राजनांदगांव – नाबालिग बच्ची को पुलिस जवान ने अपनी हवस का शिकार बनाया और जान से मारने का भी प्रयास किया गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना राजनांदगांव जिले के छुईखदान की है | घर पर खाना बनाने वाली महिला की नाबालिग बेटी को पुलिस जवान ने अपनी हवस का शिकार बनाया और बाद में उसी नाबालिग बच्ची को जलाकर जान से मारने का प्रयास करने का भी आरोप लगा है।
छुईखदान थाने में पदस्थ आरोपी एएसआई नरेन्द्र गहिने द्वारा लंबे समय से नाबालिग का शरीरिक शोषण किए जा रहा था । खुद पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर अपने साथ किये गये दुराचार की शिकायत दर्ज कराने पर 14 अगस्त उसकी करतूत थाने तक पहुंची । पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जीसी पति ने मामले की पुष्टि की। मामले की शिकायत के बाद अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए। पुलिस ने आरोपी एएसआई नरेन्द्र गहिने को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । आरोपी के खिलाफ भादंवि की विभिन्न धाराओं के अलावा पाक्सो की धाराएं भी लगायी गयी है ।
18 अगस्त 2021 दिन गुरुवार को पुलिस सहायता संगठन बालोद जिला इकाई की ओर से अंचल के ग्राम चिखली में हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2020- 21 में विशेष अंक( 90% से अधिक) प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया । सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राएं कुमारी गीतेश्वरी 94.8 %, गोमती एवं नितिन 93.2 % ,नोहर सिंह भुआर्य 92.2 % ,राजेश्वरी, नीलमणि निषाद ,अंचल रामटेके, प्रीति निषाद ,इंदर कुमार सेन, भुनेश्वरी, अनुष्का रामटेके एवं कमलेश कुमार को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसील डौंडी थाना प्रभारी श्री अनिल ठाकुर जी एवं विशेष अतिथि पुलिस सहायता संगठन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष आशा श्रीवास्तव थे। जिन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र जनबंधु ,जिला महिला अध्यक्ष राजेश्वरी साहू, जिला महिला उपाध्यक्ष अनिता जयसवाल, जिला अध्यक्ष अरुण वैद्य ,सचिव देवेंद्र रावटे ,उपाध्यक्ष तेजेश्वर भट्ट ,सचिव राजेश डेविड, सचिव डीकेश्वर एवं विद्यालय की ओर से प्रधान पाठिका श्रीमती विनीता सैनी, आनंद प्रकाश तथा सभी शिक्षक गण एवं पंचायत की ओर से सरपंच अहिल्याबाई रावटे जनपद सदस्य किशोर किसान, आर. एम. एस .ए .स्कूल अध्यक्ष कृष्णा राम निषाद उपस्थित थे । इस अवसर पर पुलिस सहायता संगठन एवं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम चिखली एवं थाना डौंडी के थाना प्रभारी श्री अनिल ठाकुर जी ने इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण किए, मंच संचालन नेमीचंद सोनी ने किया तथा आभार व्यक्त तेजेश्वर भट्ट के द्वारा किया गया।
पिछले हप्ते राजयसभा मे भाजपा सांसदों के इसारे पर मार्शलो के द्वारा छत्तीसगढ़ राजयसभा सांसद फूलो देवी नेताम, और छाया वर्मा के साथ धक्का मुक्की कर दुर्व्यवहार करने के विरोध मे जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नगर के जय स्तम्भ चौक मे भाजपा के नौ सांसदों के नाम से पुतला दहन किया गया! पुतला दहन के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी और पुलिस बल भारी संख्या मे उपस्थित थे, कांग्रेस के कार्यकर्त्ता ने तय जगह से पहले ही पुतला पर आग लगा दिया पुतला को आग लगते देख पुलिस भी पानी लेकर पहुंच गयी और झूमा झटकी किया गया, पुतला दहन के दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारे बाजी किया गया! कांग्रेस के पदाधिकारीयों ने कहा की लोकतंत्र के मंदिर मे महिला सांसदों के साथ धक्का मुक्की करना बेहत ही निंदनीय घटना है जिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस सांसदो के साथ दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा करता है, पुतला दहन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महमूद, जिला कांग्रेस महामंत्री शेख तौहीद, जिला कांग्रेस सचिव संजय राय, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव युधिष्ठिर जैन, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष किरण वड्डे, एन एस यू आई प्रदेश सचिव जय वट्टी, एन एस यू आई जिला अध्यक्ष उमेश कर्मा, दीपक देवांगन, दीपक गाँधी, मीडिया सयोजक मिथलेश ठाकुर, एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!
आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आज आजादी के दशको बाद भी आदिवासियों का पिछड़ेपन का बहाना खत्म नही हुआ कांग्रेस सरकार व बीजेपी सरकारो ने केवल बहाने बनाकर पिछडे क्षेत्रो के साथ मजाक किया है विकास केवल कागजो मे हुआ है आज इसका नतीजा है कि कांकेर जिले के ग्रामवासी कांकेर जिले से अलग होकर नारायणपुर जिले से जुडने बेताब है कारण कांकेर जिले के बेरूखी व दूरस्थ अंचलो के साथ भेदभाव पूर्ण रवैये अपनाते रहे आज इस भेदभाव रवैये का पूरा पर्दाफाश हो गया है प्रभावित ग्रामीणो के दर्द को कभी कम करने की कोशिश ही नही की गई आजादी के ख्याब देखते देखते 75वर्ष हो गये पर क्षेत्रवासीयो को आजादी मेहशूस होने नही दिया गया अगर सरकारे चाहती तो क्या आज जो हंगामा हो रहा है वो नही होता जब जिला बनाया गया तब स्थानीय जनता की भलाई को ध्यान मे रख कर बनाया जाता तो ऐसी परिस्थिति निर्मित नही होती |
पूर्व जनप्रतिनिधियों की सोची समझी साजिश आज सामने आ रही है रावघाट प्रोजेक्ट को ध्यान मे रखकर इसे क्षेत्रवासीयो की भलाई समझते तो एक बार जिला बनाने से पहले जनता की हित मे सोचते अंतागढ व कोयलीबेडा क्षेत्र को नारायणपुर से अलग नही करते तो आज ये सभी क्षेत्रवासी सुखशांति के साथ जीवन यापन करते इतना खेल नही होता जनता समझ गई धैर्य रखने की झमता खत्म हो गई तब जाके एक राय लेकर नारायणपुर जिले मे शामिल होने आवेदन निवेदन किये आज जब इन क्षेत्रवासीयो का सपना पूरा हो रहा है तो कुछ लोग विरोध्द कर रहे है ये गलत है ये पिछडे क्षेत्रो के लोगो के साथ नही है इनका निजी स्वार्थ लग रहा है क्षेत्रवासीयो का निर्णय स्वागतयोग्य है हम नारायणपुर जिले मे सम्मलित होने वाले सभी गांवो का स्वागत करते है विकास के सपने देखना व साकार करना इनका भी अधिकार है
जिला नारायणपुर बंगलापारा में स्थित विश्वदिप्ती हाई स्कूल में छात्र चुनाव के पश्चात् शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानीय नीरज चंद्राकर (अतरिक्त पुलिस अधीक्षक) जी उपस्थित रहे स्कूल प्रांगण में उनके प्रवेश के उपरांत स्वागत गीत, पुष्पगुच्छ व तिलक चंदन कर अभिनंदन किया गया जिसके पश्चात् स्कूल के प्रिंसिपल फादर जोमोन के द्वारा छात्र संघ के चयनित बच्चों, हेड बाॅय ऋषि ठाकुर,हेड गर्ल वर्षा जैन, कल्चरल लिडर तुषार सरकार, गरिमा कश्यप अनुशासन नायिका शुभम् पटेल, गुरप्रीत कौर व खेल नायिका रविंद्र आचला,पृथ्वी वर्मा,विशाल भौमिक,यश वरदा सभी उपस्थित नायकों को शपथग्रहण कराया साथ ही उपस्थित वाईस प्रिंसिपल सिस्टर अनुपा ,उपस्थित मुख्य अतिथि नीरज चंद्राकर (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) द्वारा उन्हें रिबन व बैच पहनाकर सम्मानित किया जिसके पश्चात् स्कूल में उपस्थित सभी बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रेरणादायक बातों से उत्साहवर्धन कर प्रेरित किया साथ अपने जीवन की कुछ विशेष घटना का उल्लेख किया किस तरह वे कुरुद में पढ़ लिखकर अपने पिता के मार्गदर्शन में पी.एस.सी के माध्यम से पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर आज हमारे मध्य प्रदेश की सेवा में तत्पर है जो केवल समय प्रबंधन से ही प्राप्त हुआ और बच्चों को भी समय व अनुशासन के लिए प्रतिबद्ध किया अंत में फादर जोमन द्वारा उक्त संदर्भ में धन्यवाद वाचन से उक्त कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की और उपस्थित अतिथि महोदय शिक्षक गण बच्चे सभी का आभार व्यक्त किया, शपथग्रहण समारोह में छ.ग.प्रदेश के निर्देशानुसार कोविड-19 प्रोटोकॉल का विशेष रूप से पालन किया गया।
दल्लीराजहरा – अवैध रूप से गांजा रखने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है | राजहरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि वार्ड क्रमांक 02 गणेश चौक पंडरदल्ली राजहरा निवासी पृथ्वी नेपाली पिता राजकुमार ने अपने घर में अधिक मात्रा में गांजा रखा है | पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही हेतु दोनो गवाहो को लेकर घटना स्थल की ओर जाकर मुखबीर के बताये अनुसार दबिश दी गई | संदेही व्यक्ति अपने घर में उपस्थित मिलने पर उसे घेरा बंदी कर पकडा गया | पुलिस स्टाफ द्वारा संदेही के घर की तलाशी लिया गया जो कमरा में रखे दीवान पलंग के अंदर रखे एक बाजारु थैला प्लास्टिक में पारदर्शी पालिथिन जो गहरा भूरा रंग की सेलोटेप से लपटा हुआ दो पैकेट मिला
जिसमें एक खुला हुआ था तथा अखबार के पेपर में और छोटे छोटे पैकेट बना था थैला में से गांजा जैसे गंध आ रहा था बरामद पदार्थ का पंचनामा तैयार किया। उक्त पदार्थ को सुंघकर तथा जलाकर पहचान किया बरामद पदार्थ मादक पदार्थ गांजा का होना पाया गया बरामद पदार्थ को तौल कराने पर 1 किलो 600 ग्राम होना पाया गया पंचनामा तैयार किया गया। मादक पदार्थ गांजा के संबंध में अरोपी पृथ्वी नेपाली जाति राजपूत को धारा 91 जा. फो. का नोटिस दिया जो अपने पास वैध लाईसेंस रखने के संबंध में नहीं होना पाया गया | आरोपी के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ गांजा को गवाहों के समक्ष जप्ती पत्रक के 1 किलो 600 ग्राम किमती 14,600 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी पृथ्वी नेपाली का कृत अपराध सदर धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया |
गुंडरदेही – ग्राम रेंगकठेरा निवासी बबलू निषाद पिता रामसेवक निषाद लंबे समय से ग्राम चंदनबिरही के तांदुला नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर रहा हैं। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो बबलू निषाद ने ग्रामीणों के साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी। बबलू निषाद की धमकी से बौखलाए सैकड़ो की संख्या में गुंडरदेही थाना पहुंचे और बबलू निषाद के ऊपर कार्रवाई की मांग की परंतु गुंडरदेही थाना प्रभारी द्वारा ग्राम में चौपाल लगाकर समझौता करने की बात कही गई। थाना प्रभारी की बातों से निराश होकर चंदन बिरही के ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी परेशानी बताई और बबलू निषाद के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
इस मामले को लेकर एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल ने अर्जुंदा तहसीलदार एवं गुंडरदेही थाना प्रभारी को बबलू निषाद के ऊपर धारा 107 /16 के तहत कार्यवाही करने का निर्देश दिया। व इसके बावजूद अगर बबलू निषाद अवैध रेत उत्खनन करता है तो उस पर आगे कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
ग्रामीणों ने जब बबलू निषाद को रेत उत्खनन करने से मना किया तो बबलू निषाद ने ग्रामीणों को धमकी देते हुए एवं गाली गलौज करते हुए कहां की विधायक मेरा चाचा है। थाना प्रभारी मेरे पहचान का है। बहुत दूर-दूर तक मेरी पहुंच है। जो करना है करो मैं नदी से रेत निकाल लूंगा।
पूर्व में रंगकठेरा घाट के ऊपरी हिस्से में घास जमीन पर रेत का अवैध रूप से भंडारण रखने के मामले में जब कार्रवाई हुआ था उस समय भी अधिकारियों पर गलत बर्ताव करने का मामला सामने आया था पर पता नहीं गुंडरदेही पुलिस विभाग राजस्व विभाग और खनिज विभाग के मिलीभगत के चलते इस युवक पर क्यों नहीं होता कार्यवाही पूर्व में भी इसकी शिकायत थाना में हुआ पर कार्यवाही अभी तक नहीं हुआ।
वन विभाग की उदासिनता से ग्रामीणों में जमकर मारपीट 0 दर्जन से अधिक ग्रामीणों के खिलाफ करपावण्ड थाने में मामला दर्ज
जगदलपुर – बस्तर वन मंडल के करपावण्ड वन परिक्षेत्र के आरएफ क्रमांक – 1174 में लभग सौ एकड़ से अधिक वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर पाथरी एवं सतोषा पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण आपस में भीड़ा मामला इतना बिगड़ा की दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, पत्थरबाजी की घटना हुई जिसमें दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हुए है। करपावण्ड पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
ज्ञातव्य हो कि जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर करपावण्ड परिक्षेत्र के आरएफ 1174 में पाथरी पंचायत के बरकोट एवं कादोमाली के एक दर्जन ग्रामीणों द्वारा लगभग सौ एकड वन भमि पर कब्जा कर कई वर्षों से कृषि कार्य किया जा रहा था। सतोषा पंचायत के चालानगड़ा वन प्रबंधन समिति के सदस्यों के द्वारा उक्त ग्रामीणों को अतिक्रमण न करने को लेकर समझाईश दिया गया था।
सीमा हटाने के विवाद में ग्रामीण भीड़: चालानगुड़ा समिति के सदस्य एवं ग्रामीण ह कहकर अतिक्रमण मुक्त कराना चाहते थे कि यह क्षेत्र चालानगुडा सीमा में है तो इस पर बरकोट एवं कादोमाली के ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर रखा है इस बात को लेकर दोनों पक्षों में 18 अगस्त की दोपहर के समय जमकर झड़प हुई। इस झड़प में दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हुए है।
विभाग की उदासिनता से हुआ अतिक्रमणः जानकारी के अनसार अतिक्रमण किए जाने को लेकर पूर्व में भी वन विभाग के इसकी जानकारी दी गई थी। उक्त आरएफ में पदसथ डिप्टी रेंजर के इशारे पर ग्रामीण अतिक्रमण करने में सफल हुए है। उधर चालानगुड़ा वन प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कहा कि उक्त भूमि पर किसी को पट्टा नहीं मिलना चाहिए वन भूमि के रूप में सुरक्षित रखा जाये और उस पर पौधरोपण किया जाये।
वन विभाग ने अतिक्रमण को स्वीकाराः
डिप्टी रेजर पटेल ने भी स्वीकार किया है कि बरकोट, कादोमाली के एक दर्जन ग्रामीण 70 एकड़ से अधिक परिया पर कब्जा कर दो तीन वर्षों से खेती कर रहे है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को कई बार मना भी किया गया था जब उनसे पीओआर करने को लेकर पछे जाने पर श्री पटेल ने कहा कि संबंधित बीट गार्ड को निर्देशित किया गया था जो प्रकरण दर्ज नहीं किया।
दो दर्जन ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज: करपावण्ड थाने से मिली जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 50,51 के तहत धारा 294,323, 506, 147 एवं आईपीसी के तहत एक दर्जन ग्रामीणों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है जिसमें बरकोट निवासी मदनराम के शिकायत पर आरोपी संतो, विचन, उलघर,सीधी, रामकुमार, मकन्द, कमर के खिलाफ मामला दर्ज है। दूसरे पक्ष के प्रार्थिया चालानगड़ा निवासी लखीराम की शिकायत पर फुलचद, बिसन. जलंधर, सनु, कुमारी हेमा, मनमती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है |
मुख्यमंत्री के मनसा अनुरूप कांग्रेस सरकार में बह रही विकास की बयार..
सांसद दीपक बैज व विधायक राजमन बेंजांम ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार दे रहे लाखो के विकास कार्यों की सौगात..
मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना आमजनों के लिए होगा लाभदायक जिसमे सार्वजनिक अस्पताल,स्कूल,आंगनबाड़ी, छात्रावास भवन,धान खरीदी केंद्र इन जगहों पर सड़को का बिछेगा जाल आमजनों को आवागमन में नही होगी कोई परेशानी..
बस्तर साँसद दीपक बैज आज विकासखंड लोहंडीगुड़ा के विभिन्न ग्राम पंचायतो में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करते हुए ग्रामीणों से रूबरू हो रहे है इस दौरान सांसद दीपक बैज ने कहा राज्य सरकार की मनसा है कि हर गली में छोटी गाड़ियां एवं एंबुलेंस पहुंचने चाहिए इसका लाभ हर ग्राम पंचायतों को मिले।
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार गांवों का संपूर्ण विकास चाहती है,इसी मंशा को साकार करने की दिशा में कदम उठा रही है। ग्रामीणों को सड़क,बिजली, पानी आदि सभी मूलभूत सुविधा मुहैया कराना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसी तारतम्य में बस्तर सांसद दीपक बैज व विधायक राजमन बेंजांम विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन लगातार ग्रामीण क्षेत्र में कर रहे है। जो कि क्रमशः….
मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ाजी 01 विकासखंड लोहंडीगुड़ा में धान संग्रहण केंद्र हेतु पहुँच मार्ग का निर्माण कार्य लागत 10.95 लाख रुपये के कार्य का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना अंतर्गत विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम गुमतुमड़ी में आंगनबाड़ी केंद्र तथा धान संग्रहण केंद्र अलनार हेतु पहुँच मार्ग लागत 12.07 लाख रुपये के कार्य का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना अंतर्गत विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम मेढकाडोबरा चित्रकोट आंगनबाड़ी केंद्र हेतु पहुँच मार्ग लागत 19.59 लाख रुपये के कार्य का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना अंतर्गत विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम बाघमपारा चित्रकोट में आंगनबाड़ी केंद्र हेतु पहुँच मार्ग लागत 15.85 लाख रुपये के कार्य का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघनपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँच मार्ग निर्माण कार्य लागत 17.34 लाख रुपये के कार्य का भूमिपूजन
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य,जिला पंचायत सदस्य मालती बैज,लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज,जनपद सदस्य प्रेमबति भारद्वाज,ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण कश्यप,ब्लाक अध्यक्ष तोकापाल सहदेव नाग,विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े,जनपद सदस्य धनीराम,जनपद सदस्य शंकर बघेल,पल्लव यादव,अभिषेक डेविड,सूरज कश्यप,बनमाली,ओजेश्वरी,सुखदेव सेठिया,नेहरू यादव, फोटका राम,हरि,सुभाष,राजू,कृष्णा कश्यप,जयराम,रघु,सम्मदुराम,राजकुमारी, बुधराम,बहादुर कश्यप, मानसिंह,लिबरु कश्यप,करन सेठिया,जगबंधु ठाकुर,मदन पेगाड़,सरपंच,सचिव,ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित सहयोगी स्टाफ के 95 पदों पर मिली स्वीकृती
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के प्रयासों से जिला अस्पताल जो पहले 100 बिस्तर का था उसे उन्नयन कर 200 बिस्तर का करने के लिए राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है |
जिला अस्पताल बस्तर जो की महारानी अस्पताल के नाम से भी जाना जाता है बढ़ते हुए चिकित्सा दबाव एवं जनसुविधा को देखते हुए राज्य सरकार ने इस अस्पताल का उन्नयन कर 100 बिस्तर से 200 बिस्तर का कर दिया गया है और इस हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित सहयोगी चिकित्सा स्टाफ के 95 पदों पर नियुक्ति हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है जारी आदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों में मेडिकल, सर्जरी,स्त्री रोग विशेषज्ञ,दंत चिकित्सक,मनोरोग विशेषज्ञ,नाक गला विशेषज्ञ,निशेचेतन विशेषज्ञ,अस्थि रोग विशेषज्ञ, पैथालॉजी, रेडियोलॉजिस्ट सहित सहयोगी स्टाफ नर्स, आया, वार्ड वाय के 95 पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है |
विदित हो की पूर्ववती भाजपा सरकार द्वारा जिला अस्पताल ( महारानी अस्पताल ) को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था जिससे शहर में चिकित्सा सुविधा ना होने से काफी रोष था कांग्रेस की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के पहले प्रवास पर ही विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के द्वारा महारानी अस्पताल को पुनः आरंभ करने का निवेदन किया गया था जिसपर संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा महारानी अस्पताल को पुनः सर्वसुविधायुक्त बनाने के निर्देश दिए गए थे और रिकॉर्ड समय में सर्वसुविधायुक्त अस्पताल का निर्माण किया गया था जिसे अब उन्नयन कर 200 बिस्तर का कर दिया गया है |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ,मछुआ बोर्ड चैयरमैन एम.आर. निषाद, महापौर सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष कविता साहू, शहर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य सहित कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की बस्तर अंचल को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने से स्वास्थय सुविधाओं का विस्तार होने से यहां के लोगों को गुणवत्ता युक्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी |