City Media - Page 1631 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1631

राज्यपाल शामिल हुई पाटेश्वर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में

0

बालोद – प्रदेश की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज बालोद जिले के डौण्डीलोहारा तहसील के ग्राम बड़ा जुंगेरा स्थित श्री पाटेश्वर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सदियों से बाबा पाटेश्वर का आशीर्वाद इस क्षेत्र को मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों पहले महंत श्रीराम जानकीदास महात्यागी यहाँ पधारे थे और उन्होंने यहाँ के स्थानीय निवासियों के सहयोग से यहाँ इतना अच्छा आश्रम विकसित किया था। हमारा समाज संस्कारों तथा परम्पराओं से जुड़ा हुआ है। सदियों से यह माना जाता रहा है कि जहाँ पर जैसा कार्य किया जाता है, वहां का वातावरण उसके अनुरूप हो जाता है। आज श्री पाटेश्वर सेवा संस्थान में आकर इसकी अनुभूति हो रही है।

राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि इस स्थान पर आते ही प्राकृतिक सौंदर्य भी देखने को मिलता है। पाटेश्वर सेवा संस्थान प्रकृति से तादम्य स्थापित करने और समाज में एकता और सद्भाव तथा सामाजिक समरसता का संदेश प्रदान कर रहा है। यह संस्थान सिर्फ धार्मिक आस्था का ही केन्द्र नहीं है, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने और संस्कार भी प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि इनके कार्यों से यह संदेश मिलता है कि जो भी देव और संत महात्मा इस भूमि में अवतरित हुए उनका लक्ष्य मानव सेवा था और उसी कार्य को आजीवन करते रहे, भले ही उनके तरीके अलग-अलग रहे हों। 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि अभी कोरोना का संकट समाप्त नही हुआ है। सावधानियां रखें और मास्क जरूर लगाये । उन्होंने कहा कि पहले भी सरकार द्वारा सभी लोगों से आग्रह किया गया था कि जब भी भीड़भाड़ में जाएँ  तब मास्क अवश्य लगाये और समय पर हाथ धोते रहें, ताकि इस संक्रमण से बचा जा सके। उन्होंने कोरोना संकट के समय समाज सेवा के लिए कार्य करने वाले तथा अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले वालिंटियर्स, प्रशासनिक अधिकारी, डाॅक्टर, इंजीनियर, पुलिस प्रशासन, मीडिया को धन्यवाद और शुभकामनाएॅ दी। कार्यक्रम को सांसद श्री मोहन मंडावी ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण श्रीराम बालकदास महात्यागी ने दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित अपर कलेक्टर डाॅ.ए.के.बाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर.पोर्ते, एस.डी.एम. श्री ऋषिकेश तिवारी आदि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर परिवहन संघ में वोटिंग जारी,देर रात आयेंगे परिणाम, विकास व एकता पैनल के प्रत्याशियों की जोर आजमाईश

0

जगदलपुर। बस्तर परिवहन संघ के वार्षिक चुनाव की बिसात बिछ गई है और इसके लिए दो पैनलों में कांटे की टक्कर है । सुबह से बस्तर परिवहन संघ कार्यालय में वोटिंग जारी है जिसके तहत् गहमागहमी सुबह से ही बड़ गई। बस्तर विकास पैनल से अध्यक्ष पद हेतु शक्ति सिंह चौहान व एकता पैनल से मलकीत सिंह कोना आमने-सामने हैं तो सचिव पद हेतु राजीव शर्मा व राजेश झा के बीच जबरदस्त मुकाबला है। बस्तर परिवहन संघ परिवहन के दृष्टिकोण से एशिया का बड़ा संस्थान है और राजनीतिक दृष्टिकोण से भी संस्था को महत्त्वपूर्ण माना जाता है। इस चुनाव में पूर्व अध्यक्ष मलकीत सिंह गैदू की अनुपस्थिति के कारण ही बस्तर परिवहन संघ चुनावी समर में रोचक मुकाबले की खबर है।बस्तर परिवहन संघ के चुनाव के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन की नजर भी टिकी हुई है और किसी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद हैं।

ऑपरेशन संगम के तहत 3 दिनों के भीतर संयुक्त पुलिस टीम का बड़ा ऑपरेशन, 7 माओवादी कैंप ध्वस्त कई माओवादी की मौत

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ एवं केंद्र सरकार द्वारा माओवादियों का छत्तीसगढ़ से समूल नाश करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमावर्ती में जिला नारायणपुर-कांकेर एवं गढ़चिरौली के सरहदी क्षेत्र में विगत 3 दिनों से “ऑपरेशन संगम” चलाया गया। सरहदी क्षेत्र में अभियान के दौरान अलग-अलग क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने 07 माओवादी कैम्प ध्वस्त किया गया। माओवादी कैम्प से भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री, विस्फोटक पदार्थ, कैम्प सामाग्री बरामद की गई। उक्त मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के मारे जाने और घायल होने की संभावना है।

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एवं बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदर राज ने बताया कि विगत दिनों छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिला नारायणपुर-कांकेर एवं गढ़चिरौली के सरहदी क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर जिला नारायणपुर एवं कांकेर डिस्टिक रिजर्व गार्ड, केंद्र रिजर्व पुलिस बल , बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स व आईटीबीपी की संयुक्त अभियान अंतर्गत अलग-अलग टीम सर्चिंग पर रवाना की गई थी। *सर्चिंग के दौरान ग्राम बरमटोला, कुदुलपाड़, कुम्मचलमेटा, टेकमेटा और कुकुर गांव के जंगल-पहाड़ी में माओवादियों के कैम्प दिखाई देने पर चारो तरफ से घेराबंदी करके आगे बढ़ रहे थे कि माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने व हथियार लूटने के नीयत से फायरिंग करने लगे। इस दौरान पुलिस पार्टी को अपने ओर आते देखकर माओवादियों द्वारा अपना डेरा छोड़कर जंगल पहाड़ी का फायदा उठाकर भागने लगे।माओवादियों के डेरा की सर्चिंग के दौरान कैम्प से विस्फोटक पदार्थ, टिफिन बम, पाईप बम, वायर, नक्सली वर्दी, दवाईयां, नक्सली साहित्य, बैनर, पोस्टर, पिट्ठू, प्रशिक्षण सामान, बर्तन एवं अन्य कैम्प व दैनिक उपयोगी भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई तथा मौके पर माओवादी की 07 कैम्प को ध्वस्त किया गया। पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज ने आगे बताया कि पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के मारे जाने और घायल होने की संभावना है। माओवादियों के संभावित जगह पर सुरक्षाबलों द्वारा सर्चिंग की जा रही है।

परिवहन व्यवसायियों के हित के लिए मिल जुलकर करेंगे काम मलकीत सिंह कोना, राजनीतिक नहीं व्यापारियों के हितों के लिए होगा काम

0

जगदलपुर। वर्तमान निर्वाचित अध्यक्ष मलकीत सिंह कोना ने स्पष्ट किया है परिवहन संघ खालिस व्यापारिक हित के लिए कार्य करने स्पष्ट जनादेश मिला है जिस पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता होगी।इसके लिए सबके साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। अध्यक्ष कोना ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कुछ लोगों ने नामी गिरामी संस्थान को राजनीतिक अखाड़ा बना दिया गया था जिससे मुक्त करने की भी पूरी कोशिश किया जाएगा। ज्ञात हो कि बस्तर परिवहन संघ के चुनाव में अपने जीत का परचम लहराने वाले मलकीत सिंह कोना ने इस जीत की ऐतिहासिक जीत के लिए परिवहन संघ के सम्मानित सदस्यों का शुक्रिया अदा किया है। पैनल के जीत के लिए अप्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाला आभार व्यक्त किया है।

कोतवाली पुलिस ने फिर किया ऐसा काम जिससे सुनकर आप खुश हो जाएंगे

0

आज दिनांक 26/02/2021 को प्राथी अमित कुमार गांगुली ने थाने मे आकर शिकायत दर्ज कराई की वो हैदराबाद से एयर इंडिया के नियमित फ्लाइट से जगदलपुर आये थे, जगदलपुर पहुंच कर जगदलपुर एयरपोर्ट से निजी ऑटो से बृजराज नगर धरमपुरा गए जब वो घर पहुचे

तब उन्हें पता चला की उनका मोबाइल उसी ऑटो मे छुट गया है इसके बाद वो तुरन्त थाना कोतवाली मे आकर शिकायत दी जिसके कार्रवाही मे तत्काल सिटी कोतवाली प्रभारी एमन साहू के द्वारा टीम तैयार किया गया जिसके पश्चात तुरंत उस जगह पर जाकर कण्ट्रोल रूम के मदद से उस जगह की CCTV फूटेज लिया गया और चालक की पतासाजी की जिसमे साइबर सेल जगदलपुर के सहयोग से ऑटोचालक का पता कर महज 2 घंटे मे मोबाइल (Samsung J10 Lite) खोज कर पार्थिया को सुपुर्द किया गया |

महत्पूर्ण अदा करने वाले कर्मचारी/अधिकारी

  • उप निरीछक होरिलाल नाविक (सिटी कोतवाली )
  • आर बबलू ठाकुर (सिटी कोतवाली )
  • आर प्रदीप कश्यप(डायल 112)
  • दीपक कुमार (साइबर सेल )

बालोद जिला भाजपा नेताओं ने आदिवासी कोरवा जनजाति समाज हुए अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की

0

प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के बेटे आशीष भगत के द्वारा गुतकिया ग्राम में कोरवा जनजाति के जमीन लिए खरीदे जाने के मामले को लेकर भाजपा बालोद के नेताओ ने कड़ी निंदा की है की मंत्री अमरजीत के बेटे आशिष भगत सहित जशपुर विधायक विनय भगत के भाई संजू भगत के द्वारा लिए गए जमीन के मुद्दे को लेकर पार्टी ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी और जनजातीय समाज को भूमिहीन होने भाजपा नहीं देगी।
छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री के पुत्र पर पहाड़ी कोरवाओं की लगभग 25 एकड़ जमीन बिना उनकी सहमती के रजिस्ट्री कराई गई है भाजपा द्वारा इस मामले को लेकर भाजपा के एक टीम ने जांच करवाई है जिसने इस मामले में अपनी जाँच पूरी कर ली है।जाँच टीम ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए राज्यपाल व् राष्ट्रपति से पुरे मामले की शिकायत किए जाने की बात कही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा अब भाजपा ने आर पार लड़ाई का मन बना लिया है ..आगामी दिनों में पहाड़ी कोरवाओं की जमीन वापसी को लेकर 16 मार्च को बड़े आन्दोलन की तैयारी चल रही है आगे यादव ने कहा कि जशपुर के गुतकिया में मंत्री अमरजीत भगत के बेटे आशीष भगत द्वारा पहाड़ी कोरवा जनजाति की 25 एकड़ जमीन के रजिस्ट्री मामले में अब सियासत तेज हो गई है।बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के द्वारा नियुक्त छ सदस्यीय जांच टीम बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके गाँव गुतकिया पंहुची।बीजेपी के पूर्व मंत्री गणेश राम भगत के नेतृत्व में सांसद गोमती साय,विधायक देवजी भाई पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत के साथ बीजेपी नेता नरेश नंदे, राजकपूर भगत, नितिन राय ने पहाड़ी कोरवा परिवार से मुलाकात की और पुरे मामले में कथन बयान कर जाँच रिपोर्ट तैयार की

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आदिवासी नेता पालक ठाकुर ने बताया कि आगामी संसद सत्र में इस मुद्दे को भाजपा सांसद सदन में उठाएंगे पालक ठाकुर ने बताया कि जनजातीय सुरक्षा मंच के नेतृत्व में 16 मार्च को बगीचा में विशाल धरना प्रदर्शन कर शासन को पूरी घटना से अवगत कराते हुए जनजाति समाज को न्याय दिलाए जाने की मांग की जाएगी। अगर इस आंदोलन के बाद भी जनजातीय समाज को न्याय नहीं मिलता है तो मंच के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा |

पूर्व जिला पंचायत सदस्य,आदिवासी नेता भूनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि किस जनजाति कोरबा समाज राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाते हैं और छत्तीसगढ़ की यह सरकार आदिवासियों किसान हितेषी बनती है मगर डेढ़ सालों में इस प्रदेश लूट भ्रष्टाचार अत्याचार आधा आदिवासी बहनों के साथ लगातार अनाचार इस सरकार के कार्यकाल की विशेषता बन के रह गई है मैं अमरजीत भगत के इस्तीफे की मांग करती हूं और सरकार से मांग करती हूं कि आदिवासी समाज की जमीन को तत्काल प्रभाव में वापस किया जाए

20वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर तीसरे दिन श्री बालाजी मंदिर में श्री सत्यनारायण कथा पाठ किया गया।

0

जगदलपुर। 20वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर तीसरे दिन श्री बालाजी मंदिर में श्री सत्यनारायण कथा पाठ किया गया। इस महत्वपूर्ण पूजा विधान में बड़ी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर सत्यनारायण कथा सुना। आंध्र प्रदेश से आये दैवज्ञ पंडितों के सानिध्य में संपन्न हुए पूजा के दौरान पंडितों ने बताया कि, घर-परिवार की सुख-समृद्धि, आर्थिक प्रगति, दुखों के नाश, संकट से छुटकारा और बच्चों के विवाह में आ रही बाधाएं दूर करने के लिए सत्यनारायण व्रत किया जाता है। कार्यों या उद्देश्यों की पूर्ति की कामना से यदि सत्यनारायण व्रत-पूजा का संकल्प लिया जाए तो वह कामना अवश्य पूरी होती है। श्री बालाजी टेंपल कमेटी के अध्यक्ष व्ही. राजेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते बताया कि, 25 फ़रवरी गुरूवार को सुबह 10 बजे महिलाओं हेतु विशेष कुमकुम पूजा विधान संपन्न होगा। इस विधान में सैकड़ों महिलाएँ शामिल होकर अपने घर परिवार की सुख समृद्धि एवं लंबी आयु के लिये प्रार्थना करेंगी। रात्रिकालीन सत्र में मंदिर परिसर में सहस्र दीपालंकरण कर भगवान की ऊंजल सेवा की जायेगी।

रायपुर बिलासपुर खेल अकादमी के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल सम्पन्न।

0

हाकी, एथलेटिक्स तीरंदाजी के लिए खिलाडियों ने दिया ट्रायल

खल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर बिलासपुर में प्रारम्भ की जाने वाली खल अकादमी के लिए राज्य भर में आयोजित चयन ट्रायल के अंतर्गत जिला बस्तर में दिनांक 24/2/2021 को इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया । बस्तर जिले के 85 खिलाडियों ने हाकी एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी में अपना दमखम दियाया। खिलाढियों के 07 बेट्री टेस्ट लिए गये तत्पश्चात सबंधित खेलो के ट्रायल बेस पर खिलाडियों के परफार्मेश के आधार पर मार्किंग की गयी।। कलेक्टर बस्तर द्वारा खिलाडियों के चयन हेतु अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था। समिति के सदस्य के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधी श्री रविन्द्र पटनायक, आब्जर्वर श्री सतीष श्रीवास्तव दंतेवाडा, उपस्थित थे। बेट्री ऑफ टेस्ट के लिए व्यायाम शिक्षक श्री जोगेन्द्र ठाकुर राजकुमार महतो, अतुल शुक्ला, शुनिल पिल्ले, वेद प्रकाश सोनी, चन्द्र मोहन वर्मा, कोटेश्वर नायडू, मो. साहिबा. मानोज साहू, दिनेश बचवानी, अभय माने, मधुसुदन वर्मा, संदीप देवांगन, रमेश सिंह, श्रवण साह गजेन्द्र शर्मा, श्री डी.एस. नेताम श्रीमती माया सिंह उपस्थित थे।

खिलाडियो के परफोंमेंस के आधार पर अंक दिये जायेगे जिसके आधार पर राज्य स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा।

कोतवाली पुलिस द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानों पर आबकारी एक्ट तहत् की गई कार्यवाही

0

थाना कोतवाली क्षेत्र के लालबाग आमागुडा में एक व्यक्ति अपने घर के पीछे बाडी में एक संतरा रंग का झोला के अंदर अवैध अंग्रेजी शराब रखा है और बिक्री कर रहा है कि सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पीयुष बघेल, सउनि0 नीलाम्बर नाग, आरक्षक क्रमांक-831 रवीन्द्र कुमार ठाकुर,आर0क0 1027 लखन गडमिया के टीम के द्वारा उक्त स्थान में घेराबंदी कर पकड़कर उक्त हुलिये के व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम सम्बल सिंह पिता रामेश्वर सिंह जाति माहरा उम्र 52 वर्ष निवासी लालबाग आमागुडा दुर्गा मंदिर के पास जगदलपुर में रहना बताया। जिसके कब्जे से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब AC NEAT WHISKY 07 नग एंव सुपर 555 व्हीस्की 06 नग, कुल 13 अंग्रेजी शराब जुमला 2.340 एम0एल0, कीमती 1980/- रूपया को बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य 34(1) आबाकरी एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क0 70/2021 धारा 34(1) आबाकरी एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

तथा रमैया वार्ड में एक व्यक्ति विनोद सर्विसिंग दुकान के बगल में अण्डा चाखना बेचने वाला अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का पौवा दुकान में रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर थाना कोतवाली के स्टाफ उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक, आर0क0 1093 रवि सरदार, आर0क0 1067 बबलु ठाकुर एवं आर0क0 1327 धर्मेन्द्र कश्यप के टीम द्वारा उक्त स्थान में घेराबंदी कर, पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम सुरज ठाकुर पिता जिलाजीत सिंह उम्र 32 साल निवासी हिकमीपारा जगदलपुर का होना बताया। जिसके कब्जे से अंग्रेजी शराब गोल्डन गोवा 05 नग, इम्पेरियल ब्लु 04 नग, डबल जी फाईन प्रिमियम व्हीस्की जुमला शराब 2.160 एम0एल0, कीमती 1720/-रूपये बरामद हुआ। आरोपी का कृत्य 34(1) आबाकरी एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क0 71/2021 धारा 34(1) आबाकरी एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

आरोपी- 1. सम्बल सिंह पिता रामेश्वर सिंह जाति माहरा उम्र 52 वर्ष निवासी लालबाग आमागुडा दुर्गा मंदिर के पास

जगदलपुर। 2. सुरज ठाकुर पिता जिलाजीत सिंह उम्र 32 साल निवासी हिकमीपारा जगदलपुर बरामद- अंग्रेजी शराब AC NEAT WHISKY 07 नग एंव सुपर 5

एम0एल0, कीमती 1980/- रूपया एवं अंग्रेजी शराब गोल्डन गोवा 05 नग, इम्पेरियल ब्लू 04 नग, डबल जी फाईन प्रिमियम व्हीस्की जुमला शराब 2.160 एम0एल0, कीमती 1720/-रूपये

महत्वपूर्ण विषयों के कार्यशाला से जनपद व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे नदारद, सदस्यों की अनुपस्थिति भी रही चर्चा में

0

राजस्व, पेसा, जल संरक्षण, मनरेगा, वन संरक्षण, वन अधिकार आदि विषयों पर हुई कार्यशाला

जगदलपुर, 24 फरवरी 2021।
बस्तर जिला प्रशासन द्वारा राजस्व, पेसा, जल संरक्षण, मनरेगा, वन संरक्षण, वन अधिकार आदि महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यशाला आयोजित किया गया था किंतु जिला पंचायत व जनपद पंचायत स्तरीय अध्यक्षों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बना हुआ था तो जिला व जनपद के एक-एक सदस्य ही उपस्थित होकर इति श्री की। सर्वाधिक दिलचस्प बात यह है कि यह एक महत्वपूर्ण विषय था।

नगर के टाउन हॉल में कार्यशाला आयोजित किया गया था जिसमें किसानों के राजस्व संबंधी कार्यों एवं राजस्व गतिविधियों को आसानी से कराए जाने के संबंध में विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, एसडीएम जगदलपुर जीआर मरकाम की उपस्थिति में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के अलावा मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ पटेल, कोटवार एवं के ग्राम स्तरीय पदाधिकारियों को राजस्व, पेसा, जल संरक्षण, मनरेगा, वन संरक्षण, वन अधिकार आदि विषयों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारियां दी गई। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं पटेल ,कोटवार तथा ग्राम स्तरीय पदाधिकारियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में जनपद उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रतिभा देवांगन उपस्थित थे किन्तु जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता पोयाम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दूरी बनाए साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप भी नदारद रही। एसडीएम जीआर मरकाम एवं अन्य अधिकारियों के अलावा सरपंच, पटवारी, रोजगार सहायक, सीएससी, बीआरसी, वन रक्षकों सहित मैदानी अमले के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

जनपद उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवांगन ने गांवों के विकास में मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारियों एवं पटेल तथा कोटवारों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा पटेल एवं कोटवारों को ग्राम के विकास में अपनी बहुमूल्य भूमिका निभाने को कहा। एसडीएम श्री जीआर मरकाम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा पटेल, कोटवार तथा ग्राम स्तरीय पदाधिकारियों तथा आम ग्रामीणों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि गांवों के पटेल तथा ग्राम स्तरीय समितियों के पदाधिकारीगण गांव के शासकीय संपत्ति के संरक्षक होते हैं इसलिए गांवों के सार्वजनिक संपत्ति को अतिक्रमण होने से रोकना तथा उनका संरक्षक एवं सर्वधन करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने गांवों में होने वाले अतिक्रमण को रोकने हेतु सभी ग्रामीणों को पुरजोर तरीके से विरोध करने की भी अपील की। इस दौरान प्रशिक्षण में उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभाग तथा ग्रामीणों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण में अधिकारियों ने ग्रामीणों के जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS