City Media - Page 1280 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1280

चालसोबराज पुलिसिया रिमांड पर,फरार सह आरोपी हिरासत में, तीन करोड़ रुपए की खयानत का मामला

0

जगदलपुर। विगत तीन दिनों पूर्व शहर के रमैया वार्ड के युवक जिसने फ्रॉड किया था जिसको पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है उसको पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में फरार सहआरोपी भी हिरासत में है जिससे पूछताछ की जा रही है। ज्ञात हो कि 3 दिन पूर्व हिकमीपारा निवासी युवक निकला चालसोबराज नामक शीषर्क से समाचार प्रकाशित किया गया था जिसमें इसी युवक सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार हुए थे।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार हिकमीपारा निवासी युवक योगेश यादव से पुलिस ने ₹800000 नगदी तथा तीन लग्जरी गाड़ी बरामद किया था और मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण इस मामले में कोतवाली पुलिस फूंक-फक कर अपना कदम रख रही है। पुलिस के अनुसार योगेश यादव के कथा अनुसार मंजूर खान नाम का युवक पूरे घटनाक्रम के लिए मुख्य जिम्मेदार हैं क्योंकि उसके पास ही बड़ी रकम योगेश यादव ने सुरक्षित रखवाई है। निजी कंपनी का कैश एटीएम में डालने के दौरान तकनीकी तरीके से मदद करने का आरोप भी मंजूर के सहयोगी के ऊपर योगेश यादव ने लगाया था जिसके कारण एटीएम में राशि नहीं डाल कर तीन करोड़ रुपए से अधिक की हेरा-फेरी कर ली है। एसबीआई द्वारा जब यह ऑडिट किया अमानत में खनायत पाया गया है। इस घटना के बाद से मंजूर खान लापता था किंतु कोतवाली पुलिस की विशेष टीम ने उसे जगदलपुर से ही हिरासत में लिया है |

शराब और कबाब खाने वाले से क्या होगी पूछताछ

विगत दिनों योगेश यादव ने शाही पार्टी दी जोकि रायपुर रोड़ स्थित एक होटल में लगभग दस हजार रुपये के मान से सौ व्यक्ति पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च कर डाले जिसमें शराब-कवाब के इंतजाम भी किए गए थे जिसमें कुछ पत्रकारों सहित बैंक के कर्मचारी भी इस पार्टी में शामिल हुए थे और जमकर शराब और कबाब का लुत्फ उठाया था तो क्या उनसे भी पूछताछ पुलिस करेगी इस को भी लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

आदिवासी संस्कृति में माता गुड़ी का विशिष्ट महत्व, हमारी सरकार माता गुड़ियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कृत संकल्पित – रेखचंद जैन

0

ग्राम पंचायत नानगुर में 18.50 लाख रुपए की लागत से मां हिंगलाजीन माता गुड़ी के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया

ग्राम पंचायत नेतानार में मां दंतेश्वरी देवी के गुड़ी का होगा वृहद स्तर पर निर्माण

नेतानार मंडई में शामिल हो विधि विधान से पूजा अर्चना कर मांगी छत्तीसगढ़ बस्तर के कुशल मंगल की कामना

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने नानगूर एवं नेतानार के कार्यक्रम में शामिल हुए ग्राम पंचायत नानगूर में 18.50 लाख रुपए की लागत से माता हिंगलाज के गुड़ी के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया ग्राम पंचायत नेतानार में पारंपरिक मंडई में शामिल हो मां दंतेश्वरी देवी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के कुशल मंगल की कामना की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की बस्तर मां दंतेश्वरी की भूमि है यहां के विशिष्ट आदिम जनजाति संस्कृति को पूरे विश्व में माना जाता है और हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी इस विशिष्ट संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं माता गुड़ी का आदिवासी संस्कृति में विशेष महत्व है इसलिए हमारी सरकार माता गुड़ियों के निर्माण एवं एवं संरक्षण के लिए विशेष प्रयास कर रही है ऐतिहासिक महत्व के ग्राम पंचायत नेतानार में माता गुड़ी के निर्माण के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा जनपद पंचायत सदस्य एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलू राम बघेल, सरपंच नानगूर शांति बघेल, सरपंच नेतानार सुकरा नाग, सरपंच गुमलवाडा महांगू , पूर्व सरपंच सरपंच रामा नाग,रायधर, जयदेव धूर,शंकर नाग, राधामोहन दास, सुनील दास, सांसद प्रतिनिधि कमल सेठिया, विनोद सेठिया,लोकेश सेठिया, कार्तिक नाग, हीरालाल ध्रुव,शरद नागेश,हरिहर सेठिया सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

Breaking Corona – जाने ! आज दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा | कोरोना के मिल रहे मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं और बेफिक्र होकर घूम रहे हैं | प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को चेतावनी दी जा रही है |

आज दल्लीराजहरा से 15 नए कोरोना संक्रमित पाए गए इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से 05 लोगों की पुष्टि हुई है

दल्लीराजहरा के वार्ड के अनुसार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है –

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

शासकीय दस्तावेजों में कूट रचना के लिए भू-अभिलेख शाखा के मानचित्रकार को किया गया निलंबित

0

जगदलपुर, 15 जनवरी 2022/कलेक्टर रजत बन्सल ने शासकीय दस्तावेजों में की गई कूट रचना के कारण भू-अभिलेख शाखा के मानचित्रकार जगबंधु कश्यप को निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर बंसल ने यह कार्रवाई जगदलपुर तहसील के मारकेल राजस्व निरीक्षक मंडल के ग्राम खुटपदर की भूमि दस्तावेजों में कूट रचना के कारण की है। यहां शासकीय मद की खसरा नम्बर 206/1 की 3.50 एकड़ भूमि को सतीश के नाम पर और खसरा नम्बर 206/2 की 4 एकड़ भूमि को भूपेंद्र के नाम पर ट्री पट्टा आबंटित किया गया था, ट्री पट्टेधारी को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए आबंटित शासकीय भूमि को शासकीय अभिलेखों में कुटरचना कर भूमि स्वामी हक की भूमि के रूप में वर्ष 1954-55 का अधिकार अभिलेख की प्रमाणित प्रतिलिपि जारी कर शासकीय भूमि के विक्रय करने का प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने के कारण मानचित्रकार जगबंधु कश्यप को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसके साथ ही विभागीय जांच भी संस्थित की गई है। निलंबन अवधि में जगबंधु कश्यप का मुख्यालय जिला कार्यालय भू-अभिलेख शाखा, जगदलपुर में निर्धारित किया गया है और नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पूर्व में पटवारी प्रेमकांत पांडे को भी निलंबित किया गया है और उनके विरुद्ध भी विभागीय जांच की जा रही है।

आदिवासी संस्कृति में माता गुड़ी का विशिष्ट महत्व, हमारी सरकार माता गुड़ियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कृत संकल्पित – रेखचंद जैन

0

ग्राम पंचायत नानगुर में 18.50 लाख रुपए की लागत से मां हिंगलाजीन माता गुड़ी के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया

ग्राम पंचायत नेतानार में मां दंतेश्वरी देवी के गुड़ी का होगा वृहद स्तर पर निर्माण

नेतानार मंडई में शामिल हो विधि विधान से पूजा अर्चना कर मांगी छत्तीसगढ़ बस्तर के कुशल मंगल की कामना

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने नानगूर एवं नेतानार के कार्यक्रम में शामिल हुए ग्राम पंचायत नानगूर में 18.50 लाख रुपए की लागत से माता हिंगलाज के गुड़ी के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया ग्राम पंचायत नेतानार में पारंपरिक मंडई में शामिल हो मां दंतेश्वरी देवी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के कुशल मंगल की कामना की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की बस्तर मां दंतेश्वरी की भूमि है यहां के विशिष्ट आदिम जनजाति संस्कृति को पूरे विश्व में माना जाता है और हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी इस विशिष्ट संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं माता गुड़ी का आदिवासी संस्कृति में विशेष महत्व है इसलिए हमारी सरकार माता गुड़ियों के निर्माण एवं एवं संरक्षण के लिए विशेष प्रयास कर रही है ऐतिहासिक महत्व के ग्राम पंचायत नेतानार में माता गुड़ी के निर्माण के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा जनपद पंचायत सदस्य एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलू राम बघेल, सरपंच नानगूर शांति बघेल, सरपंच नेतानार सुकरा नाग, सरपंच गुमलवाडा महांगू , पूर्व सरपंच सरपंच रामा नाग,रायधर, जयदेव धूर,शंकर नाग, राधामोहन दास, सुनील दास, सांसद प्रतिनिधि कमल सेठिया, विनोद सेठिया,लोकेश सेठिया, कार्तिक नाग, हीरालाल ध्रुव,शरद नागेश,हरिहर सेठिया सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

पीडब्लूडी के कार्यपालन अभियंता के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, किया चक्काजाम

0

ईएनसी से करेंगे अभियंता की शिकायत, मूल अधिकारी की भी की जाएगी मांग – गुप्ता
जनता का पैसा पानी की तरह बह रहा, अधिकारी और नेता हो रहे लाल – पांडे

जगदलपुर

पीडब्लूडी विभाग की मुश्किलें इन दिनों ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. विगत कुछ समय से यहाँ पदस्थ कार्यपालन अभियंता के कार्यकलापों को अब जनता पचा नहीं पा रही है और दिनोदिन जनाक्रोश बढ़ता ही जा रहा है. शहर में बेतरतीब निर्माण कार्यों को लेकर रविवार को संजय गाँधी वार्ड के निवासियों ने पीडब्लूडी विभाग और जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया, तक़रीबन तीन घंटों तक चले इस चक्काजाम को लेकर निगम के नेता प्रतिपक्ष और नगर अध्यक्ष ने भी समर्थन देते हुए विभाग की कार्यशैली और जिला प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं.

वार्ड वासियों के मुताबिक, विगत तक़रीबन दो वर्ष पूर्व अतिथि होटल से लेकर बोधघाट चौक तक तत्कालीन तहसीलदार, एसडीएम की मौजूदगी में सड़क चौडीकरण का कार्य किया गया था, जिसमें सीमांकन कर क्षेत्र के घरों और दुकानों को तोड़ दिया गया था. यहाँ निवासरत लोगों और मंझले-छोटे व्यापारियों ने इस आदेश का पालन करते हुए अपनी दुकानों का निर्माण करवा लिया था. विगत कुछ माह से सड़क निर्माण और 30-35 लाख रुपये लाग से नाली निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जनता का आरोप है कि ऐसे ही गत दो वर्षों से कोरोनाकाल में धंधा नहीं हो रहा है और गत 6-7 माह से रोड बनाने के नाम पर रोजाना गिट्टी-रेत दुकानों और घरों के सामने डाला जा रहा है, धूल के गुबार से जनता बीमार पड़ रही है, दुकानों और घरों के सामान ख़राब हो रहे हैं. तत्कालीन समय में नयी नाली बनायीं गयी, बिजली खम्बों को पीछे ले जाया गया था. इस व्यवस्था के हिसाब से सभी ने अपना दुकान-घर निर्माण कर मरम्मत करा लिया था. कुछ दिन पूर्व पुनः पीडब्लूडी विभाग के साथ अन्य अधिकारी पहुंचकर और चौडीकरण की बात कहते हुए नया सीमांकन कर दिया गया और तीन दिन का समय दिया गया. लाख मिन्नतें करने के बावजूद भी कोई रहम नहीं किया गया. रहवासियों का कहना है कि अधिकारियों के मुताबिक अभी केवल 10 मीटर लिया गया है, दो वर्ष बाद पुनः ढाई मीटर तोडा जायेगा, ऐसे में रहवासी कहाँ जाएँ, कितने बार अपना आशियाना टूटते देखें और बनाएं. दो वर्ष हो गए आज पर्यंत तक डामरीकरण का कार्य विभाग पूर्ण नहीं कर सकी है. लोगों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन भी ठेकेदार का साथ दे रहा है, न सड़क पर पानी डाला जाता है और न ही कार्य शुरू हो रहा है.

इन सब बातों से नाराज जनता ने रविवार को मुख्यमार्ग पर तक़रीबन तीन घंटों तक चक्काजाम कर दिया. हालाँकि, तहसीलदार व अन्य प्रशासनिक अमले की समझाईश के बाद जाम को हटाया गया. लोगों का कहना है कि अगर सोमवार तक कार्य शुरू नहीं होता है तो पुनः अनिश्चितकालीन चक्काजाम कर दिया जायेगा.

मौके पर पहुंचे निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने बताया कि नगर निगम और जिला प्रशासन, लोगों के हितों का बिलकुल भी ध्यान नहीं रख रही है बल्कि उससे मिलने वाले कमीशन को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है. जनता बारम्बार परेशान हो रही है, करोड़ों रुपये जनता के व्यर्थ बर्बाद किये जा रहे हैं और अधिकारी और नेता लाल हो रहे हैं.

भाजपा के नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि बारम्बार बेतरतीब तरीके से पीडब्लूडी विभाग के कार्यपालन अभियंता द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों से जनता अब त्रस्त हो चुकी है. इनकी अदूरदर्शिता की वजह से जनता के पैसों का दुरुपयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. गीदम मार्ग पर किसी भी मापदंड का पालन नहीं किया गया लेकिन कमीशनखोरी की वजह से मनमाना निर्माण कार्य करवाने में विभाग मस्त है और इधर जनता पस्त हो रही है. कार्यपालन अभियंता के विरुद्ध निश्चित ही ईएनसी से लिखित शिकायत की जाएगी और मूल पद के अधिकारी की पदस्थापना की भी मांग की जाएगी.

पखना कोंगेरा में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

0

बस्तर विकास खंड के पखना कोंगेरा में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ वैदिक विधि विधान से संपन्न किया गया ।

जिसमें निशुल्क रूप से संस्कार संपन्न कराए गए विशेष रूप से आदर्श विवाह बारह नव दंपतियों ने एक साथ गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया ।जिनका विवाह सादगी पूर्ण वैदिक विधि-विधान द्वारा संपन्न कराया गया।

जो कि निशुल्क एवं बिना खर्चे के किया गया जिसे आदर्श विवाह की संज्ञा गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने दिया है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पखना कोंगेरा के द्वारा गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया जिसका नामकरण जदूबढ़ के नाम से किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र वासियों ने नशा मुक्त समाज बनाने एवं एक अच्छा इंसान बन कर राष्ट्र सेवा में अपने को समर्पित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाईन का पालन कर सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए कार्यक्रम किया गया। व मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग किया गया। एवं पूर्णा संक्रमण से बचने के उपाय भी बताया गया।

उपरोक्त जानकारी गायत्री परिवार के प्रवक्ता शंभू नाथ नाथ के द्वारा दिया गया कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पखनाकोंगरा का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा ।

बस्तर जिले के बकावंड जगदलपुर और लोहण्डीगुड़ा से 80 प्राचार्यों ने तीन दिवसीय आनलाईन प्रशिक्षण में भाग लिया

0

संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के निर्देशन और प्राचार्य डॉ सुषमा झा के मार्गदर्शन में बस्तर जिले के बकावंड जगदलपुर और लोहण्डीगुड़ा से 80 प्राचार्यों ने तीन दिवसीय आनलाईन प्रशिक्षण में भाग लिया । विद्यालयों में भविष्य में उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करने हेतु राज्य सरकार ने दिल्ली के transform school से प्रशिक्षक बुलाकर srgs को प्रशिक्षण दिया गया था ।बी एस रामकुमार सुधा परमार और वंदना मदनकर ने प्रशिक्षण प्रदान किया । डाइट बस्तर से चन्द कान्त पानी ग्राही ने समन्वय स्थापित करने हुए सहयोग प्रदान किया।

बाजार में छाया देशी सब्जियों का सुमार, सेमी, गोभी हरी मिर्च के दाम हुए कम, महाराष्ट्र के टमाटर ने बिगाड़ा छत्तीसगढ़ का भाव

0

भोपालपटनम – रोज मर्रे में बिकने वाली सब्जियों के दाम में गिरावट आई है देशी सब्जिया बाजार में आना शुरू हो गई है जिसकी वजह बस्तर के जगदलपुर बाजार से आने वाली सब्जियों की बिक्री कम हो गई है।

रविवार को साप्ताहिक बाजार में सेमी 120 की जगह अस्सी से साठ रुपये गोभी 120 की जगह साठ रुपये हरि मिर्च सौ की जगह साठ रुपये, करेला अस्सी की जगह पचास रुपये किलो मिल रही है। लोकल गाव में खेती करने वालो की सब्जियां अब बाजार में आने लगी है। धनिया, मेथी, मूली भी दस रुपये में खुला दे रहे है। सब्जी खरीद रहे लोगो ने बताया कि इस सप्ताह हरि सब्जियों की कीमतें बहुत कम हो गई है। पहले जितने पैसे में झोला नही भरता था अब उससे कम पैसे में झोला भर गया है।

महाराष्ट्र के टमाटर ने बिगाड़ा छत्तीसगढ़ का भाव।

राज्य से लगे महाराष्ट्र के आसरल्ली, अंकिस, से हरि सब्जियां आने लगी है जिनकी वजह से कीमते कम हुई है, टमाटर पहले 50 रुपये किलो मिलता था इस रविवार बाजार में 25 से 20 रुपये प्रति किलो से बिक रहा है। महाराष्ट्र की सब्जियां आने से दामो में काफी राहत मिली है।

शादीशुदा युवक द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, युवक की पोल खुलने पर युवती की आपत्तिजनक फोटो इन्टरनेट पर डाला

0

दुर्ग – शादीशुदा युवक द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और जब युवक की पोल खुली कि वह तो पहले से ही शादीशुदा है इससे युवती युवक से दुरी बनाने लगी यह बात युवक को नागवार गुजरी और उसने युवती की आपत्तिजनक फोटो इन्टरनेट पर अपलोड कर दी | फ़िलहाल युवती की शिकायत पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने 13 जनवरी को शिकायत दर्ज कराया कि दुर्ग जिले के कादम्बरी नगर निवासी आरोपी रूपेन्द्र उर्फ लक्की ने स्वयं को कुंवारा बता कर उसे प्रेम जाल में फांस लिया और शादी का झांसा देकर लगातार जबरन दुष्कर्म किया एवं प्रार्थिया को आरोपी के शादीशुदा होने की जानकारी होने पर प्रार्थिया आरोपी से दूरी बनाने की कोशिश करने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए शिवा देशमुख के नाम से फेसबुक आइडी बनाकर प्रार्थिया की अश्लील फोटो एवं अश्लील टिप्पणी अपलोड करने लगा। मामले की शिकायत पर पत्थलगांव पुलिस ने रिपोर्ट पर थाना-पत्थलगांव ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए धारा 376, 376(2)(ढ), 506, 509(ख) भादवि और आइ टी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्रवाई की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS