City Media - Page 1514 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1514

Breaking लौह नगरी राजहरा के क्षितिज पर चमका एक और सितारा – अभिनव मूर्ति

0

नगर के पंडरदल्ली क्षेत्र में रहने वाले दीपक चंद्रिकापुरे कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम में एक गाना गा कर वीडियो डाला, गाना यू पी एस सी एस्पिरेंट्स नाम की एक वेब सीरीज का हिस्सा था जिसके ओरिजिनल गायक निलोतपल बोरा थे। गाने को देश भर की जनता ने बोहोत सराहा और पसंद किया। इसी को देखते हुए दीपक ने यह गाना अपने लय में गाया लोगो ने दीपक के गाने की भी सराहना की एवं पसंद किया और कमाल की बात तो यह है की गाने के ओरिजनल गायक निलोत्पल बोरा ने दीपक के वीडियो को पसंद किया एवं उनसे बात कर कर यह कहा की भविष्य में वह दीपक के साथ काम करने के लिए इच्छुक है और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। गाने का नाम है धागा। दीपक ने राज्य में बोहोत से कार्यक्रम में भाग लिया है एवं कईयों में विजेता भी रह चुके है धार्मिक अवसरों में दीपक ने अपने बैंड ग्रुप के साथ मिल कर कई बड़े कार्यक्रम किए है।

दीपक फिलहाल खैरागढ़ विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे है ।वह चुनाव के संबंधित लोगो को जागरूक करने के लिए यूट्यूब पर गाना भी बना चुके है, जिसको चुनाव के लोगो को जागरूक करने हेतु प्रचार प्रसार में इस्तेमाल किया और उन्होंने ने पिछले साल कोरोना महामारी से लड़ रहे लोगो की हिम्मत बढ़ने के लिए जिद है ये देश की नाम से गाना बनाया था। ऐसे बोहोत से गाने बना कर दीपक हमारे नगर के नाम को रोशन कर रहे है, हम उम्मीद करते है को दीपक जल्द बॉलीवुड में गाना गा कर नगर के नाम को और ऊंचाई पर ले जायेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शहर के तीन अलग-अलग जगहों में हुये चोरी को सुलझाने में कोतवाली पुलिस को मिली की सफलता

0

शहर के तीन अलग-अलग स्थानों में हुये चोरी को कोतवाली पुलिस द्वारा सुलझाने में हासिल की सफलता।

तीनो मामले में नगदी रकम लगभग 2,45,000/-रूपये की हुई थी चोरी।

आरोपी नशा करने का आदि होने से करता था चोरी।

आरोपी से एलईडी टी0व्ही0, साउंड सिस्टम व चांदी का चैन लाॅकेट एवं नगदी रकम 50,000/-रूपये कुल कीमती 1,30,000/-बरामद

नाम आरोपी-रूपेश कुमार उर्फ सुरज निषाद पिता मणीशंकर निषाद उम्र 23 साल नि0 प्रतापगंज पारा ए-टु-जेड के सामने जगदलपुर।

जगदलपुर शहर में तीन अलग-अलग स्थानों से हुये चोरी को सुलझाने में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों में शहर के धरमपुरा, प्रतापगंज पारा, फैंसी जनरल स्टोर से माह जनवरी व मई 2021 में नगदी रकम लगभग 2,45,000/-रूपये चोरी होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी जिस पर चोरी का अपराध दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में अपराध का अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मामले के गंभीरता को देखते हुये शहर के सभी वार्ड पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में हुये चोरी के आरोपी की पता तलाश हेतु विशेष रूप से हिदायत दिया जाकर शहर के सभी चैक-चैराहो में लगे सी0सी0टी0व्ही0 फुटजो के माध्यम से खोजबीन किया गया। लगातार खोजबीन के दौरान संदेही रूपेश कुमार उर्फ सुरज निषाद से संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पुछताछ पर बताया कि वह नशा करने का आदि था जिस कारण उपरोक्त घटना स्थलो से रात्रि में घटना को कारित कर, चोरी के पैसों से पेनासोनिक कंपनी का एलईडी टी0व्ही0 व एक साउंड सिस्टम, एक चांदी का चैन लाॅकेट को खरीदना तथा नगदी रकम 50,000/- रूपये को अपने पास रखना व बाकी रकम को खर्च करना स्वीकार किया। मामले में आरोपी के कब्जे से कुल कीमती लगभग 1,30,000/-रूपये बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 457,380 भादवि0 का अपराध कारित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार किया गया है।

महत्वपूर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी-

निरीक्षक एमन साहू, उनि0 पीयुष बघेल,होरीलान नाविक, बी0पी0 जोशी,कृष्णा साहू, सउनि0 नीलाम्बर नाग, प्रआर0 चोवादास गेंदले एवं आरक्षक रवि सरदार, भुपेन्द्र नेताम ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मुख्य मार्ग की मरम्मत एवं जल निकासी की समस्या को लेकर वार्डवासियों में आक्रोश, निगम आयुक्त को पत्र लिखकर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

0

जगदलपुर – मुख्य मार्ग की मरम्मत एवं जल निकासी की समस्या के मद्देनजर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर निराकरण करने की मांग की गई है अन्यथा वार्डवासियों द्वारा धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है |

धरना प्रदर्शन का कारण

धरमपुरा साईं मंदिर के सामने मुख्य सड़क से वार्ड को जोड़ने वाला मार्ग लगभग 200 मीटर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक ख़राब हो चूका है | शहर का गीदम सड़क निर्माण के चलते वार्ड इस मार्ग पर बाय पास के रूप में वाहन चलने से और अधिक ख़राब हो चूका है | पैदल व दुपहिया वाहन में सदैव दुर्घटना का भय बना रहता है | यह वह एकमात्र मार्ग है जो छत्रपति शिवाजी वार्ड के साथ दलपत सागर वार्ड का ब्रिज राजनगर, राजेंद्र नगर वार्ड एवं महाराणा प्रताप वार्ड को जोड़ता है | जिसके कारण आवागमन का अत्यधिक दबाव बना रहता है |  इस सकरे मार्ग में जल निकासी की उचित प्रबंध भी नहीं किया गया है जिसके कारण बारिश में ड्रेनेज का गन्दा पानी सड़क पर आ जाता है जिस पर वार्ड वासियों को जाना पड़ता है और दूषित पानी से संक्रमण व बीमारी फैलने का डर बना रहता है |

समस्या का निराकरण न होने से वार्डवासियों में आक्रोश है जिसे लेकर 04 जून दिन शुक्रवार 11 बजे निगम कार्यालय के प्रांगण में सामूहिक धरना देने का निर्णय लिया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस्तर जिले की शिक्षिका नीलम शोरी के कार्यों की झलक गुजरात के एडुटर एप्प में

0

बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक की शिक्षिका नीलम शोरी को गुजरात के एडुटर एप में एडुवरीयर के रूप में स्थान मिला। कोरोना काल में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए इन्होंने पदस्थ गांव आंवराभाटा में पालकों से संपर्क स्थापित कर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर ऐसे पालक,युवक-युवतियां जिनके पास एंड्रॉयड मोबाइल है उनको इस ग्रुप में जोड़ा। इस ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन क्लास लेने का प्रयास किया उनके द्वारा 17 ऑनलाइन क्लास लेकर कुल 74 बच्चों को लाभ दिया गया परन्तु ऑनलाइन क्लास में पालकों द्वारा रूचि नहीं दिखाई गई इन सब चुनौतियों के बाद हार ना मानते हुये उनके द्वारा विभिन्न प्रकार की नवाचारी गतिविधियां- शिक्षण संबंधित वीडियो, विज्ञान आधारित खिलौने की वीडियो, कार्टून वीडियो,स्वरचित कहानी को इस ग्रुप में साझा किया जाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

