City Media - Page 1370 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1370

लखमू राम को नहीं होगी आने-जाने में दिक्कत, संसदीय सचिव रेखचंद जैन से बैटरी चलित ट्रायसाइकिल पाकर हुआ प्रफुल्लित

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संसदीय सचिव रेखचंद जैन प्रयासरत है। इसी तारतम्य में वन ग्राम कुम्हली के आश्रित ग्राम जीरागांव के दिव्यांग लखमू राम ने आने-जाने में असर्मथता की बातें संवेदनशील संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन को बताई थी ।इसी तारतम्य में जैन ने दिव्यांग लखमू को पंचायत व समाज कल्याण योजना के सहयोग से बैटरी चलित ट्रायसाइकिल दिया। चलित ट्रायसाइकिल के मिलने से दिव्यांग लखमू राम ध्रुव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार व संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी,सरपंच सुखदेव बाकड़े, हरिध्रुव सहित अन्य उपस्थित थे।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नेतानार के दिव्यांग देवदास को दिया स्मार्टफोन

जगदलपुर संवेदनशील क्षेत्र नेतानार प्रवास के दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन को आंखों से दिव्यांग देवदास नाग ने स्मार्टफोन की अनुपलब्धता के कारण पढ़ाई में बाधा होने की शिकायतें मिली थीं जिसमें संवेदनशीलता दिखाते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने देवदास नाग को मोबाइल प्रदान किया। संसदीय सचिव देवदास नाग ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार व संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया। दिव्यांग सहदेव नाग ने कहा कि दिव्यांगों के लिए विशेष पाठ्यक्रम चलाया जाता है , स्मार्टफोन नहीं होने से पढ़ाई में दिक्कत होती थी किंतु अब समस्या दूर होगी।

जिन्हें महंगाई डायन लगती थी, अब उनकी संगिनी बन गई है…पत्नी संग बाज़ार पहुंचे संसदीय सचिव रेखचंद जैन सब्जी के दाम सुनकर दंग

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों का हर वर्ग पर गहरा असर पड़ रहा है। खास हो या आम, हर किसी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज स्थानीय विधायक औऱ संसदीय सचिव रेख चंद जैन भी उस समय इससे रूबरू हुए जब वे अपनी पत्नी के साथ सब्जी खरीदने संजय बाज़ार पहुंचे। उनकी पत्नी साग सब्जी खरीद रही थीं, तब संसदीय सचिव रेखचंद जैन आलू प्याज भटा टमाटर से लेकर हर प्रकार की सब्जी की बेतहाशा बढ़ी कीमतों को सुनकर हैरान थे। उन्होंने जब इन कीमतों को लेकर कहा कि इतनी महंगी सब्जी कैसे बेच रहे हैं तो एक सब्जी वाली खुद को रोक नहीं पाई और संसदीय सचिव के सामने अपनी पीड़ा उड़ेल दी कि यह सब डीजल पेट्रोल की माया है। हर चीज के दाम हवा में उछल रहे हैं। लागत और परिवहन खर्च बढ़ने से हमको भी महंगी सब्जी मिल रही है तो सस्ती कैसे बेचें। हालत यह है कि जिस दाम पर हम खरीद रहे हैं, उसी लगभग दाम पर बेचने पर भी खरीदार बिचक रहे हैं। पहले दिन भर सब्जी बेचने पर इतना मिल जाता था कि घर परिवार का खर्चा निकल जाय। लोगों को भी कम दाम पर सब्जी मिल जाती थी। जब से पेट्रोल डीजल के दाम में हर रोज उछाल आ रहा है, तब से सब्जी भी हर किसी की पहुंच में नहीं रही। महंगाई की वजह से सब्जी कम बिक रही है और हमारा गुजारा मुश्किल हो गया है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन सोच में पड़ गए कि यह सब्जी वाली ठीक ही कह रही है। जब केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार थी तो आज से आधी कीमत पर डीजल पेट्रोल मिल रहा था। महंगाई कंट्रोल में थी। हर चीज तक लोगों की आसान पहुंच थी लेकिन आज जो देश की सत्ता पर काबिज हैं, वे उस समय आसमान सिर पर उठाए कहते थे कि महंगाई डायन खाए जात है! आज यही डायन इनकी संगिनी बन गई है!

नगरनार ग्रामीण बैंक के खातेदारों की एक करोड़ से अधिक की राशि गायब

0

ग्रामीणों के मेहनत की कमाई ले उड़े कैशियर

नगरनार थाने में मामला दर्ज

जगदलपुर। छग राज्य ग्रामीण बैंक के नगरनार शाखा के लगभग 40 से अधिक खातेदारों के खाते की एक करोड़ से अधिक की राशि गबन का आरोप खातेदरों ने लगाया है। उक्त मामले की शिकायत बस्तर कलेक्टर से कर राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। बैंक के पूर्व कैसियर आकाश विसलावर के खिलाफ नगरनार थाने में अपराध दर्ज किया गया है वहीं पूर्व शाखा प्रबंधक से भी पूछताछ की जा रही है।

बस्तर जिले के नगरनार ग्रामीण बैंक में खातेदारों की राशि का गबन का मामला उजागर हुआ है। जोगी कांग्रेस के नेता अमित पांडे एवं आधा दर्जन से अधिक खातेदारों ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि विगत कई महीनों से खातेदार अपने ही खाते की राशि निकालने को लेकर बैंक का चक्कर लगा रहे थे। 40 से अधिक ऐसे खातेदार है जिनके खाते से एक करोड़ से अधिक की राशि गायब हो चुकी है। कई खातेदारों ने बताया कि कई माह पूर्व राशि जमा करने का इंट्री भी दर्ज नहीं है। बैंक का मशीन खराब होने का हवाला देकर पास बुक इंट्री करने में आनाकानी की जाती रही। बताया जा रहा है कि नगरनार, उपनपाल, चोकावाड़ा, भेजापदर, करनपुर, कस्तुरी, आमागुड़ा, मंगनार, बम्हनी, कुमली के ग्रामीण बैंक कर्मचारियों ने धोखाधड़ी की है जिनमें नगरनार के शंकर लाल के खाते से 80 हजार, संतोष बघेल 30 हजार, भगतराम के खाते से 25 हजार, सोनमनी के खाते से 41 हजार की राशि सहित अन्य खातेदारों के खाते से राशि गायब की जा चुकी है।

बैंक के उच्च अधिकारियों को इसकी खबर लगते ही मामले की जांच शुरू कर शाखा प्रबंधक एवं कैशियर को हटा दिया गया है।

थाने में मामला दर्जः

हितग्राहियों ने बताया कि उक्त बैंक के वर्तमान शाखा प्रबंधक के द्वारा तत्कालिन कैसियर आकाश विसलावर के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। अपुष्ठ सूत्रों से खबर मिली है राशि का गबन करने वाला कैसियर फरार हो गया है

फर्जी मस्टररोल तैयार कर मजदूरी राशि का बन्दरबाट करने वाले सचिव पर प्रशासन मेहरबान क्यों ?

0

एलमपल्ली पंचायत में मृत व्यक्तियों के नाम सचिव ने तैयार किया था मस्टररोल

कमिश्नर के आदेशों की अवहेलना

शिकायत के एक वर्ष बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

जगदलपुर/सुकमा। जिला स्तर पर शिकायतों के निराकरण नहीं होने पर अफसर पीड़ित पक्ष उचित कार्रवाई को लेकर बड़ी उम्मीदद के साथ बस्तर कमिश्नर से गुहार लगाते है। सुकमा जिले के प्रशासनिक अधिकारी अपने वरिष्ठ अफसरों के आदेशों की भी अवहेलना करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है वहां के जिम्मेददार अधिकारी भ्रष्टाचार करने वाला एलमपल्ली के पूर्व सचिव पर मेहरबान बने हुए है। कमिश्नर कार्यालय से क्या कार्रवाई की गई है इस संबंध में दो रिमाण्ड पत्र जिला पंचायत सुकमा को भेजा जा चुका है जिसकी आज तक कमिश्नर कार्यालय में जानकारी नहीं पहुंच पाई है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशासनिक अधिकारी आम जनता की कितनी सुनते होंगे। ऐसे अधिकारियों के कार्यप्रणाली व उदासिनता के कारण सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है।

ज्ञातव्य हो कि सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के एलमपल्ली पंचायत में महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत पांच तालाब का निर्माण कराया जाना था ताकि स्थानीय स्तर पर मजदूरों को रोजगार उपलब्ध हो सके। वहां का पूर्व सचिव जो वर्तमान में गादीरास में पदस्थ है जिनके द्वारा तालाब निर्माण का कार्य मजदूरों से न कराकर अपने चहेते लोगों से मशीन के द्वारा कराया गया था जो महात्मा गांधी,नरेगा अधिनियम के अधिकार की अवहेलना है।

शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं: तालाब निर्माण एवं मजदूरी भुगतान में हुए बंदरबाट को लेकर वहां के सरपंच ने जिला कलेक्टर सुकमा को यह शिकायत की थी कि एक दर्जन से अधिक मृत व्यक्तियों के नाम फर्जी मस्टररोल तैयार कर मजदूरी राशि का बंदरबाट किया गया है। शिकायत के बाद जांच सही पाई गई लेकिन आज एक वर्ष बाद भी उक्त सचिव के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगा अधिकारी के इशारे पर भ्रष्टाचार होने की ओर इशारा करता है। जिसकी शिकायत कमिश्नर पंचायत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी तक पहुंची फिर भी उक्त सचिव पर प्रशासनिक अधिकारी मेहरबान बने हुए है।

कमिश्नर के आदेशो की अवहेलनाः जिला स्तर पर उक्त सचिव के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर एलमपल्ली पंचायत की महिला सरपंच उक्त मामले की शिकायत बस्तर कमिश्नर से मार्च 2021 में की थी। सरपंच की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने उक्त मामले की निष्पक्ष जांच करने जिपं सीईओ को पत्र प्रेषित कर किया था जिसमें उल्लेख किया गया था कि उक्त मामले की जांच सरपंच के उपस्थिति में कराई जाये एवं कार्रवाई का ब्योरा कार्यालय को उपलब्ध कराया जाये। किसी प्रकार से जानकारी उपलब्ध नहीं कराएं जानं पर कमिश्नर कार्यालय से सुकमा जिपं सीईओ को दो रिमांड पत्र भेजा जा चुका है लेकिन कार्रवाई के संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे स्पष्ट होता है कमिश्नर के आदेशों का भी जिले के अधिकारियों पर कोई असर नहीं होता। सरपंच उक्त मामले की शिकातय पंचायत मंत्री से करने की तैयारी में है।

बीजापुर जिला प्रशासन से सीख लेनी चाहिए:

सुकमा जिला के प्रशासनिक अधिकारियों को बीजापुर जिला प्रशासन से सीख लेनी चाहिए। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड गुड़साकल पंचायत में फर्जी मस्टररोल तैयार कर राशि बंदरबाट का मामला उजागर होने पर तत्काल जिला पंचायत सीईओ ने उक्त पंचायत के सचिव के खिलाफ कार्रवाई कर जनता के विश्वास जितने में सफल हुए। लेकिन सुकमा जिला के प्रशासनिक अधिकारी द्वारा पंचायत सचिव पर एक वर्ष बाद भी कार्रवाई नहीं होना वहां के प्रशासनिक अधिकारियों की उदासिनता दर्शता है

गुंडरदेही के पास सवारियों से भरी तेज रफ़्तार बस का ब्रेक फेल हो जाने से हाईवा से टकराई

0

बालोद – सवारियों से भरी पायल कंपनी की बस जिसमे 40 यात्री सवार थे ब्रेक फेल हो जाने से हाईवा से टकराई | घटना गुंडरदेही से लगे सनौद मोड़ के पास खंडेलवाल पेट्रोल पंप के पहले हुई थी | प्राप्त जानकारी के अनुसार बस का ब्रेक पहले से ही खराब था और सामने से आ रही वेगनआर कार CG 07 8117 को रगड़ते हुए हाईवा वाहन के पीछे जाकर टकरा गई जिससे बस के सामने का हिस्सा चकना चूर हो गया | घटना के बाद बस ड्राइवर बस छोड़ कर भाग गया बस के सामने की सीट पर बैठे लोगो को गंभीर चोट आई है। घायलों को संजीवनी 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही लाया गया। जहा घायलों की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार पश्चात जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।

गुंडरदेही पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया |

घटना में दल्लीराजहरा निवासी देवेश मेश्राम पिता जीडी मेश्राम 37 वर्ष को गंभीर चोंटे आई है। देवेश ने बताया कि वह दुर्ग से पायल बस में यात्रा कर दल्लीराजहरा जा रहा था | घटना में देवेश के पैर व कमर में गभीर चोटें आई है। वही ग्राम सिकोसा निवासी इमला टण्डन 50 वर्ष ने बताया कि पायल बस में यात्रा कर दुर्ग से सिकोसा जा रही थी। घटना में उनकी हाथ मे चोट लगी है। वहीं दो अन्य साक्षी योगी पिता इतेंद्र नाथ योगी 20 वर्ष एवं पूनम वैष्णव, हितेश, 32 वर्ष घटना के दौरान बस में ही गिर गई। जिससे दोनो घायल हो गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

डी एम एफ टी के अधिकारी कर्मचारियों का 3 महीने से वेतन का भुगतान न होने पर आज काली पट्टी लगा कर कार्य का संचालन किया गया

0

छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बस्तर के जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार के नेतृत्व में डी एम एफ टी के 171 समस्त अधिकारी कर्मचारियों का 3 महीने से वेतन का भुगतान न होने पर आज काली पट्टी लगा कर कार्य का सुचारू रूप से संचालन किया गया, डी एम एफ टी के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ महारानी अस्पताल के समस्त अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा भी काली पट्टी लगा कर इनका समर्थन किया गया, आज से विगत एक सप्ताह तक काली पट्टी लगाकर कार्य का संपादन किया जाएगा, उसके पश्चात अगर इनके वेतन भुगतान के संबंध के मांगो का निराकरण नहीं होने पर समस्त कर्मचारी डी.एम.टी. मद से वेतन प्राप्त कर रहे है जिसकी स्वास्थ्य सेवाएं बंद हो जायगी जिसकी संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन वेतन भुगतान के सम्बन्ध निराकरण करें, अन्यथा छग प्र स्वा कर्म संघ जिला बस्तर के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।इसमें निम्नलिखित कर्मचारी उपस्थित थे जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह, लक्ष्मी टांडिया, गीतांजलि सिंह,बिकम साहू, वाल्मीकि, दीपिका, डॉ. सेतु, डॉ. साम्बा शिवा राव, आकृति बाजपेयी, सुलेखा, प्रीती, शोभना, सपना, धामिनी, लक्ष्मी!

पुलिस स्मृति दिवस पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शहीद जवानो को दी श्रद्धांजलि, परिजनो से की मुलाकात

0

…बस नफा ही तौले दुनिया मूझे क्या जाने कितने घाटे हैं।
मैंने छिन के अपने बच्चों से औरों को खुशियां बांटें है।।
होली-दीवाली मैं खुद ही, मैं खुद ही ईद बैसाखी हुं।
साधारण कोई वस्त्र नहीं मैं सांसें भर्ती खाकी हूं।।

जगदलपुर। पुलिस स्मृति दिवस पर कंगोली बटालियन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारतवर्ष में शहीद हुए जवानों को संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने पुष्पचक्र अर्पित किया। इस दौरान शहीद परिवार को सम्मानपूर्वक श्रीफल और शाल भेंट कर सम्मानित किया। जैन ने कहा कि एक वर्ष में पूरे देश के 377 जवानों ने अलग-अलग स्थानों पर देश की सुरक्षा के लिए अपनी प्राण का बलिदान दिया, उनके नाम का वाचन पुलिस महानिरीक्षक पी.सुंदरराज ने किया। जैन ने कहा कि शहीद जवानों को जिन्होंने कर्त्तव्य की बेदी पर देश की खातिर अपनी शहादत दी ,ऐसे वीर शहीदों के वीर और शौर्य के लिए शत्- शत् नमन करता हूं। इस दौरान महापौर सफीरा साहू, बस्तर आईजी पी.सुंदरराज, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा , सीआरपीएफ कमांडेंट अतुल सिंग,कमांडेंट शशीमोहन सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस अंकिता शर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, उपपुलिस अधीक्षक शर्मा,संयुक्त संचालक प्रायोगिक व अनुसंधान केन्द्र बी.सूरी बाबू, एसपी शर्मा,सौरभ अग्रवाल,डी.एन.तिग्गा ,त एक्का, बलवान सिंह , पार्षद नेहा ध्रूव, ललीता ध्रुव ,हेमु उपाध्याय व योगेश पानीग्राही मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के द्वारा बालोद जिला किसान कांग्रेस की एक समीक्षा बैठक रखी गई

0

छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के द्वारा बालोद जिला किसान कांग्रेस की एक समीक्षा बैठक रखी गई जिसमें बालोद जिला के किसानों को होने वाली कठिनाइयों एवं परेशानियों की जानकारी के साथ ही उनके निराकरण के उपाय और आगामी दिनों में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा को लेकर एक बैठक बालोद जिला कांग्रेस भवन में आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश संयोजक रामविलास साहू जी विशेष रूप से उपस्थित रहे उन्होंने छत्तीसगढ़ के द्वारा किसान हितेषी निर्णयों की प्रशंसा की साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देश के समस्त मुख्यमंत्रियों में श्रेष्ठतम मुख्यमंत्री का दर्जा दिए जाने पर उन्हें बधाई प्रेषित की, बैठक में उपस्थित गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के ड्रीम प्रोजेक्ट के

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

रूप में उन्होंने नरवा गरवा घुरवा बारी को लेकर जिस ढंग की तैयारियां की है वह पूर्णता किसानों पर आधारित है इससे छत्तीसगढ़ का किसान समृद्ध होगा और आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। बालोद विधायक संगीता सिन्हा जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी योजना गौठान, किसानों के लिए अत्यंत लाभप्रद है गोबर की खरीदी से किसान आर्थिक रूप से सक्षम हो रहे हैं गौठानो का नियंत्रण भी सीधा किसानों के ही हाथ में है गौठानों के माध्यम से किसान को खाद भी आसानी से उपलब्ध हो जा रहा है गौठान से मिलने वाला खाद कृषि उपज के उर्वरा शक्ति को बढ़ा रहा है और भूमि की उर्वरा शक्ति को नष्ट होने से बचा रहा है । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जिस दिन से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं प्रथम दिन से ही उन्होंने किसानों के हक में फैसला लेना आरंभ किया है और आज तक उनका यह फैसला लेना जारी है जिससे छत्तीसगढ़ का किसान खुशहाल है । आज के बैठक में मुख्य अतिथि रामविलास साहू संयोजक छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन संगीता सिन्हा जी विधायक संजरी बालोद चंद्रप्रभा सुधाकर

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद कृष्णा साहू जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस बालोद कृष्णा दुबे उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस छत्तीसगढ़ संजय साहू पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद रतिराम कोसमा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद शंभू साहू महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद अनिल यादव नगर अध्यक्ष बालोद चंद्रेश हिरवानी ब्लॉक अध्यक्ष बालोद जागृत सोनकर जनपद अध्यक्ष डौंडीलोहारा सुचित्रा साहू जनपद अध्यक्ष गुंडरदेही रामस्वरूप साहू पुष्पेंद्र तिवारी गोपी हिरवानी द्रोणाचार्य साहू दीनाराम चेलक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग रोहित सागर एवं किसान कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

व्यायाम शिक्षक फर्जीवाड़ा – पद की भर्ती में गड़बड़ी के मामले में विभागों को हाइकोर्ट का नोटिस

0

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 2019 में निकाली गई शिक्षक भर्ती को चुनौती देते हुए दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने व्यायाम शिक्षक के पद पर अयोग्य अभ्यार्थियों की पदस्थापना देने के कारण राज्य शासन समेंत 67 लोगो के सम्बन्ध में शासन से पात्रता साबित करने के लिए नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई न्यायाधीश पी.सैम कोशी की एकलपीठ में हुई।

भर्ती प्रक्रिया में हुए फर्जीबाड़े को लेकर कुबेर प्रधान, यशवंत गिर समेत 22 याचिकाकर्ताओं ने अधिवक्ता राजेश वर्मा के माध्यम से हाइकोर्ट में याचिका दायर की इसमे बताया गया गया कि लोकशिक्षण संचालनालय ने 2019 में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया । जिसमें शिक्षक संवर्ग के अंतर्गत सभी संभागो में व्यायाम शिक्षक के पद पर कुल 745 पदो पर भर्ती की जानी थी,  जिसके लिए 25 जनवरी 2021 को की गई सत्यापन कार्य में राजपत्र-2019 और शिक्षक भर्ती के पदो के लिए विज्ञापित नियमों व दिशा-निर्देशो को ताक पर रखकर अपात्र को पात्र करने भारी गड़बड़ी की गई थी ।  शिक्षक वर्ग के पहली सूची के अभ्यार्थियों के सत्यापन कार्य होने के बाद वर्तमान में अयोग्य अभ्यार्थियों को भी स्कुल में पदस्थापना शासन द्वारा दे दिया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

इसका खुलासा याचिकाकर्ताओं द्वारा दो संभागों में आरटीआई लगाकर कुछ अभ्यार्थियों के दस्तावेज प्राप्त कर निरीक्षण करने पर निर्धारित शैक्षणिक अर्हता न होते हुए भी  अधिकारियों के सांठगाँठ से  इनकी फर्जी तरीके से नियुक्ति किये जाने की जानकारी मिली,  जिसे लेकर याचिकाकर्ताओे ने दस्तावेज सहित निर्धारित योग्यता सबंधी प्रश्न लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई , जिसे हाइकोर्ट ने सही मानते हुए सभी 67 लोगों से सम्बंधित दस्तावेज को लोक शिक्षण संचनालय रायपुर, संभाग आयुक्त दुर्ग और बिलासपुर समेत विभागों  को जबाब तलब के लिए नोटिस जारी किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा – सट्‌टी पट्‌टी के साथ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – सट्‌टी पट्‌टी के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 03 का है जहाँ पर सट्‌टा पट्‌टी पर दांव लगाया जा रहा था । इस पर पुलिस ने वहां दबिश दी और आरोपी दिनेश चिकवा को 6000 रुपए नगद तथा सट्‌टा पट्टी के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4 क के तहत कार्रवाई की गई ।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS