City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

बारिश और बढ़ते जलस्तर के बीच महापौर-कलेक्टर-SP ने लिया जायजा, सुरक्षित स्थान पर भेजे जाएंगे लोग

0

जगदलपुर बस्तर में जारी भारी बरसात के बीच प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि अब हालात का जायजा लेने निकल पड़े हैं। भारी बारिश में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं दूर करने की पहल की जा रही है।महापौर संजय पांडे, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने तेज बरसात के बीच शुक्रवार को इंद्रावती नदी के पुराने पुल समीप स्थित बस्ती का निरीक्षण किया। नदी के लगातार बढ़ते जल स्तर को देखते हुए बस्ती के लोगों सुरक्षित स्थान पर ले जाने की पहल की जा रही है। उड़ीसा में बांध से पानी छोड़े जाने के कारण इंद्रावती नदी और भी अधिक खतरनाक रूप लेती जा रही है। ऐसे में इस बस्ती में नदी के पानी के घुसने का खतरा बढ़ गया है।

बहते व्यक्ति को बचाया

0

जगदलपुर बस्तर और उड़ीसा में लगातार हो रही भारी बरसात के चलते बस्तर में इंद्रावती नदी उफान पर आ गई है। आज सुबह केंद्रीय जेल के पीछे पथरा गुड़ा में बाढ़ के में बह रहे डब्लू प्रसाद गुप्ता नामक व्यक्ति को कोतवाली थाना और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने सुरक्षित रूप से बचा लिया। अगर रेस्क्यू टीम समय पर नहीं पहुंचती तो उस व्यक्ति की जान भी जा सकती थी।

स्कूटी में छिपाकर शराब बेच रहा एक गिरफ्तार भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब व 02 नग स्कूटी जप्त

0

जगदलपुर।बोधघाट पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने बीते दिन नया मुंडा क्षेत्र में किराना दुकान संचालक आरोपी मनोहर भुआर्य निवासी नयामुंडा रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड की कब्जे से अंग्रेजी शराब एवं बीयर कुल 23.43 लीटर बरामद किया गया. जिसकी क़ीमत 15170 रुपए बताई गई. 24 सितम्बर रात में मुखबिर से सूचना मिली कि नयामुंडा निवासी मनोहर भुआर्य अपने किराना दुकान एवं दुकान के पास में रखे स्कूटी वाहनों की डिक्की में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब एवं बीयर रखकर बिक्री कर रहा है।

सूचना पर थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में बोधघाट पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए रेड करवाई की. संदेही के दुकान एवं उसके कब्जे की दोनों स्कूटी की तलाशी लेने पर अलग-अलग कंपनी की अंग्रेजी शराब एवं बीयर कुल 23.43 लीटर, कीमती 15170 रुपए तथा दो स्कूटी कीमती 80000 रुपये, कुल कीमती 95170 रुपए जप्त किया गया है। आरोपी को शराब को रखने व बेचने के संबंध में लाइसेंस अथवा वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया जो आरोपी ने कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया. आरोपी पटना आबकारी एक के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।

भारी बारिश के बीच जगदलपुर में एयरटेल नेटवर्क ध्वस्त, सुबह से परेशान हैं एयरटेल उपभोक्ता

0

जगदलपुर। शहर में एक ओर लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है, वहीं दूसरी ओर शुक्रवार सुबह से एयरटेल का मोबाइल नेटवर्क भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। कई इलाकों में सुबह से नेटवर्क बेहद कमजोर होने या पूरी तरह गायब होने की शिकायत सामने आई है। इतनी भारी बारिश के बीच नेटवर्क ठप होने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। जरूरी फोन कॉल, मोबाइल इंटरनेट, ऑनलाइन पेमेंट और अन्य जरूरी कामों के लिए लोगों को काफी परेशानी हो रही है। एयरटेल उपभोक्ता बार-बार मोबाइल में नेटवर्क चेक करते नजर आए, लेकिन घंटों बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हुई है । बारिश के कारण पहले ही शहर के कई हिस्सों में पानी भरने और आवाजाही प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। ऐसे समय में मोबाइल नेटवर्क का साथ छोड़ देना लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। खासकर उन लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है, जिन्हें बारिश के बीच परिवार या अन्य लोगों से जरूरी संपर्क टूट चुका है। बारिश के इस मुश्किल समय में मोबाइल नेटवर्क का ठप हो जाना परेशानी को और बढ़ा रहा है। कई लोगों को जरूरी कॉल के लिए दूसरे नेटवर्क या Wi-Fi का सहारा लेना पड़ रहा है। फिलहाल नेटवर्क बाधित होने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। एयरटेल उपभोक्ता सेवा के जल्द सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति के लिए बनवाएं प्रमाण पत्र

0

जगदलपुर छग शासन के निर्देशानुसार एससी एवं अन्य वर्ग के विद्यार्थियों की केंद्र प्रवर्तित प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के कम्पोनेंट अंतर्गत अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र निर्मित किए जाने हैं। कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार कार्यालय के लोकसेवा केंद्र पर 10 रुपए के स्टांप के साथ आवश्यक दस्तावेज प्रदाय कर अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र निर्मित किए जाने हेतु आवेदन किया जा सकता है। यह प्रमाण पत्र जारी होने के बाद ही कक्षा तीसरी से दसवीं तक के अस्वच्छ व्यवसाय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकेगा।

मरकाटोला घाट में खड़े वाहन को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 6 की मौत, 7 घायल

0

बालोद/मरकाटोला। कवर्धा से जगदलपुर जा रही स्वराज माजदा वाहन के मरकाटोला घाट में सड़क किनारे खड़े रहने के दौरान पीछे से आ रहे 16 पहिया ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग घायल हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल धमतरी में जारी है।जानकारी के अनुसार 25 सितंबर को कवर्धा से जगदलपुर की ओर जा रहा स्वराज माजदा वाहन क्रमांक CG10 BU 7174 मरकाटोला घाट में खराब हो गया था।

वाहन में सवार 13 यात्रियों में से दो व्यक्ति मैकेनिक लेने धमतरी की ओर चले गए थे, जबकि 13 लोग खराब वाहन के आसपास मौजूद थे। इसी दौरान करीब सुबह 11.30 बजे रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहे गेहूं से लदे 16 पहिया टाटा ट्रक क्रमांक CG04 QY 5947 के चालक ने कथित रूप से तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े स्वराज माजदा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी ।

कि ट्रक स्वराज माजदा को कुछ दूरी तक घसीटता ले गया और बाद में स्वयं भी पलट गया।दुर्घटना में मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया, जहां उपचार के दौरान 4 अन्य घायलों ने दम तोड़ दिया। इस प्रकार हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है, जबकि 7 घायलों का उपचार जारी है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मृतकों एवं घायलों की पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी विस्तृत सूची जारी की जाएगी।

NH-30 पर जलभराव से 2 किमी लंबा जाम

0

सोनारपाल-काकड़ीघाट के बीच सड़क पर बहा बारिश का पानी, कई वाहन फंसे

भानपुरी। बस्तर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित है। लगातार बारिश के कारण इंद्रावती, मारकंडा और नारंगी नदी उफान पर हैं। वहीं रायपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सोनारपाल-काकड़ीघाट के बीच सड़क के ऊपर बारिश का पानी बहने

लगा। इसके चलते करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।जलभराव अधिक होने के कारण कुछ वाहन सड़क पर ही फंस गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। राहगीरों और वाहन चालकों को पानी के बीच से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में स्थिति और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।पुलिस ने की सावधानी बरतने की अपील जल भराव को देखते हुए भानपुरी पुलिस द्वारा भी वाहन चालकों और राहगीरों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। पुलिस ने लोगों से जलभराव वाले मार्ग पर अनावश्यक जोखिम न लेने और सुरक्षित तरीके से आवागमन करने की अपील की है।राहगीरों को चाय-खिचड़ी बांटीइधर, राहगीरों की परेशानी को देखते हुए सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति सोनारपाल के सदस्यों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। समिति की ओर से पानी में फंसे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गर्म चाय एवं खिचड़ी की व्यवस्था की गई। समिति के सदस्यों ने मौके पर लोगों को भोजन और चाय उपलब्ध कराई। राहगीरों ने समिति की इस मानवीय पहल की सराहना की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम झीरम,एंलगनार, टाहकवाड़ा,जूनापानी एवं कनकापाल मे पानी टैंकर की दी स्वीकृति

0

विधायक निधि से पांच ग्रामों में दिया जायेगा पानी टैंकर

जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संवेदनशील विधायक श्री किरण देव ने विधायक निधि से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर के स्थित ग्राम में जनता के मांग पर पांच ग्रामों में पानी टैंकर की स्वीकृति दी है। जिसका जल्द पांच ग्रामों में पानी टैंकर वितरण किया जाएगा। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित अंतर्गत ग्राम झीरम ,एंलगनार ,टाहकवाड़ा , जूनापानी एवं कनकापाल मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने क्षेत्र के जनता के मांग पर विधायक निधि से 4500 लीटर क्षमता के पानी टैंकर की स्वीकृति दी। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झीरम, एंलगनार, टाहकवाड़ा, जूनापानी एवं कनकापाल के ग्रामीण जनों ने अपने विधायक किरण देव से पानी टैंकर की मांग की थी । जिसपर संज्ञान लेते हुए संवेदनशील भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने अपने विधायक निधि से पानी टैंकर की स्वीकृति दी। जिसका जल्द ग्रामवासियों को पानी टैंकर का वितरण किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम झीरम , एंलगनार, टाहकवाड़ा, जूनापानी एवं कनकापाल के जनता ने अपने क्षेत्र के लिए पानी टैंकर की मांग की थी। ग्रामीण जनों की मांग पर पांच ग्रामों में पानी टैंकर की स्वीकृति दी गई। ग्रामीण जनों ने कहा कि क्षेत्र में सुख दुख के कार्य एवं अन्य कार्यक्रम में क्षेत्र में पानी टैंकर की आवश्यकता पड़ती है। पानी टैंकर नहीं होने से लोगों को समस्या होती है। क्षेत्रवासियों की मांग पर विधायक निधि से पांच पानी टैंकर की स्वीकृति दी गई। श्री किरण देव ने कहा पानी टैंकर से अब क्षेत्र में जनता को क्षेत्र में सुख दुख एवं अन्य कार्यक्रम में समस्या नहीं होगी। वहीं पानी टैंकर की स्वीकृति होने से पांच ग्रामों के लोगों ने अपने विधायक किरण देव के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। और कहा कि विधायक किरण देव के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। हमारे मांगों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव लगातार हमारी मांग को पूरा कर क्षेत्र में विकास कार्य कर रहे हैं। जिसके लिए हम सभी ग्रामवासी धन्यवाद करते हैं।

बस्तर में हो रहे लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति हुयी निर्मित, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने एवं हालात पर नजर रखने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने महापौर संजय पांडे, कलेक्टर एवं प्रशासन से फोन पर की बात

0

जगदलपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफ़ान अर्नब से बस्तर में हो रहे लगातार बारिश के कारण बस्तर जिले में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। जिसपर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने महापौर श्री संजय पांडे,बस्तर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों से फोन से चर्चा कर बाढ़ग्रस्त इलाकों एवं शहर के जल भराव वाले क्षेत्रों के हालात के संबंध में जानकारी लेकर प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने महापौर श्री संजय पांडे,बस्तर कलेक्टर से फोन पर बात कर आपात स्थिति पर नजर रखते हुए बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की हालत पर चर्चा कर जानकारी ली। और बाढ़ आपदा प्रबंधन की टीम को अर्लट रखने संबधित निर्देश दिया। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार नदी ,नालों , तालाबों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जिसके कारण से ग्रामीण क्षेत्रों में गांवो से शहर का संपर्क टूट गया है। वहीं शहर में भी निचले बस्तियों में घरों में नदी तालाब का पानी घुस गया है। जिससे जलभराव से क्षेत्रों में लोगों को परेशानी हो रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए रायपुर से फोन के माध्यम से महापौर श्री संजय पांडे,कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक,तहसीलदार,जिला प्रशासन,नगर निगम के अधिकारियों लगातार चर्चा कर हालात पर नजर रखते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों में अर्लट रहने,आपदा प्रबंधन की टीम को अर्लट रखने एवं प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने एवं आपात स्थिति पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि बस्तर में लगातार बारिश से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। जलभराव वाले क्षेत्रों में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्थित पर लगातार प्रशासन मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है । आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन के द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों को आसपास के सुरक्षित स्थानों पर रखा जा रहा है । जनप्रतिनिधियों,जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम पूरी तरह मुस्तैदी से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंच कर कार्य कर रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। आपात स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

झीरम कांड में बचाव पक्ष ने हाईकोर्ट में की अपील

0

जगदलपुर।झीरम घाटी मामले में एनआईए कोर्ट की ओर से 10 दोषियों को सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को बचाव पक्ष ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। दोषियों की और से अधिवक्ता ने अपील दायर की है. अब हाई कोर्ट द्वारा नोटिस जारी करने की प्रतीक्षा की जा रही है. बचाव पक्ष के वकील अरविंद चौधरी ने बताया कि दोषियों के परिजनों से चर्चा के बाद अपील की अर्जी दायर की की गई.झीरम घाटी हत्याकांड मामले में करीब 13 साल बाद अदालत ने सजा का ऐलान किया था। जिसमें विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने बुधवार को सजा पर फैसला सुनाया था। जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने मामले में दोषी ठहराए गए सभी 10 आरोपियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई. 5 सितंबर को अदालत ने मामले में सुनवाई का सामना कर रहे सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था। इसके बाद सजा के निर्धारण के लिए 16 सितंबर की तारीख तय की गई थी। बुधवार को अदालत ने सभी दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। मामले में बचाव पक्ष में हाई कोर्ट में अपील कर ट्रायल कोर्ट द्वारा दिए गए मृत्युदंड के फैसले को चुनौती दी है.इन 10 आरोपियों को मिली मृत्युदंड की सजा इस मामले में दोषी ठहराए गए आरोपियों में प्रमिला मोडियाम, सुमित्रा पुनेम, मुक्का मांडवी, मड़कामी देवा, कोसा कवासी, आयत मरकाम, बंजामी सेना, चैतू लेकाम, जोगा मड़कामी और महादेव नागा शामिल हैं। सभी आरोपी वर्तमान में केंद्रीय जेल में बंद हैं। मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई हुई थी। ट्रायल के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई थी, जिसके बाद शेष 10 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई जारी रही। NIA ने वर्ष 2015 में करीब 1000 पन्नों की चार्जशीट पेश की थी और मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 101 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। बॉक्सt प्रमिला के पिता ने भी जारी किया पत्र झीरम मामले में अभियुक्त में एक प्रमिला करती के पिता सोनू कड़ती ने राष्ट्रपति समेत हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों को पत्र जारी कर जीवनदान की अपील की है. ज्ञात हो कि 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ‘परिवर्तन यात्रा’ काफिले में माओवादियों ने हमला किया था. जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेताओं समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी वहीं 38 घायल हुए थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS