City Media - Page 1635 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1635

दल्लीराजहरा में तेज आंधी और बरसात के कहर ने गरीब के आशियाने को किया ध्वस्त

0

दल्लीराजहरा – वार्ड नं 9 निवासी सुमित्रा बाई का निवास तेज आंधी और बरसात में गिर गया ,इनकी आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय है रहने का एकमात्र सहारा टूट गया है वार्ड  पार्षद ने शासन से शीघ्र मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

विद्या के मंदिर में महापुरुषों के अपमान की कड़ी निंदा की

0

महापुरुषों का अपमान नहीं सहेंगे – सुरेश निर्मलकर

विद्या के मंदिर ऐसे कृत्य की में कड़ी निंदा करता हूं – अमित चोपडा

ऐसे कृत्य करने वाले जवाबदेही अधिकारी पर दंडात्मक कार्रवाई करे सरकार – कमल पंपालिया

समाचार पत्रों के माध्यम से मिली जानकारी के बाद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कचरे में पढ़े महापुरुषों के फोटो को फेकने की भाजपा शहर मंडल ने कड़ी निंदा की और वहां जाकर उन सभी महापुरुषों की फोटो को लेकर अनुविभागीय अधिकारी बालोद को सौंपने गए अनुविभागीय अधिकारी के ना मिलने के बाद नायब तहसीलदार को महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम को ज्ञापन सौंपा गया कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे कृत्य की कड़ी निंदा करती है |

भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा कि हमारे महापुरुष जिनके आदर्शों को हम मानते हैं अपने जीवन में उतारने की कोशिश करते हैं उनके तेल्य चित्रों को कूड़े कचरे में फेंकना दुर्भाग्य जनक है |

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित चोपड़ा ने कहा कि जिन महापुरुषों की हम पूजा करते हैं जिनके जीवन से हमको सीखने मिलता है उनके चित्र को कूड़े में फेंक ना निंदनीय है जब कल संबंधित अधिकारी ने कहा कि वहां से फोटो हटा ली गई है मगर आज सुबह जब हम गए तो फोटो वहीं पर पाई गई, यह छत्तीसगढ़ सरकार में बैठे अधिकारियों की मानसिकता को दर्शाता है और ऐसे अधिकारियों पर छत्तीसगढ़ सरकार कोई लगाम नहीं लगाती है |

भाजपा शहर मंडल के मंत्री कमल पंपलिया ने कहा अगर संबंधित अधिकारी पर नियम के हिसाब से दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय जनता पार्टी आगे उग्र आंदोलन करेगी और कल हम अनुविभागीय अधिकारी को जाकर उस तैलय चित्र को सौंपेंगे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आज ज्ञापन सौंपने वालों में मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,युवा नेता अमित चोपड़ा,कमल पंपआलिया, नीतू सोनवानी ,राजेंद्र कनेकार,नीतू सोनवानी ,विक्रम लालवानी ,दुष्यन्त मनहर,तरुण राठी,मीलूराम साहू सुनील जैन,मोहित साहू,उमेश सोनवानी,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा – भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत

0

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश से अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मेश्राम संभागीय दौरे पर बस्तर जाते समय दल्लीराजहरा बुद्ध विहार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया इसके पश्चात् प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मेश्राम अनुसूचित जाति के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं जिला कोंडागांव के सह प्रभारी महेंद्र पिपरे के निवास में पितृशोक में सम्मिलित हो परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट कर उन्हें सांत्वना दिया,

अनुसूचित जाति के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोब्रागढ़े, मण्डल महामंत्री राकेश द्विवेदी, प्रदेश किसान मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य नागेन्द्र चौधरी (मोनू), किरण सिन्हा, राजेश काम्बले, शंकर साहू, लीलावती साहू, सुखवन्तीन ठाकुर, अनुसूचित जाति के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश कुमार, भूपेंद्र श्रीवास, निलेश श्रीवास्तव, सुमीत जैन, जसवंता नायक, राकेश कोसरे, सचिन, दीपक, शुभम, रवि, राकेश, आज़ाद, सुनील, नन्दू, पवन एवं समस्त परिवार व वार्डवासी भी उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा – नगर में सड़कों पर अवैध पार्किंग कार्यवाही को लेकर प्रशासन का रवैया सुस्त

0

स्थानीय माइंस चौक से सुरक्षा पर्यावरण कार्यालय भवन के सामने सड़क के दोनो। ओर कई प्रकार के छोटी बड़ी एवं भारी वाहनो का पार्किंग अवैध रूप से विगत लंबे समय से किया जा रहा है जिससे हमेशा दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है | जिसकी शिकायत समय-समय पर प्रशासन को लिखित में सुरक्षा विभाग द्वारा किया जाता रहा है | परन्तु प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही उक्त वाहनों के खिलाफ नहीं किये जाने से निर्व्हिक होकर वाहनों को पार्किंग करते है | सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा तथा प्रशिक्षण में आने जाने वाले कर्मचारियो द्वारा मना करने पर वाहन के कर्मचारियों द्वारा अनावश्यक बहस, गाली गलौच तथा विवाद उत्पन्न किया जाता है | दिनाँक 16.02.2021 को एम व्ही टी सेंटर (सुरक्षा कार्यालय) के मुख्य द्वार के ठीक सामने ट्रक संख्या सी जी 04 एल पी 2421 को उसके चालाक द्वारा खड़ा कर दिया गया जिससे कार्यालय का मुख्य द्वार पूर्णतः अवरुद्ध हो गया |

सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा गाड़ी पर लिखे हुए मोबाइल नं. पर काल करने पर काल नहीं उठाया गया | तब आसपास के क्षेत्रो के रहवासियो से पता करने पर पाया गया कि उक्त वाहन का मालिक तेकाघोदा ग्राम के मंडावी का है तथा चालक श्री तुमेश्वर साहू पिता श्री महेश साहू निवासी वार्ड नं. 04 दल्ली राजहरा का है | चालक को बुलाकर बोलने पर चालक द्वारा सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों से बहस किया गया काफी मशक्कत के बाद चालक द्वारा गाड़ी को मुख्य

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

द्वार के सामने से हटाया गया जिससे इस घटना से कार्यालय में आवाजाही लगभग 2- घंटे अवरुद्ध था | इस घटना की भी लिखित शिकायत स्थानीय थाना एवं प्रशासन के उच्च अधिकारियो को तत्काल दी गई परन्तु गाड़ियों का अनाधिकृत पार्किंग निर्विघ्न अभी भी जारी है. सुरक्षा विभाग द्वारा इस बाबत स्थानीय प्रशासन, नगर पुलिस अधीक्षक , थाना प्रभारी राजहरा को कई बार पत्र द्वारा उचित कार्यवाही हेतु अनुरोध किया गया है | परन्तु अभी तक कार्यवाही अपेक्षित है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

खेल सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

अनुकूल देव वार्ड के खिलाड़ियों को क्रिकेट किट तो जगदलपुर फुटबॉल अकादमी के खिलाडिय़ों को फुटबॉल और जर्सी उपलब्ध करवाया

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के मंशा अनुरूप जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन लगातार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को खेल सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं इसी कड़ी में आज उन्होंने जगदलपुर के अनुकूल देव वार्ड के क्रिकेट खिलाड़ियों को क्रिकेट किट प्रदान की इसके अलावा उन्होंने जगदलपुर फुटबॉल अकादमी के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को फुटबॉल एवं जर्सी उपलब्ध करवाया

इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारी सरकार खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है और बस्तर जैसे पिछड़े क्षेत्र में हमारी सरकार लगातार खेल सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है इसी तारतम्य में हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया है इसके अलावा जगदलपुर में खेल मैदानों के उन्नयन के अलावा नया स्टेडियम भी प्रस्तावित है जो जल्द ही मूर्त्त रूप ले लेगा

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ पार्षद श्रीमती सुशीला बघेल वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री गायत्री मगराज एवं विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा उपस्थित रहे

शिवसैनिकों ने मनाई छत्रपति शिवाजी जयंती

0

जगदलपुर शहर में शिवाजी महाराज की भव्य मूर्ती स्थापना करने की उठाई मांग

जगदलपुर । शिवसेना के बस्तर इकाई द्वारा हिंदुत्व शिरोमणि मराठा साम्राज्य के छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्म उत्सव को उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। जहां छत्रपति शिवाजी महाराज के छायाचित्र पर शिवसैनिकों ने दीप प्रज्वलित करने के उपरांत माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात उपस्थित जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय् द्वारा संबोधित करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरवशाली इतिहास की चर्चा की गई।

इसके बाद एकत्रित लोगों के बीच शिवसैनिकों ने मिष्ठान व फल वितरण किया और अंत में शिवसैनिकों द्वारा नगर निगम कार्यालय पहुंचकर स्थानीय विश्वविद्यालय के चौराहे पर छत्रपति शिवाजी महाराज के मूर्ति स्थापना करने संबंधित एक ज्ञापन आयुक्त के अनुपस्थिति में महापौर श्रीमति सफ़िरा साहू जो सौंपा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय् के साथ चंचलमल जैन, ललित, सुनील, मोनू, लक्ष्मण, देवेंद्र, रमेश के साथ मुस्लिम समुदाय से शिवसेना सदस्य अशरफ़ खान, अजय, ख़ालिद, आरिफ़, राजा नरेश, सलीम, रसीद, अल्ताफ़ और अन्य शिवसैनिक उपस्थित हुए। उक्त जानकारी प्रेसविज्ञप्ति के माध्यम से चंचलमल जैन ने दी।

संगोष्ठी: जिला पुरातत्व संग्रहालय में चल रहा दो दिवसीय शोध संगोष्ठी में पठन समृद्ध पूरा वैभव के कारण हमें बस्तरिया होने पर गर्व- झा

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन लोक संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा जिला पुरातत्व संग्रहालय में शुक्र व शनिवार को दो दिवसीय शोध संगोष्ठी आयोजित की गई है। बस्तर के इतिहास एवं संस्कृति से जुड़े लोकगीत किवदंतियों एवं लोक गाथाएं विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में संगोष्ठी अध्यक्ष डॉ. बीएल झा ने कहा कि समृद्ध पुरातन वैभव के कारण हमें बस्तरिया होने का गौरव प्राप्त है। यहां की समृद्ध लोक संस्कृति, कला, साहित्य, नृत्य को सहेजने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। तभी बस्तर अपनी विश्वव्यापी पहचान को बरकरार रख सकेगा।


जिला पुरातत्व संग्रहालय में दोपहर 12 बजे मां सरस्वती की पूजा – अर्चना पश्चात शोध संगोष्ठी प्रारंभ हुई। संग्रहाध्यक्ष अमृतलाल पैकरा ने शोध संगोष्ठी के संदर्भ में बताया कि बस्तर के समृद्ध पुरातत्व, लोक कला, संस्कृति, साहित्य को संरक्षित करना और उसे विश्वव्यापी पहचान दिलाना हमारा प्रयास है। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती सफिरा साहू ने कहा कि मुरिया परिधान दुनिया में बस्तर की अलग पहचान बनाए हुए है। बस्तर आने वाले अधिकांश सैलानी बस्तर का लोक जीवन और उसकी संस्कृति देखना चाहते हैं इसलिए हमें यहां की लोक संस्कृति और साहित्य जगत को बढ़ाना जरूरी है। इस मौके पर नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू ने कहा कि बस्तर की संस्कृति लुप्त हो रही है इन्हें संरक्षित और संवर्धन करने का यह प्रयास सराहनीय है। हम कहीं भी बस्तर के चर्चा करें, लोग उसे उत्सुकता से सुनते हैं और हम भी गर्व महसूस करते हैं। इतिहासकार एसके तिवारी ने कहा कि बस्तर की विधाओं को पूरी तरह सहेजना आसान नहीं है। रामायण काल से यह भू भाग दण्डकारण के नाम से चर्चित रहा। बस्तर देश का ऐसा केंद्र है जहां से शैव, शाक्य,बौद्ध तथा जैन प्रतिमाएं मिलती हैं। बस्तर दो हजार साल पहले सेअपनी समृद्ध विरासत को सहेजे हुए है।
शोध संगोष्ठी के दूसरे सत्र में सुश्री उर्मिला आचार्य ने भैरव मंदिर, कोठार देव और उसके परिवार। विजय सिंह ने बस्तर में चर्चित झिरलिटी झिरलिटी पंडकी की मारा लिटी बालगीत के रचयिता पूरनसिंह ठाकुर पर। कोंडागांव से आमंत्रित डॉ. किरण नुरेटी ने विवाह के समय दूल्हा- दुल्हन को शीतला में प्रणाम करते समय हपका करने। डॉ. स्वपन कुमार कोले ने मुरिया जनजाति का राजनीतिक संगठन। डा. जयमती कश्यप कोंडागांव ने लोकगीत एवं लोक कथाएं। घनश्याम नाग बनिया गांव ने बस्तर की किवदंतियां इतिहास। विश्वनाथ देवांगन ने मोटका लोकगाथा किवदंती। श्रीमती आशारानी पटनायक (शोधार्थी) ने बस्तर के इतिहास एवं संस्कृति में लोक गाथाओं का महत्व। श्रीमती पल्लवी नुरेटी ने दक्षिण बस्तर के पेन शक्तियों का इतिहास तथा नागाराज पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। इसके अलावा पांच शोधार्थियों ने भी अपना शोधपत्र पढ़ा। बताया गया कि शोध संगोष्ठी के दूसरे दिन शनिवार को 15 से अधिक शोधार्थी अपने लेखों का पठन करेंगे कार्यक्रम का संचालन करमजीत कौर तथा अफजल अली ने किया।

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर महिला मोर्चा का धरना कल राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा जायेगा ज्ञापन

0

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बस्तर द्वारा शनिवार को संजय मार्केट चैक में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक महिलाओं के साथ हो रहे अपराध, अत्याचार एवं बलात्कार के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया जावेगा। धरना के बाद महिला मोर्चा कार्यकर्ता व पार्टी के वरिष्ठ नेता रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंच कर बस्तर कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपेंगे।


महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री दीप्ति पाण्डे व जिलाध्यक्ष रामकुमारी यादव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार सत्ता में आयी है, आदिवासियों समेत समाज के हर वर्ग के खिलाफ संगीन अपराध की घटनाओं में बेतहासा वृद्धि हुई है। विभिन्न वर्गों की महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य मामलों की चिंताजनक वृद्धि पर कांग्रेस सरकार न केवल पूरी तरह खामोश है बल्कि प्रदेश के केबिनेट मंत्री तक इसे छोटा अपराध कहने से नहीं हिचकते। एैसा ही एक मामला जशपुर जिले में सामने आया है। इसके साथ ही कुछ दिन पहले बस्तर संभाग के केशकाल में भी एैसी दर्दनाक घटना हुई है।


श्रीमती दीप्ति पाण्डे ने बताया कि यदि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व शोषण कम नहीं होते है तो सड़क से सदन तक हल्ला बोल के तहत दूसरी कड़ी में विधानसभा का घेराव भी महिला मोर्चा करेंगी। शनिवार को आयोजित इस धरना प्रदर्शन में महिला मोर्चा के अलावा पार्टी के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

भाजपा अजजा मोर्चा प्रकोष्ठ दल्लीराजहरा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र पीपरे को कोंडागांव का सह प्रभारी बनाया गया

0

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रकोष्ठ दल्लीराजहरा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री महेंद्र जी को कोंडागांव का सह प्रभारी बनाया गया |

पार्टी के नए दायित्व से दल्लीराजहरा व जिला बालोद में हर्ष का माहौल है | प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय जी सहमति से प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय द्वारा जिला प्रभारियों की घोषणा विगत दिनों की गई | जारी सूची के मुताबिक कोंडागांव के जिला सह प्रभारी के रूप में महेंद्र पिपरे को नियुक्त किया गया है |

भाजपा प्रभारी बनने से शहर दल्ली राजहरा में हर्ष का माहौल है पिपरे जी को बघाई देने वाले सत्या साहू, किरण सिन्हा, राकेश द्विवेदी , मोनू चौधरी, शंकर साहू, अनिल खोब्रागढ़े, राजेश काम्बले, भूपेंद्र श्रीवास, संजीव, श्रीजीत, राजेश कोसरे, जसवंता नायक, निलेश श्रीवास्तव, सुमीत जैन, पार्षद सोहाद्रा ठाकुर, पार्षद परमिला पारकर, पार्षद हेमंत गौतम, पार्षद सुधाकर एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल है |  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर के सभी ब्लॉक में पोषण वाटिका का निर्माण

0

बस्तर जिले के बस्तर , बास्तनार,लोहंडीगुड़ा,बकावंड,
तोकापाल युवोदय वॉलिंटियर द्वारा पोषण वाटिका का निर्माण कार्य चलाया जा रहा है जिसके तहत आज बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत झारतराई के आंगनवाड़ी केंद्र में बांस के बाड़ी बनाकर सब्जी का बीज डाला जा रहा है कुपोषित बच्चों के लिए हरी सब्जी की व्यवस्था हो और हमारा बस्तर सुपोषण बस्तर बने इसके लिएजिला प्रशासन कलेक्टर रजत बंसल, श्री शरद गौर और युवोदय वॉलिंटियर के सहयोग से सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है युवोदय वॉलिंटियर्स सुपोषण के क्षेत्र में शिक्षा पर्यावरण आजीविका कृषि स्वास्थ्य खेल आदि के क्षेत्र में युवोदय टीम के द्वारा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन से किया जा रहा है इस अभियान में ग्राम के सरपंच पंच और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ युवा वालंटियर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर लीठू देवनाथ घनश्याम, दीवान जगदीश, सेठिया जगन्नाथ कश्यप, अजय मौर्य ,यमेस्वरी दीवान, दिव्या कश्यप, सोमारू नाग, पुनीता मोर्य, तुषार बघेल, गिरिजा दीवान आदि मौजूद थे

MOST POPULAR

HOT NEWS