नई दिल्ली – भारतीय रेलवे ने खलासी के पद (टेलीफोन अटेंडेंट-कम-डाक खलासी यानी टीएडीके) को खत्म करने ऐलान किया है. रेलवे बोर्ड ने भर्ती पर रोक का आदेश 6 अगस्त को जारी कर दिया.
रेलवे ने कहा कि खलासी के पद पर भर्ती अंग्रेजों के समय से हो रही है. खलासी का काम अंग्रेजों के शासन काल में रेलवे के अधिकारियों के आवासों में तैनात चपरासियों की तरह होती थी.
रायपुर – धरमलाल ने बताया कि पिछले दिनों कुछ घरेलू कार्यक्रम में वह शामिल हुए थे। उन्होंने कहा- एक दिन पहले मुझे बुखार की शिकायत थी। तो मैंने जांच करवाने की सोची। मेरे सैंपल लिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं. कौशिक का दो बार टेस्ट हुआ था. जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | कौशिक जी ने कहा कि हो सकता है लोगों से मेल मिलाप के कारण कोरोना का संक्रमण हो सकता है उन्होंने कहा कि जितने भी लोग उनसे मिले है वे सभी अपना टेस्ट करवा ले और सतर्कता बरतें | अब रायपुर एम्स में इलाज के लिए ले जाने की चल रही तैयारी |
राजधानी के घड़ी चौक के पास अर्जुन नगर नया हॉटस्पाट बन गया है. यहां पर 24 घंटे के भीतर 84 मरीज मिले हैं. आज अर्जुन नगर में 32 और कल यानी गुरुवार को 52 मरीज मिले थे. खबर लिखे जाने तक आज रायपुर में कुल 81 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं. इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है. विभाग ने बताया कि आज मिले मरीजों की भर्ती प्रकिया जारी है.
डौंडी :- डौंडीलोहारा विस विधायक व छग शासन के महिला बाल विकास कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने बालोद जिला के ग्राम बिटाल निवासी कुमारी लीना धरमगुड़ी जो क्लास 12 वी में 91.6 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण होकर जिले का नाम रोशन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त की जिसका ससम्मान करते हुए मंत्री अनिला भेड़िया द्वारा उक्त छात्रा को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य का कामना कर नगद 11 हजार रुपये राशि से पुरस्कृत किया गया है। उक्त राशि को मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी के कर कमलों से ग्राम पंचायत बिटाल सरपंच गंगा बाई आर्य, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व जनपद सदस्य अनिल सुथार,डौंडी ब्लाक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष कोमेश कोर्राम, कुसुमकसा ग्राम पंचायत पूर्व उपसरपंच नितिन जैन ,कट्टर कांग्रेसी कैलाश राजपूत , अश्वन कुमार बोरकर आदि समक्ष मेघावी छात्रा कु लीना के घर जाकर मंत्री महोदया की बधाई संदेश व सम्मान राशि छात्रा को उसके परिजनों के सम्मुख सौपा गया। इस अवसर मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने उसके परिजनों को मेघावी छात्रा के उच्च शिक्षा के प्रति दृढ़ लगन और तमन्नाओ की पूर्ति हेतु मंत्री द्वारा यथासंभव सहयोग करने संदेश को विस्तार पूर्वक बताया गया। मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी द्वारा यह भी बताया गया कि डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के मेघावी छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आ रही कठिनाइयों में सदैव उचित सहयोग करेंगी। गौरतलब है कि हाई स्कूल तथा हायर सेकंडरी स्कूल के मेघावी छात्र – छात्राओं के प्रति शासन द्वारा प्रोत्साहित राशि दिए जाने व आगे की अध्यापन पर हर संभव मदद किये जाने की बात पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व परिजनों ने हर्ष तथा आभार व्यक्त किया है।
दल्लीराजहरा । लॉक डाउन के समाप्त होते ही बालोद जिले में 6 कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई जिसमे से दल्ली राजहरा से 4 कोरोना पॉजिटिव मिले है, डोंडीलोहरा से 1 और गुरुर से 1 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। | दल्लीराजहरा के 4 संक्रमितों में मंगल भवन क्वारेनटाईन सेंटर से 2 लोग, वार्ड क्र 3 से – 1 और चौथा संक्रमित व्यक्ति वार्ड क्र 24 से मिला है | ये सभी बीते दिनों दूसरे राज्यों से लौटे हैं। फिलहाल प्रशासन सभी मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री जुटाने में लगी हुई है। इस प्रकार एक साथ 6 संक्रमित मिलने से प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है | सभी संक्रमितों को जिले के covid अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है | बालोद जिले में अब तक 102 मरीजों की पुष्टि हुई है, इनमें से 89 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि 13 लोगों का उपचार जारी है। अच्छी खबर यह है कि जिले में अब तक किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है |
रायपुर। ऑनलाइन पढाई के असफल होने के बाद शिक्षा विभाग द्वारा गली-मोहल्ले में जाकर पढ़ाने का आदेश जारी हुआ है. शिक्षक संघ अब शिक्षा विभाग की कोरोना काल में शिक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए बनाई गई नीतियों पर प्रश्न चिन्ह लगाना शुरू कर दिये है। शिक्षको और उनके स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा है। शिक्षक संघ शिक्षको के हितों को नज़र अंदाज़ करते है तो फिर शिक्षक संघ बनाने का अर्थ ही क्या है। बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए अन्य विकल्पों पर ध्यान दिया जाना चाहिए । जिसके कोरोना माहमारी फैलने का खतरा न हो। कोरोना संक्रमण के इस संकट के घड़ी में केंद्र सरकार द्वारा 31 अगस्त तक स्कूल व कॉलेज नही खोलने का निर्देश दिया गया है,जिसका छ. ग.के शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों ने तोड़ निकालते हुए गली-गली घूमकर लाउडस्पीकर के माध्यम से ,मोहल्ला व बाग-बगीचे में कक्षा लगाकर विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाने के लिए पहले शिक्षको के विवेक के ऊपर छोड़ दिया था अब जिला,ब्लॉक व संकुल स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों के माध्यम से शिक्षको के ऊपर दबाव बनाकर पढ़ाई करवाने मजबूर किया जा रहा है | छतीसगढ़ शिक्षक संघ ने इसे पूरी तरह अव्यवहारिक बताते हुए ऐसे असफल प्रयोगों को तत्काल बन्द करने की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर की है |
बालोद – अब लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ेगा. लॉकडाउन न बढ़ाकर जिला प्रशासन ने दुकानों के खोलने और बंद करने का समय निर्धारित किया है. इसी निर्धारित समय के अनुसार व्यापारियों को दुकानें खोलनी होगी. इस तरह प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक दुकानें खोले जाएंगे. इसके साथ ही सप्ताह में एक दिन मंगलवार को सभी व्यवसाय बंद रहेगा. यह फैसला व्यापारिक संगठन और जिला प्रशासन की बैठक में लिया गया है.
दल्लीराजहरा: मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु रामचन्द्र की जन्मभूमि अयोध्या में बहुप्रतीक्षित भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन एवम शिलान्यास कार्यक्रम के शुभ अवसर पर तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा गांधी चौक स्थित भक्त माँ कर्मा मंदिर में भगवान राम की पूजा अर्चना एवम आरती की गई। शाम को 7 बजे कर्मा मंदिर में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया।इस अवसर पर तहसील साहू संघ राजहरा के सदस्यों द्वारा भी अपने- अपने घर आंगन में दीपक प्रज्वलित कर खुशियां मनाई ।
राजेशकुमार साहू कार्यकारिणी सदस्य तहसील साहू संघ की ओर से लड्डू प्रसाद का वितरण किया । इस अवसर पर तहसील साहू संघ के अध्यक्ष तोरणलाल साहू ने नगर एवम देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे देश के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि अयोध्या में लगभग पांच सौ साल से बहुप्रतीक्षित राम मंदिर निर्माण का भूमिपूजन एवम शिलान्यास का कार्यक्रम हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के करकमलों से सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक भूमिपूजन एवम शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न करने के लिए तहसील साहू संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री का धन्यवाद एवम आभार प्रगट किया। इस अवसर पर तहसील साहू संघ के उपाध्यक्ष गोविंद साहू ,सचिव राधेश्याम साहू ,संगठन सचिव राजेशकुमार साहू ,कार्यालय सचिव शीतल साहू, निर्मल दास साहू,राम सिंह साहू ,चेतन साहू ,केशव राम हिरवानी,जयराम साहू,किशन लाल साहू ,उत्तम साहू, रेखा साहू अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ , सुमन साहू , अनुसुइया साहू , सोनबती साहू एवम पदाधिकारीगण व सदस्यगण उपस्थित थे।
दल्लीराजहरा : बुधवार 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या मे रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के साथ ही मंदिर निर्माण का कार्य आरंभ हो गया। पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व मे भारी उत्साह और खुशी का माहौल है ।मुझे याद है जब 1992 मे पूरे देश से कारसेवकों के रूप मे गांव गांव से लोग अयोध्या गए थे। स्थानीय प्रशासन की सख्ती के बावजूद कई किलोमीटर खेत खलिहानों से होकर कारसेवक अयोध्या पहुंचे थे वहां पुलिस की लाठी डंडा और गोलियों का भी सामना किए कई लोग भगवान राम के लिए अपनी जान गंवा दिये और बाबरी ढांचा ध्वस्त हो गया।
ग्राम गुजरा से महाराज रमेश प्रसाद द्विवेदी एवं सोमेश साहू के नेतृत्व मे 12 लोगों का दल जिनमे स्व उखाराम ठाकुर, सुंदर सिवाना, बिसाली राम, स्व दौवाराम, स्व रामसाय उइके, स्व ननकू राम मलिया, नोहरू राम, स्व होरीराम धनगुन, अशोक कुमार, मानसिंह पिस्दा तथा ग्राम सुवरबोड़ से 03, भैसबोड से 07, भर्रीटोला से 07, बेलोदा से 14 रामभक्त कारसेवा हेतु अयोध्या गए थे। जिनमें कुछ लोग आज स्वर्गवासी हो गए हैं देखा जाए तो आज उनको सच्ची श्रद्धांजलि है।अयोध्या मे राममंदिर निर्माण के साथ ही भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर होगा। हिंदू समाज के लिए आज का दिन गौरव का दिन है। आज हमारे निवास पर हमने रामायण का पाठ कराया एवं उन कारसेवकों को जो आज इस पावन अवसर पर हमारे बीच हैं उन्हें साल श्रीफल देकर सम्मान किया तथा जो कारसेवक हमे छोड़कर देव लोक चले गए हैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा पूरे देश वासियों को राममंदिर भूमिपूजन की कोटिशः शुभकामनाएं।