पढ़ाई को और रोचक बनाने हेतु पालकों की सहर्ष सहमति से नीलम जी ने गांव के मितानिन के घर एलईडी टीवी लगवाया,बच्चे अध्यापन से संबंधित समस्त गतिविधियां देखते एवं समझते हैं। गांव के युवक- युवतियों से समन्वय स्थापित कर उनसे डिजिटल शिक्षा के माध्यम से शिक्षा देने में सहयोग लिया।

विकासखंड स्तर पर अधिकारियों के मार्गदर्शन पर शिक्षिका ने खुद प्रेरित होकर हल्बी स्थानीय बोली पर बिग बुक का निर्माण किया।
इस कारवां को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर रंग- बिरंगे खिलौने बनाये हैं। खिलौने चाहे वह कागज के चाहे मिट्टी के या कबाड़ के सामान के इसी माध्यम से वें बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने का प्रयास कर रही हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

तोकापाल के बीईओ बलीराम बघेल, बीआरसी अजय शर्मा,एबीईओ पूनम सलाम एवं बस्तर जिला के एपीसी गणेश तिवारी ने शिक्षिका के कार्यों की प्रसंशा की है।

एसडीओ द्वारा मंत्री अनिला भेड़िया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों ने किया चक्काजाम

0

डौंडी – डौंडी ब्लाक में हाथियों के प्रकोप से ग्रामीणों को अपने जीवन का खतरा हो गया है वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की मनमानी एवं बदतमीजी के परिणाम स्वरूप कल शाम 6:00 बजे से डौंडी जिसमें कुआंगोंदी, ध्रुवाटोला, खुर्सिटीकुल, नरालगुडा, नर्राटोला, चिखली, लिम्हाटोला, कांडे, मगरदाह, मर्देल, किरो, मठेना  आदि लगभग 30 गाँव में कल शाम से बिजली गुल रही जिसकी शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण बिजली ऑफिस पहुंचे थे पर बिजली विभाग के एई राधेश्याम करपाल द्वारा ग्रामीणों के साथ बदसलूकी एवं अपनी जिम्मेदारी से हाथ खड़े कर दिए | जबकि इन गावों के लोग हाथियों के कारण पहले से ही दहशत में है जिसकी

जानकारी एई राधेश्याम करपाल को दी गई जिसके बावजूद एई राधेश्याम करपाल द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई इसके बावजूद उन्होंने तुम्हारा गुलाम नही कहकर संबोधित किये, फिर वे डौंडी आफिस आकर उनसे इस संबंध में वार्ता किये तो यहां भी उन्होंने अकड़कर बात किया । तब इसकी शिकायत मंत्री से किये जाने की बात कहने पर एसडीओ करपाल ने कहा कि जिसको शिकायत करना है कर लीजिए उनका कोई कुछ नही बिगाड़ सकता जैसे अभद्र शब्दों का उपयोग किया गया। इसी मुद्दे तथा आये दिन विद्युत कटौती से परेशान होकर कांग्रेस जनों को चक्काजाम करने बाध्य होना पड़ा। बारिश में भी कांग्रेसी डटे रहे और चक्काजाम की स्थिति 3-4 किमी तक निर्मित हो गई थी | काफी मशक्कत के बाद एसडीओ करपाल को हटाकर डौंडीलोहारा के साहू को कार्यभार दिए जाने लिखित में आश्वासन विभाग के अधिकारी से मिलने पर चक्काजाम समाप्त किया गया। रात बारह बजे से सुबह 10 बजे तक विधुत कार्यालय के सामने मुख्यमार्ग में चक्काजाम होने से मार्ग के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने कहा कि डौंडी ब्लाक के बिजली उपभोक्ताओं को कार्य हेतु डौंडी छोड़कर चिखलाकसा जाना पड़ता है। क्षेत्र में बिजली सप्लाई व्यवस्था चरमरा गई है व्यवस्था दुरुस्त करने ठोस उपाय किया जावे जिस पर विधुत विभाग बालोद जिला के डी ने जल्द समस्या निदान किये जाने की बात कही गई। वही मंत्री पर अभद्र टिपण्णी के संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ करपाल ने कहा कि आरोप निराधार है। उनके मुख से गुलाम शब्द जरूर निकल गया वे दिनभर से रात तक बंद बिजली फाल्ट ढूढ़ने व व्यवस्था सुधार में लगे थे। गौरतलब है कि कल 4 बजे से हुई बिजली गुल अभी भी डौंडी के आधा हिस्से सहित क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में नही आई है। जिससे लोगों में रोष भी देखा जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

चक्का जाम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी  के अध्यक्ष  कोमेश कोर्राम मंत्री प्रतिनिधि पियूष सोनी जनपद उपाध्यक्ष पुनीत सेन विवेक मसीह नगरपालिका दल्लीराजहरा के पूर्व अध्यक्ष काशी निषाद जिला पंचायत सदस्य करिश्मा सलामे युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष अतीक कुरेशी शामिल थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

05 लाख के ईनामी नक्सली सहित 05 नक्सली गिरफ्तार, 03 भरमार बंदूक एवं अन्य सामग्री बरामद करने में सफलता मिली

0

सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं अर्जुन कुर्रे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी छोटेडोंगर के निर्देशन में दिनांक 31.05.2021 को माओवादी नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर थाना ओरछा से जिला बल एवं डीआरजी संयुक्त पुलिस पार्टी ग्राम गोमागाल, उसेली, हसनार की ओर रवाना किया गया था। दिनांक-01.06.2021 को प्रातः डेंगलपुट्टीपारा गोमागाल जंगल (थाना ओरछा) में माओवादी नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को जान सहित मारने एवं हथियार लूटने की नियत से अंधाधुन्ध फायरिंग किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मसुरक्षार्थ जवाबी फायरिंग किया गया। फायरिंग करीबन आधा घण्टा तक चला।

मुठभेड़ पश्चात् पुलिस पार्टी को घेराबंदी कर घटनास्थल से 05 नक्सलियों को पकड़ने में सफलता मिली है, जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम- 1. बुधराम कवाची उर्फ दोर्दी पिता स्व. गुलडी कवाची, 25 वर्ष , जाति-माडिया, निवासी डेंगलपुट्टीपारा, गोमागाल, थाना ओरछा ( कुतुल एरिया कमेटी सदस्य) 2. अड़मा कवाची पिता मुंगडू राम कवाची, 35 वर्ष जाति-माड़िया, निवासी-डेंगलपुट्टीपारा गोमागाल, थाना ओरछा ( गोमागाल मिलिशिया सदस्य) 3. मिरिया धु्रवा पिता स्व. पण्डरू धु्रवा उम्र-32 वर्ष जाति-माड़िया, निवासी धुरबेड़ा, थाना ओरछा (धुरबेड़ा मिलिशिया सदस्य) 4. नाचू धु्रवा पिता कारू राम धु्रवा, 22 वर्ष जाति-माड़िया, निवासी गोमागाल, थाना ओरछा ( गोमागाल मिलिशिया सदस्य) 5. पीसो कवाची पिता बोन्दू कवाची उम्र-44 वर्ष जाति-माड़िया, निवासी डेंगलपुट्टीपारा गोमागाल, थाना ओरछा ( गोमागाल मिलिशिया सदस्य) बताये।

गिरफ्तार नक्सली बुधराम कवाची उर्फ दोर्दी के विरूद्ध राज्य शासन द्वारा पद के अनुसार 05 लाख रू. का ईनाम घोषित है।
गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से भरमार बंदूक-03 नग, पीट्ठू-01 नग, साॅल्डरिंग आॅयरन-04 नग, नक्सली साहित्य-02 नग, काॅपी-01 नग, डेटोनेटर-06 नग, बैटरी-01 नग, स्वीच-01 नग, कनेक्टर-01 नग बरामद किया गया।

पुलिस पार्टी द्वारा दिनांक-01.06.2021 को घटना की थाना ओरछा में अपराध क्रमांक-09/2021 धारा-307,147,148,149 भादवि, 25, 27 आम्र्स एक्ट 3, 4 विपअ कायम कर दिनांक-01.06.2021 को 05 नक्सलियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दफ्तरों के चक्कर से मिली आज़ादी, कांग्रेस की भूपेश सरकार के मंशाअनुरूप लोगों को घर बैठे मिलेगी सुविधा. राजीव शर्मा

0

राज्य के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने किया इस नई व्यवस्था का शुभारंभ

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के ऊर्जावान अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहां ऐसी व्यवस्था लागू होने वाली है इस नई व्यवस्था का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा किया गया मौजूदा व्यवस्था में आम जनों को परिवहन कार्यालय आना पड़ता है अब नई व्यवस्था लागू होने से आवेदन कर्ताओंओं को अनावश्यक रूप से परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे दस्तावेज सीधे उनके पंजीकृत पते पर भेजने की व्यवस्था की गई है संबंधित प्रमाण पत्र घर मंगाने के लिए आवेदनकर्ता को www.parivahan.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा नवीन व्यवस्था संबंधित अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 75808 08030 पर कॉल कर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है परिवहन विभाग के मुताबिक अधिकारियों के द्वारा प्रमाणित करने के बाद ही स्पीड पोस्ट के माध्यम से 7 दिवस के भीतर आवेदन कर्ता के पंजीकृत पते पर भेजे जाएंगे इससे लोगों को परेशानियों से निजात मिलेगी तथा अनावश्यक खर्चा से भी बचा जा सकेगा शर्मा ने कहा कि भूपेश सरकार की इस नई पहल ने छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदलने का जो प्रयास किया है वह स्वागतयोग्य है छत्तीसगढ़ सरकार की “तुंहर सरकार तुंहर द्वार” की परिकल्पना के अंतर्गत परिवहन विभाग नवीन व्यवस्था लागू करने जा रही है जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सहित 22 अन्य सेवाएं आयोजन आवेदनकर्ता के आधार से दस्तावेज लिंक किए जाएंगे अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा अब ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबंधित स्मार्ट कार्ड आपके घर पहुंचेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पंड़रीपानी के नागरझोड़ी में संसदीय सचिव व जनपद अध्यक्ष ने सड़क निर्माण कार्य का किया भूमि-पूजन

0

मुख्यमंत्री के मंशानुरूप नये पंचायतों में बहने लगी विकास की बयारजैन

जगदलपुर। नगरीय निकाय व श्रम विभाग के संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम, सरपंच जयती मौर्य ने पंडरीपानी क्रं 2 के नागरझोड़ी पारा में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत द्वितीय श्रेणी सड़क का भूमिपूजन श्रीफल फोड़कर किया। पंडरीपानी के नागरझोड़ी में द्वितीय श्रेणी सड़क, बाईपास सड़क नागरझोड़ी से रामदास घर तक एक किलोमीटर सड़क निर्माण 10लाख 8हजार16 रुपए की लागत से होगा। इस सड़क के बनने से पंडरीपानी और कोरपाल के लोगों को चलने में सुविधा होगी। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सोच के अनुरूप बड़े पंचायतों को विखंडित कर छोटे-छोटे पंचायत बनाये गए। जगदलपुर जनपद पंचायत के साठ पंचायतों से बढ़कर 71 हो गई है। अब छोटे पंचायतों में भी विकास की बयार बह रही है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन कराये जाने की अपील किया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्रामीणों के द्वारा बताए गए विधुत समस्या हेतु विधुत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता नवीन पोयाम से चर्चा करते हुए व्यवस्था सुधारने को कहा। मिनी आंगनबाड़ी केंद्र की मांंग भी सामने आई। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने डीपीओ से चर्चा कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनिता पोयाम ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनता की मुलभुत समस्याओं का समाधान हो , क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन व सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा उन कार्यों को प्राथमिकता से किया जा रहा है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ मिलकर इस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति हेतु बोरिंग खनन का कार्य किया और ग्रामीण विकास कार्यों हेतु कई कार्य किए जा रहे हैं। उपसरपंच चिगडु कश्यप ने गांव की समस्यायों की ओर ध्यान आकर्षित किया। सरपंच जयती मौर्य ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। आईंटीसेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने मंच संचालन किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

वैक्सीनेशन के लिए ग्रामीणों को किया प्रेरित

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने वैश्विक महामारी कोविड़ -19 से निपटने वैक्सीनेशन कराये जाने हेतु अपील किया। संसदीय सचिव जैन ने कहा कि वैक्सीनेशन कराने से अपने साथ-साथ परिवार के लोग भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने बताया कि स्वयं दो डोज वैक्सीनेशन करा लिए हैं और इसके साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों ने वैक्सीनेशन कराया,आप भी वैक्सीनेशन कराये, स्वयं के साथ परिवार को भी सुरक्षित रखें।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस दौरान महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मी कश्यप, पूर्व उपसरपंच कमलु मौर्य, पाकलु मौर्य, रुखनाथ यादव, मोतीराम कश्यप, गागरी कश्यप सचिव भीम ठाकूर, रोजगार सहायक चुमन मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

मधुमक्खी के हमले से मृत महिला के परिजनों को संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने सौपा चार लाख राशि का चेक

0

जगदलपुर – 24 सितंबर को ग्राम पंचायत मावलीपदर की निवासरत महिला रानी बाई नाग को मधुमक्क्खियो ने हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गयी. इसकी सूचना तत्काल ग्राम वासियों ने विधायक जैन को दी जिसपर उन्होंने तत्काल तहसीलदार को घटनास्थल में जाकर पंचनामा करने के निर्देश दिए जिसपर सभी कागजी कार्यवाही करने के बाद आज राज्य प्राकृतिक आपदा राहत कोष से मृतक के पुत्र दुसीराय व पुत्री सोनी व गागरी को चार लाख रुपये की राशी का चेक ग्रामीणों के समक्ष प्रदान किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

विधायक ने दी ग्रामवासियों को पेयजल की सौगात

ग्राम पंचायत की ऐतिहसिक गुडी मावली माता मे पेयजल को लेकर काफी अरसे से समस्या थी जिसका निदान करते हुए श्री ने वहां बोरिंग उत्खनन कराया गया जहाँ से शुद्ध साफ पानी मिला जिससे वहां के स्थानीय सहित दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलने लगा है. इस त्वरित कार्यवाही पर ग्रामीणो ने जैन का आभार माना |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस दौरान हेमू उपाध्याय, उपसरपंच मानसिंह ठाकुर, सोनारू नाग, बुलकु नाग, सहदेव कश्यप, रतन नाग सरपंच मावलीपदर,भूपति नाग, संतराम बघेल,बबलू कश्यप,सोमारू बघेल,धरमु नाग,घनश्याम कश्यप,केशव,पुजारी-बेलकु बेसर,कोटवार-तोमन सहित सहित तहसीलदार संतोष कुमार धुरवे एवं प्रशासनिक अमला मौजूद रहा

सिलगेर गोलीकांड की होगी जांच : भूपेश सरकार ने सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में बनाई 9 सदस्यीय जांच समिति

0

सिलगेर गोलीकांड मामले की जांच की जाएगी. भूपेश सरकार ने बस्तर सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में 9 सदस्यीय जांच समिति बनाई है. जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन की टीम सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा में स्थित सिलगेर ग्राम की घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों से उनका पक्ष सुनेगी और चर्चा कर तथ्य जुटाएगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर यह पहल की जा रही है.

ये हैं जांच समिति के सदस्य:-

बस्तर सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों की जांच समिति
◆ बस्तर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल
◆ केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम
◆ दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा
◆ कांकेर विधायक एवं संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी
◆ अंतागढ़ विधायक अनूप नाग
◆ बीजापुर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी
◆ चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम
◆ नारायणपुर विधायक और छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप शामिल है.

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि भी इस टीम में शामिल रहेंगे.

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS