षेत्र में ताश पत्तों से जुआ खेल रहे है । जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में नयापारा में रेड कार्यवाही किया गया है । रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी भूपेन्द्र यादव, आकाश जोयल, पवन सिंह को मौके पर जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया है जिनके कब्जे से 30,500/- रूपये एवं ताश के 52 पत्ती बरामद कर जप्त किया गया । मामले में तीनों आरोपी के विरूद्व धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।

नाम आरोपी -1. पवन सिंह पिता शोभा सिंह, उम्र- 26 वर्ष, निवासी नयामुण्डा जगदलपुर।

2. भूपेन्द्र यादव पिता गोपाल यादव, उम्र- 27 वर्ष, निवासी गाॅधीनगर वार्ड जगदलपुर।

3. आकश जोयल पिता राकेश जोयल, उम्र- 28 वर्ष, निवासी गाॅधीनगर वार्ड जगदलपुर।

अवैध गांजा पर कार्यवाही:

थाना बोधघाट अन्तर्गत सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा का संग्रहण कर परिवहन करने के फिराक में है । सूचना पर थाना बोधघाट की टीम के द्वारा दर्शित स्थल गोयल धर्मशाला में रेड कार्यवाही किया गया, जहाॅ रेड कार्यवाही के दौरान संदेही राजदेव सिंह और विकास सिंह दोनों निवासी गोपालगंज बिहार है जिनके कब्जे से 51 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है । आरोपियों के द्वारा बताया गया कि उक्त गांजा उड़ीसा से लाकर बिहार लेकर जाने की योजना थी । मामले में दोनों आरोपियों के विरूद्व धारा 20 बी एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर अनुसंधान में लिया गया है एवं 51 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 2,55,000/- रूपये आंकी गई है जिसे जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है ।

नाम आरोपी –

1. राजदेव सिंह पिता मानसिंह उम्र- 60 वर्ष, निवासी मठिया, थाना कुचायकोट, जिला गोपालगंज बिहार

2. विकास सिंह पिता राम आशीष सिंह, 38 वर्ष, निवासी चतुरबगाह, थाना यादवपुर, जिला गोपालगंज बिहार

शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर कार्यवाही:

जगदलपुर में अवैध रूप से शराब सेवन करने की शिकायतें प्राप्त हो रही है जिनमें कार्यवाही हेतु सघन अभियान चलाकर संदिग्ध स्थलों पर दबिश दिया गया जिनमें थाना कोतवाली और थाना बोधघाट अन्तर्गत 06 संदिग्धांे को पकड़ा गया जिनके द्वारा शराब सेवन कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित किया जा रहा था । संज्ञेय अपराध घटित करने के पूर्व अंदेशा पर 06 संदेहियों के विरूद्व धारा 151 जा0फौ0 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है ।

नाम संदेही –

1. शेख शफीक पिता शेख मोहद्दीन उम्र- 36 वर्ष, निवासी दंतेश्वरी वार्ड जगदलपुर ।

2. गुप्तेश्वर ठाकुर पिता मनबहाल सिंह ठाकुर, उम्र- 24 वर्ष, निवासी तेतरकंुटी जगदलपुर।

3. विक्रांत कुमार नाग पिता अजय कुमार नाग, उम्र- 28 वर्ष, निवासी श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड जगदलपुर।

4. इस्लाम खान पिता सलीम खान, उम्र- 21 वर्ष, निवासी शांति नगर वार्ड जगदलपुर ।

5. गोलू उर्फ गोले उर्फ रूपेश साहू पिता हिरू साहू निवासी अवंतिका कालोनी जगदलपुर ।

6. कार्तिक यादव पिता सुधरू यादव उम्र- 45 वर्ष, निवासी सरगीपाल ।

बकावंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजन का कार्यक्रम

0

बकावंड -विकास खंड के बकावण्ड मुख्यालय में 27 फरवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास के द्वारा सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शा. उच्चतर मा. विद्यालय बकावण्ड के स्कूल ग्राउण्ड मे सम्पन हुआ। सभी क्षेत्रों के दुला दुल्हन उपस्थित होकर कुल 100 जोडे का सामुहिक विवाह का कार्यक्रम कराया गया। जिसमे परियोजना अधिकारी उतरा

कुमार राठिया व सुपरवाइजर इस विवाह कार्यक्रम को बेहतरीन ढंग से सफल बनाने में सहयोग प्रदान किये ।उनके कार्यप्रणाली को देखकर जनपद उपाध्यक्ष रामानुजन आचार्य ने सहरानीय व बधाई दी।इस अवसर पर बस्तर विधायक व बस्तर प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, जनपद अध्यक्ष सुखदेई बघेल, और एवं समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि ग्रामीण उपस्थित होकर विवाह समापन किया गया।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 75 जोड़ों के विवाह में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् 75 जोड़ों की शादी महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में करवाया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू सहित गणमान्य पार्षद और जिला व जनपद पंचायत के सदस्यगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत शामिल हुए 75 जोड़ों में 65 जोड़े हिन्दू और 10 जोड़ें क्रिश्चियन रीति रिवाज से विवाह किए। महिला एवं बाल विकास विभाग प्रत्येक जोड़ों के लिए 25 हजार रूपए खर्च किए। जिसमें एक हजार जोड़े नगद, 19 हजार का सामान और पांच हजार शादी व्यवस्थाओं पर खर्च किए

इस अवसर पर उपस्थित नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा गरीब परिवारों के युवाओं के गरिमामय विवाह हेतु यह योजना लागू की गई है जिसमें गरीब परिवार के बच्चों का विवाह भी गरिमामय ढंग से आयोजित की जा रही है उन्होंने कहा की ” चाहे फेरे ले लो,या कहो कबूल है…अगर दिल में प्यार नहीं तो सब फिजूल है”

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर श्रीमती सफीरा साहू सभापति श्रीमती कविता साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मणिराम एम आई सी सदस्य उदयनाथ जेम्स, यशवर्धन राव, सुषमा कश्यप, अनिता नाग पार्षद नेहा ध्रुव, सुखराम नाग,बी ललिता राव,लता निषाद, जिला पंचायत सदस्य धरमु मंडावी जनपद उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास, जनपद सदस्य रितु पाढी, ज्योति राव वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गौरनाथ नाग दिनेश सिंह विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झ सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ऐ के विस्वाल, परियोजना अधिकारी नंदनी आचार्य सहित महिला एवं बाल विकास विभाग ने अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन का जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न

0

बलौदा बाजार भाटापारा जिला इकाई के आतिथ्य में पवनी में संपन्न हुआ सम्मेलन

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन की बलौदा बाजार भाटापारा जिला इकाई के आतिथ्य में एक दिवसीय जिला स्तरीय सम्मान समारोह एवं पत्रकार सम्मेलन 27 फरवरी को छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय के मुख्य आतिथ्य तथा छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम की अध्यक्षता में पवनी के साहू समाज भवन में संपन्न हुआ, इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ वीणा वादिनी मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगीत सहित अरपा के पैरी राज्य गान के साथ हुआ, इस दौरान मंचस्थ अतिथियों में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, महासचिव सेवक दास दीवान, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य, अर्जुन झा, बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारका देवांगन, भटगांव नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ अध्यक्ष भागवत साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज चंद्रा, तथा जिला अध्यक्ष रुपेश श्रीवास एवं प्रदेश सचिव कन्हैया गोयल शक्ति प्रमुख थे |

कार्यक्रम का संचालन करते हुए बलौदा बाजार भाटापारा जिला इकाई के अध्यक्ष रुपेश श्रीवास ने विस्तार पूर्वक स्वागत उद्बोधन देते हुए आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया तथा मंचस्थ अतिथियों के अलावा छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश सचिव मेघनाथ जोशी, राजेश वैष्णव, नीलम दास पड़वार, कोरबा जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा, जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष राजू शर्मा, बिलासपुर जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला, मुंगेली जिला अध्यक्ष राजकुमार, बलोदा बाजार जिला अध्यक्ष रूपेश श्रीवास, बलौदा बाजार महासचिव इस्माइल खान,दुर्ग जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी चौहान, बसना इकाई अध्यक्ष अनुराग नायक, बस्तर जिला महासचिव स्वरूप राज, सहित अन्य पदाधिकारी भी थे, तथा अतिथियों का स्वागत राजकुमार जांगड़े, विजय कुमार सोनी, कार्तिक जायसवाल, प्रदीप देवांगन, संजय यादव, श्याम साहू, गुलाबदास पड़वार, राज कुमार चंद्रा, कुमार, वीरेंद्र साहू, मानसाय साहू, शांति लाल देवांगन, महेंद्र जायसवाल, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, प्रहलाद साहू, योगेश देवांगन, सुरती लाल देवांगन, जीवनदास, जगमोहनदास, वेद भूषण स्नेही, अखिलेश, रामेश्वर साहू, सुनील यादव,सहित बलौदा बाजार भाटापारा जिला इकाई के सदस्यों द्वारा किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने कहा कि आज पत्रकारिता का क्षेत्र काफी चुनौतियों का क्षेत्र है, एवं पत्रकार को पूरी खबरों की विश्वसनीयता के लिए मेहनत करनी होती है, तथा पत्रकार जागरूकता के माध्यम से राज्य एवं राष्ट्र के विकास में भी अपना योगदान देता है |

कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, महासचिव सेवक दास दीवान ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने अपने अल्प समय के 3 वर्ष के स्थापना काल में ही पूरे प्रदेश के सभी जिलों में अपना संगठन स्थापित किया है,तथा आज संगठन के लगभग 3,000 सदस्य पूरी सक्रियता के साथ यूनियन की इकाइयों के माध्यम से कार्य कर रहे हैं, एवं यूनियन द्वारा पत्रकार हितों के लिए निरंतर कोरोना कॉल के बावजूद कार्य किया गया है, एवं यूनियन द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी पत्रकारों के लिए प्रदेश के प्रसिद्ध प्रतिष्ठित सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ओ में अनुबंध कर कार्य किया जा रहा है, तथा कार्यक्रम को यूनियन के अन्य प्रदेश तथा जिला स्तर के पदाधिकारी सदस्यों ने भी संबोधित करते हुए यूनियन की सक्रियता एवं कार्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित बलौदा बाजार भाटापारा जिले के विभिन्न स्थानों से पत्रकार साथी मौजूद रहे एवं कार्यक्रम के पश्चात जिला इकाई की ओर से कोरोनाकाल के दौरान विशिष्ट कार्य करने वाले पत्रकार साथियों का तथा यूनियन के प्रदेश पदाधिकारियों का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह के माध्यम से सम्मान किया गया, तथा कार्यक्रम के मंचस्थ अतिथियों का भी स्मृति चिन्ह के माध्यम से सम्मान किया गया, अंत में आभार प्रदर्शन इकाई अध्यक्ष दशरथ साहू द्वारा किया गया एवं पत्रकार साथियों के सम्मान में स्वरुचि भोज का भी आयोजन संपन्न हुआ।

संत शिरोमणि रविदास समाज दल्ली राजहरा द्वारा संत रविदास गुरुदेव जी की जयंती मनाई गई

0

27 फरवरी संत शिरोमणि रविदास समाज दल्ली राजहरा द्वारा संत रविदास गुरुदेव जी की जयंती मनाई गई , जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर जी व नगर पालिका पार्षदगण तथा एल्डरमैन सम्मिलित हुए ।

समाज अध्यक्ष छेदीलाल जी ने व समाज के सम्मानित सदस्यगणों ने संत रविदास जी मंदिर प्रांगण को विभिन्न निर्माण कार्यों के द्वारा सुसज्जित करवाये जाने हेतु शिबू नायर जी को धन्यवाद अर्पित किया तथा सभी का सम्मान किया , जिनमे पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन जी , रुखसाना बेगम जी ,रोशन पटेल जी , सूरज विभार जी ,रामजतन भारद्वाज जी ,श्रुति यादव जी , विजय लक्ष्मी जी , टी.ज्योति जी , प्रदीप यादव जी एवम एल्डरमैन ममता पांडेय जी , प्रमोद तिवारी जी , के.व्ही.अब्राहम जी ,जी ईश्वर राव व समाज के गणमान्य सदस्यगण उपस्थित थे ।

पालिका अध्यक्ष महोदय ने उद्बोधन में समाज के सदस्यों को संबोधित करते हुए बताया कि पहले चरण में समाज के सदस्यों द्वारा बताए गए समस्याओं का निवारण करते हुए विभिन्न कार्य करवाए हैं व भविष्य में जिन समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करवाया गया है उसका भी अवश्य ही निदान किया जाएगा ।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भारत के वीर सपूत महान क्रांतिकारी श्री चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस पर भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

0

भारत के वीर सपूत महान क्रांतिकारी श्री चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस पर भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया जिसमें उनके द्वारा किए गए आजादी के लिए अंग्रेजों से किस प्रकार लोहा लिया उनके द्वारा किए गए बलिदान को संघ द्वारा याद किया गया जिसमें भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मदन माहिती एमपी सिंह लखन लाल चौधरी निलेश श्रीवास्तव भीमसेन यादव अर्जुन राय अर्जित मलिक बी पी कश्यप दशरथ महतो बीएसपी कर्मचारी तथा ठेका श्रमिक मौजूद थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS